Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Category Archives: Beauty

Falguni Nair

देश में ब्यूटी प्रोडक्ट्स में नायका (Nykaa) को लेकर जबरदस्त डिमांड है। नायका द्वारा बेचे जाने वाली कॉस्मेटिक्स का काफी बोलबाला है। इस फेमस रिटेल चेन की संस्थापक फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) की किस्मत 10 नवंबर को कंपनी के सार्वजनिक होने पर शेयरों में भारी वृद्धि के कारण 6.5 बिलियन डॉलर हो गया है।

IPO में लिस्ट होते ही आया उछाल

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयर- कॉस्मेटिक रिटेल चेन Nykaa के संचालक, 10 नवंबर को सार्वजनिक होने पर 89 फीसदी तक बढ़ गए। FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स सार्वजनिक रूप से जाने वाली भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली स्टार्टअप ($ 01 बिलियन से अधिक की स्टार्टअप) है। कंपनी ने इस IPO में 53.5 अरब रुपये (722 मिलियन डॉलर) जुटाए।

संस्थापक फाल्गुनी नायर के पास Nykaa का लगभग आधा हिस्सा है, जिसकी कीमत अब लगभग 6.5 बिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, यह उन्हें भारत की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला अरबपति बनाती है। इस कारनामे ने एक इतिहास रच दिया है। एक महिला को ऐसी उपलब्धि हासिल करते देखना काफ़ी सुखदायक है।

मजूमदार शॉ को पीछे छोड़ने के बाद मिला मुकाम

Falguni Nair

नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर की इस उपलब्धि पर बॉयोकॉन की एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि नायर ने शॉ को पछाड़ कर ही यह उपलब्धि हासिल की है। शॉ ने बधाई भरा ट्वीट किया है। बायोकॉन की एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन शॉ ने लिखा, “नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति बन गई हैं- शानदार शुरुआत, बधाई हो फाल्गुनी नायर, आपने हम महिला एंटरप्रेन्योर्स का सम्मान बढ़ाया है”।

वर्ष 2012 में की थी Nykaa की स्थापना

भारत के शीर्ष निवेश बैंक की पूर्व प्रमुख नायर ने 50 साल की होने से कुछ महीने पहले साल 2012 में Nykaa की स्थापना की थी। उस वक्त, ज्यादातर भारतीय महिलाओं ने मेकअप और देखभाल उत्पाद खरीदने में रुचि दिखाई। मिस नायर ने 2,500 से अधिक कॉस्मेटिक ब्रांडों के साथ अपने स्टार्टअप को भारत के अग्रणी ब्यूटी रिटेलर के रूप में विकसित किया है। बॉलीवुड हस्तियों और अभिनेताओं और उत्पादों का अनुभव करने के लिए 70 से अधिक भौतिक स्टोरों की शुरुआत के कारण नायर ने ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा दिया है। उनकी कोशिश थी की उनके प्रोडक्ट्स देश के सभी लोगों तक पहुंचे।

Nykaa जिन वस्तुओं को बेचता है उसमें शामिल हैं- एक्सफोलिएंट्स, त्वचा देखभाल सौंदर्य प्रसाधन, सैकड़ों लिपस्टिक, और नेल पॉलिश जो स्थानीय लोगों की त्वचा के रंग से मेल खाते है। आईपीओ फाइलिंग के अनुसार, मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में खुदरा श्रृंखला का राजस्व 35 फीसदी बढ़कर 330 मिलियन डॉलर हो गया। Nykaa उपभोक्ता इंटरनेट बाज़ार में उन कुछ स्टार्ट-अप्स में से एक है जो आईपीओ के मामले में लाभदायक है।

6 Glamorous Female Politicians With India's Flamboyant Image

1. फिल्म अभिनेत्री और राजनेता  नुसरत जहां

Nusrat Jahan

नुसरत जहां एक बेहद ग्लैमरस फिल्म अभिनेत्री और महिला राजनेता है । इन्होंने बंगाली सिनेमा में अपना खास जगह बनाया है। इनका जन्म 8 जनवरी, 1990 को कोलकाता में हुआ था । इन्होंने अपनी शिक्षा भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से पूरी की। साल 2019 में इन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में बशीरहाट से चुनाव लड़ा । नुसरत जहां ने 2011 में राज चक्रवर्ती के फिल्म शॉट्रू से डेब्यू किया था । इनकी अगली फिल्म ‘खोका 420’ थी। वर्ष 2019 में निखिल जैन के साथ ये परिणय-सूत्र में बंधी।

2. तेजतर्रार छवि वाली राजनेता अल्का लांबा

Alka Lamba

अल्का लांबा अपनी तेजतर्रार छवि वाली राजनेता के अलावा अपनी सुन्दरता और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है । मात्र 19 साल की उम्र में इन्होंने कांग्रेस के छात्र संघ NSUI को ज्वाइन कर लिया था । युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन्होंने एक एनजीओ ‘गो इंडिया फाउंडेशन’ की शुरुआत की । कांग्रेस के साथ 20 साल से अधिक समय तक जुड़े रहने के बाद वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और फरवरी 2015 में, चांदनी चौक से दिल्ली विधानसभा के लिए चुनी गई ।

3. कांग्रेस की सदस्य और फिल्म अभिनेत्री भी हैं दिव्या स्पंदना

Divya Spandan

बेहद खूबसूरत दिव्या स्पंदना को फिल्म जगत में राम्या के नाम से जाना जाता है। ये दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिन्होंने कन्नड़ फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया है । इनका जन्म 29 नवम्बर, 1982 को बैंगलुरु में हुआ था । इनकी पहली फिल्म, कन्नड़ फिल्म ‘मुसन्जईमातु’ थी जो 2008 में रिलीज़ हुई थी । ये फिल्म बेहद हिट रही थी । राम्या ने वर्ष 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा ।

4. पूर्व ब्यूटी क्वीन, अभिनेत्री और राजनेता है गुल पनाग

Gul Panag

गुल पनाग एक पूर्व ब्यूटी क्वीन, भारतीय अभिनेत्री और राजनेता हैं। इन्होंने बॉलीवुड में अपना पदार्पण साल 2003 में फिल्म ‘धूप’ से किया था। इन्होंने कई फिल्मों और टीवी सेरियल्स में काम किया है। इन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था ।

5. कन्नौज से 2 बार एसपी की सांसद रहीं डिंपल यादव

Dimple Yadav

बेहद सौम्य और हमेशा साड़ियों में दिखने वाली डिम्पल यादव एक सुन्दर और ग्लैमरस राजनेता हैं । वह कन्नौज से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी हैं । इनका संबंध राजनीतिक घराने से है । इनके पति अखिलेश यादव और ससुर मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

6. मॉडल और एक्ट्रेस हैं अंगूरलता डेका

Angoorlata Dekaa

अंगूरलता डेका मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरत नेता भी हैं । इन्होंने मुख्य रूप से बंगाली और असमिया फिल्मों में काम किया है। साथ ही यह फिल्म निर्देशन भी करती हैं । यह 2016 से असम के बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं ।

फाइल फोटो- गूगल

Hijab enhances beauty, these are 10 styles of wearing hijab

कर्नाटक में हिजाब (Hijab) को लेकर बचे बवाल को लेकर पिछले तीन महीने से जारी विवाद में 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने साफ कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने पर पाबंदी लगा दी। हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार के 05 फरवरी को दिए आदेश को भी निरस्त करने से इनकार कर दिया, जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म को जरूरी बताया गया था। लेकिन क्या आप जानते है, हिजाब (Hijab) होता क्या है, क्यों इसे पहना जाता और ये कितने प्रकार का होता है? आइए जानते हैं पूरे 10 तरह के हिजाब पहनने के स्टाइल…

इस्लाम में हिजाब का अर्थ एक पर्दे के रूप में किया गया है। इस्मामिक धर्मग्रंथ कुरान में कपड़ों के लिए खिमर (सिर ढकने के लिए) का जिक्र किया गया है। हिजाब के अंतर्गत औरतों और आदमियों दोनों को ही ढीले और आरामदेह कपड़े पहनने को कहा गया है, साथ ही अपना सिर ढकने की बात का भी जिक्र है। हिजाब में सिर्फ आपका सिर और बाल ढकें होते हैं।

सिंपल और ट्रेडिशनल हिजाब

कर्नाटक में हिजाब (Hijab) को लेकर बचे बवाल को लेकर पिछले तीन महीने से जारी विवाद में 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने साफ कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है

 

सिंपल हिजाब काले सूती कपड़ें से बना है, जो क्रोकेट बॉर्डर के साथ सादा छोड़ दिया जाता है। इस तरह का हिजाब आमतौर पर महिलाएं नियमित रूप से पहनती हैं।

लेयर्ड हिजाब

कर्नाटक में हिजाब (Hijab) को लेकर बचे बवाल को लेकर पिछले तीन महीने से जारी विवाद में 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने साफ कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है

लेयर्ड को आपके चेहरे को आकर्षक लुक देने के लिए सबसे अच्छा हिजाब स्टाइल माना जाता है। हिजाब का ऊपरी प्रिंट या पर्ल के काम के साथ शिफॉन कपड़े से बनाया जाता है। जबकि पहली लेयर कॉटन कपड़े की होती है। ये पहनने में आसान हिजाब न केवल सिर पर बल्कि छाती को भी कवर करता है।

पगड़ी स्टाइल हिजाब

Hijab

नई हिजाब स्टाइल जो इन दिनों लोकप्रिय हो रही है, उसे वैस्टर्न रूप दिया गया है। हिजाब केवल सिर के हिस्से को कवर करता है, जो पगड़ी जैसा दिखता है। इसे पीछे की तरफ बांधा जाता है और ये इंडियन-वैस्टर्न दोनों ड्रेसों के साथ अच्छा लगता है।

अरबी स्टाइल हिजाब

Hijab in Arab

अरबी महिलाओं का पहना जाने वाला खूबसूरत हिजाब स्टाइल में से एक माना जाता है। यह पूरे सिर को ढकता है और छाती की तरफ त्रिकोणीय आकार दिया जाता है। ये शिफॉन कपड़े से बना, हिजाब कैजुअल लुक के लिए बेस्ट है।

तुर्की हिजाब स्टाइल

Hijab enhances beauty, these are 10 styles of wearing hijab

तुर्की हिजाब सजावटी स्टाइल के लिए फेमस रहे हैं। उनके हिजाब पहनने की शैली उन्हें दूसरों से अलग डायमंड आकार का चेहरा देती है। टर्किश लुक के लिए प्लेन हिजाब को सिर के हिस्से पर डायमंड से वर्क जाता है, जो एक बॉर्डर स्टाइल बनाता है। हिजाब किसी कार्यक्रम, पार्टियों आदि में पहनने के लिए सबसे अच्छा है।

क्राउनिंग हिजाब शैली

 

Hijab

इस स्टाइल से एक साधारण हिजाब भी आकर्षक हो जाता है। ये आसान हिजाब शैली हैं, जिसमें आपको एक साधारण सादा हिजाब पहनना और इसे टॉप पर एक सजावटी मुकुट जैसी चैन के साथ पेयर करना होता है, जिसमें माथे पर कुछ हिस्सा होता है जो एक मुकुट जैसा दिखता है।

ब्राइलड हिजाब स्टाइल

Hijab

आजकल शादियों में भी कई तरह के हिजाब पहने जाते हैं। दुल्हन के हिजाब बहुत आकर्षक लगते हैं। ब्राइडल हिजाब को रेशम से बनाया जाता है और सजावट की जाती है जिसमें मोती, स्टोन्स और सुंदर बॉर्डर शामिल होती है, ताकि इसे सबसे अच्छा रूप दिया जा सके। हिजाब के सीने और साइड वाले हिस्से को प्लेन टेक्सचर दिया जाता है, जबकि टॉप को किसी ब्रोच या डिजाइन से सजाया जाता है।

अबाया हिजाब स्टाइल

 

Hijab

अबाया हिजाब स्टाइल आपको टोपी डिजाइनों की याद दिलाएंगी। अबाया को सिर्फ एक हेडकवर दिया जाता है, जहां हिजाब को स्टाइलिश लुक देने के लिए फूलों, बॉर्डर, क्रोकेट वर्क आदि के डिजाइन दिए जाते हैं। यह केवल सिर को पीछे कंधों तक ढकता है।

पेलंगी हिजाब स्टाइल

Hijab

पेलंगी हिजाब स्टाइल में मल्टीकलर शिफॉन कपड़े का यूज किया जाता है, जो पहनने वालों पर काफी आकर्षक लगता है। हिजाब को सिर पर मुड़ी हुई पगड़ी वाला लुक दिया जाता है, जिसे बांधा जाता है। यह गर्दन को ढकता है और छाती के हिस्से पर एक ढीला लटकता हुआ कपड़ा दिखता है।

फाइल फोटो- गूगल

Let us know why the skin becomes lifeless in summer and why does one feel tired

मौसम ने करवट ले ली है.. अब अक्सर बाहर जाते समय या कुछ काम करते समय पसीने की बूंदों ने आपके चेहरे व शरीर पर अपना अधिकार जमाना शुरू कर दिया होगा । जी हां, मेरे कहने का मतलब है गर्मियों के दिनों को वापस आने में अब देर नहीं है और गर्मियों के दिन अपने साथ-साथ उमस भरे दिन, लू, और त्वचा (Skin) संबंधी दिक्कतें अपने साथ लाते हैं। अक्सर गर्मियों में हम सबसे ज्यादा परेशानी अपनी त्वचा संबंधी दिक्कतों को लेकर महसूस करते हैं। दोस्तों गर्मियों के दिन शुरू होते ही सबसे प्रमुख समस्याएं जो हम महसूस करते हैं वे इस प्रकार से है-

1.धूप में जाने से त्वचा का काला पड़ना।
2. शरीर पर पसीना रुकने से घमोरियां।
3. त्वचा का बेजान हो जाना ।
4. हाइड्रेशन की दिक्कत और
5. थकान।

तो ऐसा क्या किया जाए कि जैसे हम ने ठिठुरन भरी सर्दीयों को खूब इंजॉय किया वैसे ही हम उमस भरी, तपती जलती धूप वाले, मौसम को भी इंजॉय कर सकें?

ऐसा क्या किया जाए जिससे हमारी परेशानियां तो दूर हो ही जाए, साथ ही हमारा स्वास्थ्य भी दुरुस्त बना रहे?

आपके इसी तरह के सवालों के जवाब आज मैं ले कर आई हूं। जी हां, दोस्तों मैं आपकी होस्ट और दोस्त आपको ऐसे पांच उपायों के बारे में बताऊंगी, जिससे आप गर्मी में होने वाली समस्याओं से तुरंत राहत पा सकेंगे और गर्मी के दिनों में भी तरोताजा महसूस कर सकेंगे तो चलिए जानते हैं;

Let us know why the skin becomes lifeless in summer and why does one feel tired

1. व्यायाम: जी हां, व्यायाम करने से इम्यूनिटी सिस्टम दुरुस्त होता है । साथ ही साथ व्यायाम शरीर में स्ट्रेस हारमोंस को बढ़ने से रोकता है। यह हमें हीटस्ट्रोक और बहुत सारे इंफेक्शन से भी बचाता है। इसलिए संतुलित तापमान में व्यायाम जरूर करना चाहिए। गर्मियों के दिनों का सबसे बेहतरीन और पसंद किया जाने वाला व्यायाम स्विमिंग है । यह आपको स्वस्थ तो रखेगा ही तथा गर्मियों से भी राहत दिलाएगा।

2. योग: जी हां, योग हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है। हमारे शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है । और शरीर को लचीला बनाने में हमारी मदद करता है। खासतौर पर गर्मियों में आप पवनमुक्तासन कर सकते हैं यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ठंडक भी प्रदान करता है।

3. सही खान-पान आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा लेकिन गर्मियों में हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि हम एक संतुलित आहार पर जोर दें । गर्मियों में जो मौसमी फल बाजार में उपलब्ध होते हैं उनमें पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए इनका सेवन हमें जरूर करना चाहिए। गर्मियों में सामान्य खाना ही खाएं। ज्यादा तला भुना, मिर्च मसाले वाले खाने से परहेज करें तथा बाहर बाजार में उपलब्ध डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों को ना कहें।

4. तनाव से बचें : आज के समय में हम सब की एक सामान्य समस्या है तनाव। आज कल हर व्यक्ति इससे परेशान है।आज की भागम भाग जीवन शैली में यह होना स्वाभाविक हैं। लेकिन ध्यान रखें की इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। तनाव से बचने के लिए हमें शरीर और मस्तिष्क को शांत रखना चाहिए।
अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम से कम करें।
किताबें पढ़ें।
म्यूजिक सुने और ध्यान करें।

5. पानी अधिक सेवन करें: जी हां, गर्मियों में सबसे बड़ी दिक्कत जो हमारे सामने आती है या हम महसूस करते हैं वह है “डिहाइड्रेशन की दिक्कत”। गर्मियों में हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम पानी अधिक से अधिक पिएं ।
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए औसतन 03 से 04 लीटर पानी पीना चाहिए।
पानी हमारे शरीर में तापमान को नियंत्रित करता है।
मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है।
और शरीर को डीटॉक्सिफाई भी करता है।

फाइल फोटो- गूगल

We all are aware of the benefits of banana, but its peel also has amazing properties.

केला (Banana) एक ऐसा फल है जो विटामिन, मिनरल्‍स और प्रोटीन से भरपूर होता है। बता दें कि वज़न चाहे बढ़ाना हो या घटाना, केले के फायदे ही काम आते हैं। फल तो अक्‍सर ही बड़े चाव से खाया जाता है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि केले के छिलके में भी कमाल के गुण छिपे हैं।

अगर आप अभी तक केले के छिलके कचरा समझकर फेंक रही थीं तो अगली बार ऐसा न करें, क्योंकि सिर्फ छिलके में इतने फायदे छिपे हैं जो शायद आप जानती भी नहीं होंगी। इसमें मौजूद विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट और पौटेशियम जैसे तत्व आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

तो आइए जानते हैं केले के छिलके में छिपे फायदों के बारे में:

1. अगर आप मुंहासों से परेशान हैं, तो केले के छिलके आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए केले के छिलके पर शहद लगाकर मुंहासों पर हल्के हाथों से मसाज करें और थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें।

2. ब्लैकहेड की समस्या के लिए भी केले के छिलके का उपयोग किया जा सकता है। इसे मसलकर इसमें आधा छोटा चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर बेंकिंग पाउडर मिला लें। फिर ब्लैकहेड वाले हिस्से पर इसे 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

3. दातों का पीलापन दूर करने में भी यह काफी असरदार साबित होता है। करीब एक हफ्ते तक रोज़ सुबह एक केले के छिलके को दांतों पर अच्छी तरह रगड़े और फिर कुल्ला कर लें।

4आंखों के नीचे काले घेरे से परेशान हैं तो इन पर भी केले के छिलके लगा सकते हैं। इसके लिए छिलको को ब्लेंडर में पीस लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अंडरआई एरिया पर लगाएं। जब सूख जाए तो धो लें।

5. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए केले के छिलकों को मिक्सर में पीस लें और इसमें 2 छोटे चम्मच बादाम का तेल मिलाकर चेहरे पर लगा लें और फिर 20 मिनट बाद इसे धो लें।

आज हमने आपको केले की खूबियों से रूबरू कराया जो हमारे लिए वरदान से कम नहीं, आगे ऐसे ही स्टोरी और जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट www.masakalii.com को पढ़ें और अपने दोस्तों को भी बताएं।

You will be surprised to see that nail paint is useful for removing nail paint.

आज पार्टी में जाना है, तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है तभी आपकी नजर आपके नाखूनों पर लगी उस पुरानी नेल पेंट (Nail Paint) पर पड़ती है जो आधी उतर चुकी है और आधी डल हो चुकी है। तभी आप यह सोचकर अपनी अलमारी खंगालती हैं कि नेल पेंट रिमूवर से आप झटपट यह पुरानी नेल पेंट रिमूव कर देंगी। लेकिन यह क्या ? आप की नेल पेंट रिमूवर की बोतल तो खाली पड़ी है.. क्यों हुआ है ना बहुत बार आपके साथ भी ऐसा जिसके बाद आप परेशान होती हैं क्योंकि कई बार उसी समय नया नेल पेंट रिमूवर खरीदने का आपके पास समय नहीं होता और ना ही घर से निकलने का वह सही समय होता हैं। तो ऐसे में आप क्या आप क्या करेंगे ?

तो चलिए आज मैं आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताती हूं जिससे झटपट आप अपनी इस परेशानी को दूर कर पाए।

हालांकि, हम सब जानते हैं कि नेलपेंट को रिमूव करने का सबसे अच्छा और सहज तरीका नेल पेंट रिमूवर की मदद से नेल पेंट को रिमूव करना होता है पर बहुत सारी परिस्थितियों में हम नेल पेंट रिमूवर को अपने आसपास नहीं पाते हैं, उस समय हमें कोई भी तरीका अपनाना अच्छा लगता है बजाय उस पुरानी नेल पेंट के साथ पार्टी में जाना।

तो ज्यादा समय ना लेते हुए चलिए अब हम उन तरीकों के बारे में बात करते हैं जिन्हें अपनाकर आप झटपट इस परेशानी से निजात पा सकती हैं:

1. अल्कोहल: जी हां, आपको जानकर होगी कि अल्कोहल आपकी इस परेशानी का सीधा सा उपाय है।
आपको करना क्या है? आपको थोड़ी से मात्रा में को अल्कोहल को कॉटन बॉल पर लेना है और धीरे-धीरे इसे अपने नाखूनों पर रगड़ना है। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि आपकी नेलपेंट पूरी तरह से हट चुकी है।

2. सिरका: सिरका जो आसानी से हम सब के रसोई घर में मिल जाता है, वो आसानी से आपकी नेल पेंट को रिमूव कर देगा।
आपको करना क्या है- आप कुछ मात्रा में सिरका लीजिए उसके साथ नींबू की कुछ बूंदें मिक्स कीजिए। अब इसे अपने नाखूनों पर अप्लाई करते हुए धीरे-धीरे रब करें।

3. गर्म पानी: जी हां, आपको बहुत अटपटा लग रहा होगा कि कैसे गरम पानी नेल पेंट को रिमूव कर सकता है। लेकिन यह सच है कि गर्म पानी से आप अपनी इस समस्या को झटपट सुलझा सकती है।
आपको करना क्या है- थोड़ा गर्म पानी लीजिए और इसमें कुछ बूंदें नींबू और एक चमच सर्फ की डाल दीजिए। अब अपने हाथो को उसमे डूबो दीजिए 15 मिनट के लिए। उसके बाद धीरे धीरे अपने नाखूनों को कॉटन बॉल की मदद से रब कीजिए आपकी पुरानी नेल पेंट रिमूव हो जायेगी।

4. टूथपेस्ट: आप अपने बाथरूम में जाकर भी इस मुसीबत का हल ढूंढ सकती है।
आपको करना क्या है: थोड़ी सी टूथपेस्ट अपने नाखूनों पर अप्लाई करे और धीरे धीरे रब करे कुछ ही देर में आपके नाखून बिलकुल साफ हो जायेंगे।

5. नेल पेंट: जी हां, हैरानी हुई होगी आपको ये देख कर कि नेल पेंट को रिमूव करने के लिए नेल पेंट कैसे काम आ सकती है। लेकिन यह सच है।
आपको करना क्या है: आपको अपनी कोई भी नेल पेंट लेनी है और उसे एक एक करके नेल्स पर लगाना है और उस वक्त कॉटन से साफ कर देना है। आप पाएंगे की आपकी नेल पेंट बहुत ही आसानी से रिमूव हो चुकी है।

If you want to eliminate the wrinkles of the face

खूबसूरत और जवान दिखने के लिए लोग खुद की स्कीन के लिए कई सारे फंडे अपनाते हैं लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे की झुर्रियां और सिर पर दिखने वाले रिंकल्स आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं, उल्टा-सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण वक्त से पहले ही चेहरे पर दिखने लगते हैं। ऐसे में कुछ फूड्स की मदद से आप एक बेदाग और साइनिंग फेस पा सकते हैं।

दरअसल स्कीन को खूबसूरत और बेदाग बनाए रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट, फैट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है। यह सभी पोषक तत्व आपकी स्किन की रंगत निखारने और महीन रेखाओं को दूर करने में हेल्प करते है। साथ ही इससे स्किन की कई परेशानी भी दूर हो सकती है। इसके लिए आपको अपने आहार में कुछ खास पोषक तत्वों को शामिल करने की आवश्कता होती है, जिससे आपकी स्किन रिंकल्स फ्री और खूबसूरत नजर आए।

नीचे जानें उन फूड्स के बारे में जो पोषक तत्वों से भरे हैं-

1. स्किन के लिए पपीते का सेवन कितना फायदेमंद –

पपीता में विटामिन-ए, सी, के और ई पाया जाता है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते है और त्वचा जवान नजर आती है। पपीता का नियमित सेवन झुर्रियों को दूर करने और महीने रेखाओं को हटाने में मदद करता है। अलावा इसके इसमें एंटी-एजिंग और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते है, जो स्किन को निखारने में मदद करते है। इसे नाश्ते में लिया जा सकता है।

2. स्किन के लिए फायदेमंद पालक-

If you want to eliminate the wrinkles of the face

पालक में विटामिन-के, सी, ई, ए, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है। पत्तेदार पालक आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ कोलेजन के उत्पादन में भी मदद करता है, जिससे स्किन बेदाग नजर आती है। इसके साथ ही पालक में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर में अच्छी तरह से ऑक्सीजन के प्रवाह में मदद करता है। इसकी सब्जी या सूप भी पी सकते हैं।

3. स्किन के लिए फायदेमंद है अनार का सेवन

अनार विटामिन- सी और विभिन्न तरह के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फ्रूट है, जिसकी मदद से शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है और चेहरे की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाला प्यूनिकलगिन्स नामक यौगिक त्वचा में कोलेजन के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इससे उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम किया जा सकता है, आप रोज सुबह नाश्ते में एक अनार का सेवन जरूर करें।

4. स्किन के लिए फायदेमंद है एवोकाडो का सेवन

फैटी एसिड से भरपूर एवोकाडो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह बेजान स्किन को सॉफ्ट और निखरी बनाने में मदद करता है। असल में इसमें विटामिन- ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आपकी चेहरे की डेड सेल्स हटाने में मदद करता है और आपकी खूबसूरती निखर कर बाहर आती है आप इसके फेस मास्क का उपयोग भी कर सकते है।

5. स्किन के लिए नट्स है सबसे ज्यादा फायदेमंद-

नट्स खासकर बादाम में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता, जो त्वचा की कोशिकाओं और टिशू की मरम्मत करने में मदद करता है। साथ ही यह स्किन की नमी और UV किरणों से रक्षा करता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो चेहरे की सूजन और जलन को कम करने में हेल्प करता है, इसलिए बादाम, किशमिश और अखरोट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

You can look stylish even in winter, just keep in mind these outfits

सर्दियों के मौसम किसे पसंद नहीं होते लेकिन सर्दियों में खुद को ठंड से बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना बहुत मुश्किल होता है। ठंड में कुछ बदले या ना बदले पर आपके फैशन करने का स्टाइल जरूर बदल जाता है। आप सोचती हैं कि सर्दियों में क्या और कैसे फैशन किया जाए। तो आइये जानते हैं कि सर्दियों में किस तरह के कपड़े पहने, ताकि आप स्टाइलिश दिखें-

वेलवेट आउटफिट-

Hina Khan

वेलवेट आउटफिट आजकल काफी ट्रेंड में है, खासकर सर्दियों में यह आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ एक रॉयल लुक देता है। आप सर्दियों में वेलवेट का गाउन, सूट और जैकेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ट्रेंच कोट और साड़ी का कॉम्बिनेशन-

You can look stylish even in winter, just keep in mind these outfits

अगर आप साड़ी को सर्दियों में कैरी करना चाहती हैं तो इसके ऊपर ट्रेंच-कोट पहन लें जिसकी कि आपका एक ग्लैमरस लुक निखर कर सामने आएगा और साथ ही आपको ठंड से भी बचाएगा।

ब्लेजर और श्रग्स से दिखेंगी स्मार्ट-

You can look stylish even in winter, just keep in mind these outfits

आजकल हाईवेस्ट जींस खूब फैशन में है और आप एक श्रग्स के साथ स्टाइल करें तो आप ठंड से भी बचेंगी और बहुत स्मार्ट दिखेंगी। हाईवेस्ट पैंट के साथ आप शार्ट ब्लेजर कॉम्बिनेशन पहन सकती है। इससे आप काफी स्टाइलिश दिखेंगी।

वुलेन कुर्तियां भी है फैशन में-

You can look stylish even in winter, just keep in mind these outfits

सर्दियों में अगर आपको किसी पार्टी में जाने का मन है और आप जैकेट-स्वेटर को नहीं पहनना चाहती हैं तो आप वुलेन कुर्ती पहन सकती हैं। कई तरह की डिजाइन वाली वुलेन कुर्तियां मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं। आजकल मार्केट में एम्बॉयडरी वाली कुर्तियां काफी ट्रेंड में हैं। आप इन कुर्तियों का इस्तेमाल कॉलेज और ऑफिस में भी कर सकती हैं।

चलिए आप सब ठंड की स्टाइलिश कुर्तियों में लें गरमी का एहसास, आगे ऐसे ही स्टाइल और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे वेबसाइट www.masakalii.com देखती रहें।

फोटो सौजन्य- गूगल

Karishma Tanna shares glimpses of her yoga life with fans every day

अपनी फिटनेस के मद्देनजर सजग सेलेब्स कई तरह के योगासनों को अपने रूटीन में शामिल करते हैं। चाहे बॉलीवुड हो या टेलीविजन, हर एक्टर के लिए अहम है योग। यहां टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जो कि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, आए दिन अपनी योग लाइफ की फोटोज और रील्स फैंस के साथ शेयर करती हैं जिससे पता चलता है कि उनको योग से कितना प्यार है।

योगा इन्थूजियास्ट करिश्मा के डेली रूटीन में वर्कआउट का खास महत्व है। हफ्ते को कोई भी दिन हो या घर का कोई भी कोना, करिश्मा योग के कई स्टाइल अपने फैंस को इंस्पायर करते रहती हैं। वैसे तो करिश्मा का प्रोफाइल बताता है कि वह योग के टफ से टफ आसन में उन्हें महारत हासिल है पर हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है उससे साफ पता चलता है कि हर आसन करना इतना आसान नहीं होता।

‘तब तक प्रयास करें जब तक आप सफल न हो जाएं’

https://www.instagram.com/p/CYdTcINFkri/

जो वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है उसमें वह लिविंग रूम में ब्लैक शॉर्ट्स और ब्लैक ब्रा में दिख रही हैं। योग मैट के ऊपर वह लगातार अष्टावक्रासन करने का प्रयास कर रही हैं और इसमें उनकी मदद करने के लिए कोई उनको हेल्प करते भी नज़र आ रहा है लेकिन वह योग की इस पोज़ को करने में नाकाम रहती हैं। कैप्शन में करिश्मा ने लिखा- तब तक प्रयास करें जब तक आप सफल न हो जाएं। कोई बात नहीं। कल फिर कोशिश करेंगे। योग से ही होगा। यह हमेशा केक वॉक नहीं होता है। इसमें लगातार स्ट्रागल है।

हर योगासन आसान नहीं होता और फिटनेस पाने के लिए जो डेडिकेशन, डिवोशन और डिटर्मिनेशन की जरूरत होती है वह करिश्मा के इस कैप्शन से साफ झलकता भी है और निश्चित तौर पर इससे फैंस को भरपूर मोटिवेशन भी मिलता है।

अष्टावक्रासन के फायदे-

Karishma Tamanna

अष्टवक्रासन को नियमित रूप से करने से:

  • शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और हाथ, पैर, पेट और पीठ की मांसपेशियों में मजबूत आती है।
  • मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिल सकती हैं।
  • एकाग्रता बढ़ने के साथ ही इससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है।
  • इस आसन से शरीर में रक्त संचार सामान्य रहता है और चेहरे में ग्लो आता है।
  • पाचन तंत्र मजबूत होता हैच गैस, एसिडिटी, कब्ज है तो फायदा मिलेगा।

करिश्मा का योगा से प्यार

करिश्मा भले ही ये आसन ना कर पाईं हों लेकिन और कई कठिन आसन वह आसानी से कर लेती हैं। पिंच मयूरासन का यह पोज देखिए जिसे करते हुए करिश्मा को अपने पूरे शरीर को अपने फोरआर्म्स पर बैलेंस करते हुए देखा जा सकता है।

हैंड स्टैंड से लेकर बकासन तक कई आसनों को वह काफी सहजता से कर लेती हैं। कहते हैं ना प्रैक्टिस मेक्स ए मैन परफेक्ट, तो फिर जल्द ही हमारे सामने करिश्मा के अष्टवक्रासन करते हुए फोटो भी ज़रूर सामने आएंगे। तब तक आप भी योग से खुद को रखे फिट और योग से करें करिश्मा जैसे प्यार।

coconut and model

नारियल खाना किसे पसंद नहीं होता? नारियल के साथ-साथ नारियल के पानी पीने के भी बहुत सारे फायदे होते हैं। गर्मियों में अक्सर डॉक्टर हमें नारियल खाने या नारियल पानी का सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि यह शरीर में को न सिर्फ ठंडक प्रदान करता है बल्कि इसके साथ ही बहुत सारे पोषक तत्व भी प्रदान करता है।

वैसे तो नारियल के जितने भी भाग हैं सभी के अपने-अपने बहुत सारे औषधीय गुण हैं नारियल के फूल को भी औषधीय गुणों के भंडारण के लिए जाना जाता है इसके बीच को भी बहुत सारी समस्याओं में छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है तथा नारियल को भी हम औषधि के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं यह हमारी बहुत सारी समस्याओं को दूर करता है।

जानते हैं नारियल के फूल और नारियल खाने के फायदे:

1.नारियल का फूल एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी पैरासाइट के गुणों से भरपूर होता है।

2. अगर हम नारियल के फूल का या नारियल का नियमित सेवन करते हैं तो यह हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

3. नारियल के फूल को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने वाला भी कहा जाता है अगर आपको कभी तुरंत थकान महसूस होती है और आप कमजोरी महसूस करते हैं तो आप नारियल खाकर इंस्टेंट एनर्जी ले सकते हैं।

4. नारियल का फूल पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें विटामिन और मिनरल्स के पाचन में अवशोषित होने में सुधार करता है।

Model with Coconut

5. इंसुलिन की कमी को पूरा करे: यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक रामबाण औषधि है यह शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करके इंसुलिन की कमी को पूरा करता है।

6. फ्री रेडिकल्स को करें खत्म:  नारियल के फूल का नियमित सेवन फ्री रेडिकल्स को हटाकर शरीर को कैंसर से बचाने में हमारी मदद करता है।

7. हार्ट अटैक के जोखिम को करे कम: जहां नारियल शरीर को ठंडक पहुंचाता है वही नारियल का फूल शरीर में हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है व हमारे दिल को तंदुरुस्त रखता है।

8. थायराइड दूर भगाता है: काफी लोग थायराइड की बीमारी से ग्रस्त होते हैं जिससे उन्हें बहुत बार अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है। तो उनको यह सलाह दी जाती हैं कि वह नियमित नारियल के फूल का इस्तेमाल करें इससे वह काफी हद तक अपनी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

9. किडनी से संबंधित बीमारी से छुटकारा दिलाता है: जी हां, यह हमें किडनी से संबंधित बीमारियों से जल्द राहत दिलाता है।

10. ब्लैडर इन्फेक्शन से बचाता है: कई लोगो को मूत्र या यूरिन इन्फेक्शन जैसी परेशानी होती है तथा सही समय पर इलाज़ न करवाने के कारण वह अंदर तक फैल जाती है, ऐसी समस्या में आपको सलाह दी जाती है की आपको नारियल का नियमित सेवन करना चाहिए जिससे आपको आपकी परेशानी से जल्द छुटकारा मिल जाए।

11. वजन कम करने में सहायक: जी हां, नारियल के फूल के साथ साथ नारियल के पानी का सेवन आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है।

12. बालों व त्वचा को हल्दी रखें: नारियल के नियमित सेवन से आप अपनी त्वचा को हेल्दी रख सकते है तथा यह आपके बालों पर भी जादू सा असर करता है।

तो आज से आप नारियल को अपने आहार में शामिल करें और अपनी अनेक परेशानियों से छूटकारा पाएं।