Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Author Archives: Pooja Sharma

...but even after lakhs of efforts, we could not get anyone's 'Ji-huzoori'.

दोस्तों, आज मैं आपकी होस्ट और दोस्त आपके लिए लेकर आई हूं जिंदगी से जुड़ी अनछुए पहलू जो उन पलों से जुड़ा हुआ जब हम अचानक बड़े हो जाते है और महसूस करते है कि जो दिखता है अक्सर उसके उल्ट होता है। वो बचपन में परिवार, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से सीखी हुई रिश्तों की A, B, C.. अचानक से हम भूलने लगते है। ऐसा लगता है मानो जो जिंदगी हमने पहले जी है वो अब वाली जिंदगी से तो मेल ही नहीं खाती। तो क्या जो पहले सीखा वो सब बेबुनियाद था? क्यों उस वक्त किसी ने ये नहीं सिखाया कि आगे की जिंदगी सिर्फ और सिर्फ समझौते से भरी होगी।

कभी-कभी हम ज़िन्दगी के उस मोड़ पर होते है, जहां ठहरना कुछ ज़रूरी सा हो जाता है और उस वक्त हमारे पास यह मौका होता है जब हम अपनी आंखों पर बंधी पट्टियां उतार सकते है, अपने आपको झूठी तसल्लीयों की जो घुट्टी पिलाई होती है, उनको बाहर निकाल कर सकते है, दूसरों की अच्छाइयों की जो परतें खुद पर चढ़ाई हैं उन्हें धो सकते है।

दरअसल, आजकल हर चीज़ में मिलावट हो गई है, यहां तक कि लोगो ने रिश्तों को भी नहीं छोड़ा। अब ये बात हम सब को पता है लेकिन हम इसे हज़म नहीं कर पाते, हां भई, करें भी तो कैसे? रिश्ते तो सबको चाहिए अब कोई अकेले कैसे जी सकता है। बस, यही से शुरू होता वो दौर खुद को झूठी तसल्ली देने का, अगर किसी ने दिल दुखाया तो हम सेकंड नहीं लगाते खुद को ये बात समझाने में कि…उसने जान बूझ कर नहीं किया।

कोई धोखा दे …तो उसकी कोई मजबूरी रही होगी।
कोई फायदा उठाए… तो कोई नहीं अगली बार नहीं करेगा।
कोई बर्बाद करने पर भी उतारू हो.. तो कोई नहीं, भगवान देख रहा है।
फिर जब कभी इन सब से थक कर, किसी अंधेरी रात में किसी कोने में खुद को अकेला पाते है तब समझ आता है इन गलतफहमियों के साथ से तो अकेला रहना ज्यादा अच्छा है। तब समझ आता है जब मन ऊपर तक भर जाए और बहुत अकेला महसूस हो, तो खुद को दी गई झुठी तसल्ली भी कोई राहत नहीं पहुंचा सकती…उस रात को जो समझ आता है, उस पर ज़रा ग़ौर फरमाए:-

ज़िन्दगी तेरे रंगों से रंगदारी ना हो पायी,
लम्हा-लम्हा कोशिश की हमने, मगर यारी ना हो पायी,
गुनाह तो किए बहुत दूसरों को आबाद करने के,
मगर अफसोस कि किसी भी गुनाह से गिरफ्तारी ना हो पायी,
खुशियां हमने भी बेशुमार लुटाई सब पर,
पर गलती से भी वो खुशियां हमारी ना हो पायी,
लम्हा लम्हा कोशिश की हमने, मगर यारी ना हो पायी।।

इम्तहान बहुत दिए हमने, मगर कभी वो कामयाबी हासिल ना हो पायी,
ज़िन्दगी के इन मुश्किल इम्तहानों की हमसे कभी तैयारी ना हो पायी,
मौके बहुत दिए कुछ शातिर दिमाग़ लोगों ने, हमें पास कराने के,
लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी हमसे किसी की ‘जी- हुजूरी’ ना हो पायी,
लम्हा लम्हा कोशिश की हमने, मगर यारी ना हो पायी।।
अपने उसूलों पर जिए हम, इसलिए किसी से गद्दारी ना हो पायी,
लोगों की तरह ‘बाहर से कुछ अंदर से कुछ’ जैसी अदाकारी ना हो पायी,
जानते हैं जनाब, बहुत मुफलिसी में गुजारे है दिन हमने,
मगर फिर भी गुलाबी नोटों के लिए हमसे, किसी की गुलामी ना हो पायी,
लम्हा लम्हा कोशिश की हमनें मगर यारी ना हो पायी।

एक बार टूट जाने के बाद वो सुनहरे सपनों की कड़ी हमसे ना जुड़ पायी,
ओस की तरह गिर तो गए किसी के लिए, मगर फिर भी ये ज़िन्दगी चमकता मोती ना हो पायी,
हां, कभी सूखे पत्तों की तरह ठंड मिटाने को किसी की, जला तो दिया खुद को,
लेकिन चाह कर भी किसी के दिए की बाती ना बन पायी,
लम्हा लम्हा कोशिश की हमने मगर यारी ना हो पायी।।
दूसरों को मुस्कुराने की वजह देते देते, ये ज़िन्दगी कभी अपनी गिरेबान में ना झांक पायी,
उस चांद को पाने की चाह में ये आंखें ठीक से कभी सो ना पायी,
सोचा था कभी कि एक दिन अपने लिए भी सब सहेज लूंगी,
लेकिन आज ज़रा ठहरी हूं कुछ पल के लिए तो समझ आया कि अपने लिए तो मैं कभी कुछ कर ही नहीं पायी,
लम्हा लम्हा कोशिश की हमने मगर यारी ना हो पायी।।

Remember, whatever person comes in your life, he leaves only after learning something.

आपने बहुत बार सुना होगा कि
Fate choose your relations,
You choose your friends..

ये लाइनें हम सब की ज़िन्दगी में बहुत सटीक बैठती है।। रोज रोज की इस भागमभाग में हम बहुत से लोगो से मिलते हैं और ये स्वभाविक है कि वो सब अलग अलग व्यक्तित्व के होते है। लेकिन उनमें से कई हमें इतना प्रभावित करते है जिसकी हमने पहले कभी कल्पना भी नहीं की होती।

शायद आपको इस टॉपिक में कोई खास इंटरेस्ट ना आए लेकिन फिर भी मैं बोलना चाहूंगी-

हाल ही में एक ऐसी शख्सियत से सामना हुआ, जिनका Helpful Nature मुझे ये सिखाने में कामयाब रहा कि हर इनसान एक जैसा नहीं होता। अगर आप किसी नए इनसान से मिलते हो तो किसी और के बर्ताव के कारण उसे कड़वा मत बोलो। क्योंकि ये बिल्कुल ज़रूरी नहीं कि किसी पुराने शख्स के बर्ताव से जो आपको परेशानी हुई है ,उसी तरह का बर्ताव आपको इस नए इनसान से भी मिले।

याद रखिए आपकी ज़िंदगी में जो भी इनसान आता है, आपको कुछ ना कुछ सीख देकर जाता है लेकिन वो आप पर निर्भर है कि आप उसे सकारात्मक लेते है या नकारात्मक। तो अगली बार आप किसी से मिले तो पहले उसको Observe करे, हो सकता है वो आपको जीवन जीने के तरीके और दूसरे के प्रति आपके नज़रिए को पूरी तरह बदल दे।

और हां, आप अपने आप को भी इन लोगो में शामिल कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले कुछ बातों पर ग़ौर करना होगा:-

1. मुस्कुराए: हर इनसान की जिंदगी में परेशानियां आती ही है, और हम सब ये भी जानते है की हर टाइम एक सा नहीं रहेगा । बुरा वक्त भी बीत जाता है , इसलिए हमेशा किसी से भी मिले तो मुस्कुरा के मिले। इससे सामने वाला थोड़ा सहज महसूस करेगा।

2. अच्छा सोचें: अच्छा सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि सबके लिए। दरअसल, हमारी सोच पर निर्भर है कि हम अपनी जिंदगी में कितनी सफलता हासिल करेंगे और कितने अच्छे नागरिक बनेंगे। वो आपने सुना होगा ना, “मन के हारे हार है, मन के जीते जीत” जी हां, ठीक ऐसा ही है आप अच्छा सोचेंगे , सकारात्मक सोचेंगे तो आपके साथ भी सब अच्छा ही होगा।

3. प्रशंसा करना सीखे: अगर किसी ने आपके लिए कुछ किया या कुछ ऐसा किया जो आपको अच्छा लगा तो बेझिझक उसकी प्रशंसा कीजिए। इससे उसको भी आत्मबल मिलेगा।

4. विन्रम रहें: आज कल लोग बहुत जल्दी अपना धैर्य खो बैठते हैं। उन्हें किसी भी बात को लेकर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। लेकिन कई बार इसकी वजह से वो अपना ही नुकसान करवा बैठते है। इसलिए कोशिश करें कि विन्रम रहें।

5. अपना 100 प्रतिशत दें: हमेशा अपना 100 प्रतिशत देनी की कोशिश करें फिर चाहे वो रिश्ता हो, पढ़ाई हो, नौकरी हो या फिर जिंदगी। क्योंकि जब आप अपना 100 प्रतिशत देते है तो जो सुकून आपको हासिल होता है उससे बड़ा कुछ नहीं है दुनिया में।

If you mean the world then you are Hero, and if not then you are Zero for them.

कभी कभी ये देख कर बहुत अफसोस होता है कि दुनिया इतनी Double Standard हो गई है कि उसे अपने मतलब के आगे कुछ दिखाई नहीं देता। आप ने कुछ किया और वो दुनिया के मतलब का हैं तो आप उनके लिए Hero, और अगर वो उनके मतलब का नहीं है तो आप उनके लिए Zero।

कभी कभी ये भी होता है कि उन्हें आपका आगे बढ़ना हज़म नहीं होता फिर वो दूसरों के आगे आपकी बुराइयों की उल्टियां करने लगते है…।

अगर आप किसी से दो कदम आगे हो तो वो आपको नीचे गिरा कर आपके कंधे पर पैर रख कर आगे बढ़ना पसंद करते है बजाए इसके की वो फेयर तरीके से आगे बढ़े। और फिर वो दौर शुरू होता है कि इस गिरने गिराने की कश्मकश में इनसान इतना गिर जाता है कि अपनी छोटी सोच के कुएं से कभी बाहर नहीं आ पाता और उसकी सोच का दायरा कहां तक सिमट जाता है और उससे लोग किस तरह बचना चाहते है वो मैं आपको इस कविता के माध्यम से समझाना चाहूंगी।

लेकिन इससे पहले मैं आपको ये ज़रूर कहना चाहूंगी कि आगे बढ़ना अच्छा है, हर इनसान की चाहत होती है कि वो सफलता हासिल करे, उसकी मेहनत का उसे भरपूर फ़ल मिले, लेकिन दोस्तों हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हम उस सफलता को अपने दम पर हासिल करें ना कि किसी को नीचा दिखा कर।

दरअसल, किसी को धोखा देकर हम कुछ पल के लिए खुश हो सकते है लेकिन कही न कही के छोटा सा दिल जनता है कि हमने किसी के साथ गलत किया है और फिर ये छोटा सा दिल उस बोझ के तले दबता जाता है, हर पल, हर घड़ी। दिल तो आपका है न किसी और का थोड़े ही है तो फिर क्यों इसे खुद ही इतना परेशान करना।

हमेशा ध्यान रखें सफलता से बड़ी पूंजी सुकून है, जो किसी को खुश करके हासिल हो, किसी को दुखी या परेशान कर के कभी नहीं,
कोशिश कीजिएगा की कभी आपसे कोई ऐसी बात न कहे जो इन पंक्तियों में शामिल है:

जीने भी दे दुनिया हमें , अब यूं तो ना सता,
चंद सांसें ही तो ली है हमने रोज़, तू यूं हम पर ज़िन्दगी जीने का इल्ज़ाम ना लगा।।
चंद ख्वाहिशें मेरी पूरी हो जाए , तो तुझे ऐतराज़ क्यों है,
टूटे सपनों के टुकड़े ही तो जोड़ते है रोज़,
तू यूं हम पर सपने बुनने का इल्ज़ाम ना लगा।।
इस मायूस सी ज़िन्दगी में रंग भरना चाहे अगर,

तो कम से कम यूं मुंह तो ना फुला,
उन रंगों का कतरा कतरा सिर्फ मेरा है,
तू यूं हम पर रंग चुराने का इल्ज़ाम ना लगा।।
कुछ पल अगर खुद के लिए जी ले , तो ये गुनाह क्यों है,
ये मुस्कुराहटें मेरी, इनकी वजह भी मै हूं,
तू यूं किसी की वजह से मुस्कुराने का इल्ज़ाम ना लगा।।
कुछ कर दिखाने का जुनून है अगर , तो तुझे कोई मसला क्यों है,
कुछ बेचैनियां है जो रातों को सोने नहीं देती,
पर तू किसी की याद में जगने का इल्ज़ाम ना लगा।।
ज़िन्दगी मेरी है , मुझे अपने हिसाब से जीने दे,
राहों में मेरी यूं रोड़ा ना लगा,
जहां हूं मैं आज, सिर्फ अपनी मेहनत के दम पर हूं,
किसी के तलवे चाटने का तू मुझे पर इल्ज़ाम ना लगा।।

Life is not easy but becomes easy when the teacher teaches the lesson of good and bad

एक आर्टिकल पढ़ने के बाद एक बार फिर ये एहसास हुआ कि हमारी जिंदगी में बहुत सारी चीज़ें ऐसी होती है जो हमारे पापा मम्मी , हमारे पड़ोसी हमें चाह कर भी नहीं सीखा पाते…लेकिन उन्हीं चीज़ों को कोई अगर अप्रत्यक्ष रूप से सीखा सकता है वो होता है शिक्षक

जी हां, शिक्षक ही तो है जो हमारे बच्चों को 07 घंटे अपनी छत्र छाया में रखकर वो हर सबक सिखाता है, जिससे जिंदगी जीना आसान ही नहीं बल्कि सहज हो जाता है। पाठशाला में वो उन्हें उन सारे कर्तव्यों को बताते हैं जो उन्हें एक काबिल नागरिक बनाने में मदद करता है।

जी हां, एक बच्चे के जीवन में शिक्षक का क्या महत्व होता है ये आप और मैं भली भांति जानते हैं।
एक बच्चे के जीवन में शिक्षक की क्या भूमिका है….इसे मैं इस आर्टिकल के माध्यम से समझना चाहूंगी।

“अब्राहम लिंकन का पत्र अपने पुत्र के शिक्षक के नाम”

हे शिक्षक, मैं जानता हूं और मानता हूं..
कि ना तो हर व्यक्ति सही होता है और ना ही होता है सच्चा,

किन्तु तुम्हें उसे सिखाना होगा कि कौन बुरा है और कौन अच्छा।

समय भले ही लग जाए, लेकिन
अगर सीखा सको तो उसे सिखाना
कि पाये हुए पांच रुपये से अधिक मूल्यवान है
स्वयं एक रुपया कमाना।

पायी हुई हार को कैसे झेले, उसे यह भी सिखाना
और साथ ही सिखाना, जीत की खुशी को मनाना।
उसे सिखाना कि सबकी बातें सुनते हुए अपने मन की भी सुन सके,

यदि सिखा सकते हो तो सिखाना कि दुःख में भी मुस्कुरा सके,
घनी वेदना से आहत हो, पर खुशी के गीत गा सके ।।

उसे यह भी सिखाना आंसू बहते हो तो उन्हें बहने दे,
इसमें कोई शर्म नहीं…कोई कुछ भी कहता हो … कहने दें ।

उसे साहस देना ताकि वक़्त पड़ने पर अधीर बने,
सहनशील बनाना ताकि वह वीर बन सके।

उसे सिखाना की वह स्वयं पर असीम विश्वास करे,
ताकि समस्त मानव जाति पर भरोसा व आस धरे।
यह एक बड़ा लंबा सा अनुरोध है,

पर तुम कर सकते हो, क्या इसका तुम्हे बोध है?
मेरे और तुम्हारे…दोनों के साथ उसका रिश्ता है;
सच मानो मेरा बेटा एक प्यारा सा नन्हा फरिश्ता है।।

फोटो सौजन्य- गूगल

If you don't like something between two different minded people

“A silent boy and a talkative girl are the perfect match for life”.

हां जी, बहुत बार सुनी होंगी आपने ये खूबसूरत सी पंक्तियां… पर क्या लगता है आपको क्या ये पंक्तियां हमारी वास्तविक जीवन में सटीक बैठती होंगी..?
आज हम ऐसे ही खूबसूरत अहसास के बारे में बात करने वाले है…

हमारे आस पास ऐसे बहुत से कपल है जो हैबिट और नेचर में वो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं लेकिन फिर भी बहुत ही डेडिकेशन के साथ खूबसूरत तरीके से अपने इस प्यारे से रिश्ते को निभाए जा रहे है।

दरअसल, बहुत बार देखने को मिलता है कि जब दो अलग सोच वाले लोग मिलते है तो उनके बीच की केमिस्ट्री बहुत ही बेहतरीन होती है बजाए दो एक जैसी सोच वाले लोगों के।
दो अलग सोच वाले लोगों में अगर किसी एक को कुछ पसंद नहीं होता तो दूसरे के साथ रहते रहते उसे भी वो चीजें पसंद आने लगती है , हां भले ही पूरी तरह से ऐसा ना हो लेकिन थोड़ा थोड़ा एडजस्ट करते करते वो एक ‘परफेक्ट पेयर’ बन जाते है।

If you don't like something between two different minded people

 

इसे समझने के लिए आपको मेरी आगे कि कुछ पंक्तियों पर गौर करना होगा…उम्मीद करती हूं कम शब्दों में आपको ज्यादा समझा सकूं…

हां, बहुत Simple हो तुम, और मैं अब भी High Heels की चाह रखती हूं,
Black Shirts से परहेज है तुम्हें, और मैं अलमारी में सिर्फ Black रखती हूं,
हां, बहुत खर्चीले हो तुम और मैं बचत में विश्वास रखती हूं,
कंजूस नहीं हूं मैं लेकिन आगे का सोच कर चलती हूं,
जानती हूं कि तुम बहुत कम में भी खुश हो लेकिन मुझे वो सब चाहिए जो मैं Deserve करती हूं ।

हां, बहुत Cute हो तुम, और मैं थोड़ा खडूस वाला Behave करती हूं,
बहुत Confident हो तुम, और मैं आज भी Nervous होने पर नाखुन चबाने लगती हूं,
हां, नहा कर तुम सरसों का तेल लगा लेते हो, और मैं अब भी Perfume की चाह रखती हूं,
तुम फेर लेते हो हाथ ऐसे ही बालों में, और मैं Straightner की चाह रखती हूं
जानती हूं कि तुम बहुत कम में भी खुश हो, लेकिन मुझे वो सब चाहिए जो मैं Deserve करती हूं ।

हां, तुम्हें चाय पसंद है जो कभी कभी तुम्हारे लिए मैं भी पी लेती हूं, पर फिर भी कोल्ड कॉफी की चाह रखती हूं,
कभी थकान होने पर तुम सोना पसंद करते हो, और मैं तुम्हारे कंधे पर सिर रखकर घंटों बैठे रहने की चाह रखती हूं,
जानती हूं कि तुम बहुत कम में भी खुश हो, लेकिन मुझे वो सब चाहिए जो मैं Deserve करती हूं ।

हां, तुम कुछ कहते नहीं हो कभी, और मैं बिन बोले ही तुम्हारे दिल का हाल जानती हूं,
इस प्यारे से रिश्ते को ऐसे ही निभाते रहे , बस यही दुआ मैं रोज मांगती हूं,
बहुत कुछ नहीं चाहिए तुम्हें, और मैं दुनिया कि हर खुशी तुम्हें देना चाहती हूं,
..अब तुम बहुत कम में खुश हो… तो रहो,
लेकिन मुझे वो सब चाहिए जो मैं Deserve करती हूं।।

The secret of Shahnaz Gill's glowing skin, how to keep her skin healthy

मेकअप लुक हो या नो मेकअप लुक ये पंजाबी कुड़ी सबकी नजरों में छाई रहती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पंजाब की “कैटरीना कैफ” यानी शहनाज गिल की। बिग बॉस- 13 से खास पहचान बनाने वाली शहनाज का स्टाइल स्टेटमेंट सबसे हटके है। हम सभी जानते हैं कि शहनाज़ अपने चुलबुले अंदाज की वजह से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती है। इस पंजाबी कुड़ी के स्टाइल स्टेटमेंट के अलावा लोग उनकी फ्लैलेस, निखरी, ग्लोइंग स्किन के भी कायल हैं। महिलाएं उनकी चमकती त्वचा का राज जानने के लिए बेकरार होती हैं। तो चलिए आज पंजाब की ‘कैटरीना कैफ’ के खास टिप्स जानते हैं जिससे वह रहती हैं हमेशा चमकती-दमकती-

शहनाज गिल का चमकती त्वचा का, उस को मेंटेन रखने का एक सबसे हटके फंडा है– वह हमेशा अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए खूब पानी पीती हैं , उनका कहना है कि त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग रखने के लिए दिन में कम से कम 08 से 10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। साथ ही आप जूस, नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपनी त्वचा को ग्लोइंग रखने के लिए शहनाज गिल एक हेल्थी डाइट लेती हैं। जिसमें वह तैलीय खाने को बिल्कुल ही अवॉइड करती हैं । उनका मानना है और हम सब यह जानते हैं कि तैलीय खाना त्वचा पर पिंपल्स निकलने का एक बहुत प्रमुख कारण है। शहनाज गिल अपनी त्वचा को फ्लालेस ग्लो देने के लिए हमेशा वसायुक्त भोजन से दूरी बनाए रखती हैं, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वसा युक्त चीजें खाने से हमारी स्किन ऑयली हो जाती है जिसकी वजह से धूल ,मिट्टी, प्रदूषण को एब्जॉर्ब करती है। जिसकी वजह से स्किन पर रैशेज और पिंपल होने का खतरा बना रहता है। और इससे स्किन पोर्स भी बंद हो जाते हैं।

शहनाज गिल अपनी डाइट में हमेशा ही ग्रीन वेजिटेबल्स को प्रमुख रूप से शामिल करती हैं। ग्रीन वेजिटेबल से हमें आयरन और बहुत सारा फाइबर मिलता है । जिससे हमारी स्किन हाइड्रेट होती है और उन पर यूवी रेज का प्रभाव कम पड़ता है।

त्वचा को हमेशा मॉश्चराइज रखने तथा घर से बाहर निकलने से पहले अपनी स्क्रीन पर सनस्क्रीन का प्रयोग करना शहनाज गिल कभी नहीं भूलती। वह बताती हैं कि यह सब करना उनका बेसिक रूटीन है। शहनाज गिल के ग्लोइंग टिप्स हमने आपको दे दिए लेकिन साथ ही हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि उनके जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको अपनी आदतों में भी कुछ बदलाव करना पड़ेगा :

जैसे कि रात को सोने से पहले हमेशा आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप अपना मेकअप रिमूव कर के ही सोएंगे।

हमेशा सुबह उठने के बाद भी अपनी स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करे।।

Take care of your white clothes in such a way that never be afraid of getting dirty

“वो जो तुम्हारी व्हाइट शर्ट है ना,
बहुत सूट करती है तुम पे।”

जी हां, इस तरह के ढेरों कॉन्प्लीमेंट आपको अक्सर सुनने को मिलते होंगे। जब-जब आप कभी सफेद रंग के कपड़े पहनते होंगे। जी हां, बहुत सारे लोगों को सफेद रंग बहुत पसंद होता है इसलिए वह अपने वार्डरोब में अधिक संख्या में इसे शामिल करते हैं। लेकिन सफेद कपड़े बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं उन पर दाग लग जाते हैं तो वह आसानी से नहीं जाते।
जिस वजह से लोग सफेद कपड़ो को पहनना या तो बंद ही कर देते हैं या बहुत कम कर देते हैं। दाग लगने के साथ ही वाइट का ख्याल ही दिमाग से निकल जाता है लेकिन अगर आपके सफेद कपड़ो पर दाग लग गया है तो उसे फेंकने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है।

आइए, आज हम बता दें कि किस तरह आप अपने व्हाइट्स पर लगे दाग आसानी से निकाल पाएंगे ।
तो चलिए जानते हैं कैसे आपको इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा मिल सकता है-

1. बेकिंग सोडा: जी हां, बेकिंग सोडा आप के दाग निकालने के साथ ही आप के कपड़ो को एक नई चमक देता है। अगर आपके वाइट कपड़ो पर टमाटर, हल्दी या सब्जी के जिद्दी दाग लग गए हैं तो उन्हें हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना यह होगा कि थोड़ा सा बेकिंग सोडा जो आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध होता है उसको एक चम्मच लेकर दाग वाली जगह पर डालें तथा उसको नींबू के रस के साथ हल्का सा रगड़े तथा उसके बाद कुछ देर तक अपने कपड़ों को सर्फ में भिगो दें। जब आप उसको सर्फ में से निकालेंगे तो आप पाएंगे कि आपकी वाइट कपड़े पहले की तरह ही चमकदार और बिल्कुल सफेद हैं।

2. अमोनिया: अपने जिद्दी दागों को हटाने के लिए आप अमोनिया का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह एक ऐसा तत्व है जो आपकी वाइट कपड़ो पर से जिद्दी दागों को आसानी से निकाल देगा । इसके लिए आपको अमोनिया जो कि बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है, उसे अपने कपड़ों के जिद्दी दागों पर अप्लाई करना है और कुछ देर बाद उनको रगड़ कर साफ़ कर लेंगे।

Take care of your white clothes in such a way that never be afraid of getting dirty

3. नींबू का रस: आपके जिद्दी दागों को निकालने में आपका साथ नींबू का रस भी दे सकता है। अगर आप के कपड़ो पर हल्दी के जिद्दी दाग लग गए हैं तो आप कुछ देर के लिए नींबू का रस डालकर उसको रब करें और फिर साबुन लगाकर उसको धो लें। आप पाएंगे कि आपके जिद्दी दाग 90 फीसदी तक साफ हो चुके होंगे।

4. रबिंग एल्कोहल: रबिंग एल्कोहल आपके गहरे दागों से आपको जल्द ही छुटकारा दिला सकता है आपको करना यह होगा कि रबिंग एल्कोहल को नींबू के साथ मिक्स करें तथा दाग वाली जगह पर लगाएं। इससे दाग थोड़े से हल्के हो जाएंगे, अब आप उसको हल्का रगड़े और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर जब आप अपने कपड़ों को देखेंगे तो आप पाएंगे कि आपके व्हाइट पहले की तरह बिल्कुल साफ हो चुके हैं।

5. हाइड्रोजन पैरोक्साइड: आप अपने सफेद कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों से छुटकारा पाने के लिए हाइड्रोजन पैरोक्साइड भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना यह होगा कि आप गर्म पानी के साथ दो चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाएं तथा उसको दाग वाली जगह पर लगाएं और लगाकर हल्का रब करें। उसके बाद उसे भिगोकर छोड़ दें कुछ देर बाद जब आप अपने कपड़ों को धोएंगे तो आप पाएंगे कि पहले की तरह दाग एकदम साफ हो चुका है और आपके कपड़े पहले की तरह चमकदार हो चुके हैं।

इसी के साथ आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जिससे आपके व्हाइट कपड़े हमेशा ऐसे ही चमकदार बने रहेंगे।

दरअसल, कुछ केमिकल बाजार में उपलब्ध होते हैं जो यह दावा करते हैं कि उनका इस्तेमाल करते ही आप जिद्दी दागों से चंद मिनटों में छुटकारा पा सकते हैं लेकिन उनका इस्तेमाल आपके व्हाइट कपड़ो को और ज्यादा खराब कर सकता है। इस वजह से आपको केमिकल का इस्तेमाल बहुत सोच समझ कर करना चाहिए।

6. गंदी जगह पर ना बैठे: कई बार हम बिना देखे कही भी बैठ जाते है, जिससे दाग लगने के चांसेज बढ़ जाते है।

7. वाशिंग के दौरान रंगीन कपड़ों को अलग रखें: व्हाइट को रंगीन कपड़ों के साथ कभी ना धोए। इससे उन पर दूसरे कपड़े का रंग चढ़ने का डर बना रहता है।

8. ब्लीच के इस्तेमाल से करें परहेज: सफेद कपड़ो पर ब्लीच का इस्तेमाल ना करें। ये कपड़े के रेशों को कमजोर करता हैं।

Along with dieting to keep the body in shape, this method will keep you carefree

हर महिला की पहली ख्वाहिश होती है कि उसका शरीर सही आकार या शेप में ढला रहे। शरीर को एक परफेक्ट वजन व शेप में रखने के लिए हर कोई अलग अलग तरीके अपनाता है। लेकिन एक सर्वे के मुताबिक महिलाएं इस मसले पर ज्यादा फिक्रमंद होती हैं। वह जहां शरीर को शेप में रखने के लिए डाइटिंग जैसा विकल्प चुनती हैं, वहीं वह एक्सरसाइज या योग का भी बखूबी ख्याल रखती हैं। यह तो हो गई खाने-पीने व योग, व्यायाम से संबंधित विकल्पों की बातें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर को परफेक्ट शेप में रखने के लिए हमारे कपड़े भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इस सूची में सबसे पहला नाम आता है ब्रा।

जी हां, शरीर को परफेक्ट शेप में रखने के लिए ब्रा का उपयोग किया जाता है। बिना ब्रा पहने स्तनों की सुंदरता खत्म सी हो जाती है। बिना ब्रा पहने स्तन बेडौल से और भद्दे नजर आने लगते हैं। लेकिन अगर आप को ब्रा ना पहनने की आदत है तो आपको जानना जरूरी है कि कुछ समय के बाद स्तनों का आकार खराब होने लगता है। लेकिन कई बार बाजार में ढेरों वैरायटी होने की वजह से हम समझ नहीं पाते कि कौन सी ब्रा हमारे लिए परफेक्ट होगी। उसका आकार, साइज व फैब्रिक चुनने में हम दुविधा महसूस करते हैं तो चलिए आज जानते हैं कि ब्रा खरीदते समय हमें किन बातों का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है-

1. सबसे पहले आप फैब्रिक का चुनाव करें अगर आप रोजाना पहनने के लिए ब्रा खरीदना चाहते हैं तो आप कॉटन या किसी नरम फैब्रिक का चुनाव कर सकते हैं जिससे आपको पूरा दिन आरामदायक महसूस होगा।

2. आपको ब्रा खरीदते समय जो ध्यान रखना होता है वह होता है ब्रा की सही फिटिंग अगर ब्रा की सही फिटिंग को आप नज़रंदाज़ करती है तो फिर इसको पहनने के बाद आप असहज महसूस करेंगी।

3. जी हां, आप को ब्रा खरीदते समय अपने कप साइज का बखूबी ध्यान रखना चाहिए । अगर आप उसको नजरअंदाज करती हैं तो कई बार ऐसी स्थिति सामने आती है कि सही कप साइज ना होने की वजह से आपके स्तन आधे बाहर की तरफ उभरे हुए दिखाई देते हैं। जो कि किसी भी परिस्थिति में आपको अप्स मोमेंट का शिकार बना सकते है।

Along with dieting to keep the body in shape, this method will keep you carefree

4. ब्रा खरीदते समय स्ट्रैप को ध्यान से देखें अगर आप इसको नजरअंदाज करती हैं तो इससे आपको कई बार ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है कि आपकी ब्रा ढीली हो जाती है। अगर आप स्ट्रैप को ध्यान से देखते हुए ब्रा खरीदती हैं तो आप ध्यान रखिए कि ब्रा कि स्ट्रैप सरकनी नहीं चाहिए। अगर वह सरकती है तो इसका मतलब यह है कि वह आपके साइज के मुताबिक ढ़ीली है।

5. अगर आपको अपना कप साइज या ब्रा के साइज का सही माप ना पता हो तो कोशिश करें कि ऑनलाइन ब्रा ना खरीदें इससे ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है कि आप की साइज के अनुसार आपको गलत ब्रा डिलीवर हो जाए।

6.सही माप ना पता होने की स्थिति में आपको किसी ऐसी दुकान या मॉल से ब्रा खरीदना चाहिए जहां आपको ट्राई करने का विकल्प उपलब्ध हो।

7. ब्रा खरीदने से पहले आप यह जान लें कि आप को किस प्रकार की ब्रा चाहिए जैसे कि आप सपोर्ट ब्रा लेना चाहती हैं या अगर आपके स्तन छोटे हैं तो आपको पैड वाली ब्रा लेनी चाहिए।

8. ब्रा खरीदते समय यह अनिवार्य हो जाता है कि हम अपनी शारीरिक रचना को मध्य नजर रखते हुए ही अपनी ब्रा का चयन करें ।उसके फैब्रिक का चयन करें उसकी शेप का चयन करें तभी हम अपने आप को कॉन्फिडेंट महसूस करा सकते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

After all, what is this scrub and why is it so important?

आजकल हर कोई कामकाजी हैं जिसकी वजह से घर से बाहर निकलना जरूरी सा हो जाता है। हम सब जानते हैं कि बाहर का वातावरण कितना ज्यादा प्रदूषित हो गया है । इसी के चलते धूल, मिट्टी, प्रदूषण आदि सभी मिलकर हमारी त्वचा को बेजान बनाने में अपना भरपूर सहयोग देते हैं। जिसकी वजह से हम अक्सर बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स में ढेर सारा केमिकल मौजूद होता है जो कभी-कभी हमारे लिए हानिकारक साबित होते हैं । दोस्तों, त्वचा को साफ करने में आप तीन चरणों की प्रक्रिया से गुजरते हैं जिसमें पहला फेस वॉश, दूसरा स्क्रब (Scrub) और तीसरा फेस पैक हैं।

इस प्रक्रिया को हम फेस क्लीनिंग प्रोसेस कहते हैं जिसमें स्क्रब एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ..तो पहले हम जान लेते हैं कि आखिर स्क्रब होता क्या है और यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

दोस्तों, स्क्रब्स त्वचा की डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। यह ओपन पोर्स को भी साफ करता है लेकिन बाजार में मिलने वाले स्क्रब कभी-कभी आपको निराश कर सकते हैं तथा कभी कभी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं और अक्सर जो स्क्रब अच्छे और भरोसेमंद हो सकते हैं वह आपके बजट के बाहर होते हैं। जिस वजह से आप उनको खरीद नहीं पाते।

तो ऐसे में ऐसा क्या करें जो आपके लिए किफायती हो और अच्छा भी हो, तो चलिए हम आपको अपनी रसोई की तरफ ले चलते हैं और आपको कुछ ऐसे स्क्रब के बारे में बताते हैं जो आपको किचन में ही आसानी से उपलब्ध होते हैं साथ ही वह प्राकृतिक भी होते हैं।

हमारी इस सूची में सबसे पहले जो नाम आता है वह है-

1. कॉफी: दोस्तों, कॉफी में एक बेहतरीन तरह का तक तत्व पाया जाता है जिसको कैफीन कहते हैं यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। यह एक एक्सफोलिएटर भी है। कॉफी हमारी त्वचा की गंदगी और डेड सेल्स को बाहर निकालती है। इसे फेस स्क्रब को बनाने का सबसे आसान तरीका ये है-

आप 02 चम्मच कॉफी को ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़े। थोड़ी देर बाद आप ठंडे पानी से मुंह धो ले। आप कॉफी का इस्तेमाल स्क्रब बनाने के लिए शहद के साथ मिक्स करके भी कर सकते हैं।

2. चीनी: हमारी रसोई में पाई जाने वाली चीनी जिसका इस्तेमाल हम चीजों की मिठास बढ़ाने के लिए करते हैं वह हमारे स्क्रब के लिए भी प्रयोग हो सकती है। हम सभी जानते हैं कि शुगर एक एक्सफोलिएटर है जिसकी वजह से यह हमारी त्वचा की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है। इसको बनाने के लिए हमें शुगर को लेमन के साथ मिक्स करना होता है और अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ना होता है।

3. ओटमील: ओटमील भी हमारी त्वचा के लिए एक बेहतरीन स्क्रब साबित हो सकता है। इसमें स्किन प्रोटेक्टिंग तत्व पाए जाते हैं और यह त्वचा को मॉइस्टराइज भी करता है। इसको बनाने के लिए हमें इसको पानी के साथ मिक्स करके पेस्ट बनाना होता है और अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लेना होता है।

4. सरसों: छोटी सी दिखने वाले सरसों के दाने भी हमारे स्क्रब के लिए बहुत बेहतरीन होते हैं। इनमें विटामिन और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो हमारी स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं और यह स्किन को हाइड्रेट भी करते हैं। इसको बनाने के लिए हमें इसको दही, शहद और आटे के साथ मिक्स करना होता है और अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ना होता है तथा आप कुछ देर बाद अपने फेस को पानी से साफ कर सकते हैं।

5. तिल और हल्दी: दोस्तों, आप स्क्रब बनाने के लिए तिल और हल्दी का प्रयोग भी कर सकते हैं जैसा कि हम सभी जानते हैं कि तिल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी एंड एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह हमारे मुहांसों की समस्याओं को भी दूर करता है । इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको थोड़े तिल और हल्दी को गुलाब जल के साथ मिक्स करना होता है और कुछ देर के लिए चहरे पर लगाकर ठंडे पानी से मुंह धो लें।

6. ग्रीन टी: दोस्तों, ग्रीन टी भी एक बहुत अच्छा स्क्रब माना जाता है इसके असीमित लाभ आपको देखने को मिलेंगे। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसका स्क्रब बनाने के लिए ग्रीन टी को दही के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाना होता है, जिसका असर आपको इंस्टेंट देखने को मिलता है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Get beautiful and soft lips in few minutes

आज के इस मुश्किल समय में अपने आप को समय देना बहुत मुश्किल सा हो गया है। जिसे देखो भाग रहा है, हर कोई एक ऐसी दौड़ में शामिल है जिसमें दौड़ना तो जरूरी है लेकिन जाना कहां है यह बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसे में हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी नहीं रख पाते और अगर अपने लिए, अपने शरीर, अपने सौंदर्य की देखभाल के लिए समय निकाल भी लिया तो शरीर के कुछ हिस्सों पर हमारा कभी ध्यान ही नहीं जाता । जिसमें सबसे पहले शामिल है हमारे होंठ।

वैसे तो हर महिला की चाहत होती है गुलाब की पंखुड़ियों से होंठ पाना लेकिन समय ना मिलने की वजह से हम उनके लिए कुछ करते नहीं हैं। तो अगर आप भी चाहती हैं कि गुलाबी, सोफ्ट और सुंदर होठों का सपना सच हो तो हमारे पास कुछ ऐसे टिप्स हैं जिससे आप आसानी से अपनी गुलाबी होठों की चाहत पूरी कर पाएंगी तो चलिए जानते हैं वह कुछ खास टिप्स:

1. लिप स्क्रब: अपने होठों को स्क्रब करना ना भूलें। जी हां, दोस्तों कई बार होठों पर पपड़ी या डेड स्किन जमा हो जाती है जिसकी वजह से हमारे होंठ रूखे लगने लगते हैं। इसके लिए आपको उन्हें स्क्रब करना जरूरी सा हो जाता है। स्क्रब करने के लिए आप अपने घर की रसोई में ही मौजूद चीनी और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। चीनी और शहद का मिलाएं और उसको होठों पर कुछ मिनटों के लिए रब करें।

2. नमी बनाए रखना जरूरी: सुंदर और कोमल होठों के लिए जरूरी है अपने होठों की नमी बनाए रखना। हमेशा होठों को नरम बनाए रखने के लिए उनको रूखे होने से बचाने के लिए लिप ब्लेम का इस्तेमाल करें।

3. कालेपन से छुटकारा पाने के लिए:

Get beautiful and soft lips in few minutes

धूप में रहने की वजह से सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे होंठों पर पड़ता है। तथा वो काले पड़ने लगते है। इसके लिए आप सुबह उठते ही एक मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें तथा अपने होठों पर उसको धीरे-धीरे से झगड़े जिससे होठों का कालापन और पपड़ी की समस्या दूर होती है।

4. लिप मास्क भी है जरूरी: जी हां, जैसे की फेस स्क्रब के बाद आप अक्सर फेस मास्क लगती है, वैसे ही होंठों पर स्क्रब करने के बाद आपको लिप मास्क भी लगाना चाहिए। इसके लिए आप थोड़ा शहद और उसमे नींबू के रस की कुछ मात्रा मिला कर अपने होंठों पर अप्लाई कर सकती है।

5. सोने से पहले होंठों को मॉइश्चराइज करें: जी हां, सोने से पहले हमेशा अपने होंठों को मॉइश्चराइज करे। इस के लिए आप पेट्रोलियम जैली का उपयोग कर सकती है।

6. पानी पीना जरूरी: हमारे शरीर में पानी की कमी का संकेत सबसे पहले हमारे होंठ देते है, जब हमारे शरीर डी हाइड्रेशन की समस्या महसूस करता है तो होंठ रूखे हो जाते है, और फटने लगते है। इसलिए पानी की एक नियमित मात्रा लेती रहें।

7. चबाएं नहीं: कई लोगो की आदत होती है कि वो अक्सर होंठ चबाते है या काटते रहते है, जिससे उनको बहुत नुकसान होता है। इसलिए अपनी आदतों को भी सुधारिए।

8. धूम्रपान को न कहें: अगर आप भी गुलाबी और मुलायम होंठों की ख्वाहिश रखती है तो स्मोकिंग को कहें न। स्मोकिंग की वजह से हमारे होंठ काले पड़ने लगते है।

9. रात को सोने से पहले लिपस्टिक साफ करे: कई बार हम काम के चक्कर में सोने से पहले मेकअप रिमूवर करना भूल जाते है जो हमारी स्किन को खुल के सांस नहीं लेने देता। इसलिए सोने से पहले मेकअप और लिपस्टिक याद से रिमूव करे।

10. कपूर वाली लिप बाम को न कहें: कई बार हम बिना देखे ही कुछ ऐसे प्रोडक्ट खरीद लेते है जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाते है। इन्हीं में से है ऐसे लिप ब्लेम जिनमें कपूर मिला होता है। याद रखें कपूर आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसे लिप ब्लेम को घर न लाएं जिनके कपूर की मात्रा हो।

फोटो सौजन्य- गूगल