Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: इस्लाम

RAMZAN is the month of self-control and self-restraint

RAMZAN: रमजान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना है। इस्लामिक कैलेंडर के इस नौवें महीने में मुसलमान रोजे यानी उपवास रखते हैं। इस दौरान कुरान पढ़ते हैं। पांच बार की नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।

बता दें कि चांद नज़र आने के साथ ही रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। मुस्लिम समुदाय के लोग आज पहला रोजा रख रहे हैं और कुरआन, नमाज व तरावीह का एहतमाम करते हैं। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना है, जिसे बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने 610 ईस्वी में मोहम्मद साहब को लेयलत उल-कद्र की रात पवित्र कुरआन शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था, इसलिए इस महीने में रोजा रखने की परंपरा है। यह महीना इबादत, ध्यान और दान-पुण्य के किए जाना जाता है। 30 दिन के रमज़ान के अंत में ईद-उल-फितर मनाया जाता है।

RAMZAN is the month of self-control and self-restraint

बरकत का महीना माह-ए-रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। रोजा रखने वाले व्यक्तियों की अल्लाह द्वारा उसके सभी गुनाहों की माफी दी जाती है। इसलिए हर एक मुसलमान के लिए रमजान का महीना साल का सबसे विशेष माह होता है। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक रमजान का महीना खुद पर नियंत्रण और शांत रखने का महीना होता है। गरीबों के दुख-दर्द को समझने के लिए रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा रखने की परंपरा है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमजान के महीने में रोजा रखकर दुनिया में रह रहे गरीबों के दुख-दर्द को महसूस किया जाता है। रोजा आत्म संयम व आत्म सुधार का प्रतीक रोजे के दौरान संयम का तात्पर्य है कि आंख, नाक, कान, जुबान को नियंत्रण में रखा जाना क्योंकि रोजे के दौरान बुरा नहीं सुनना, बुरा नहीं देखना और ना ही बुरा बोलना जाता है। इस तरह से रमजान के रोजे मुस्लिम समुदाय को उनकी धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ बुरी आदतों को छोड़ने के अलावा आत्म संयम रखना सिखाते हैं। इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि गर्मी में रोजेदारों के पाप धूप की अग्नि में जल जाते हैं तथा मन पवित्र हो जाता है। सारे बुरे विचार रोजे के दौरान मन से दूर हो जाते हैं।

आज रखा गया पहला रोजा

RAMZAN is the month of self-control and self-restraint

अकीदतमंदों ने रविवार को पहला रोजा रखा है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान नौंवा महीना होता है। रोजा रखने के साथ रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। पांच वक्त की नमाज के साथ कुरान की तिलावत करते हैं।

तीन भागों में बंटा रमजान

रमजान का यह महीना तीन भागों में बंटा होता है यानी एक से लेकर 10 दिनों तक रहमत का अशरा होता है, तो 11 से लेकर 20 तक बरकत का और 21 से लेकर 30 रोजे तक मगफिरत होता है। पवित्र रमजान माह में इबादत का काफी महत्व होता है। यही वजह है कि लोग इबादत के साथ-साथ जकात भी निकालते हैं। जकात का अर्थ होता है जमा पूंजी का दो अथवा ढाई प्रतिशत जरूरतमंदों में दान करना।

फोटो सौजन्य- गुगल

Importance of Eid Milad-Un-Nabi in Islam and its history

Eid Milad-Un-Nabi को ईद-ए-मिलाद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लाम धर्म में ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। ईद मिलाद-उन-नबी इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाने वाला एक खास इस्लामिक त्योहार है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय में विशेष दुआ, समारोह और जश्न मनाते हैं। मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में जाकर प्रार्थना करते हैं और हजरत मोहम्मद साहब द्वारा दी गई शिक्षा और उपदेशों को याद करते हैं। इस बार मिलाद-उन-नबी 15 सितंबर से लेकर 16 सितंबर यानी आज शाम तक मनाया जाएगा।

ईद मिलाद-उन-नबी का ये है महत्व

Importance of Eid Milad-Un-Nabi in Islam and its history

ईद मिलाद-उन-नबी का महत्व इस्लामिक धर्म में बहुत अधिक है। यह त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें इस्लामिक धर्म का आखिरी नबी माना जाता है। यह पर्व इस्लामिक लोगों को एकता के सूत्र में बांधता है और उन्हें पैगंबर द्वारा दिए गए पैगाम को याद करने का अवसर प्रदान करता है। अलावा इसके यह त्योहार मुस्लिम लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है और गरीबों, जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस दिन रात भर प्राथनाएं होती हैं और जगह-जगह जुलूस भी निकाले जाते हैं। घरों और मस्जिदों में कुरान पढ़ी जाती है। इस दिन गरीबों को दान भी किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ईद मिलाद-उन-नबी के दिन दान और जकात करने से अल्लाह खुश होते हैं।

जानें मिलाद-उन-नबी का इतिहास

Importance of Eid Milad-Un-Nabi in Islam and its history

ईद मिलाद-उन-नबी का इतिहास इस्लामिक धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म से जुड़ा हुआ है। हजरत मोहम्मद साहब का जन्म 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। बता दें कि सुन्नी लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म को रबी अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाते हैं जबकि, शिया समुदाय इस त्योहार को 17वें दिन मनाते हैं। यह दिन न सिर्फ पैगंबर मोहम्मद के जन्म का प्रतीक है, बल्कि उनकी मृत्यु के शोक में भी इस दिन को याद किया जाता है।

पैगंबर साहब के जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो चुका था। जब वह 06 वर्ष के थे तो उनकी मां की भी मृत्यु हो गई। मां के निधन के बाद पैगंबर मोहम्मद अपने चाचा अबू तालिब और दादा अबू मुतालिब के साथ रहने लगे। इनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम बीबी आमिना था। अल्लाह ने सबसे पहले पैगंबर हजरत मोहम्मद को ही पवित्र कुरान अता की थी। इसके बाद ही पैगंबर साहब ने पवित्र कुरान का संदेश दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया।

फोटो सौजन्य- गूगल

Hajj Yatra 2024: Holy Hajj pilgrimage has started

Hajj Yatra 2024: इस्लाम धर्म के 5 स्तंभों में से एक अहम स्तंभ हैं हज यात्रा। जी हां, यह हज यात्रा हर सक्षम मुसलमान के लिए जिंदगी में एक बार करना अनिवार्य होता है। यह यात्रा इस्लामी महीने जिल हिज्जा के 8वें से 12वें दिन के बीच सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और उसके आसपास के पवित्र स्थलों पर की जाती है। हज का मकसद अल्लाह को खुश करना और गुनाहों की माफी हासिल करना है।

यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों का पालन करने का मौका देता है, बल्कि सामुदायिकता, सहयोग और भाई-चारे का भी प्रतीक होती है। हज यात्रा की विधियों और नियमों का सही तरीके से पालन करके मुसलमान अल्लाह की प्रसन्नता और बरकत हासिल कर सकते हैं. इस अवसर पर आइए जानते हैं हज यात्रा के विभिन्न चरणों और खास नियमों के बारे में।

कब तक है पवित्र हज यात्रा

Hajj Yatra 2024: Holy Hajj pilgrimage has started

हज की शुरुआत इस्लामिक महीने की 08 तारीख से होती है जो इस साल 14 जून को पड़ रही है, इसलिए इस साल 2024 में हज यात्रा 14 जून से शुरू हो रही है। हज यात्रा करने में 05 दिन लगते हैं इसलिए यह यात्रा 19 जून तक चलेगी और ईद उल अजहा( बकरीद) के साथ पूरी होती है।

हज यात्रा के 5 दिन होते हैं ये खास नियम

हज यात्रा के लिए कुछ नियम होते हैं, जिनका हाजी को पालन करना होता है। हज यात्रा के दौरान हर दिन का विशेष महत्व होता है और हर दिन अलग-अलग गतिविधियां होती है।

पहला दिन: 8वीं जिल हिज्जा

इहराम धारण करना

हाजी मक्का में इहराम धारण करते हैं और नियत (इरादा) करते हैं। इहराम धारण करने के बाद तलबिया (लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक) का उच्चारण करते हैं।

मीना की ओर प्रस्थान

हाजी मक्का से मीना की पहाड़ी ओर प्रस्थान करते हैं और मीना में पहुंचकर पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं और रात मीना में ही बिताते हैं।

दूसरा दिन: 9वीं ज़िल हिज्जा

अराफात की ओर प्रस्थान

हाजी सुबह मीना से अराफात पहाड़ी की ओर प्रस्थान करते हैं। अराफात का दिन हज का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

मुजदलिफा की ओर प्रस्थान

सूर्यास्त के बाद हाजी अराफात से मुजदलिफा की ओर प्रस्थान करते हैं। मुजदलिफा में पहुंचकर मजरीब और ईशा की नमाज एक साथ अदा करते हैं और रात भर वहीं ठहरते हैं। मुजदलिफा में हाजी 49 कंकड़ियां इकट्ठा करते हैं, जिनका इस्तेमाल अगले दिनों में जमरात यानी शैतानों को मारने के लिए किया जाता है।

तीसरा दिन: 10वीं ज़िल हिज्जा

Hajj Yatra 2024: Holy Hajj pilgrimage has started

जमरात को कंकर मारना

हाजी सुबह मुजदलिफा से मीना की ओर प्रस्थान करते हैं और मीना में पहुंचकर सबसे बड़े जमरा (शैतान) को 7 कंकड़ियां मारते हैं।

कुर्बानी

कंकड़ मारने के बाद हाजी कुर्बानी देते हैं। कुर्बानी देने के बाद पुरुष अपने सिर के बाल मुंडवाते हैं या छोटे करते हैं और महिलाएं अपने बालों का एक छोटा हिस्सा काटती हैं।

वापसी

तवाफ और सई के बाद हाजी वापस मीना लौट आते हैं और वहां रात बिताते हैं।

चौथा दिन: 11वीं ज़िल हिज्जा

जमरात को कंकर मारना

हाजी तीनों जमरात (शैतानों) को 7-7 कंकड़ियां मारते हैं। सबसे पहले छोटे जमरा, फिर मंझले जमरा और अंत में बड़े जमरा को कंकड़ियां मारी जाती है।

मीना में ठहराव

हाजी दिन भर मीना में रहकर इबादत करते हैं और रात वहीं बिताते हैं।

5वां दिन: 12वीं ज़िल हिज्जा

जमरात को कंकड़ मारना

हाजी एक बार फिर से तीनों जमरात (शैतानों) को 7-7 कंकड़ियां मारते हैं। सबसे पहले छोटे जमरा, फिर मंझले जमरा और अंत में बड़े जमरा को कंकड़ियां मारी जाती हैं।

मीना से मक्का की ओर प्रस्थान

कंकड़ मारने के बाद हाजी मीना से मक्का की ओर प्रस्थान करते हैं फिर हाजी विदाई तवाफ (तवाफ-ए-विदा) करते हैं।

छठा दिन: 13वीं ज़िल हिज्जा

जमरात को कंकर मारना

अगर हाजी चाहें तो वे 12वीं ज़िल हिज्जा यानी पांचवे दिन मिना से मक्का लौट सकते हैं, नहीं तो 13वीं ज़िल हिज्जा के दिन एक बार फिर से तीनों जमरात को 7-7 कंकड़ियां मारने का नियम हैं। इसके बाद वे मक्का की ओर प्रस्थान करते हैं और विदाई तवाफ (तवाफ-ए-विदा) करते हैं।

हज यात्रा की धार्मिक अहमियत

इस्लाम के 05 फर्ज़ में से एक फर्ज हज है। अलावा इसके चार फर्ज हैं कलमा, रोज़ा, नमाज़ और जकात। माना जाता है हज एक ऐसा फर्ज है जिसे हर सक्षम मुसलमान को अपनी जिंदगी में एक बार जरूर करना चाहिए।

फोटो सौजन्य- गूगल