Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: छठ

Chhath Puja: Learn the significance and method of preparation of Kharna

Chhath Puja: महापर्व छठ का आगाज 25 अक्टूबर को हो चुका है। चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व का समापन 29 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। पहले दिन नाहय-खाय और आज यानी 26 अक्टूबर को छठ पर्व के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। खरना का भी अपना विशेष महत्व है। छठ में सूर्य देवता के साथ ही छठी मैया की भी पूजा की जाती है। यह त्योहार बिहार का विशेष त्योहार है जिसे झारखंड, उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग बड़े ही आस्था के साथ मनाते हैं। खरना को लोहंडा भी कहा जाता है। खरना पर खास प्रसाद बनाया जाता है जिसका अपना अलग महत्व है। इसी खास प्रसाद को व्रती खाते हैं।

खरना पर प्रसाद में क्या बनता है?

Chhath Puja

खरना 26 अक्टूबर को है। इस दिन गुड़ वाली खीर और रोटी बनती है। यह खीर मिट्टी का नया चूल्हा बनाकर तैयार किया जाता है। वह भी आम की लकड़ी जलाकर बनाने की प्रथा है। दूसरी लकड़ी का इस्तेमाल इसमें वर्जित माना गया है। व्रती पूजा के बाद प्रसाद के तौर पर इसका ही सेवन करते हैं।

खरना प्रसाद का महत्व ?

खरना वाले दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं। शाम के समय जब मिट्टी का चूल्हा बनाया जाता है, तो उस पर गुड़ की खीर, रोटी बनाई जाती है। आप इसे पीतल या मिर्टी के बर्तन में बना सकते हैं। साथ ही गेहूं की रोटी या फिर पूड़ी बनाई जाती है। शाम में सूर्य देव को पूजा-आराधना करके इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं।

आम की लकड़ी ही क्यों किया जाता है इस्तेमाल?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आम का पेड़ छठी मइया को प्रिय है। आम की लकड़ी शुद्ध, सात्विक होता है। मान्यता है कि आम की लकड़ी पर पके भोजन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही इसका धुआं वातावरण को शुद्ध करता है।

खरना का क्या है महत्व?

खरना छठ पर्व के दूसरे दिन पड़ता है और यहीं से 36 घंटे वाला निर्जला व्रत शुरू होता है। खीर और रोटी खाने के बाद व्रती अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं। खरना के दिन बनने वाली गुड़ की खीर खाने से छठी मइया का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह सेहत, सुख-समृद्धि, संतान सुख भी देता है। व्रती जब सूर्य देव को अर्घ्य दे देते हैं तो इस प्रसाद का सेवन किया जाता है। उसके बाद ही घर के अन्य सदस्य भी इसे खाते हैं। यहां से शुरू होता है व्रती का 36 घंटे का निर्जला व्रत 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 को उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा का पारण होता है।

खरना प्रसाद गुड़ की खीर बनाने की विधि

इसके लिए मिट्टी या पीतल के बर्तन में दूध डालकर उबालें। इसमें चावल को तीन-चार बार साफ पानी से धोकर डालें। जब चावल पक जाए तो उसमें गुड़ डालकर पकाएं, आंच को कम ही रखें, आप इसमें थोड़ा सा शुद्ध घी भी मिला सकते हैं। अपना पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स, इलाचयी पाउडर भी डाल दें।

फोटो सौजन्य- गूगल

Importance of 'Chhath', the great festival of folk faith, from bathing to Arghya

लोकआस्था के महापर्व ‘छठ’ व्रत नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है। 04 दिवसीय इस पर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ हुई, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसी सिलसिले में शनिवार के दिन ‘खरना’ पूजन है। खरना को लेकर छठ व्रती महिलाएं सारी तैयारी कर चुकी है जिसमें शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है। रविवार को यानी आज संध्या कालीन अर्घ्य और सोमवार उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ छठ व्रत का समापन हो जाएगा। आइए अब जानते हैं कि छठ में खरना का क्या होता है और इसका क्या महत्व है ?

खरना में क्या होता है ?

छठ का दूसरा दिन खरना के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर छठी मैया को खुश करने के लिए हर व्रती प्रसाद में चार चीजें बनाती हैं। इस दिन व्रती सुबह से निर्जला व्रत रखकर शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ और चावल की खीर बनाती है। खीर के साथ रोटी भी बनती है, रोटी और खीर के साथ मौसमी फल केला जरूर शामिल किया जाता है और मिठाई के साथ एक केले के पत्ते पर रखकर छठ माता को चढ़ाया जाता है। इसके बाद व्रती खुद भी इस प्रसाद को ग्रहण करके परिवार के बाकी लोगों को भी प्रसाद बांटती है।

यह प्रसाद चूल्हें पर आम की लकड़ियों को जलाकर ही बनाया जाता है। वहीं रविवार को व्रती संध्या अर्घ्य के लिए नहर पर जाती हैं। इस वर्ष डूबते सूर्य को दिया जाने वाला संध्या अर्घ्य 30 अक्टूबर दिन रविवार को है, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होता है। इसी दिन छठी मैया की विशेष पूजा भी होती है। इसी प्रकार ऊषा अर्घ्य और पारण- इस वर्ष छठ पर्व में ऊषा अर्घ्य और पारण 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को है, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को होता है।

खरना का है खास महत्व ?

छठ में खरना का विशेष महत्व है। खरना का अर्थ है शुद्धिकरण। शुद्धिकरण केवल तन नहीं, बल्कि मन का भी होता है। इसलिए खरना के दिन केवल रात में भोजन करके छठ के लिए तन-मन को व्रती शुद्ध करते हैं। साथ ही जो प्रसाद बनता है, उसे नए चूल्हे पर बनाया जाता है। खीर का प्रसाद महिलाएं अपने हाथों से ही पकाती हैं। इस दिन महिलाएं सिर्फ एक ही समय भोजन करती हैं। आम तौर पर इस दिन दिन सूर्यास्त के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करती हैं। खरना के बाद व्रती 36 घंटे का व्रत रखकर सप्तमी को सुबह अर्घ्य देती हैं।

छठ पूजा में कब-कब क्या होता है ?

छठ महापर्व की लोकप्रियता आज देश-विदेश तक देखने को मिलती है। छठ पूजा का व्रत कठिन व्रतों में एक होता है। इसमें पूरे चार दिनों तक व्रत के नियमों का पालन करना पड़ता है और व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। छठ पूजा में नहाय खाय, खरना, अस्ताचलगामी अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। छठवर्त के पहला दिन- नहाय खाय 28 अक्टूबर शुक्रवार, दूसरा दिन- खरना 29 अक्टूबर शनिवार, तीसरा दिन- अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 30 अक्टूबर रविवार तथा आखिरी व चौथे दिन- उदीयमान सूर्य को अर्घ्य 31 अक्टूबर सोमवार को संपन्न होगा।

यहां है पूरी प्रक्रिया

कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को स्नानादि से निवृत होने के बाद ही भोजन ग्रहण किया जाता है। इसे नहाय खाय भी कहा जाता है। इस दिन कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन नदी या तालाब में पूजा कर भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। संध्या में खरना में खीर और बिना नमक की पूरी इत्यादि को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर खरना के बाद निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन भी व्रती उपवास रहती है और शाम में किसी नदी या तालाब में जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह अर्घ्य एक बांस के सूप में फल, ठेकुआ प्रसाद, ईख, नारियल इत्यादि को रखकर किया जाता है। कार्तिक शुक्ल सप्तमी सबेरे को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन छठ व्रत संपन्न हो जाता है और व्रती व्रत का पारण करती हैं।

श्रद्धा और आस्था से जुड़ा है छठ पर्व

छठ पर्व श्रद्धा और आस्था से जुड़ा होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत को पूरी निष्ठा और श्रद्धा से करता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती है। छठ व्रत, सुहाग, संतान, सुख, सौभाग्य और सुखमय जीवन की कामना के लिए किया जाता है। मान्यता है कि आप इस व्रत में जितनी श्रद्धा से नियमों और शुद्धता का पालन करेंगे छठी मईया आपसे उतनी ही प्रसन्न होंगी।