Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Zahid Abbas

People who are fond of gardening are stress free and fresh

अक्सर हम देखते हैं कि कई लोगों को बागवानी का काफी शौक होता है। ऐसा देखा गया है कि गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग बहुत खुशनुमा होते हैं। घरों में छोटी-छोटी सब्जियों की बागवानी का शौक रखना जरूरी है, इसके कई लाभ होते हैं। अगर आपके घर के सामने थोड़ी सी ज़मीन है तो उसे यूं ही खाली ना छोड़े और उसका उपयोग जरूर करें। आज हम आपको किचेन गार्डन के फायदे की अहम जानकारियां देंगे-

1. फ्रेश हर्ब का मिलना

तुलसी के पत्‍ते हों या मीठे नीम की पत्तियों, घर में किचन गार्डन होने पर आपको ये आसानी से मिल जाते हैं। आपको इन छोटी-छोटी हर्ब के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है।

2. पेस्टिसाइड रहित वेजिटेबल्स का मिलना

किचन गार्डन होने पर आपको पता रहता है कि आप क्‍या खा रहे हैं। आजकल बाजार में पेस्टिसाइड मिली हुई साग-सब्जियां मिलती है पर घर पर उगी हुई सब्‍जी लाजवाब होती है।

3. सस्ती और बेहतरीन सब्जियों का मिलना

People who are fond of gardening are stress free and fresh

किचन गार्डन में उगी सब्जियों को बनाने से आपका बजट मेंटेंन रहता है. ये सब्जियां अच्‍छी और सस्‍ती होते हैं। आप मन मुताबिक समय पर उन्‍हे तोड़कर बना सकते हैं।

4. स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होना

घर पर तुलसी, धनिया और पुदिना जैसी चीजें उगाएं। इन्‍हे खाएं, जिससे आपको कई रोगों में आराम मिलेगा। बुखार, अस्‍थमा, फेंफड़ों के रोगों आदि में ये फायदा करती हैं। ये सब आपको हेल्‍दी बनाती हैं।

5. तनाव से मुक्ति

बागवानी करने से आपका तनाव कम होता है। आपका मन उसी में लगा रहता है जिससे आप इधर-उधर की बातें सोच नहीं पाते हैं।

6. कीड़े-मकोड़े कम होना

घर में किचन गार्डन होने से कीट आदि कम पैदा होते हैं क्‍योंकि खाली जगह का सदुपयोग हो जाता है। साथ ही कुछ खास तरह के पौधे, कीटों को भगाने में सक्षम होते हैं, जैसे- गेंदे के पौधे को हर तीन हर्ब के बाद लगाने से हर्ब अच्‍छी बनी रहती हैं।

Make your kitchen smarter and healthier with these easy ways

जायकेदार और लजीज खाने का शौकीन भला कौन नहीं होता है। आजकल टेक्नोलॉजी के इस दौर में लगभग हर डिश की रेसिपी आपको इंटरनेट पर उपलब्ध रहती है। जिनका प्रयोग कर आप डेली जायकेदार खाना बना सकते हैं। ये टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन्हें ध्यान में रखकर आप खाने को और मजेदार, हेल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं किचन की कुछ ऐसी ही स्पेशल कुकिंग टिप्स. जिनका इस्तेमाल कर आप आसानी से अपनी नॉर्मल कुकिंग को स्मार्ट कुकिंग में तब्दील कर सकते हैं. ये टिप्स आपके खाने में स्वाद ही स्वाद भर सकते हैं।

आइये जानते हैं कुकिंग टिप्स के बारे में-

सब्जी में दही और नमक का बेहतरीन तालमेल

अक्सर कई लोग सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें दही डाल देते हैं। मगर, ध्यान रहे अगर आप सब्जी में दही मिला रहे हैं, तो सब्जी में उबाल आने के बाद ही नमक डालें। उबाल आने के पहले नमक डालने से दही फट जाती है।

कब रायते में नमक डालें?

कुछ लोग रायता बनाते समय सभी सामाग्रियों के साथ ही नमक भी मिला देते हैं, ऐसा करने से रायता खट्टा हो जाता है। इसलिए रायते में पहले से नमक मिलाने से बचें और सर्व करते समय ही इसमें नमक डालें।

इडली ऐसे बनाएं सॉफ्ट

Make your kitchen smarter and healthier with these easy ways

अगर आप साउथ इंडियन डिश के शौकीन हैं और इडली आपकी फेवरेट है, तो इडली को नर्म बनाने की टैक्निक आपके काम आ सकती है। आप इडली बैटर में जरा सा साबूदाना और पिसी हुई उड़द की दाल मिलाकर इडली को मुलायम और स्पंजी बना सकते हैं।

भीगे चने से नहीं आएगी बदबू

अमूमन लोग सेहतमंद रहने के लिए चने, मूंग और मोठ भीगो कर खाना पसंद करते हैं पर ज्यादा देर तक भीगे रहने के कारण इसमें से स्मैल आने लगती है। ऐसे में मिश्रण में अंकुर फूटने के बाद उसे एक महीन कपड़े में बांधकर फ्रीज में रखने से स्मैल गायब हो जाएगी।

मिर्च को खराब होने से ऐसे बचाएं

मिर्च को खराब होने से बचाने के लिए आप उसमें थोड़ी सी हींग रख सकते हैं। ऐसा करने से मिर्च लंबे समय तक सही तरह से चलेगी। वहीं हरी मिर्च का डंठल तोड़कर फ्रिज में रखने से मिर्च जल्दी खराब नहीं होती है।

ऐसे चीटियों से चीनी को बचाएं

गर्मियों के खासकर मौसम में चीनी में चीटियां पड़ने की समस्या लगभग हर किचन की कहानी है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप चीनी के डब्बे में 2-4 लौंग डाल दें, जिससे चीनी में चीटियां नहीं पड़ेंगीं।

आलू के पराठों का बढ़ाएं टेस्ट

आलू के पराठे खाना भला किसे पसंद नहीं होता? लेकिन आप कुछ टिप्स की मदद से इसे और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं. जी हां, आप आलू के मिक्चर में थोड़ी सी कसूरी मेथी डालकर पराठों को ज्यादा लजीज बना सकते हैं।

चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े

अक्सर कई दिनों तक चावल रखने पर उसमें कीड़े पड़ जाते हैं। इसके लिए आप चावल के डब्बे में नमक मिला दें, जिससे की चावल में कीड़े नहीं पड़ेंगे।

मेथी की कड़वाहट करें दूर

मेथी की कड़वाहट को दूर करने के लिए इसमें थोड़ा सा नमक डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें। कुछ समय बाद इसमें से कड़वाहट मिट जाएगी।

भिंडी के लेस से क्यों हैं परेशान ?

कई बार भिंडी काटते समय इसमें से निकलने वाला लेस परेशान करने के साथ ही हाथों को भी गंदा कर देता है। इस समस्या को हल करने के लिए आप चाकू पर हल्का सा नींबू का रस लगा लें, जिससे भिंडी का लेस हाथों पर नहीं लगेगा।

फाइल फोटो- गूगल

Know 10 essential tips to cook delicious food

ऐसा कहा जाता है कि इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है। खाने का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ऐसा देखा गया है कि खाना बनाने का शौक अक्सर महिलाओं में पाया जाता है और सुनने को मिलता है कि महिलाओं को कुकिंग (खाना बनाना) में बहुत मजा आता है।

..पर जो स्वाद मां के हाथ में होता है वो किसी और में नहीं मिलता। लेकिन हम आज की इस भाग-दौड़भरी जिंदगी में कई बार खाना बनाने के बेसिक टिप्स भूल जाते हैं। यहां 10 ऐसे टिप्स पढ़ें, जो न सिर्फ आपके खाना बनाने की गति में तेजी लाएंगे बल्कि इनसे आपको स्वादिष्ट भोजन बनाने में मदद मिलेगी।

1. अपने कार्यक्षेत्र के लिए योजना बनाएं और सभी काम में आने वाले उपकरणों को व्यवस्थित रखें। काम में आने वाले और सर्व करने के लिए इस्तेमाल लिए जाने वाले बर्तनों को निकालकर और सामने रखें।

2. अपने किचन (अपनी रसोई) में तेज धार वाले चाकू रखें जिससे आप जल्दी और आसानी से सब्जियां काट सकेंगी और इससे आपका समय भी बचेगा।

3. खाना बनाने से पहले सारी जरूरी सामग्री तैयार रखें ताकि आपको खाना बनाने में आसानी हो।

4. अगर कुछ उबलने के लिए रख रही हैं तो ध्यान रखें कि प्रेशर कुकर या पैन का ढक्कन बंद हो, इससे खाना जल्दी उबलेगा और आप गैस में भी बचत कर सकेंगी।

Know 10 essential tips to cook delicious food

5. अगर आप मीट पकाने वाली हैं तो खाना बनाने से कुछ घंटे पहले मेरिनेट कर दें ताकि खाना बहुत स्वादिष्ट बनेगा।
6. अगर आप बैंकिंग करने जा रही हैं तो ध्यान रहे कि ओवन कुछ देर पहले ही गरम कर रखे लें, उसके बाद ही अपनी डिश उसमें डालें।
7. अपना समय बचाने के लिए उन आयटम को पहले से पकाने रख दें या पहले से पका लें जिन्हें बनने में ज्यादा वक्त लगता है।

8. अगर आप सब्जियों को उबालकर इस्तेमाल करने वाली हैं तो उसके लिए उबल हुआ पानी तैयार रखें। आपका काम आसान होगा।
9. सही सामग्री के लिए सही खाना पकाने की विधि का इस्तेमाल करें जिससे उसका स्वाद बना रहे।
10. खाना बनाने के बाद अपना सिंक और प्लेटफॉर्म अवश्य साफ करें।

फोटो सौजन्य- गूगल

Such honeymoon destinations of India where the heat will keep on searching..

गर्मी में नए कपल्स के लिए हनीमून डेस्टिनेशन (Honeymoon Destinations) को चूज करना काफी कठिनाइयों भरा मसला है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शानदार हनीमून डेस्टिनेशन की जानकारी।

देश में कपल्स इन दिनों शादी से पहले ही हनीमून की योजना और बुकिंग करने में जुट जाते हैं। जिन कपल्स की शादी गर्मी के मौसम में होती है उन्हें हनीमून डेस्टिनेशन चुनने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जीवन साथी के साथ कुछ पल बिताने के लिए देश में कई फेमस डेस्टिनेशन हैं। पर यहां हम आपको ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप गर्मी के सीजन में भी अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल व्यतीत कर सकते हैं।

केरल है कपल्स का पसंदीदा डेस्टिनेशन

Such honeymoon destinations of India where the heat will keep on searching..

केरल गर्मियों में हनीमून कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपके लिए बीच से लेकर हिल स्टेशन तक मौजूद है। केरल में आप एक तरफ मुन्नार में हरी-भरी पहाड़ियां और चाय-कॉफी के बागान का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं एलेप्पी और कुमाराकॉम के बैकवॉटर्स में अपको सपने का एहसास होगा। साथ ही आप वर्काला के रॉकी क्लिफ और कोवलम के खूबसूरत समुद्र तट को अपनी लिस्ट में जरूर रखना चाहेंगे। केरल में हनीमून मनाकर आपको लाइफटाइम एक्सपीरियंस महसूस होगा। केरल का कोचीन, तिरुवनंतपुरम भारत के सभी प्रमुख शहरों से रेल और हवाई मार्ग से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा आप चेन्नै, बेंगलुरु या मुंबई से आप वाया रोड केरल पहुंच सकते हैं।

अंडमान-निकोबार है कपल्स के लिए सदाबहार

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह को भारत में हनीमून कपल्स का स्वर्ग कहा जाता है। गर्मी के मौसम में अंडमान आपके लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है। इसकी वजह है यहां का परफेक्ट मौसम, भीड़भाड़ से दूर समुद्र का शांत किनारा, खूबसूरत बीच और रिजॉर्ट, वॉटर स्पोर्ट्स के ढेरों ऑप्शन्स और टेस्टी फूड। इससे ज्यादा और क्या चाहिए। यहां आप हैवलॉक आइलैंड, एलिफेंटा बीच, नील आइलैंड, सेलुलर जेल जैसी जगहों का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नोरकेलिंग के अलावा बीच पर पार्टनर के साथ पैदल घूम सकते हैं और बैठकर शाम को आप यहां के खूबसूरत सनसेट का अदभुत नजारा देख सकते हैं। यहां पहुंचना बेहद आसान है। यहां का नजदीकी एयरपोर्ट पोर्ट ब्लेयर है। आप चाहें तो चेन्नई या कोलकाता से फ्लाइट या फेरी के जरिए भी अंडमान पहुंच सकते हैं।

नैनीताल में हनीमून

Such honeymoon destinations of India where the heat will keep on searching..

उत्तराखंड का हिल स्टेशन नैनीताल भी गर्मी में हनीमून के लिए बेहतरीन स्थान है। पहाड़ों से घिरा हुआ नैनीताल बेहद खूबसूरत है और दिल्ली से इसकी दूरी सिर्फ 337 किलोमीटर है। इस जगह पर आकर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। साथ ही यहां मौजूद टिफिन टॉप और खूबसूरत पहाड़ों को देखने के लिए आप नैनीताल को चुन सकते हैं। यहां पहुंचना काफी आसान है। आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। नैनीताल से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पंटानगर है, जिसकी दूरी 50 किलोमीटर है। साथ ही आप सरकारी बस सेवा से यहां पहुंच सकते हैं। रेल रूट की बात करें, तो काठगोदाम यहां से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। दिल्ली और काठगोदाम रेलवे स्टेशन के बीच कई ट्रेन्स मौजूद है।

मनमोहक डेस्टिनेशन मनाली

Such honeymoon destinations of India where the heat will keep on searching..

पिछले कई दशकों से हिमाचल प्रदेश का शहर मनाली बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक बना हुआ है। धौलाधार और पीर पंजल की पर्वत श्रृंखला और धड़कनें बढ़ा देने वाली अडवेंचर ऐक्टिविटीज़ की वजह से मनाली न सिर्फ हनीमून पर आए लोगों के लिए बल्कि हर तरह के टूरिस्ट के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां ध रोहतांग पास, सोलन घाटी, ओल्ड मनाली, कुल्लू में रिवर राफ्टिंग और भृगु लेक जैसी जगहें घूम सकते हैं। देश के सभी बड़े शहरों से पहुंचना बेहद आसान है। मनाली से सबसे नजदीकी एयपोर्ट कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट है। दिल्ली और चंडीगढ़ से सीधी फ्लाइट के जरिए आप मनाली पहुंच सकते हैं। साथ ही दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान या यूपी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट साथ-साथ अपनी गाड़ी के जरिए भी मनाली पहुंच सकते हैं।

गंगटोक-दार्जिलिंग में मस्ती भरा हनीमून

Such honeymoon destinations of India where the heat will keep on searching..

गर्मियों के मौसम में हनीमून के लिए जाने वाली बेस्ट जगहों की लिस्ट में गंगटोक और दार्जिलिंग की शामिल हैं। इन दोनों जगहों को एक ही ट्रिप में कवर किया जा सकता है। इन रोमांटिक स्थानों की सैर करने का आपका एक्सपीरियंस बेहतरीन रहेगा। टाइगर हिल से उगते सूरज को देखने का अनुभव हो या फिर टॉय ट्रेन में घूमने की मस्ती। आप इन अनुभवों को हमेशा याद रखेंगे। इन दोनों शहरों तक देश के किसी भी हिस्से से पहुंचना बेहद आसान है। यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बागडोगरा है। देश के सभी शहरों से बागडोगरा तक सीधी फ्लाइट मौजूद है। आप न्यू जलपाइगुड़ी स्टेशन तक ट्रेन से आ सकते हैं और फिर वहां से सड़क के रास्ते गंगटोक और दार्जिलिंग पहुंच सकते हैं। आप यहां दार्जिंलिंग के चाय बागान, बसिस्ता लूप, मिरिक लेक, नाथू ला, पेलिंग, टाइगर हिल, रुमटेक मोनैस्ट्री देख सकते हैं।

लेह-लद्दाख यानी हनीमून झकास

Such honeymoon destinations of India where the heat will keep on searching..

भारत के उत्तर में लेह-लद्दाख को हनीमून के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। पहाड़ की खड़ी चोटियां, शांत और सौम्य पैंगॉन्ग लेक के साथ यहां का मंत्रमुग्ध कर देने वाला वातावरण लेह-लद्दाख को भारत का बेस्ट समर हनीमून डेस्टिनेशन बनाता है। यहां आकर आपको लगेगा कि इस जगह के हर कॉर्नर में रोमांस भरा है। यहां आप नुब्रा घाटी, जन्स्कार, शांति स्तूप, थिकसे मोनैस्ट्री, नामज्ञाल त्सेमो मोनैस्ट्री जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। ऐसे पहुंचने के लिए आप हवाई मार्ग, सड़क मार्ग और रेलवे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कुशोक बाकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट है। ट्रेन से आने के लिए आपको जम्मू तवी रेलवे स्टेशन उतरना होगा। साथ ही अगर आप दिल्ली से आना चाहते हैं तो आप एसी बस के माध्यम से मनाली के रास्ते भी यहां पहुंच सकते हैं और रोमां से भरे हनीमून का लुत्फ उठा सकते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

Navratri: Many times women face menstruation at the beginning or end of Navratras.

हम सभी जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। यह हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रों में जो लोग व्रत रखते हैं , उन्हें साफ सफाई के सारे नियमों का पालन कठोरता से करना होता है। जैसा कि बताया गया है कि यह व्रत कन्याओं और महिलाओं के लिए विशेष फलदायी है ऐसे में उन्हें भी इन व्रत के सभी नियमों का पालन करना होता है लेकिन कुछ चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं।

कई बार नवरात्रों की शुरुआत में, मध्य में या अंत में महिलाएं मासिक धर्म से पीड़ित हो जाती हैं। ऐसे में वे दुविधा महसूस करती हैं कि वह पूजा-अर्चना व व्रत में कैसे प्रतिभागी बने। नवरात्रों के यह 9 दिन सबसे शुद्ध और पवित्र माने जाते हैं, और शक्ति की आराधना की दृष्टि से यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष फलदायी है।

नवरात्रों में कलश स्थापना की जाती है जिसमें 5 या 7 साल के लिए नवरात्रों के व्रत का संकल्प लिया जाता है, तो ऐसे में व्रत को छोड़ना भी संभव नहीं होता तो फिर मासिक धर्म की स्थिति में व्रत कैसे पूर्ण किया जाए?

इस स्थिति में साफ सफाई के नियमों का कैसे पालन किया जाए, चलिए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में मां की आराधना के लिए क्या विशेष करें कि नियमों का पालन करते हुए अपना व्रत भी पूर्ण हो जाए।

1. अगर किसी महिला को नवरात्रि की शुरुआत में मासिक धर्म आ जाए तो वह किसी पंडित से कलश या घट स्थापना करा सकती है या अपने घर में किसी और सदस्य के माध्यम से वह यह कार्य करा सकती हैं ।

2. ऐसी स्थिति में भी आप व्रत कर सकते हैं क्योंकि माना जाता है कि अगर कोई महिला अशुद्ध अवस्था में है तो भी वह मानसिक तौर पर पूजा कर सकती है । व्रत का संपूर्ण फल आपको जरूर मिलेगा।

3. अगर आपको नवरात्रों के मध्य में मासिक धर्म हो जाए तो 4 दिनों तक पूजा नहीं करनी चाहिए और ना ही पूजा की किसी सामग्री को स्पर्श करना चाहिए 5वें दिन आप सिर धो कर नहा कर पूजा में सम्मिलित हो सकती हैं।

4. अगर अंत में आप मासिक धर्म से ग्रस्त होती हैं तो आप कन्या पूजन और हवन नहीं कर सकती इसके लिए आपको घर के किसी अन्य सदस्य की सहायता लेनी होगी।
5. कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान चक्कर आना, भूख ना लगना और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं तो ऐसे में उन्हें पहला और आखरी व्रत रखने की सलाह दी जा सकती है।

6. माता की प्रतिमा को स्पर्श किए बिना आप सच्चे श्रद्धा भाव से व्रत कर सकती हैं भगवान के लिए भक्तों के मन में सच्चा भाव होना जरूरी है, शारीरिक शुद्धता उसके बाद आती है।

7. आप व्रत के साथ-साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं इसमें आपका साथ आपका फोन देगा। इंटरनेट ऑन करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। बिना पूजा पाठ के समान को स्पर्श करें।

तो इस तरीके से कभी इंटरनेट की मदद लेकर या कभी घर वालों की सहायता से आप अपने श्रद्धा भाव से यह व्रत रख सकती हैं और उन मुश्किल दिनों में भी भक्ति में लीन हो सकती हैं।

फाइल फोटो- गूगल

Ramzan: The month of Ramadan is starting

हर वर्ष दुनिया भर के मुसलमान रमजान (Ramzan) के पवित्र महीने में रोजा और इबादत में गुजारते हैं। रमजान इस साल 03 अप्रैल से शुरू हो रहा है। महीने भर की अवधि के दौरान जो रोजा या व्रत रखते हैं उनके लिए रमजान का महीना 03 मई को समाप्त होगा। लोग अपना पहला सहरी या भोजन करने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं और शाम को वे इफ्तार साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। यह महीना सभी मुसलमानों के लिए बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। रमजान को रमदान भी कहते हैं। रमजान इस्लामी कैलेंडर का 9वां महीना है। इसे माह-ए-रमजान भी कहा जाता है। रमजान के महीने में रोजे (व्रत) रखने, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना और कुरान तिलावत करना शामिल है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से भी पहले से लेकर डूबने तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान के दौरान व्रत या रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है।

रमजान के दौरान रोजा रखने के नियम

रोजा रखने का मतलब सिर्फ भूखे-प्यासे रहना नहीं है, बल्कि आंख, कान और जीभ का भी रोजा रखा जाता है यानी ना बुरा देखें, न बुरा सुनें और ना ही बुरा कहें। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके द्वारा बोली गई बातों से किसी की भावनाओं पर ठेस ना पहुंचे। रमजान के महीने में कुरान पढ़ने का अलग ही महत्व होता है। हर दिन की नमाज के अलावा रमजान में रात के वक्त एक विशेष नमाज भी पढ़ी जाती है, जिसे तरावीह कहते हैं।

रमजान का महत्व

इस बार रमजान की शुरुआत रविवार से हो रही है और यह 03 मई तक चलेगा। इस्लाम में बताया गया है कि रोजा रखने से अल्लाह खुश होते हैं और सभी दुआएं कुबूल होती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस महीने की गई इबादत का फल बाकी महीनों के मुकाबले 70 गुना अधिक मिलता है। चांद के दिखने के बाद से ही मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह के समय सहरी खाकर इबादतों का सिलसिला शुरू कर देते हैं। इसी दिन पहला रोजा रखा जाता है। सूरज निकलने से पहले खाए गए खाने को सहरी कहा जाता है और सूरज ढलने के बाद रोजा खोलने को इफ्तार कहा जाता है।

Katy Perry

अमेरिकी की लोकप्रिय पॉप सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) को उनके कपड़ों ने उस वक्त धोखा दे दिया, जब वो लाइव शो के दौरान परफॉर्म कर रही थीं, तभी उनकी पैंट पीछे से फट गई। सिंगर कैटी के साथ हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखकर उनके फैंस काफी हैरान दिख आ रहे हैं। फैंस को बीती रात शो की वीडियो क्लिप मिली, जिससे अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी के साथ हुए हादसे का खुलासा हुआ।

अमेरिकन आइडल के शो में हुआ हादसा पॉप सिंगर कैटी पेरी के आवाज के दीवाने सिर्फ हॉलीवुड में नहीं बल्कि समूचे विश्व में हैं। कैटी की पूरे वर्ल्ड में तगड़ी फैन फोलोइंग हैं पर हाल ही में इस मशहूर हस्ती को वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार उस वक्त होना पड़ा, जब वो अमेरिकन आइडल में लाइव शो के दौरान परफॉर्म कर रही थीं, तभी गाने गाते हुए मेजर Upps मोमेंट का श‍िकार हो गईं।

परफॉर्मेंस के बीच फट गई लेदर पैंट दरअसल, अमेर‍िकन आइडल शो में पहले बिना सोचे अपनी परफॉर्मेंस के दौरान कैटी को भरी महफिल में शर्मिंदगी उठानी पड़ी। परफॉर्मेंस के बीच उनकी लेदर पैंट पीछे से फट गई। ऐसे में वहां मौजूद ऑडियंस काफी हैरान नजर आयीं। 37 वर्षीय पॉप स्टार ऑरेन्ज लैदर की पैंट पहने हुईं थी, वहीं उसके ऊपर उन्होंने एनिमल प्रिंट टॉप कैरी किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)

जैसे ही कैटी नीचे की ओर डांस के दौरान बैठीं और… बता दें कि कैटी अपने साथी जजों 75 वर्षीय लियोनेल रिची और 45 वर्षीय ल्यूक ब्रायन के साथ अपने 2010 के हिट गाने ‘टीनेज ड्रीम’ परफॉर्म कर रही थी। इसी दौरान जैसे ही कैटी पीछे की तरफ झुकीं तो स्टेज पर सभी के सामने उनकी फैंट फट गई। यह घटना अमेर‍िकन आइडल के सोमवार के एप‍िसोड में हुई थी। हालांकि एक बार तो लगा शो खत्म होने वाला है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

टेप चिपकाकर पूरी की परफॉर्मेंस, देखें वीडियो हालांकि जैसे ही उनकी पैंट फटी परफॉर्मेंस रुक गया। इसके बाद कैटी ने क्रू मेंबर्स से मदद मांगी, जिन्होंने उनको टेप लाकर दिया, जिससे कैटी ने अपनी फटी हुई पैंट को चिपकाया और अपने गाने को पूरा किया। कैटी ने इसका वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया है। बता दें कि एंटरटेनर साल 2017 से अमेरिकन आइडल की आधिकारिक जज है।

Ranveer and Deepika

करीब दो दशक पहले की दुल्हनें काफी संजीदा, शर्मीली और कभी-कभी तो घबराई हुई नजर आती थीं। लेकिन समय के साथ ये चलन काफी बदला है और दुल्हनों की शर्माती, धीरे-धीरे मुस्कुराती छवि की जगह जिंदादिल, अपनी शादी को पूरी तरह एंजॉय करती मिलेनियल ब्राइड्स ने ले ली है। ये दुल्हन अपनी शादी के हर पर को पूरी तरह से जीती हैं, खाती-पीती हैं, हर रस्म को एंजॉय करती हैं। कैटरीना कैफ की मेहंदी की तस्वीरें, अंकिता लोखंडे की शादी की रस्में या फिर हाल ही में दुल्हन बनी शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरें देखिए, दुल्हन बनी इन सेलेब्स की तस्वीरों में आपको मॉडर्न वुमन वाला अंदाज नजर आएगा।

दिल से जुड़ा फैसला और फिर शादी

Deepika in her wedding

हमारी सोसाइटी में सदियों से छोटी लड़कियों को भी शादी का ख्याल बहुत फैसिनेटिंग लगता रहा है, उस समय भी जब वो खुलकर अपने मन की बात बोल नहीं पाती थी। एक समय ऐसा भी था जब लड़कियां शादी का नाम सुनते ही या तो रो पड़ती थी या फिर कमरे से बाहर की ओर शरमा कर भाग पड़ती थी। लेकिन जैसे-जैसे लड़कियों ने अपनी लाइफ, करियर और फाइनेंस में स्वतंत्रता पाई, वो अपनी शादी प्लान भी करने लगीं। बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने एक्ट्रेस की शादी के बाद इंटरव्यू में कहा था कि सारी तैयारी बच्चों ने खुद की थी। कैटरीना ने भी विक्की कौशल से बिलकुल उसी तरह से शादी की जैसी उन्होंने बारह साल पहले अपने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को बताया था। उन्होंने कहा था, ‘वो देश के किसी ऐतिहासिक हवेली में अपनी शादी होते हुए देखना चाहती हैं और उन्होंने वैसा ही किया।’

अब कोई दुल्हन शादी के दिन फास्टिंग में नहीं होती

Deepika Padukone

आपको घर पर ही ऐसी कई चाची, मामी, भाभी और दीदी मिल जाएंगी जो बताएंगी कि कैसे शादी के दिन उनका फास्ट था और उन्होंने शादी के दिन बने व्यंजनों की खुशबू से उनकी भूख बढ़ गई थी। ‘शादी के दिन भूखे प्यासे मेरा बुरा हाल था’ ये कहने वाली कई महिलाएं हैं। कई लोगों को शादी के वर्षों बाद तक ये एहसास होता है कि कैसे सभी एंजॉय कर रहे थे और उन्हें ना खाने को मिल रहा था और ना लोगों की तरह वेन्यू की सजावट देखने का मौका मिला था, पर अब दुल्हन इस तरह का कोई मलाल मन में नहीं रखती। शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो गोलगप्पे भी एंजॉय करते नज़र आ रही हैं। और शिबानी ही नहीं, हर ब्राइड अब अपनी शादी पर फूड, ड्रिंक्स, कबाब आदि सभी एंजॉय करती हैं।

दुल्हन भी मस्त डांस करती हैं अपनी शादी में

Ankita Lokhande dance

हालिया सेलेब्रिटी शादियों पर नजर डालिए और आप पाएंगे कि पत्रलेखा से लेकर अंकिता तक, ब्राइड्स ने अपनी शादी के मौके पर ऐसा डांस किया है कि लोग देखते रह गए। अंकिता लोखंडे का वो वीडियो भी आपको याद ही होगा जिसमें वो अपनी बैंडेज लगे पैर के साथ भी डांस के स्टेप्स कर रही थी।

शादी पर रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ती दुल्हन

Diya Mirza

सेलिब्रिटी बाइड्स हों या रियल लाइफ ब्राइड्स, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां दुल्हनों ने सालों से चली आ रही रूढ़िवादी मानसिकता को भूलकर अपनी शादी पर कुछ ऐसा किया जो समाज को संदेश देता हो। दीया मिर्जा की शादी महिला पंडित ने कराई थी, पत्रलेखा की शादी के वीडियो में राजकुमार ने उनसे खुद को सिंदूर लगाने कहा था, मंडप की ओर जाते हुए कैटरीना के लिए फूलों की चादर उनकी बहनों ने पकड़ा था। वहीं, फरहान और शिबानी ने शादी को अपने अंदाज में कस्टमाइज किया था। उन्होंने अपनी शादी पर वो चीजें की जिनमें उनको विश्वास था। उनकी शादी में न सात फेरे थे और न ही निकाह जैसा कुछ और था।

लड़कियां अब नए जीवन की शुरूआत खुुशी-खुशी, हंसते मुस्कुराते करना पसंद करती हैं और वो रोते हुए बाबुल के घर से हमेशा के लिए विदा नहीं होती हैं। वो जानती हैं कि बेटी सिर्फ घर से जा रही है, दिल से नहीं और वो हमेशा अपने पेरेंट्स और परिवार से जुड़ी रहेंगी।

Foreplay: Dirty talk done at such times works to enhance the mood..

एक रिसर्च के मुताबिक 8,000 महिलाओं में सिर्फ 06 फीसदी ही ऐसी हैं, जो सेक्स में ऑर्गेज्म तक पहुंच पाती हैं। ज्यादातर महिलाएं सेक्सुअली एक्टिव होने के बावजूद ऑर्गेज्म तक क्यों नहीं पहुंच पाती? इसकी सबसे बड़ी वजह सेक्स के पहले किए जाने वाले फोरप्ले (Foreplay) की कमी होती है। इसके बाद सेक्स में परफॉर्म करने का तनाव और ऑर्गेज्म तक पहुंचने का प्रेशर भी बना रहता है, तो अगर आप अपनी पार्टनर को सेक्स में कंप्लीट प्लेजर देना चाहते हैं तो इन आइडियाज़ को फॉलो करें और उन्हें दें एक स्पेशल जॉय राइड-

ऐसे बनाएं रोमांस का सही माहौल-

Foreplay

किसी भी रूम का सेटअप आपके मूड को बना सकता है और बिगाड़ भी सकता है। एक मेसी रूम कभी भी मूड को रोमांस फील नहीं करने देता है। रूम का माहौल बनाइए। बेडशीट डार्क कलर की सैटिन जैसे किसी सॉफ्ट फैब्रिक में बिछाएं। पर्दों पर फेरी लाइट्स डेकोरेट कर सकते हैं और रूम की लाइटिंग बहुत डिम रखें। रूम के कॉर्नर में पेरी लाइट्स या लैम्प यूज़ कर सकते हैं। एक दूसरे के साथ मजेदार बातचीत करें, पसंद के बारे में या जो भी दोनों को पसंद हो। कॉम्प्लीमेंट भी दे सकते हैं। हल्के फुल्के स्नैक्स और लाइट म्यूज़िक के साथ टाइम स्पेंड करें। ऐसे एम्बियंस में धीरे-धीरे लोग खुद ही रोमांटिक मूड में आने लगते हैं।

अपनी ख्वाहिशों को दें नई उड़ान-

Foreplay

अगर आप सेक्स में हमेशा उन्हीं मूव्स को करते हैं जो आपको पहले से पता हैं, तो आपको अपने मूव्स बदलने की जरूरत है, या यूं कहे कि कुछ नया शुरू करने की जरूरत है। फोरप्ले में अपनी पार्टनर के साथ थोड़ा कुछ नया करिए जैसे आप हल्के से उन्हें काट सकते हैं, किस करें, थोड़ा सहलाएं, कई बार अलग-अलग बॉडी पर किस करें ताकि आपकी पार्टनर आपके पैशन को समझ सके और फोरप्ले को एंजॉय कर सके। सेक्स के दौरान हर इन्सान का पार्टनर के लिए अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का तरीका अलग होता है, सिर्फ एक चीज़ ट्राई करने से अच्छा है कि फोरप्ले में वरायटी लाएं और देखें कि क्या पार्टनर को उत्तेजित कर रहा है।

स्वयं पर संयम रखें

Foreplay: Dirty talk done at such times works to enhance the mood..

हालांकि पुरुषों के लिए ये बहुत बड़ा चैलेंज होता है कि वो खुद को पेनिट्रेशन के पहले रोक पाएं और तब ये और मुश्किल होता है जब कि दोनों पार्टनर अपनी तरफ से फोरप्ले कर रहे हों, लेकिन एक अच्छे और पूरी तरह से संतुष्ट करने वाले सेक्स के लिए पेनिट्रेशन को जब तक रोक सकते हैं रोकें। ऐसा करके आप अपनी पार्टनर को अधिक से अधिक प्लेज़र फील करा सकते हैं।

लुक्स से लेकर उसके टच करने के अंदाज पर करें बात

If partner ignores then get their 'previous love' like this

 

फोरप्ले के दौरान एक दूसरे को बताएं कि साथी की कौन सी बात आपको अच्छी लगती है। उसके लुक्स से लेकर उसके टच करने के अंदाज पर बात करें, पूछें कि वो आपसे क्या और किस तरह चाहती है। इंटीमेट पलों में पार्टनर से खुलकर ये पूछना कि वो आपसे किस तरह की लव मेकिंग चाहती है। ऐसा करने से आपकी पार्टनर को भी ये एहसास होगा कि आप कितनी चाहत से उसके साथ रिश्ते में हैं और एक दूसरे का साथ एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे समय किया गया डर्टी ट़ॉक मूड को बढ़ाने का काम करता है।

साथ में शुरू करें Yoga

Yoga with Partner

आजकल युवा कपल्स साथ में योग करते हैं। फिट रहने, एनर्जेटिक रहने के अलावा कपल्स कुछ स्पेशल योग आसनों को फोरप्ले के लिए यूज़ कर सकते हैं। इन आसनों में कपल्स एक दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और बार-बार बॉडी पार्ट्स टच होते हैं। जितनी बार एक दूसरे को टच करने का मौका मिले, उतनी बार अपनी बॉडी को पार्टनर की बॉडी पर थोड़ा प्रेस करते हुए टच करें ताकि वो आपके मूड को महसूस कर सकें। एक बेहतर सेक्स अनुभव करने के लिए साथ में योग करना दिलचस्प और उत्तेजना बढ़ाने वाला हो सकता है।

बेडरूम से बाहर वाला प्यार

Love in Kitchen

यह जरूरी नहीं है कि सेक्स बेडरूम में ही हो। अगर आप दोनों घर में अकेले रहते हैं तो आप घर के हर कोने को सेक्स का ग्राउंड बना सकते हैं और किचन से लेकर क्लोज बालकनी, लिविंग रूम के काउच से लेकर बाथरूम के जकूजी तक जहां मन है वहां फोरप्ले भी कर सकते हैं और माहौल के हिसाब से सेक्स भी।

Hijab enhances beauty, these are 10 styles of wearing hijab

कर्नाटक में हिजाब (Hijab) को लेकर बचे बवाल को लेकर पिछले तीन महीने से जारी विवाद में 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने साफ कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने पर पाबंदी लगा दी। हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार के 05 फरवरी को दिए आदेश को भी निरस्त करने से इनकार कर दिया, जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म को जरूरी बताया गया था। लेकिन क्या आप जानते है, हिजाब (Hijab) होता क्या है, क्यों इसे पहना जाता और ये कितने प्रकार का होता है? आइए जानते हैं पूरे 10 तरह के हिजाब पहनने के स्टाइल…

इस्लाम में हिजाब का अर्थ एक पर्दे के रूप में किया गया है। इस्मामिक धर्मग्रंथ कुरान में कपड़ों के लिए खिमर (सिर ढकने के लिए) का जिक्र किया गया है। हिजाब के अंतर्गत औरतों और आदमियों दोनों को ही ढीले और आरामदेह कपड़े पहनने को कहा गया है, साथ ही अपना सिर ढकने की बात का भी जिक्र है। हिजाब में सिर्फ आपका सिर और बाल ढकें होते हैं।

सिंपल और ट्रेडिशनल हिजाब

कर्नाटक में हिजाब (Hijab) को लेकर बचे बवाल को लेकर पिछले तीन महीने से जारी विवाद में 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने साफ कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है

 

सिंपल हिजाब काले सूती कपड़ें से बना है, जो क्रोकेट बॉर्डर के साथ सादा छोड़ दिया जाता है। इस तरह का हिजाब आमतौर पर महिलाएं नियमित रूप से पहनती हैं।

लेयर्ड हिजाब

कर्नाटक में हिजाब (Hijab) को लेकर बचे बवाल को लेकर पिछले तीन महीने से जारी विवाद में 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने साफ कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है

लेयर्ड को आपके चेहरे को आकर्षक लुक देने के लिए सबसे अच्छा हिजाब स्टाइल माना जाता है। हिजाब का ऊपरी प्रिंट या पर्ल के काम के साथ शिफॉन कपड़े से बनाया जाता है। जबकि पहली लेयर कॉटन कपड़े की होती है। ये पहनने में आसान हिजाब न केवल सिर पर बल्कि छाती को भी कवर करता है।

पगड़ी स्टाइल हिजाब

Hijab

नई हिजाब स्टाइल जो इन दिनों लोकप्रिय हो रही है, उसे वैस्टर्न रूप दिया गया है। हिजाब केवल सिर के हिस्से को कवर करता है, जो पगड़ी जैसा दिखता है। इसे पीछे की तरफ बांधा जाता है और ये इंडियन-वैस्टर्न दोनों ड्रेसों के साथ अच्छा लगता है।

अरबी स्टाइल हिजाब

Hijab in Arab

अरबी महिलाओं का पहना जाने वाला खूबसूरत हिजाब स्टाइल में से एक माना जाता है। यह पूरे सिर को ढकता है और छाती की तरफ त्रिकोणीय आकार दिया जाता है। ये शिफॉन कपड़े से बना, हिजाब कैजुअल लुक के लिए बेस्ट है।

तुर्की हिजाब स्टाइल

Hijab enhances beauty, these are 10 styles of wearing hijab

तुर्की हिजाब सजावटी स्टाइल के लिए फेमस रहे हैं। उनके हिजाब पहनने की शैली उन्हें दूसरों से अलग डायमंड आकार का चेहरा देती है। टर्किश लुक के लिए प्लेन हिजाब को सिर के हिस्से पर डायमंड से वर्क जाता है, जो एक बॉर्डर स्टाइल बनाता है। हिजाब किसी कार्यक्रम, पार्टियों आदि में पहनने के लिए सबसे अच्छा है।

क्राउनिंग हिजाब शैली

 

Hijab

इस स्टाइल से एक साधारण हिजाब भी आकर्षक हो जाता है। ये आसान हिजाब शैली हैं, जिसमें आपको एक साधारण सादा हिजाब पहनना और इसे टॉप पर एक सजावटी मुकुट जैसी चैन के साथ पेयर करना होता है, जिसमें माथे पर कुछ हिस्सा होता है जो एक मुकुट जैसा दिखता है।

ब्राइलड हिजाब स्टाइल

Hijab

आजकल शादियों में भी कई तरह के हिजाब पहने जाते हैं। दुल्हन के हिजाब बहुत आकर्षक लगते हैं। ब्राइडल हिजाब को रेशम से बनाया जाता है और सजावट की जाती है जिसमें मोती, स्टोन्स और सुंदर बॉर्डर शामिल होती है, ताकि इसे सबसे अच्छा रूप दिया जा सके। हिजाब के सीने और साइड वाले हिस्से को प्लेन टेक्सचर दिया जाता है, जबकि टॉप को किसी ब्रोच या डिजाइन से सजाया जाता है।

अबाया हिजाब स्टाइल

 

Hijab

अबाया हिजाब स्टाइल आपको टोपी डिजाइनों की याद दिलाएंगी। अबाया को सिर्फ एक हेडकवर दिया जाता है, जहां हिजाब को स्टाइलिश लुक देने के लिए फूलों, बॉर्डर, क्रोकेट वर्क आदि के डिजाइन दिए जाते हैं। यह केवल सिर को पीछे कंधों तक ढकता है।

पेलंगी हिजाब स्टाइल

Hijab

पेलंगी हिजाब स्टाइल में मल्टीकलर शिफॉन कपड़े का यूज किया जाता है, जो पहनने वालों पर काफी आकर्षक लगता है। हिजाब को सिर पर मुड़ी हुई पगड़ी वाला लुक दिया जाता है, जिसे बांधा जाता है। यह गर्दन को ढकता है और छाती के हिस्से पर एक ढीला लटकता हुआ कपड़ा दिखता है।

फाइल फोटो- गूगल