Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Daily Skin Care: आपके चेहरे के ग्लो और निखार वापस लाने में ये 4 स्किन केयर टिप्स काफी महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं

Daily Skincare Routine

Daily Skin Care: रोजाना स्किन की देखभाल करना अच्छी आदतों में से एक हैं। अगर आपकी स्किन भी डल है तो इसके पीछे बहुत सी वजह हो सकते हैं। जिनमें से आपका खराब लाइफस्टाइल, उल्टा सीधा खाना व खराब स्किन केयर रूटीन शामिल है। हमारे शरीर की तरह ही हमारी स्किन को भी केयर की जरूरत होती है। बता दें कि इसके लिए आपको रोजाना स्किन केयर रूटीन का पालन करना होगा। आप नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करके अपनी डल और डैमेज स्किन को निखरी हुई त्वचा में बदल सकते हैं।

एक अच्छा क्लींजर होना जरूरी

आपकी स्किन से हर तरह की गंदगी को निकालने के लिए एक अच्छे से फेसवॉश की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से अच्छी गुणवत्ता वाला फेसवॉश खरीद लें।

अपने साथ रखें बेस्ट मॉइश्चराइजर

अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप सोचती हैं कि आपको किसी मॉइश्चराइजर की आवश्यकता नहीं है तो यहां आप गलत हैं। हर किसी की स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। अगर आप की ऑयली स्किन है तो आपको कोई ऑयल फ्री मॉश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए और अगर ड्राई स्किन है तो किसी साधारण से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें

Excessive use of sunscreen is harmful, do not forget to do it before sleeping at night

अगर आप कहीं बाहर निकल रही हैं तो सनस्क्रीन का प्रयोग करना आवश्यक है। यह आपकी स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है और यदि आप घर से बाहर नहीं भी निकल रही हैं तो भी आपको कम से कम एसपीएफ 30 या उससे कम का सनस्क्रीन अवश्य लगाना चाहिए। आपको इसका प्रयोग हर 4 घंटों के अंतराल पर री-अप्लाई करते रहना चाहिए। यदि आप इसका प्रयोग नहीं करती हैं तो आपकी स्किन बहुत डेमेज हो सकती है।

नाईट क्रीम का भी कर सकती है इस्तेमाल

Daily Skincare Routine

वैसे तो नाईट क्रीम का प्रयोग आपको करते ही रहना चाहिए लेकिन आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो आपको एक बार अपने डर्मटॉलजिस्ट की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। कई बार कुछ नाईट क्रीम ज्यादा थिक होती हैं और उससे आपकी स्किन में एक्ने व पिंपल्स हो सकती हैं। इसलिए अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

वैसे तो यह ऊपर दी गई सारी जानकारी बहुत सिंपल हैं अगर आप इन्हें गम्भीरता से लेती हैं तो यह आपकी स्किन में बहुत ज्यादा फर्क दिखा सकती है और अगर आप इन्हीं छोटी-छोटी बातों को इग्नोर कर देती हैं तो आपकी स्किन धीरे-धीरे डल व डैमेज होनी शुरू हो जाती है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Author