Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Sadaf Mirza

If your girlfriend is angry then never say these five things..

जिस रिश्ते में मनमुटाव, लड़ाई-झगड़ें ना हों, समझना लेना चाहिए कि वह रिश्ता दिल से नहीं महज दिमाग से निभाया जा रहा है पर कई बार कपल्स के संबंधों में कुछ बातों को लेकर मनमुटाव या बहस की वजह से Girlfriend नाराज भी हो जाती है। नाराजगी के बाद हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने की कोशिश करता है। कई दफा मनाने के चक्कर में कई बार वह गुस्से में कुछ ऐसी बातें भी बोल जाता है, जिस वजह से वह और ज्यादा खफा हो जाती है या फिर आपका रिलेशन टूटने की कगार पर भी आ जाता है। वह कौन सी बातें हैं , जिन्हें नाराज गर्लफ्रेंड से बोलने से बचना चाहिए? इस बारे में जान लीजिए और हमेशा उन्हें बोलने से बचें-

1. एक ही नाटक रहता है हर बार

कुछ रिलेशन में हर छोटी-छोटी बात पर बहस हो जाती है और जल्द ही सुलह भी हो जाती है. अब अगर ऐसे में अगर आप नाराज गर्लफ्रेंड से गुस्से में आकर बोल देते हैं ‘ तुम्हारे हर बार के यही नाटक हैं’ तो वह और भी नाराज हो सकती है. इसलिए कभी भी ऐसी लाइनों का प्रयोग ना करें. उसे प्यार से मनाएं और मनमुटाव के कारणों को दूर करें। अगर आप ऐसा बोलते हैं तो गर्लफ्रेंड को इस बात से काफी ठेस पहुंचेगी।

2. नाराज रहो, जब मन हो बात कर लेना-

If your girlfriend is angry then never say these five things..

कई बार गर्लफ्रेंड चाहती हैं कि आप उन्हें समझें और लड़ाई की असली वजह को पहचानें. लेकिन अगर आप नाराज गर्लफ्रेंड से गुस्से में आकर बोल देते हैं कि ‘रहो नाराज, जब मन हो बात कर लेना’ तो ये बहुत गलत होगा। ऐसा करने से आपकी गर्लफ्रेंड को लगेगा कि आप उसे समझना ही नहीं चाहते और उसकी नाराजगी की आपकी नजर में कोई कीमत नहीं है इसलिए ऐसी बातें बोलने से बचें।

3. तुमसे प्यार करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी-

‘मैंने तुमसे प्यार करके ही गलती की’ इस तरह की बातें गर्लफ्रेंड को कभी न बोलें. नाराज नहीं, नॉर्मल में भी कभी इस तरह की बात बोलने से बचें. यह बात गर्लफ्रेंड को सबसे अधिक हर्ट करेगी और आपकी पार्टनर रिलेशन तोड़ने में देरी भी नहीं करेगी।

5. मेरी एक्स गर्ल्डफ्रेंड तुमसे बेटर थी-

अगर गर्लफ्रेंड के नाराज होने पर आप उदाहरण या ताना मारकर कहते हैं कि ‘तुमसे अच्छी मेरी एक्स थी’ तो ऐसा बोलने से बचें। अगर आपने पहले कभी कहा भी हो तो अब इसे कभी ना बोलें। नहीं तो हो सकता कि उसे उस बात की नाराजगी अभी भी हो और वह आपको कहना नहीं चाहती।

फोटो सौजन्य- गूगल

हम में से ज्यादातर लोग अपनी मां को दिलो-जान से प्यार करते हैं, उतना पिता से नहीं होता। प्यार तो हम उनसे भी करते हैं पर क्या कभी हम उन्हें गले लगाकर या उनके साथ बैठकर बातें करके ये बताते हैं कि वह हमारे लिए कितने खास हैं। मदर्स डे पर हम ना जाने कितनी तैयारियां करते हैं। मां को शॉपिंग के लिए ले जाते हैं, कार्ड्स बनाते हैं हैं या केक बेक करते हैं पर फादर्स डे पर आप ये सब भूल जाते हैं।

मालूम हो कि हर वर्ष फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। हमारे पिता हमसे बहुत प्यार करने के बाद भी इसे इजहार नहीं करते और ना ही हम कभी उनसे खुलकर अपने इमोशन या फिलिंग्स के बारे में चर्चा कर पाते हैं। ऐसा नहीं है कि हम अपनी जिंदगी में अपने पिता के अहम योगदान और त्याग को भूल जाते हैं।

बाप और बच्चों के रिश्तों के मद्देनजर बॉलीवुड फिल्मों ने बड़ी ही खूबसूरती से कई फिल्मों को दिलचस्प बनाया है। फादर्स डे के मौके पर कुछ चुनिंदा फिल्मों की सूची-

1. पीकू-

Piku

एक मेहनती बेटी (दीपिका पादुकोण) अपने हाइपोकॉन्ड्रिएक पिता (अमिताभ बच्चन) के साथ दिल्ली से कोलकाता के लिए रोड ट्रिप पर जाती है। ‘पीकू’ उन फिल्मों में से एक है जो आपको जितना हंसाएगी, उतना ही रुलाएगी। फिल्म में हम देखते हैं कि बाप-बेटी की यह जोड़ी एक-दूसरे को बेहद परेशान करती है पर यह भी साफ है कि दोनों एक-दूसरे को समझते भी हैं और समर्थन भी करते हैं।

2.दंगल-

Dangal

महावीर सिंह फोगाट (आमिर खान) जो कि एक एक्स रेसलर हैं, जो अपनी बेटियों गीता और बबीता को पहलवान बनाना चाहते हैं। फिल्म में फोगाट एक कठिन टास्क मास्टर की भूमिका निभाते हैं जो अपनी बेटियों को रेसलिंग की ट्रेनिंग देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड यह फिल्म दिखाती है कि जब बच्चों की जिंदगी बनाने की बात आती है तो पिता को अपने बच्चों के लिए बहुत कठोर भी होना पड़ता है। यह खेल पर बेस्ड मूवी आपके वीकेंड प्लान के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

3. अंग्रेजी मीडियम-

Angrezi Medium

इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इरफान खान और राधिका माधन की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ ने बाप-बेटी के रिश्ते के बेहद सुंदर तरीके से दिखाया। फिल्म की कहानी उस पिता पर केंद्रित है, जो लंदन की एक यूनिवर्सिटी में अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए किसी हद तक जा सकता है। हालांकि, उनके रास्ते में कई बाधाएं आती हैं जिससे उसकी बेटी के साथ उसका रिश्ता भी प्रभावित होता है। यह फिल्म आपको गुदगुदाने के साथ-साथ इमोशनल करने में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती है।

4. थप्पड़-

Thappad

जब अमृता (तापसी पन्नू) अपने पति के थप्पड़ मारने के बाद तलाक देने का फैसला करती है, तो उसके पिता (कुमुद मिश्रा) उसके साथ खड़े होते हैं। असल में, वह पूरे परिवार में अकेले व्यक्ति होते हैं जो उसके दर्द को समझते हैं व उसके फैसले पर सवाल नहीं उठाते। जैसे अमृता हर रोज एक नई परेशानी का सामना करती है, उसके पिता बिना शर्त उसे समर्थन करते हैं।

5. एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा-

Ek Ladki ko Dekha to aisa laga

रियल लाइफ पापा और बेटी, अनिल कपूर और सोनम कपूर, इस फिल्म में मुख्य किरदारों में नजर आते हैं। हालांकि, इस फिल्म को एक लव स्टोरी के तौर पर दिखाया गया है, लेकिन इसका फोकस स्वीटी पर होता है जो अपने रूढ़िवादी परिवार से निकलकर बाहर आती है। यह एक काफी खूबसूरत फिल्म है, जो एक पिता के रूढ़िवादी होने से प्रोग्रेसिव व्यक्ति बनने तक के सफर को बखूबी दिखाती है।

5 very important questions that every woman has to ask her gynecologist..

क्या आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने कभी एक लेडी डॉक्टर से मिलने की जरूरत नहीं समझी? आप कहेंगी मेरी तो शादी ही नहीं हुई, मुझे क्या जरूरत Gynecologist से कुछ भी पूछने की.. तो आप यहां गलती कर रही हैं।

क्या आपको नहीं लगता कि आप अपने शरीर के कुछ हिस्सों को लेकर बहुत कुछ नहीं जानतीं? आपके मन में कभी कभार या चाहे जब ऐसे कुछ सवाल पैदा होते हैं जिन्हें आप कभी पूछ नहीं पातीं। इनके जवाब आपको मालूम भी नहीं हैं पर कुछ उलझने लगातार कायम रहती हैं।

कभी आपने इंटरनेट पर सर्च कर जवाब खोजने का प्रयास किया भी… तो जानकारी काफी ज्यादा मौजूद होने भी और आपकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया होगा। अगर आपके मन में कुछ सवाल हैं ऐसे हैं जिनकी जानकारी होना आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक हैं। इन सवालों के जवाब से ना सिर्फ आप बीमारियों से बची रहेंगी बल्कि आपके जीवन के कई अहम हिस्सा और खास रिश्ते को भी बेहतर तरीके से निभा पाएंगी। इसके लिए आप भी अपनी लेडी डॉक्टर से मिलें और इन प्रश्नों को पूछना ना भूलें।

1. खांसी, छींक या हंसने पर कई बार पेशाब क्यों निकल जाती है

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो पूछिए अपनी डॉक्टर से कि क्या है इसकी असल वजह। यह यूरिनरी इनकांटिनेंस (यूआई) यूरिन कंट्रोल खोने की वजह से होता है। जिस पर चर्चा की जा सकती है। अनदेखा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है और अपने डॉक्टर से सलाह लें।

2. खुद से ही ब्रेस्ट कैंसर का पता कैसे लगाएं

बता दें कभी कभी जानकारी होना भी जरूरी होता है। अगर खतरनाक बीमारी से बचने का रास्ता इतना आसान है तो क्यों ना इसकी जानकारी रखी जाएं। खुद के ब्रेस्ट टच कर कैसे पता करें कि कैंसर तो नहीं पनप रहा, ब्रेस्ट में गांठ तो नहीं बन रहा, इसका पता हर स्त्री को होना चाहिए।

3. पीरियड में ज्यादा खून का आना

कभी बर्दाश्त से बाहर होने वाला दर्द, कभी एकदम से कम और कभी बेहद ज्यादा ब्लड बहाव। इस तरह के अनुभव आसानी से नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। आप अलग हैं आपके पीरियड का व्यवहार अलग है। अपनी डॉक्टर से पीरियड के अनुभव जरूर शेयर करें और सवाल पूछें।

4. बर्थ कंट्रोल के कितने तरीके हैं, मेरे लिए कौन सा फिट है

क्या आप सिर्फ गोलियां खाकर गर्भघारण से बच रही हैं। इतने तरीके हैं जो आपको पता नहीं । बेहतर होगा अपनी डॉक्टर से इस बारे में सलाह लें। आपके लिए सबसे बेहतर क्या है इस बात को समझें और जानें।

5. एसआईटी के लक्षण क्या हैं

आप लेडीज डॉक्टर के पास इसलिए ही गई है कि आपको किसी तरह की अनभिज्ञता न रहे। यहां हर सवाल करें जो जरूरी है। आप विवाहित हैं या नहीं कोई फर्क नहीं। आपने पूछा है तो जवाब जरूर मिलेगा। डॉक्टरों का कहना है कि एसआईटी यानी सेक्‍सुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्‍शन से ग्रसित कई महिलाओं में यह रोग पकड़ में नहीं आता लेकिन उन्हें पीएमएस लक्षणों का सामना अधिक करना पड़ता है। यह अध्ययन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में किया गया है। मासिक धर्म महिलाओं के जीवन को बहुत प्रभावित करता है। यह उनके मूड, ऊर्जा के लेवल, खानपान संबंधी पसंद और यहां तक कि यौन जीवन को भी प्रभावित करता है। फिर भी महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी शोधों में इसे वैज्ञानिक कारक नहीं माना जाता है।

Film actress Mahima Chaudhary is fighting breast cancer, know what can be its symptoms

बॉलीवुड एक्ट्रेस Mahima Chaudhry इन दिनों जानलेवा बीमारी कैंसर से लड़ रही हैं। मालूम हो कि महिमा को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में एक वीडियो अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमें महिमा चौधरी अपनी बीमारी को लेकर कुछ बात करती दिख रही हैं। महिमा हर साल अपना फुल बॉडी चेकअप करवाती थीं और इसी के तहत डॉक्टर ने उनको ब्रेस्ट कैंसर की जांच करवाने की सलाह दी थी, जिसमें मालूम चला कि महिमा को ब्रेस्ट कैंसर है और वह इसकी स्टार्टिंग स्टेज पर है।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हर किसी महिला को पता होना चाहिए, जिससे वक्त रहते ब्रेस्ट कैंसर को पहचाना जा सके और इलाज शुरू किया जा सके। तो आइये जानते है कि ब्रेस्ट कैंसर क्या है और इसके क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं-

क्यों होता ब्रेस्ट कैंसर

अगर कोशिकाओं को कंट्रोल करने वाले जीन में म्यूटेशन होने लगते हैं तब ब्रेस्ट कैंसर होता है। इस म्यूटेशन की वजह से कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से फैलने लगती हैं। ये कैंसर ब्रेस्ट की कोशिकाओं में विकसित होता है जो कि नॉर्मल तौर पर फैटी कोशिकाओं, लोब्यूल्स या फिर ब्रेस्ट की नली में बनता है। इतना ही नहीं धीरे-धीरे ये अनियंत्रित कैंसर कोशिकाएं ब्रेस्ट की स्वस्थ कोशिकाओं को भी अपनी डायमेज करने लगती है और बाहों के नीचे की तरफ लिम्फ नोड्स तक पहुंच बना लेती है।

ऐसे करें ब्रेस्ट कैंसर की पहचान

शुरुआती स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर के कोई लक्षण नहीं भी नजर आते है। कुछ मामलों में ये ट्यूमर इतना अधिक छोटा होता है कि महसूस भी नहीं किया जा सकता है पर मैमोग्राम टेस्ट के माध्यम इसकी पहचान की जाती है। इस ट्यूमर का अहसास तब किया जा सकता है जब ब्रेस्ट में एक नई गांठ महसूस का जा रही हो, जो पहले कभी नहीं थी। साधारणत: सभी तरह की गांठें कैंसर नहीं कही जाती।

जानें ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण-

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों में ब्रेस्ट में दर्द होना, ब्रेस्ट के आकार में एकाएक बदलाव आना, ब्रेस्ट के आसपास की स्किन का लाल होना, ब्रेस्ट के पास के हिस्सों में सूजन, निप्पल से किसी तरह का डिस्चार्ज या खून निकलना, निप्पल के साइज में बदलाव आना, ब्रेस्ट के आसपास की या निप्पल की स्किन का छिल जाना और बांह के नीचे गांठ या सूजन का हो जाना जैसे लक्षण शामिल हैं। अगर इस तरह का कोई भी लक्षण आपको महसूस होता है तो आपको एक बार इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने अपनी 525वीं फिल्म ‘दि सिग्नेचर’ में काम करने के लिए करीब एक महीने पहले जब अमेरिका में रहते हुए महिमा चौधरी को फोन किया, तो मुझे पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ ह। अनुपम खेर ने महिमा की तारीफ करते हुए लिखा है कि महिमा चौधरी का रवैया दुनिया भर की महिलाओं को एक नयी उम्मीद देगा। उन्होंने आगे लिखा कि महिमा चाहती थीं कि मैं उनकी बीमारी के बारे में जानकारी लोगों तक पहुंचाऊं।

इस वीडियो में महिमा ने क्या कहा

शेयर किये गए वीडियो में महिमा चौधरी, अनुपम खेर को बता रही हैं कि जब मेरे पास उनका फोन आया था तो क्या हुआ था। वह बता रही हैं कि जब मेरे पास फोन कॉल आया था तब उस समय मेरा ट्रीटमेंट चल रहा था और नर्स मेरे पास थी। मुझे ये मालूम था कि अनुपम अमेरिका में हैं लेकिन जब मुझे कॉल आया तो मैं समझ गयी कि कोई अर्जेन्ट बात ही होगी, इसीलिए मैंने फोन रिसीव कर लिया।

फोन पर अनुपम ने मुझे फिल्म ‘दि सिग्नेचर’ करने के लिए कहा तो मैनें कहा कि हां मैं ये फिल्म करना चाहूंगी लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। जिस पर उन्होंने कहा कि नहीं, मैं इंतजार नहीं कर सकता। फिर उन्होंने पूछा कि तुम फिल्म के लिए मुझे इंतजार क्यों करवाना चाहती हो और तुम्हारे घर में इतना शोर क्यों हो रहा है? तो फिर मैं झूठ नहीं बोल सकी और अपनी बीमारी के बारे में सब कुछ बता दिया।

उन्होंने वीडियो में ये भी बताया कि वो हमेशा रुटीन ब्लड चेकअप और बाकी तमाम चेकअप करवाती रही हैं। इसके बावजूद किस तरह से यह बीमारी उनके सामने आई और किस तरह से उन्होंने इसके बारे में अपनी मां से ये बात साझा की, जिसके बारे में सुनकर उनकी मां की तबियत भी बिगड़ गई थी। अपनी तकलीफ बताते हुए महिमा कई बार भावुक भी नजर आईं।

Aditi Rao Hydari beats other actresses with her looks in France

इन दिनों सोशल मीडिया पर अगर किसी इवेंट की चर्चा है तो वह है कान्स फिल्म फेस्टिवल। इस बार भारत की शानदार फिल्म फेस्टिवल की पार्टनर कंट्री है और इस कारण इस साल बहुत सारे भारतीय सेलेब्स यहां दिखाई दे रहे हैं। फिल्म फेस्टिवल की जबरदस्त शुरुआत हुई दीपिका पादुकोण समेत कई दूसरे भारतीय अभिनेत्रियों के साथ। इस इवेंट में सबसे आखिर में पहुंची एक्ट्रेस Aditi Rao Hydari पर उन्होंने अपने लुक्स से कई लोगों से आगे निकल गईं। अदिति ने जिस तरह अभी तक देसी और वेस्टर्न लुक्स के साथ अपने स्टाइल में एक बैलेंस बना कर रखा है वह काफी ही बेहतरीन है।

देखें अदिति के फेमस लुक्स-

लुक के लिए चुनी सब्यसाची की आयवरी साड़ी

Aditi in Indian look

अदिति की खूबसूरती एथनिक वेयर में देखते ही बनती है। अदिति ने कान्स में अपने सबसे पहले लुक के लिए चुनी सब्यसाची की यह बेहद लाजवाब आयवरी साड़ी। इस हैंड-डाईड, एम्ब्रॉयडर्ड ऑर्गैंज़ा साड़ी को अदिति ने पेयर किया एक मैचिंग फुल-स्लीव्ड ब्लाउज के साथ। अदिति का यह लुक काफी क्लासिक, शीक और रॉयल वाइब्ज़ दे रहा था। अदिति ने इस साड़ी को सब्यसाची के रॉयल बंगाल कलेक्शन के डायमंड और एमरल्ड चोकर के साथ ऐक्सेसराइज़ किया। अदिति ने इस स्टाइल को बोल्ड रेड लिप्स और सेंटर-पार्टेड स्लीक बन के साथ फिनिश किया। अदिति का ये लुक Cannes Film Festival के लिए ही नहीं समर वेडिंग्स के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है।

क्लासी और ईजी टू रीक्रिएट

Aditi in Indian look

कान्स फिल्म फेस्टिवल के मुताबिक ये भले ही रेड कारपेट लुक ना हो लेकिन ये शीक, क्लासी, एलिगेंट, ट्रेंडी और एक बेहद प्रैक्टिकल लुक है। स्ट्राइप्डस बलून-स्लीव्ड शर्ट, हाई-वेस्टेड फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ ब्रॉड ब्राउन बेल्ट का यह कॉम्बिनेशन बेसिक है पर काफी क्लासी और ईजी टू रीक्रिएट भी। अदिति का ये लुक एक परफेक्ट वर्क टू डेट लुक हो सकता है। अदिति ने इस कलर ब्लॉक्ड आउटफिट को बोल्ड रेड लिप्स, क्लीन फेस और मेसी पोनीटेल के साथ पेयर किया है।

ब्राउनिश न्यूड लिप्स और छोटी सी बिंदी

Aditi Rao Hydari beats other actresses with her looks in France

अदिति ने सिर्फ पहले दिन के लिए जहां सब्यसाची की एक एलिगेंट साड़ी चुनी वहीं, अपने बिंदास लुक के लिए अदिति सब्यसाची के कलेक्शन से एक गाउन चुना। इस हैंड-डाइड और एम्ब्रॉयडर्ड ब्लैक और बेज़ ट्यूल पोट्रेट गाउन को सब्यसाची के ही बंगाल टाइगर ब्लैक बेल्ट के साथ पेयर किया। केवल बेल्ट ही नहीं अदिति ने इस गाउन को सब्यसाची के ही कलेक्शन के लेयर्ड नेकलेस और स्टेटमेंट चोकर के साथ पेयर किया। अलावा इसके अदिति ने ब्राउनिश न्यूड लिप्स, छोटी सी बिंदी और स्लीक हेयर के साथ अपने इस लुक को स्टाइलिश किया। अदिति के इस पूरे लुक में हमें हेडबैंड की तरह पहना गया उनका सैटिन स्कार्फ पसंद नहीं आया।

अदिति ने चुना बेहद खूबसूरत प्रिंटेड पार्टी

Aditi Roa Haidary

अदिति कान्स के खूबसूरत शहर में अपना हर दिन पूरी तरह एन्जॉय कर रही हैं। अदिति जब रेड कॉरपेट पर अपने लुक्स सर्व नहीं कर रही होती हैं तब वो अपनी टीम के साथ इस खूबसूरत शहर में एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे ही एक दिन बाहर के लिए अदिति ने चुना बेहद खूबसूरत प्रिंटेड प्लेसूट मैसन वैलेनटिनो से। अदिति का यह लुक देखने के बाद किसी को भी वेकेशन पर जाने का मन कर सकता है। अदिति ने इस कैजुअल लेकिन शीक को ग्लैमअप किया वैलेंटीनो की रेड चंकी हील्स के साथ।

बालों का स्लीक पोनीटेल स्टाइल

Aditi Roa Haidary

रेड कॉरपेट के लिए अदिति ने मार्क बमगार्नर का ये बहुत ही रॉयल, ब्राइट और वाइब्रेंट कलर-ब्लॉक्ड गाउन पहना। अदिति इस फूशिया पिंक और कोरल थाई-हाई स्लिट गाउन में बेहद लाजवाब लग रही थीं। अदिति ने इस गाउन की रॉयल वाइब को बरकरार रखते हुए इसे ज्यादा मेहनत नहीं किया। फेस को भी इन्होंने क्लीन, फ्रेश और ड्यूई रखा और बालों को भी स्लीक पोनीटेल में बांधा। अदिति से पहले भी कई इंडियन ब्यूटीज रेड कारपेट पर अलग-अलग रॉयल और ग्लैमरस आउटफिट्स में दिखाई दीं हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

This is how Kareena Kapoor reduced her weight after pregnancy, sweating for her desired figure

सिनेमा जगत की सबसे फिट और स्टाइलिश अभिनेत्री में से एक हैं Kareena Kapoor Khan। प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने खुद को अच्छी तरह से फिट रखा हुआ है। करीना कपूर को देख कोई भी उनकी सही उम्र का पता नहीं लगा सकता है। हालांकि फिट रहने के लिए करीना काफी पसीना बहाती हैं। आइये जानें क्या है करीना के फिटनेस का राज-

डिलीवरी के बाद करीना ने 14 किलो वजन किया कम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kareena kapoor (@kareena._kapoor_)

करीना खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करती हैं, साथ ही योग का भी सहारा लेती हैं। बता दें कि डिलीवरी के बाद करीना ने 14 किलो वजन कम किया था। इसके लिए उन्होंने एक स्पेशल योग ‘एरियल सिल्क योग’ का सहारा लिया जो उनके लिए बेस्ट साबित हुआ। अलावा इसके करीना अपने आप को फिट रखने के लिए रनिंग, वेट ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पुशअप भी करती हैं।

वर्कआउट के बाद क्या पीना पसंद करती हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kareena kapoor (@kareena._kapoor_)

करीना कपूर खान वर्कआउट के बाद गुलकंद और टर्मरिक का ड्रिंक पीना पसंद करती हैं। अलावा इसके वो नींबू पानी भी पीती हैं। एक्सरसाइज के दौरान थकान होने पर करीना पानी की जगह लेमनग्रास वाटर में नींबू और शहद मिलाकर पीना पसंद करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना अपने दिन की शुरुआत वो भीगे हुए बादाम और केला खाकर करती हैं और फिर वह अपना वर्कआउट करती हैं।

लंच में लेती हैं ये खास चीजें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kareena kapoor (@kareena._kapoor_)

करीना बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करती हैं। वह घर पर बना खाना ज्यादा पसंद करती हैं। दोपहर के समय करीना दाल, चावल, रोटी सब्जी या कर्ड लेती हैं। अलावा इसके दोपहर में फल, मखाने या मूंगफली खाना पसंद करती हैं। करीना रात में सूप और सलाद खाती हैं। वो अपना डिनर 08 बजे तक कर लेती हैं। करीना सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीतीं हैं जिससे बॉडी को फायदा हो और साथ-साथ अच्छी नींद आए।

फोटो सौैजन्य- Instagram

The world is in awe of Monkey Pox, how it is making humans its prey, understand

कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है कि अब नई बीमारी Monkey Pox के आने से लोगों को एक नए खतरे का सामना करना पड़ रहा है। मंकी पॉक्स एक ऐसा वायरस है जो इन्सान से इन्सान में फैलता है। अगर कोई किसी संक्रमित के संपर्क में आता है तो उसे भी तुरंत पकड़ लेता है। मंकी पॉक्स ने केंद्र और राज्यों की चिंता काफी बढ़ा दी है। कई स्टेट में तो सरकारों ने खास गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। अफ्रीका और यूरोप देशों से इसके बहुत ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह काफी डेंजरस वायरस बताया जा रहा है जो फैल जाए तो कोरोना जैसी महामारी लोगों को देखने को मिल सकती है। चार स्टेज में फैलता है इसका वायरस और अलग-अलग लक्षण देखने को मिलते हैं।

आइये समझते हैं इसके स्टेज को-

स्टेज 1- पहले स्टेज पर कोई इन्सान अगर संक्रमित होता है तो उसमें लक्षण नजर आने लगते हैं। लक्षण अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़े होते हैं और काफी हद तक बुखार जैसे लगते हैं। पहले स्टेज के लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और टायडनेस फील हो सकती है।

स्टेज 2- मंकी पॉक्स की दूसरी स्टेज में बुखार जैसे लक्षण तो रहते ही हैं, साथ ही त्वचा पर थोड़ी संख्या में कुछ गांठ दिखने लगती हैं।

स्टेज 3- मंकी पॉक्स की तीसरी स्टेज पर लिम्फैडेनोपैथी हाथों, पैरों, चेहरे, मुंह या प्राइवेट पार्ट्स पर होने वाले दानों या चकत्ते में बदल सकती है।

स्टेज 4- मंकी पॉक्स की चौथी यानी लास्ट स्टेज पर ये दाने या चकत्ते उभर कर बडे़ दाने हो जाते हैं या कुछ ऐसे पस्ट्यूल में बदल जाते हैं जिनमें मवाद जमा होती है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने समझाया-

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, मंकी पॉक्स एक ऐसा वायरस है जो चेचक की तरह फैलता है। चेचक की तरह इसके भी हल्के लक्षण होते हैं। यह बीमारी जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। फिर लोगों ने दूसरे लोगों तक फैलती हुई चली जाती है। हालांकि, बीमारी लंबे समय तक नहीं रहती लेकिन खौफनाक जरूर होती है।

Bollywood's beautiful actress flaunts her boldness at the Cannes Film Festival

75वां Cannes Film Festiva 2020 का आयोजन इस वर्ष फ्रांस में किया गया है। यह फेस्टिवल 17 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगा। इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने अपना जलवा बिखेरा है, जिनके बारे में यहां हम बताने जा रहे हैं। बता दें कि कान्स फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय से लेकर हिना खान तक की सभी अभिनेत्रियों ने अपने हुस्न और शानदार ड्रेसेस से लोगों का दिल जीत लिया है। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात करते हैं। ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की शान बढ़ा दी। ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है। रेड कॉरपेट पर आते ही ऐश्वर्या राय को लोगों ने बेहद पसंद किया। असल में ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता के स्कल्प्टेड गाउन को कैरी किया हुआ है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वहीं, बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तो दीपिका ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवों से सभी को दीवाना बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेट्रो शर्ट ट्राउजर, ब्लैक सूट और सीक्वेंस साड़ी में महफिल लूटने का काम किया है। उनका लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि दीपिका ने एक बार फिर अपने गॉर्जियस लुक से सभी फैंस का दिल जीत लिया है।

मालूम हो कि बॉलीवुड फिल्म राधेश्याम की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की तो पूजा हेगड़े ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन अपना जलवा बिखेरा है। इन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। असल में कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन यह स्टाइलिश लुक में नजर आई हैं। इन्होंने पीली कलर की ड्रेस के साथ जेबरा प्रिंट जैकेट को कैरी किया हुआ है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

टेलीविजन की लोकप्रिय अदाकारा हिना खान ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। हिना खान ने भी अपने गॉर्जियस लुक से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहीं। सबकी निगाहें हिना खान से हट नहीं रही थी। यहां हिना खान ने डीप नेट गाउन कैरी किया हुआ था। इस ड्रैस में हिना खान किसी खूबसूरत हुस्नपरी से कम नहीं लग रही थीं। हिना का यह बिंदास लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा था।

फोटो सौजन्य- गूगल

Why the demand for this new process increased to prevent unwanted pregnancy

मां बनना किसी भी महिला के लिए सुखद एहसास से कम नहीं होता है पर अगर आप प्रेग्नेंसी नहीं चाहती तो फिर आपकी परेशानियां काफी बढ़ जाती हैं। प्रेग्नेंसी ना चाहने वाली महिलाओं के लिए बाजार में कई तरह की गर्भ निरोधक मेडिसिन उपलब्ध हैं। इन सारी मेडिसिन का सेवन महिलाओं को इंटरकोर्स के बाद करना होता है लेकिन सोचिए कि कोई ऐसी बर्थ कंट्रोल मेडिसिन हो जिससे सेक्स से पहले खाया जाए और जिससे आने वाले 03 से 05 दिनों में प्रेग्नेंसी को रोका जा सके। एक नए अध्ययन के मुताबिक आने वाले दिनों में यह संभावना हकीकत का अमलीजामा पहन सकती है।

इमरजेंसी के लिए गर्भ निरोधक दवाइयों में अभी यूलिप्रिस्टल एसीटेट ट्रस्टेड सोर्स (UA) लेवोनोजेस्ट्रेल और साइक्लो-ऑक्सीगैनीज- 2 (COX- 2) का इस्तेमाल होता है, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुए हालिया क्लीनिकल ट्रायल के दौरान यूए और मेलॉक्सिकैम से बनी नई गर्भनिरोधक मेडिसिन को सुरक्षित और कारगर पाया गया है। ये स्टडी ‘बीएमजे सेक्सुअल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ’ जर्नल में प्रकाशित हुई है।

पारंपरिक गर्भनिरोधक मेडिसिन की बात करें तो इसका सेवन डेली करना पड़ता है जबकि इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का सेवन सेक्स के बाद किया जाता है। अभी तक प्रेग्नेंसी रोकने की ऐसी कोई दवाई नहीं है जिसे सेक्स के दौरान खाया जाए। इस एक्सपेरिमेंटल गर्भनिरोधक में शामिल यूलीप्रिस्टल एसीटेट और मेलोक्सीकैम उस समय ओव्यूलेशन को रोकता है जब गर्भधारण की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

इस अध्ययन की ऑथर और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रसूति-स्त्री रोग एक्सपर्ट डॉ. एरिका काहिल ने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी कॉन्ट्रासेप्टिव जरूरतें पूरी नहीं हो पाती। कई महिलाएं चाहती हैं कि वो जब सेक्सुअली एक्टिव हों तभी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करना पड़े। उन्हें डेली गर्भनिरोधक मेडिसिन ना लेनी पड़े।

महिलाओं पर की कई स्टडी को लेकर डॉ. कहिला ने कहा कि ऑन-डिमांड कॉन्ट्रासेप्शन की सख्त जरूरत है। लोग पहले से ही पेरिकोइटल कॉन्ट्रासेप्शन जैसी इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, बहुत से लोग ऐसे उपायों में भी रुचि ले रहे हैं जिसमें उन्हें इंजेक्शन और इंप्लांट प्लेसमेंट के लिए क्लिनिक बार-बार ना जाना पड़े। अध्ययन के मुताबिक ऑन-डिमांड कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स प्रेग्नेंसी को रोकने में काफा उपयोगी साबित हो सकती है लेकिन इसके लिए और भी शोध किए जाने की आवश्यकता है।

Ranveer was stunned at Deepika's bedroom reply, revealed many secrets of Ranveer

हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड का सबसे प्यारा कपल रणवीर सिंह और Deepika Padukone शादी कर अपना घर बसा चुके हैं लेकिन क्या दीपिका और रणवीर एक खास सीक्रेट जानते हैं जिसे खुद दीपिका पादुकोण ने शेयर किया था।

मालूम हो दोनों की शादी इटली में हुई थी। शादी की चर्चाएं साल 2018 की सबसे बड़ी न्यूज में से एक था। शादी के बाद रणवीर की भी लाइफ सेट हो चुकी थी। क्योंकि वो अब एक पति जो बन गए हैं। दीपिका और रणवीर शादी के बाद एक दूसरे को लेकर खुलकर बातें करते दिखाई देते हैं। दीपिका ने वाइफ के तौर पर कैसी हैं ये सारी चीज शेयर की हैं। दीपिका ने इसके साथ वो बातें भी साझा की हैं जो अक्सर लोग साझा करने में हिचकिचाते हैं।

असल में यह बेहद लोकप्रिय कपल एक कार्यक्रम में पहुंचा था। अब ऐसा तो हो नहीं सकता कि जहां ये दोनों जाएं और इन पर सवालों की बौछार ना हो। क्योंकि हर कोई जानता है कि शादी के बाद दोनों की लाइफ कितनी बदली है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बेडरूम के कई ऐसे राज खोले हैं जिन्हें जानने के बाद आपकी रणवीर के प्रति राय बदल जाएगी।

इवेंट में एक सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने वो कह दिया जिसे सुन स्वयं रणवीर सिंह हैरान रह गए थे। दीपिका से जब रणवीर के स्टाइल और समार्टनेस के सीक्रेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रणवीर काफी देर तक शॉवर लेते हैं और टॉयलेट में भी लंबा समय बिताते हैं। फिर दीपिका ने कहा कि वो बेड पर भी काफी समय देते हैं। अब जब लोगों ने दीपिका के मुंह से यह लाइन सुनी तो दंग रह गए। हर किसी को लग रहा था कि अरे दीपिका ने यह क्या कह दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

ऐसे में खुद रणवीर दीपिका की ओर अचंभित होकर देखने लगे। फिर दीपिका ने अपनी बातों पर लगाम लगाते हुए कहा कि मेरा कहने का मतलब है कि रणवीर बिस्तर पर सोने के लिए जाने पर भी काफी समय लगाते हैं। अब जो भी हो लोगों को इनकी यह बात बाखूबी मालूम गई है। पिछले दिनों रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके दिन की शुरुआत उनकी पहली चाय से होती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म गहराइयां, फाइटर और पठान में नजर आएंगी। दूसरी तरफ रणवीर सिंह फिल्म जयेशभाई जोरदार और सर्कस में दिखाई देंगे।