Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: relationship

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

हर पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक होना आम है। कभी बच्चे को लेकर तो कभी खाने को लेकर, शायद ही कोई कपल हो जिनके बीच रूठना-मनाना ना चलता हो। वैसे जब भी कपल के बीच बहस के हालात बने है तो सबसे ज्यादा डर घरवालों को लगने लगता है। कहीं बहस बढ़कर कोई और रूप ना ले ले, कहीं रिश्ता बिखर ना जाए। बहू- बेटे को बहस करते देख बडे़ बुजुर्गों के मन में या आपके मस्तिष्क में भी यह बात आ सकती है। पर शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि ऐसे कई कारण हैं जिनसे यह पता चलता है कि आर्ग्युमेंट करना आपके रिश्ते के लिए अच्छा हो सकता है।

‘एबल आर्गुअर्स’ के नाम से वर्ष 2012 में 976 व्यक्तियों के बीच एक ऑनलाइन स्टडी की गई जिसमें पाया कि जिन जोड़ों के बीच हेल्दी आर्ग्युमेंट होते हैं, उनके बीच एक खुशहाल संबंध होने की संभावना 10 गुना अधिक है बजाय उन कपल्स के जो कठिन चीजों पर बातचीत को अनदेखा करते हैं। जानते है कैसे ये हल्की नोक-झोंक आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद है।

फीलिंग्स समझने का मिलता है मौका

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

आपका रिलेशन निश्चित रूप से तब मजबूत होता है जब आप अपने मन की बात अपने साथी के सामने खुलकर करते हैं। असहमत होने पर आप जो महसूस करते हैं और जो सोचते हैं उसे बयान करते हैं। कोई एक दूसरे के प्रति द्वेष नहीं रखता है इसलिए यह एक पारदर्शी रिश्ता बन जाता है। स्टडी में 05 में से 04 लोगों ने कहा कि एक दूसरे से बातचीत ना होने के वजह से उनका रिश्ता असफल रहा। तभी तो हम भी हर बार ‘कम्युनिकेशन इज़ द की’ वाली बात पर अक्सर ज़ोर देते हैं। जब हम वही बोलते हैं जो हमारे दिल और दिमाग में होता है, तो हम बेहतर महसूस करते हैं। भले ही आप दोनों में बहस हो गई हो पर आखिर में यह अच्छा और सुकून देने वाला लगता है। हेल्दी वाद-विवाद हमेशा अच्छा होता है और सुनिश्चित करें कि आप बिस्तर पर जाने से पहले अपने मुद्दों को हल कर लें। जब लोग अपनी चिंताओं को एक्सप्रेस नही करते, उनके बारे में बात नहीं करते तो वह गुस्सा अन्य तरीकों से निकलता है। इसलिए समाधान यह है कि इसे एक ईमानदार, स्पष्ट और सम्मानजनक तरीके से बात करें। जितना अपनी फीलींग्ज को छिपाएंगे उतनी ही समस्या को आप बढ़ाएंगे।

तनाव में आती है कमी

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

जब भी कपल के बीच बहस होती है तो एक दूसरे के मन की बात जानने को मिलती है जिससे रिश्ते में और मजबूती आती है। कई जानकारों का कहना है कि आपस में बहस करने से पार्टनर के साथ भी आपकी नजदीकियां बढ़ जाती हैं। वाद-विवाद के आखिर में आप एक-दूसरे से माफी मांगते हैं, अपनी गलतियों को सुधारते हैं और इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां और ज्यादा बढ़ती हैं।

दिल की बात जानने का मिलता है अवसर

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

जब कपल्स के बीच में होने वाली बहस रिलेशन को बेहतर तो करती ही है साथ में एक इन्सान के तौर पर भी आपके लिए यह फायदेमंद है। बहस के दौरान आप कई बार पार्टनर की वो गलतियां पॉइंट आउट करते हैं जो शायद आप वैसे ना कह पाएं। अगर सही बात को पाज़िटीवली लिया जाए और स्वयं की गलती मान अपने व्यवहार, आदतों और एटीट्यूड में बदलाव लाया जाए तो पर्सनल फ्रंट के साथ प्रोफेशनल फ्रंट में भी यह आपको बेहतरी की तरफ अग्रसर करता है।

रिश्ते को मिलती है मजबूती

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

जब कोई पेयर किसी बात पर चर्चा करता हैं और बहस होती है तो बातें खुलकर सामने आती हैं। आपके मन में अपने पार्टनर को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं रहता और इसलिए विश्वास बना रहता है। हालांकि, किसी रिश्ते में कोई बहस नहीं होती है, तो दोनों साथी एक-दूसरे से कुछ ना कह कर भी मन ही मन में कई सवाल लिए होते है जिससे बस शक बढ़ता है। यह भी जरूरी है कि तर्क एकतरफा न हो। दोनों को एक दूसरे की राय सुननी चाहिए और अपने पार्टनर के नजरिए से भी बात को समझने का प्रयास करना चाहिए।

सुनने- समझने की आदत होती है प्रबल

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

अपनी ही कहना और दूसरे की फिलिंग्स-इमोशन की परवाह ना करना किसी भी रिलेशन के लिए हेल्दी नहीं है। कपल्स के झगड़ों का एक बड़ा कारण एक-दूसरे की बात नहीं सुनना है। हम सभी सुनना और समझना चाहते हैं, खासकर उस व्यक्ति द्वारा जिसे हम प्यार करते हैं और भरोसा करते हैं। जब कपल्स के बीच हेल्दी बहस होती है, तो आप अपने साथी की बातों को सुनने की प्रवृत्ति रखते हैं। आपका फोकस यह नहीं होता कि आपको यह आर्ग्युमेंट जीत लेना है, बल्कि आप अपने साथी को समझने की कोशिश भी करते हैं।

रिलेशन को मिलती है नई ताकत

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

पार्टनर्स के बीच कई बार सब ठीक होकर भी कुछ ठीक नहीं होता। अब जब दो लोग खुलकर एक दूसरे को एक्सप्रेस करेंगे ही नहीं तो कैसे पता चलेगा कि कहां क्या दिक्कत है। जब आप लड़ते हैं, खुलकर अपनी बात रखते हैं तो दूसरे की चाहत का तो आपको पता चलता है ही साथ में आप रिश्ते की बेहतरी के लिए क्या कर सकते हैं वह भी समझ में आता है। एक बार जब सामने वाले की परेशानी का पता चल जाता है तो मिल कर हल निकालना भी आसान हो जाता है। अलावा इसके, चूंकि आप उन चीजों से अवगत हैं जो झगड़े को ट्रिगर कर सकती हैं, आप उसी से बचते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हां यह बात भी अहम है कि बहस के दौरान आप दोनों को मर्यादित भाषा और हिंसा से बचना चाहिए तभी आप इससे होने वाले फायदे महसूस करते हुए अपने रिश्ते को मजबूत बना पाएंगे।

फाइल फोटो- गूगल

पति-पत्नी का प्यार

उनकी सब बातें सुनती हूं लेकिन वह मेरी बातों को अनसुना कर देते हैं। प्यार तो करते हैं लेकिन गिफ्ट कभी-कभी देते हैं। ये कुछ ऐसी शिकायतें हैं जो महिलाओं को अक्सर अपने पार्टनर से होती है। मुमकिन है कि आपके पति आपके दोस्त के पति की तरह सोशल नेटवर्किंग को तवज्जो कम देते हों और फेसबुक और इंस्टा पर प्यार की बिगुल बजाते ना दिखें तो घबराएं नहीं.. क्योंकि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो आपके पति को आपके बारे में पसंद हैं और इस बारे में आप अंजान हों।

बिना डिमांड ख्वाहिश को समझना

पति पर भरोसा

कॉफी टेबल पर पड़ी गर्म चाय की प्याली हो या गीली टावेल बेड पर… आप पहले तो थोड़ा बड़बड़येंगी पर फिर खुद ही टावेल बाहर डालेंगी और बिना उनकी डिमांड के फ्रेश चाय बना देंगी। अब आपकी इस खास अदा पर आपके पति नजदीक आने का बहाना ढूंढ़ेंगे। दिन भर में ऐसे और भी कई काम हैं जो आप बिना कहें करती हैं और आपके पति मन ही मन खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

तारीफ के ‘वो’ दो लफ्ज़

अरे वाह! आज तो बड़े स्मार्ट लग रहे हो.. अगर आप भी यूं ही अपने पतिदेव की थोड़ी-बहुत तारीफ कर देती है तो आपके पति को आपकी यह बात काफी पसंद है। जी हां, पुरुष भले ही तारीफ सुनने पर महिलाओं की तरह अपनी खुशी जाहिर ना करते हों लेकिन कॉम्पलीमेंट किसे पसंद नहीं।

चाहे कितनी भी हो जिम्मेदारियां नहीं भूलती तारीख

पति के लिए तोहफा

महिलाएं चाहें कितनी प्रोफेशनल क्यों ना हों, कितनी भी एडवांस क्यों ना हों लेकिन शादी की सालगिरह से लेकर आपकी वो पहली मुलाकात ना भूलती हैं और ना भूलने देती हैं। आपके पार्टनर भले ही इन तारीखों को खुद याद ना रखते हों पर आपका इन तारीखों को महत्व देना, याद रखना और सेलिब्रेट करना उन्हें काफी पसंद है।

..आपका गुस्सा लाज़मी है लेकिन

गुस्से में पत्नी

आपके हसबैंड डिनर पर समय पर नहीं पहुंच पाएं, आपका बर्थडे पर गिफ्ट नहीं लाए तो आपका गुस्सा मुनासिब है लेकिन बावजूद इसके सुबह नाश्ते पर आपका उनका इंतजार करना, काफी पसंद हैं उन्हें। आप खफा तो होती है पर आपका प्यार कम नहीं होता और इसी बात से आपकी इज्जत उनके दिल में और बढ़ जाती है।

आप हैं स्पेशल और परफेक्ट मॉम

परफेक्ट मॉम

मां बच्चे के लिए रोल मॉडल से कम नहीं होतीं। मां के साथ बच्चे अपना ज्यादातर समय भी बिताते हैं। आज के समय में भले ही महिलाएं और पुरुष दोनों की अपनी प्रोफेशनल लाइफ हो और दोनों व्यस्त रहते हों पर महिलाओं को अपनी व्यस्तता के बीच भी बच्चों के लिए समय निकालने में महारत होती है। अपने बच्चों पर ध्यान देने से लेकर उन्हें पढ़ाना-लिखाना जो शायद आपके पति आपसे ना कहें लेकिन मन ही मन वह खुश भी होते हैं और आपको इस होम बैलेंस के लिए मानते भी हैं।

फेवरेट खाना बनाना

फेवरेट खाना

कोई मौका नहीं चाहिए महिलाओं को अपने परिवार के लिए उनकी फेवरेट डिश बनाने के लिए। बारिश हो तो पकौड़े तल दिए, बच्चों की डिमांड से पहले चॉकलेट केक बेक कर दिया…हर जगह यही कहानी है…। विश्वास कीजिए दफ्तर में लंच बॉक्स खोलते समय जब उनकी पसंदीदा डिश उनके सामने होती है तो वह खुद को बड़ा लकी मानते हैं और दोस्तों के सामने खुद को खुशनसीब दिखाने का यह मौका नहीं गंवाते।

हर चीज का हल है आपके पास

बात चाहे घर की हो या बच्चे के स्कूल से जुड़ी, कमीज ना मिलने से लेकर बच्चों के लिए होमवर्क तक, आपका प्रॉब्लम्स का चुटकियों में हल कर देना और आपके मैनेजरियल स्किल्स… यही बातें तो हैं जो उन्हें भरोसा देती हैं कि हां- मैं हूं ना।

तसल्ली से सुनना और समझना जरूरी

पति की बातों को ध्यान से सुनना

जिस तरह महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें कोई अनसुना ना करे वैसे ही जब आप अपने पति की किसी परेशानी को तसल्ली से सुनती और समझती हैं तो उन्हें आपकी यह आदत ना सिर्फ पसंद आती है बल्कि आप पर उनका विश्वास और प्यार भी बढ़ जाता है।

आपके आत्मविश्वास के कायल हैं

मीटिंग में आपका खुद को आत्मविश्वास के साथ प्रेजेंट करना हो या फिर डिनर पार्टी में उनके दोस्तों से घुलना-मिलना हो, आपका खुद पर विश्वास और खुद को प्रेजेंटेबल रखना कहीं ना कहीं उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

आपका उनपर भरोसा दिखाना 

पति-पत्नी का प्यार

प्रोफेशनल जिंदगी में अगर कोई दिक्कत है या फिर कोई और बात से आप परेशान हैं तो आपका अपने पार्टनर से अपनी परेशानी डिस्कस करना जरूरी है पर शायद आप यह नहीं जानती होंगी कि आप जब अपनी परेशानी उनसे डिस्कस करती हैं तो उन्हें अच्छा लगता है, यह सोचकर कि आपने उन पर भरोसा किया।

अगर पति-पत्नी के रिश्ते की डोर विश्वास और प्यार भरी ना हो तो जल्द ही टूट जाती है…।

पति-पत्नी की आपसी समझ
पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा ही खास और जिंदगी के एहसास से जुड़ा होता है। कभी ये एहसास मीठा तो कभी कढ़वाहट से भरा होता है