Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Category Archives: Beauty

'Shahnaz' the most successful name in the field of herbal cosmetic products

शहनाज हुसैन (Shahnaz Hussain) को कौन नहीं जानता, हर्बल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के क्षेत्र में इनका नाम व काम सर्वश्रेष्ठ है। आज सिर्फ नाम से ही इनके प्रोडक्ट हाथों-हाथ बिकते हैं।

पहली महिला उद्यमी: शहनाज हुसैन हमारे देश की पहली ऐसी महिला उद्यमी है, जिनका नाम ही उनका ब्रांड बन गया लेकिन इस सफलता तक पहुंचने की राह उनके लिए काफी संघर्ष भरी रही।

पदम श्री से सम्मानित: शहनाज हुसैन ” शहनाज हुसैन ग्रुप की फाउंडर, चेयर पर्सन तथा एमडी हैं। इस हर्बल मूवमेंट ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर बनाया है। साल 2006 में व्यापार और उद्योग क्षेत्र में उनके कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पदम श्री से सम्मानित किया गया था।।

बुलंद हौसला: शहनाज हुसैन की 14 साल की उम्र में सगाई तथा 15 की छोटी सी उम्र में शादी हो गई थी, छोटी उम्र में जिम्मेदारियों का बोझ पड़ गया था। लेकिन फिर भी उन्होंने तय कर लिया था कि वह सिर्फ हाउसवाइफ बनकर नहीं रहेगी। इसलिए उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया।

मंजिल की तरफ एक कदम: शहनाज के पति तेहरान में पोस्टेड थे, तभी उन्होंने आयुर्वेद की पढ़ाई की। इसके बाद कॉस्मेटिक थेरेपी की ट्रेनिंग ली, ब्यूटी टेक्निक्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जर्मनी में इसी से जुड़े कोर्स भी किए और सन 1971 में शहनाज भारत लौटी और उन्होंने अपने कॉस्मेटिक फ्रॉम की शुरुआत की। यह शुरुआत उन्होंने अपने घर के बरामदे में ठेला लगाकर की।।

सफल स्टार्टअप: कुछ साल बाद शहनाज एक मशहूर ब्रांड बन गई। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका स्टार्टअप इतना सफल होगा । भारत के बाद उनके प्रोडक्ट को अन्य मुल्कों में भी पहचान मिली।

क्यों है इतने ख़ास: लोगों की खास पसंद होने का एक कारण उनके प्रोडक्ट का नेचुरल इनग्रेडिएंट से बने होना भी है ।
वह भले ही एक भरे पूरे परिवार से ताल्लुक रखती थी लेकिन 70 से 80 के दशक में अपने आप को एक महिला उद्यमी के तौर पर स्थापित करना बहुत मुश्किल काम था।

एक मुश्किल दौर : 1999 में उनके पति का निधन हो गया। 2008 में उनके बेटे समीर हुसैन का भी निधन हो गया। अब उनके काम को उनकी बेटी नीलोफर आगे बढ़ा रही है ।

व्यापार क्षेत्र: आज इनके 400 से ज्यादा फ्रेंचाइजी क्लीनिक पास को दुकानें हैं इस ग्रुप के 138 देशों में करीब डेढ़ लाख स्टोर हैं ।

अवॉर्ड लिस्ट: इनको मिलने वाले पुरस्कार- इमेज इंडिया अवार्ड, 1985 राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार द मिलेनियम मेडल ऑफ ऑनर इसके अलावा और भी पुरस्कारों से इन्हें नवाजा गया है।

It is very important to be happy inside to look beautiful: Actress Yami Gautam

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) को कौन नहीं जानता। यामी गौतम एक खूबसूरत और नेचुरल ग्लो की मालकिन है, उनका चेहरा बिल्कुल बेदाग है। उनकी इस खूबसूरती के बारे में उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आखिर वह अपनी त्वचा की चमक को कैसे बरकरार रखती हैं तो उन्होंने बताया कि वह कुछ घरेलू नुस्खों का अपनाती हैं जो उनकी मां व दादी मां द्वारा बताए गए है।

उनके पास दादी मां के घरेलू नुस्खों की एक लंबी लिस्ट है जिन्हें वह बेझिझक इस्तेमाल करती हैं। यामी गौतम कहती है कि जितना ख्याल हमें त्वचा का बाहर से रखना होता है उतना ही अंदर से भी रखना होता है।

तो चलिए हम आपको बताते हैं उनके द्वारा बताए गए नुस्खे जिससे आप भी यामी गौतम जैसी फ्लालेस त्वचा पा सकती हैं ।

यामी गौतम कहती है कि हमारे डेली रूटीन में हल्दी बहुत ही जरूरी है, यह एक एंटीऑक्सीडेंट तत्व है। यह हमारी त्वचा को दाग धब्बों और बेदाग त्वचा देने में मदद करता है इसलिए यामी गौतम जब भी कोई फेस पैक किया स्क्रब बनाती हैं तो उसमें एक चुटकी हल्दी का इस्तेमाल अवश्य करती हैं।

It is very important to be happy inside to look beautiful: Actress Yami Gautam

यामी गौतम अपने डेली स्किन केयर रूटीन में तीन तरह की चीजें जरूर शामिल करती हैं। जिसमें से पहला फेसवॉश दूसरा मोशुराइजर और तीसरा लिपबाम है। वह बताती हैं कि यह तीनों चीजें उनके पर्स में भी हमेशा मौजूद होती हैं।

दादी मां द्वारा बताए गए नुस्खों की एक लंबी लिस्ट को यामी गौतम ने एक डायरी में नोट करके रखा है और वह बताती हैं कि जरूरत पड़ने पर भी अपने रूटीन में समय-समय पर बदलाव भी करती हैं और यह बहुत जरूरी भी है क्योंकि एक ही रूटीन से हमारी त्वचा उसकी आदी हो जाती है जिससे वह चीजें बेअसर होने लगती हैं । इसीलिए उनका मानना है कि स्किन केयर रूटीन में भी बदलाव बहुत ज्यादा जरूरी है।

चमकदार त्वचा के लिए यामी गौतम का कहना है कि सही और संतुलित डाइट बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में ज्यूस, फाइबर, और आयरन जरूर शामिल करे।

यामी गौतम आगे कहती है कि खूबसूरत दिखने के लिए अंदर से खुश रहना बहुत जरूरी है। जब आप अंदर से खुश होंगी तभी आपका चेहरा ग्लो करेगा । वरना कोई भी फेस पैक आपके चेहरे को नहीं चमका सकता।

सबसे महत्पूर्ण बात यामी गौतम कहती हैं कि रात को सोने से पहले अपना मेकअप रिमूव जरूर करें। ताकि हमारी त्वचा रात को अच्छे से सांस ले सके।

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

मुंबई: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) जितना फिल्मों में एक्टिव रहती हैं उतनी ही सोशल मीडिया पर भी नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने ग्लैमरस अंदाज में फैंस को बधाई दी है।

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहन कर फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है।

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

सिल्वर कलर की साड़ी में जाह्नवी कपूर किलर पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को न्यूड मेकअप और ओपन हेयर से कंप्लीट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

इस पोस्ट के साथ जाह्नवी कपूर ने कैप्शन देते हुए अपने फैंस को दिवाली की ढेर सारी बधाईयां दी हैं। इस पर एक फैन ने रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘हमारी दिवाली तो आपको देखकर मन गई है’।

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार ‘गुडलक जैरी’ में नजर आई थीं। इसके बाद अब जाह्नवी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Mili’ में दिखाई देंगी।

फोटो सौजन्य- गूगल

Take special tips for festive season makeup looks from Anushka Sharma and Ananya Panday

हमेशा से ही हर तरह के Make Up लुक के लिए स्मोकी आंखें काफी ट्रेंडी रही है। इस फेस्टिव सीजन में अपने मेकअप लुक के साथ कुछ नया ट्राई करें। चाहे आप इसे लाइट रखना पसंद करती हों या ड्रामेटिक और बोल्ड रखना चाहती हों, यहां सबसे अच्छे लुक हैं जो आपको इस फेस्टीव सीजन में जरूर ट्राई करने चाहिए। आप चाहे किसी फेस्टिव पार्टी में शामिल हो रही हों या किसी फंक्शन की रस्म के लिए जाना चाहती हों, अपने मेकअप लुक को प्वाइंट पर रखें। इस सीजन में, अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज से इंस्पायर्ड होकर दिवाली पर इन लुक्स को ट्राई करें।

अगर आप मेकअप के लिए कम से कम मेहनत करना पसंद करती हैं तो यह मेकअप लुक आपके लिए बिल्कुल सही है। अनन्या पांडे का शानदार मिनिमल मेकअप लुक किसी पार्टी के लिए एकदम सही है। अनन्या की तरह आई लाइनर का एक स्ट्रोक, मस्करा और न्यूट्रल लिप शेड, बल्श का हल्का सा टच आपको दिवाली पार्टी के लिए तैयार कर देगा।

बोल्ड रेड लिप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri)

रेड लिप्स हमेशा से एक मेकअप स्टेपल है जो आपकी लुक में चार चांद लगा देते हैं। चाहे आप सिंपल आउटिंग के लिए जा रही हों या देर रात की कार्ड पार्टी के लिए तैयार हो रही हों, इस त्योहारी मौसम में, बोल्ड रेड लिप्स के साथ स्टाइलिश बनें। इस तरह के लुक के लिए हाइलाइटेड बेस के साथ मिनिमल आई मेकअप करें और लास्ट में रेड लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा करें।

कोहल रिम्ड लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

फेस्टिव सीजन के लिए एक अच्छा कोहल रिम्ड लुक काफी जरूरी है और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस लुक के लिए हम सभी को इंस्पायर कर रही हैं। इस लुक के लिए आपको काजल और मस्कारा की सबसे अधिक जरूरत है। एक न्यूट्रल आईशैडो बेस चुनें और फिर आई लीड और वॉटरलाइन पर काजल का लाइट स्ट्रोक अप्लाई करें। मस्कारा के साथ लैशेज में कुछ ड्रामा जोड़ें। इस तरह के मेकअप लुक के साथ लाइट पिंक या न्यूड लिप कलर चुनें।

Rashmika Mandana
दक्षिण के सितारे आज लोकप्रियता के मद्देनजर बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण की फिल्में अपना कमाल दिखा रही हैं, तो स्टार्स के अभिनय को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि साउथ की अभिनेत्रियां भी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस चार्ज करती हैं
Dandiya

नई दिल्ली: हम जानते हैं कि 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस वक्त घर पर पूजा पाठ का ही महौल होने की वजह से वातावरण सकारात्मक होता है। एक चीज की और रौनक होती है नवरात्रि में वो है गरबा और डांडिया नाइट की। जिसमें लोग खूब मस्ती करते हैं। पर्व के इस खास मौके पर लोग ट्रेडिशनल कपड़ों में रहना ज्यादा लाइक करते हैं। ऐसे में आपको आज यहां पर कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसका अपनाकर आप इंडिया और गरबा नाइट पर सबसे खुबसूरत दिखती हैं।

डांडिया नाइट पर ऐसे हों तैयार

आप इंडिया नाइट के लिए लहंगा चोली ही पहनें। यह सबसे बेस्ट है इस त्यौहार के लए। अलावा इसके आप सूट या अनारकली सूट सांग, लॉन्ग सूट भी पहन सकती हैं। वहीं, मेकअप आप हमेशा वाटर प्रूफ करें। इससे आपको डांस के बाद होने वाले पसीने से मेकअप खराब नहीं होगा। मेकअप में आप ग्लॉसी या न्यूड मेकअप कर सकती हैं। इसके साथ पीच या ब्राउन ब्लशर फबता है।

मेकअप को हमेशा अपनी स्किन को ध्यान में रखकर करें। स्किन टोन के हिसाब से मेकअप करने से आपकी त्वचा खराब नहीं होती है। इससे आपका मेकअप भी निखरकर आता है। डांडिया नाइट आप आंखों पर पर्पल, पिंक, ग्रीन, ब्लू या कॉपर शेड के आईशैडो लगाने चाहिए। इससे आपकी आंखें बहुत खूबसूरत लगेंगी।

मेकअप के बाग आते हैं बालों पर यह सबसे होता है। लड़कियां बाल खुले रखना पसंद करती हैं। बालों के साथ इस बार एक्सपेरिमेंट करें।

If you are troubled by white hair then do this special exercise daily

हमारे चेहरे को चार चांद बालों से लगता है। बालों से संबंधित कुछ सामान्य समस्याओं में बालों का झड़ना, गंजापन, रूसी, व्हाइट हेयर्स, बालों का पतला होना आदि शामिल है। अगर हम हेल्दी बालों से भरा सिर चाहते हैं तो इस बात पर फोकस करना चाहिए कि हमारा आहार क्या है और हम कितना एक्सरसाइज करते हैं।

हेल्दी लाइफ स्टाइल से जुड़े टिप्स

जब हम एक हेल्दी जीवन शैली का नेतृत्व करते हैं, जिसमें दैनिक आधार पर फलों और सब्जियों समेत संतुलित आहार का सेवन किया जाता है, नियमित रूप से व्यायाम किया जाता है और हाइड्रेटेड रहते हैं तो खूबसूरत बाल प्राप्त करना ज्यादा आसान हो जाता है।

एक स्वस्थ स्कैल्प बालों के विकास को बढ़ावा देती है और इसके लिए उचित पोषण, नींद, विटामिन्स, मिनरल्स आदि की जरूरत होती है। अनुचित खाने की आदतें, अपर्याप्त नींद, बहुत अधिक संसाधित भोजन खाने और पर्याप्त पत्तेदार सब्जियां नहीं खाने से स्किन और बालों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। बालों का पतला होना, सफेद बाल और बालों का झड़ना रोकने के लिए निम्नलिखित का अभ्यास किया जा सकता है। जब नियमित रूप से किया जाता है, तो ये आसन और मुद्राएं नेचुरल रूप से बालों के रंग को फिर से रिस्टोर रपने में मदद करती हैं। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें योग गुरु, स्पिरिचुअल गुरु और लाइफस्टाइल कोच बता रहे हैं।

योग मुद्रा

सर्वोत्तम परिणामों के लिए दिए गए सटीक क्रम में निम्नांकित आसनों का अभ्यास करें। हर मुद्रा को 10-15 मिनट के लिए करें और मुद्रा के लाभों को देखने के लिए 4-5 हफ्ते के लिए अपने अभ्यास में लगातार बने रहें।

बालयाम आसनस बालों के लिए है बेजोड़

इस योग के अन्तर्गत नाखून रगड़ने की प्राचीन प्रथा हो बालयाम के रूप में जाना जाता है। संयुक्त शब्द बालयाम- ‘बाल’ जिसका मतलब है बाल और ‘व्यायम’ जिसका अर्थ है व्यायाम। मूलत: व्यायाम या नाखून रगड़ना, बालों के लिए एक व्यायाम है।

विधि

  • उंगलियों को भीतर की ओर घुमाते हुए आधी मुट्ठी बना लें।
    अंगूठा बाहर निकालें।
  • हथेलियों को एक दूसरे के सामने रखते हुए उंगलियों के नाखूनों को एक दूसरे को छूने दें।
  • अब तेज गति से ऊपर-नीचे करते हुए एक हाथ के नाखूनों को आपस में रगड़ें।
  • जरूरी ये है कि सिर्फ उंगलियों के नाखूनों को रगड़ना है, अंगूठे को नहीं।
Rhea Chakraborty

बारिश के मौसम में बहुत ह्यूमिडिटी रहती है। इस मौसम में गर्मी के साथ काफी पसीना आता है। इस मौसम में कहीं बाहर जाना होता है तो मेकअप (Beauty Tips) का भी ध्यान रखना पड़ता है, नहीं तो मेकअप पसीने के साथ बहने लगता है। हम आपको आज बताएंगे की उमस होने पर कैसे मेकअप करें जिससे पसीने से मेकअप खराब ना हो और चेहरे का लुक खराब ना दिखे।

लाइट मेकअप

ह्यूमिडिटी भरे सीजन में हैवी मेकअप से बेहतर है हल्का मेकअप करें। इससे मेकअप खराब होने का हैडेक भी नहीं होगा। हल्के मेकअप के लिए बस एक बीबी क्रीम और थोड़ा कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। मैट फिनिश फाउंडेशन के साथ कोई कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। इससे आप खूबसूरत भी दिखेंगी और गर्मी के कारण मेकअप खराब भी नहीं दिखेगा।

बेस्ट क्वालिटी

पसीने की वजह से काजल और आईलाइनर फैल जाता है। वो बहुत खराब लगने लगता है। बेस्ट क्वालिटी का वाटरप्रूफ मेकअप का सामान खरीदें। खासतौर पर काजल और आईलाइनर ऐसा हो जो पानी या पसीने से फैले नहीं।

वाटरप्रूफ लिपिस्टिक

कई बार पसीना पोछने के कारण लिपस्टिक भी फैल जाती है। इस समस्या से बचने के लिए लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक खरीदें। इस मौसम में क्रीमी की जगह मैट फिनिश वाली लिपिस्टिक लें। मार्केट में कई ऐसे ब्रांड हैं जिनकी लिपिस्टिक वाटरप्रूफ हैं।

हेयर स्टाइल

उमस वाले मौसम में ओपन हेयर वाला स्टाइल ना रखें। कोशिश करें अपने बालों के हिसाब से कोई पोनी टेल या ऐसा हेयर स्टाइल बनायें जिसमें बालों को बांध सकें।

कॉम्पैक्ट पाउडर

इस मौसम में अपने साथ एक अच्छा कॉम्पैक्ट पाउडर साथ रखें। इससे कभी भी फेस को टच अप करके एकदम फ्रेश लुक पा सकते हैं। अगर पसीना आ जाये तो उसके पफ से पसीना हटा सकते हैं।

Excessive use of sunscreen is harmful, do not forget to do it before sleeping at night

वैसे तो हम रोज़ाना ही आपको अपनी सेहत, सौंदर्य व एक बेहतरीन जीवन के मूल मंत्रों से अवगत कराते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर जीने में मदद करेंगे।

हमलोग अक्सर ऐसी चीजों के पीछे भागते है जो आसानी से उपल्ब्ध भी हो और कम समय में बेहतर परिणाम दें। तो चलिए फिर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स से अवगत कराते है, जो आपको बहुत ही पसंद आएंगी और इसको अपनाकर आप बेहतर रिजल्ट हासिल कर सकेंगे-

1. गर्मियों में चेहरे और त्वचा पर धूप का असर ज्यादा होता है इसलिए आज कल Sun scream का प्रयोग बढ़ गया है पर इसका अधिक इस्तेमाल आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है।

2. सनस्क्रीन का ज्यादा प्रयोग करने की बजाय आप ये कर सकती है कि पूरी बाजू के कपड़े पहने और घर से बाहर निकलते समय धूपवाला चश्मा लगाकर ही निकले।

3. हमेशा अपने आपको तरोताजा रखने के लिए अपने दिन की शुरुआत योग करने से करें।

4. चहरे पर साबुन लगाने की बजाए हमेशा फेसवॉश इस्तेमाल करें। लेकिन ज्यादा प्रयोग करने से बचे ये आपकी त्वचा को रूखा कर सकता है।

5. रात को सोते समय आप अपनी स्किन केयर रूटीन फॉलो करती होंगी। लेकिन इसी के साथ आपको फेशियल सिरम जरूर भी इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपकी स्किन के लिए विटामिन-सी और विटामिन-ई की पूर्ति करता है।

6. चहरे के दाग धब्बों को इंस्टेंट गायब करना चाहती है तो पुदीने के रस में नीम के पत्तो का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।

7. कहीं जल्दी में जाना हो और इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो इसके लिए आप टमाटर के रस को निकालकर उसको फ्रीज ट्रे में जमा लें। इन आइस क्यूब को आप चेहरे पर लगाएं।

8. हमारे स्वास्थ का सम्बद्ध हमारे पेट से होता है। पेट में गड़बड़ का सीधा असर हमारे शरीर पर होता है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि पेट साफ रखें। इसके लिए आप रात को दूध के साथ थोड़ा गुड़ खाएं यह आपकी आयरन की कमी को पूरा करेगा और आपके पेट को भी साफ रखेगा।

9. त्वचा को पूरा दिन तरोताजा रखने के लिए आपको संतरों के छिलके का पाउडर दूध में मिलाकर लगाना चाहिए।

10. रात को सोने से पहले आपको मेकअप रिमूव करने के लिए महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है, बल्कि आप नारियल तेल का प्रयोग करके बहुत आसानी से अपना मेकअप रिमूव कर सकती है।

11. आप महीने में एक बार मेनीक्योर जरूर करवाएं। क्योंकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप ऐसा करके अपने आप को इंफेक्शन से बचा सकते है।

12. दिन में अपने फुटवियर का चुनाव करने की बजाय कोशिश करें कि फुटवियर की खरीददारी शाम के समय करें। उस समय आपके पैर अपनी सही पोजिशन में होते है।

13. हमेशा नायलॉन के मोजों की बजाय सूती मोजे ही पहने। मोजे पहनते वक्त अपनी उंगलियों के बीच में टेलकॉम पाउडर जरूर अप्लाई करें।

14. काजल को आंखों के ज्यादा अंदर तक ना लगाएं । इससे आपकी आंखों को अधिक नुकसान पहुंच सकता है।

15. कभी भी बालों को डाई करते समय ध्यान रखें कि डाई अमोनिया फ्री हो।

16. अगर आपके पास गुलाब जल उपल्ब्ध ना हो तो आप उसकी जगह पर चेहरे को क्लीन करने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल भी कर सकते है।

17. त्वचा के पोर्स को खोलने और डेड स्किन को हटाने के लिए आप स्टीम का सहारा भी ले सकते है।

18. कपड़े धोते समय एम्लुमियम की बॉल बनाकर वाशिंग मशीन में डाल दे। इससे आपके कपड़ों पर रोएं नहीं आयेंगे।

19. सब्जी के छिलकों को पेड़ या पौधो कि जड़ों में डालें, इससे उन्हें एक केमिकल फ्री खाद मिल पाएगी।

20. चावल के पानी को आप एक बेहतर कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके बालों को मजबूती और पोषण देता है।

The secret of Shahnaz Gill's glowing skin, how to keep her skin healthy

मेकअप लुक हो या नो मेकअप लुक ये पंजाबी कुड़ी सबकी नजरों में छाई रहती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पंजाब की “कैटरीना कैफ” यानी शहनाज गिल की। बिग बॉस- 13 से खास पहचान बनाने वाली शहनाज का स्टाइल स्टेटमेंट सबसे हटके है। हम सभी जानते हैं कि शहनाज़ अपने चुलबुले अंदाज की वजह से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती है। इस पंजाबी कुड़ी के स्टाइल स्टेटमेंट के अलावा लोग उनकी फ्लैलेस, निखरी, ग्लोइंग स्किन के भी कायल हैं। महिलाएं उनकी चमकती त्वचा का राज जानने के लिए बेकरार होती हैं। तो चलिए आज पंजाब की ‘कैटरीना कैफ’ के खास टिप्स जानते हैं जिससे वह रहती हैं हमेशा चमकती-दमकती-

शहनाज गिल का चमकती त्वचा का, उस को मेंटेन रखने का एक सबसे हटके फंडा है– वह हमेशा अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए खूब पानी पीती हैं , उनका कहना है कि त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग रखने के लिए दिन में कम से कम 08 से 10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। साथ ही आप जूस, नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपनी त्वचा को ग्लोइंग रखने के लिए शहनाज गिल एक हेल्थी डाइट लेती हैं। जिसमें वह तैलीय खाने को बिल्कुल ही अवॉइड करती हैं । उनका मानना है और हम सब यह जानते हैं कि तैलीय खाना त्वचा पर पिंपल्स निकलने का एक बहुत प्रमुख कारण है। शहनाज गिल अपनी त्वचा को फ्लालेस ग्लो देने के लिए हमेशा वसायुक्त भोजन से दूरी बनाए रखती हैं, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वसा युक्त चीजें खाने से हमारी स्किन ऑयली हो जाती है जिसकी वजह से धूल ,मिट्टी, प्रदूषण को एब्जॉर्ब करती है। जिसकी वजह से स्किन पर रैशेज और पिंपल होने का खतरा बना रहता है। और इससे स्किन पोर्स भी बंद हो जाते हैं।

शहनाज गिल अपनी डाइट में हमेशा ही ग्रीन वेजिटेबल्स को प्रमुख रूप से शामिल करती हैं। ग्रीन वेजिटेबल से हमें आयरन और बहुत सारा फाइबर मिलता है । जिससे हमारी स्किन हाइड्रेट होती है और उन पर यूवी रेज का प्रभाव कम पड़ता है।

त्वचा को हमेशा मॉश्चराइज रखने तथा घर से बाहर निकलने से पहले अपनी स्क्रीन पर सनस्क्रीन का प्रयोग करना शहनाज गिल कभी नहीं भूलती। वह बताती हैं कि यह सब करना उनका बेसिक रूटीन है। शहनाज गिल के ग्लोइंग टिप्स हमने आपको दे दिए लेकिन साथ ही हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि उनके जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको अपनी आदतों में भी कुछ बदलाव करना पड़ेगा :

जैसे कि रात को सोने से पहले हमेशा आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप अपना मेकअप रिमूव कर के ही सोएंगे।

हमेशा सुबह उठने के बाद भी अपनी स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करे।।