Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Sadaf Mirza

These symptoms of pregnancy start appearing only 3 to 4 days after conceiving, pregnancy is confirmed even before the period is missed

आज के समय में हर तरह के दबाव, जॉब का प्रेशर और लॉकडाउन की वजह से बिगड़ा लाइफस्‍टाइल रिप्रोडक्शन सिस्टम पर गहरा असर डाल रहा है। जिसका नतीजा यह है कि महिलाओं को कंसीव करने में दिक्‍कत आ रही है। इसलिए डॉक्‍टरों का कहना हैं कि अगर कोई कपल कंसीव करता है तो उन्‍हें इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। जो लोग बेसब्री से पेरेंट्स बनाना चाहते हैं उनके लिए पीरियड मिस होने तक इंतजार करना बहुत मुश्किल भरा हो जाता है पर आपको अपनी प्रेग्‍नेंसी पता करने के लिए रिलेशन बनाने के बाद एक महीने तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बल्कि आपको 03 से 04 दिनों में ही पता चल जाएगा कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं। आज हम आपको प्रेगनेंसी के कुछ ऐसे शुरुआती लक्षण बता रहे हैं जो कंसीव करने के 3-4 दिनों बाद ही दिख जाते हैं।

पहला लक्षण होता है ब्‍ल‍ीडिंग

जब फर्टिलाइज्‍ड एग आपकी बच्‍चेदानी की लाइनिंग से चिपकने लगता है तो उस प्रोसेस में कुछ ब्‍लड वेसल्‍स फट जाते हैं, जिससे हल्‍की ब्‍लीडिंग महसूस हो सकती है। इसे आप पीरियड्स के साथ कन्‍फ्यूज न करें, क्‍योंकि पीरियड्स की ब्‍लीडिंग में ब्‍लड फ्लो के साथ निकलता है और पेट या कमर में तेज दर्द होता है। लेकिन इस प्रोसेस में ब्‍लड बहुत हल्‍का आता है और यूट्रस में थोड़ी बहुत क्रैम्पिंग महसूस हो सकती है, हालांकि ये लक्षण हर किसी में नहीं दिखता है।

Vaginal Discharge का होना

These symptoms of pregnancy start appearing only 3 to 4 days after conceiving, pregnancy is confirmed even before the period is missed

ये लक्षण भी कन्‍सीव करते के तुरंत बाद ही दिख जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जब एक महिला कन्‍सीव करती है तो उसके बाद बॉडी में हॉर्मोनल चेंजेज होने लगते हैं। इसकी वजह से वजाइना की वॉल मोटी हो जाती है जिसके कारण वजाइना के सेल्‍स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसकी वजह से थोड़ा बहुत डिस्चार्ज हो सकता है। लेकिन अगर आपको डिस्चार्ज के साथ वजाइना में दर्द, जलन या बदबू महसूस हो तो आपको डॉक्‍टर को दिखाना चाहिए। ये इंफेक्‍शन का लक्षण हो सकता है।

ब्रेस्‍ट में बदलाव दिखना

जब एक महिला कंसीव कर लेती है तो ब्रेस्‍ट में भी कई तरह के बदलाव महसूस किए जाते हैं। जैसे कि ब्रेस्‍ट में भारीपन या झनझनाहट महसूस होना, या फिर छूने पर दर्द भी हो सकता है।

थकान का एहसास

कंसीव करने के बाद महिलाओं की बॉडी में हॉर्मोनल चेंजेज होने लगता है जिसके कारण थकान होती है। इसमें थोड़ा सा काम करने के बाद आराम करने का मन करता है और महिलाओं को ज्‍यादा देर खड़े होने में भी दिक्‍कत होती है।

मॉर्निंग सिकनेस का होना

हालांकि ये लक्षण पहले पीरियड के मिस होने के कुछ दिन पहले दिखता है। मॉर्निंग सिकनेस कुछ महिलाओं को सुबह की बजाय दोपहर या शाम में भी हो सकती है। इसमें उल्‍टी होना, जी मचलना या सब्‍जी छौंकने से बदबू महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

You can look stylish even in winter, just keep in mind these outfits

सर्दियों के मौसम किसे पसंद नहीं होते लेकिन सर्दियों में खुद को ठंड से बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना बहुत मुश्किल होता है। ठंड में कुछ बदले या ना बदले पर आपके फैशन करने का स्टाइल जरूर बदल जाता है। आप सोचती हैं कि सर्दियों में क्या और कैसे फैशन किया जाए। तो आइये जानते हैं कि सर्दियों में किस तरह के कपड़े पहने, ताकि आप स्टाइलिश दिखें-

वेलवेट आउटफिट-

Hina Khan

वेलवेट आउटफिट आजकल काफी ट्रेंड में है, खासकर सर्दियों में यह आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ एक रॉयल लुक देता है। आप सर्दियों में वेलवेट का गाउन, सूट और जैकेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ट्रेंच कोट और साड़ी का कॉम्बिनेशन-

You can look stylish even in winter, just keep in mind these outfits

अगर आप साड़ी को सर्दियों में कैरी करना चाहती हैं तो इसके ऊपर ट्रेंच-कोट पहन लें जिसकी कि आपका एक ग्लैमरस लुक निखर कर सामने आएगा और साथ ही आपको ठंड से भी बचाएगा।

ब्लेजर और श्रग्स से दिखेंगी स्मार्ट-

You can look stylish even in winter, just keep in mind these outfits

आजकल हाईवेस्ट जींस खूब फैशन में है और आप एक श्रग्स के साथ स्टाइल करें तो आप ठंड से भी बचेंगी और बहुत स्मार्ट दिखेंगी। हाईवेस्ट पैंट के साथ आप शार्ट ब्लेजर कॉम्बिनेशन पहन सकती है। इससे आप काफी स्टाइलिश दिखेंगी।

वुलेन कुर्तियां भी है फैशन में-

You can look stylish even in winter, just keep in mind these outfits

सर्दियों में अगर आपको किसी पार्टी में जाने का मन है और आप जैकेट-स्वेटर को नहीं पहनना चाहती हैं तो आप वुलेन कुर्ती पहन सकती हैं। कई तरह की डिजाइन वाली वुलेन कुर्तियां मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं। आजकल मार्केट में एम्बॉयडरी वाली कुर्तियां काफी ट्रेंड में हैं। आप इन कुर्तियों का इस्तेमाल कॉलेज और ऑफिस में भी कर सकती हैं।

चलिए आप सब ठंड की स्टाइलिश कुर्तियों में लें गरमी का एहसास, आगे ऐसे ही स्टाइल और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे वेबसाइट www.masakalii.com देखती रहें।

फोटो सौजन्य- गूगल

Do you know what is most important in life to keep yourself fit?

जिंदगी आपकी है आप इसे जैसे चाहे व्यतीत करें लेकिन हर किसी का जवाब यह होगा कि हम हेल्दी लाइफ जीना ज्यादा पसंद करेंगे क्योंकि एक कहावत है ‘हेल्थ इज वेल्थ’ यानी आप स्वस्थ्य है तो लाइफ सही ट्रैक पर है। लाइफ को सही ट्रैक पर रखने के लिए हम लाएं है आपके लिए कुछ खास टिप्स-

1.सुबह जल्दी उठना- अगर हमें हेल्दी रहना है तो हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए क्योंकि सुरज को सुबह-सुबह देखने से हमारे शरीर में ऊर्जा और पोजीटिविटी का संचार होता है। साथ में हमारे मूड को को अच्छा बनाने में मदद करता है। सूर्य की पहली किरण से हमें विटामिन- डी मिलता है और सूर्य की पहली किरण हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथ ही हमारे स्कीन को हेल्दी रखती है।

2. रोजाना व्यायाम पर दें ध्यान-

Do you know what is most important in life to keep yourself fit?

नियमित रूप से हल्के व्यायाम रोजाना करें इससे हमारा मेटाबोलिज्म बेहतर रहता है। व्यायाम करने से हम चुस्त-दुरुस्त रहते है। तनाव जैसी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। नियमित एक्सरसाइज से वजन नियंत्रण में रहता है। ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करने में मदद करता है। व्यायाम स्कीन को सुंदर और जवान बनाए रखने में मदद करता है।

3. ऐसे खाएं खाना- लोग खाना खाने में हमेशा जल्दबाजी करते हैं जबकि खाना हमेशा आराम से चबा-चबाकर खाना चाहिए। ये आपके स्वस्थ्य और पाचन शक्ति के लिए लाभदायक होता है।

4.भरपूर नींद है जरूरी- अगर सेहत से समझौता नहीं करना चाहते तो नींद पूरी लें। शोध से बात पता चली है कि बहुत सारी बीमारियां हो सकती है, जैसे- तनाव, गुस्सा आना, डिप्रेशन, ह्रदय रोग, वीक इम्यून सिस्टम, हार्मोनल समस्याएं आदि। जैसे अच्छा खानपान हमारे शरीर के लिए आवश्यक है उसी तरह भरपूर नींद हमारे दिमाग को फ्रेश करने के लिए जरूरी होता है।

5.जल ही जीवन है- हमारे शरीर में 70 फीसदी पानी होता है। व्यक्ति को खुद को सेहतमंद और फीट रखने के लिए एक दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी हमारे शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। पानी आपको एक नेचुरल ब्राइट और साफ त्वाचा प्रदान करता है। बता दें कि अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो पानी पीना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। सही मात्रा में पानी पीने से कीडनी स्टोन जैसे समस्या से बचा जा सकता है। इसलिए हेल्दी लाइफ के लिए पानी हमारे लिए बेहद जरूरी है।

खाना में हरी सब्जियां और मौसमी फलों को करें शामिल-

हमारे अच्छी सेहत में हरी सब्जियां फायदेमंद होती हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व व मिनरल्स पाए जाते हैं। यह हमें ह्रदय रोग, कैंसर, कॉलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार साबित होता है। हमारे खाने में हरी सब्जी को रोजाना शामिल करना चाहिए क्योंकि शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स, कम मात्रा में कैलोरी होती है। यह इम्यूनिटि को मजबूत बनाने में मदद करता है।

शरीर को रोग या इनफेक्शन से बचाना है तो हमें मौसम के फल का भरपूर सेवन करना चाहिए, क्योंकि कुदरत ने हर मौसम के लिए अलग-अलग फल दिए हैं, खासतौर पर सर्दी तो फलों के लिहाज से ऐसा मौसम है कि बाजार में फल और सब्जियां दोनों भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। मौसमी फल सेहत के मामले में बहुत ही फायदेमंद होते हैं। मौसमी फल खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के साथ ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और स्कीन हर समय तरोताजा व जवान सी दिखती है।

फोटो सौजन्य- गूगल