Health Tips: अनहेल्दी जीवन शैली और अनियमित खानपान वेटगेन का मुख्य कारण साबित होता है। ऐसे में वर्क आउट के लिए कुछ ऐसी चीज लेनी चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए अहम हो, इसमें जो नाम सबसे ऊपर आता है वो है अजवाइन और जीरे का पानी, जोकि आपके वजन को नियंत्रित रखता है। इसमें मौजूद गुणों का भंडार वजन को कम करने के अलावा पेट फूलने की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते हैं। अजवाइन और जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा और एंटी इंफ्लामेटरी गुण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। आइये जानते हैं वजन नियंत्रित करने के लिए किस तरह से इन दोनों का मिश्रण फायदेमंद होता है-
अजवाइन और जीरे के बीज क्यों हैं खास
इस बारे में डायटीशियन का कहना है कि अजवाइन का सेवन करने से शरीर को डाइजेस्टिव एंजाइम की प्राप्ति होती है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल शरीर के पाचन में सुधार करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। इन बीजों से पेट फूलनाए गैस और अपच को कम किया जा सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक इसमें थाइमोल और कार्वाक्रोल जैसे दो एक्टिव कंपाउड पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया और फंगस के विकास को रोकते हैं।
वहीं, जीरा में एंटीऑक्सीडेंट गुणों के अलावा डाइजेस्टिव एंजाइम मौजूद हैं, जो पाचन में सहायता करने में मदद करते है। वे भूख बढ़ाने, सूजन को कम करने और वजन प्रबंधन में सहायता करते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार जीरा लीवर से पित्त यानी बाइल के स्राव को भी बढ़ाता है। पित्त पेट में वसा और कुछ पोषक तत्वों को पचाने में मदद करता है। शोध के अनुसार आईबीएस के 57 रोगियों ने दो हफ्ते तक जीरे का सेवन किया। इससे लक्षणों में सुधार देखने को मिला।
अजवाइन और जीरे के महत्वपूर्ण फायदे
1. पाचन में लाए सुधार
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च एंड हेल्थ साइंसेज की रिपोर्ट के मुताबिक जीरा गैस्ट्रिक जूस के स्राव को उत्तेजित करके पाचन में सुधार करने में मदद करता है। वहीं, अजवाइन में कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो सूजन और गैस को कम करने में मदद करते हैं। इन्हें पानी के साथ मिलाए जाने पर पोषण अवशोषण में सुधार आने लगता है।
2. एसिडिटी से दिलाए राहत
जीरा और अजवाइन का पानी पेट के मौजूद ACID को कम करके एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसकी मदद से गैस्ट्रिक जूस को एसिडिक होने से रोका जा सकता है। बायोकेमिस्ट्री रिसर्च इंटरनेशनल के अनुसार अजवाइन के बीज गैस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
3. मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट
इससे चयापचय को उत्तेजित करने में मदद मिलती हैं, जिससे अधिक कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। इनमें मौजूद फाइबर की मात्रा भूख को कम करके शरीर में कैलोरी को स्टोर होने से राकते हैं। इससे ओवरइटिंग और बार बार भूख लगने की समस्या को कम किया जा सकता है। साथ ही शरीर में दिनभर एक्टिव बना रहता है।
4. डिटॉक्सिफाइंग गुणों का खजाना
इस पानी का सेवन करने से विषाक्त पदार्थों और वॉटर रिटेंशन को खत्म करने में मदद मिलती हैंं। इससे बॉडी फंक्शनिंग उचित बनी रहती है। साथ ही बार बार भूख लगने की समस्या को भी हल किया जा सकता है। इसके सेवन से पाचनतंत्र को मज़बूती मिलती है।
ऐसे तैयार किया जाता है अजवाइन और जीरे का पानी
अजवाइन और जीरे का पानी एक पारंपरिक भारतीय पेय पदार्थ है जिसे पानी में अजवाइन और जीरे को उबालकर बनाया जाता है। मिश्रण का सेवन अक्सर इसके पाचन और स्वास्थ्य लाभों के लिए किया जाता है। व्यंजनों को तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अजवाइन और जीरा में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जब इन्हें पानी में उबाला जाता है, तो उससे नेचुरल ऑयल और एक्टिव कंपाउड मिलते हैं, जिससे शरीर को कई अहम फायदे मिलते हैं।
फोटो सौजन्य- गूगल