Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Sadaf Mirza

Kareena showers love on her sister-in-law Alia and welcomes her to the Kapoor family

बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज आखिरकार जन्मों के बंधन में बंध गए। मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से की गई है। बता दें कि दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं और यह जोड़ी मीडिया से भी मुखातिब हो चुका है। फोटोज में दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर की बहन करीना कपूर ने पहले शादी में शामिल हुईं थीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भाभी आलिया भट्ट का कपूर फेमिली में स्वागत किया है। उन्होंने पापा रणधीर कपूर की भी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह रणबीर कपूर उनके साथ नजर आ रहे हैं।

‘हमारे दिल से तुम्हारा परिवार में स्वागत है माई डार्लिंग आलिया’

एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी पर आलिया और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने न्यूली मैरिड कपल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे दिल से तुम्हारा परिवार में स्वागत है माई डार्लिंग आलिया’। इसी के साथ करीना ने अपनी भाभी पर प्यार लुटाते हुए दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की हैं। अलावा इसके करीना ने अपनी रणबीर की बहन रिद्धिमा की स्टोरी को री-शेयर किया है। इसमें दोनों बहने एकसाथ पोज दिखाई दे रही हैं।

चाचा रणधीर कपूर संग दिखे रणबीर कपूर

करीना कपूर ने अपने इंस्टा से एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर के चाचा यानी उनके पापा रणधीर कपूर हैं। इस तस्वीर में चाचा-भतीजे दोनों पोज करते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल है। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, “पापा और भाई प्योर खुशी।”

फोटो सौजन्य- गूगल

Ranbir-Alia Wedding: Neetu Kapoor, Riddhima Kapoor confirm - Ranbir-Alia will get married today

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी (Ranbir-Alia Wedding) की रस्में और तैयारियां जोरों पर हैं। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस बीच रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को भी शादी की रस्म में शिरकत करते देखा गया है। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कल है शादी.. फिर कहा परसों।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी घर पर पहुंचने लगे हैं। इन दोनों की शादी के मद्देनजर फैंस काफी उत्साहित हैं। करीना, करिश्मा कपूर और अयान मुखर्जी सहित कई सितारे वेन्यू पर पहुंच रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों ने इसके पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब इस बीच एक और बड़ी खबर आई है कि रणबीर कपूर शादी के बाद आलिया भट्ट के कहने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो रही है। रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं है। जबकि आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर हैं और अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर कर चुकी है।

रणबीर और आलिया की शादी की डेट को लेकर इंतजार अब खत्म हो चुका है। बुधवार को आलिया और रणबीर के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंची मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी से मीडिया ने जब शादी की तारीख पूछी तो वह एक बार फिर से मीडिया को कन्फ्यूज करते हुए दिखाई दिए। बुधवार को मेहंदी और हल्दी सेरेमनी के बाद नीतू और रिद्धिमा ने पैपराजी को बताया कि शादी कल यानी गुरुवार को होगी, लेकिन कुछ ही पलों बाद नीतू कपूर ने कहा कि कल नहीं परसों होगी। शादी का वेन्यू पूछे जाने पर नीतू ने कहा- वास्तु, जहां मेहंदी और हल्दी के समारोह हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ मेहंदी की रस्म में पूरा परिवार शामिल हुआ तो वहीं रणबीर के चाचा रणधीर कपूर गोवा में होने की वजह से प्री-वेडिंग फंक्शन तो नहीं अटेंड कर पाए, पर वह रणबीर की शादी के लिए मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिसेप्शन पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए रणधीर कपूर ने कहा कि मेरे मुंबई पहुंचने के बाद हम रिसेप्शन की डेट पर बात करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परिवार सहित कई बड़े सितारें शामिल हुए। लेकिन इस दौरान कपूर सिस्टर्स करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर अपने लुक्स को लेकर सोशल में छाई रहीं। व्हाइट रंग के लहंगे में जहां अपने लुक से करीना ने सबका दिल जीता, तो वहीं बड़ी बहन करिश्मा समेत नीतू कपूर, डायरेक्टर करण जौहर का अटायर भी खूब चर्चा में रहा।

When Neha opened the button of her shirt, she showed her cool avatar

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा (Neha Sharma)बेशक अपने अभिनय से सिनेमा जगत में कोई खास मुकाम नहीं बना पाई हैं लेकिन उनकी दिलकश अदाओं ने हमेशा ही लोगों का ध्यान खींचा है। आज वह जहां खड़ी हैं वहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन दिखाई देते हैं। ऐसे में नेहा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

एकबार फिर बोल्ड अवतार में नेहा

पिछले कुछ वक्त से नेहा किसी भी टीवी शो या फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है उनका बोल्ड और सिजलिंग अवतार। दरअसल, नेहा सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं। हर दिन उनका एक अलग रूप देखने को मिलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Sharma ? (@nehasharmaofficial)

कैमरे के सामने बटन खोले

एक बार फिर से नेहा का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। एक्ट्रेस ने थोड़ी देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल कुछ पिक्स शेयर की हैं, जिससे लोग एक बार देखे बिना खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। इनमें उन्हें ब्लैक कलर की शर्ट और डेनिम जीन्स पहने देखा जा सकता है। वैसे नेहा इंडस्ट्री की सिजलिंग गर्ल रह चुकी हैं।

Where are Alia Bhatt and Ranbir going to get married?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तारीख और वेन्यू पर बहस गरम हो चुकी है लेकिन अब शादी की सही तिथि और इसके पीछे के कारण सामने आ गए हैं। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी कहीं और नहीं बल्कि चेंबूर में कपूर के पैतृक घर ‘RK Studio’ में हो रही है। आलिया की मेहंदी रस्म का समारोह 13 अप्रैल रखा गया है।

पहले खबर आई थी कि आलिया और रणबीर की शादी 14 अप्रैल को होगी, फिर खबर आई कि 17 अप्रैल को होगी, लेकिन ताजा अपडेट ये है कि रणबीर और आलिया 15 अप्रैल, 2022 को शादी करेंगे। पंजाबी परंपरा का पालन करते हुए, दोनों 15 की रात को 2 बजे से 4 बजे के बीच तारों के नीचे साथ रहने की कसमें खाएंगे यानी कि 16 अप्रैल की सुबह-सुबह ये शादी होगी। वरमाला होने के बाद तस्वीरें मीडिया को दी जाएंगी।

शादी के लिए 16 तारीख को ही क्यों चुना गया

कपूर खानदान ने शादी के लिए 16 तारीख को क्यों चुना इसके लिए भी लकी 8 नंबर है। दरअसल रणबीर का लकी नंबर 8 है, उनके माता-पिता का लकी नंबर भी 8 रहा है। 15 वीं रात यानी कि 16 वीं सुबह रणबीर कपूर अपनी प्रेमिका के साथ जब फेरे लेंगे। 16 (दिनांक)+ 4(महीना)+ 2022(वर्ष)= 2042 होता है और अब, जब आप 2042, यानी = 2+0+4+2 जोड़ते हैं, तो यह ‘8’ बन जाता है जो कि अभिनेता रणबीर कपूर का लकी नंबर है। माना जा रहा है कि यही वजह है जो दोनों ये शादी 16 तारीख को फिक्स किए हैं।

शादी समारोह की स्पेशल डेट

शादी का उत्सव 13 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगा। 13 तारीख को मेहंदी फंक्शन उनके घर बांद्रा में होगा।

14 को हल्दी/संगीत भी उनके घर वास्तु में होगा।
बड़ा दिन- 15 तारीख को आरके हाउस में शादी होगी।
ग्रैंड रिसेप्शन भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए होगा जिसकी तारीख अभी तय नहीं है।

शादी में करीबी रिश्तेदार और परिवार शामिल होंगे। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अयान मुखर्जी, करण जौहर, आकांक्षा रंजन शादी का हिस्सा बनेंगे। बाकी लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

Taking these 6 things on an empty stomach is beneficial for increasing the intestine, metabolism and energy level

फीट रहने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ दिन की शुरुआत करना बहुत जरूरी होता है। सुबह के समय हमारी बॉडी को अच्छे न्यूट्रिशन की काफी आश्यकता होती है जो ना सिर्फ हमारे ऊर्जा के स्तर को बूस्ट करने में मदद करती है बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकालता है। ब्रेकफास्ट में गलत कॉम्बिनेशन की चीजें खाने से हमारे डाईजेस्टिव सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए सुबह खाली पेट हेल्दी चीजें खानी चाहिए जो हमारी आंत, मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए फायदेमंद होती है।

सुबह के वक्त सेहत भरा ड्रिंक-

सुबह के वक्त हल्का गर्म पानी, नारियल पानी, जीरे का पानी या अन्य डाइजेस्टिव चाय सबसे अच्छे बेवरेज माने जाते हैं। ये कैफीन के मॉर्निंग डोज की जगह एक अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकती हैं। अलावा इसके, आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में कई तरह के मिनरल्स, विटामिन्स और पेट की सेहत को फायदा पहुंचाने वाले एन्जाइम्स होते हैं। पानी के साथ शहद का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ भी बाहर आएंगे। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए भी इस फॉर्मूले को अपनाते हैं।

इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस के लिए तरबूज-

Taking these 6 things on an empty stomach is beneficial for increasing the intestine, metabolism and energy level

सुबह ब्रेकफास्ट में खाली पेट तरबूज खाने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस प्रमोट होता है और शरीर भी हाइड्रेट रहता है। तरबूज का लगभग 90 फीसदी हिस्सा पानी से भरा होता है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर में पानी की कमी भी पूरा करता है। साथ ही नेचुरल शुगर और कम कैलोरी की वजह से भी इसे एक सेहतमंद फल कहा जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-C, विटामिन-B6 और अन्य न्यूट्रिएंट्स इन्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आपके मूड को बूस्ट करते हैं।

फाइल फोटो- गूगल

Falguni Nair

देश में ब्यूटी प्रोडक्ट्स में नायका (Nykaa) को लेकर जबरदस्त डिमांड है। नायका द्वारा बेचे जाने वाली कॉस्मेटिक्स का काफी बोलबाला है। इस फेमस रिटेल चेन की संस्थापक फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) की किस्मत 10 नवंबर को कंपनी के सार्वजनिक होने पर शेयरों में भारी वृद्धि के कारण 6.5 बिलियन डॉलर हो गया है।

IPO में लिस्ट होते ही आया उछाल

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयर- कॉस्मेटिक रिटेल चेन Nykaa के संचालक, 10 नवंबर को सार्वजनिक होने पर 89 फीसदी तक बढ़ गए। FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स सार्वजनिक रूप से जाने वाली भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली स्टार्टअप ($ 01 बिलियन से अधिक की स्टार्टअप) है। कंपनी ने इस IPO में 53.5 अरब रुपये (722 मिलियन डॉलर) जुटाए।

संस्थापक फाल्गुनी नायर के पास Nykaa का लगभग आधा हिस्सा है, जिसकी कीमत अब लगभग 6.5 बिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, यह उन्हें भारत की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला अरबपति बनाती है। इस कारनामे ने एक इतिहास रच दिया है। एक महिला को ऐसी उपलब्धि हासिल करते देखना काफ़ी सुखदायक है।

मजूमदार शॉ को पीछे छोड़ने के बाद मिला मुकाम

Falguni Nair

नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर की इस उपलब्धि पर बॉयोकॉन की एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि नायर ने शॉ को पछाड़ कर ही यह उपलब्धि हासिल की है। शॉ ने बधाई भरा ट्वीट किया है। बायोकॉन की एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन शॉ ने लिखा, “नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति बन गई हैं- शानदार शुरुआत, बधाई हो फाल्गुनी नायर, आपने हम महिला एंटरप्रेन्योर्स का सम्मान बढ़ाया है”।

वर्ष 2012 में की थी Nykaa की स्थापना

भारत के शीर्ष निवेश बैंक की पूर्व प्रमुख नायर ने 50 साल की होने से कुछ महीने पहले साल 2012 में Nykaa की स्थापना की थी। उस वक्त, ज्यादातर भारतीय महिलाओं ने मेकअप और देखभाल उत्पाद खरीदने में रुचि दिखाई। मिस नायर ने 2,500 से अधिक कॉस्मेटिक ब्रांडों के साथ अपने स्टार्टअप को भारत के अग्रणी ब्यूटी रिटेलर के रूप में विकसित किया है। बॉलीवुड हस्तियों और अभिनेताओं और उत्पादों का अनुभव करने के लिए 70 से अधिक भौतिक स्टोरों की शुरुआत के कारण नायर ने ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा दिया है। उनकी कोशिश थी की उनके प्रोडक्ट्स देश के सभी लोगों तक पहुंचे।

Nykaa जिन वस्तुओं को बेचता है उसमें शामिल हैं- एक्सफोलिएंट्स, त्वचा देखभाल सौंदर्य प्रसाधन, सैकड़ों लिपस्टिक, और नेल पॉलिश जो स्थानीय लोगों की त्वचा के रंग से मेल खाते है। आईपीओ फाइलिंग के अनुसार, मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में खुदरा श्रृंखला का राजस्व 35 फीसदी बढ़कर 330 मिलियन डॉलर हो गया। Nykaa उपभोक्ता इंटरनेट बाज़ार में उन कुछ स्टार्ट-अप्स में से एक है जो आईपीओ के मामले में लाभदायक है।

6 Glamorous Female Politicians With India's Flamboyant Image

1. फिल्म अभिनेत्री और राजनेता  नुसरत जहां

Nusrat Jahan

नुसरत जहां एक बेहद ग्लैमरस फिल्म अभिनेत्री और महिला राजनेता है । इन्होंने बंगाली सिनेमा में अपना खास जगह बनाया है। इनका जन्म 8 जनवरी, 1990 को कोलकाता में हुआ था । इन्होंने अपनी शिक्षा भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से पूरी की। साल 2019 में इन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में बशीरहाट से चुनाव लड़ा । नुसरत जहां ने 2011 में राज चक्रवर्ती के फिल्म शॉट्रू से डेब्यू किया था । इनकी अगली फिल्म ‘खोका 420’ थी। वर्ष 2019 में निखिल जैन के साथ ये परिणय-सूत्र में बंधी।

2. तेजतर्रार छवि वाली राजनेता अल्का लांबा

Alka Lamba

अल्का लांबा अपनी तेजतर्रार छवि वाली राजनेता के अलावा अपनी सुन्दरता और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है । मात्र 19 साल की उम्र में इन्होंने कांग्रेस के छात्र संघ NSUI को ज्वाइन कर लिया था । युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन्होंने एक एनजीओ ‘गो इंडिया फाउंडेशन’ की शुरुआत की । कांग्रेस के साथ 20 साल से अधिक समय तक जुड़े रहने के बाद वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और फरवरी 2015 में, चांदनी चौक से दिल्ली विधानसभा के लिए चुनी गई ।

3. कांग्रेस की सदस्य और फिल्म अभिनेत्री भी हैं दिव्या स्पंदना

Divya Spandan

बेहद खूबसूरत दिव्या स्पंदना को फिल्म जगत में राम्या के नाम से जाना जाता है। ये दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिन्होंने कन्नड़ फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया है । इनका जन्म 29 नवम्बर, 1982 को बैंगलुरु में हुआ था । इनकी पहली फिल्म, कन्नड़ फिल्म ‘मुसन्जईमातु’ थी जो 2008 में रिलीज़ हुई थी । ये फिल्म बेहद हिट रही थी । राम्या ने वर्ष 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा ।

4. पूर्व ब्यूटी क्वीन, अभिनेत्री और राजनेता है गुल पनाग

Gul Panag

गुल पनाग एक पूर्व ब्यूटी क्वीन, भारतीय अभिनेत्री और राजनेता हैं। इन्होंने बॉलीवुड में अपना पदार्पण साल 2003 में फिल्म ‘धूप’ से किया था। इन्होंने कई फिल्मों और टीवी सेरियल्स में काम किया है। इन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था ।

5. कन्नौज से 2 बार एसपी की सांसद रहीं डिंपल यादव

Dimple Yadav

बेहद सौम्य और हमेशा साड़ियों में दिखने वाली डिम्पल यादव एक सुन्दर और ग्लैमरस राजनेता हैं । वह कन्नौज से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी हैं । इनका संबंध राजनीतिक घराने से है । इनके पति अखिलेश यादव और ससुर मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

6. मॉडल और एक्ट्रेस हैं अंगूरलता डेका

Angoorlata Dekaa

अंगूरलता डेका मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरत नेता भी हैं । इन्होंने मुख्य रूप से बंगाली और असमिया फिल्मों में काम किया है। साथ ही यह फिल्म निर्देशन भी करती हैं । यह 2016 से असम के बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं ।

फाइल फोटो- गूगल

We all are aware of the benefits of banana, but its peel also has amazing properties.

केला (Banana) एक ऐसा फल है जो विटामिन, मिनरल्‍स और प्रोटीन से भरपूर होता है। बता दें कि वज़न चाहे बढ़ाना हो या घटाना, केले के फायदे ही काम आते हैं। फल तो अक्‍सर ही बड़े चाव से खाया जाता है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि केले के छिलके में भी कमाल के गुण छिपे हैं।

अगर आप अभी तक केले के छिलके कचरा समझकर फेंक रही थीं तो अगली बार ऐसा न करें, क्योंकि सिर्फ छिलके में इतने फायदे छिपे हैं जो शायद आप जानती भी नहीं होंगी। इसमें मौजूद विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट और पौटेशियम जैसे तत्व आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

तो आइए जानते हैं केले के छिलके में छिपे फायदों के बारे में:

1. अगर आप मुंहासों से परेशान हैं, तो केले के छिलके आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए केले के छिलके पर शहद लगाकर मुंहासों पर हल्के हाथों से मसाज करें और थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें।

2. ब्लैकहेड की समस्या के लिए भी केले के छिलके का उपयोग किया जा सकता है। इसे मसलकर इसमें आधा छोटा चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर बेंकिंग पाउडर मिला लें। फिर ब्लैकहेड वाले हिस्से पर इसे 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

3. दातों का पीलापन दूर करने में भी यह काफी असरदार साबित होता है। करीब एक हफ्ते तक रोज़ सुबह एक केले के छिलके को दांतों पर अच्छी तरह रगड़े और फिर कुल्ला कर लें।

4आंखों के नीचे काले घेरे से परेशान हैं तो इन पर भी केले के छिलके लगा सकते हैं। इसके लिए छिलको को ब्लेंडर में पीस लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अंडरआई एरिया पर लगाएं। जब सूख जाए तो धो लें।

5. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए केले के छिलकों को मिक्सर में पीस लें और इसमें 2 छोटे चम्मच बादाम का तेल मिलाकर चेहरे पर लगा लें और फिर 20 मिनट बाद इसे धो लें।

आज हमने आपको केले की खूबियों से रूबरू कराया जो हमारे लिए वरदान से कम नहीं, आगे ऐसे ही स्टोरी और जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट www.masakalii.com को पढ़ें और अपने दोस्तों को भी बताएं।

Mira Rajput's saree surprised everyone at sister-in-law Sana Kapoor's wedding

मुंबई: सिनेमा जगत के स्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) उन सेलेब्रिटीज में शामिल हैं जो बिना फिल्मों में एंट्री किए ही बॉलीवुड की डाटेस्ट गर्ल में शुमार हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। उनके फैशन सेंस पर सबकी निगाहें टिकी होती हैं। हाल ही म में जब उनकी ननद सना कपूर की शादी हुई तो उन्होने अपनी महंगी साड़ी से खूब चर्चे हुए।

ननद की शादी में भाभी ने किया धमाल

दरअसल, हाल ही में पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर और मयंक पाहवा की शादी हुई। यह शादी 2 मार्च को महाबलेश्वर में संपन्न हुई। इस शादी में दुल्हन से ज्यादा लोगों को मीरा की खूबसूरती भा गई। उन्होंने इस शादी में काफी एक्सपेंसिव आउटफिट कैरी किए। जिसमें सबकी नजर आइवरी कलर की साड़ी पर ठहर कर रह गई।

साड़ी की कीमत ने किया सबको हैरान

मीरा राजपूत इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस साड़ी के बारे में ‘नो देयर फैशन’ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने एक जानाकारी शेयर की है। जिसके मुताबिक मीरा ने ड्रेस डिजाइनर रितिका मीरचंदानी के कलेक्शन से ये साड़ी ली थी। इस ड्रेस की कीमत करीब 1,69,000 रुपये है। शादी से मीरा और शाहिद की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

शाहिद संग तस्वीरों में दिखी बॉडी कैमिस्ट्री

इस शादी में मीरा और शाहिद की जोड़ी अलग ही लग रही थी। मीरा ने खुद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मीरा ने काफी लाइट मेकअप किया था, जबकि वहीं शाहिद की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कुर्ता और वाइट पजामा पहना था। एक बार फिर मीरा राजपूत ने साबित कर दिया कि वह एक फैशनिस्टा से कम नहीं।

If you want to eliminate the wrinkles of the face

खूबसूरत और जवान दिखने के लिए लोग खुद की स्कीन के लिए कई सारे फंडे अपनाते हैं लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे की झुर्रियां और सिर पर दिखने वाले रिंकल्स आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं, उल्टा-सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण वक्त से पहले ही चेहरे पर दिखने लगते हैं। ऐसे में कुछ फूड्स की मदद से आप एक बेदाग और साइनिंग फेस पा सकते हैं।

दरअसल स्कीन को खूबसूरत और बेदाग बनाए रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट, फैट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है। यह सभी पोषक तत्व आपकी स्किन की रंगत निखारने और महीन रेखाओं को दूर करने में हेल्प करते है। साथ ही इससे स्किन की कई परेशानी भी दूर हो सकती है। इसके लिए आपको अपने आहार में कुछ खास पोषक तत्वों को शामिल करने की आवश्कता होती है, जिससे आपकी स्किन रिंकल्स फ्री और खूबसूरत नजर आए।

नीचे जानें उन फूड्स के बारे में जो पोषक तत्वों से भरे हैं-

1. स्किन के लिए पपीते का सेवन कितना फायदेमंद –

पपीता में विटामिन-ए, सी, के और ई पाया जाता है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते है और त्वचा जवान नजर आती है। पपीता का नियमित सेवन झुर्रियों को दूर करने और महीने रेखाओं को हटाने में मदद करता है। अलावा इसके इसमें एंटी-एजिंग और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते है, जो स्किन को निखारने में मदद करते है। इसे नाश्ते में लिया जा सकता है।

2. स्किन के लिए फायदेमंद पालक-

If you want to eliminate the wrinkles of the face

पालक में विटामिन-के, सी, ई, ए, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है। पत्तेदार पालक आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ कोलेजन के उत्पादन में भी मदद करता है, जिससे स्किन बेदाग नजर आती है। इसके साथ ही पालक में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर में अच्छी तरह से ऑक्सीजन के प्रवाह में मदद करता है। इसकी सब्जी या सूप भी पी सकते हैं।

3. स्किन के लिए फायदेमंद है अनार का सेवन

अनार विटामिन- सी और विभिन्न तरह के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फ्रूट है, जिसकी मदद से शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है और चेहरे की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाला प्यूनिकलगिन्स नामक यौगिक त्वचा में कोलेजन के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इससे उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम किया जा सकता है, आप रोज सुबह नाश्ते में एक अनार का सेवन जरूर करें।

4. स्किन के लिए फायदेमंद है एवोकाडो का सेवन

फैटी एसिड से भरपूर एवोकाडो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह बेजान स्किन को सॉफ्ट और निखरी बनाने में मदद करता है। असल में इसमें विटामिन- ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आपकी चेहरे की डेड सेल्स हटाने में मदद करता है और आपकी खूबसूरती निखर कर बाहर आती है आप इसके फेस मास्क का उपयोग भी कर सकते है।

5. स्किन के लिए नट्स है सबसे ज्यादा फायदेमंद-

नट्स खासकर बादाम में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता, जो त्वचा की कोशिकाओं और टिशू की मरम्मत करने में मदद करता है। साथ ही यह स्किन की नमी और UV किरणों से रक्षा करता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो चेहरे की सूजन और जलन को कम करने में हेल्प करता है, इसलिए बादाम, किशमिश और अखरोट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।