Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Zahid Abbas

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

हर पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक होना आम है। कभी बच्चे को लेकर तो कभी खाने को लेकर, शायद ही कोई कपल हो जिनके बीच रूठना-मनाना ना चलता हो। वैसे जब भी कपल के बीच बहस के हालात बने है तो सबसे ज्यादा डर घरवालों को लगने लगता है। कहीं बहस बढ़कर कोई और रूप ना ले ले, कहीं रिश्ता बिखर ना जाए। बहू- बेटे को बहस करते देख बडे़ बुजुर्गों के मन में या आपके मस्तिष्क में भी यह बात आ सकती है। पर शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि ऐसे कई कारण हैं जिनसे यह पता चलता है कि आर्ग्युमेंट करना आपके रिश्ते के लिए अच्छा हो सकता है।

‘एबल आर्गुअर्स’ के नाम से वर्ष 2012 में 976 व्यक्तियों के बीच एक ऑनलाइन स्टडी की गई जिसमें पाया कि जिन जोड़ों के बीच हेल्दी आर्ग्युमेंट होते हैं, उनके बीच एक खुशहाल संबंध होने की संभावना 10 गुना अधिक है बजाय उन कपल्स के जो कठिन चीजों पर बातचीत को अनदेखा करते हैं। जानते है कैसे ये हल्की नोक-झोंक आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद है।

फीलिंग्स समझने का मिलता है मौका

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

आपका रिलेशन निश्चित रूप से तब मजबूत होता है जब आप अपने मन की बात अपने साथी के सामने खुलकर करते हैं। असहमत होने पर आप जो महसूस करते हैं और जो सोचते हैं उसे बयान करते हैं। कोई एक दूसरे के प्रति द्वेष नहीं रखता है इसलिए यह एक पारदर्शी रिश्ता बन जाता है। स्टडी में 05 में से 04 लोगों ने कहा कि एक दूसरे से बातचीत ना होने के वजह से उनका रिश्ता असफल रहा। तभी तो हम भी हर बार ‘कम्युनिकेशन इज़ द की’ वाली बात पर अक्सर ज़ोर देते हैं। जब हम वही बोलते हैं जो हमारे दिल और दिमाग में होता है, तो हम बेहतर महसूस करते हैं। भले ही आप दोनों में बहस हो गई हो पर आखिर में यह अच्छा और सुकून देने वाला लगता है। हेल्दी वाद-विवाद हमेशा अच्छा होता है और सुनिश्चित करें कि आप बिस्तर पर जाने से पहले अपने मुद्दों को हल कर लें। जब लोग अपनी चिंताओं को एक्सप्रेस नही करते, उनके बारे में बात नहीं करते तो वह गुस्सा अन्य तरीकों से निकलता है। इसलिए समाधान यह है कि इसे एक ईमानदार, स्पष्ट और सम्मानजनक तरीके से बात करें। जितना अपनी फीलींग्ज को छिपाएंगे उतनी ही समस्या को आप बढ़ाएंगे।

तनाव में आती है कमी

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

जब भी कपल के बीच बहस होती है तो एक दूसरे के मन की बात जानने को मिलती है जिससे रिश्ते में और मजबूती आती है। कई जानकारों का कहना है कि आपस में बहस करने से पार्टनर के साथ भी आपकी नजदीकियां बढ़ जाती हैं। वाद-विवाद के आखिर में आप एक-दूसरे से माफी मांगते हैं, अपनी गलतियों को सुधारते हैं और इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां और ज्यादा बढ़ती हैं।

दिल की बात जानने का मिलता है अवसर

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

जब कपल्स के बीच में होने वाली बहस रिलेशन को बेहतर तो करती ही है साथ में एक इन्सान के तौर पर भी आपके लिए यह फायदेमंद है। बहस के दौरान आप कई बार पार्टनर की वो गलतियां पॉइंट आउट करते हैं जो शायद आप वैसे ना कह पाएं। अगर सही बात को पाज़िटीवली लिया जाए और स्वयं की गलती मान अपने व्यवहार, आदतों और एटीट्यूड में बदलाव लाया जाए तो पर्सनल फ्रंट के साथ प्रोफेशनल फ्रंट में भी यह आपको बेहतरी की तरफ अग्रसर करता है।

रिश्ते को मिलती है मजबूती

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

जब कोई पेयर किसी बात पर चर्चा करता हैं और बहस होती है तो बातें खुलकर सामने आती हैं। आपके मन में अपने पार्टनर को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं रहता और इसलिए विश्वास बना रहता है। हालांकि, किसी रिश्ते में कोई बहस नहीं होती है, तो दोनों साथी एक-दूसरे से कुछ ना कह कर भी मन ही मन में कई सवाल लिए होते है जिससे बस शक बढ़ता है। यह भी जरूरी है कि तर्क एकतरफा न हो। दोनों को एक दूसरे की राय सुननी चाहिए और अपने पार्टनर के नजरिए से भी बात को समझने का प्रयास करना चाहिए।

सुनने- समझने की आदत होती है प्रबल

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

अपनी ही कहना और दूसरे की फिलिंग्स-इमोशन की परवाह ना करना किसी भी रिलेशन के लिए हेल्दी नहीं है। कपल्स के झगड़ों का एक बड़ा कारण एक-दूसरे की बात नहीं सुनना है। हम सभी सुनना और समझना चाहते हैं, खासकर उस व्यक्ति द्वारा जिसे हम प्यार करते हैं और भरोसा करते हैं। जब कपल्स के बीच हेल्दी बहस होती है, तो आप अपने साथी की बातों को सुनने की प्रवृत्ति रखते हैं। आपका फोकस यह नहीं होता कि आपको यह आर्ग्युमेंट जीत लेना है, बल्कि आप अपने साथी को समझने की कोशिश भी करते हैं।

रिलेशन को मिलती है नई ताकत

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

पार्टनर्स के बीच कई बार सब ठीक होकर भी कुछ ठीक नहीं होता। अब जब दो लोग खुलकर एक दूसरे को एक्सप्रेस करेंगे ही नहीं तो कैसे पता चलेगा कि कहां क्या दिक्कत है। जब आप लड़ते हैं, खुलकर अपनी बात रखते हैं तो दूसरे की चाहत का तो आपको पता चलता है ही साथ में आप रिश्ते की बेहतरी के लिए क्या कर सकते हैं वह भी समझ में आता है। एक बार जब सामने वाले की परेशानी का पता चल जाता है तो मिल कर हल निकालना भी आसान हो जाता है। अलावा इसके, चूंकि आप उन चीजों से अवगत हैं जो झगड़े को ट्रिगर कर सकती हैं, आप उसी से बचते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हां यह बात भी अहम है कि बहस के दौरान आप दोनों को मर्यादित भाषा और हिंसा से बचना चाहिए तभी आप इससे होने वाले फायदे महसूस करते हुए अपने रिश्ते को मजबूत बना पाएंगे।

फाइल फोटो- गूगल

Actress Ananya Pandey and her friends are the trendiest girls of Bollywood

वैसे तो बॉलीवुड में कई जानीमानी दोस्ती है लेकिन सिनेमा जगत में कई गर्ल गैंग्स भी हैं जो अपनी दोस्ती और एक-दूसरे का साथ निभाने के लिए जानी जाती है। बता दें कि इनकी इसी खास दोस्ती के कारण इनके अगले जेनेरेशन में भी काफी गहरी दोस्ती देखने को मिल रही है। सिनेमा की नई पीढ़ी में भी ऐसी कई गर्ल गैंग्स हैं जिनमें से कुछ बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं और कुछ अभी एंट्री करने की तैयारी में जुटी हैं। ऐसी ही एक गर्ल गैंग है अनन्या पांडे और उनकी फ्रेंड्स की जिनमें शामिल हैं बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर । इनमें से सिर्फ अनन्या ने ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है लेकिन इनकी बाकी फ्रेंड्स लोकप्रियता के मामले में इनसे कुछ कम नहीं हैं। हसीनाओं की ये स्पेशल गैंग्स अक्सर अपने स्टाइलिश OOTDs को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हाल ही में ये तीनों फ्रेंड्स डिनर डेट के लिए साथ-साथ बाहर निकलीं और तब से बस इन्हीं के लुक्स की चर्चा हो रही है। इन सभी के लुक्स ट्रेंडी और ग्लैमरस नजर आ रहे थे। वैसे भी हमें लगता है कि इन जेन ज़ी स्टार किड्स से काफी कुछ सीखा जा सकता है। मेकअप से लेकर स्टाइलिंग तक इनके पास हर चीज़ से जुड़ी लाजवाब जानकारी है-

अनन्या पांडे की बॉडीकॉन ड्रेसेज़ 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya ?? (@ananyapanday)

अनन्या पांडे ट्रेंडी ड्रेसेज़ की क्वीन हैं, इनके पास तरह-तरह की ड्रेसेज़ का बहुत अच्छा कलेक्शन है। इनकी बॉडीकॉन ड्रेसेज़ की फैन फॉलोइंग भी काफी ज़्यादा है। अनन्या के पास हर अवसर के लिए एक परफेक्ट ड्रेस है। अक्सर लोगों को ये गलतफहमी होती है कि ड्रेसेज़ सिर्फ पार्टीज़ में पहनी जा सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है और अनन्या इस बात को सही साबित करती हैं। अनन्या के पास दोस्तों के साथ आउटिंग से लेकर पार्टीज़ तक और वेकेशन से लेकर फिल्म प्रमोशन्स तक, हर मौके के लिए लेटेस्ट ड्रेस है।

सुहाना खान की स्टाइलिश आउटिंग्स 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

सुहाना खान अपनी गर्ल गैंग की सबसे छोटी मेंबर हैं पर स्टाइल के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। सुहाना के स्टाइल और ग्लैमर के चर्चे अक्सर सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। वैसे तो सुहाना एक वर्सटाइल ड्रेसर हैं जो बिकिनी से लेकर साड़ी तक सब कुछ रॉक कर लेती हैं। मगर इनकी स्टाइलिश आउटिंग्स से जो बात सीखी जा सकती है वो है सेपरेट्स का महत्व। सुहाना को अक्सर स्टाइलिश सेपरेट्स रॉक करते देखा गया है। हाई-वेस्टेड पैंट्स और बॉडीसूट से लेकर, स्कर्ट्स और क्रॉप टॉप्स तक, सुहाना के वॉर्डरोब में स्टाइलिश सेपरेट्स की कोई कमी नहीं है।

शनाया कपूर की स्पेशल आउटफिट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanaya Kapoor ? (@shanayakapoor02)

शनाया को स्टाइल की समझ और अच्छा ड्रेसिंग सेंस विरासत में मिले हैं। ये सोनम कपूर, रिया कपूर और श्रीदेवी जैसी स्टाइल आयकन्स के परिवार से आती हैं। शनाया की स्टाइलिंग से हमने जो बात सीखी है वो है अपने बेस्ट फीचर्स को हाईलाइट करना। शनाया एक पेटीट यानी कि दुबली-पतली लड़की हैं मगर इसका असर वो अपने स्टाइल पर बिल्कुल भी नहीं पड़ने देती हैं। शनाया ऐसे आउटफिट्स पहनती हैं जिनमें वो अपनी लंबी टांगों को, अपने सेक्सी कॉलर बोन्स को या टोण्ड ऐब्स को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

Alia Bhatt's beauty into Saree made crazy to her fans

अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी चर्चा में है। अभिनेत्री की यह फिल्म जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में लगने वाली है। आलिया भट्ट ऐसे में फिल्म के प्रोमोशन में जोश के साथ जुटी हुई हैं। अपनी फिल्मों के अलावा अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। आलिया आए दिन अपने फैन्स के साथ अपनी कई पिक्स और वीडियोज शेयर करती है, जिसे उनके फैन्स काफी खुश हो जाते हैं।

अब आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कुछ नई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। अभिनेत्री इन फोटो में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। साड़ी पहने अभिनेत्री का यह लुक दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, इस पारंपरिक गेटअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की खूबसूरती को देख उनके फैंस भी लगातार उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

Alia Bhatt's beauty into Saree made crazy to her fans

इन तस्वीरों में अभिनेत्री आलिया सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक तरीके के इयररिंग्स और उसी के मैचिंग की अंगूठी भी पहन रखी है। अलावा इसके बालों में जुड़ा बनाएं एक्ट्रेस ने सफेद रंग का गुलाब भी लगाया है। जबकि माथे पर हरे रंग की छोटी सी बिंदी उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है। अपने इस पारंपरिक गेटअप के साथ एक्ट्रेस ने बेहद लाइट मेकअप कैरी किया है, जो उनकी खूबसूरती को और भी अच्छी तरह से दर्शा कर रहा है। अभिनेत्री की तस्वीरों पर उनके फैन्स लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही शेयर कीं गई आलिया भट्ट की तस्वीरों को अब तक 4.5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

अलावा इसके इन तस्वीरों पर कई कलाकार और अभिनेत्री के फैन्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। आलिया की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री आतिया शेट्टी ने एक प्यार भरा इमोजी ड्रॉप किया। तो वहीं, रिया कपूर ने आलिया भट्ट की तस्वीरों पर उनके ईयररिंग की तारीफ की।

फोटो सौजन्य- गूगल

After Seeing Shibani Dandekar's bridal look, why did people consider her pregnant?

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर 19 फरवरी को खंडाला के एक फार्महाउस में शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस जोड़े ने रिंग सेरेमनी के जरिए एक दूजे का होने की कसमें खाईं हैं। दोनों की शादी में केवल परिवार के लोग और खास फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। शिबानी-फरहान की शादी की तस्वीरें भी आ चुकी है जिनपर फैंस के कमेंट्स भी मिलने शुरू हो गए हैं।

फोटो में शिबानी लाल रंग के जोड़े में और फरहान ने काले रंग के कपड़े पहने हैं। इस दौरान दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं. शादी की फोटो आने के बाद फैंस शिबानी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने में लगे हैं। यूजर्स तस्वीर देखकर उनके प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

After Seeing Shibani Dandekar's bridal look, why did people consider her pregnant?

फोटो देखते ही हर किसी की नजर शिबानी पर ही टिक गई। शादी की ड्रेस में शिबानी का पेट आगे ने निकला नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस बेबी बंप होने के कयास लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे सच बता रहे हैं तो कुछ इसे अफवाह बता रहे हैं।

तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर लिखते हैं, ‘क्या वो प्रेग्नेंट हैं?’, वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘शादी के लिए बधाई दें या प्रेग्नेंसी के लिए’। भले ही शादी के दौरान शिबानी का टमी नजर आ रहा था पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबर महज एक अफवाह है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Cook such food so tasty that people say wow what a taste..!

वैसे तो किचन में सारे मसालों की अपनी खास भूमिका है। इनके बिना स्वाद की कल्पना नहीं की जा सकती। लेकिन इनमें कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो स्वाद को बढ़ाने के लिए हर किचन में जरूरी होती हैं। सारे मास्टर शेफ अपने किचन में कुछ चीजें थोड़ा खास रखते हैं, जैसे-

धनिया पत्ती से गार्निशिंग

Cook such food so tasty that people say wow what a taste..!

दुनिया को स्पेन का उपहार या किसी अच्छे शेफ की अपनाई गुप्त तरकीब है धनिया पत्ता। यह अनेक तरह के व्यंजनों में स्वाद और खुशबू बढ़ाता है। धनिया की ताजी पत्तियां गार्निशिंग के लिए तो हैं ही, साथ ही यह खुशबू को उभारती हैं, जो सादे या बेस्वाद व्यंजनों को भी लजीज बना देती है। इनमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता।

यह एंटी-ऑक्सीडेंट तथा इसमें विटामिन-A और विटामिन- K से भरपूर मात्रा होती हैं। इन गर्मियों में सलाद में धनिया पत्ते को मिलाएं और सेहत को बढ़ाएं।

कुकिंग ऑयल

भोजन पकाने में अधिक स्मोकिंग प्वाइंट वाला तेल खाना चाहिए, ताकि छौंकने पर ट्रान्सफैट कम-से-कम बने। अधिकांश भारतीय पकवान अधिक आंच पर छौंक-बघार कर या तलकर तैयार किए जाते हैं, इसके लिए कुकिंग ऑयल को अधिक गर्म किया जाता है। ऐसे में जरूरी है सही तेल चुनने की।

कैनोला ऑयल का स्मोकिंग प्वाइंट काफी ऊंचा (240˚C) होता है और इसका इस्तेमाल सलाद में भी किया जा सकता है। ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड का सही अनुपात होने, ट्रांसफैट और कोलेस्ट्रॉल न होने तथा E और A जैसे विटामिनों की मौजूदगी की वजह से यह सेहत के लिए भी सही है।

बॉल्सेमिक सिरका

दूसरे सिरकों के बजाय बॉल्सेमिक सिरका आश्चर्यजनक रूप से मीठा और बेहतरीन खुशबू वाला होता है, जो इसे बेजोड़ बनाती है।

संतृप्त फैट्स तथा सोडियम की कम मात्रा होने तथा पाचन में मदद करने वाले पॉलीफेनॉल्स होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए भी ठीक है।

इसे सलाद, डिप्स, मैरिनेड्स, सॉसेज में मिलाया जा सकता है। यही नहीं यह चाइनीज और जपानीज व्यंजनों के लिए भी सही होता है। यह पास्ता तथा रिसोटो को भी अधिक मजेदार बना सकता है।

लहसुन वाला नमक

लहसुन के पाउडर और टेबल सॉल्ट को मिलाकर बनाया गया यह नमक, सीजनिंग के लिए बेहतर है। खासतौर से उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो तीखी गंध और स्वाद के कारण कच्चा लहसुन खाना पसंद नहीं करते।

इसे बेक किए गए व्यंजनों, सलादों, कच्ची सब्जियों या एपिटाइजर्स पर छिड़का जा सकता है। इसे आप स्क्रम्बल्ड अंडों और ऑमलेट मिश्रणों पर भी प्रयोग कर सकती हैं। खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसे किचन में जरूर रखें।

ऐसे स्वाद को बढ़ाता है टमाटर

भारतीय, मैक्सिकन, इटैलियन, कोई भी व्यंजन हो, टमाटर हर स्वाद को बढ़ा देता है। सब्जियों, सूप, सलाद और सॉसेज में इसका उपयोग किया जाता है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर टमाटर में विटामिन-A, C और K होता है।

साथ ही इसमें नियासिन, थियामिन और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें वसा बहुत कम होती है। अब जब टमाटर के इतने सारे फायदे हैं, तो आप इसे किचन में कैसे नहीं रख सकतीं। इसके बिना खाना पकाने की तो मैं भी नहीं सोच सकता।

अगर मास्टरशेफ की तरह कुकिंग करना चाहती हैं, तो इन 05 चीजों को अपने किचन में जरूर रखें।

Disha shared bikini photo on Instagram, fans praised her fiercely

फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) ने लंबे समय के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी बिकनी फोटो शेयर की है। वैसे दिशा आए दिन अपनी नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि उनकी बिकिनी वाली फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, ये फोटो मालदीव में ली गई है। जिसमें दिशा के नए लुक पर उनके फैंस मर मिटे हैं।

बिकिनी में दिशा का नया अंदाज

अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी एक नई पिक शेयर की है, जिसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस बिकिनी में दिशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी टोन्ड बॉडी एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है। दिशा पाटनी अपने सिजलिंग बिकिनी लुक्स से अक्सर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा देती हैं।

कर्वी फिगर देख फैंस ने जमकर की तारीफ

अभिनेत्री दिशा ने इस हॉट फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कोई कैप्शन नहीं डाला। पर टाइगर श्राफ को यह तस्वीर बेहद पसंद आई है। अभिनेत्री के फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गॉर्जियस, वहीं दूसरे ने लिखा ‘यू आर हॉट’। एक और यूजर ने उन्हें सेक्सी का दर्जा दे डाला। दिशा का इंस्टाग्राम पर बाल लहराते अंदाज उनके फैंस को काफी कातिलाना लग रहा है।

अभिनेता जॉन और अर्जून के साथ जल्द दिखेंगी दिशा

दिशा पाटनी को आखिरी बार प्रभु देवा की फिल्म ‘राधे’ में सलमान खान के अपोजिट देखा गया था। अब दिशा स्क्रीन पर ‘एक विलेन- 2’ में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। दिशा कुछ और फिल्मों की शूटिंग में बिजी है।

When the taste of tea gets spoiled, natural solution for tea addiction..

हमारी जिंदगी में चाय एक बहुत ही स्पेशल और शानदार पेय है। कई तरह की चाय बाजार में देखने को मिलती है। चाय में कई कंपाउंड कई हेल्थ बेनीफिट से जुड़े होते हैं, जिससे अधिकतर लोगों को लगता है कि इसे अपनी डाइट में शामिल रखना चाहिए। बता दें हम यहां जिस ज़ायकेदार चाय की बात कर रहा हूं उसका साइंटिफिक नेम कैमेलिया साइनेंसिस है।

कुछ लोगों का मानना है कि चाय के कुछ कंपाउंड में लत लगाने वाले गुण होते हैं और बहुत अधिक पीने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। विभिन्न प्रकार की चाय में अलग-अलग मात्रा में कैफीन होता है, जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा खपत किया जाने वाला साइकोएक्टिव मटेरियल है। यह एक नेचुरल स्टीमुलेंट है। इस कंपाउंड को अक्सर चाय की लत लगाने के लिए दोषी ठहराया जाता है। अक्सर कैफीन को एक तरह के लत के रूप में बताया जाता है, क्योंकि इसमें एक रासायनिक संरचना होती है जो एडेनोसाइन से मिलती-जुलती है। एडेनोसाइन आपके शरीर में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक कंपाउंड है, जो आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम को रेस्ट देता है।

इस रासायनिक संरचना की वजह से कैफीन आपके मस्तिष्क में मौजूद एडेनोसाइन रिसेप्टर्स में फिट हो सकता है और एडेनोसाइन को उनके साथ मिलने से रोकता है। एडेनोसिन की कमी आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को संकेत देने से रोकती है कि आप थक चुके हैं।

When the taste of tea gets spoiled, natural solution for tea addiction..

यह आपके शरीर को बड़ी मात्रा में अन्य नेचुरल स्टीमुलेंट को छोड़ने का कारण बन सकता है, जैसे कि डोपामाइन, जो थकान की भावनाओं को दबाता है और आपको सचेत रहने में मदद करता है। समय के साथ कैफीन से समान प्रभाव का अनुभव करने के लिए आपको ज्यादा मात्रा में चाय की जरूरत होती है। अगर आप अचानक इसे पीना छोड़ देते हैं, तो इससे आपको withdrawal symptom भी हो सकता है।

रिसर्च के मुताबिक जो लोग लगातार कैफीन का इस्तेमाल करते हैं, उनमें इसके एडिक्शन के लक्षण आने लगते हैं। आधिकारिक तौर पर वर्ड हेल्थ ऑर्गेनाजेशन (WHO) कैफीन की निर्भरता को एक सिंड्रोम के रूप में बताता है।

हालांकि, अमेरिकन साइकिएट्रिक असोसिएशन (APA) कैफीन की लत को सब्सटेंस एब्यूज डिसऑर्डर के रूप में नहीं मानता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कितने लोगों में चाय पीने की वजह से इसकी लत विकसित हुई है। इसके साथ ही इस बारे में भी सीमित जानकारी है कि क्या चाय पीने वाले इसके मात्रा को कम करने में संघर्ष करते हैं। इसलिए, चाय के नशे के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले इसपर अधिक रिसर्च की आवश्यकता है।

आपको चाय की लत है या नहीं, यह कहना मुश्किल है लेकिन, फिर भी अगर आप अपनी चाय की मात्रा को कम करते हैं और इससे आपके सिर में दर्द महसूस होता है यानी आप चाय के आदी हो चुके हैं। एक और तरीका है, अगर आप अचानक से चाय पीना बंद कर दें और आपको withdrawal symptom आने लगे, तब भी आप चाय की आदी हो सकते हैं। इस withdrawal symptom में सर दर्द होना, ध्यान की कमी, थकान, चिड़चिड़ापन और मन का उदास होना जैसे लक्षण शामिल हैं।

ये लक्षण आपकी डाइट से चाय को कम करने के 12-24 घंटे बाद से शुरू हो जाते हैं और लगभग 09 दिनों तक रह सकता है। इन लक्षणों की गंभीरता आमतौर पर पहले 09 दिनों के भीतर ही दिखाई देती है और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने लगती है।

अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के साथ ही यूरोपीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (EFSA) लोगों को प्रति दिन 400 मिलीग्राम से अधिक कैफीन का सेवन करने के लिए मना करता है। वहीं, जो गर्भवती हैं उन्हें अपने पूरे दिन में 200 मिग्रा से अधिक कैफीन का सेवन करने से मना किया जाता है। इस मात्रा में चाय का सेवन करना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कैफीन के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हो सकते हैं। इस वजह से उन्हें कम मात्रा में भी ही लेने से दिक्कत हो सकती है।

इसकी वजह से घबराहट, नींद का कम होना, यूरिन का बार-बार पास होना, चिड़चिड़ापन, मांसपेशियों में जकड़न, धड़कन तेज हो जाना, माइग्रेन और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है। इसीलिए एंजाइटी, दिल का दौरा, किडनी की बीमारी और लीवर की बीमारी से पीड़ित लोगों को कम चाय पीने की सलाह दी जाती है।

अगर आप धीरे-धीरे कैफीन यानी चाय का सेवन कम करना चाहते हैं तो ये कैफीन फ्री ड्रिंक आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं, जैसे कि- अदरक, हल्दी या ताजे पुदीने के पत्तों का रस, एक कप गर्म पानी के साथ निचोड़ा हुआ नींबू का रस, सेब का रस, गर्म चुकंदर या गाजर का रस।

बहरहाल, किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता, इसलिए थोड़ा लें और स्वस्थ रहें क्योंकि अति किसी भी चीज की नुकसादायक ही होती है।

फोटो सौजन्य- गूगल

सिक्किम का गंगटोक शहर

भारत में ट्रैवल के लिए वैसे तो कई जगह हैं लेकिन उनमें से कुछ प्लेस काफी खूबसूरत और प्रकृति से घिरे हैं। इन खूबसूरत जगहों पर जाना पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ-साथ लोगों की पहली पसंद हुआ करती है। ऐसे में जानते हैं भारत में घूमने के लिए सस्ते हिल स्टेशन के बारे में-

हिमाचल का हिल स्टेशन कसौली

उत्तराखंड का खूबसूरत शहर कसौली

हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन कसौली 1,927 किलोमीटर ऊंचा है। खूबसूरत वादियों से घिरा से हिल स्टेशन बेहद यात्रियों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता है। यहां आप कुछ प्रसिद्ध स्थानों जैसे मंकी पॉइंट, लोअर और अपर मॉल, सनावर, सबाथू किला आदि को देखने से नहीं चूक सकते। यहां आप पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।

उत्तर-पूर्वी भारत का लोकप्रिय स्थान गंगटोक

सिक्किम का गंगटोक शहर

सिक्किम की राजधानी होने की वजह से यह सबसे खूबसूरत पहाड़ी है। ये पहाड़ी शहर लोगों को खूब आकर्षित करता है और पूरे उत्तर-पूर्वी भारत में सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। हालांकि, गेंगटोक बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक लोकप्रिय तीर्थ के रूप में भी जाना जाता है।

उत्तराखंड का चकराता शहर

उत्तराखंड का चकराता शहर

2,118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह खूबसूरत शहर टोंस और यमुना नदी के बीच ये खूबसूरत जगह छुट्टियों के लिए बेस्ट है। बहुत कम लोग इस जगह को देखने जाते हैं, चकराता शहर कम बजट में अच्छी यादों का ट्रिप होगा। जहां प्रकृति, पक्षी और एडवेंचर के लिए एक महान जगह है। यहां टाइगर फॉल, ग्रेट देवबन की यात्रा जरूर करें। आप यहां से चीन की ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

उत्तराखंड का पहाड़ियों से घिरा शहर लैंसडाउन

उत्तराखंड का लैंसडाउन

1,706 किलोमीटर की ऊंचाई, देवदार और घने ओक के जंगलो से भरी, गढ़वाल जिले का छोटा सा पहाड़ी शहर लैंसडाउन आपको खूब पसंद आएगा। अंग्रजों के जमाने से भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक होने के नाते, लैंसडाउन में एक ब्रिटिश छावनी भी है। सस्ते होने के कारण इस हिल स्टेशन पर लोगों की भीड़ अक्सर बनी रहती है। यहां घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। ठंड के मौसम में हर साल यहां सलाना उत्सव शारदोत्सव मनाया जाता है।

उत्तर भारत का सबसे सस्ता हिल स्टेशन कौसानी

हिल स्टेशन कौसानी

1,890 मीटक ऊंचाई पर स्थित कौसानी, वलना के नाम से प्रसिद्ध है। इस जगह को कभी ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता था। ये उत्तर भारत का सबसे सस्ता हिल स्टेशन है। हिमालय की चोटियों जैसे त्रिशूल, नंदा देवी और पंचचुली के कुछ सबसे खूबसूरत दृश्यों के लिए मशहूर है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Karishma Tanna shares glimpses of her yoga life with fans every day

अपनी फिटनेस के मद्देनजर सजग सेलेब्स कई तरह के योगासनों को अपने रूटीन में शामिल करते हैं। चाहे बॉलीवुड हो या टेलीविजन, हर एक्टर के लिए अहम है योग। यहां टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जो कि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, आए दिन अपनी योग लाइफ की फोटोज और रील्स फैंस के साथ शेयर करती हैं जिससे पता चलता है कि उनको योग से कितना प्यार है।

योगा इन्थूजियास्ट करिश्मा के डेली रूटीन में वर्कआउट का खास महत्व है। हफ्ते को कोई भी दिन हो या घर का कोई भी कोना, करिश्मा योग के कई स्टाइल अपने फैंस को इंस्पायर करते रहती हैं। वैसे तो करिश्मा का प्रोफाइल बताता है कि वह योग के टफ से टफ आसन में उन्हें महारत हासिल है पर हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है उससे साफ पता चलता है कि हर आसन करना इतना आसान नहीं होता।

‘तब तक प्रयास करें जब तक आप सफल न हो जाएं’

https://www.instagram.com/p/CYdTcINFkri/

जो वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है उसमें वह लिविंग रूम में ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लैक ब्रा में दिख रही हैं। योग मैट के ऊपर वह लगातार अष्टावक्रासन करने का प्रयास कर रही हैं और इसमें उनकी मदद करने के लिए कोई उनको हेल्प करते भी नज़र आ रहा है लेकिन वह योग की इस पोज़ को करने में नाकाम रहती हैं। कैप्शन में करिश्मा ने लिखा- तब तक प्रयास करें जब तक आप सफल न हो जाएं। कोई बात नहीं। कल फिर कोशिश करेंगे। योग से ही होगा। यह हमेशा केक वॉक नहीं होता है। इसमें लगातार स्ट्रागल है।

हर योगासन आसान नहीं होता और फिटनेस पाने के लिए जो डेडिकेशन, डिवोशन और डिटर्मिनेशन की जरूरत होती है वह करिश्मा के इस कैप्शन से साफ झलकता भी है और निश्चित तौर पर इससे फैंस को भरपूर मोटिवेशन भी मिलता है।

अष्टावक्रासन के फायदे-

Karishma Tamanna

अष्टवक्रासन को नियमित रूप से करने से:

  • शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और हाथ, पैर, पेट और पीठ की मांसपेशियों में मजबूत आती है।
  • मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिल सकती हैं।
  • एकाग्रता बढ़ने के साथ ही इससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है।
  • इस आसन से शरीर में रक्त संचार सामान्य रहता है और चेहरे में ग्लो आता है।
  • पाचन तंत्र मजबूत होता हैच गैस, एसिडिटी, कब्ज है तो फायदा मिलेगा।

करिश्मा का योगा से प्यार

करिश्मा भले ही ये आसन ना कर पाईं हों लेकिन और कई कठिन आसन वह आसानी से कर लेती हैं। पिंच मयूरासन का यह पोज देखिए जिसे करते हुए करिश्मा को अपने पूरे शरीर को अपने फोरआर्म्स पर बैलेंस करते हुए देखा जा सकता है।

हैंड स्टैंड से लेकर बकासन तक कई आसनों को वह काफी सहजता से कर लेती हैं। कहते हैं ना प्रैक्टिस मेक्स ए मैन परफेक्ट, तो फिर जल्द ही हमारे सामने करिश्मा के अष्टवक्रासन करते हुए फोटो भी ज़रूर सामने आएंगे। तब तक आप भी योग से खुद को रखे फिट और योग से करें करिश्मा जैसे प्यार।

If partner ignores then get their 'previous love' like this

जरा सी गलतफहमी रिश्तों की डोर में दरार डालने का काम बखूबी करती है। रिश्ता निभाने और इसे मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दोनों की होती है। ऐसे में अगर एक भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट जाए तो नाजुक रिश्ता टूट भी सकता है। खासकर जब पार्टनर इग्नोर करना शुरू कर दे तो पहले समझ ही नहीं आता कि इस स्थिति में क्या करना चाहिए। अगर आप भी किसी ऐसी ही परेशानियों से दो चार हो रहे हैं तो कुछ खास तरीकों से आप इससे छुटकारा पाने के साथ ही पार्टनर का अटेंशन भी वापस हासिल सकते हैं।

हेल्दी रिश्तों के लिए कुछ जरूरी बातें जान लें-

एक-दूसरे को बार-बार फोन कॉल या मैसेज ना करें:

अगर आपका पार्टनर आपके कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देता है तो परेशान होकर उसे बार-बार कॉल ना करें। इससे बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। पार्टनर के इग्नोर करने पर आपका धैर्य खो सकता है पर उसे बार-बार कॉल या मैसेज करने से वह ज्यादा परेशान हो सकता है। यह भी हो सकता है कि इसके बाद वह आपको और ज्यादा नजरअंदाज करने लगे।

If partner ignores then get their 'previous love' like this

पार्टनर से खुलकर करें बात:

अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है तो ये बात मन में रखने की बजाय उससे खुलकर बात करें. कोई भी कदम बिना सोचे-समझे ना उठाएं. अगर वो आपके मैसेज का जबाव नहीं दे रहा है तो उसे सीधे कॉल करें या मिलकर पूछें की आखिर ऐसा करने की उसकी क्या वजह है.

पार्टनर को दें वक्त:

पार्टनर के इग्नोर करने पर कुछ लोग वापस उन्हें इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। ऐसा करना गलत हैं। इससे बात बनने की बजाय बिगड़ सकती है। अगर आपका पार्टनर इग्नोर कर रहा है तो मोहब्बत और अपनापन से करीब लाने की कोशिश करें। बात बंद करने की जरूरत नहीं, उसे थोड़ा समय दें ताकि वो भी सही-गलत परख सकें।

दोस्त से लें सलाह:

किसी करीबी से अपने मन की बात करने से ना सिर्फ आपका मन हल्का होगा बल्कि हो सकता है कि आपको अपनी समस्या का हल भी मिल जाए। आप अपने किसी खास दोस्त या परिवार वालों की सलाह भी ले सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कुछ ऐसा सलाह-मशविरा मिल जाए जिसके बारे में आपने पहले सोचा भी ना हो।