Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Sadaf Mirza

The first lunar eclipse

Chandra Grahan : इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लग रहा है। यह ग्रहण भारत समेत विश्व भर के कई देशों में देखा जा सकेगा और इसका प्रभाव भी पड़ेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। ज्योतिषविदों के मुताबिक भारतीय मानक समय के अनुसार इस बार ग्रहण का समय सुबह 07 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दिन विशाखा नक्षत्र होगा। बता दें कि ग्रहण के दिन बन रहे ग्रह नक्षत्र के योग तीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेंगे और ये खास संयोग 80 साल बाद बन रहा है।

चंद्र ग्रहण के वक्त सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी एक ही क्रम में होते हैं, जिसकी वजह से चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण के 09 घंटे पहले सूतक लग जाता है। ग्रहण लगने वाला सूतक काल एक अशुभ अवधि कहलाती है जो ग्रहण से पहले लगता है और ग्रहण के खत्म होने के साथ ही खत्म होता है। ग्रहण के बाद नियम का पालन एवं दान करने का खास महत्व माना जाता है।

ग्रहण के समय जरूरी सावधानियां

सूतक काल के दौरान घर के मंदिर के कपाट बंद कर दें, ताकि देवी देवताओं पर ग्रहण की काली छाया ना पड़ने पाए, मंदिर एवं घर के मंदिर के देवी-देवताओं की मूर्ति को स्पर्श ना करें, दातुन ना करें, कठोर वचन बोलने से बचें, बालों व कपड़ों को नहीं निचोड़ें, घोड़ा, हाथी की सवारी ना करें, ग्रहण काल में वस्त्र ना फाड़ें, शयन और यात्रा ना करें, चंद्र ग्रहण के दिन गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का शुभ असर

मेष राशि वालों पर कृपा बरसेगी, करियर के लिए समय अच्छा रहेगा, धन लाभ का योग रहेगा और नौकरी के साथ व्यापारियों के लिए ग्रहण शुभ है, निवेश के लिए भी सही वक्त है। दूसरी ओर, राशि के जातकों के लिए भी ग्रहण शुभ असर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आय के नए साधन सामने आएंगे। धनु राशि के जातकों पर सकारात्मक असर डालेगा। प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। कारोबार को कोई बड़ा डील या ऑर्डर मिल सकता है।

DIY Facial Toner is the Best for Your Beauty Needs

हम भले ही कितने ही महंगे समान खरीद लें और अपने स्कीन केयर रूटीन के बारे में बात कर लें लेकिन हमारे किचन में मौजूद ब्यूटी ट्रीटमेंट का एक अलग फैन बेस है। ये ट्रीटमेंट असरदार होने के साथ केमिकल के बिना होते हैं जिसका मतलब है कि ये आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

अगर आप भी पेंट्री में मिलने वाली हर चीज के फैन है और अक्सर दादी-नानी के नुस्खे ट्राय करते रहते हैं तो हम यहां 04 फायदेमंद और आसान ब्यूटी ट्रीटमेंट बताने जा रहे हैं जो आपकी कई ब्यूटी परेशानियों का उपचार में काम आ सकते हैं-

ड्राई स्किन के लिए आपको एक अच्छा हाईड्रेटिंग और मॉइश्चराइजिंग फेस पैक चाहिए तो एवोकाडो का इस्तेमाल करें। मोनोअनसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, एवोकाडो रेडनेस और इरिटेशन को कम करने में हेल्प करता है। एक DIY फेस पैक बनाने के लिए, एक अच्छे से पके हुए एवोकैडो को मैश करें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर इवनली लगाएं। इसे 20 मिनट के बाद हल्के गर्म पानी से साफ कर लें।

डेड स्किन से कैसे मिले छुटकारा

डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने के लिए आपको किसी महंगे स्टोर से खरीदे गए फेशियल स्क्रब की जरूरत नहीं है। आपके किचन कैबिनेट में मौजूद और डेली इस्तेमाल होने वाली चीनी ही आपके काम आ जाएगी। चीनी में नेचुरल हुमेकटेंट प्रॉपर्टीज़ होते हैं। यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी देती है और हाइड्रेटेड रखती है। एक चम्मच नारियल के तेल में दो चम्मच ऑर्गेनिक दानेदार चीनी मिलाएं। अपने चेहरे पर जेंटली रब करें और फिर सादे पानी से धो लें।

आईज को डी-पफ करने के लिए Tea Bags

सुबह उठ कर आपकी आंखे सूजी हुई मिलती है तो यह नुस्खा अपनाएं। आपके उपयोग किए गए Tea Bags को फेके नहीं। ये आपको सूजी हुई आंखों से राहत दिलाने में भी मदद कर सकते हैं क्योंकि चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। दो टी बैग्स लेकर इन्हें गर्म पानी में तीन मिनट से कम समय के लिए भिगोएं और फिर उन्हें फ्रिज में ठंडा कर लें। प्रत्येक आंख पर एक Tea Bags रखें और 10 मिनट के लिए लेट जाएं। आपकी आईज तरोताजा महसूस करेंगी।

एक्ने से निपटने के लिए घर में तैयार फेस टोनर

एप्पल साइडर विनेगर आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह एक टोनर और एक्ने बस्टर के रूप में काम करता है। एप्पल साइडर विनेगर से टोनर बनाने के लिए, एक भाग विनेगर को चार भाग पानी को साथ में मिलाएं। रात में सोने से पहले, इस डीआईवाई फेशियल टोनर की एक हल्की परत कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं। जिद्दी मुंहासों के लिए यह टोनर बहुत फायदेमंद होता है।

Celebrities seen in flood of emotions on Mother's Day

Mother’s Day के अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों रूही और यश के ‘मां’ होने पर गर्व है। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्देशक ने पिछले वर्ष मार्च में अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। यह बच्चे सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुए।

करण जौहर ने ट्वीट किया कि मैं माओं से प्यार करता हूं। मैं अपनी मां से प्यार करता हूं। मुझे एक मां होने पर गर्व है.. मदर्स डे की शुभकामनाएं।

बीग बी, हेमा मालिनी, काजोल और सोनाक्षी सिन्हा जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी ट्विटर के माध्यम से मदर्स डे पर कुछ इस तरह से अपने इमोशन को जाहिर किया।

अभिताभ बच्चन: मां के प्यार जैसा कुछ नहीं है। इस मदर्स डे पर मैं अपनी मां और उन सभी माताओं के प्रति आभार जताता हूं, जिन्होंने अपने छोटे बच्चों को प्यार, गर्मजोशी और फलने-फूलने, प्रगति करने के लिए सुरक्षित सहारा प्रदान किया।

हेमा मालिनी: मदर्स डे की शुभकामनाएं। मदर्स डे का दिन बहुत खास होता है। दुनिया सभी अनसुनी नायिकाओं-माताओं का जश्न मना रहा है। हर मां इस मामले में अनोखी है कि वह खुद को बच्चों के प्रति पूरी तरह से समर्पित कर देती है। बाकी देखा जाए तो सब दूसरे दर्जे पर आता है। मैं इस अवसर पर आज सभी शानदार माताओं को सलाम करती हूं।

काजोल: मदर्स डे का एक सच.. मेरे पास एक सुपर पावर है। यह मेरी मां है।

एक्ट्रेस हेजल कीच और उनके पति युवराज सिंह और जनवरी 2022 में पेरेंट्स बने थे। कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी। युवराज ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। हाल ही में मदर्स डे के खास मौके पर युवराज और हेजल ने बेटे के साथ फोटोशूट का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है जो खूब लाइक किया जा रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा: मेरी पहली रोल मॉडल, पहला प्यार और मेरी पहली दोस्त को मदर्स डे की शुभकामनाएं। आपको याद कर रही हूं। लौट कर आने और आपको परेशान करने का इंतजार कर रही हूं। महीने भर का कोटा आपका इंतजार कर रहा है।

सोहा अली खान: एक मां की दूसरी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं।

शिल्पा शेट्टी:

यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा किरदार है और मैंने इस किरदार को निभाने से पहले ही तुम्हारे रूप में एक पुरस्कार जीत लिया। अभी भी लगता है जैसे यह कल की ही बात है, जब तुम मेरे अंदर थे.. वक्त कितनी जल्दी गुजर जाता है। अपने दिल को बाहर धड़कते देखना अद्भुत अनुभव है.. वियान..राज। मुझे चुनने के लिए शुक्रिया और मैंने अपना पहला हाथ से लिखा कार्ड पाया। मेरी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं। आपको प्यार।

Bhumi Pednekar wore a cool dress, fans were blown away by the latest look

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने फिल्मी दुनिया में आते ही लोगों के होश उड़ा दिए थे। शुरू में ही उन्होंने अपने दमदार अभिनय से यह साबित कर दिया था कि वह अपने किरदारों के लिए कोई भी एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटेंगी और समय के साथ उन्होंने यह बता भी दिया है। यही वजह है कि भूमिपेडनेकर की एक्टिंग को सराहने वाले भरे पड़ें हैं।

भूमि ने दिखाया ग्लॉसी न्यूड मेकअप

भूमि ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें वह हॉट व्हाइट कलर का नेट वाला गाउन पहने दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुको को ग्लॉसी न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया है। उन्होंने अपने बालों को हेयर स्टाइल बनाकर ओपन रखा है। इस दौरान भूमि ने एक के बाद एक बेहद बोल्ड पोज दिए हैं. इस लुक में एक्ट्रेस वाकई काफी हॉट दिख रही हैं।

भूमि के लेटेस्ट लुक पर फिदा हुए फैंस

भूमि के फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंस्टाग्राम की तस्वीरों और वीडियोज में भूमि की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक देखने को मिलती रहती हैं। फिर से उन्होंने फैंस के साथ अपना बोल्ड अंदाज शेयर किया है। लेटेस्ट फोटोज में भूमि को देख सभी के होश उड़ गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi ? (@bhumipednekar)

फैंस पर चला भूमि का जादू

अब भूमि के फैंस उनके इस अवतार पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। जहां एक ओर फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, लोग उन्हें इस रूप में देख हैरान भी हैं. सिर्फ एक घंटे में ही भूमि की इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

कुछ चुनिंदा फिल्मों में नजर आएंगी भूमि

उधर, भूमि के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उन्हें अक्षय कुमार के साथ अगली फिल्म ‘रक्षाबंधन’ में देख सकते हैं। इसके बाद वह विक्की कौशल के साथ ‘गोविंदा नाम मेरा’ और अर्जुन कपूर के साथ ‘द लेडी किलर’ में भी नजर आएंगी। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

How do girls like to dress on EID?

ईद और शरारा: ईद (EID) के अवसर पर कई लड़कियां शरारा पहनना पसंद करती हैं। अगर इस बार आप भी यह पहनने वाली हैं तो हमारी गुजारिश है कि इसे कुछ अलग स्टाइल से पहनें। शरार को इस बार कुर्ती के साथ नहीं बल्कि क्रॉप टॉप के साथ मिक्स करके पहनें।

ट्रेंडी और ट्रेडिश्नल के लिए क्रॉप टॉप: 

How do girls like to dress on EID?

अगर आप शरारा नहीं पहनना चाहतीं तो लंबी स्कर्ट पहनें। साथ में क्रॉप टॉप पहनें। अगर आप ट्रेंडी और ट्रेडिश्नल दोनों लुक चाहती हैं तो ऐसा क्रॉप टॉप चुनें जिसकी बांह से केप (दुपट्टा) जुड़ा हो। मार्केट में ऐसे टॉप की भरमार है। आप चाहें तो खुद अपने टॉप पर दुपट्टे को इस तरह सिल कर उसे नया लुक दे सकती हैं।

त्योहार पर साड़ी मचाए धमाल: त्योहार के मौकों पर साड़ी से बढ़िया परिधान कुछ नहीं। मगर गर्मी के मौसम में भारी-भरकम साड़ी पहनकर खुद को परेशान करने की जरूरत नहीं। चिकनकारी साड़ी पहनें। ये हल्की और स्टाइलिश होती हैं। सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड सेलेब्स ने इसे इतना प्रमोट किया कि अब इनका चलन जोरों पर है।

ट्रेंडी ब्लाउज का जमाना: अगर नई साड़ी में पैसे खर्च नहीं करना चाहतीं तो पुरानी साड़ी लें और उससे मैच करता फैब्रिक खरीदें। उस कपड़े से ट्रेंडी ब्लाउज सिलवाएं। लुक को मॉडर्न टच देने के लिए चूड़ियों की जगह बड़ी डायल वाली घड़ी पहनें और कान में टॉप्स पहनें।

ईद की शॉपिंग के दौरान लें लॉन सूट: ईद का जश्न सिर्फ शाम में नहीं, दिन से ही शुरू हो जाता है। सुबह से ही घर पर मेहमानों का आना शुरू हो जाता है। इसलिए ईद की शॉपिंग के दौरान एक लॉन सूट खरीदना ना भूलें। ये दिखने में स्टाइलिश और पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं।

Surya Grahan: The first solar eclipse of the year today, according to astrologers, know when the Sutak period will take

इस वर्ष का पहला सूर्यग्रहण (Surya Grahan)आज यानी 30 अप्रैल को लगने वाला है। सूर्यग्रहण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, फिर भी इस खगोलीय घटना के मद्देनजर ज्योतिषविदों की अपनी मान्यताएं हैं। आमतौर पर किसी भी प्रकार के सूर्यग्रहण या चंद्रग्रहण को धार्मिक मान्याताओं के आधार पर अशुभ माना जाता है।

वैज्ञानिक दृष्‍टिकोण से ग्रहण को एक खास खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूतक काल पर पुरोहितों व ज्‍योतिषियों की खास नजर होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में खास एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। बुजुर्ग और बच्‍चों को भी ग्रहण के दौरान ज्यादा सावधानी की सलाह दी जाती है। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक पक्ष यह है कि चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, तो इसे ग्रहण माना जाता है। ज्‍योतिषियों के मुताबिक भारत में ग्रहण नहीं दिखने पर सूतक काल प्रभावी नहीं होता है। सूर्य ग्रहण 30 तारीख को लगने जा रहा है। जबकि इस साल 25 अक्‍टूबर को दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा। यह सूर्यग्रहण भारत में देखा जा सकेगा।

ज्‍योतिषविदों के मुताबिक सूर्य ग्रहण देखे जाने के समय के हिसाब से ही सूतक काल की गणना होती है। 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, ऐसे में उसका सूतक काल मान्य नहीं है। अपने देश में धार्मिक मान्‍यताओं के लिहाज से सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता।

जानें कैसे लगता है सूर्य ग्रहण

चंद्रमा जब सूर्य को ढंक देता है और सूर्य की किरणें हम तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में आकाश में होने वाली इस खास खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। चंद्रमा जब सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को ढकता है, तो सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखने लगता है, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

सूर्य ग्रहण का सटीक समय

30 अप्रैल शनिवार को लगने वाला वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण करीब 04 घंटे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण रात 12 बजकर, 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर, 7 मिनट तक जारी रहेगा। अबकी बार आंशिक सूर्यग्रहण लग रहा है।

सूर्य ग्रहण यहां आएगा नजर

खबरों के मुताबिक सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। यह दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर के इलाके, अंटार्कटिका और अटलांटिक के इलाके में दिखेगा।

इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर नजर आएगा, देश में सूतक काल प्रभावी होगा।

फोटो सौजन्य- गूगल

Summer Foods

गर्मी (Summer Season) का तापमान लगातार बढ़ रहा है और बदलते मौसम में इंसान का शरीर भी कुछ अलग ही मांग कर रहा है। गर्मियों में शरीर को स्वस्थ्य और गर्मी के असर से बचाने के लिए खान-पान में ध्यान सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर बढ़ती धूप में आप ने अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दिया तो आप बीमारियों के शिकार तो होते ही हैं साथ–साथ कई तरह की दिक्कतों से भी दो-चार होना पड़ता है।
हम यहां 05 ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं जो आपको गर्मी के कारण होने वाली बीमारी या परेशानियों से दूर रखता है-

खीरा हर सीजन में है हीरा-

खीरा हर सीजन में सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें पानी की अधिक मात्रा होती है, इसलिए गर्मियों में ये हमारी सेहत के लिए सूपरफूड साबित होते हैं. खीरे में विटामिन और मिनरल्स की प्रचूर मात्रा होती है. चिड़चिड़े धूप में अगर आप खीरा खाते हैं, तो आपके शरीर को ठंडक मिलती है. आप रोजाना खीरे को सलाद के रूप में और जूस के रूप में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गर्मियों में सुकून भरा फल तरबूज

गर्मियों में तरबूज आपको मार्केट में आसानी से मिल जाता है. तरबूज में विटामिम-ए और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है. गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की समस्या दूर होती है. यदि आप सुबह खाली पेट तरबूज खाते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

गर्मियों में नींबू और नारियल पानी का सेवन है जरूरी

समर सीजन में जूस और फल का सेवन करना चाहिए. गर्मियों में नींबू, संतरा और अंगूर जैसे फलों के सेवन से काफी फायदा मिलता है. संतरा और अंगूर में लगभग सभी तरह के जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. अगर आप सुबह शाम रोजाना संतरा और अंगूर का सेवन करते हैं, तो तपती धूप में भी आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी।

पुदीने का इस्तेमाल समर सीजन में सबसे बेहतर

गर्मियों में पुदीना काफी सेहतमंद होता है. अगर आप गर्मियों में चटनी, रायता, लेमन ड्रिंक और सब्जियों में पुदीने का इस्तेमाल करेंगे, तो ये आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकता है. पुदीना आपके खाने के फ्लेवर के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है।

लू का दुश्मन है प्याज

तेज धूप में लू से बचने के लिए प्याज की अहम भूमिका होती है. गर्म हवाओं के आंच से अगर आपको दूर रहना है, तो आप प्याज के सलाद, रायते, चटनी इत्यादि प्याज से बनी चीजों का सेवन जरूर करें।

Your skin will be glowing like childhood if you follow it..

Summer Make Up- समर में सन टैन, पसीना, चिपचिपापन आदि समस्याएं स्किन की खूबसूरती खराब कर देती है। गर्मी के मौसम में खूबसूरत नजर आना किसी चुनौती से कम नहीं। गर्मी के मौसम में खूबसूरत नजर आने के लिए अगर आप 10 समर मेकअप टिप्स फॉलो करती हैं तो आप अपनी खूबसूरती आसानी से बढ़ा सकती हैं। बता दें कि हर मौसम की तरह गर्मी के मौसम में भी स्किन की आवश्कताएं बदल जाती हैं। ऐसे में 10 समर मेकअप टिप्स ट्राई करके आप गर्मी के मौसम में भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं

गर्मियों में ऐसे करें मेकअप:

गर्मियों में ब्राइट मेकअप करने से बचना चाहिए. समर में लाइट मेकअप करें, इससे आप फ्रेश और यंग नज़र आएंगी.

1) समर में ऐसे लगाएं सनस्क्रीन

समर में त्वचा को तेज़ धूप की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने के लिए घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले SPF युक्त सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। इससे आपकी त्वचा सनबर्न से बची रहेगी और त्वचा की ख़ूबसूरती भी बरकरार रहेगी।

2) समर में ऐसे लगाएं मॉइश्‍चराइज़र

समर में मॉइश्‍चराइज़र ज़रूर लगाएं। कई लोग समर में मॉइश्‍चराइज़र नहीं लगाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि मॉइश्‍चराइज़र स़िर्फ विंटर में लगाना चाहिए लेकिन आप ऐसा न करें। समर में स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए ऑयलफ्री लाइट मॉइश्‍चराइज़र लगाएं।

3) समर में ऐसे लगाएं कंसीलर

समर में ज़रूरी हो तो ही कंसीलर लगाएं। कंसीलर लगाते समय पूरे चेहरे की बजाय आंखों के नीचे और दाग़-धब्बों पर ही कंसीलर अप्लाई करें।

4) समर में ऐसे लगाएं फाउंडेशन

समर में लाइट ऑयल फ्री फाउंडेशन लगाएं. इससे स्किन सुंदर दिखती है और चेहरा चिपचिपा नहीं नज़र आता है।

समर में एसपीएफ युक्त फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, ताकि सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों से आपकी त्वचा को कोई नुक़सान न हो।

समर में हैवी फाउंडेशन लगाने से बचें. गर्मियों में पसीना बहुत आता है इसलिए लिक्विड या क्रीम बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से बचें। इसी तरह शीयर या शाइनी फाउंडेशन का इस्तेमाल भी न करें। इस मौसम में कम से कम मेकअप करने की कोशिश करें।

5) समर में ऐसे लगाएं कॉम्पैक्ट

समर में कॉम्पैक्ट लगाना ज़रूरी नहीं है पर जिनकी स्किन ऑयली होती है, उन्हें समर में कॉम्पैक्ट लगाना चाहिए। समर में अपनी स्किन की ज़रूरत के अनुसार कॉम्पैक्ट ख़रीदें।

6) समर में ऐसे करें आई मेकअप

समर में हैवी आई मेकअप करने से बचें। ज़रूरत हो तभी आई मेकअप करे. यदि आई मेकअप करना ही चाहती हैं तो लाइट आई मेकअप करें।

समर में आई मेकअप करते समय आईशैडो के लिए लाइट व न्यूट्रल शेड्स लें सकती हैं।

इवनिंग पार्टी में जा रही हैं, तो आई मेकअप के लिए वॉर्म चॉकलेट, स्लेटी ग्रे या नेवी ब्लू शेड्स सिलेक्ट करें। समर में ये आई मेकअप आपको कूल लुक देगा।

समर में ब्लैक की बजाय सॉफ्ट ब्राउन का मस्कारा लगाएं। आप चाहें तो ट्रांस्पेरेंट मस्कारा भी लगा सकती हैं।

समर में वॉटरप्रूफ आईलाइनर लगाएं। यदि ज़रूरत हो तो ही आईलाइनर लगाएं।

7) समर में ऐसे लगाएं लिपस्टिक

समर में हैवी लिप मेकअप से बचें। डेली मेकअप के लिए स़िर्फ लिप ग्लॉस ही काफ़ी है। समर में लिपस्टिक लगाते समय मैट की बजाय क्रीमी लिपस्टिक लगाएं।

समर में लाइट कलर की लिपस्टिक लगाएं. पिंक, पीच जैसे लाइट शेड की लिपस्टिक समर में आपको यंग और फ्रेश लुक देगी.

समर में इवनिंग पार्टी के लिए भी डार्क शेड की लिपस्टिक न लगाएं। अगर डार्क शेड लगाना ही चाहती हैं, तो ब्राइट पिंक, रेड, ऑरेंज, मोव आदि शेड्स ट्राई करें।

8) समर में ऐसे लगाएं ब्लशर

समर में हैवी मेकअप करना ठीक नहीं इसलिए हो सके तो ब्लशर न लगाएं। यदि ब्लशर लगाना ही चाहती हैं, तो लाइट पिंक, पीच कलर का ब्लशर अप्लाई करें. समर में ऑयल बेस्ड ब्लशर लगाने से बचें।

9) समर के लिए हेयर केयर टिप्स

समर में पसीने के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं इसलिए गर्मियों में बालों को जहां तक हो सके, बांधकर रखें।

समर में हर दूसरे या तीसरे दिन बाल धोएं, इससे आप फ्रेश महसूस करेंगी।

समर में तेज़ धूप से बालों की हिफ़ाजत करने के लिए घर से बाहर निकलते समय बालों को स्कार्फ से कवर करें।

10) समर के लिए स्किन केयर टिप्स

समर में फ्रेश और क्लीन लुक पाने के लिए दिन में दो-तीन बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं।

मेकअप से पहले चेहरे पर आइस रब करें। बर्फ रब करने से मेकअप ज़्यादा देर तक टिका रहता है।

समर में अपने पास ब्लॉटिंग पेपर ज़रूर रखें, ताकि जब भी आवश्यकता पड़े, आप इससे स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव कर सकती हैं।

Fans stunned to see Ananya Pandey's bold look, boldness in two-piece

अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास पोजिशन बना ली है। दर्शकों के बीच भी किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। आज अनन्या के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेकरार रहते हैं। ऐसे में उनकी रील लाइफ और रियल लाइफ से फेस टू फेस होने के फैंस उनके साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं।

अनन्या का बिंदास बिकिनी लुक

अनन्या भी कभी अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ती हैं और ऐसे में वह लगभग हर दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। अब फिर से अनन्या ने अपनी एक फोटो शेयर कर सोशल मीडिया का तापमान दिया है। इस तस्वीर में उन्हें बिकिनी पहने देखा जा रहा है। उन्होंने इसके साथ ऑरेंज कलर का फ्लोरल प्रिंट श्रग पहना हुआ है।

बेहद हॉट दिख रही हैं अपने नए अंदाज में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya ?? (@ananyapanday)

अनन्या ने अपने बालों को खुला रखा है। यहां उनका नो-मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीर में वह बेहद हॉट दिख रही हैं। अब फैंस के बीच उनका ये अवतार तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ये अनन्या की थ्रोबैक फोटो है। यह उनकी पिछली फिल्म ‘गहराइयां’ का लुक है। अब अनन्या ने फिल्म के शूटिंग के दिनों को याद करते हुए अपनी यह फोटो इंस्टा पर पोस्ट की है।

जानें किन फिल्मों में दिखेंगी अनन्या

अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो काफी समय से वह फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उन्हें साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ देखा जाने वाला है। अलावा इसके वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में भी नजर आएंगी।

After the party, follow some important makeup routines to keep your skin young at all times.

अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाना किसे पसंद नहीं? हर कोई चाहता है कि आप सबसे अलग दिखें। इसके लिए आउटफिट, फुटवियर, जूलरी सब की सेटिंग पहले ही हो जाती है और जब पार्टी करनी है तो साइनिंग करना तो जरूरी है। ऐसे में Make Up भी इसका एक आवश्यक हिस्सा होता है।

लिपस्टिक से लेकर, फाउंडेशन और हाइलाइटर तक, आप अपने चेहरे को फ्लॉलेस दिखाने के लिए सब ट्राय करती हैं। पर कभी सोचा है कि मेकअप और पार्टी में डांस करने से आपके चेहरे पर आने वाले पसीने की वजह से स्किन की क्या हालत हो सकती है?

पार्टी और मेकअप करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पार्टी का असर आपकी स्किन पर ना दिखे इसीलिए आफ्टर पार्टी स्किन रिचुअल्स को फॉलो करना जरूरी है। पार्टी के बाद मेकअप रिमूव करने से लेकर स्किन को नरिश करने तक, कई अहम स्टेप हैं जो आपको फॉलो करना चाहिए।

आइये इसे फॉलो करने के लिए किया करना होगा-

मेकअप रिमूव करना है जरूरी

पार्टी से आकर थक जाना आम बात है और ऐसे में हम सोचते हैं कि अब सो जाते हैं और फिर सुबह ही फेस वॉश कर लेंगे। अगर आप स्किन के पोर्स को क्लॉग करना नहीं चाहती हैं तो इस गलती को न करें। सोने से पहले मेकअप को साफ करना सबसे जरूरी स्टेप है। इसके लिए Makeup Removing Balm अपनी ब्यूटी किट में जरूर रखें। इससे मेकअप को रिमूव करना आसान है। बस फिंगर टिप पर थोड़ा प्रोडक्ट लें और इससे स्किन पर जेंटली रब करें।

अपने स्किन को ऐसे करें क्लिंज

मेकअप हटाने के बाद चेहरे को क्लिंज करना जरूरी है ताकि बची हुई गंदगी और मेकअप हट जाए। इसके लिए आप Skin Lightening Face Wash प्रयोग कर सकती हैं। यह स्किन लाइटनिंग फेस वॉश टैनिंग को कम करता है और त्वचा की नमी को छीने बिना इसे साफ करता है। यह त्वचा को ताजा महसूस कराते हुए डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है।

स्किन को चाहिए नरिशमेंट

अब बारी है स्किन हाइड्रेशन की। जब आपने चेहरे को क्लिंज कर लिया है तो स्किन को मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आप नाइट क्रीम लगाएं। नाइट क्रीम में प्राकृतिक स्किन कंडीशनिंग एजेंट्स, प्राकृतिक ऑयल, प्लांट बटर और विटामिन हैं जो स्किन को रात भर नमी के साथ मुलायम रखता हैं।

आंखों को केयर करना ज्यादा है जरूरी

आंखों के नीचे की स्किन को अधिक केयर की जरूरत होती है। जब आप लेट नाइट पार्टी कर रही हैं तो डार्क सर्कल और पफी आईज से बचने के लिए एक आई क्रीम अपनी किट में जरूर रखें जो अंडर आई स्किन को नरिश और हाइड्रेट करें।

फोटो सौजन्य- गूगल