Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Sadaf Mirza

Hartalika Teej

हरतालिका तीज का हिंदु धर्म में बहुत है। हिंदु पंचांग के मुताबिक हरतालिका तीज ( Hartalika Teej ) भाद्रपद के शुल्क की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस बार हरतालिका तीज मंगलवार यानी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और लड़कियां भी इस दिन अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि महिलाएं यदि इस दिन सच्चे मन से व्रत रखती हैं तो उन्हें सौभाग्य का प्राप्ति होती हैं। इस दिन भगवान और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि माता पार्वती ने भी भगवान शंकर को पाने के लिए यह व्रत किया था।

हरतालिका तीज का पौराणिक महत्व

दरअसल, हरतालिका तीज का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के लिए मनाया जाता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। हिमालय पर गंगा नदी के तट पर माता पार्वती ने भूखे-प्यासे रहकर तपस्या की। माता पार्वती की यह स्थिति देखकर उनके पिता हिमालय बेहद दुखी हुए। एक दिन महर्षि नारद भगवान विष्णु की ओर से पार्वती जी के लिए विवाह का प्रस्ताव लेकर आए लेकिन जब माता पार्वती को इस बात का पता चला तो, वे विलाप करने लगी। एक सखी के पूछने पर उन्होंने बताया कि वे भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप कर रही हैं।

पति की दीर्घायु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं महिलाएं

इसके बाद अपनी सखी की सलाह पर माता पार्वती वन में चली गई और भगवान शिव की आराधना में लीन हो गई। इस दौरान भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हस्त नक्षत्र में माता पार्वती ने रेत से शिवलिंग का निर्माण किया और भोलेनाथ की आराधना में मग्न होकर रात्रि जागरण किया। माता पार्वती के कठोर तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और पार्वती जी की इच्छानुसार उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार कर किया। तभी से अच्छे पति की कामना और पति की दीर्घायु के लिए कुंवारी कन्या और सौभाग्यवती स्त्रियां हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सोमवार, 29 अगस्त को दोपहर 03 बजकर, 20 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी मंगलवार, 30 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। हरतालिका तीज के दिन सुबह 06 बजकर 05 मिनट से लेकर 8 बजकर 38 मिनट तक और शाम 06 बजकर, 33 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 51 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

The condition of 'Liger' deteriorated at the box office, proved to be a very weak film in the form of story too.
मुंबई: पुरी जगन्नाध के निर्देशन में बनी Liger रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में इंटरनेशनल फाइटर माइक टाइसन ने भी कैमियो रोल प्ले किया हैं।
Theaters are eagerly waiting for 'AVTAR' once again, new trailer released
फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' इस दिसंबर सिनेमाघरों के परदों पर जैम्स कैमरून की इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है पर इस फिल्म से पहले इसके पहले भाग को एक बार फिर बड़े परदे पर रिलीज करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। अगले महीने रिलीज होने वाली 'AVTAR' को इस बार सिनेमाघरों में देखने का एक्पीरियंस दर्शकों के लिए पिछले बार से बिलकुल अलग होगा।
Make plant based protein a part of your diet, you can include these things
शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर आहार की रोजाना जरूरत होती है, इसमें भी प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करना और भी जरूरी हो जाता है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और विकास के साथ शरीर को बेहतर तरीके से कार्य करने में अंगों की मदद करते हैं
Now doubts are over about Krishna Janmashtami, the festival will be celebrated for two days

नई दिल्ली: रक्षाबंधन के बाद अब Krishna Janmashtami के मुहूर्त को लेकर भी भ्रम की स्थिति बन गई थी। लेकिन इस पर्व की तारीख को लेकर बने संशय को दूर कर दिया गया है। इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार 02 दिन मनेगा। मध्याह्न व्यापिनी अष्टमी होने की वजह से स्मार्त 19 अगस्त को व्रत रखेंगे। जबकि वैष्णव मतावलंबी 20 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे।

जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर के अंत में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, दिन बुधवार को अर्द्धरात्रि को रोहिणी नक्षत्र वृष राशि के चंद्रमा में हुआ था। पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु के दशावतारों में से सर्व प्रमुख सोलह कलाओं से युक्त पूर्णावतार माना जाता है।

तिथि को लेकर आचार्यों का मत : आचार्य श्रीकृष्णानंद जी पौराणिक ‘शास्त्रीजी व ज्योतिषाचार्य पं. मुन्ना जी चौबे समेत अन्य विद्वतजनों का मत है कि इस बार यह पर्व दो दिन मनाना श्रेयस्कर होगा। क्योंकि भाद्र पद कृष्ण अष्टमी तिथि 18 अगस्त की अर्द्धरात्रि 12.14 बजे से शुरू होकर 19 अगस्त की मध्य रात्रि 1.06 बजे तक रहेगी, जबकि रोहिणी नक्षत्र 20 अगस्त की प्रात: 4:58 बजे से अगले दिन 21 को पूर्वाह्न 7:00 बजे तक रह रही है। मालूम हो कि उदय व्यापिनी रोहिणी के कारण श्री वैष्णव व साधु-संत 20 अगस्त को व्रत रखेंगे। जबकि तिथि आधारित अष्टमी को मानने वाले स्मार्त 19 को मनाएंगे।

Now doubts are over about Krishna Janmashtami, the festival will be celebrated for two days

व्रत का फल : आचार्यों के अनुसार व्रत रखने से पापों की निवृत्ति तथा सुखादि की वृद्धि होती है और अंत में बैकुंठ में स्थान प्राप्त होता है। जो इस व्रत को नहीं करते उनको पाप लगता है। पुत्र की इच्छा रखने वाली स्त्रियों को पुत्र, धन कामना वालों को धन की प्राप्ति होती है। यहां तक कि इस व्रत से कुछ भी पाना असंभव नहीं रहता।

Raju Srivastava
नई दिल्ली: देश के फेमस स्टैंडिंग कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा आने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह से एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
If the gynecologist asks such questions, do not be shy but answer boldly

Reproductive Health को मेनटेन रखने के लिए हर महिला के लिए आवश्यक है कि वह गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist) के पास जाकर नियमित रूप से अपना चेकअप कपाएं पर बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो अफनी सेक्सुअल हेल्थ के बारे में बताने से बचती हैं। इंटीमेट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर गायनेकोलॉजिस्ट से खुलकर बात ना करना कई बार आपके लिए काफी महंगा साबित हो सकता है। ऐसे में आवश्यकता है कि आप गायनेकोलॉजिस्ट की ओर से पूछे गए प्रश्नों का बिना शरमाये जवाब दें।

इंटीमेट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर गायनेकोलॉजिस्ट से खुलकर बात ना करना कई बार आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप गायनेकोलॉजिस्ट की तरफ से पूछे गए प्रश्नों का बिना शरमाते हुए जवाब दें। चेकअप के दौरान आपकी इंटीमेट हेल्थ को लेकर गायनेकोलॉजिस्ट आपसे कई तरह के सवाल पूछ सकती हैं।

आइये देखते हैं उन प्रश्नों के बारे में जिनका जवाब बिना किसी लाज शर्म के देना चाहिए-

हालांकि डॉक्टर का ये सवाल आपको बेकार लग सकता है पर इस सवाल के जवाब के आधार पर ही डॉक्टर यह डिसाइड करते हैं कि आपको कौन से टेस्ट करवाने हैं। एक गायनेकोलॉजिस्ट के अनुसार आप जितनी जानकारी डॉक्टर के साथ साझा करती हैं उसी के हिसाब से आपकी देखभाल होती है।

कितने सेक्सुअल पार्टनर रह चुके हैं ?

इस सवाल का जवाब देने में अक्सर महिलाएं कतराती हैं। अगर आप पिछले 15 सालों से किसी एक ही पार्टनर के साथ रह रही हैं तो डॉक्टर आपको STD टेस्ट ना करवाने का सुझाव दे सकते हैं लेकिन अगर आपने एक ही महीने में तीन अलग-अलग लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं तो डॉक्टर आपको STD टेस्ट करवाने के लिए बोल सकते हैं।

हर माह पीरियड्स वक्त पर होता है?

If the gynecologist asks such questions, do not be shy but answer boldly

महिलाओं में रेगुलर पीरियड साइकिल 28 दिनों का होता है। डेट से 3-4 दिन आगे-पीछे पीरियड्स का आना कॉमन होता है लेकिन अगर यह गैप काफी अधिक हो तो इसे अनियमित पीरियड्स कहा जाता है। पीरियड्स रेगुलर ना होना कई बार काफी सीरियस हो सकता है। ऐसा होने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करना चाहिए।

सेक्स के दौरान या बाद में होता है दर्द

सेक्स के दौरान या बाद में अगर कभी-कभी आपकी वजाइना या पेल्विस में दर्द होता है तो इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं होती. हालांकि अगर आपको हर बार सेक्स के दौरान या बाद में दर्द का सामना करना पड़ता है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए. इसके लिए डॉक्टर आपको बेसिक वजाइनल इंफेक्शन के टेस्ट या एंडोमेट्रियोसिस करवाने के लिए बोल सकते हैं।

आप अपने ब्रेस्ट को सेल्फ चेक करती हैं?

हर महिला के लिए यह काफी जरूरी है कि वह अपने ब्रेस्ट की सेल्फ-चेकिंग करें। हालांकि, यह आपके डॉक्टर का काम है कि वह ऐसा करने के लिए आपको याद दिलाए। सही से चेकिंग के लिए डॉक्टर आपको और भी कई जरूरी तरीके बता सकते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

I am waiting for some South director to approach me- Janhvi Kapoor
मुंबई: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आजकल अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' के प्रोमोशन्स में बिजी है। पिछले कुछ महीनों से रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर जल्द ही साउथ में जूनियर एनटीआर डेब्यू करेंगी।
Enjoy traveling like this when it rains during travel

मानसून के मौसम में अक्सर लोग ट्रेवल (Travel) करने से बचते हैं। बारिश में मौसम खराब होने की वजह से उनके सफर पर असर पड़ सकता है। ट्रेवल के लिहाज से लोग बारिश के मौसम में घर से बाहर नहीं जाना चाहते हैं। पर भारत में कई ऐसी घूमने की जगहें हैं जो बारिश के मौसम में शानदार हैं। इस जगहों की विशेषता बरसात में ज्यादा बढ़ जाती है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में अपने फ्रेंड या पार्टनर के साथ किसी हरियाली वाली खूबसूरत जगह की सैर करनी होती है।

वहीं, कई बार लोग किसी जरूरी काम की वजह से भी मानसून में ट्रैवल करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। चाहें आप अपनी इच्छा से बारिश में कहीं जाना चाहते हों या फिर काम के सिलसिले में सफर रह रहें हों, अगर अचानक से बारिश हो जाएं तो क्या करना है, ये आपको पता होना चाहिए। बारिश के कारण सफर में रुकावट ना आए और मजा सजा ना हो, इसके लिए बारिश में ट्रैवल के इन आइडियाज को जरूर अपनाएं-

सफर का लुत्फ उठाने के लिए गाड़ी की सर्विसिंग है जरूरी

मानसून में अगर गाड़ी से कहीं जा रहे हैं तो कार की एक बार सर्विस जरूर करा लें। बारिश में अक्सर गाड़ियां बंद हो जाती हैं। इसलिए सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के सफर का लुत्फ उठाने के लिए गाड़ी की सर्विस कराकर ही घर से निकलें।

सेफ ड्राइविंग

Enjoy traveling like this when it rains during travel

अगर आप रोड ट्रिप पर हैं और अचानक सफर के दौरान बारिश होने लगे तो सबसे जरूरी है कि गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। गति पर नियंत्रण रखें और सेफ्टी का ध्यान दें।

खाने का सामान साथ में जरूर रखें

ट्रेवल के दौरान अगर बारिश होने लगे, तो हो सकता है कि आप किसी रेस्तरां में ना जा पाएं। तेज बारिश में किसी हाईवे पर हैं और बारिश रुकने तक आपको वहीं इंतजार करना पड़ सकता है, ऐसे में अपने साथ गाड़ी में खाने पीने का कुछ सामान, जैसे स्नैक्स,फल, पानी वगैरह जरूर रखें। खासकर अगर साथ में बच्चे सफर कर रहे हैं तो खाना लेकर जाएं।

एक्सट्रा कपड़े रखना ना भूले

जब आप किसी ट्रिप पर 2-4 दिन का प्लान बनाकर जाते हैं तो आप उसी आधार पर कपड़े और अन्य जरूरी सामान ले जाते हैं पर मानसून के मौसम में कभी भी बारिश हो सकती है और आप बारिश में भीग सकते हैं। इसलिए कुछ एक्सट्रा कपड़े जरूर साथ रखें ताकि अगर आपके कपड़े गीले हो जाएं तो आपके पास अतिरिक्त कपड़े होने चाहिए। अलावा इसके छतरी, पतला रेनकोट समेत अन्य जरूरी सामान भी रखें।

फर्स्ट एड किट है जरूरी

वैसे तो किसी भी मौसम में सफर के दौरान साथ कुछ मेडिसीन जरूर रखनी चाहिए लेकिन मानसून में बारिश में भीगने के कारण जुकाम, खांसी और बुखार आदि आसानी से हो सकता है। इसलिए कुछ ऐसी दवाएं साथ ले जाएं तो सर्दी-खांसी और फीवर में ली जा सके।

 

Bipasha Basu is going to give good news after 6 years of marriage

मुंबई: सिनेमा जगत के गलियारों से इन दिनों एक अहम खबर सामने देखने को मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। दोनों बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी तक कपल ने इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की हैं लेकिन आशा जताई जा रही है कि बहुत जल्द दोनों इस बात का ऐलान करने वाले हैं। बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं । बता दें कि दोनों की शादी को 06 वर्ष हो चुके हैं और अब उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।

बिपाशा और करण की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के 06 साल बाद भी दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और यही वजह हैं कि दोनों आइडियल कपल भी माने जाते हैं। करण और बिपाशा फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों कपल को लोग काफी पसंद भी करते हैं। मम्मी-पापा बनने की बात को लेकर करण और बिपाशा दोनों ही उत्साहित हैं।

बिपाशा और करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटो अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात भूषण पटेल की फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था। वर्ष 2015 में दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर अगले साल शादी रचा ली थी।