


Reproductive Health को मेनटेन रखने के लिए हर महिला के लिए आवश्यक है कि वह गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist) के पास जाकर नियमित रूप से अपना चेकअप कपाएं पर बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो अफनी सेक्सुअल हेल्थ के बारे में बताने से बचती हैं। इंटीमेट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर गायनेकोलॉजिस्ट से खुलकर बात ना करना कई बार आपके लिए काफी महंगा साबित हो सकता है। ऐसे में आवश्यकता है कि आप गायनेकोलॉजिस्ट की ओर से पूछे गए प्रश्नों का बिना शरमाये जवाब दें।
इंटीमेट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर गायनेकोलॉजिस्ट से खुलकर बात ना करना कई बार आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप गायनेकोलॉजिस्ट की तरफ से पूछे गए प्रश्नों का बिना शरमाते हुए जवाब दें। चेकअप के दौरान आपकी इंटीमेट हेल्थ को लेकर गायनेकोलॉजिस्ट आपसे कई तरह के सवाल पूछ सकती हैं।
आइये देखते हैं उन प्रश्नों के बारे में जिनका जवाब बिना किसी लाज शर्म के देना चाहिए-
हालांकि डॉक्टर का ये सवाल आपको बेकार लग सकता है पर इस सवाल के जवाब के आधार पर ही डॉक्टर यह डिसाइड करते हैं कि आपको कौन से टेस्ट करवाने हैं। एक गायनेकोलॉजिस्ट के अनुसार आप जितनी जानकारी डॉक्टर के साथ साझा करती हैं उसी के हिसाब से आपकी देखभाल होती है।
कितने सेक्सुअल पार्टनर रह चुके हैं ?
इस सवाल का जवाब देने में अक्सर महिलाएं कतराती हैं। अगर आप पिछले 15 सालों से किसी एक ही पार्टनर के साथ रह रही हैं तो डॉक्टर आपको STD टेस्ट ना करवाने का सुझाव दे सकते हैं लेकिन अगर आपने एक ही महीने में तीन अलग-अलग लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं तो डॉक्टर आपको STD टेस्ट करवाने के लिए बोल सकते हैं।
हर माह पीरियड्स वक्त पर होता है?

महिलाओं में रेगुलर पीरियड साइकिल 28 दिनों का होता है। डेट से 3-4 दिन आगे-पीछे पीरियड्स का आना कॉमन होता है लेकिन अगर यह गैप काफी अधिक हो तो इसे अनियमित पीरियड्स कहा जाता है। पीरियड्स रेगुलर ना होना कई बार काफी सीरियस हो सकता है। ऐसा होने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करना चाहिए।
सेक्स के दौरान या बाद में होता है दर्द
सेक्स के दौरान या बाद में अगर कभी-कभी आपकी वजाइना या पेल्विस में दर्द होता है तो इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं होती. हालांकि अगर आपको हर बार सेक्स के दौरान या बाद में दर्द का सामना करना पड़ता है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए. इसके लिए डॉक्टर आपको बेसिक वजाइनल इंफेक्शन के टेस्ट या एंडोमेट्रियोसिस करवाने के लिए बोल सकते हैं।
आप अपने ब्रेस्ट को सेल्फ चेक करती हैं?
हर महिला के लिए यह काफी जरूरी है कि वह अपने ब्रेस्ट की सेल्फ-चेकिंग करें। हालांकि, यह आपके डॉक्टर का काम है कि वह ऐसा करने के लिए आपको याद दिलाए। सही से चेकिंग के लिए डॉक्टर आपको और भी कई जरूरी तरीके बता सकते हैं।
फोटो सौजन्य- गूगल

मुंबई: कल्कि कोचलिन (kalki koechlin) अपनी शाददार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी के लिए फेमस है। कल्कि 2 साल की प्यारी बेटी की मां हैं और अकेले ही अपनी बेटी की ख्याल रखती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि कल्कि को वर्किंग मां होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसकी एक झलक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अभिनेत्री ब्रेस्ट मिल्क पंप करते हुए खींची सेल्फी
कल्कि कोचलिन ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबेक फोटो साझा की है, जो उनके ड्रेसिंग रूम की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ब्रेस्ट मिल्क पंप करते हुए तैयार हो रही हैं और वह सामने मिरर सेल्फी ले रही हैं। बता दें कि यह सेल्फी शूटिंग शुरू होने से पहले की है। इस फोटो के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘एक मां के अपराध बोध की याद में..’ इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हैशटैग ‘वर्किंग मदर’ और ‘मदरहुड’ का प्रयोग किया है।
View this post on Instagram
कल्कि कोचलिन की यह फोटो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। हर किसी ने अभिनेत्री को एक मजबूत मां बताया है। एक फैन ने लिखा- मातृत्व हेहतरीन है। वहीं, दूसरे फैंस ने लिखा- हम सभी जानते हैं कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही हैं और आप जिस काम को करना पसंद करती हैं उसे करके आप सबसे अच्छे लोगों में शुमार हो सकती हैं। हमेशा खास बनो और कभी मत बदलो क्योंकि यही आपको अद्वितीय बनाता है। अलावा इसके एक और यूजर ने लिखा- आपको पता नहीं है कि यह छवि कितनी शक्तिशाली है, कल्कि! बहुत प्रेरक।
गौरतलब है कि कल्कि कोचलिन ने वर्ष 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से शादी की लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और सार 2015 में दोनों ने अलग होने को फैसला कर लिया। अगर अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो कल्कि अपनी फिल्म ‘गोल्डफिश’ और ‘एमा एंड एंजल’ की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं।

महिलाओं के शरीर में हार्मोंस (Hormones) की भूमिका कुछ ज्यादा ही अहम होती है। कारण यह है कि वक्त के साथ शरीर में होने वाले बदलाव। जिनसे महिलाओं को अक्सर गुजरना पड़ता है। किशोरावस्था से लेकर मां बनने तक और उसके बाद ही भी महिलाओं के शरीर में हार्मोस तेजी से कार्य करते हैं और बदलाव भी होते हैं। कई बार इन्हीं हार्मोंस में हो रहे असंतुलन की वजह से महिलाओं को कई समस्याओं से गुजरना है। जिसमें थॉयराइड से लेकर मोटापा, पाचन कमजोर हो जाना और तमाम परेशानियां शामिल हैं। हार्मोंस को संतुलित करने के लिए सही खानपान बहुत जरूरी है।
जानें कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ जो शरीर में हो रहे हार्मोंस असंतुलन को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाता है-
अलसी के बीज
महिलाओं के लिए अलसी के बीज को आहार में शामिल करना बेहद जरूरी है। अलसी के बीज हार्मोंस को संतुलित करने में काफी मदद करते हैं। अलसी में मौजूद OMEGA-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हार्मोंस को बनाने में मदद करता है। पीरियड्स और मेनोपॉज से जु़ड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए अलसी के बीज को महिलाओं को जरूर खाना चाहिए।
फाइबर की खासियत

महिलाओं को अपने आहार में फाइबर जरूर शामिल करना चाहिए। जैसे साबुत अनाज, रेशेदार फल, ओट्स, सब्जियां, ब्रोकली, पत्तागोभी, गोभी। ये शरीर में हार्मोंस को बैलेंस करती हैं। ये सारी चीजें ना केवल पोषण देंगी बल्कि इनसे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है।
बादाम का ‘दम’
बादाम में विटामिन-A और E काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं। इसलिए बादाम को आहार में जरूर शामिल करें। बादाम टाइप- 2 डायबिटीज को कम करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को भी घटाता है।
सेब के बेहतरीन फायदे
जिन महिलाओं को सूजन की शिकायत शरीर में रहती हैं। उन्हें सेब का सेवन करना चाहिए। सेब हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही कैंसर के खतरे को भी कम करता है। सेब खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। जिससे संक्रमण का खतरा घट जाता है। अगर आप अपने वजन को कंट्रोल करना चाहती हैं तो रोजाना सेब खाएं। इसमें फाइबर भरपूर होता है।

मानसून के मौसम में अक्सर लोग ट्रेवल (Travel) करने से बचते हैं। बारिश में मौसम खराब होने की वजह से उनके सफर पर असर पड़ सकता है। ट्रेवल के लिहाज से लोग बारिश के मौसम में घर से बाहर नहीं जाना चाहते हैं। पर भारत में कई ऐसी घूमने की जगहें हैं जो बारिश के मौसम में शानदार हैं। इस जगहों की विशेषता बरसात में ज्यादा बढ़ जाती है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में अपने फ्रेंड या पार्टनर के साथ किसी हरियाली वाली खूबसूरत जगह की सैर करनी होती है।
वहीं, कई बार लोग किसी जरूरी काम की वजह से भी मानसून में ट्रैवल करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। चाहें आप अपनी इच्छा से बारिश में कहीं जाना चाहते हों या फिर काम के सिलसिले में सफर रह रहें हों, अगर अचानक से बारिश हो जाएं तो क्या करना है, ये आपको पता होना चाहिए। बारिश के कारण सफर में रुकावट ना आए और मजा सजा ना हो, इसके लिए बारिश में ट्रैवल के इन आइडियाज को जरूर अपनाएं-
सफर का लुत्फ उठाने के लिए गाड़ी की सर्विसिंग है जरूरी
मानसून में अगर गाड़ी से कहीं जा रहे हैं तो कार की एक बार सर्विस जरूर करा लें। बारिश में अक्सर गाड़ियां बंद हो जाती हैं। इसलिए सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के सफर का लुत्फ उठाने के लिए गाड़ी की सर्विस कराकर ही घर से निकलें।
सेफ ड्राइविंग

अगर आप रोड ट्रिप पर हैं और अचानक सफर के दौरान बारिश होने लगे तो सबसे जरूरी है कि गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। गति पर नियंत्रण रखें और सेफ्टी का ध्यान दें।
खाने का सामान साथ में जरूर रखें
ट्रेवल के दौरान अगर बारिश होने लगे, तो हो सकता है कि आप किसी रेस्तरां में ना जा पाएं। तेज बारिश में किसी हाईवे पर हैं और बारिश रुकने तक आपको वहीं इंतजार करना पड़ सकता है, ऐसे में अपने साथ गाड़ी में खाने पीने का कुछ सामान, जैसे स्नैक्स,फल, पानी वगैरह जरूर रखें। खासकर अगर साथ में बच्चे सफर कर रहे हैं तो खाना लेकर जाएं।
एक्सट्रा कपड़े रखना ना भूले
जब आप किसी ट्रिप पर 2-4 दिन का प्लान बनाकर जाते हैं तो आप उसी आधार पर कपड़े और अन्य जरूरी सामान ले जाते हैं पर मानसून के मौसम में कभी भी बारिश हो सकती है और आप बारिश में भीग सकते हैं। इसलिए कुछ एक्सट्रा कपड़े जरूर साथ रखें ताकि अगर आपके कपड़े गीले हो जाएं तो आपके पास अतिरिक्त कपड़े होने चाहिए। अलावा इसके छतरी, पतला रेनकोट समेत अन्य जरूरी सामान भी रखें।
फर्स्ट एड किट है जरूरी
वैसे तो किसी भी मौसम में सफर के दौरान साथ कुछ मेडिसीन जरूर रखनी चाहिए लेकिन मानसून में बारिश में भीगने के कारण जुकाम, खांसी और बुखार आदि आसानी से हो सकता है। इसलिए कुछ ऐसी दवाएं साथ ले जाएं तो सर्दी-खांसी और फीवर में ली जा सके।

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म ‘PATHAN’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। इसी बीच दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक मोशन पोस्टर साझा किया हैं।
यह पोस्टर फिल्म ‘PATHAN’का हैं, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हैं। इस पोस्टर में दीपिका काफी इंटेंस लुक में दिख रही हैं। उनका ये एक्शन लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस फायर इमोजी के साथ अपनी एक्साइटमेंट भी दिखा रहे हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्सर महिलाएं मां बनने के बाद अपना सारा जीवन बच्चों को समर्पित कर देती हैं। आप ने ऐसा माहौल कई घरों में देखा होगा जहां मांओं ने अपने बच्चों के खातिर अपना सब कुछ भूला देती हैं। हालांकि, वो ये भूल जाती हैं कि इस सबका बुरा असर उनके मैरिज रिलेशन पर पड़ता है। सिर्फ बच्चे ही हमारी प्रायोरिटी नहीं हैं बल्कि पैरेंट बनने के बाद शादी के रिश्ते को संभालकर रखना भी आवश्यक होता है वरना एक परिवार का अधिकार बिगड़ने लगता है।
बेबी के आने से माता-पिता दोनों की जिंदगी में खुशियां आ जाती हैं। उसके साथ खेलना, हर चीज मन को खुशी देती है। मांओं ने अपने बच्चे को अपनी आंखों का तारा बनाकर रखती हैं और इस चक्कर में अक्सर पति खुद को इग्नोर महसूस करने लगते हैं। आप भले ही मां बन गई हैं लेकिन पति के लिए आपकी जिम्मेदारियां और प्यार खत्म नहीं हुआ है। आपको अपने इस रिश्ते पर भी ध्यान देना चाहिए।
बच्चों के कारण शादी पर होता है असर
बच्चे पर ही सारा ध्यान देने वाली औरतों के पति अक्सर खुद को इग्नोर महसूस करने लगते हैं। उन्हें मालूम है कि मां और बच्चे का रिश्ता बहुत मजबूत होता है और उन्हें लग सकता है कि वो इस रिश्ते का हिस्सा नहीं बन सकता है।
जहां, औरतों का सारा ध्यान सिर्फ अपने बच्चे पर रहता है, वहां पर कपल्स के बीच गलतफहमियां, अकेलापन और झगड़े होने लगते हैं। लग रहा है कि आप और आपके पति दोनों इस रास्ते पर हैं, तो आपको समय रहते अपनी शादी को बेबी प्रूफ कर लेना चाहिए।
जानें किस तरह आप पैरेंट बनने के बाद भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार बरकरार रख सकते हैं-
अपनी शादी में रोमांस को बनाए रखना जरूरी है। आप दोनों के बीच इमोशनल के साथ-साथ फिजिकल कनेक्शन भी होना चाहिए। इससे दोनों के बीच प्यार को बनाए रखने में मदद मिलती है।
पैरेंट्स बनने के बाद अक्सर कपल्स एक-दूसरे को बच्चे की मम्मी या पापा कह कर बुलाते हैं। इसकी जगह आप अपने पार्टनर का नाम लें और उन्हें याद दिलाएं कि बच्चे से पहले वो आपकी जिंदगी में आए थे। बच्चे के होमवर्क का बहाना बनाकर पति के साथ डिनर ना करने की गलती कभी ना करें। अपने पति को भी थोड़ा वक्त दें। बच्चे के कामों के मद्देनजर एक-दूसरे के साथ समय बिताने से चूकना आपके रिश्ते पर भारी पड़ सकता है।
हमें लगता है कि हम उनसे प्यार तो करते ही हैं फिर जताने की क्या जरूरत है, वो खुद ही समझ जाएंगे। प्यार का एहसास तभी होता है, जब उसे जाहिर किया जाए और आप भी अपने पति या पत्नी के प्रति प्यार का इजहार करते रहें।

आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में कपल्स को एक दूसरे के लिए समय नहीं मिल पाता। दफ्तर के कामकाज और घर-परिवार को संभालने की वजह से रिलेशनशिप में रोमांस कम होने लगता है। वैसे तो कुछ छोटी छोटी चीजें करके आप रिश्ते में प्यार और एक्साइटमेंट बनाए रख सकते हैं। हफ्ते भर में भले ही कामकाज की व्यवस्था के कारण आप अपने पार्टनर को समय ना दे पाएं पर हफ्ते के आखिर में वीकेंड पर जब आपका पार्टनर कामकाज से फ्री हो जाए तो आप उनके साथ यादगार समय बिता सकते हैं। बारिश का मौसम है, इस मौसम में पार्टनर के साथ समय रोमांस और उत्सुकता को बढ़ा सकते हैं।
आइये जानते हैं पार्टनर के साथ वीकेंड प्लान करने के टिप्स-
बाहर घूमने का प्लान जरूर बनाएं

आप वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव, वॉटर पार्क या पास के ही किसी हिल स्टेशन पर वीकेंड पर कपल्स जाकर एक दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं। अगर किसी ट्रिप पर शहर से बाहर नहीं जा सकते हैं तो शहर में ही पार्टनर संग हैंगआउट करें। बाहर लंच पर या मूवी देखने, किसी पार्क में आप जाकर एक दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताएं।
खाना मिलकर बनाएं और मिलकर खाएं

अगर पार्टनर घर पर ही छुट्टी मनाना चाहता है तो उनके साथ घर पर ही कुछ मजेदार करने की कोशिश करें। आप घर पर पार्टनर की पसंद का खाना बना सकते हैं। उन्हें भी कुकिंग में अपने साथ शामिल करें। दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं और साथ में बैठकर खा सकते हैं।
हल्की-फुल्की बातें जरूर करें

हफ्ते भर में कामकाज की वजह हो सकता है कि आप दोनों के बीच एक दूसरे से जुड़ी बातें ना हो पाए। इसलिए जब वीकेंड में पार्टनर की छुट्टी हो तो दोनों शाम के वक्त बालकनी या छत पर सुहाने मौसम में चाय या कॉफी का मजा लें और खुलकर बातें करें। हालांकि, ये बातें शिकायतों में ना बदलें, इस बात का भी ध्यान रखें।
घर पर रख सकते हैं डिनर या डांस पार्टी

आप दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए घर पर ही डिनर या डांस पार्टी रख सकते हैं। जिसमें चाहें तो सिर्फ आप दोनों शामिल हों या अपने खास दोस्तों को भी इनवाइट कर सकते हैं। यहां आप कैंडल लाइट डिनर करें और रोमांटिक गाने लगाकर डांस कर सकते हैं।

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की छोटी बहन अंशुला कपूर वैसे तो लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं पर अब सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से काफी एक्टिव नजर आ रही हैं और आए दिन एक से बढ़कर एक खूबसूरत पिक्स फैंस के साथ साझा करती हैं। इसी कड़ी में अब अंशुला ने जो वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है वो हर किसी को दीवाना बना रहा है साथ ही वीडियो को देखने के बाद क्लिर हो रहा है कि अंशुला असल जिंदगी में काफी बोल्ड विचारों वाली महिला हैं।
ब्रा उतारते हुए बनाया VIDEO
अंशुला का इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस के अंदर से ब्रा उतारती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही अंशुला ने नो ब्रा क्लब ज्वाइन कर लिया है। दरअसल, संडे को दोस्तों के चिल करने के बाद जब अंशुला घर लौटीं तो उन्होंने अपना ये वीडियो शूट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने कैप्शन में लिखा, “संडे ब्रंच से घर लौटने के बाद सबसे शानदार फीलिंग”।
अंशुला कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अंशुला का ये इस वीडियो को काफी सारी महिला रिलेट कर रही हैं। एक महिला ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘सीरियसली ये सबसे अच्छी फीलिंग होती है।’ वहीं, एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘पेंडेमिक में हर दिन संडे रहता था.’ इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया अंशुला के इस बोल्ड अंदाज के लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।
मलाइका से हो रही हैं तुलना
View this post on Instagram
अंशुला कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से कर रहे हैं। नेटिजंस का कहना है कि अंशुला भी धीरे-धीरे मलाइका अरोड़ा की तरह बोल्ड होती जा रही हैं। बता दें कि अंशुला और मलाइका के बीच भी काफी अच्छी दोस्ती है।
अंशुला कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन
अंशुला कपूर की बात करें तो वो फिलहाल अपने तीनों भाई-बहनों से अलग फिल्म इंडस्ट्री से दूर लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अंशुला इन दिनों वेट लूज ट्रांसफॉर्मेशन पर भी फोकस कर रही हैं और उन्होंने अपना काफी वेट लूज भी कर लिया है ऐसे में लोगों का मानना है कि अंशुला भी फिल्मों में एंट्री की तैयारी कर रही हैं।

मुबई: एक खास मुकाबले के बाद भारत को Miss India 2022 मिल गई है। रविवार 03 जुलाई को मुंबई के जियो सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें एक शानदार प्रकिया के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 की विजेता घोषित हुई हैं। दूसरी तरफ, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया- 2022 में फर्स्ट रनर अप हुईं, वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज से नवाजा गया।
फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है, जिसे रविवार को मुंबई में आयोजित किया गया। इस इवेंट में देशभर के अलग-अलग स्थानों से आईं 31 सुंदरियों ने मुकाबले में भाग लिया। मिस इंडिया का ताज किसके सिर सजेगा ये तो पता चल ही जाएगा लेकिन फिलहाल उससे पहले इवेंट में बॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करने पहुंची। रेड कार्पेट पर सभी अलग-अलग लुक में नजर आए पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बोल्ड लुक ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन मलाइका कमाल की लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस सिजलिंग अवतार पर किसी की भी नजरें जाकर ठहर जाएं। इस गाउन में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं।
मिस इंडिया फिनाले में नेहा धूपिया ने किया शिरकत

वहीं, अभिनेत्री नेहा धूपिया भी मिस इंडिया फिनाले में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान वह भी सिलवर कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस ने बोल्डनेस के साथ अपने व्हाइट हेयर्स को भी खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया।
वैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन का जलवा

एक्ट्रेस कृति सेनन भी मिस इंडिया पेंजेट के फिनाले में पहुंची थीं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में उनका लुक एलीगेंट लग रहा था। बता दें कि मलाइका, डीनो मोरिया, नेहा धूपिया आदि कई सेलेब्स बतौर जज पैनल में मौजूद थे।

