Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: Beauty Tips

Daily Skincare Routine

Daily Skin Care: रोजाना स्किन की देखभाल करना अच्छी आदतों में से एक हैं। अगर आपकी स्किन भी डल है तो इसके पीछे बहुत सी वजह हो सकते हैं। जिनमें से आपका खराब लाइफस्टाइल, उल्टा सीधा खाना व खराब स्किन केयर रूटीन शामिल है। हमारे शरीर की तरह ही हमारी स्किन को भी केयर की जरूरत होती है। बता दें कि इसके लिए आपको रोजाना स्किन केयर रूटीन का पालन करना होगा। आप नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करके अपनी डल और डैमेज स्किन को निखरी हुई त्वचा में बदल सकते हैं।

एक अच्छा क्लींजर होना जरूरी

आपकी स्किन से हर तरह की गंदगी को निकालने के लिए एक अच्छे से फेसवॉश की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से अच्छी गुणवत्ता वाला फेसवॉश खरीद लें।

अपने साथ रखें बेस्ट मॉइश्चराइजर

अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप सोचती हैं कि आपको किसी मॉइश्चराइजर की आवश्यकता नहीं है तो यहां आप गलत हैं। हर किसी की स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। अगर आप की ऑयली स्किन है तो आपको कोई ऑयल फ्री मॉश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए और अगर ड्राई स्किन है तो किसी साधारण से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें

Excessive use of sunscreen is harmful, do not forget to do it before sleeping at night

अगर आप कहीं बाहर निकल रही हैं तो सनस्क्रीन का प्रयोग करना आवश्यक है। यह आपकी स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है और यदि आप घर से बाहर नहीं भी निकल रही हैं तो भी आपको कम से कम एसपीएफ 30 या उससे कम का सनस्क्रीन अवश्य लगाना चाहिए। आपको इसका प्रयोग हर 4 घंटों के अंतराल पर री-अप्लाई करते रहना चाहिए। यदि आप इसका प्रयोग नहीं करती हैं तो आपकी स्किन बहुत डेमेज हो सकती है।

नाईट क्रीम का भी कर सकती है इस्तेमाल

Daily Skincare Routine

वैसे तो नाईट क्रीम का प्रयोग आपको करते ही रहना चाहिए लेकिन आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो आपको एक बार अपने डर्मटॉलजिस्ट की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। कई बार कुछ नाईट क्रीम ज्यादा थिक होती हैं और उससे आपकी स्किन में एक्ने व पिंपल्स हो सकती हैं। इसलिए अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

वैसे तो यह ऊपर दी गई सारी जानकारी बहुत सिंपल हैं अगर आप इन्हें गम्भीरता से लेती हैं तो यह आपकी स्किन में बहुत ज्यादा फर्क दिखा सकती है और अगर आप इन्हीं छोटी-छोटी बातों को इग्नोर कर देती हैं तो आपकी स्किन धीरे-धीरे डल व डैमेज होनी शुरू हो जाती है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Pre-Wedding Skincare

Glowing Skin Tips:  हम सब चाहते हैं कि हमारी स्किन ग्लो करे और सच मानिये यह कोई मुश्किल काम भी नहीं है। इसके लिए ज़रूरी है कि हम कुछ बातों का खास ध्यान रखें। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ अलग से करने की ज़रूरत नहीं है, बस अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ब्यूटी टिप्स को अपनाना होगा।

यूं तो बाज़ार में कई तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं पर वे सबकी स्किन को सूट नहीं करते। इसलिए चमकदार त्वचा पाने के लिए हम घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कि ग्लोइंग फ़ेस के लिए हम क्या करें ताकि हमारी स्किन देखकर सब कह उठें “वाह क्या हसीन चेहरा है”!

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए उपाय

Bring glow to your face in Korean way and say goodbye to wrinkles

चेहरा चमके और खूबसूरती निखरे, यह ख्वाहिश आज हर लड़की की है, फिर चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो। अपने चेहरे पर चमक लाने के उपाय के लिए घर और किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से हम अपने चेहरे को चमका सकते हैं। कुछ अच्छी आदतें भी ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी सहायक बन सकती हैं।

1. अच्छी नींद लें –

दिन भर काम करना, रात को देर तक जागना और 8 घंटे की पूरी नींद न लेना आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं है। यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर डालता है। भरपूर नींद न लेने से आपकी आंखें सुबह सूजी लगेंगी। यह दौर कई दिनों तक चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आ जाएंगे। आप थका हुआ महसूस करेंगे और आपकी स्किन डल दिखेगी।

जब आप सो रहे होते हैं तो उसी समय आपके स्किन सेल्स बूस्ट हो रहे होते हैं। जब आप भरपूर नींद नहीं लेंगे तो आपकी स्किन द्वारा रात में इस बूस्टिंग में कमी आएगी और चेहरा थका एवं अस्वस्थ लगेगा।

2. पानी खूब पीएं–

भरपूर पानी हमारी स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। हमारे शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकालता है और नए बॉडी सेल्स बनाता है। आप चाहें तो अपने पानी में हेल्दी चीजें मिलाकर भी पी सकती हैं, इस तरह से पानी के फ़ायदे भी बढ़ जाएंगे।

सुबह- सुबह आप उबलते पानी में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पी सकती हैं। इससे वजन कम होने में मदद तो मिलेगी ही, ग्लोइंग स्किन भी आपको मिलेगी। इसके अलावा, आप चाहें तो पानी में स्ट्रॉबेरी जूस भी मिलाकर पी सकती हैं। इसके नियमित सेवन से चेहरे के दाग- धब्बे गायब हो जाते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है।

3. व्यायाम करें –

व्यायाम का तात्पर्य सिर्फ़ वजन कम करना नहीं, बल्कि बॉडी को शेप में लाना और चेहरे पर चमक लाना है। व्यायाम से चेहरे पर चमक बढ़ती है और मन भी खुश रहता है। व्यायाम करने के दौरान शरीर से पसीना निकलता है और स्किन की गंदगी बाहर निकल जाती है। यही नहीं, मूड भी अच्छा होता है, शरीर थकता है और नींद भी गहरी आती है जो चेहरे की त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी है। चेहरा खूबसूरत दिखने लगता है।

सूर्य नमस्कार , वॉकिंग, साइकलिंग, जॉगिंग, स्किपिंग, डांसिंग जैसे एक्सरसाइज़, स्किन को ग्लो कराने के लिए बेहतरीन हैं। कुछ नहीं तो कम से कम रोजाना तेज कदमों से चलना ज़रूर करें। साथ ही अगर आप फेशियल एक्सरसाइज़ को रोजाना सिर्फ़ 5 मिनट के लिए करेंगे तो, एक महीने बाद आप खुद ही अपने चेहरे को बदला हुआ पाएंगे। यह घरेलू नुस्खा ऐसा है जिसके लिए आपको किसी भी चीज़ की ज़रूरत नहीं। आपकी झुर्रियां भी दूर होंगी और चेहरे पर निखार आ जाएगा।

4. योग का अभ्यास –

Yoga for women

आपकी स्किन ग्लो करे, इसके लिए योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग आपकी त्वचा की मांसपेशियों में कसाव लाकर उसे निखारता है। शारीरिक व्यायाम के साथ ही मानसिक तौर पर आपको शांत करता है। जब तक आप अंदर से हेल्दी नहीं रहेंगे, तब तक वह संतुष्टि और शांति बाहर भी नहीं दिखेगी।

चेहरे पर चमक लाने वाले योग में मुख्य हैं- चक्रासन, सर्वांगासन, हलासान, शीर्षासन और प्राणायाम। इन आसनों से शरीर में ऑक्सीजन और खून का बहाव बढ़ जाता है, जो चेहरे पर चमक लाते हैं। ये योग चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को कम करते हैं,त्वचा का ढीलापन कम करते हैं और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ज़रूरी हैं।

5. साबुन के इस्तेमाल को करें बंद–

बिना साबुन का इस्तेमाल किए, आपको अपनी त्वचा साफ़ नहीं लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबुन का ज़्यादा इस्तेमाल आपके चेहरे की त्वचा के लिए सही नहीं है ? साबुन में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो स्किन को बेजान बना देते हैं। यही नहीं, आपकी स्किन को ड्राई बनाकर स्किन से प्राकृतिक तेल और सीबम को निकालकर मॉइश्चर छीन लेते हैं। स्किन का पीएच स्तर असंतुलित हो जाता है और त्वचा को नुकसान होने लगता है।

आप चाहें तो साबुन की जगह घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे की त्वचा को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। बाज़ार में कुछ प्राकृतिक फ़ेसवॉश भी उपलब्ध हैं, जो आपकी स्किन को ड्राई और बेजान नहीं करते हैं। आप जो भी फेस प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, ध्यान रक्खें की वह आपकी स्किन टाइप के अनुकूल हो।

6. तनाव में न रहें –

तनाव एक ऐसी बीमारी है, जो ऊपर से दिखती नहीं देती ,लेकिन अंदर ही अंदर आपको खाए जाती है। आपको मानसिक स्तर पर परेशान करने के साथ ही आपके स्वास्थ्य पर भी हमला करती है l तनाव से हमारा शरीर कोर्टिसोल नामक एक हार्मोन छोड़ता है, जिससे त्वचा ज़्यादा मात्रा में सीबम छोड़ती है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं l चेहरे पर मुंहासे होने का एक कारण आपका लगातार तनाव में रहना भी है।

टेंशन की स्थिति में अपने शरीर को शांत करने के लिए आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए। आप चाहें तो नहाते समय किसी फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, यह आपके तनाव भरे मस्तिष्क को शांति पहुंचाएगा। शरीर के साथ चेहरे की मालिश भी आपके तनाव को काफ़ी हद तक दूर करने में कारगर है। अपने चेहरे की त्वचा के नसों को रिलैक्स महसूस कराने के लिए आप चेहरे पर बर्फ़ रगड़ सकती हैं।

7. चेहरा साफ़ करके सोयें –

चेहरे पर लगा मेकअप, बाहर का प्रदूषण, धूल- कण आपके चेहरे पर रोमछिद्रों के जरिए अंदर तक पहुंच जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि यह गंदगी आपकी स्किन को कितना नुकसान पहुंचा सकती है? आपकी स्किन रात में ही मरम्मत अवस्था में जाती है। इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप रात को सोते समय अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ़ करके सोयें।

सबसे पहले तो घर आते ही चेहरे से मेकअप हटा लें। इसके लिए आप क्लींजिंग मिल्क या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, रात को सोते समय कोई अच्छी नाइट क्रीम के इस्तेमाल से आपको चेहरे पर ग्लो मिल जायेगी।

8. अपने मन को शांत रखें –

निराशा और क्रोध कुछ ऐसे कारण हैं, जिससे आपके चेहरे की चमक खो जाती है। इसलिए यह ज़रूरी है कि चाहे जैसी भी परिस्थिति आए, आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। अपने मन को ऐसी अवस्था में ले जाएं कि आपको आसानी से कोई दुःख और परेशानी न हिला सके। इस स्थिति को पाने के लिए आप ध्यान कर सकते हैं। यह काफ़ी हद तक आपके मन को शांत रखने में मदद करता है और आपकी स्किन कभी भी ग्लो करना नहीं बंद करेगी। चेहरे पर लगा मेकअप, बाहर का प्रदूषण, धूल- कण आपके चेहरे पर रोमछिद्रों के जरिए अंदर तक पहुंच जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि यह गंदगी आपकी स्किन को कितना नुकसान पहुंचा सकती है? आपकी स्किन रात में ही मरम्मत अवस्था में जाती है। इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप रात को सोते समय अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ़ करके सोयें।

सबसे पहले तो घर आते ही चेहरे से मेकअप हटा लें। इसके लिए आप क्लींजिंग मिल्क या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, रात को सोते समय कोई अच्छी नाइट क्रीम के इस्तेमाल से आपको चेहरे पर ग्लो मिल जायेगी।

8. अपने मन को सुरक्षित रखें –

निराशा और क्रोध कुछ ऐसे कारण हैं, जिससे आपके चेहरे की चमक खो जाती है। इसलिए यह ज़रूरी है कि चाहे जैसी भी परिस्थिति आए, आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। अपने मन को ऐसी अवस्था में ले जाएं कि आपको आसानी से कोई दुःख और परेशानी न हिला सके। इस स्थिति को पाने के लिए आप ध्यान कर सकते हैं। यह काफ़ी हद तक आपके मन को शांत रखने में मदद करता है और आपकी स्किन कभी भी ग्लो करना नहीं बंद करेगी।

9. प्राकृतिक भोजनशैली अपनाएं –

हम सब जानते हैं कि हम जैसा खाएंगे, वैसा ही हमारा शरीर दिखेगा। इसलिए हमें अपनी डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। यह हमारी स्किन पर जादुई तरीके से काम करता है और इनमें निहित प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि हमें लाभ पहुंचाते हैं। जो मौसम चल रहा हो, उस मौसम में मिलने वाली सब्जियां और फल तो ज़रूर खानी चाहिए। जैसे सर्दियों के मौसम में संतरे जैसे फल और पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियां।

ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय –

चेहरे पर चमक लाना बहुत आसान नहीं तो बहुत मुश्किल भी नहीं है। इसके लिए बस हमें अपने किचन और घर में झांकने की ज़रूरत है। हमारे किचन पर यूं ही हमारी दादी- नानी इठलाती नहीं थीं। उन्हें यह बखूबी पता था कि यह किचन न सिर्फ़ हमारे पेट की भूख को शांत करता है, बल्कि हमें खूबसूरत भी बनाता है।

1. एलोवेरा

अपनी स्किन को चमकदार बनाए रखने का एलोवेरा एक करिश्माई तरीका है। यह हमारी स्किन में नमी को बनाए रखता है l इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो हमारी स्किन की इलास्टिसिटी को खोने नहीं देते और झुर्रियों को कम करते हैं। इसमें व्याप्त मॉइस्चराइजिंग गुण स्किन में नमी को बरकरार कर ड्राइनेस को पास नहीं आने देते। इसका एंटी- एक्ने गुण मुंहासों को घटाता है और जलन को भी कम करता है।

इस्तेमाल करने का आसान तरीका

  1. आप एलोवेरा जेल को अपनी स्किन पर कभी भी लगा सकती हैं।
  2. अगर आपकी नॉर्मल स्किन है तो आप इसे मॉइस्चराइजर की जगह भी इस्तेमाल में ला सकती हैं।
  3. वरना आप रात को सोने से पहले इससे अपनी स्किन की मसाज करके सोयें।
  4. अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो आप उसकी एक डंडी तोडें और उससे जेल को निकालकर चेहरे पर लगा लें।

2. ग्रीन टी

ग्रीम टी सिर्फ़ पीने के लिए ही नहीं, स्किन पर लगाने के भी काम आता है l ग्रीन टी सूरज की रौशनी से आपके चेहरे को बचाता है और स्किन कैंसर जैसी समस्या से सुरक्षा करता है। यह चेहरे पर निकलने वाले मुंहासों से भी रक्षा करता है और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाले उम्र के निशानों को भी कंट्रोल करता है।

उपयोग का तरीका

ग्रीन टी को लगभग आधे कप पानी में उबालें।
इसके बाद इसमें ब्राउन शुगर और मलाई मिलाकर इससे चेहरे की मालिश करें। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

3. नारियल तेल

दक्षिण भारत के लोग नारियल तेल का उपयोग बहुत अधिक करते हैं l यह न सिर्फ एक बढ़िया तरीके से नमी प्रदान करता है, बल्कि हमारी स्किन को ठंडा भी रखता है l सूर्य की तेज रोशनी से हमारी त्वचा को बचाता भी है और बेहतरीन एंटी- एजिंग के तौर पर त्वचा पर दिखने वाले उम्र के असर को रोकता भी है l

पयोग का तरीका

जिस तरह हम क्रीम का उपयोग करते हैं, ठीक वैसे ही हमें नारियल तेल का उपयोग करना चाहिए।
इसे अपनी त्वचा पर लगाना चाहिए।
आप इसे शरीर के हर हिस्से पर लगा सकते हैं।
इससे हमारी त्वचा में कसावट और चमक भी आती है।

4. रोजाना कितना नारियल पानी पीएं

प्रेगनेंसी में महिलाओं को नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है लेकिन आम दिनों में भी इसे कोई भी पी सकता है। इसके रोजाना सेवन करने से कुछ दिनों में ही चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर फर्क नजर आने लगेगा।

5. हल्दी

हल्दी को मसलों की रानी कहा गया हैl हल्दी त्वचा की परेशानियों को दूर करने में भी कारगर भूमिका निभाता है। ग्लोइंग फ़ेस के लिए घरेलू नुस्खों में हल्दी फोटोएजिंग व सोराइसिस से हमारी रक्षा करता है। इसमें एंटी- ऑक्सीडेंट गुण होता है, जो बेसन के साथ मिलकर स्किन को एक्सफोलिएट करता है और स्किन में जान ले आता है।

हल्दी के साथ बेसन और पानी मिलाकर इसका स्क्रब बना लें।
फिर इसे चेहरे पर लगाएं और १०-१५ मिनट के बाद जब यह सूख जाए तो हौले से रगड़ते हुए धो लें।
यह उबटन आपकी स्किन पर इतना ग्लो ला सकता है, जितना कोई महंगी क्रीम न कर सके।

6. दूध

दूध त्वचा के लिए भी बहुत पौष्टिक तरीके से काम करता है। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो दूध से बेहतरीन कोई और मॉइस्चराइजर नहीं हो सकता। दूध में निहित विटामिन-A आपकी स्किन की चमक बरकरार रखता है।

इस्तेमाल का तरीका

  • कच्चे दूध, बेसन और शहद को मिलाकर एक पैक तैयार कर लें, अब इसे चेहरे पर लगा लें।
  • करीब १५ मिनट बाद इसे धो लें, चेहरा निखर उठेगा।
  • इस पैक को आप हफ़्ते में एक या दो बार भी लगा सकती हैं, यह स्किन से नमी को जाने नहीं देता।
If you want to look stylish in New Year Party

New Year Party Makeup: नया साल दस्तक दे रहा है ऐसे में पार्टी सीजन में सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां पहले से कपड़ो से लेकर फुटवियर और ज्वेलरी तक की खरीदारी कर लेती हैं। लेकिन नए साल पर सिर्फ कपड़ों से कोई खास प्रभाव नहीं हो पाता, इसके लिए फेस पर ग्लो भी अहम रोल अदा करता है। मेकअप आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है, आपकी सुंदरता में चार चांद लगाता है और पार्टी में आपको अलग व खास बना सकता है। न्यू ईयर पार्टी के लिए जाना है तो तैयार होने के लिए कुछ मेकअप टिप्स को फॉलो करें। जरूरी है ऐसा मेकअप, जो आपकी रियल खूबसूरती को उभार दे।

हालांकि ज्यादा मेकअप चेहरे को ढक देता है, जबकि सही मेकअप चेहरे के एक्सप्रेशन को और निखार देता है। अगर आप चाहती हैं कि लोग आपके लुक की जमकर तारीफ करें तो नए साल की पार्टी के लिए इस तरह के मेकअप गाइड को अपनाएं।

नया साल पर पार्टी मेकअप गाइड स्टेप्स

स्टेप- 1. मेकअप के लिए स्किन को करें तैयार

If you want to look stylish in New Year Party

पार्टी मेकअप से पहले फेस अच्छी तरह क्लीन करें। स्किन टाइप के मुताबिक मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। हल्का प्राइमर लगाकर बेस को स्मूद बनाएं। ध्यान रखें, मेकअप तभी अच्छा दिखता है, जब स्किन हेल्दी हो।

स्टेप 2- बेस मेकअप

बेस मेकअप कम लगाएं पर सही लगाएं। फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रीम बेहतर विकल्प है। कंसीलर सिर्फ डार्क सर्कल और दाग पर लगाएं। ज़्यादा पाउडर लगाने से बचें, वरना चेहरा फ्लैट दिखेगा।

स्टेप 3- ऐसे करें आई मेक अप्लाई

ये पार्टी लुक को इन्हेंस करता है। सॉफ्ट शिमर आई मेकअप अपना सकते हैं। पार्टी के लिए ब्रॉन्ज, गोल्ड या पीच आईशैडो को अप्लाई करें। पतली विंग्ड आईलाइनर और मस्कारा आपकी आंखों को खूबसूरत बना सकता है। भारी नकली लैश से बचें, नेचुरल ही प्यारा लगता है।

स्टेप 4- ब्लश और हाइलाइट

If you want to look stylish in New Year Party

ये चेहरे में जान डाल देते हैं। इसके लिए पीच या रोज ब्लश लगाएं। गालों के अपर बोन पर हल्का सा हाइलाइटर लगाएं। ज़्यादा चमक से बचें, नहीं तो फोटो खराब आएंगी।

स्टेप 5- लिपस्टिक लगाने लगाते वक्त रखें ध्यान

ऐसी लिपस्टिक लगाएं जो आपकी पर्सनैलिटी को जाहिर करें। पार्टी में न्यूड पिंक, बेरी या सॉफ्ट रेड शेड लिपस्टिक लगाएं। बहुत डार्क लिपस्टिक तभी अप्लाई करें, जब आई मेकअप हल्का हो। ग्लॉस सिर्फ़ सेंटर में लगाएं।

हेयर स्टाइल

मेकअप और पूरे लुक को पूरा करने के लिए हेयर स्टाइल पर भी फोकस करना जरूरी है। ओपन वेव्स और सॉफ्ट मेकअप सबसे सेफ विकल्प है। हाई बन बना रही हैं तो बोल्ड लिप एलिगेंट लुक देगा।

पार्टी मेकअप में ऐसी गलतियां से बचें

  1. पार्टी से ठीक पहले कोई नया प्रोडक्ट ट्राय न करें।
  2. मेकअप करते समय बहुत मोटा फाउंडेशन न लगाएं।
  3. मेकअप के पहले या बाद में स्किन केयर को भूले नहीं।
  4. आंख और होंठ दोनों को मेकअप से बहुत बोल्ड न करें। अगर हैवी हाई मेकअप है तो लिप्स शेड हल्का होना चाहिए।
  5. अक्सर लोग चेहरे पर फाउंडेशन या मेकअप अप्लाई करते हैं लेकिन गर्दन पर नहीं। जिससे गर्दन और चेहरे का शेड मैच नहीं होता है।

 

फोटो सौजन्य- गूगल

Daily Skin Care: These 4 unique skin care tips

Daily Skin Care: रोजाना स्किन की देखरेख करना गुड हैबिट है। आपकी त्वचा भी डल है तो इसके पीछे बहुत सी वजह हो सकती है। जिनमें से आपका खराब लाइफस्टाइल, उल्टा सीधा खाना और खराब स्किन केयर शामिल है। हमारे शरीर की तरह ही हमारी त्वचा को भी देखभाल की जरूरत होती है और इसके लिए आपको रोजाना स्किन केयर रूटीन का पालन करना होगा। अपनी डल और डेमेज स्किन के लिए नीचे दिए गए टिप्स का करें पालन-

सबसे पहले चुनें एक अच्छे क्लींजर को

Pre wedding skin care means enhancing the beauty of the bride

आपकी त्वचा से हर तरह की गंदगी को निकालने के लिए एक अच्छे से फेसवॉश की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी त्वचा टाइप के हिसाब से अच्छी गुणवत्ता वाला फेसवॉश बाजार से ले लें।

एक अच्छे मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप सोचती हैं कि आपको किसी मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं है तो आप बिल्कुल गलत हैं। हर किसी को स्किन को मॉइश्चराइजर की आवश्यकता होती है। अगर आप की ऑयली स्किन है तो आपको कोई ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए और अगर ड्राई स्किन है तो किसी साधारण से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन लगाना है जरूरी

Excessive use of sunscreen is harmful, do not forget to do it before sleeping at night

अगर आप कहीं बाहर निकल रही हैं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना आवश्यक है। यह आपकी स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है और यदि आप घर बाहर नहीं भी निकल रही हैं तो भी आपको कम से कम एसपीएफ 30 या उससे कम का सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। बता दें कि आपको इसका प्रयोग हर चार घंटों के अंतराल पर री-अप्लाई करते रहना चाहिए। अगर आप इसका प्रयोग नहीं करती हैं तो आपकी स्किन बहुत डेमेज हो सकती है।

नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें

नाइट क्रीम का इस्तेमाल वैसे तो अक्सर करते रहना फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो आपको एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कई बार कुछ नाइट क्रीम ज्यादा गाढ़े होते हैं और उससे आपकी स्किन में एक्ने व पिंपल्स हो सकती हैं। इसलिए अपने डर्मेटॉलजिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आप इन्हीं सिंपल बातों को इग्नोर कर देते हैं तो आपकी स्किन धीरे धीरे डल व डेमेज होनी शुरू हो सकती है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Bring glow to your face in Korean way and say goodbye to wrinkles

Korean Glowing Style: अगर आप भी अपना चेहरा देखते हुए मन ही मन सोचते हैं कि काश मेरा चेहरा पहले जैसा चमकदार और बिना झुर्रियों वाला होता तो..। आजकल फास्ट लाइफस्टाइल, गलत खानपान, दबाव और नींद की कमी के कारण चेहरे पर जल्दी झुर्रियां दिखने लगती हैं और त्वचा बेजान सी होने लगती है। ऐसे में हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट की मदद लेने लगते हैं पर इन सब में केमिकल्स का प्रयोग होता है जो कई बार साइड इफेक्ट भी कर जाते हैं। ऐसे में क्यों ना हम उन उपायों की ओर बढ़े जो नेचुरल भी है और फायदेमंद भी। कोरिया की महिलाएं अपनी खूबसूरती और चमकती स्किन के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं। उनकी स्किन इतनी क्लियर और टाइट रहती है कि उम्र का असर दिखाई ही नहीं देता। वहां कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स हैं जो वहां की संस्कृति में पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहें हैं। खास बात यह है कि आप भी इन्हें अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं और अपनी त्वचा को यंग और ग्लोइंग बना सकती हैं।

क्या हैं कोरियन ब्यूटी का राज?

Bring glow to your face in Korean way and say goodbye to wrinkles

कोरियन महिलाओं की खूबसूरती का सीक्रेट उनके नेचुरल रेमेडीज और लाइफस्टाइल में छुपा है। वे बहुत अधिक पानी का सेवन करती हैं और सबसे खास उनकी स्किन केयर रूटीन में ऐसे प्राकृतिक तरीके शामिल हैं जो त्वचा की गहराई से सफाई करके उसे टाइट और ग्लोइंग बनाते हैं। उनमें से एक तरीका है राइस वॉटर यानी चावल के पानी का सटीक इस्तेमाल।

चावल के पानी का जादुआई कमाल

चावल में विटामिन-B,E, मिनरल्स और अमीनो एसिड्स होते हैं जो स्किन को पोषण देते हैं। चावल का पानी स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाता है जिससे झुर्रियां कम दिखने लगती हैं। यह स्किन को हल्का गोरा भी करता है और दाग-धब्बे मिटाता है। कोरिया में सदियों से महिलाएं अपने चेहरे को चावल के पानी से धोती आई हैं। इससे उनकी त्वचा टाइट रहती है और उसमें जबरदस्त ग्लो आता है।

ये है बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें ताकि उस पर लगी धूल और गंदगी हट जाए।
  • फिर इसे दो कप पानी में डालकर 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
  • बीच-बीच में चावल को हाथ से मसलें ताकि उसके सारे पोषक तत्व पानी में आ जाएं।
  • अब इस पानी को छानकर अलग कर लें, यही चावल का पानी आपके चेहरे के लिए अमृत है।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल-

रोज सुबह चेहरा साफ करने के बाद इस चावल के पानी को कॉटन की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। चाहें तो इस पानी को स्प्रे बोतल में डालकर दिन में दो-तीन बार चेहरे पर स्प्रे भी कर सकती हैं। इसे 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें फिर सादे पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम 04-05 बार ऐसा करने से आपको असर दिखने लगेगा।

कुछ और कोरियन टिप्स जवां त्वचा के लिए-

Bring glow to your face in Korean way and say goodbye to wrinkles

जमकर पानी पिएं, कोरियन महिलाएं दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीती हैं जिससे उनकी स्किन हाइड्रेट रहती है। फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। खासकर उन चीजों का जिनमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा हों। रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से क्लीन करें ताकि दिनभर की धूल-मिट्टी और ऑयल साफ हो जाए। चेहरे की हल्की-हल्की मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन टाइट रहती है।

क्यों करें कोरियन तरीका का इस्तेमाल?

इसमें कोई केमिकल नहीं होता, पूरी तरह प्राकृतिक है। ज्यादा महंगा भी नहीं पड़ता। सबसे बड़ी बात यह है कि लंबे वक्त तक स्किन हेल्दी और जवां बनी रहती है। धीरे-धीरे दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और झुर्रियां कम होने लगती हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

If you look old then drink coffee every day

Benefits of Coffee: ज्यादातर लोग दिनभर इनरजेटिक रहने के मकसद से दिन की शुरुआत कॉफी के साथ करते हैं। बता दें कि इसके सेवन से शरीर को मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जहां इनर्जी का लेवल बनाए रखते हैं, तो वहीं स्किन पर लगाने से भी कई फायदे होते हैं। इससे UV रेज का बढ़ता असर कम हो जाता है। हालांकि गर्मी मेंम स्किन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी स्किन की चमक को बढ़ाकर एजिंग से बचना चाहते हैं तो इस तरह से करें कॉफी का प्रयोग-

कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक कॉफी एंटीऑक्सीडेंट का एक मुख्य स्रोत है जो त्वचा को कई तरह से लाभ पहुँचाता है। इससे स्किन को एक्सफोलिएट करने से लेकर ऑयली त्वचा की समस्या को हल किया जा सकता है। इससे स्किन सेल्स बूस्ट होते है, जिससे त्वचा की इलास्टीसिटी मेंटेन रहती है अैर त्वचा की नमी को भी रीसटोर किया जा सकता है।

कॉफी स्किन के लिए इस तरह है फायदेमंद

If you look old then drink coffee every day

1. स्किन को करे एक्सफोलिएट

कॉफी त्वचा पर बढ़ने वाली डेड स्किन सेल्स की समस्या हल हो जाती है और त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है। इसकी मदद से त्वचा की कोशिकाओं को धीरे धीरे एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है और अतिरिक्त ऑयल को दूर किया जा सकता है।

2. ग्लो करे मेंटेन

कॉफी मास्क की मदद से स्किन इंफ्लामेशन को कम करके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे स्किन का ग्लो मेंटेन रहता है और स्किन संबधी समस्याओं को हल किया जा सकता है। ये थकान के लक्षणों को भी कम करने में मददगार साबित होती है।

3. एजिंग को बढ़ने से रोके

इसमें मौजूद फिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ने और त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके चलते महीन रेखाएं, झुर्रियाँ और ढीली त्वचा से बचा जा सकता है। कॉफी में मौजूद गुण मुंहासों से लड़ने और कोलेजन के निर्माण को बढ़ाने का काम करते हैं।

4. काले घेरों को करे दूर

अगर आप 22 से 3 बार कॉफी का स्क्रब इस्तेमाल करने से त्वचा का लचीलापन बना रहता है और डार्क सर्कल्स की समस्या हल होने लगती है। अलावा इसके आखों के नीचे बढ़ने वाली सूजन की समस्या भी हल हो जाती है। इससे स्किन पर मौजूद डक्ट पार्टिकल्स को भी हटाया जा सकता है।

Skin के लिए कॉफी का उपयोग इन तरीकों से करें

If you look old then drink coffee every day

1. कॉफी फेस मास्क

स्किन के चलीलेपन को बनाने के लिए कॉफी फेस मास्क बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच पिसी हुई कॉफी और दो चम्मच एलोवेरा जेल डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएँ और पेस्ट तैयार कर लें। 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

2. कॉफी फेस स्क्रब

एजिंग के लक्षणों से राहत पाने के लिए कॉफी स्क्रब काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे बनाने के लिए 01 चम्मच ऑलिव ऑयल और 02 चम्मच पिसी हुई कॉफी को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस स्क्रब को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 05 मिनट तक गोलाकार गति में मालिश करें। मास्क को 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें।

3. कॉफी आई मास्क

आंखों के नीचे काले घेरों को दूर करने के लिए कॉफी को राइस वाटर में मिलाकर आंखों के नीचे धीरे-धीरे से थपथपाएं और लगभग 10 मिनट तक लगा रहने दें। हफ्ते में 02 से 03 बार आंखों के चीने इस्तेमाल करने से आई पफ्फीनेस और डार्क सर्कल्स की समस्या हल होने लगती है।

4. कॉफी बॉडी स्क्रब

एक्सफोलिएटिंग गुणों से भरपूर कॉफी में चीनी, नींबू और पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस स्क्रब का प्रयोग पूरे शरीर पर करें। स्क्रब करते समय हल्के गोलाकार गति का इस्तेमाल करना जरूर याद रखें। इसे 05 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लेंं

फोटो सौजन्य- गूगल

SKIN CARE: Applying this face pack twice a week will control aging

Skin Care: कुछ महिलाओं की स्किन महज 25 से 35 की उम्र में ही ढीली और लटकी सी नजर आने लगती है। त्वचा पर झुर्रियां आ जाती हैं। महीन रेखाएं दिखने लगती हैं। त्वचा से जुड़ी ये सारी समस्याएं जिनसे लोग बेहद परेशान हैं और जरूरी इलाज की खोज में रहते हैं। स्किन जब ढीली हो जाती है तो देखने पर साफ मालूम चलता है कि आपकी स्किन अब लूज हो चुकी है। काफी लोगों में ये प्रोब्लम्स देखने को मिलती है। आजकल कुछ कॉलेज जाने वाली लड़कियां भी लूज त्वचा की समस्या को ठीक कराने को लेकर कई सारे महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट्स से दूसरे साइड इफेक्ट्स होने की आशंका बढ़ जाती है। इन परिस्थितियों में आपको अपनी स्किन के केयर के लिए कुछ प्राकृतिक उपायों को ट्राई करने चाहिए। आप फिटकरी का भी इस्तेमाल करके स्किन को कम उम्र में बूढ़ा लगने से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं फिटकरी का कैसे करें इस्तेमाल-

त्वचा पर फिटकरी का इस्तेमाल करने के टिप्स

SKIN CARE: Applying this face pack twice a week will control aging

आप एक फिटकरी का टुकड़ा लें। इसे थोड़ा सा कूट कर पाउडर की तरह बना लें।अब इसे तवे पर डालें और गर्म करें। जब ये गर्म होने लगेगा तो फिटकरी से पानी निकलेगा। फिटकरी इस पानी में अपने सारे गुण छोड़ देती है। इसे अच्छी तरह से सुखा दें। इसे दोबारा से कूटना है और इसका पाउडर तैयार कर लेना है।

चेहरे पर लगाए घर पर तैयार किया हुआ फेस पैक

SKIN CARE: Applying this face pack twice a week will control aging

अब एक बाउल में दो छोटा चम्मच चावल का आटा लें। आधा छोटा चम्मच फिटकरी का पाउडर, 01 चम्मच एलोवेरा जेल, आधा छोटा चम्मच कॉफी, आधा चम्मच गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। आप इसे गर्दन, हाथों, पैरों सभी जगह लगा सकते हैं। सिर्फ 15 मिनट इसे लगाकर छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसे आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

Hair tips

फेस स्किन के लिए चावल का पानी (Rice Water)सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि चावल का मास्क आपकी हेयर हेल्थ के लिए भी काफी बेहतरीन काम कर सकता है। चावल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पर अगर आप चावल के साथ मेथी के दानों को भी मिक्स करके इस मास्क को तैयार करेंगे तो ये आपके लिए जबरदस्त काम करेगा। अक्सर लोग चावल और मेथी के पानी को अलग अलग प्रयोग करते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें साथ मिलाकर एक मास्क को रूप दें देंगे तो ये कई तरह की बालों से जुड़ी परेशानियों से आपको छुटकारा दिला सकता है। ये बालों में डैंड्रफ, फिजी हेयर, बालों में शाइन औ हेयर फॉल की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

चावल और मेथी आपको आराम से घर में मिल जाएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बालों को धोने के लिए प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करने से स्कैल्प और बालों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। अगर आपको भी अपने बालों को झड़ने से रोकना है या बालों को मजबूत बनाना है तो आप इस मास्क को अपने घर पर तैयार कर सकते है।

बालों के लिए मेथी के बीज के फायदे

Healthy Hair: Make your hair healthy in winter with kitchen items

मेथी के बीज बालों के झड़ने को रोकने और बालों को बढ़ा कर लंबा करने के लिए काफी प्रसिद्ध है। मेथी के बीज आयरन और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं ये बालों को बढ़ाने के लिए काफी अच्छे पोषक तत्व है। इसके अलावा, मेथी के बीज फोलिक एसिड, विटामिन ए, के और सी से भरपूर होते हैं, इसमें पोटेशियम और कैल्शियम जैसे खनिज भी आपको काफी अच्छी मात्रा में मिल सकते है। इसलिए, यह मेथी का मास्क आपके उलझे बाल, चिपचिपे बाल और बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

चावल बालों के लिए कैसे फायदेमंद है

Hair Style

बालों की कई समस्या को चावल का पीन हल कर सकता है। चावल में विटामिन, अमीनो एसिड और जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन बी और सी जैसे अमिनरल्स से भरपूर होता है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। चावल का पानी बालों की लोच में सुधार हो सकता है।

चावल के पानी का उपयोग करने से आपके बालों को सुलझाना बहुत आसान हो जाता है। चावल के पानी से आप घने, घने और ज़्यादा व्यवस्थित बाल पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। चावल का पानी आपके लिए कंडिशनर का कम कर सकता है जिससे आपके बाल काफी स्मूद दिखने लगते है।

कैसे करें चावल और मेथी के बीज का मास्क तैयार और मास्क बनाने के लिए सामान-

चावल 2 बड़े चम्मच
मेथी के बीज 1 बड़ा चम्मच
पानी

ऐसे बनाएं चावल और मेथी का मास्क

  • 2 बड़े चम्मच चावल और 1 बड़ा चम्मच मेथी के बीज को रात भर पानी के अलग-अलग कटोरे में भिगोएं।
  • भिगोए हुए चावल और मेथी के बीजों को अलग-अलग तब तक मिलाएं जब तक आपको चिकना पेस्ट न मिल जाए।
  • चावल के पेस्ट और मेथी के पेस्ट को एक कटोरे में मिलाएं। एक समान पेस्ट बनाने के लिए उन्हें अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस मास्क को अपने बालों पर स्कैल्प से लेकर बालों के आखिर तक अच्छी तरह से लगा लेंं। बालों में 20 से 30 मिनट के लिए मास्क को रहने दें।
  • अपने बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे सिर के रोमछिद्रों को खोलने में मदद मिलेगी, जिससे बालों में मास्क का बेहतर अवशोषण हो सकता है।

फाइल फोटो- गूगल

It is very important to be happy inside to look beautiful: Actress Yami Gautam

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) को कौन नहीं जानता। यामी गौतम एक खूबसूरत और नेचुरल ग्लो की मालकिन है, उनका चेहरा बिल्कुल बेदाग है। उनकी इस खूबसूरती के बारे में उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आखिर वह अपनी त्वचा की चमक को कैसे बरकरार रखती हैं तो उन्होंने बताया कि वह कुछ घरेलू नुस्खों का अपनाती हैं जो उनकी मां व दादी मां द्वारा बताए गए है।

उनके पास दादी मां के घरेलू नुस्खों की एक लंबी लिस्ट है जिन्हें वह बेझिझक इस्तेमाल करती हैं। यामी गौतम कहती है कि जितना ख्याल हमें त्वचा का बाहर से रखना होता है उतना ही अंदर से भी रखना होता है।

तो चलिए हम आपको बताते हैं उनके द्वारा बताए गए नुस्खे जिससे आप भी यामी गौतम जैसी फ्लालेस त्वचा पा सकती हैं ।

यामी गौतम कहती है कि हमारे डेली रूटीन में हल्दी बहुत ही जरूरी है, यह एक एंटीऑक्सीडेंट तत्व है। यह हमारी त्वचा को दाग धब्बों और बेदाग त्वचा देने में मदद करता है इसलिए यामी गौतम जब भी कोई फेस पैक किया स्क्रब बनाती हैं तो उसमें एक चुटकी हल्दी का इस्तेमाल अवश्य करती हैं।

It is very important to be happy inside to look beautiful: Actress Yami Gautam

यामी गौतम अपने डेली स्किन केयर रूटीन में तीन तरह की चीजें जरूर शामिल करती हैं। जिसमें से पहला फेसवॉश दूसरा मोशुराइजर और तीसरा लिपबाम है। वह बताती हैं कि यह तीनों चीजें उनके पर्स में भी हमेशा मौजूद होती हैं।

दादी मां द्वारा बताए गए नुस्खों की एक लंबी लिस्ट को यामी गौतम ने एक डायरी में नोट करके रखा है और वह बताती हैं कि जरूरत पड़ने पर भी अपने रूटीन में समय-समय पर बदलाव भी करती हैं और यह बहुत जरूरी भी है क्योंकि एक ही रूटीन से हमारी त्वचा उसकी आदी हो जाती है जिससे वह चीजें बेअसर होने लगती हैं । इसीलिए उनका मानना है कि स्किन केयर रूटीन में भी बदलाव बहुत ज्यादा जरूरी है।

चमकदार त्वचा के लिए यामी गौतम का कहना है कि सही और संतुलित डाइट बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में ज्यूस, फाइबर, और आयरन जरूर शामिल करे।

यामी गौतम आगे कहती है कि खूबसूरत दिखने के लिए अंदर से खुश रहना बहुत जरूरी है। जब आप अंदर से खुश होंगी तभी आपका चेहरा ग्लो करेगा । वरना कोई भी फेस पैक आपके चेहरे को नहीं चमका सकता।

सबसे महत्पूर्ण बात यामी गौतम कहती हैं कि रात को सोने से पहले अपना मेकअप रिमूव जरूर करें। ताकि हमारी त्वचा रात को अच्छे से सांस ले सके।

Take special tips for festive season makeup looks from Anushka Sharma and Ananya Panday

हमेशा से ही हर तरह के Make Up लुक के लिए स्मोकी आंखें काफी ट्रेंडी रही है। इस फेस्टिव सीजन में अपने मेकअप लुक के साथ कुछ नया ट्राई करें। चाहे आप इसे लाइट रखना पसंद करती हों या ड्रामेटिक और बोल्ड रखना चाहती हों, यहां सबसे अच्छे लुक हैं जो आपको इस फेस्टीव सीजन में जरूर ट्राई करने चाहिए। आप चाहे किसी फेस्टिव पार्टी में शामिल हो रही हों या किसी फंक्शन की रस्म के लिए जाना चाहती हों, अपने मेकअप लुक को प्वाइंट पर रखें। इस सीजन में, अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज से इंस्पायर्ड होकर दिवाली पर इन लुक्स को ट्राई करें।

अगर आप मेकअप के लिए कम से कम मेहनत करना पसंद करती हैं तो यह मेकअप लुक आपके लिए बिल्कुल सही है। अनन्या पांडे का शानदार मिनिमल मेकअप लुक किसी पार्टी के लिए एकदम सही है। अनन्या की तरह आई लाइनर का एक स्ट्रोक, मस्करा और न्यूट्रल लिप शेड, बल्श का हल्का सा टच आपको दिवाली पार्टी के लिए तैयार कर देगा।

बोल्ड रेड लिप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri)

रेड लिप्स हमेशा से एक मेकअप स्टेपल है जो आपकी लुक में चार चांद लगा देते हैं। चाहे आप सिंपल आउटिंग के लिए जा रही हों या देर रात की कार्ड पार्टी के लिए तैयार हो रही हों, इस त्योहारी मौसम में, बोल्ड रेड लिप्स के साथ स्टाइलिश बनें। इस तरह के लुक के लिए हाइलाइटेड बेस के साथ मिनिमल आई मेकअप करें और लास्ट में रेड लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा करें।

कोहल रिम्ड लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

फेस्टिव सीजन के लिए एक अच्छा कोहल रिम्ड लुक काफी जरूरी है और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस लुक के लिए हम सभी को इंस्पायर कर रही हैं। इस लुक के लिए आपको काजल और मस्कारा की सबसे अधिक जरूरत है। एक न्यूट्रल आईशैडो बेस चुनें और फिर आई लीड और वॉटरलाइन पर काजल का लाइट स्ट्रोक अप्लाई करें। मस्कारा के साथ लैशेज में कुछ ड्रामा जोड़ें। इस तरह के मेकअप लुक के साथ लाइट पिंक या न्यूड लिप कलर चुनें।