Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Sadaf Mirza

Today's day is not less than a boon for the people born on these dates, success always comes.

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, नेचर और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह प्रत्येक नाम के मुताबिक राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के मुताबिक अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और साल को इकाई अंक तक जोड़ें तथा तब जो नंबर आंएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। मिसाल के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।

जानें किन लोगों के लिए 29 जुलाई का दिन शुभ होगा- 

मूलांक- 4

कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

मूलांक- 7

लेन-देन के लिए समय शुभ है।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
इस समय निवेश करने से मिलेगा फायदा ही फायदा।

मूलांक- 8

धन-लाभ होगा, जिसके आर्थिक पक्ष मजबूत
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

मूलांक- 9

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है।
इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।

These days the discussions about Rajinikanth and Akshay Kumar's riches are all around.

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांच और बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार इस समय खूब चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों सुपरस्टार्स अपने किसी फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में नहीं हैं। बता दें कि इस बार वजह है इनकी रईसी। रजनीकांत, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा आयकर देने वाले अभिनेता बन गए हैं। वहीं, एक्टर अक्षय कुमार सिनेमा जगत में सबसे अधिक टैक्स देने वाले एक्टर हैं। इनकम टैक्स डे के मौके पर आयकर विभाग ने दोनों बड़े अभिनेताओं को सम्मानित किया है। इसके बाद इनकी रईसी के चर्चे आम हो गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि इनकी नेटवर्थ कितनी है और यह एक फिल्म के लिए कितनी कीमत लेते हैं।

आइये डालते हैं इनकी नेटवर्थ पर एक नजर

बता दें कि दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को फैंस भगवान का दर्जा देते हैं। भले ही रजनीकांत अपनी अमीरी का कोई दिखावा नहीं करते पर इनके पास कई आलीशान घर और महंगी कारें हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत के पास चेन्नई के पॉश गार्डन में एक आलीशन घर है। इसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये हैं। अभिनेता रजनीकांत के पास कार का अच्छा खासा कलेक्शन है। कई लग्जरी एलीट कार होने के साथ-साथ उनके पास एक कस्टमाइज लीमोजीन है। वैसे तो इसकी बाजार वैल्यू 5-6 करोड़ रूपये हैं, लेकिन रजनीकांत ने इसे कस्टमाइज कराया है तो इसकी कीमत करीब 22 करोड़ रूपये है। रजनीकांत के पास करीब 17 करोड़ रुपये कीमत की रॉल्स रॉयस फैंटम कार है।

अभिनेता के पास ‘राघवेंद्र मंडपम’ के नाम के एक मैरिज हॉल है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 20 करोड़ रूपये तक है। सेलिब्रिटी नेटवर्थ पर आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की नेटवर्थ करीब 365 करोड़ रुपये है। रजनीकांत एक फिल्म के करीब 55 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। हाल ही में आयकर विभाग ने एक्टर को सम्मानित किया है। एक्टर की बेटी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर बने अक्षय कुमार

These days the discussions about Rajinikanth and Akshay Kumar's riches are all around.

अभिनेता अक्षय कुमार भी बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर बन गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने उन्हें एक ‘सम्मान पत्र’ दिया है। इसकी तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं आई है। ना ही अभिनेता की ओर से इस पर कुछ कहा गया है। बता दें कि अक्षय इस वक्त इंग्लैंड में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय की टीम ने यह सम्मान पत्र लिया। मीडिया खबरो के मुताबिक अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक्टिंग के अलावा भी उनकी आमदनी के अन्य जरिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 369 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार के पास भारत के साथ-साथ कनाडा में भी अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। वह एक निजी जेट के मालिक हैं, जिसकी कीमत करीब 260 करोड़ रूपये है।

गौरतलब है कि अक्षय इस समय इंग्लैंड में हैं और जसवंत सिंह गिल की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘रक्षा बंधन’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा अक्षय के खाते में फिल्म ‘सेल्फी’, ‘राम सेतु’, ‘ओह माई गॉड 2’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ है। सूर्या की फिल्म ‘सोरोरई पोतरू’ के हिंदी रीमेक में भी अक्षय नजर आएंगे। रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित फिल्म ‘जेलर’ में नजर आएंगे।

Shahid-Meera repeat the real scene filmed on Shahrukh and Kajol

क्या आपको सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का वो आखिरी सीन तो जरूर याद है, जिसमें काजोल ट्रेन के पीछे भागती है और शाहरुख खान हाथ बढ़ाकर उन्हें पकड़ लेते हैं। इस पूरी फिल्म में यह सीन मेन है और इतना आइकॉनिक है कि सभी इस सीन की नकल करने के ख्वाहिशमंद होते हैं। इस सीन को एक बार फिर रीक्रिएट किया है अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी (Shahid-Meera Rajpoot) मीरा राजपूत ने।

शाहिद और मीरा कुछ समय पहले यूरोप टूर पर गए थे, जहां से उन्होंने अपनी कई शानदार फोटोज फैन्स के साथ साझा की थीं। मीना ने इसी ट्रिप की एक थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। इस फोटो में मीरा और शाहिद ने DDLJ के आइकॉनिक ट्रेन वाले सीन को रीक्रिएट किया है। यह फोटो किसी को भी शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माए गए रियल सीन की याद दिला सकती है। इसके साथ ही मीरा ने ट्रेन के भीतर खींची गई अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।

स्विट्जरलैंड की खींची गई है तस्वीरें

Shahid-Meera repeat the real scene filmed on Shahrukh and Kajol

ये फोटोज स्विट्जरलैंड की है और इसमें शाहिद कपूर कैमरे को पोज देते मुस्कुराते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने सनग्लासेज लगा रखे हैं और व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए हैं। तस्वीर में शाहिद ट्रेन पर खड़े हैं और उन्होंने मीरा का हाथ पकड़ रखा है। इस फोटो में पीछे ऐल्प्स पर्वत की झलक भी दिखाई दे रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा कि चिल करने की एक्टिंग, थोड़ा चीज़ी भी।

इस रोमांटिक जोड़ी पर फैन्स ने लुटाया अपना प्यार

शाहिद और मीरा की ये तस्वीर उनके फैंस को खूब भा रही है। कई लोगों ने कहा कि इस तस्वीर ने उन्हें DDLJ के शाहरुख और काजोल की याद दिला दी। वहीं, एक फैन ने करीना कपूर और शाहिद कपूर स्टारर ‘जब वी मेट’ का जिक्र करते हुए कमेंट में लिखा, ‘दूसरी तस्वीर मुझे आदित्य और गीत की याद दिलाती है।’ वहीं किसी और ने लिखा कि DDLJ-2 का प्रोमो।’

स्विट्जरलैंड के यादगार पल

Meera Rajpoot

मीरा और शाहिद कुछ दिन पहले अपने बच्चों मीशा और ज़ैन के साथ स्विटज़रलैंड में छुट्टियां मना रहे थे। इसके बाद उन्हें लंदन में स्पॉट किया गया था। स्विट्जरलैंड में वक्त बिताने के दौरान उन्होंने बहुत सी खूबसूरत जगहों की सैर की, झीलें देखीं, ट्रेकिंग की और लोकल जगहों को भी एक्सप्लोर किया। उसी दौरान मीरा ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में स्विट्ज़रलैंड के एक होटल में वेजिटेरियन फूड नहीं मिलने की शिकायत भी की थी। हालांकि बाद में होटल मैनेजमेंट ने ये मामला सुलझा लिया था।

Anniversary पर एक-दूसरे को ऐसे किया विश

07 जुलाई को शाहिद और मीरा की शादी की 7वीं सालगिरह थी। इस अवसर पर शाहिद और मीरा दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को बधाई दी। मीरा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा कि 07 डाउन बेबी। हैप्पी एनिवर्सरी, तुमने ये मुश्किल 07 साल बिता लिए। तुम एक सर्वाइवर हो, एक लेजेंड हो।’

दूसरी तरफ, मीरा ने भी शाहिद के साथ वेकेशन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो दोनों धूप में आराम कर रहे हैं। इसके कैप्शन में मीरा ने लिखा कि मेरी ज़िंदगी का प्यार, हैप्पी 07 बेबी। मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं।

शाहिन ने पूरी की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

बात करें शाहिद की फिल्मों की, तो हाल ही में उन्होंने अली अब्बास जफर के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा राज और डीके की ‘फर्जी’ से शाहिद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करने वाले हैं। खबरें ये भी हैं कि शाहिद कपूर पहली बार दिनेश विजान के मैडॉक प्रोडक्शन के साथ एक फिल्म में काम करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म मैडॉक प्रोडक्शन की अब तक की सबसे बड़ी लव स्टोरी होगी।

Janhvi Kapoor was seen in a fun-filled style with Varun, shared the photo on Instagram

मुंबई: बॉलीवुड स्टार किड जान्हवी कपूर (Jahnvi Kapoor) इस वक्त बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं। बता दें कि इस वक्त उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जान्हवी जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘गुड लक जैरी’ मे नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में जान्हवी बिहारी अंदाज में लोगों की हंसाती दिखाई देने वाली है। इस फिल्म के अलावा जान्हवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

अभिनेता वरुण धवन के साथ जान्हवी इन दिनों विदेश में इसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसी शूटिंग के दौरान वह बीच-बीच में एक्टर के साथ अपनी फोटोज और वीडियो भी फैंस के साथ साझा करती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ फोटोज साझा ही है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

मस्ती के मूड में दिखे वरुण और जान्हवी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी-वरुण की यह फोटोज यूरोप की है। इन फोटोज में दोनों की मस्ती साफ झलक रही है। एक्ट्रेस की ओर से साझा की गईं दो फोटो मे वरुण और जान्हवी अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों बेहद अच्छे तरीके से पोज दे रहे हैं। जबकि, दूसरी तस्वीर में जान्हवी वरुण के साथ कोई प्रैंक करने के मूड में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को जान्हवी ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘इंस्टाग्राम बनाम वास्तविकता।’

फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज

Janhvi Kapoor was seen in a fun-filled style with Varun, shared the photo on Instagram

उल्लेखनीय है कि जान्हवी की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ रिलीज से पहले ही लोगों के बीच शानदार बज बना चुकी हैं। मालूम हो कि इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इससे पहले नितेश ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्म कर चुके हैं। उनके निर्देशन में बनी दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।

Lalit Modi is dating Sushmita Sen, had a breakup with model Rohman 6 months ago

मुंबई: Sushmita Sen इन दिनों आईपीएल फाउंडर और बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। इस बात को खुद बिजनेसमैन ने चंद तस्वीरों के साथ अनाउंस किया हैं। मीडिया में ये भी खबरें आईं कि दोनों ने विदेश में शादी कर ली हैं पर ललित ने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा कि दोनों फिलहाल सिर्फ डेट कर रहे हैं, पर शादी भी कर सकते हैं।

बता दें कि सुष्मिता का महज 06 महीने पहले ही मॉडल रोहमन शॉल से ब्रेकअप हुआ हैं, ऐसे में उनके अचानक दूसरे रिश्ते में आने से फैंस भी हैरानी में पड़ गए हैं। ललित मोदी से पहले सुष्मिता का नाम रणदीप हुड्डा, विक्रम भट्ट जैसे करीब 11 लोगों से जुड़ चुका हैं। इससे पहले भी सुष्मिता अपनी लव लाइफ समेत जिंदगी से जुड़े अहम फैसलों से लोगों को हैरान कर चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ ऐसे ही राजों से भरे फैसलों के बारे में जो बताते हैं कि सुष्मिता अपनी अलग जिंदगी में मगन रहना पसंद करती हैं-

साल 1996 में डायरेक्टर से था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता सेन ने साल 1996 की फिल्म दस्तक से फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। शूटिंग के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। सुष्मिता से नाम जुड़ने के दौरान विक्रम पहले से ही शादीशुदा थे। विक्रम के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में थीं। पहली ही फिल्म के डायरेक्टर से अफेयर रखने पर सुष्मिता ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि दोनों का रिश्ता चंद महीनों में ही खत्म हो गया। ब्रेकअप के बाद विक्रम ने भी अपनी पत्नी को धोखा देने पर अफसोस जताया था।

करियर के शुरुआत में ही बेटी को गोद लेकर लोगों को किया था हैरान

सुष्मिता सेन ने साल 2002 में एक मासूम बच्ची को गोद लिया था। बेटी को गोद लेते समय सुष्मिता महज 24 साल की थीं। उस समय सुष्मिता के पास कई हिट फिल्में थीं पर बेटी को गोद लेने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना लगभग बंद कर दिया था। इसके कुछ सालों बाद सुष्मिता ने दोबारा एक बेटी अलीशा को एडॉप्ट किया।

16 साल छोटे रोहमन के साथ था रिलेशनशिप

सुष्मिता सेन ललित मोदी से पहले मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थीं। सुष्मिता, रोहमन से 16 साल बड़ी थीं, इसके बावजूद भी लोगों को इनकी केमिस्ट्री पसंद थी। ठीक 6 महीने पहले ही सुष्मिता ने एक पोस्ट के जरिए रोहमन से ब्रेकअप करने की अनाउंसमेंट की थी लेकिन ब्रेकअप के बाद आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। रोहमन से पहले सुष्मिता सेन का नाम कई हस्तियों के साथ जुड़ चुके हैं, जिसमें विक्रम भट्‌ट, बंटी सजदेह, वसीम अकरम, संजय नारंग और रणदीप हुड्‌डा जैसे कई लोगों के नाम शामिल हैं।

Shilpa Shetty

उम्र बढ़ने के साथ एक्टीव, फीट और लचीला रहने के लिए योग या कोई अन्य फिटनेस एक्टिविटी जल्दी शुरू करना हमेशा बेहतर होता है पर हम में से अधिकतर महिलाएं अपने हेल्थ के बारे में अनजान हैं और फिटनेस को अपनी प्राथमिकता की सूची में सबसे नीचे रखती है। जब तक हमारा शरीर वर्षों से चली आ रही खामियों की वजह से बीमारियों का शिकार नहीं हो जाता है, तब तक हमारा ध्यान इस ओर नहीं जाता।

जब 40 की उम्र के बाद पीठ या घुटने का दर्द सताता है और बढ़ता वजन परेशान करता है तो यह महिलाओं के लिए एक वेकअप कॉल माना जाता है लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है क्योंकि आप 40 की उम्र के बाद भी अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ले सकती हैं। हम आपको एक ऐसे योग के बारे बता रहे हैं जिससे रोजाना कुछ देर करके आप 40 की उम्र के बाद भी हेल्दी रह सकती हैं और इसकी जानकारी हमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम को देखने के बाद पता चलता है।

फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी, जो अपने रोमांचक फिटनेस रूटीन से अपने फैन्‍स को इंस्‍पायर करती रहती हैं, अक्सर चाहती हैं कि आप उनको फॉलो करें! उन्‍होंने अपने #MondayMotivation सीरिज ने आपके शरीर में शक्ति का संचार करने के लिए एक योग मुद्रा का सुझाव दिया।

शिल्पा शेट्टी का आसन

योग के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, ‘शरीर को हमेशा एक रूटीन को फॉलो करने के लिए थोड़ा सा धक्का चाहिए, जब उसने बिना किसी ब्रेक के काम किया हो। थोड़ा सुस्त या आलसी महसूस करना स्वाभाविक लग सकता है, लेकिन कभी भी अपने शरीर की मांगों को पूरी तरह से न दें। इसे पर्याप्त आराम दें, लेकिन इसे निष्क्रिय न होने दें।’

आगे उन्‍होंने लिखा कि इसलिए, आज मैंने कुछ मिनट विपरीत नौकासन का अभ्यास करने में बिताए। यह बहुत भारी दिनचर्या की तरह नहीं लग सकता है, लेकिन यह एक शक्ति से भरपूर है।’ इसे वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने विपरीत नौकासन करने में कुछ मिनट बिताएं। इसे कुछ महिलाएं रिवर्स बोट पोज़ के रूप में जानती हैं।

नौकासन को पीठ के बल लेटकर किया जाता है, जबकि विपरीत नौकासन को पेट के बल। इसमें शरीर की आकृति नौका समान प्रतित होती है, इसीलिए इसे विपरीत नौकासन कहते है।

विपरीत नौकासन के ये हैं फायदें-

  • यह पीठ के निचले हिस्से और पेल्विक एरिया को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • कंधों, बाहों और कूल्हों को मजबूत करने में मदद करता है।
  • यह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन में भी सुधार करता है।
  • यह पेट के अंगों की मालिश करता है।
  • यह महिलाओं को डाइजेशन में सुधार करने में मदद करता है।

विपरीत नौकासन कैसे करें?

  • इसे करने के लिए फर्श पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अपनी बाजुओं को अपने शरीर के किनारों के साथ पीछे स्‍ट्रेच करें।
  • सांस छोड़ें और अपने सिर, चेस्‍ट और पैरों को धीरे-धीरे और साथ-साथ फर्श से उठाएं।
  • सुनिश्चित करें कि आपके हाथ जमीन पर न हो।
  • यह आसन ठीक तब किया जाएगा जब आपके पेट का अगला भाग फर्श पर टिका हो
  • आपको अपने बट्स को सिकोड़ना होगा
  • इस बात का ध्‍यान रखें कि आप पैरों को पूरी तरह से फैलाकर जांघ की मसल्‍स को फैलाएं।
  • जितना हो सके आराम से आसन को बनाए रखने की कोशिश करें।
  • यह सामान्य श्वास के साथ होना चाहिए।

सावधानी है जरूरी

लेकिन शिल्‍पा चेतावनी देती हैं कि अगर आपको हाल ही में पेट की सर्जरी हुई है या आप प्रेग्‍नेंट हैं तो आपको इस आसन को करने से बचना चाहिए। फिटनेस के मामले में अक्सर महिलाएं हद से आगे बढ़ जाती हैं। उस खोज में, वे बिना ब्रेक के बैक-टू-बैक वर्कआउट भी करती हैं। वास्तव में, जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज आपके शरीर पर उल्‍टा प्रभाव डाल सकती है। आप अधिक थकान महसूस कर सकती हैं या कम ऊर्जा का सामना कर सकती हैं।अलावा इसके, आपको अपनी मसल्‍स के साथ-साथ नर्वस को फिर से जीवंत महसूस करने के लिए कुछ दिनों में धीमा करने की जरूरत हो सकती है पर इस योग को आसानी से करके आप कई समस्‍याओं को दूर कर सकती हैं।

If you are troubled by white hair then do this special exercise daily

हमारे चेहरे को चार चांद बालों से लगता है। बालों से संबंधित कुछ सामान्य समस्याओं में बालों का झड़ना, गंजापन, रूसी, व्हाइट हेयर्स, बालों का पतला होना आदि शामिल है। अगर हम हेल्दी बालों से भरा सिर चाहते हैं तो इस बात पर फोकस करना चाहिए कि हमारा आहार क्या है और हम कितना एक्सरसाइज करते हैं।

हेल्दी लाइफ स्टाइल से जुड़े टिप्स

जब हम एक हेल्दी जीवन शैली का नेतृत्व करते हैं, जिसमें दैनिक आधार पर फलों और सब्जियों समेत संतुलित आहार का सेवन किया जाता है, नियमित रूप से व्यायाम किया जाता है और हाइड्रेटेड रहते हैं तो खूबसूरत बाल प्राप्त करना ज्यादा आसान हो जाता है।

एक स्वस्थ स्कैल्प बालों के विकास को बढ़ावा देती है और इसके लिए उचित पोषण, नींद, विटामिन्स, मिनरल्स आदि की जरूरत होती है। अनुचित खाने की आदतें, अपर्याप्त नींद, बहुत अधिक संसाधित भोजन खाने और पर्याप्त पत्तेदार सब्जियां नहीं खाने से स्किन और बालों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। बालों का पतला होना, सफेद बाल और बालों का झड़ना रोकने के लिए निम्नलिखित का अभ्यास किया जा सकता है। जब नियमित रूप से किया जाता है, तो ये आसन और मुद्राएं नेचुरल रूप से बालों के रंग को फिर से रिस्टोर रपने में मदद करती हैं। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें योग गुरु, स्पिरिचुअल गुरु और लाइफस्टाइल कोच बता रहे हैं।

योग मुद्रा

सर्वोत्तम परिणामों के लिए दिए गए सटीक क्रम में निम्नांकित आसनों का अभ्यास करें। हर मुद्रा को 10-15 मिनट के लिए करें और मुद्रा के लाभों को देखने के लिए 4-5 हफ्ते के लिए अपने अभ्यास में लगातार बने रहें।

बालयाम आसनस बालों के लिए है बेजोड़

इस योग के अन्तर्गत नाखून रगड़ने की प्राचीन प्रथा हो बालयाम के रूप में जाना जाता है। संयुक्त शब्द बालयाम- ‘बाल’ जिसका मतलब है बाल और ‘व्यायम’ जिसका अर्थ है व्यायाम। मूलत: व्यायाम या नाखून रगड़ना, बालों के लिए एक व्यायाम है।

विधि

  • उंगलियों को भीतर की ओर घुमाते हुए आधी मुट्ठी बना लें।
    अंगूठा बाहर निकालें।
  • हथेलियों को एक दूसरे के सामने रखते हुए उंगलियों के नाखूनों को एक दूसरे को छूने दें।
  • अब तेज गति से ऊपर-नीचे करते हुए एक हाथ के नाखूनों को आपस में रगड़ें।
  • जरूरी ये है कि सिर्फ उंगलियों के नाखूनों को रगड़ना है, अंगूठे को नहीं।
Rhea Chakraborty

बारिश के मौसम में बहुत ह्यूमिडिटी रहती है। इस मौसम में गर्मी के साथ काफी पसीना आता है। इस मौसम में कहीं बाहर जाना होता है तो मेकअप (Beauty Tips) का भी ध्यान रखना पड़ता है, नहीं तो मेकअप पसीने के साथ बहने लगता है। हम आपको आज बताएंगे की उमस होने पर कैसे मेकअप करें जिससे पसीने से मेकअप खराब ना हो और चेहरे का लुक खराब ना दिखे।

लाइट मेकअप

ह्यूमिडिटी भरे सीजन में हैवी मेकअप से बेहतर है हल्का मेकअप करें। इससे मेकअप खराब होने का हैडेक भी नहीं होगा। हल्के मेकअप के लिए बस एक बीबी क्रीम और थोड़ा कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। मैट फिनिश फाउंडेशन के साथ कोई कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। इससे आप खूबसूरत भी दिखेंगी और गर्मी के कारण मेकअप खराब भी नहीं दिखेगा।

बेस्ट क्वालिटी

पसीने की वजह से काजल और आईलाइनर फैल जाता है। वो बहुत खराब लगने लगता है। बेस्ट क्वालिटी का वाटरप्रूफ मेकअप का सामान खरीदें। खासतौर पर काजल और आईलाइनर ऐसा हो जो पानी या पसीने से फैले नहीं।

वाटरप्रूफ लिपिस्टिक

कई बार पसीना पोछने के कारण लिपस्टिक भी फैल जाती है। इस समस्या से बचने के लिए लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक खरीदें। इस मौसम में क्रीमी की जगह मैट फिनिश वाली लिपिस्टिक लें। मार्केट में कई ऐसे ब्रांड हैं जिनकी लिपिस्टिक वाटरप्रूफ हैं।

हेयर स्टाइल

उमस वाले मौसम में ओपन हेयर वाला स्टाइल ना रखें। कोशिश करें अपने बालों के हिसाब से कोई पोनी टेल या ऐसा हेयर स्टाइल बनायें जिसमें बालों को बांध सकें।

कॉम्पैक्ट पाउडर

इस मौसम में अपने साथ एक अच्छा कॉम्पैक्ट पाउडर साथ रखें। इससे कभी भी फेस को टच अप करके एकदम फ्रेश लुक पा सकते हैं। अगर पसीना आ जाये तो उसके पफ से पसीना हटा सकते हैं।

Shruti Hasan

हिंदी और साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता कमल हासन जितने खुद लोगों के चहेते हैं, उनकी बेटियां भी उतनी ही पॉपुलर हैं। बड़ी बेटी श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आज कल किसी प्रोजेक्ट पर वह काम नहीं कर रही, इसके पीछे की वजह उनकी हेल्थ है। हाल ही में श्रुति हासन POCS (पॉॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) और एंडोमेट्रियॉसिस के बारे में खुलासा किया। उनका कहना है कि वह सही डायट और बॉडी को आराम देने से इसे फिर से पहले की तरह स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगा। अपने हार्मोनल डिसऑर्डर को वह इन्हीं दो चीजों को करके ठीक कर सकती है।

क्या है POCS-

पीसीओएस एक तरह का हॉर्मोनल डिसऑर्डर होता है, जिसमें महिला की ओवरी का साइज बड़ा हो जाता है। उसकी बाहरी परत पर छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इसके कारण महावारी काफी असंतुलित हो जाती है और इनफर्टिलिटी की भी समस्या रहती है। मेल हॉर्मोन (गोनाडोट्रोपिन) बढ़ जाता है। मोटापे और कई बार तो डायबिटीज की भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

श्रुति हासन ने बताई पूरी परेशानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

इंस्टाग्राम पर अपनी इन्हीं समस्याओं के बारे में बात करते हुए 36 साल की श्रुति हासन ने खुद का एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। साथ ही सबसे खराब हॉर्मोनल इशू के बारे में बात करती दिख रही हैं। इस परेशानी को टफ बताते हुए एक्ट्रेस ने माना है कि यह समस्या महिलाओं में नैचुरल होती है। श्रुति हासन कहती हैं- ‘मेरे साथ वर्कआउट करो। मैं कुछ सबसे खराब हॉर्मोनल इशूज से जूझ रही हूं, वह हैं POCS और एंडोमेट्रियॉसिसॉ। महिलाओं को जानना चाहिए कि इससे लड़ना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि इस दौरान आपकी बॉडी में काफी हॉर्मोनल इम्बैलेंस होता है। ब्लोटिंग की समस्या बनी रहती हैं और मेटाबॉलिक बदलाव भी देखने को मिलते हैं पर मैं कहना चाहती हूं कि इसे एक फाइट की तरह देखने की जगह मैंने इसे अपनाया है। इसे बॉडी में एक नैचुरल मूवमेंट की तरह लिया है। मैं सही डायट ले रही हूं, अच्छी तरह सो रही हूं और वर्कआउट एन्जॉय कर रही हूं।’

श्रुति हासन जल्द ही प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं

एक्ट्रेस श्रुति हासन अपनी फिल्म ‘Premam’, ‘Race Gurram’, ‘Vakeel Saab’ के लिए जानी जाती हैं। इन सभी फिल्मों में श्रुति हासन ने तब काम किया जब वह पीसीओएस और एंडोमेट्रियॉसिस से जूझ रही थीं। दोनों ही समस्याओं के कारण उन्होंने अपने काम पर इसका असर नहीं डलने दिया। श्रुति हासन कहती हैं कि मेरी बॉडी भले ही परफेक्ट न हो पर मेरा दिल है। खुद को फिट रखने की कोशिश कर रही हूं, खुश हूं और उन हैप्पी हॉर्मोन्स को फ्लो होने दे रही हूं। मुझे पता है कि मैं इसमें काफी बढ़ा-चढ़ाकर बोलने की कोशिश कर रही हूं पर मैं अपनी इस जर्नी को अपनाती हूं और चुनौतियों को भी। मैं खुद को इन चीजों से डिफाइन नहीं करना चाहती हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन जल्द ही प्रभास के साथ डायरेक्टर प्रशांथ नील की अंडरवर्ल्ड एक्शन थ्रिलर ‘Salaar’ में नजर आने वाली हैं।

 

Alia Bhatt shared the news of her pregnancy after two months

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर बहुत जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। जी हां, सोमवार की सुबह Alia Bhattने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस फोटो में रणबीर के साथ आलिया अस्पताल के बेड पर लेटे हुए दिख रही है। प्रेमी जोड़े स्क्रीन की ओर देख रहे हैं, जहां दिल बना हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फोटो साझा करते हुए लिखा, हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।

एक्ट्रेस ने सोनोग्राफ़ी की तस्वीर के साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर एक और फोटो शेयर की है, जिसमें एक शेर और एक शेरनी अपने शावक के साथ नजर आ रहे हैं। दंपति ने प्रकृति के लिए अपने प्यार को साझा करते हुए यह साफ कर दिया है कि दोनों जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं।

रणबीर कपूर पहले ही क्लू दे चुके हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ?☀️ (@aliaabhatt)

जहां कई लोग यह खबर सुनकर हैरान हैं, वहीं अब ऐसा लगता है कि रणबीर ने ‘शमशेरा’ के प्रमोशन के दौरान इस बात के संकेत दिए थे। प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि शादी के बाद वह और कितना काम करेंगे, तो उन्होंने कहा- अभी मुझे बहुत काम करना है सर। अभी मुझे परिवार बनाना है, उनके लिए काम करना है। पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा था।” ॉ

बता दें कि आलिया और रणबीर ने इसी वर्ष 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी और अब दो महीने बाद आलिया ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर साझा की है।

रणबीर की लाइफ शादी के बाद

शादी के बाद जीवन में आए बदलाव पर रणबीर ने कहा कि मैं फिल्मों में कहता था, शादी तब तक दाल चावल की तरह है जब तक तुम मर नहीं जाते और जीवन में थोड़ा तंगड़ी कबाब, हक्का नूडल्स होना चाहिए (ये जवानी है दीवानी में उनके प्रसिद्ध संवाद का जिक्र) … लेकिन बॉस, इस अनुभव के बाद मैं कहूंगा कि दाल-चावल सबसे अच्छा है। एक्ट्रेस आलिया मेरे दाल-चावल में तड़का है, अचार है, प्याज है और सब कुछ है।