Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Pooja Sharma

बेदाग चेहरा

बेदाग और निखरा चेहरा हर किसी को पसंद होता है। वो बचपन वाली त्वचा, वो कोमलता और निखार हमारे बड़े होते होते कहीं गुम हो जाते हैं। फिर जैसे-जैसे समय बढ़ता जाता है त्वचा संबंधी बीमारियां हमें घेरना शुरू कर देती हैं। कील, मुंहासे, दाग, झाइयां आदि समस्याएं शुरू हो जाती है। जिससे निजात पाने के लिए हम हर संभव कोशिश करते है लेकिन परिणाम सिर्फ यह निकलता है कि हमारी हर कोशिश व्यर्थ हो जाती है।

हम बचपन से सुनते आए हैं कि त्वचा संबंधी बीमारियों की जड़ हमारे पेट से शुरू होती है। अगर आप पेट की परेशानियों से जूझ रहे है तो त्वचा की परेशानियां होना लाज़मी है।

विशेषज्ञों की मानें तो कील, मुंहासों की समस्या बहुत आम है लेकिन झाइयां हमें थोड़ा ज्यादा परेशान कर सकती हैं।

झाइयां बहुत जिद्दी होती है, एक बार जब ये हो जाती है तो इनसे छुटकारा पाना मुश्किल होता है। लेकिन मुश्किल ज़रूर हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं है।

आज मैं आपको बताऊंगी की इन झाइयों के होने के क्या कारण है तथा इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

तो चलिए पहले कारण जान लेते है:

बेदाग चेहरा

  1. हार्मोन असंतुलन- जी हां, ये मुख्यत: शरीर में हार्मोन असंतुलन के कारण होता है। जब असंतुलन होता है तो मेलानोसाइट्स सेल से मेलानिन पैदा होते है। इस वजह से चेहरे पर काले दाग होने लगते है।
  2. पूरी नींद न लेने के कारण- पर्याप्त नींद न लेने के कारण भी झाइयां आने लगती है और डार्क सर्कल भी हो जाते है।
  3. तनाव के कारण- कभी कभी ज्यादा तनाव के कारण भी ये परेशानी होती है।

आइए जानते है कैसे झाइयों से छुटकारा पा सकते है:

  1. सेब का सिरका: जी हां सब का सिरका आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में कारगर है। सब के सिरके में मैलिक और लैक्टिक एसिड होते है।इसके लिए आप एक स्पून सेब का सिरका ले और एक स्पून पानी ले, फिर रूई की मदद से उसे चेहरे पर लगाएं। ऐसा नियमित रूप से करे।
  2. नींबू और शहद: झाइयों से जल्द छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और शहद का पेस्ट चेहरे पर लगाएं इससे आपको झाइयों से तुरंत छुटकारा पा सकते है।
  1. ऐलोवेरा: एलोवेरा त्वचा संबंधी परेशानियों के लिए रामबाण है। ऐलोवेरा जेल को नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। आप एलोवेरा जूस भी प्रयोग कर सकते है।
  2. मलाई और नींबू का रस: आप झाइयों के इलाज के लिए मलाई और नींबू के रस का पेस्ट तैयार कर तथा नहाने से पहले अपने चेहरे पर लगाए। इससे आपको जल्दी ही राहत मिलेगी।
  3. तुलसी के पत्ते: जी हां, हम सब के घरों में पाए जाने वाली तुलसी के पत्ते हमारी झाइयों की परेशानी को चुटकियों में दूर कर सकते है। तुलसी के पत्तों के साथ आप नींबू का रस मिलाएं और पतला पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं।
  4. पीसा हुआ कपूर: झाइयों की परेशानी को आप पिसे हुए कपूर से भी दूर कर सकते है। कुछ पानी की बूंदों के आठ आप पिसा हुआ कपूर , मुल्तानी मिट्टी, और शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।
  5. जीरा का पानी: आप जीरे का पानी का इस्तेमाल अपनी झाइयों की परेशानियों के लिए कर सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी पानी में एक स्पून जीरा डाले और उसे उबाल लें फिर इस पानी को ठंडा करके दिन में तीन बार उसे चेहरा धोएं।
  6. सही डाइट लें: इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए पर्याप्त और अच्छी डाइट लें। अपने भोजन में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, वसा तथा और भी जो शरीर के लिए जरूरी विटामिन है, उन्हें शामिल करे।
  7. धूप से बचें: झाइयों की समस्या से बचने के लिए धूप में न निकलें तथा कोशिश करे की धूप से आप अपना बचाव करे।
  8. जौ का आटा, दही और नींबू मिक्स करें तथा अपने चेहरे पर नियमित उपयोग करें। इससे आपको झाइयों से इंस्टेंट फायदा मिलेगा।
  9. आपको इन परेशानियों से बचने के लिए आठ घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
  10. आप रात को बादाम के तेल की मसाज कीजिए और खासतौर पर प्रभावित जगह पर जरूर करें।
  11. आप को नियमित तौर पर गाजर का जूस पीना चाहिए। इससे आपको बहुत फ़र्क महसूस होगा।
  12. इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का उपयोग भी कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा मुलायम भी होगी और निखार भी आएगा।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही, ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए जुड़े रहें हमारे वेबसाइट से।

अभिनेत्री दिशा पटानी

जून की तपती गर्मी,  उस चिलचिलाती धूप  और वो गर्म हवा के थपेड़ों के बाद जब वो पहली बारिश होती है तो सारे प्राणी जगत, जानवर तथा पेड़ पौधों को मानो नया जीवन मिल जाता है। मानसून आते ही सूखे हुए पौधों को जैसे एक नई आस मिल जाती है। हर जीव भी झूम उठते है। पृथ्वी का कोना कोना हरियाली से भर जाता है।

जी हां, मानसून अपनी दस्तक दे चुका है। जब कभी बदल जोर से गरजते है, बिजली ज़ोरों से चमकती है और फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की वो ठंडी बूंदें प्यासी जमीन की प्यास बुझती है। जैसे ही वो जमीन पर पड़ती है तो मिट्टी की वो सौंधी खुशबू मन मोह लेती है। फिर उसके आगे चंदन की खुशबू भी मानो टिक नहीं पाती।

अभिनेत्री दिशा पटानी

लेकिन इस मानसून के मौसम में भी लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगो के लिए तो मानो बारिश का मौसम आफत का मौसम बन जाता है। इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन हमें अपनी चपेट में ले सकते है। वायरल फीवर तो इस सीजन की सबसे मुख्य बीमारियों में से एक है। हमारी त्वचा के लिए भी ये बारिश का मौसम बहुत सारे परेशानियां पैदा करता है।

लेकिन आप घबराए नहीं, आज मैं आपको बताऊंगी कि कैसे आप अपनी त्वचा का ख्याल रखते हुए इस मौसम का मजा ले सकती है-

 

  1. इस मौसम में हवा में नमी होती है जो हमारी त्वचा को ऑयली बना देती है। इसके लिए हमें दिन में तीन बार किसी अच्छे फेसवॉश से अपने चेहरे को धोना चाहिए। इससे आपके रोम छिद्र बंद नहीं होंगे।
  2. आपको इस मौसम में अपनी त्वचा के ‘pH लेवल’ पर ध्यान देना चाहिए तथा इसको सामान्य बनाए रखने के लिए रात को टोनर लगाकर ही सोए।
  3. इस मौसम में त्वचा ऑयली हो जाती जिस वजह से मुंहासों और दानों को समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए आप खूब सारा पानी पिए ।
  4. वैसे तो हमें हमेशा ही मेकअप रिमूव करके सोना चाहिए लेकिन इस मौसम में ये बहुत ही ज्यादा ज़रूरी हो जाता है कि आप रात को अपना मेकअप अच्छे से रिमूव करके सोएं।
  5. मानसून में हमें नियमित रूप से स्क्रब करना चाहिए जिससे डेड स्किन हमारे चेहरे से हटे और हमारी त्वचा सांस ले पाए। इसके लिए आप हफ्ते में दो बार स्क्रब जरूर करें।
  6. चेहरे के साथ साथ हमें अपने हाथ-पैर की त्वचा का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए एक टब में आप गुनगुना पानी ले और उसमे एक नींबू निचोड़ दे अब आप उसमे अपने हाथ-पैरों को कुछ देर रखे और फिर प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों से रगड़े। इसके बाद तौलिए से सुखा कर मॉइश्चरजर लगाए।
  7. इन मौसम में भी आप 8 से 10 ग्लास पानी ज़रूर पिएं।
  8. इस मौसम में धूप कम ही निकलती है लेकिन फिर भी आप सनस्क्रीन का प्रयोग नियमित करें।
  9. कुछ लोग इस मौसम में भी मॉइश्चरजर लगाना बंद कर देते है कि त्वचा चिपचिपी न हो जाए लेकिन ऐसा नहीं है, हमें इस मौसम में भी मॉश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।
  10. अपने शरीर की साफ सफाई के साथ साथ आप अपने घर के आसपास की सफाई का भी ध्यान रखें। कूड़ा जमा न होने दें, पानी जमा न होने दें । नालियों में भी कीटनाशक का छिड़काव करें।
  11. इस मौसम में बारिश कभी भी आ जाती है। इसलिए अगर कभी बाहर होते हुए आप भीग जाएं को जल्द से जल्द अपने आप को सुखाने की कोशिश करें। ज्यादा समय तक गीले ना रहें।
  12. इस मौसम में बाहर के खाने से दूरी बनाने की कोशिश कीजिए।
  13. इस मौसम में ताला हुआ खाना भी ज्यादा नहीं खाना चाहिए। कोशिश करें कि हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें।
  14. इस मौसम में कोशिश करे की विटामिन-C और विटामिन-E भरपूर मात्रा मे लें। अपने भोजन में इन्हें जरूर शामिल करें।
  15. इस मौसम में आप अगर कोई फंक्शन अटेंड करती है तो भी कोशिश करें कि लाइट मेकअप करें। ज्यादा हैवी मेकअप आपकी त्वचा संबंधी परेशानी बढ़ा सकता है।

तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही, इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहें तथा अपने सुझाव हमें masakalii.lifestyle@mail.com पर भेजें।

फोटो सौजन्य- गूगल

फ्रिजी बाल

कई बार किसी और को देख कर अक्सर मन में आता है कि उस जैसे स्मूथ बाल काश मेरे भी होते, काश ये फ्रिजीनेस किसी सुबह अचानक से कही गुम हो जाए और हमारे बाल भी सिल्की, स्मूथ हो जाएं।

जी हां, लंबे, घने और स्मूथ बाल हम सब का सपना होता है। लेकिन अब्बा ये अपना सच हो जाते ये बिलकुल भी जरूरी नहीं है। फ्रिजीनेस को खत्म करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते लेकिन कई बार ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट हमारी समस्या को दूर करने की बजाए बढ़ा देते है।

फ्रिजी बाल लगभग सभी प्रकार के बालों के लिए एक बड़ा मुद्दा है। घर से बहार निकलने से पहले आप भरपूर कोशिश करते है कि आपके बाल अच्छे से सेट हो जाए लेकिन कुछ ही समय बाद आपको अहसास होता है कि आपके बाल दोबारा से घोंसला बन गए है।

बहुत सारे लोग रोज़ इस समस्या से दो-चार होते है और उन्हें ऐसा लगता है कि हमारे बालों की प्रकृति ही ऐसी है। लेकिन ये परेशान होने वाली बात नहीं है। फ्रिज़ी बाल की हमें थोड़ी ज्यादा देखभाल करनी होती है। और इसके लिए हम घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से फ्रिज़ी बालों को स्मूथ और सिल्की बना सकते है।

तो चलिए जानते है फ्रिज़ी बालों से स्मूथ और सिल्की बालों का सफर तय करने के लिए हमें कौन से टिप्स अपनाने चाहिए-

फ्रिजी बाल

  1. एप्पल सिंडर विनेगर आपको आपके फ्रिज़ी बालों से छुटकारा दिला सकता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा बहुत समर्द्ध होती है। इससे जब आप आपने बाल नियमित रूप से धोएंगे तो आप पाएंगे कि दो या तीन बार धोने के बाद ही आपको फर्क महसूस होगा।
  2. आपने फ्रिज़ी बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप बीयर से भी बालों को धो सकते है।

इसमें पोष्टिक तत्व, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। ये आपके बालों के रूखेपन को दूर करने में मददगार है। इससे बालों में एक अलग सी शाइनिंग भी आती है।

  1. फ्रिज़ी बालों के लिए आप अंडे का उपयोग भी कर सकती है। अंडे में विटामिन D, E, K, B-6, A, कोलेजन, कैल्शियम, फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते है। ये आपके बालों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन कंडीशनर है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों में एक नई जान आ जायेगी तथा वो मजबूत भी होंगे जिससे बाल टूटना भी बंद हो जाएंगे। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा बादाम का तेल ले और अंडे की जर्दी को मिक्स करें तथा बालों में लगाएं।
  2. फ्रीजी बालों के लिए बेस्ट कंडीशनर है केला। केले में विटामिन A, C, E, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जास्ता, लोहा पर्याप्त मात्रा में होता है। केले का पैक बना कर आप अपने बालों में लगाएं तथा फ्रिज़ी बालों से छुटकारा पाएं। इसके लिए आप केला लें और उसको दही के साथ मिक्स करे फिर उसमे कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं तथा नींबू की कुछ बूंदें मिलाए और अपने स्कल्प लगाए और 60 मिनट बाद धो लें।
  3. शहद और दूध भी फ्रिज़ी बालों के लिए बहुत ही अच्छा है। आप इन दोनो को मिक्स करे तथा बालों में लगाएं।
  4. हीना बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर है। यह फ्रिज़ी बालों से छुटकारा पाने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है। इसके लिए आप मेहंदी में दही, मेथी के दाने, आंवला पाउडर, चायपत्ती का पानी मिक्स करे तथा लेप बनाकर 2 घंटे के लिए बालों में रहने दे उसके बाद सामान्य पानी से धो दे।

तो आज के लिए बस इतना ही, इस तरह की बहुउपयोगी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

शाहरुख और माधुरी

‘बरसो रे मेघा, मेघा,

बरसो रे मेघा बरसो..,

जी हां, यूं तो बारिश और बॉलीवुड का पुराना नाता है, बॉलीवुड की फिल्में बिना बारिश के अधूरी है।

बॉलीवुड में फिल्मों के लिए ढेरों गाने बनते है लेकिन बारिश के ऊपर फिल्माए गानों की बात ही कुछ और होती है। ये मौसम है ही इतना ख़ास की कोई अपने आप को झूमने से कोई रोक ही नहीं सकता।

चिलचिलाती गर्मी के बाद मानसून का आगमन बिल्कुल ऐसा होता है जैसे कड़ी धूप में आपको नीम की छांव मिल गई हो। मानसून का आगमन अपने साथ नई उमंग नई तरंग लेकर आता है। बच्चे हो या बड़े बारिश का नाम सुनकर ही दिल भींगने को मचल जाता है।

बाहर टिप टिप करती बूंदें, हल्की हल्की हवा के झोंके, उन झोंको के साथ उड़ती फुहारें और इस बारिश में गरमागरम पकौड़े… तो बताएं किसे पसंद नहीं होगा कुदरत का खूबसूरत नजारा!

अभिनेत्री एश्वर्या रॉय

जून माह की गर्मी के बाद ये प्यारी सी बारिश जब मन और तन दोनों को भींगो देती है तो मानो आत्मा तृप्त हो जाती है। ख़ासकर बच्चो को तो भीगना बहुत पसंद होता है।

लेकिन थोड़ा संभल कर, यही मॉनसून अपने साथ ढेरों बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में आप वायरल फीवर, फूड प्वाइजिंग, खुजली और एलर्जी जैसी बीमारियों से जूझ सकते है। इसलिए ये ज़रूरी है कि मानसून की मस्ती में भी आप सावधानी बरतें और सावधानी के साथ इन फुहारों का मज़ा लें।

आईए जानते है कि आप कैसे स्वस्थ रखकर मानसून का मज़ा ले सकते है:

  1. इस मौसम में आपको पानी फिल्टर्ड ही पीना चाहिए। पानी के लिए हमेशा साफ बर्तन का इस्तेमाल करें। आप पानी को साफ और सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन का इस्तेमाल करें।
  2. खाने से पहले और खाने के बाद हाथों को अच्छे से धोएं। कभी भी गंदे हाथों से किसी भी खाने पीने की चीज़ को न छुएं।
  3. कई लोग इस मौसम में हरी सब्जियों का इस्तेमाल बंद कर देते है। लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए की हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लामभदाय है। हम इसे अच्छे से धोकर इस्तेमाल कर सकते है।
  4. इस मौसम में हमें ठीक तरह से पका हुआ खाना ही खाना चाहिए। कच्चा या अधपका खाना हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
  5. इस मौसम में जितना हो सके कोशिश कीजिए की नॉन वेज कम से कम खाए। और अगर खाना पढ़ भी जाए तो ठीक से पका हुआ है ये सुनिश्चित कर लें।
  6. गरिष्ठ भोजन इस मौसम में नहीं खाना चाहिए।

जी हां,  इस मौसम में हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को दोगुना काम करना पड़ता है, इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए की गरिष्ठ भोजन ना करके हम हल्का और हेल्दी भोजन ही करें।

  1. इस मौसम में ध्यान रखें कि बासी भोजन करने से बचें।
  2. मानसून में हमें स्ट्रीट फूड को दूर से ही ना कह देना चाहिए। स्ट्रीट फूड सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं है। इससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है जो कभी कभी जानलेवा भी हो सकती है।
  3. बारिश के मौसम में बहुत सारे कीट पतंगे पनप जाते है। इनसे बचाव के लिए समय समय पर अपने घर में व घर के भीतर नालियों में कीटनाशक का प्रयोग करे।
  4. इस मौसम में ज्यादा समय तक बारिश में न भींगे इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
  5. इस मौसम में आप कहीं काम के लिए गए और आप भींग गए तो घर आकर तुरंत ही साफ पानी से नहाएं, साफ सूखे कपड़े पहनें तथा अपने हाथ व पैरों की उंगलियों के बीच पाउडर लगाएं इससे आपको एलर्जी या खुजली की समस्या नहीं होगी।

तो इन आसान टिप्स के साथ अपने बारिश वाले मौसम को और ज्यादा हसीन बनाएं और ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

चुरा के मुट्ठी में दिल को छुपाए बैठे है,

बहाना ये है कि मेंहदी लगाए बैठे है।।

जी हां, दोस्तों मेंहदी का नाम सुनते ही वो भीनी सी महक हमारे मन को महका जाती है। मेंहदी का उपयोग हम हर त्यौहार, शादी में भरपूर करते है।

वो गोरे गोरे से मेंहदी वाले हाथ किसको पसंद नहीं होते ?

मेंहदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काम आती है बल्कि यह और भी कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान है।

मेंहदी एक कांटेदार झाड़ी है जो 6 मीटर तक ऊंची होती है। इसके फूल छोटे और लाल रंग के हो सकते है। मेंहदी की भारत में लगभग 600 स्पेसीज पाई जाती है। मेंहदी का प्रयोग औषधि के तौर पर किया जाता है। इससे कई प्रकार के त्वचा रोग , हड्डी रोग में आराम मिलता है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की इसके इस्तेमाल का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता।

तो चलिए जानते है आपकी सेहत और सौंदर्य को निखारने में कितनी कारगर है ये मेंहदी-

मेंहदी

  1. मेंहदी का इस्तेमाल खून साफ करने के लिए किया जाता है। इसके लिए रात भर इसके पत्तों को भिगो कर रखा जाता है और सुबह उस पानी को छान कर पिया जाता है।
  2. अगर किसी के घुटनों में दर्द हो या जोड़ो का दर्द हो तो मेंहदी के पत्तों को पिस कर उसका लेप लगाने से बहुत लाभ होता है। अरंडी के पत्तों को और मेंहदी के पत्तों को बराबर मात्रा में ले और पिस कर लेप बना लें तथा प्रभावित जगह पर लगाने से तुरंत ही आराम मिलता है।
  3. मेंहदी सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं का भी समाधान करती है। इसके पत्तों का लेप बना कर सिर में लगाना चाहिए जिससे सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
  4. अगर कभी शरीर का कोई भी अंग जल जाए तो उसी समय उस पर मेंहदी का लेप लगाना चाहिए। यह जलन को कम कर देगी तथा उस घाव को जल्दी ठीक करने में मदद भी करेगी।
  5. मेंहदी बालों के लिए कंडीशनर का काम करती है। यह एक प्राकृतिक कंडीशनर है। महीने में दो बार इसका इस्तेमाल बालों के लिए करना चाहिए इससे बाल चमकदार, घने और लंबे होंगे।
  6. कई बार शरीर में गर्मी बढ़ जाने के कारण समस्या होने लगती है ऐसे में सलाह दी जाती है कि मेंहदी पाउडर का लेप हाथों और पैरों पर लगाना चाहिए इससे ठंडक मिलती है।
  7. बालों में इसका नियमित इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या बहुत हद तक खत्म हो जाती है।
  8. मेंहदी से हम पथरी जैसी भयानक बीमारी से राहत पा सकते है। इसके लिए आधा लीटर पानी में 500 ग्राम मेंहदी के पत्ते भिगो दे तथा इसको सुबह उबाल लें तथा ठंडा करके इसे दिन में तीन बार पिए। इससे पथरी की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।
  9. मेंहदी पेट की आंतों और अल्सर जैसी बीमारी को भी दूर करती है।
  10. अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हो तो आप मेंहदी के पत्तों को पिस कर अपने स्कैल्प में लगाए। दो बार के प्रयोग से ही आप को राहत महसूस होगी।
  11. बालों का रूखापन भी आप मेंहदी से चुटकियों में दूर कर सकते है। मेंहदी पाउडर और दही का पेस्ट बनाएं तथा उसमें कुछ दाने मेथी मिलाए कुछ देर रख दे तथा फिर बालों की जड़ों में इसे लगाए।
  12. मेंहदी के पत्तों से निकलने वाले तेल से आप नींद विकारों को भी दूर कर सकते है। इसके तेल से सिर में हल्के हाथों से मसाज करे तथा से जाए आप पाएंगे कि आप अच्छी नींद का मजा ले पा रहे है।                                                                   फोटो सौजन्य- गूगल
लुबना

आज आपके लिए हम लेकर आए है सब्र की वो परिभाषा जो बचपन से सिखाई गई परिभाषा से बिल्कुल अलग है, बहुत कोशिश की जाती है बचपन से ही की हम थोड़े में जीना सीख जाए, अपने आपको को परिस्थितियों के हवाले कर दे, ये सिख जाए कि जितनी चादर हो उतने ही पर फैलाने चाहिए। लेकिन बचपन का भी एक उसूल होता है कि उस समय हमें जिस भी चीज के लिए मना किया जाए हमें वही करने में मज़ा आता है। अगर ये कहा गया है कि थोड़े में सब्र करो तो फिर हमें ज्यादा ही चाहिए होता है।

लेकिन जैसे जैसे हम बड़े होते जाते है जिंदगी कुछ और ही तय कर लेती है हमारे लिए वरना…

“जिस नज़ाकत से लहरें पैरों को छूती है

यकीन नहीं होता इन्होंने कश्तियां डूबाई होंगी।”

जी हां,  ज़िन्दगी में कुछ वाकया ऐसे ही होते है जिनपर यकीन करना बहुत मुश्किल होता है। कभी कभी ज़िन्दगी के हिस्से में आए बुरे दौर हमें अंदर तक झकझोर देते है जितना कभी हमारी मां-बाप के थपड़ों ने नहीं किया होता।

फिक्र में डूबी महिला

कुछ चीजें चाहे ना चाहे ऐसी हो जाती है जिससे हम बदलने लगते है। हालांकि शुरुआत में इस बदलाव का हमें अहसास तक नहीं होता और फिर धीरे धीरे हम उन रास्तों को भी पार कर जाते है जो हमारी हदों में नहीं होते। इसी बीच कभी गलती से महसूस हो जाता है कि दिल बार बार समझाने कि कोशिश करता है लेकिन दिमाग़ उसकी एक नहीं सुनता और फिर जब दिल थक हार कर घुटने टेक देता है तब शुरू होता है एक ऐसा सफ़र जिसपर मिलता तो बहुत कम है लेकिन छूट बहुत कुछ जाता है, हमारी आदतें, मुस्कुराहटें, ज़िंदादिली, चीज़ो को देखने का सकारात्मक नजरिया, भावनाएं, सब कुछ धीरे धीरे पीछे छूट जाता है और मिलता क्या है- नकारात्मकता और सब्र का पाठ।

ना ना आप इस सब्र को समझने में गलती कर रहे है… ये वो सब्र नहीं जो हम खुद कर लेते है, “ये तो वो सब्र है जो हमें अपने आप आ जाता है।”

वो कहते है ना कि सब्र करने में और सब्र आ जाने में बहुत फ़र्क होता है।

इस परिस्थिति को समझाने के लिए एक छोटी सी कोशिश-

आज कल रात भर इन पलकों पर नींद लिए जगने लगी हूं मैं,

सपनों को रख कर सिरहाने अब करवटें बदलने लगी हूं मैं,

हां ,जो कभी ना करना था मुझे …ना जाने क्यों अब करने लगी हूं मैं ।।

आज कल अपने आप को छुपा कर रखने लगी हूं मैं,

कोई पढ़ ना ले इन आंखो को मेरी, अब डरने लगी हूं मैं,

ख्वाहिशों को करके बेसहारा अब अकेले ही जीने लगी हूं मैं,

हां ,जो कभी ना करना था मुझे….ना जाने क्यों अब करने लगी हूं मैं।।

खामोशियों की कड़ी अब जोड़ने लगी हूं मैं,

बनाकर सुंदर महल रेत पर, अब खुद ही मिटाने लगी हूं मैं,

कभी फरियाद होती की कोई टूटे तारा तो कुछ मांग लूं ,

लेकिन अब टूटे तारे से मुंह मोड़ने लगी हूं मैं,

हां , जो कभी ना करना था मुझे…ना जाने क्यों अब करने लगी हूं मैं।।

बीच समुंदर फंसी कश्तियां किनारे ना ही आए तो बेहतर है,

क्योंकि अब किनारों पर भी डूबने लगी हूं मैं,

ये सर्द हवाएं ले ना आए कुछ पुरानी यादें , तो खिड़कियों के परदे ठीक करने लगी हूं मैं,

हां ,जो कभी ना करना था मुझे…. ना जाने क्यों अब करने लगी हूं मैं।।

फोटो सौजन्य- गूगल

तमन्ना भाटिया

वैसे तो हमारी कोशिश रहती है कि आपके लिए कुछ नया और खास लेकर आए, जो आपके लिए फायदेमंद हो लेकिन आज मैं कुछ ऐसे लेकर आई हूं जिसके लिए फायदेमंद शब्द भी स्टिक नहीं है बल्कि हमें इसे हमारे लिए रामबाण कहना चहिए।

जी हां, हम बात कर रहे है, एलोवेरा जेल की जो न सिर्फ हमारी त्वचा के लिए बल्कि बालों और हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का एकमात्र उपाय है। जैसा कि हम जानते है कि एलोवेरा एक प्राकृतिक जड़ीबूटी है जिसके अनेकों फायदे है:

..तो चलिए फिर पहले हम जान ले कि एलोवेरा क्या है ?

एलोवेरा एक मोटी चमड़ी वाला पौधा है, जिसको हम बड़ी ही आसानी से अपने घर में भी उगा सकते है। बाजारों में भी यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अगर आप कम खर्च करके अपनी त्वचा की समस्याओं को दूर करना चाहती है तो इससे बेहतर विकल्प आपको नहीं मिल सकता। सस्ता और आसानी से मिलने वाला एलोवेरा आपकी सभी समस्याओं को चुटकी में दूर कर देगा।

..तो ज्यादा समय ना लेते हुए आइए जानते है एलोवेरा के फायदे-

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

  1. एलोवेरा आपकी रूखी बेजान त्वचा को पोषित कर चमकदार बनाता है। इसे हर रात सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाए और रात भर के लिए छोड़ दे सुबह आप सामान्य पानी से मुंह धो ले । इसका असर आपको पांचवे दिन से ही दिखना शुरू हो जाएगा।
  1. एलोवेरा आपकी पिंपल की वजह से होने वाली जलन को भी दूर करता है। इसको हल्के हाथों से पिंपल वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो ले।
  1. एलोवेरा आपकी सनबर्न और रेशेज की समस्या को भी दूर करता है और आपको रहता पहुंचाता है।
  1. डैंड्रफ की समस्या आज कल आम हो गई है जिसकी वजह से कई बार खुजली भी होने लगती है, इससे बचने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती है। यह डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है जिससे खुजली की समस्या भी खुद ब खुद खत्म हो जाती है।
  1. त्वचा से संबंधित समस्याओं जैसे दाद, खाज, खुजली आदि के लिए भी यह बहुत लामभदायक है। इसके नियमित प्रयोग से बहुत ही कम समय में आप इन सब समस्याओं से छुटकारा पा सकती है।
  1. एलोवेरा शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप एलोवेरा जूस का प्रयोग कर सकते है।
  1. एलोवेरा में एंटीएजिंग प्रॉपर्टीज होती है जिससे यह त्वचा में कसावट लाता है। आज कल कम उम्र में झुरियो की समस्या आम हो गई है, लेकिन आप एलोवेरा का नियमित प्रयोग कर बहुत ही कम समय में झुर्रियो से निजात पा सकती है।
  1. एलोवेरा एक बहुत ही सस्ता और किफायती मेकअप रिमूवर भी है। इससे आप आसानी से बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए अपना मेकअप रिमूवर कर सकती है।
  1. अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे है तो आप बालों में नियमित तौर पर एलोवेरा का उपयोग करें इससे आपके बाल न सिर्फ झड़ना बंद होंगे बल्कि चमकदार भी हो जायेंगे।
  1. अगर आपके स्कल्प ऑयली है तो भी एलोवेरा आपके लिए उपयोगी साबित होगा। इसके नियमित इस्तेमाल के बाद आप महसूस करेंगी की ये बहुत ही आसानी से स्कैल्प में तेल के स्तर को नियंत्रित करता है और उन्हें ऑयली होने से बचाता है।
  1. अगर आप अपनी स्किन के टेन होने से परेशान है तो परेशान होना छोड़िए और एलोवेरा का नियमित प्रयोग कीजिए। इससे आपकी स्किन टोन लाइट होगी और एलोवेरा उसे पोषण भी देगा।
  1. एलोवेरा एक बहुत ही सस्ता और किफायती मॉश्चराइजर भी है। यह स्किन को पोषण देता है तथा इसके जेल में पाए जाने ढेरों विटामिन और मिनरल हमारी स्किन को स्वस्थ रखने में सक्षम हैं।

तो दोस्तों आज के लिए इतना ही जुड़े रहिए हमारे साथ और अपने सुझाव हमें देते रहिए।

फोटो सौजन्य- गूगल

प्रियंका चोपड़ा

आप लोगों ने अक्सर सुना होगा कि लंबे बाल भारतीय महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है। सुंदर, घने, लहराते बाल किस को पसंद नहीं होते ? बल्कि हम सब ये चाहते है कि हमारे बाल भी लंबे , घने और चमकदार हों।

“काली घटाओं के लिए तुम्हारे नागिन से काले बाल ही काफ़ी है…”

जी हां,  हर भारतीय महिला चाहती है कि उसके बाल काले, घने और स्वस्थ हो लेकिन आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव सबसे बड़ा कारण है जो बालों की समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। अधिकतर महिलाएं कामकाजी है जिस वजह से उन्हें रोज धूप, प्रदूषण, धूल, गंदगी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में सही से देखभाल ना होने के कारण बाल कमजोर होने लगते है और टूटने लगते है। इन्हीं सब समस्याओं के समाधान के लिए महिलाएं बहुत से तरीके अपनाती है पर कई बार जाने अनजाने ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके वे बालों की सेहत को नुकसान पहुंचा रही होती है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी चीज की ज्यादा मात्रा कभी कभी घातक साबित हो सकती है।

इसलिए आज मैं आपके लिए कुछ ऐसा लेकर आई हूं जिससे आप अपने लंबे, घने बालों का सपना पूरा कर सकती है।

जानते है कुछ ऐसे तरीके के बारे में जिससे कम समय में अच्छे परिणाम मिल सके: –

कैटरीना कैफ

  1. अच्छी और हेल्थी डाइट लें- आपको अपने बालों की सेहत के लिए अपने दिनचर्या और खानपान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बालों को पोषण मिले इसके लिए हमें अपने खानपान में हरी सब्जियां, अंडा, पालक, मेथी को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।
  2. डैमेज रिपेयर का ध्यान रखें- आज कल स्टाइलिंग का जमाना है, इस वजह से हमें भी अपडेट रहने की जरूरत होती है। इसके लिए हम नए तरीके अपनाते है, जैसे कैमिकल ट्रीटमेंट, स्ट्रेटनिंग, स्मूथिंग आदि। इन सब की वजह से बालों का टैक्सचर खराब हो जाता है और वो डैमेज हो जाते है। तो हमें ध्यान रखना चाहिए कि समय समय पर बालों की ज़रूरत के मुताबिक हेयर डैमेज रिपेयर ट्रीटमेंट ले लेना चाहिए ताकि बालों की सेहत को कोई नुकसान न हो।
  3. बालों को डीप मॉस्चराइज करें- बालों के लिए पोषण बहुत ज्यादा ज़रूरी है, इससे उनमें नई जान आती है और वो चमकदार भी होते है। बालों को मॉस्चराइज करने के लिए आप हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकती है। आजकल बाज़ार में बहुत सारे हेयर मास्क उपलब्ध है। हेयर मास्क में कुछ ख़ास तरह के इंग्रेडेंट्स होते है जो हमारे बालों के पोषण के लिए बहुत ही बेहतरीन होते है।
  1. बार बार बाल न धोएं- आप रोज रोज बालों धोती है तो इस को तुरंत बंद कर दीजिए। क्योंकि बार बार या जल्दी जल्दी बाल धोने से वो जड़ों से कमज़ोर हो जाते है, जिससे उनका टूटना शुरू हो जाता है। और बाल बेजान हो जाते है।
  1. हॉट ऑयल मसाज- हम सब बचपन से सुनकर ही बड़े हुए है को तेल बालों के लिए बहुत ही ज्यादा ज़रूरी है। आज कल धूल, प्रदूषण जो बालों की नमी और पोषण चुरा लेते है ऐसे में ये और भी जरूरी हो जाता है कि हम हॉट ऑयल मसाज हफ्ते में दो बार ज़रूर करे। इससे हमारे बाल बेजान होने से बच जाते है।
  2. दिन में दो बार कंघी करे- बालों को काला घना रखने के लिए ये जरूरी है आप दिन में दो बार हल्के हाथों से कंघी करे, इससे ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे बालों को घना और काला बनाए रखने में मदद मिलती है।

तो फिर आप भी ये टिप्स अपनाकर बन जाए काले घने लंबे बालों की मलिका और ऐसे ही उपयोगी टिप्स के लिए हमारे साथ बने रहिए।

फोटो सौजन्य- गूगल

छोटी बच्ची

आज यही पड़ोस के घर में रोने की तेज आवाजों ने मेरी नींद को तोड़ने में एक क्षण भी नहीं लगाया। लगातार बस यही सुनने को मिल रहा था, कि लड़की हुई है, इससे अच्छा तो होती ही ना।

लड़की को पैदा करने के जुर्म में उसकी मां को भी लगातार गालियां सुनने को मिल रही थी, बार बार उसको ये अहसास दिलाया जा रहा था कि उसने कितना भयानक जुर्म किया है। बार बार उसे ताने देकर बताया जा रहा था कि अगर वो लड़की की जगह लड़का पैदा करती तो आज मातम की जगह खुशियां मनाई जाती। उसे पड़ोस वाली औरतें भी ये बता रही थी कि उसमें लड़का पैदा करने कि क्षमता नहीं है, इसलिए लड़की पैदा करने के बाद वो किसी से भी ये उम्मीद न रखे कि सब लोग उसे इज्ज़त बक्शेंगें।

लेकिन इन सब के बीच वो नन्हीं सी परी अपनी मोटी-मोटी आंखो को खोले बहुत आस से एक एक करके सबको देख रही थी कि गलती से कोई मुस्करा कर उसे गोदी में उठा ले। लेकिन बच्ची है, नादान है, जानती ही नहीं कि ये सारे बेशर्म लोग उसके आने से खुश नहीं बल्कि उनपर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। कोई उसे गोदी लेना तो दूर उसको देखना तक नहीं चाहता।

वाकई ये सच कितना कड़वा है ना कि बहु सब को सर्वगुण संपन्न चाहिए लेकिन आज भी समाज में ऐसे लोग है जो बेटी को पैदा करना ही नहीं चाहते, उसे आज भी बोझ मानते है, आज भी नानी दादी सिर्फ पोते की चाह रखती है। आज भी लड़की होने पर कभी उसे कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जाता है या मार दिया जाता है।

ये समाज आज भी पहले की तरह ही अनपढ़ रवैया वाला समाज है, जो लड़कों के लिए अलग है और लड़कियों के लिए अलग।

आज की चर्चा उन लड़कियों के लिए है जिनके लिए आगे बढ़ना तो दूर…आगे बढ़ने के सपने देखना भी गुनाह है ।

बहुत दुख हो रहा है ये कहते हुए भी की आज भी लोग लड़को और लड़कियों में भेद करते है…

लाख बंदिश है जो उन्हें ये समझने ही नहीं देती कि उन्हें भी हक है अपनी ज़िन्दगी अपने तरीके से जीने का..बिल्कुल वैसे ही जैसे उनके भाई जीते है।

पता नहीं लोग क्यों ये नहीं समझना चाहते कि जब भगवान ने कोई फ़र्क नहीं किया तो वो क्यों इस पाप के भागीदार बन रहे है…जीने दो इन परियों को भी अपने तरीके से…. उड़ान भरने दो इन्हे भी अपनी गति से…।

और यकीन मनिए….एक दिन वो भी आएगा जब आपको इनपर नाज़ होगा … क्योंकि ये उस मुकाम पर होंगी जहां आपने कभी ख्वाहिश भी नहीं की होगी…

गौरतलब है कि उस वक़्त आपको यकीन नहीं होगा कि ये आपकी वहीं परियां है…. जिनके हंसने पर भी आपने पाबंदियां लगाई थी।।

चलिए जिसे समझना होगा वो इतने में समझ जाएगा… बाकी जिसको ये समझ नहीं आया उनके लिए कुछ और है मेरे पास….

मैं क्या जानू आज़ादी को, कैसे खुद को लड़का मानू,

मिले ही नहीं जो पंख मुझे, कैसे फिर मैं उड़ना जानूं ।

कैसे भुला दू इस हकीकत को, कैसे सच को सपना मानू,

जब आए अपने आंसू देने को, कैसे फ़िर मैं रिश्ते जानूं ।

सुकून दिया जिन फूलों में मुझे, कैसे उनको काटें मानू

हर पल जब खाई ठोकरें मैंने,कैसे फिर मैं उठना जानूं ।

दिखाए मैंने जो सपने दिल को, कैसे उनको टूटा मानू,

मिला ही नहीं कभी दरिया मुझे, कैसे फिर मैं प्यास को जानूं ।

भिगोया ही नहीं जिसने मुझे, कैसे उसको रिमझिम मानू,

जब मिली ही नहीं मूर्त मुझे, कैसे फिर मैं पूजा जानूं।

हर पल रुलाया जिसने मुझे, कैसे उसको अपना मानू

मिली ही नहीं कभी खुशी इस दिल को, कैसे फिर मैं हंसना जानूं ।

पाया है हर पल चार दीवारों मैं खुद को, कैसे इसको दुनिया मानू

मिला ही नहीं कभी जीवन मुझे तो, कैसे फिर मैं मौत को जानूं ।

मैं क्या जानूं आज़ादी को, कैसे खुद को लड़का मानू,

मिले ही नहीं कभी पंख मुझे तो कैसे फिर मैं उड़ना जानूं।।

 

फाइल फोटो- गूगल

शाइनी नेल पॉलिश

आज कल हम सब यही चाहते है कि ज़माने के साथ साथ हम अपने आप को अपडेट और आकर्षित रखें, ये न सिर्फ़ आपकी और हमारी चाहत है, बल्कि आज के समाज की मांग भी है।

कपड़े, मेकअप, रहन-सहन हर चीज में आज कल आपको थोड़े थोड़े समय बाद परिवर्तन देखने को मिलता है और ये सिर्फ इसलिए क्योंकि आज कल समाज हर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, तो हर कोई यही चाहता है कि हम पीछे क्यों रहे।
तो चलिए आज फिर कुछ नया अपनाते है, कुछ बदलाव करते है, अपने मेकअप के साथ !

कई बार हम बाज़ार जाते है और कुछ ऐसा ले आते है जो हमे अच्छा लगता है, लेकिन उस वक्त चलन में नहीं होता, तो ऐसे में हम क्या करे ?

दरअसल आज कल मैट का चलन काफ़ी बढ़ गया है मैट लिपस्टिक, मैट फाउंडेशन, मैट नेल पॉलिश आदि।
लेकिन हम बाज़ार जाते है और शाइनी लिपस्टिक, नेलपेंट हमें हमेशा ही अपनी और आकर्षित करते है और हम अपने पसंदीदा रंग की शाइनी नेल पॉलिश ले आते है लेकिन फिर कोई अनायास ही टोक देता है कि आज कल तो मैट का चलन है। फिर हम पछतावा करते है की अपने दिल की सुनकर गलत प्रोडक्ट खरीद लाए, लेकिन उनको अब इस्तेमाल के बाद वापिस लौटाया भी नहीं जा सकता तो ” ऐसे में क्या करे ?” यही प्रश्र आपके दिमाग़ में घूमता रहता है तो आइए मेरे पास आपकी इस मुश्किल का हल है।
जिससे आप बहुत ही आसानी से शाइनी नेलपॉलिश को मैट लुक दे सकती है:

आइए जानते है कैसे:-

हमारा पहला उपाय है  ‘पाउडर’

शाइनी नेल पॉलिश

जी हां, आप पाउडर की मदद से शाइनी नेल पॉलिश को मैट में बदल सकते है।
आइए जानते है:-

1. आप अपने नेल पॉलिश की बोतल में कुछ मात्रा में कार्न स्टार्च या बेकिंग पाउडर मिलाएं।।
2. अब इसको अपने नाखूनों पर लगाए।
3. सूखने दें और अब आप पाएंगे कि आपकी शाइनी नेल पॉलिश मैट में बदल चुकी है।।

हमारा दूसरा उपाय है ‘भाप’

जी हां, आप भाप की मदद से शाइनी नेल पालिश को मैट में बदल सकते है।
आइए जानते है:-

1. सबसे पहले आप अपने नाखूनों पर नेल पालिश लगाए।
2. अब एक पैन में पानी गर्म करे, तथा अपने नाखूनों पर भाप लगने दे।
3. कुछ देर बाद अपने हाथ गर्म पानी से हटा ले।
4. अब आप पाएंगे कि आपकी शाइनी नेल पॉलिश मैट लुक में बदल चुकी है।।

आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलते है एक और नए उपयोगी और स्पेशल लेख के साथ ।
अपना व अपनों का ख्याल रखें।

फोटो सौजन्य- गूगल