Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Zahid Abbas

Desi girl Priyanka Chopra shared a 22 year old picture wearing a bikini, photo went viral

फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल Priyanka Chopra अपने अभिनय के बदौलत काफी तारीफ लूट चुकीं हैं और उनके लिए अब हॉलीवुड के दरवाजे भी खुल चुके हैं। अपनी फिल्मों और अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाली प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर इंटरनेट पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। इसी सिलसिले में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी फोटो साझा की हैं।

प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह थ्रोबैक फोटो साझा की है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को डालते ही यह वायरल हो चुकी है। इस फोटो के कारण प्रियंका ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, यह फोटो साल 2000 की है, जब प्रियंका सिर्फ 18 साल की थीं। तस्वीर में प्रियंका बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने इस लुक के साथ माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ियां भी पहनी हुईं हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि लगभग नवंबर 2000…। पेश है मेरी 18 साल की ‘स्मोल्डर’। प्रियंका की इस फोटो को उनके फैंस काफी लाइक कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट को अब तक कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं। दूसरी तरफ, अभिनेत्री के पति निक जोनस ने भी प्रियंका की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी पोस्ट किया है। अलावा इसके अन्य कई लोग इस तस्वीर को अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बहरहाल, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल मिंग बैक टू मी’ में नजर आने वाली हैं। अलावा इसके बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। प्रियंका के इस फिल्म का फैंस पलकों को बिछाए इंतजार कर रहे हैं।

KK lost his life due to non-functioning of heart, post-mortem report cleared

लोकप्रिय और हर दिल अजीज गायक KK की मौत दिल के सही तरीके से काम ना करने के कारण हुई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। ऐसे हालत को मेडिकल की भाषा में ‘मायोकार्डियल इनफार्कसन’ के नाम से जाना जाता है। मीडिया खबरों के अनुसार पोस्टमार्टम में मौत से कुछ वक्त पहले केके का दिल ब्लड को पर्याप्त मात्रा में पंप नहीं कर पा रहा था, जिसकी वजह से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रहा था।

पर्याप्त बल्ड पंप नहीं कर पाने के कारण केके को पहले से दिल संबंधी समस्याएं थीं। उनकी धमनियों में पीली-सफेज पट्टिया या वसा जम गई थी। कोलेस्ट्राल जमने की वजह से पोस्टेरियर इंटरवेंट्रिकुलर धमनी का खतरनाक रूप से संकुचन हुआ था। बाईं कोरोनरी धमनी के कई हिस्सों में एथेरोस्क्लेरोसिस या फैट्स जमा होने के कारण रुकावट देखा गया। न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया था, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है। खबर है कि केके को लंबे वक्त से गैस की समस्या थी। वह अक्सर इसकी मेडिसीन लिया करते थे। 30 मई को उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और उन्हें अपने कंधे और हाथ में दर्द होने की बात बताई थी।

वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता पुलिस ने नजरुल मंच में केके की जिंदगी के आखिरी कंसर्ट के दौरान दिखी अव्यवस्था के मद्देनजर कॉलेज के रंगारंग प्रोग्राम के आयोजन पर अतिरिक्त शर्ते लागू करने का फैसला किया है। एक पुलिस अफसर ने कहा कि पहली और प्राथमिक शर्त ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के समय ऑडिटोरियम परिसर में कम से कम एक एबुंलेंस और एक्सपर्ट डॉक्टर की व्यवस्था करने की होगी ताकि अचानक बीमार पड़े व्यक्ति को फौरन पास के अस्पताल भेजा जा सके।

दूसरी शर्त यह है- ऑडिटोरियम के अंदर व बाहर पंजीकृत सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करनी होगी। देखा जाता है कि छात्र संघ भीड़ को संभालने का जिम्मा कॉलेज के ही छात्रों को वोलेंटियर बनाकर सौंपता है। उन लोगों को भीड़ संभालने का कोई प्रशिक्षण मिला नहीं होता है।

तीसरी शर्त यह होगी- कार्यक्रम का आयोजन करने वाले छात्र संघ को पुलिस को यह सूचित करना होगा कि वे किस कलाकार को ला रहे हैं और उनके साथ कितने लोग होंगे। चौथी व आखिरी शर्त यह है कि कार्यक्रम के आयोजकों को लिखित तौर पर यह बताना होगा कि कार्यक्रम के लिए फ्री पास होंगे या उसके लिए भुगतान करना होगा। आयोजकों को बांटे जाने वाले पास की संख्या भी बतानी होगी।

फोटो सौजन्य- गूगल

Mumtaz's daughter Tanya rocked social media, seeing the picture, fans said- where were you till now!

सिनेमा जगत की लीजेंड एक्ट्रेस Mumtaj ने फिल्म स्त्री (1961) से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। मुमताज के फिल्मों में की गई अदाकारी ने कईयों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने एक से एक हिट फिल्में अपने फैन्स को दी। आज भी लोग मुमताज के 60-70 के दशक के गानों को सुनना पसंद करते हैं। मुमताज ने बिंदिया चमकेगी, दो घूट पिता दें जैसे कई बेहतरीन गाने दिए हैं जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। बता दें कि आज मुमताज 74 वर्ष की हो गईं हैं। वह भले ही स्क्रीन पर ना दिखें पर वह लोगों के दिलों में बसती हैं। मालूम हो कि मुमताज नक्से कदम पर ही उनकी दोनों बेटियां हैं। वहीं, उनकी बड़ी बेटी Tanya की फोटोज ने सोशल मीडिया पर लोगों को दीवाना बना दिया है। तान्या की हाल में ही पोस्ट की गई तस्वीरों को देख उनके फैन्स बावले हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanya Madhvani (@tanyamadhvani)

मुमताज़ की बेटी तान्या माधवानी की हाल ही में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. बता दें की तान्या किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती हैं। उनका स्टाइल, उनके फैशन देख फैन्स भी अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि यकीन ही नहीं हो रहा…बहुत ही खूबसूरत। …तो वहीं, दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा- वाह! अभी तक कहां थीं आप।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanya Madhvani (@tanyamadhvani)

बता दें की तान्या की कुछ वक्त पहले ही शादी हुई है। उनको एक बच्चा भी हैं लेकिन प्रेगनेंसी के बाद भी तान्या ने अपने आप को काफी फिट रखा है। तान्या फिटनेस फ्रीक हैं। उनके एक्सरसाइज और उनके जिम के अलावा उनके ग्लैमरस फोटो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं।

Bold avatar of Shahrukh Khan's daughter Suhana, birthday picture with one shoulder strap yellow dress went viral

सुपरस्टार एक्टर शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan हमेशा किसी ना किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती हैं। वहीं, सुहाना जल्द ही नेटफ्लिक्स पर जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सुहाना के साथ कई अन्य स्टार किड्स भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सुहाना के साथ खुशी कपूर, अभिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी नजर आएंगे। द आर्चीज के बीच ही सुहाना खान का बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में सुहाना के बिंदास लुक और ड्रेसिंग सेंस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है। सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं।

सुहाना खान ने हाल ही में 22 मई को अपना जन्मदिन मनाया है। सुहाना अब 22 साल की हो गई हैं। वहीं, बर्थडे के दो दिन बाद ही सुहाना ने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं जो उनकी पार्टी की हैं। इन फोटोज के साथ ही सुहाना ने कैप्शन में 22/22 लिखा है। फोटोज में सुहाना खान के लुक की बात करें तो उन्होंने बर्थडे पर येलो कलर की वन शोल्डर स्ट्रैप वाली पार्टी ड्रेस पहनी है। इस पार्टी ड्रेस के साथ सुहाना ने अपने बालों को हाई बन के साथ कॉन्प्लीमेंट किया है। सुहाना के लुक के साथ उनका लाइट मेकअप जबरदस्त लग रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

फोटोज की बात करें तो पहले फोटो में सुहाना खान कैमरे के सामने देखते हुए पोज देती रही हैं। वहीं, उनके पीछे बैकग्राउंड में हैप्पी बर्थडे लिखा है। दूसरी फोटो गुलाब के कुछ फूलों की है। तीसरे फोटो में सुहाना अपने एक दोस्त के साथ हैं। चौथे में वह गार्डन में खड़े होकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं जिसमें वह काफी खूबसूरत ​ दिख रही हैं। 5वीं फोटो में सुहाना अपनी फिल्म की को-स्टार यानी खुशी कपूर के साथ दिख आ रही हैं। सुहाना की इन सभी तस्वीरों को फैंस काफी लाइक कर रहे हैं। दूसरी तरफ, इस पर कमेंट कर फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

What is the opinion of people on sex before and after marriage in India, here came a shocking survey

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की नई रिपोर्ट आज कल बहुत सुर्खियों में है। इस सर्वे में भारतीयों से शादी, सेक्स और सेक्सुअल पार्टनर से जुड़े कई सवाल पूछे गए। रिपोर्ट में शादी की उम्र और पहली बार सेक्स करने की उम्र पूरी तरह अलग पाई गई। सर्वे में यह भी जानने का प्रयास किया गया कि क्या भारतीय लोग शादी से पहले सेक्स नहीं करते हैं? आंकड़ों से मालूम चलता है कि वो शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाते हैं लेकिन सभी समुदायों में इसका एक अलग पैटर्न है।

शादी से पहले कितने भारतीय करते हैं सेक्स- शादी से पहले सेक्स करने का पुरुषों का अनुपात महिलाओें के विपरीत है, जबकि वो किसी भी समुदाय के हों। सर्वे में औसतन 7.4 फीसदी पुरुषों ने और 1.5 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध कायम किए।

What is the opinion of people on sex before and after marriage in India, here came a shocking survey

सर्वे में लगभग 12 फीसदी सिख पुरुषों ने कहा कि उन्होंने शादी से पहले यौन संबंध बनाएं। सभी धार्मिक समुदायों में ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। वहीं, सिख महिलाओं में ये आंकड़ा सिर्फ 0.5 फीसदी का था, जो सबसे कम था। हिंदू पुरुषों में यह आंकड़ा 7.9 फीसदी, मुस्लिम पुरुषों में 5.4 फीसदी, ईसाई पुरुषों में 5.9 फीसदी था। महिलाओं की बात करें तो हिंदुओं में 1.5, मुस्लिमों में 1.4 फीसदी और ईसाई महिलाओं में 1.5 फीसदी ने माना कि उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाएं।

आर्थिक हालात को भी इस चीज से जोड़ कर देखा गया जैसे कि अमीर पुरुषों और गरीब महीलाओं में शादी से पहले सेक्स करने की सबसे ज्यादा संभावना पाई गई। शादी के बाहर किसी दूसरे शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने के कारण महिला और पुरुष दोनों का एक ही व्यावहार देखने को मिला। हालांकि, महिलाएं इसे खुले तौर पर बहुत कम एक्सेप्ट करती हैं। अभी महिलाओं के औसतन सेक्सुअल पार्टनर 1.7 फीसदी हैं जबकि पुरुषों के 2.1 हैं। वर्ष 2006 में हुए NFHS के तीसरे सर्वे की बात करें तो महिलाओं में ये 1.02 और पुरुषों में 1.49 फीसदी था।

पत्नी को सेक्स से इनकार करने का राइट है क्या- शादीशुदा जीवन के अंदर सेक्स पूरी तरह पुरुष प्रधान समाज से जुड़ा हुआ है। सर्वे में 87 फीसदी महिलाओं और 83 फीसदी पुरुषों ने कहा कि पत्नियों का सेक्स से इनकार करना उचित है। हालांकि, सभी स्टेट के बीच यह प्रतिशत अलग अलग है। मेघालय अपने मातृसत्तात्मक समाज के लिए प्रसिद्ध है फिर भी यहां सिर्फ 50 फीसदी पुरुषों ने कहा कि पत्नियां सेक्स से इनकार कर सकती हैं। कई राज्यों में महिलाओं की राय भी यह है। मिसाल के तौर पर, अरुणाचल प्रदेश में लगभग 30 फीसदी महिलाओं ने कहा- जब पति सेक्स करना चाहे तो महिला का मना करना उचित नहीं है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Anjali is now so bold that everyone says - Kuch Kuch Hota Hai!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सईद (Sana Saeed) कई बार अपने अभिनए का जौहर दर्शकों को दिखा चुकी हैं पर आज भी उन्हें फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ की छोटी अंजलि (Anjali) के रोल के लिए जाना जाता है। हालांकि, समय के साथ वह अपने लुक्स के कारण भी काफी सुर्खियों में रहने लगी हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सना आज काफी बोल्ड अंदाज में अपना जलवा बिखेर रही है।

सना ने शेयर कि बिंदास लुक

सना सईद मीडिया लवर हैं और अक्सर फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर करती है। फिर से उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सना को बेहद बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए नजर आईं हैं। इस फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस बहुत ज्यादा बेबाक नजर आ रही है। उन्होंने यहां एक के बाद एक कई पोज दिए हैं जिन पर फैंस की नजरें टिक गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial)

कोट के बटन खोलने में भी नहीं किया गुरेज

सना को इस फोटोशूट के दौरान नियोन ग्रीन कलर का जैकेट पहने देखा जा रहा है। इसके साथ उन्होने ब्लैक कलर की ब्रालेट और मैचिंग के शॉर्ट्स पहने हैं। अपने इस बिंदास लुक को उन्होंने ब्लैक रंग के ही हाई बूट्स के साथ कंप्लीट किया है। सना सईद यहां कभी सोफे पर बैठकर पोज दे रही हैं तो कभी उन्हें फ्लोर पर बोल्ड रूप में देखा जा रहा है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Priyanka shared the first picture of her daughter, returned home from the hospital after 100 days

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस हाल में ही एक बेटी के माता-पिता बने हैं। वैसे, जन्म के बाद से ही इनकी नन्हीं परी अस्पताल में ही थी। आखिरकार 100 से भी ज्यादा दिनों के लंबे इंतजार के बाद प्रियंका-निक की बेटी घर आ गई है। दोनों ने अपनी नन्हीं के घर लौटने की खुशी में फैंस के साथ शेयर की है।

100 दिनों से अधिक समय तक अस्पताल में रही प्रियंका की बेटी

प्रियंका-निक की बेटी 100 दिन से भी ज्यादा समय से एनआईसीयू में थीं। प्रियंका ने अब इंस्टाग्राम पर पति निक जोनस और बेटी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी है। हालांकि, बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। प्रियंका ने इस खूबसूरत तस्वीर के साथ एक लंबा कैप्शन भी पोस्ट किया है।

प्रियंका-निक के लिए कठिन रहे कुछ माह

प्रियंका ने अपने कैप्शन में लिखा है कि पिछले महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे थे। उन्होने लिखा- 100 से भी ज्यादा समय तक एनआईसीयू में रहने के बाद हमारी नन्हीं परी आखिरकार घर लौट आई है ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक ने भी लिखी कुछ बातें

वहीं दूसरी तरफ, निक ने भी सोशल मीडिया पर इसी पोस्ट को शेयर किया, साथ ही पत्नी प्रियंका का उन्हें हमेशा प्रेरित करने के लिए शुक्रिया अदा किया। निक ने लिखा, प्रिय, आप मुझे हर तरीके से प्रेरित करती हैं तथा इस खास भूमिका को आप काफी सहजता से निभा रही हैं। इस सफर में आप के साथ चलकर काफी खुश हू्ं।

साल 2018 में निक की हुई थी प्रियंका

उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा और निक ने दिसंबर, 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2018 में वह सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन सके थे। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। अब प्रियंका ने अस्पताल, वहां की मेडिकल टीम का भी उनका बेटी का ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा किया।

Will Bollywood actress Karisma Kapoor marry again at the age of 47?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) अपने बेहतरीन एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों के दिल पर राज कर चुकी हैं। वह पिछले लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बता दें कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते हैं। करिश्मा भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं।

करिश्मा को सोशल मीडिया से है लगाव

असल में, करिश्मा अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती ह। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इंटरैक्ट किया और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

करिश्मा का दोबारा है शादी का ख्याल ?

Karishma Kapoor

उन्होंने अपने लाइक्स-डिसलाइक्स पर बातें की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें क्या खाना पसंद है और क्या पहनना पसंद है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें रणबीर और रणवीर सिंह में से कौन अच्छा लगता है। करिश्मा के एक चाहने वाले ने उनसे पूछ डाला कि वह दोबारा शादी करेंगी? दिलचस्प बात ये है कि करिश्मा इसपर कुछ ज्यादा रिएक्ट करने से बचती नजर आईं और कन्फ्यूज्ड दिखीं।

क्यों कंफ्यूज हुए करिश्मा के फैंस

फैन के सवाल पर करिश्मा ने जीआईएफ शेयर कर लिखा, ‘डिपेंड्स’- एक्ट्रेस के इस जवाब ने सभी लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। बता दें कि करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेस संजय कपूर से शादी की थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। साल 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी और साल 2016 में दोनों की राहें जुदा हो गई।

Tiger and Tara Sutaria reach Mahim Dargah ahead of Heropanti 2 release

सिनेमा जगत के एक्शन हीरो टाइगर श्राफ इस वक्त अपनी फिल्म Heropanti 2 के मद्देनजर काफी चर्चा में हैं। टाइगर और तारा सुतारिया अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती- 2 का लगातार प्रमोशन में जुटे हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस एक्शन मूवी को साजिद नाडियाडवाला द्वारा समर्थित किया जा रहा है। टीम ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के गाने भी खूब धमाल मचा रहे हैं और अब फिल्म रिलीज होने में कम समय बचा है तो ऐसे में फिल्म के स्टार्स आर्शीवाद लेने के लिए मुंबई स्थित एक दरगाह पर नजर आते हैं।

रिलीज से ठीक पहले 27 अप्रैल को टाइगर और तारा को एक साथ क्लिक किया गया। वह अपनी आने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई स्थित माहिम दरगाह पहुंचे। टाइगर को गुलाबी रंग का कुर्ता पहने देखा गया, जबकि तारा ने व्हाइट और गोल्डन कलर का सूट पहना था। जहां एक तरफ टाइगर ने अपना सिर रुमाल से ढक रखा था, वहीं तारा ने अपने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। दरगाह पर मत्था टेकने के बाद टाइगर और तारा दक्षिण मुंबई के ‘बाबुलनाथ मंदिर’ में भी गए। आपको बता दें कि अपनी हर फिल्म रिलीज से पहले टाइगर धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जाते ही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

टाइगर श्रॉफ और साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म 29 अप्रैल यानी आज रिलीज हो रही है। टाइगर श्रॉफ अपनी इस नई एक्शन फिल्म के साथ सभी का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में टाइगर के अलावा तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित, हीरोपंती-2 को रजत अरोड़ा ने लिखा है और इसे संगीत एआर रहमान ने दिया है।

Tara Sutaria

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया (Tara Sutaria) उन अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने सिर्फ अपने बल-बूते पर और काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम हासिल कर लिया है। तारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में नजर आ ही जाती है। खासकर तारा सुतारिया के लुक्स और ड्रेसिंग सेंस ने लोगों को उनकी ओर आकर्षित होने पर मजबूर कर दिया है।

तारा का मालदीव में बिंदास अवतार

तारा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। अब उन्होंने पिछले दिनों मालदीव वेकेशन्स की अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें काफी हरे-भरे वातावरण में देखा जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TARA? (@tarasutaria)

इस फोटो में तारा लेपर्ड प्रिंट वाला स्विमसूट पहने देखा जा रहा है. इसके साथ उन्होंने जालीदार श्रग पहना हुआ है। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है।

फिगर पर टिकी नजरें

इस फोटो में अभिनेत्री का चेहरा बेशक साफ नहीं दिख रहा लेकिन उनके परफेक्ट फिगर पर यूजर्स मर मिटे हैं। फैंस ने तारा के इस लुक की तारीफ करते हुए उनकी फिट बॉडी की भी खूब सराहना की है। तारा की इन फोटोज पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।