Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: Masakalii

Friendship with books will never let you feel alone.

पापा अक्सर कहा करते थे कि जिंदगी में अगर दोस्त (Friendship ) बनाना है तो आपका सबसे अच्छा दोस्त किताबें ही कहलाएंगी, जो जिंदगी के किसी भी मोड़ पर आपका साथ नहीं छोड़ेंगी। जब कभी आप जिंदगी के किसी मुश्किल दोराहे पर खड़े होंगे, उस समय में भी यह आपको सही रास्ता दिखाने में मदद करेंगी। किताबों से दोस्ती के बाद आप खुद को कभी अकेला नहीं पाएंगे।

तब तो यह सिर्फ पापा की दी हुई सीख समझकर सुन ली जाती थी, लेकिन बचपन में कभी उनकी इस सीख पर अमल नहीं किया, लेकिन अब जब भी खुद को अकेला महसूस करती हूं, तो किताबों के और करीब चली जाती हूं। और आप यकीन मानो पापा की दी हुई सीख बिल्कुल सटीक थी । उसी की बदौलत आज आपको ऐसी 05 किताबों के बारे में बताती हूं, जो मेरे अनुसार हर महिला को जरूर पढ़नी चाहिए बेशक चाहे वह कामकाजी हो या घरेलू। तो चलिए जानते हैं:

1. हजारों दमकते ख्वाब:

यह दो साधारण सी अफगानी महिलाओं की कहानी है। इसमें इनकी जिंदगी के दर्द और हजारों तकलीफ आपको भावनात्मक रूप से इन से जुड़ने को मजबूर कर देंगी। यह कहानी आपको जिंदगी की असल अहमियत जानने में मदद करेंगी। इस कहानी को पढ़ने के बाद आप समझ पाएंगे, कि आपको भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए कि आप और लोगों से बेहतर स्थिति में हैं।

2. कोई अच्छा सा लड़का:

यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो विभाजन के समय की स्थिति को दर्शाती है। जो स्त्रियां प्रेम जैसी पवित्र भावना में विश्वास करती हैं उनके लिए यह किताब एक उपहार से कम नहीं है।

3. मुझे चांद चाहिए:

यह किताब सुरेंद्र वर्मा ने लिखी है, इस किताब की नायिका वर्षा एक बहुत महत्वकांक्षी लड़की है। जो अपने जीवन में बहुत कुछ करना चाहती है, वह अभिनेत्री बनना चाहती हैं। ये कहानी उसके सपनों और जीवन की हकीकतो के बीच के द्वंद को दर्शाती है। ये कहानी आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

4. द्रौपदी की महाभारत:

इस किताब में महाभारत को द्रौपदी की नजरों से दिखाया गया है। द्रौपदी हमारे पुराणों के अनुसार सबसे धैर्यवान महिलाओं में से एक थी। इस किताब के माध्यम से लेखक बताना चाहता है कि औरतों को कभी हार नहीं माननी चाहिए ।

5. मामूली चीजों का देवता:

यह किताब दो बहनों की जिंदगी के सफर को दर्शाती है, इसमें बताया गया है कि कैसे समाज के दायरों के बीच फंसकर बहुत बार हम वह हासिल नहीं कर पाते जो हम डीजर्व करते हैं। इस किताब को लिखने में पूरे 04 साल लगे।

There is a lot of crowd here but we cannot call anyone our own.

हाल ही में एक खबर सुनी, जिसमें बताया गया कि एक शिक्षक का तबादला होने के बाद उसके शिष्य फूट-फूट कर रोए। क्या हुआ ? सुनने में अजीब लगा ना ?

लगना स्वाभाविक भी है क्योंकि आजकल इतनी भावुकता दिखाता कौन है? वह भी किसी अन्य के लिए। आज के समाज में लोग अपने अपनो के लिए समर्पित नहीं है, जितना ये शिष्य अपने शिक्षक के लिए हो रहे हैं । सच ही तो है, आजकल जिंदगी फेसबुक सी हो गई है, जिसमें भीड़ तो बहुत है, लेकिन हम किसी को अपना नहीं कह सकते। इस फेसबुक, इंस्टा और व्हाट्सएप ने हमें हमारे अपने अपनों से इतना दूर कर दिया है। आलम यह है कि एक साथ बैठे हुए भी हम एक दूसरे से ना बात कर पा रहे हैं, ना उसे महसूस कर पा रहे हैं।

अंदर की भावनाएं तो जैसे मर सी गई है। ना किसी को अपनी कहनी है, ना किसी की सुननी है ।

कभी-कभी हम अपने से इस हद तक दूर हो जाते हैं कि बहुत परेशानी में हम अपने दिल का गुबार तक नहीं निकाल पाते। ऐसे में शुरू होता है डिप्रेशन का दौर।

इस डिप्रेशन में फिर हम अपनी दिखावटी दुनिया(सोशल मीडिया) से भी दूर होने लगते हैं।
डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को सामान्य रूप से अपनी दिनचर्या जारी रखने में अक्षम कर देती है।

इसके लक्षण इस प्रकार है:

1. दिन भर उदासी महसूस करते रहना।

2. थकावट और कमजोरी महसूस करना।

3. डिप्रेशन होने पर इंसान हर समय अपने आप को गुनहगार सा महसूस करने लगता है।

4. वह अपने फैसले खुद नहीं ले पाता।

5. नींद पूरी या अच्छी तरह से नहीं ले पाता।

6. उस को हमेशा आत्महत्या का विचार आने आता है।

7. बेचैनी महसूस करते हैं ।

8. दिनचर्या की हर गतिविधि में नीरसता होती है।

वैसे तो यह एक मानसिक स्थिति है, लेकिन यह व्यक्ति को शारीरिक तौर पर प्रभावित करती हैं।
डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में लगभग 30 करोड लोग डिप्रेशन से ग्रस्त हैं । भारत में इसकी संख्या 5 करोड़ से ज्यादा है । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितनी व्यापक बीमारी का रूप ले चुकी है। लेकिन दिनचर्या में बदलाव, आदतों में बदलाव के साथ हम इस पर काबू पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बचाव के उपाय:

1. इससे बचाव का सबसे पहला तरीका यही है कि इंसान 08 घंटे की नींद पूरी लें। इसे उसका दिमाग तरोताजा रहेगा।

2. मन में कभी भी नकारात्मक विचार ना आने दे। हमेशा अपने आप को मोटिवेट करते रहें।

3. 10 मिनट रोजाना सूरज की रोशनी में रहें। इससे आपका डिप्रेशन जल्दी हटेगा।

4. सुबह-शाम बाहर टहलने जाए।

5. योग और ध्यान भी आपको इसमें मदद कर सकता है।

6. अपनी हॉबीज को समय दें। जो आपको पसंद हो वो करे।।

7. अपने आप को हमेशा व्यस्त रखें।

8. इससे छुटकारा पाने के लिए आप संगीत भी सुन सकते हैं।

9. हमेशा प्रकृति के साथ समय बिताएं।

10. परिवार के साथ बाहर घूमने जाएं।

11. नियमित अंतराल पर बाहर खाना खाने का प्लान बनाएं।

12. सबसे अहम, कभी भी किसी भी एंटी डिप्रेशन पिल की आदत ना डालें।

Janhvi Kapoor was seen in a fun-filled style with Varun, shared the photo on Instagram

मुंबई: बॉलीवुड स्टार किड जान्हवी कपूर (Jahnvi Kapoor) इस वक्त बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं। बता दें कि इस वक्त उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जान्हवी जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘गुड लक जैरी’ मे नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में जान्हवी बिहारी अंदाज में लोगों की हंसाती दिखाई देने वाली है। इस फिल्म के अलावा जान्हवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

अभिनेता वरुण धवन के साथ जान्हवी इन दिनों विदेश में इसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसी शूटिंग के दौरान वह बीच-बीच में एक्टर के साथ अपनी फोटोज और वीडियो भी फैंस के साथ साझा करती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ फोटोज साझा ही है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

मस्ती के मूड में दिखे वरुण और जान्हवी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी-वरुण की यह फोटोज यूरोप की है। इन फोटोज में दोनों की मस्ती साफ झलक रही है। एक्ट्रेस की ओर से साझा की गईं दो फोटो मे वरुण और जान्हवी अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों बेहद अच्छे तरीके से पोज दे रहे हैं। जबकि, दूसरी तस्वीर में जान्हवी वरुण के साथ कोई प्रैंक करने के मूड में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को जान्हवी ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘इंस्टाग्राम बनाम वास्तविकता।’

फिल्म इस तारीख को होगी रिलीज

Janhvi Kapoor was seen in a fun-filled style with Varun, shared the photo on Instagram

उल्लेखनीय है कि जान्हवी की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ रिलीज से पहले ही लोगों के बीच शानदार बज बना चुकी हैं। मालूम हो कि इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इससे पहले नितेश ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्म कर चुके हैं। उनके निर्देशन में बनी दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।

Know why this year's Guru Purnima is so special?

आज गुरु पूर्णिमा है। यह हिन्दुओं के मुख्य त्योहारों में से एक है।

क्या आप जानते हैं कि क्यों हिंदुओं के लिए गुरु पूर्णिमा इतनी खास है ?
क्यों हिंदुओं के लिए इसका इतना महत्व है?

आपको बताते हैं कि यह दिन इतना खास क्यों है

दरअसल, आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता वेद व्यास जी का जन्म हुआ था उन्हीं की जन्मतिथि के उपलक्ष में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन गुरु और शिक्षकों का सम्मान भी किया जाता है। जैसा कि प्राचीन समय से ही हम लोग देखते और सुनते आए हैं कि किसी भी बालक के जीवन में सही राह दिखाने वाला गुरु ही होता है। इसी कारण हिंदू धर्म में गुरु को भगवान का स्थान दिया गया है। इस शुभ दिन पर समस्त गुरुजनों के प्रति आभार और धन्यवाद का भाव व्यक्त किया जाता है।

अब हम जान लेते हैं गुरु का अर्थ क्या है

गु का अर्थ है अंधकार और रू का अर्थ है उसका निरोधक यानी गुरु या शिक्षक को सर्वोत्तम स्थान इसलिए दिया जाता है कि गुरु हमारे जीवन के अंधकार को खत्म कर हमें प्रकाश की ओर ले जाते हैं ।

इस बार की गुरु पूर्णिमा बेहद खास है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार गुरु पूर्णिमा बहुत ही खास है, क्योंकि इस दिन कई राज योग बन रहे हैं। इस दिन बुध ग्रह भी अनुकूल स्थिति में रहेगा। अलावा इसके शुक्र ग्रह भी अपने मित्र ग्रहों के साथ होंगे, जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

ग्रहों के मुताबिक कब होगी शुरुआत:

गुरु पूर्णिमा की शुरुआत इस बार यानी कि 13 जुलाई, 2022 को गुरु पूर्णिमा का प्रारंभ सुबह 4:00 बजे से शुरू होगा जो 14 जुलाई की रात 12:06 मिनट तक रहेगा।

अपने जीवन में आने वाली नौकरी जैसी समस्याओं के लिए गुरु पूर्णिमा को करें ये उपाय :

अगर आपकी नौकरी लगने में व्यवधान आ रहे हैं, तो इस दिन अपने गुरुओं का ध्यान कर मंत्र जाप करें। हो सके तो अपनी इच्छा अनुसार मिठाई, फल तथा कुछ उपहार अपने गुरु को भेंट स्वरूप दें ।

गुरु पूर्णिमा के दिन पूजन कैसे करें :

1. गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
2. स्नानादि से निवृत्त होकर साफ-सुथरे कपड़े पहने।
3. पूजा घर के सामने अपने इष्ट देव और गुरु की प्रतिमा रखकर पूजा करें।
4. गुरु और इष्टदेव का ध्यान कर मंत्रों का जाप करें ।
5. इसके पश्चात प्रसाद बांटे और खुद भी प्रसाद ग्रहण करें।

Such honeymoon destinations of India where the heat will keep on searching..

आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में कपल्स को एक दूसरे के लिए समय नहीं मिल पाता। दफ्तर के कामकाज और घर-परिवार को संभालने की वजह से रिलेशनशिप में रोमांस कम होने लगता है। वैसे तो कुछ छोटी छोटी चीजें करके आप रिश्ते में प्यार और एक्साइटमेंट बनाए रख सकते हैं। हफ्ते भर में भले ही कामकाज की व्यवस्था के कारण आप अपने पार्टनर को समय ना दे पाएं पर हफ्ते के आखिर में वीकेंड पर जब आपका पार्टनर कामकाज से फ्री हो जाए तो आप उनके साथ यादगार समय बिता सकते हैं। बारिश का मौसम है, इस मौसम में पार्टनर के साथ समय रोमांस और उत्सुकता को बढ़ा सकते हैं।

आइये जानते हैं पार्टनर के साथ वीकेंड प्लान करने के टिप्स-

बाहर घूमने का प्लान जरूर बनाएं

Make your weekend special like this, you will get love from your partner

आप वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव, वॉटर पार्क या पास के ही किसी हिल स्टेशन पर वीकेंड पर कपल्स जाकर एक दूसरे के साथ वक्त बिता सकते हैं। अगर किसी ट्रिप पर शहर से बाहर नहीं जा सकते हैं तो शहर में ही पार्टनर संग हैंगआउट करें। बाहर लंच पर या मूवी देखने, किसी पार्क में आप जाकर एक दूसरे के साथ रोमांटिक समय बिताएं।

खाना मिलकर बनाएं और मिलकर खाएं

Know 10 essential tips to cook delicious food

अगर पार्टनर घर पर ही छुट्टी मनाना चाहता है तो उनके साथ घर पर ही कुछ मजेदार करने की कोशिश करें। आप घर पर पार्टनर की पसंद का खाना बना सकते हैं। उन्हें भी कुकिंग में अपने साथ शामिल करें। दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के लिए कुछ मीठा बना सकती हैं और साथ में बैठकर खा सकते हैं।

हल्की-फुल्की बातें जरूर करें

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

हफ्ते भर में कामकाज की वजह हो सकता है कि आप दोनों के बीच एक दूसरे से जुड़ी बातें ना हो पाए। इसलिए जब वीकेंड में पार्टनर की छुट्टी हो तो दोनों शाम के वक्त बालकनी या छत पर सुहाने मौसम में चाय या कॉफी का मजा लें और खुलकर बातें करें। हालांकि, ये बातें शिकायतों में ना बदलें, इस बात का भी ध्यान रखें।

घर पर रख सकते हैं डिनर या डांस पार्टी

आप दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए घर पर ही डिनर या डांस पार्टी रख सकते हैं। जिसमें चाहें तो सिर्फ आप दोनों शामिल हों या अपने खास दोस्तों को भी इनवाइट कर सकते हैं। यहां आप कैंडल लाइट डिनर करें और रोमांटिक गाने लगाकर डांस कर सकते हैं।

..and after marriage your responsibilities also increase

शादी, जी हां, शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का बहुत अहम फैसला होता है। वहीं, शादी के बाद जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं । वैसे तो पति-पत्नी दोनों पर ही नई-नई जिम्मेदारियों का बोझ होता है लेकिन जहां लड़की अपने घर को छोड़कर इस नई दुनिया, नए संसार में आती है तो उससे उम्मीदें कुछ ज्यादा होती हैं ।

ससुराल वाले उससे उम्मीद रखते हैं कि वह रिश्तों, घर, परिवार और अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में संतुलन बनाए रखेगी। ऐसे में लड़कियों का घबराना या डरना स्वाभाविक है क्योंकि उनके लिए उस घर में सब नया होता है। परिवार नया, घर नया और माहौल नया। ऐसे में उनके मन में अनेक सवाल उठते हैं कि क्या मैं ये सब कर पाऊंगी या क्या मैं इन सब की उम्मीदों पर खरी उतर पाऊंगी तो नई दुल्हन के इन स्वाभाविक से सवालों का जवाब आज हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे नए ससुराल में नई दुल्हन सबकी चहेती बन जाएगी तो चलिए जानते हैं-

1. बड़े बुजुर्गों के साथ हमेशा बच्चों की तरह व्यवहार करें:

जी हां, जब भी आप अपनी ससुराल में जाते हैं तो वहां पर आपको अपने बुजुर्गों से बिल्कुल ऐसे व्यवहार करना है जैसे आप बच्चों के साथ करते हैं क्योंकि उस उम्र में हर बूढ़े का मन बच्चों जैसा हो जाता है इसलिए वह थोड़ा सा जिद्दी थोड़ा सा शरारती थोड़ा भावुक हो जाता है। इसलिए आप उसने हमेशा बच्चों जैसा बर्ताव करें ताकि उन्हें किसी भी मोड़ पर यह किसी भी परिस्थिति में ठेस ना पहुंचे।।

2. चेहरे पर मुस्कान है जरूरी:

जी हां, ससुराल में जाते ही आप अपने चेहरे पर सदैव मुस्कान बनाए रखें । किसी से भी मिले मुस्कान के साथ ही मिले। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मुस्कान किसी का भी मन मोह लेती है इसलिए आप कभी किसी से मिलते समय बुरा बर्ताव न करें और हमेशा हर किसी से मुस्काते हुए मिलें।

3. ससुराल में ना केवल परिवार वालों का बल्कि रिश्तेदारों का भी उतना ही सम्मान करें:

जैसे कि आप परिवार में सब का मान और सम्मान रखते हैं। उसी तरह जब भी रिश्तेदार आपके घर आए उनकी भली-भांति स्वागत सत्कार करें और उनको उतना ही सम्मान दे जितना आप अपने परिवार के मेंबर्स को देते हैं।

4. जिम्मेदारियों को निभाना सीखे:

जब आप ससुराल जाती हैं तो ससुराल वालों को आप से बहुत सी उम्मीदें होती हैं और शादी के बाद आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। इसलिए ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी जिम्मेदारियां लेना सीखे और उनका भली-भांति निर्वाह करें।

5. नए घर में हर पल को बहुत खुशहाली से जिएं:

वैसे तो हर लड़की के लिए अपना घर छोड़कर ससुराल में जाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन अब शादी के बाद यही उसका घर परिवार है इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि हर पल को खुशहाली से जिए और अपने परिवार को भी खुशहाल बनाने की कोशिश करें।।

6. सारे काम खुद से करने की कोशिश ना करें:

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ससुराल में जाने के बाद लड़कियों का घबराना स्वभाविक है उन्हें हमेशा यही लगता है कि यह सब मैं कैसे कर पाऊंगी लेकिन इसी के बीच हम आपको यह सलाह देते हैं कि जितना भी आप काम करें मन लगाकर करें अगर आपको काम की अधिकता का एहसास हो तो किसी की मदद जरूर लें क्योंकि सारे काम अकेले करने से आपको थकान भी होगी और आपका समय भी ज्यादा लगेगा जिससे आप अपने परिवार को टाइम नहीं दे पाएंगे।

Rhea Chakraborty

बारिश के मौसम में बहुत ह्यूमिडिटी रहती है। इस मौसम में गर्मी के साथ काफी पसीना आता है। इस मौसम में कहीं बाहर जाना होता है तो मेकअप (Beauty Tips) का भी ध्यान रखना पड़ता है, नहीं तो मेकअप पसीने के साथ बहने लगता है। हम आपको आज बताएंगे की उमस होने पर कैसे मेकअप करें जिससे पसीने से मेकअप खराब ना हो और चेहरे का लुक खराब ना दिखे।

लाइट मेकअप

ह्यूमिडिटी भरे सीजन में हैवी मेकअप से बेहतर है हल्का मेकअप करें। इससे मेकअप खराब होने का हैडेक भी नहीं होगा। हल्के मेकअप के लिए बस एक बीबी क्रीम और थोड़ा कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। मैट फिनिश फाउंडेशन के साथ कोई कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। इससे आप खूबसूरत भी दिखेंगी और गर्मी के कारण मेकअप खराब भी नहीं दिखेगा।

बेस्ट क्वालिटी

पसीने की वजह से काजल और आईलाइनर फैल जाता है। वो बहुत खराब लगने लगता है। बेस्ट क्वालिटी का वाटरप्रूफ मेकअप का सामान खरीदें। खासतौर पर काजल और आईलाइनर ऐसा हो जो पानी या पसीने से फैले नहीं।

वाटरप्रूफ लिपिस्टिक

कई बार पसीना पोछने के कारण लिपस्टिक भी फैल जाती है। इस समस्या से बचने के लिए लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक खरीदें। इस मौसम में क्रीमी की जगह मैट फिनिश वाली लिपिस्टिक लें। मार्केट में कई ऐसे ब्रांड हैं जिनकी लिपिस्टिक वाटरप्रूफ हैं।

हेयर स्टाइल

उमस वाले मौसम में ओपन हेयर वाला स्टाइल ना रखें। कोशिश करें अपने बालों के हिसाब से कोई पोनी टेल या ऐसा हेयर स्टाइल बनायें जिसमें बालों को बांध सकें।

कॉम्पैक्ट पाउडर

इस मौसम में अपने साथ एक अच्छा कॉम्पैक्ट पाउडर साथ रखें। इससे कभी भी फेस को टच अप करके एकदम फ्रेश लुक पा सकते हैं। अगर पसीना आ जाये तो उसके पफ से पसीना हटा सकते हैं।

Malaika Arora in a sizzling avatar at the red carpet of Miss India Grand Finale 2022

मुबई: एक खास मुकाबले के बाद भारत को Miss India 2022 मिल गई है। रविवार 03 जुलाई को मुंबई के जियो सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें एक शानदार प्रकिया के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 की विजेता घोषित हुई हैं। दूसरी तरफ, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया- 2022 में फर्स्ट रनर अप हुईं, वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज से नवाजा गया।

फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है, जिसे रविवार को मुंबई में आयोजित किया गया। इस इवेंट में देशभर के अलग-अलग स्थानों से आईं 31 सुंदरियों ने मुकाबले में भाग लिया। मिस इंडिया का ताज किसके सिर सजेगा ये तो पता चल ही जाएगा लेकिन फिलहाल उससे पहले इवेंट में बॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करने पहुंची। रेड कार्पेट पर सभी अलग-अलग लुक में नजर आए पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बोल्ड लुक ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन मलाइका कमाल की लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस सिजलिंग अवतार पर किसी की भी नजरें जाकर ठहर जाएं। इस गाउन में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं।

मिस इंडिया फिनाले में नेहा धूपिया ने किया शिरकत

Malaika Arora in a sizzling avatar at the red carpet of Miss India Grand Finale 2022

वहीं, अभिनेत्री नेहा धूपिया भी मिस इंडिया फिनाले में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान वह भी सिलवर कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं। एक्ट्रेस ने बोल्डनेस के साथ अपने व्हाइट हेयर्स को भी खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया।

वैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन का जलवा

Miss India Grand Finale 2022

एक्ट्रेस कृति सेनन भी मिस इंडिया पेंजेट के फिनाले में पहुंची थीं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में उनका लुक एलीगेंट लग रहा था। बता दें कि मलाइका, डीनो मोरिया, नेहा धूपिया आदि कई सेलेब्स बतौर जज पैनल में मौजूद थे।

Glad I was alive to see this day: Shahid Kapoor

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) आज कल अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ फैमिली वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वेकेशन से खूबसूरत नजारों की कई फोटोज शेयर करने के बाद शाहिद ने अपने बच्चों के साथ एक बेहतरीन फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही शाहिद ने बचपन को लेकर जबरदस्त बात की है।

‘हमारे अंदर जो बच्चा है वो हमेशा जिंदा रहता है’

शाहिद ने लिखा है कि बचपन की वो यादें जिन्होंने हमें रूप दिया और फिर बड़े होकर हमें भी वो करना पड़ता है। कभी-कभी हमें बच्चा बनकर अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलता है। हमारे भीतर जो बच्चा है वो हमेशा जिंदा रहता है। उस भीतर के बच्चे का हमेशा ख्याल रखें, जिंदगी के हर पड़ाव पर।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

फोटो में शाह‍िद कपूर, अपने बेटा और बेटी का हाथ पकड़े घास के मैदान पर टहलते नजर आ रहे हैं। शाह‍िद के साथ उनके दोनों बच्चों की यह फोटो काफी खूबसूरत है। लोगों ने उन्हें हार्ट इमोजी के साथ लाइक भी किया है।

पत्नी मीरा से कुछ ऐसे जताया प्यार

अभिनेता शाह‍िद कपूर ने इससे पहले वेकेशन से पत्नी मीरा संग फोटो साझा की थी। दोनों के इस क्लोज-अप फोटो में उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए लिखा- ‘मुझे खुशी है क‍ि मैं इस दिन को देखने के लिए जिंदा रहा’। उनकी यह पंक्ति पत्नी मीरा के लिए शाह‍िद की मोहब्बत को साफ दर्शाता है।

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें फिल्म जर्सी में देखा गया था। मृणाल ठाकुर संग उनकी इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। खबर ये भी थी क‍ि शाह‍िद ने अपनी अगली फिल्म के लिए फीस बढ़ा दी है। अब जर्सी के फ्लॉप होने के बाद शाह‍िद का यूं फीस बढ़ाना कितना सही है और कितना गलत, ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

Shruti Hasan

हिंदी और साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता कमल हासन जितने खुद लोगों के चहेते हैं, उनकी बेटियां भी उतनी ही पॉपुलर हैं। बड़ी बेटी श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आज कल किसी प्रोजेक्ट पर वह काम नहीं कर रही, इसके पीछे की वजह उनकी हेल्थ है। हाल ही में श्रुति हासन POCS (पॉॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) और एंडोमेट्रियॉसिस के बारे में खुलासा किया। उनका कहना है कि वह सही डायट और बॉडी को आराम देने से इसे फिर से पहले की तरह स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगा। अपने हार्मोनल डिसऑर्डर को वह इन्हीं दो चीजों को करके ठीक कर सकती है।

क्या है POCS-

पीसीओएस एक तरह का हॉर्मोनल डिसऑर्डर होता है, जिसमें महिला की ओवरी का साइज बड़ा हो जाता है। उसकी बाहरी परत पर छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। इसके कारण महावारी काफी असंतुलित हो जाती है और इनफर्टिलिटी की भी समस्या रहती है। मेल हॉर्मोन (गोनाडोट्रोपिन) बढ़ जाता है। मोटापे और कई बार तो डायबिटीज की भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

श्रुति हासन ने बताई पूरी परेशानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

इंस्टाग्राम पर अपनी इन्हीं समस्याओं के बारे में बात करते हुए 36 साल की श्रुति हासन ने खुद का एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। साथ ही सबसे खराब हॉर्मोनल इशू के बारे में बात करती दिख रही हैं। इस परेशानी को टफ बताते हुए एक्ट्रेस ने माना है कि यह समस्या महिलाओं में नैचुरल होती है। श्रुति हासन कहती हैं- ‘मेरे साथ वर्कआउट करो। मैं कुछ सबसे खराब हॉर्मोनल इशूज से जूझ रही हूं, वह हैं POCS और एंडोमेट्रियॉसिसॉ। महिलाओं को जानना चाहिए कि इससे लड़ना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि इस दौरान आपकी बॉडी में काफी हॉर्मोनल इम्बैलेंस होता है। ब्लोटिंग की समस्या बनी रहती हैं और मेटाबॉलिक बदलाव भी देखने को मिलते हैं पर मैं कहना चाहती हूं कि इसे एक फाइट की तरह देखने की जगह मैंने इसे अपनाया है। इसे बॉडी में एक नैचुरल मूवमेंट की तरह लिया है। मैं सही डायट ले रही हूं, अच्छी तरह सो रही हूं और वर्कआउट एन्जॉय कर रही हूं।’

श्रुति हासन जल्द ही प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं

एक्ट्रेस श्रुति हासन अपनी फिल्म ‘Premam’, ‘Race Gurram’, ‘Vakeel Saab’ के लिए जानी जाती हैं। इन सभी फिल्मों में श्रुति हासन ने तब काम किया जब वह पीसीओएस और एंडोमेट्रियॉसिस से जूझ रही थीं। दोनों ही समस्याओं के कारण उन्होंने अपने काम पर इसका असर नहीं डलने दिया। श्रुति हासन कहती हैं कि मेरी बॉडी भले ही परफेक्ट न हो पर मेरा दिल है। खुद को फिट रखने की कोशिश कर रही हूं, खुश हूं और उन हैप्पी हॉर्मोन्स को फ्लो होने दे रही हूं। मुझे पता है कि मैं इसमें काफी बढ़ा-चढ़ाकर बोलने की कोशिश कर रही हूं पर मैं अपनी इस जर्नी को अपनाती हूं और चुनौतियों को भी। मैं खुद को इन चीजों से डिफाइन नहीं करना चाहती हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन जल्द ही प्रभास के साथ डायरेक्टर प्रशांथ नील की अंडरवर्ल्ड एक्शन थ्रिलर ‘Salaar’ में नजर आने वाली हैं।