Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Category Archives: Lifestyle

The special festival of Bhaiya Dooj will be celebrated on Wednesday

Bhai Dooj: आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है। 11 नवंबर, 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और बुधवार का दिन है। आज द्वितीया तिथि दोपहर बाद 3 बजकर, 54 मिनट तक रहेगी। साथ ही 11 नवंबर को दोपहर पहले 11 बजकर, 39 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। जानें भाई दूज का पर्व क्यों मनाया जाता है?

11 नवंबर 2026 का पंचांग

The special festival of Bhaiya Dooj will be celebrated on Wednesday

कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि – 11 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजकर, 54 मिनट तक
अनुराधा नक्षत्र- 11 नवंबर को दोपहर पहले 11 बजकर, 39 मिनट तक
11 नवंबर विशेष- भइया दूज का त्योहार
11 नवंबर, 2026 शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- 04:55 AM से 05:48 AM
प्रातः सन्ध्या- 05:21 AM से 06:40 AM
अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
विजय मुहूर्त- 01:53 PM से 02:36 PM
गोधूलि मुहूर्त- 05:29 PM से 05:56 PM
सायाह्न सन्ध्या- 05:29 PM से 06:49 PM
अमृत काल- 04:32 AM, नवम्बर 12 से 06:18 AM, नवम्बर 12

राहु काल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:05 से दोपहर 01:26 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:07 से दोपहर 01:27 तक
  • लखनऊ- दोपहर 11:50 से दोपहर 01:12 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:04 से दोपहर 01:27 तक
  • कोलकाता- दोपहर 11:21 से दोपहर 12:44 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक
  • चेन्नई- दोपहर पहले 11:53 से दोपहर 01:20 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06:40 बजे
सूर्यास्त- शाम 005:29 बजे

The special festival of Bhaiya Dooj will be celebrated on Wednesday

आज के दिन की विशेष बात

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उसके मंगल की कामना करती है। साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार स्वरूप देता है। तिलक लगते समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। भाई को अपनी बहन के घर पर भोजन करना चाहिए। पुराणों के मुताबिक जो व्यक्ति इस दिन अपनी बहन के घर भोजन करता है, वो साल भर किसी झगड़े में नहीं पड़ता और उसे शत्रुओं का भय नहीं होता है,मतलब हर तरह के मुसीबतों से भाई को छुटकारा मिलता है और उसका कल्याण होता है।

फोटो सौजन्य- गूगल 

Side effects of kissing: A kiss can also become a headache

Side Effect of Kiss: दो जोड़ों के बीच प्यार जताने के लिए स्मूच, फ्रेंच किस या लंबा किस रोमांच को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हॉलीवुड ही नहीं, हिंदी फिल्मों में भी कई किस दृश्य खासे चर्चा में रहते हैं। लेकिन ख्यालों में या पर्दे पर यह जितना रोमांचक और उत्तेजक लगता है, रियल में उतना ही असहज करने वाला भी हो सकता है। बता दें कि बहुत देर तक किस यानी डीप किस करना एक तरफा किसिंग या होंठों को देर तक इंगेज रखने वाली किस आपको हर्ट कर सकती है।

खासकर हनीमून पीरियड में बहुत सारी लड़कियां इससे होने वाली समस्याओं से दो चार होती हैं। मगर यह इतना इंटीमेट मामला है कि वे डॉक्टर से संपर्क करने की बजाए इंटरनेट पर चुपके-चुपके इसके समाधान ढूंढती हैं। घबराएं नहीं, हम आपकी सेहत और हाइजीन के हर मुद्दे पर खुल कर बात करते हैं। ताकि आप किसी गलत उलझन की शिकार न हो जाएं।

समझिए होठों की पूरी एनाटॉमी

Side effects of kissing: A kiss can also become a headache

होंठों के जलने, फटने उन पर सूजन होने का कारण समझने के लिए जरूरी है कि पहले होठों की एनाटॉमी या उसकी संरचना को समझा जाए। वास्तव में होठों की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में बहुत पतली होती है। इसलिए इसे क्षति भी जल्दी पहुंचती है। साथ ही होठों पर पसीने वाली ग्रंथियां नहीं होती। जो इन्हें प्राकृतिक तरीके से नर्म बनाए रख सकें। इसलिए आपको बार-बार अपने होठों को मॉइश्चराइज करने की जरूरत महसूस होती है।

  1. स्किन 

होंठों की बाहरी परत पतली होती है और इसमें मेलानिन, जो त्वचा को रंगत प्रदान करता है, बहुत कम होता है। इसलिए होठों का प्राकृतिक रंग गुलाबी हाेता है।

2. वर्मीलिअन बॉर्डर

आपके होठों का वह किनारा जो थोड़ा मोटा, गहरे रंग का और त्वचा से सटा हुआ होता है, उसे वर्मीलिअन बॉर्डर कहा जाता है। इसी हिस्से को आप लिप लाइनर से हाइलाइट करती हैं और यही आपके होंठों को बनावट या शेप देता है।

3. म्यूकोसा

लार के संपर्क में रहने वाला होंठों का अंदरूनी हिस्सा म्यूकोसा होता है। यह भरपूर गीला और सौम्य होता है। जब आप डीप किस करती हैं तो यह हिस्सा उस किस की सक्रियता बनाए रखने में मदद करता है।

4. मसल्स

आपको जानकर हैरानी होगी, मगर नर्म और नाजुक से दिखने वाले होंठों में भी मांसपेशी होती है। ऑर्बिक्युलरिस ओरिस (Orbicularis Oris) नाम की इस मांसपेशी को चुंबन मांसपेशी भी कहा जाता है। यह होंठों को हिलाने, सिकोड़ने और चूमने में मदद करती है। यह जबड़े के निचले हिस्से से लेकर ऊपरी हिस्से तक जुड़ी रहती है।

5. रक्त वाहिकाएं

आपके होंठ नाखून या बालों की तरह डेड नहीं होते। इनमें शरीर के अन्य हिस्सों की तरह बहुत सारी रक्त वाहिकाएं भी होती हैं। जिससे इनमें ब्लड सर्कुलेशन होता है और होंठों का रंग गुलाबी या लाल बना रहता है।

6. टिशूज

होंठों को छूते ही शरीर में जो संवेदना महसूस होती है, वह यहां मौजूद तंत्रिकाओं के कारण होता है। ये तंत्रिकाएं सीधे मस्तिष्क से जुड़ी होती हैं और चूमे जाने पर फील गुड हॉर्मोन रिलीज में मदद करती हैं। होंठ सबसे संवेदनशील अंगों में से एक हैं। इसलिए अनिच्छा से इन्हें छूना मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।

वाकई ज्यादा चूमने से होंठों को नुकसान पहुंचता है?

Side effects of kissing: A kiss can also become a headache

वेबएमडी के अनुसार आपके होंठ सिर्फ एक से दो मिनट का चुंबन बर्दाश्त कर सकते हैं। वह भी तब जब आप मानसिक और भावनात्मक रूप से इसके लिए राजी हाें। जबरन, बहुत देर तक होंठों पर किस करना न केवल होंठों को, बल्कि आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।

क्या होता है जब आपके होंठों को देर तक चूमा जाता है?

यह अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताने का सबसे बेसिक और जरूरी तरीका है। मगर कभी-कभी यह होंठों में सूजन और उनके रूखेपन का कारण बन सकता है। यहां जानते हैं डीप किसिंग के कुछ और साइड इफेक्ट्स।

1 ड्राई हो सकते हैं आपके होंठ

बहुत ज्यादा देर तक चूमने से होंठ रूखे और रफ हो सकते हैं। यह इन पर मौजूद वसा के सूखने के कारण होता है। इसलिए होंठों को किस करने के बाद भी पर्याप्त मॉइश्चराइज करने की सलाह दी जाती है।

2 फटने लगती है होंठों की त्वचा

शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में होंठों की त्वचा बहुत ज्यादा पतली और सेंसिटिव होती है। जब इन्हें अनिच्छा से या ज्यादा देर तक चूमा जाता है, ताे यह त्वचा फटने लगती है और पपड़ियां उतरने लगती हैं।

3 होंठो में हो सकती है जलन

कुछ लड़कियों ने चुंबन के बाद होंठों में जलन की शिकायत की है। यह होंठों की वसा सूख जाने, उन पर पपड़ी बनने के कारण होता है। अगर आपके पार्टनर को स्मोकिंग, गुटखा या लौंग चबाने की आदत है, तो भी किस करने के बाद आपको होंठों पर जलन महसूस हो सकती है।

4. एकतरफा किस है ज्यादा खतरनाक

प्यार और सेक्स तभी फायदेमंद हैं जब ये दोनों तरफ से बराबर हों। एक तरफा प्यार, सेक्स और किस तीनों ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। चुंबन या डीप किस के दौरान आप सिर्फ किस एंन्जॉय कर रही हैं और पार्टनर के होंठों को चूम नहीं रहीं हैं, तो यह एकतरफ चुंबन कहा जाएगा। यह होंठों और चेहरे पर सूजन का कारण बन सकता है।

5. खराब हो सकता है मूड

सुनने में भले अजीब लगे, मगर थोड़ी देर की किस जहां आपके मूड को अच्छा बनाती है, वही डीप किस आपका मूड खराब भी कर सकती है। यह होंठों में मौजूद तंत्रिकाओं के कारण होता है, जो मस्तिष्क में आक्रमण के संकेत देती हैं।

6. सांस फूल सकती है

आपके होंठ सिर्फ एक से दो मिनट का चुंबन बर्दाश्त कर सकते हैं। इससे ज्यादा देर तक लगातार किस करने से आपको ब्रीदिंग इश्यू हो सकते हैं। खासतौर से अगर आपको अस्थमा या ऐसी ही कोई श्वास संबंधी समस्या है।

7. इंफेक्शन हो सकता है

अगर आपके पार्टनर को स्मोकिंग, गुटखा आदि की आदत है, और उनकी ओरल हाइजीन सही नहीं है, तो डीप किस आपको इंफेक्शन भी दे सकती है। हर्पीज सबसे ज्यादा होने वाला संक्रमण है, जो चुंबन और ओरल सेक्स के कारण हो सकता है। इसलिए दोनों ही पार्टनर का सही ओरल हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है।

Deep Kising के बाद होंठों पर सूजन कब तक रहती है?

देर तक चुंबन करने या हार्श तरीके से किस करने से होंठों पर सूजन हो सकती है। अगर सूजन हल्की है तो यह कुछ घंटों बाद अपने आप नॉर्मल हो जाती है। पर अगर यह सूजन 24 घंटे या उससे ज्यादा समय तक रहती है, तो आपको बिना किसी संकोच के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि इसके लिए कुछ और कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।

Kissing के बाद होंठ सूज गए हैं तो आजमाएं ये उपाय

डीप किसिंग या चुंबन के बाद होंठों का सूजना एक सामान्य समस्या है। इसे छिपाने या शर्माने की जरूरत नहीं है। अगर आपको डॉक्टर से कंसल्ट करने में शर्मिंदगी महसूस होती है, तो आप इन उपायों को अपनाकर होंठों की सूजन से राहत पा सकती हैं।

1 एक ठंडा कॉटन का कपड़ा

होंठों की सूजन से राहत पाने का सबसे आसान और प्रभावी उपाय है उस पर एक ठंडा, गीला कॉटन का कपड़ा रखना। वैसे ही जैसे आप बुखार के दौरान माथे पर ठंडी पट्टी रखते हैं। यह कोल्ड कम्प्रेस की तरह काम करता है और होंठों को सूजन से राहत देता है।

2 इन पर मलाई लगाएं

अगर आपके होंठ सूख कर, उन पर पपड़ी बनने लगी है, होंठों पर मलाई लगाना सबसे असरकारक उपाय है। यह आपके होंठों को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करता है।

3 अच्छे ब्रांड की लिप्स्टिक

यह सूजन को छुपाने और उससे राहत पाने का आसान उपाय है। अच्छे ब्रांड की लिप्स्टिक्स में ग्लिसरीन होता है, जो होंठों को पर्याप्त नमी देता है। पर ध्यान रखें कि लिप्स्टिक किसी विश्वसनीय ब्रांड की ही हो।

3 ट्रिगर्स से बचें

कभी-कभी मौसम बदलने या नए वातावरण में शामिल होने पर भी होंठों में सूजन हो सकती है। जबकि कई बार एलर्जी भी इसका कारण हो सकती है। आपको अपने ट्रिगर को पहचानना है और सूजन दूर करने के लिए उससे बचना है। अगर लगातार किस करने से होंठों में सूजन हुई है, तो उसे भी कुछ समय के लिए अवॉइड करें।

4 ओवर द काउंटर मेडिसिन

होंठों की सूजन दूर करने की कुछ दवाएं आपको बिना किसी डॉक्टर के पर्चे के भी मिल सकती हैं। अगर सूजन ज्यादा है, तो आप अपने नजदीकी केमिस्ट से ये ओवर द काउंटर मेडिसिन ले सकती हैं।

5 ढेर सारा पानी पिएं

याद रखिए कि आपके होंठों की नमी सूख गई है। जिसे वापस पाने के लिए आपको ढेर सारा पानी पीना है। इसकी जगह आप लिक्विड डाइट भी ले सकती हैं। मगर ज्यादा चाय, कॉफी या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के सेवन से बचना है। ये सभी पेय आपके होंठों को और ज्यादा रूखा बना सकते हैं।

डॉक्टर से संपर्क करना कब है जरूरी?

अगर होंठों की सूजन 24 घंटे से ज्यादा समय से है, उनमें जलन हो रही है, कुछ भी खाना-पीना संभव नहीं हो पा रहा और दवाएं, क्रीम के इस्तेमाल के बाद भी अगर सूजन नहीं जा रही है , तो यकीनन यह डॉक्टर से परामर्श का समय है। और इसमें देरी नहीं करनी चाहिए।

फोटो सौजन्य- गूगल

7 common life mistakes that can ruin your sex life

Intimate Health:  पुरुषों के लाइफस्टाइल जितनी आधुनिक होती जा रही है, उतनी ही तेजी से उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। भागदौड़ की जिंदगी में ऑफिस का तनाव, नींद की कमी, असंयमित खानपान और इमोशनल दबाव। ये सारे धीरे-धीरे पुरुषों की जीवंतता को खत्म करने में लगे हैं। खासकर 25 से 55 साल की उम्र के पुरुषों में यौन इच्छा की कमी, शीघ्रपतन, स्पर्म की गुणवत्ता में कमी या संतानोत्पत्ति की समस्या एक आम चिंता बन चुका है।

अक्सर यह देखा गया है कि शरीर से सब कुछ सामान्य लगने पर भी भीतर एक थकावट, निराशा और आत्मविश्वास की कमी बनी रहती है। पुरुष खुलकर इस विषय पर बात करने से भी हिचकते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। समाज में व्याप्त संकोच और शर्म के कारण कई पुरुष मानसिक रूप से टूटने लगते हैं पर आयुर्वेद में इस परिस्थिति के लिए एक गहन और वैज्ञानिक समाधान है- वाजीकरण चिकित्सा ।

क्यों कमजोर हो जाता है पुरुषों का यौन स्वास्थ्य:

First Time Sex

वर्तमान समय में पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारणों में शामिल हैं:

  • धूम्रपान, शराब और नशीले पदार्थों का सेवन
  • हॉर्मोनल असंतुलन
  • अनियमित जीवनशैली और अनुचित खानपान
  • नींद की कमी और अत्यधिक डिजिटल उपकरणों का प्रयोग
  • मानसिक तनाव, अवसाद और आत्म-संकोच
  • पुराने रोग या दवाइयों का प्रभाव
  • अधिक गर्म वातावरण या लैपटॉप जैसी वस्तुओं का अत्यधिक उपयोग

इन कारणों से स्पर्म मात्रा व गुणवत्ता, स्पर्म काउंट, यौन इच्छा और प्रदर्शन क्षमता प्रभावित होती है।

वाजीकरण क्या है?

आयुर्वेद में वाजीकरण को केवल ‘यौन शक्ति बढ़ाने’ तक सीमित नहीं रखा गया है। यह एक समग्र चिकित्सा प्रणाली है, जिसका उद्देश्य पुरुषों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को पुनः संतुलन में लाना है।

“वाजी” शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘घोड़ा’ — एक ऐसा प्राणी जो शक्ति, उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है। वाजीकरण का मूल उद्देश्य पुरुषों को वही स्फूर्ति और सामर्थ्य प्रदान करना है।

कैसे की जाती है वाजीकरण चिकित्सा?

वाजीकरण चिकित्सा एक बहुपरतीय उपचार प्रक्रिया है, जिसमें निम्नलिखित आयामों पर कार्य किया जाता है:

1. रोगी का संपूर्ण मूल्यांकन

सबसे पहले व्यक्ति की दोष प्रकृति (वात, पित्त, कफ), मानसिक अवस्था, आहार-विहार और नींद की गुणवत्ता की गहराई से जांच की जाती है। यह केवल रोग नहीं, रोगी को समझने की प्रक्रिया है।

2. औषधीय चिकित्सा

विशिष्ट जड़ी-बूटियों और रसायनों का प्रयोग किया जाता है जैसे:

अश्वगंधा: तनाव घटाकर यौन शक्ति बढ़ाने वाली
शिलाजीत: ऊर्जा और वीर्य की गुणवत्ता में वृद्धि
कौंच बीज, गोखरू, शतावरी: संतानोत्पत्ति में सहायक
स्वर्ण भस्म, वृश्या औषधियां: ओजस, तेज और वीर्यधारण क्षमता बढ़ाने वाली
इनका संयोजन व्यक्ति की प्रकृति और स्थिति के अनुसार किया जाता है।

3. पंचकर्म चिकित्सा

जब शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, तो वाजीकरण का प्रभाव सीमित हो सकता है।

बस्ती (औषधीय एनिमा)
अभ्यंग (तेल मालिश)
स्वेदन (स्टीम थेरेपी)
शिरोधारा जैसी विधियों द्वारा शरीर को शुद्ध किया जाता है।

4. योग और ध्यान

योगाभ्यास जैसे: अश्विनी मुद्रा, भस्त्रिका प्राणायाम, नौली क्रिया, सूर्य नमस्कार। ये शरीर में प्राणशक्ति को जाग्रत करते हैं, मन को स्थिर करते हैं और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

5. मनोवैज्ञानिक परामर्श

पुरुषों के साथ सहानुभूति से संवाद कर, उनके भीतर की संकोच और अपराधबोध की भावना को समझा जाता है। यह चिकित्सा का वह भाग है, जो कई बार औषधियों से भी ज़्यादा प्रभावशाली होता है।

6. आहार और दिनचर्या

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से सात्विक, ताजे और ओजसवर्धक आहार जैसे:
खजूर, अंजीर, गाय का दूध
मूंग की दाल, घी
तुलसी, अदरक, मिश्री
इनका सेवन पुरुषों के ओज और वीर्य निर्माण में सहायक होता है।

हेल्दी सेक्स केवल एक शारीरिक विषय नहीं

Does having sex during pregnancy really make normal delivery easier?

पुरुषों के लिए यह समझना जरूरी है कि यौन स्वास्थ्य केवल एक शारीरिक विषय नहीं है —

यह उनके आत्मविश्वास, रिश्तों और जीवन ऊर्जा से गहराई से जुड़ा हुआ है। आयुर्वेद, विशेष रूप से वाजीकरण चिकित्सा, पुरुषों को सिर्फ इलाज नहीं बल्कि आत्म-संवर्धन, मनोबल और संतुलन की दिशा में एक गहन समाधान प्रदान करता है। कोच न करें। यह एक निजी लेकिन अत्यंत सामान्य विषय है, जिसे समय पर संबोधित कर लिया जाए तो न केवल शारीरिक शक्ति बल्कि मानसिक स्थिरता और भावनात्मक गहराई भी लौटाई जा सकती है।

फोटो सौजन्य- गूगल

FIFA World Cup 2026: How do legendary footballers like Messi and Ronaldo stay so fit?

FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप में खेल रहे फुटबॉल खिलाड़ियों की बात ही अलग होती है, 90 मिनट तक दौड़ना, शरीर को फुर्तीला और लचीला बनाए रखने के साथ-साथ फोकस्ड रहना पड़ता है, जो उनकी फुल फिटनेस को दर्शाता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी जैसे फुटबॉल खिलाड़ी को जब हम मैदान में देखते हैं तो अक्सर सोचते हैं कि ये लोग खुद को इतने चुस्त-दुरुस्त कैसे बनाए रखते हैं और कोई भला इतना फुर्तीला कैसे हो सकता है। हालांकि, हमें यह भी पता है कि उनकी फुर्ती और फिटनेस का राज कहीं न कहीं उनकी जीवनशैली और खानपान में ही छिपा है। आगे हम जानेंगे कि आखिर रोनाल्डो और मेसी जैसे स्टार फुटबॉल प्लेयर अपनी फिटनेस को कायम रखने के लिए कैसी जीवनशैली बना के चलते हैं और उनके डाइट में क्या-क्या शामिल होता है।

रोनाल्डो और मेसी का लाइफस्टाइल

FIFA World Cup 2026: How do legendary footballers like Messi and Ronaldo stay so fit?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी का नाम दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल प्लेयर्स में आता है और इनका खास लाइफस्टाइल इन्हें एक फुर्तीला और फिट प्लेयर बनाता है। कुछ वेबसाइट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक जानते हैं इन दोनों दिग्गज प्लेयर्स की डाइट और लाइफस्टाइल कैसी है।

रोनाल्डो की डाइट और लाइफस्टाइल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो हमेशा अपनी डाइट का खास ध्यान रखते हैं और दिन में तीन बार हेवी डाइट लेने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके दिन में 06 बार खाते हैं। उनकी डाइट में आमतौर पर हाई प्रोटीन फूड्स जैसे अंडे, चिकन और फिश जैसी चीजों को शामिल करते हैं। अलावा इसके फाइबर के लिए सलाद को अपनी डाइट में शामिल करना नहीं भूलते हैं।

इसके अलावा रोनाल्डो अपनी नींद का खास ध्यान रखते हैं, रिपोट्स के अनुसार रोनाल्डो लंबी नींद नहीं लेते हैं बल्कि छोटे-छोटे स्लीप साइकिल्स की मदद से अपनी नींद पूरी करते हैं। डिसिप्लिन्ड न्यूट्रिशन प्लान के अनुसार, अल्कोहल व स्मोकिंग से भी दूर हैं।

लियोनल मेसी की डाइट और लाइफस्टाइल

FIFA World Cup 2026: How do legendary footballers like Messi and Ronaldo stay so fit?

ऑकोडायरियो की मेटाबॉलिक पर दी गई जानकारी के मुताबिक मेसी नेचुरल फूड्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं और सा ही हाइड्रेशन का भी खास ध्यान रखते हैं। इसके साथ-साथ मेसी को उनकी कंसिस्टेंसी यानी लगातार ट्रेनिंग करते रहने और एक डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल जीने की आदत के लिए जाना जाता है।

ऐसे बनाएं स्वयं को फुर्तीला और फिट

अगर आप भी फुटबॉल प्लेयर्स की तरह खुद को फुर्तीला और फिट बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको भी अपनी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक शरीर को फुर्तीला बनाने के अच्छे लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतों में सुधार करना जरूरी है और सामान्य आदतें क्या होती हैं?

  • रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें
  • डेली पर्याप्त पानी पिएं
  • साइकिलिंग, जॉगिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी करें
  • ताजे व पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें
  • रोजाना पर्याप्त नींद लें, सही समय पर सोएं और सही समय पर उठें
  • मानसिक तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन आदि करें
Why is Eid-ul-Azha celebrated and what is its importance?

Eid Ul Adha: इस बार 28 मई को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे देश और दुनिया में मुस्लिम मना रहे हैं। बकरीद इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है जिसमें अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास और आत्मत्याग के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। बकरीद के दिन सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद या ईदगाह में विशेष नमाज़ अदा करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है। नमाज़ के बाद जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं, वे बकरे की कुर्बानी देते हैं और इसके गोश्त को गरीबों और रिश्तोदारों में बांटते हैं। सिर्फ तीसरा हिस्सा खुद के लिए रखते हैं। इस तरह समाज का हर तबका त्योहार की खुशियों और दावतों में शामिल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी बकरीद की शुरुआत इस्लाम के आने के बहुत पहले से ही अरब जगत में मनाया जाता था। आइए इसके पूरे इतिहास और इससे जुड़ी कहानियों के बारे में जानते हैं।

ऐसे हुई बकरीद की शुरुआत

बकरीद या ईद-उल-अजहा की शुरुआत पैगंबर हजरत इब्राहिम (अ.स) के दौर में आज से करीब 4,000 वर्ष पहले हुई थी। यह त्योहार मुख्य रूप से अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण, अटूट विश्वास और त्याग का ऐतिहासिक प्रतीक है। इस त्योहार के पीछे हजरत इब्राहिम के जीवन से जुड़ी एक ऐतिहासिक घटना जुड़ी हुई है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के सपने में आकर उनकी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी मांगी। इब्राहिम को अपनी ढलती उम्र में मिले इकलौते बेटे, हजरत इस्माइल सबसे ज्यादा प्रिय थे। लेकिन अल्लाह का हुक्म मानकर हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए। जब उन्होंने बेटे को इसके बारे में बताया, तो बेटे इस्माइल ने भी अल्लाह की राह में समर्पित होने की रज़ामंदी दे दी  इब्राहिम अपने बेटे को लेकर मक्का के पास मीना के मैदान की ओर बढ़े। रास्ते में शैतान ने उन्हें इस परीक्षा से डिगाने और भटकाने का प्रयास किया पर उन्होंने उसे कंकड़ मारकर दूर भगा दिया। इसी याद में हज के दौरान आज भी शैतान को कंकड़ मारे जाते हैं। हलांकि, यह अलग कहानी है। बहरहाल, मीना पहुंचकर जब इब्राहिम ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधी और बेटे की गर्दन पर छुरी चलाई, तो अल्लाह ने उनके इस सर्वोच्च समर्पण और नीयत को स्वीकार कर लिया और ठीक उसी वक्त अल्लाह ने अपने फरिश्ते जिब्राइल के जरिए जन्नत से एक दुम्बा (भेड़) वहां भेज दिया गया और इस्माइल की जगह उस दुम्बे की कुर्बानी हो गई। इसी ऐतिहासिक घटना की याद में हर वर्ष इस्लामी महीने जुल-हिज्जा की 10 तारीख को दुनिया भर के मुस्लिम सक्षम लोग पशु (बकरा, भेड़, या ऊंट) की कुर्बानी देते हैं। इस पर्व का मूल उद्देश्य सिर्फ खून बहाना नहीं, बल्कि इंसान के भीतर मौजूद अहंकार, स्वार्थ और बुराई को अल्लाह की राह में कुर्बान करना है। इसके गोश्त को तीन बराबर हिस्सों में बांटकर गरीबों, रिश्तेदारों और खुद के लिए रखने का सामाजिक नियम है।

सबसे पहले बकरीद की शुरुआत कैसे हुई

ईद-उल-अजहा का इतिहास करीब 4,000 साल पुराना माना जाता है। इस घटना का जिक्र सबसे पहले हिब्रु बाइबिल में लिखा गया है। इसमें हजरत इब्राहिम को अब्राह्म के नाम से जाना जाता है जबकि अब्राह्म के बेटे को इसहाक नाम से जाना जाता है। वहीं, फरिश्ता को एंजिल कहकर पुकारा जाता है। ऐतिहासिक और सामाजिक मान्यताओं के मुताबिक यह घटना मक्का की है लेकिन एक सालाना इस्लामी त्योहार के रूप में ईद-उल-अज़हा को आधिकारिक तौर पर सबसे पहले मदीना में मनाया गया था। दरअसल, 622 ईस्वी में जब पैगंबर मोहम्मद साहब ने मक्का से मदीना हिजरत की, तब उन्होंने देखा कि मदीना के लोग पहले से चले आ रहे कुछ पारंपरिक फारसी त्योहार जैसे नौरोज़ और मेहरजान को मनाते थे। पैगंबर साहब ने उन त्योहारों की जगह इस्लामी सिद्धांतों पर आधारित सिर्फ दो पवित्र दिन तय किए: ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद और ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद। इस तरह मदीना वह पहला स्थान बना जहां व्यवस्थित रूप से इस त्योहार की और सामूहिक नमाज़ की शुरुआत हुई।

Eid Ul Adha का सांस्कृतिक महत्व

बकरीद का पर्व अहंकार और स्वार्थ का त्याग करने के लिए मनाया जाता है। इसका मूल संदेश सिर्फ जानवर की कुर्बानी देना नहीं है बल्कि इंसान के भीतर छिपे स्वार्थ, लालच और अहंकार की कुर्बानी देना है. इससे समानता और सामाजिक सद्भाव की भावना भी प्रकट होती है। इसमें कुर्बानी के मांस को तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाता है। एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों व दोस्तों के लिए और तीसरा हिस्सा गरीबों व जरूरतमंदों के लिए है। यह व्यवस्था समाज में आर्थिक असमानता को भुलाकर हर तबके को खुशी में शामिल करने का संदेश देती है।

बकरीद के दिन की शुरुआत 

Bakreed

बकरीद के दिन मुसलमान सुबह में जल्दी उठ जाते हैं। सबसे पहले फज्र की नमाज अता करते हैं। इसके बाद घर की साफ-सफाई और स्नान किया जाता है, फिर नए या सबसे साफ कपड़े पहने जाते हैं।

इस दिन आमतौर पर सुबह 8 से 10 बजे के बीच ईद-उल-अजहा की दो रकात विशेष नमाज़ और खुतबा (धार्मिक उपदेश) होता है. नमाज़ खत्म होते ही लोग आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद मुबारक कहते हैं। दुश्मनी भूलकर गले मिलने का यह सबसे भावुक पल होता है। मीठी ईद के उलट बकरीद की सुबह नमाज़ बिना कुछ खाए पढ़ी जाती है। नमाज़ के बाद ही लोग पहला निवाला लेते हैं। ईदगाह से लौटने के बाद ही कुर्बानी का सिलसिला शुरू होता है। नमाज़ से पहले दी गई कुर्बानी मान्य नहीं होती। धार्मिक नियमों के तहत बकरे, भेड़ या अन्य स्वीकृत पशु की कुर्बानी दी जाती है। फिर रसोई में गोश्त पकाया जाता है फिर पारंपरिक पकवानों के साथ एक साथ बैठकर परिवार के सदस्य भोजन करते हैं। शाम के वक्त बड़े-बुजुर्ग बच्चों को प्यार से ईदी देते हैं। नए कपड़े पहने बच्चे घर-घर जाकर अपनी ईदी जमा करते हैं। शाम के समय लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और हिंदू-मुस्लिम भाइयों के घर ईद मिलने जाते हैं। घरों में मेहमानों को  शीर-खुरमा और मटन के पकवान परोसे जाते हैं। इस दिन का समापन इस संतोष के साथ होता है कि समाज का कोई भी गरीब परिवार आज के दिन भूखा नहीं सोय। आज के दिन लोग रात में शांति व बरकत की दुआ के साथ दिन का समापन करते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

Eid-ul-Fitra is a symbol of mutual brotherhood, love and unity

Eid-Ul-Fitra: रमजान के 30 रोजे रखने के बाद अब ईद की खुशियों का खास पल आया है। सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है, जबकि भारत में 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इस मौके को लेकर मुस्लिमों में हर्षोल्लास का माहौल है। हर कोई ईद की तैयारियों में जुटा हुआ है। रोजेदार पूरे महीने रोजा रखने के बाद इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 21 मार्च को ईद-उल-फितर के दिन लोग सुबह ईदगाह या मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं।

Eid-ul-Fitra is a symbol of mutual brotherhood, love and unity

नमाज के बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लोग अपने घर-परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर इस त्योहार को खुशी-खुशी मनाते हैं। ईद-उल-फितर को ‘मीठी ईद’ भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन घरों में खीर, सेवइयां और कई तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक रमजान इस्लामी कैलेंडर का 9वां महीना है।

इसी महीने में कुरान शरीफ का नाजिल (अवतरण) हुआ था, जिसे लैलतुल कद्र की पवित्र रात से जोड़ा जाता है। इसी वजह से मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। ईद का यह मुबारक दिन आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का प्रतीक है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

Unhealthy Partnership: 4 ways to tell if someone is hiding something from you

Unhealthy Partnership: जिंदगी में रिश्ता कोई भी हो उसे निभाने के लिए केवल आपसी प्यार से भी ज्यादा दोनों के बीच में ट्रस्ट और एक दूसरे का सम्मान होना जरूरी है। जब कभी रिश्तों के बीच में इन तीनों चीजों में से कोई भी कम होता है, तो वह रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगता है। धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहे रिश्तों को जब संभाला ना जाए तो वे टूट जाते हैं। पर कुछ लोग यह अनुमान नहीं लगा पाते हैं कि रिश्ते कमजोर पड़ रहे हैं और उन्हें तब ही पता चलता है जब रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है। एक दूसरे को पर्याप्त समय न दे पाने के कारण से आजकल पति-पत्नी के रिश्ते के बीच खटपट शुरू होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह खटपट आहिस्ता आहिस्ता बढ़ने लगता है और एक दूसरे से बातें छुपाई जाने लगती हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि उन्हें लगने लगता है कि उनका जीवन साथी उसकी बातों को समझ ही नहीं पाएगा। अगर आपको लगता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपके बातें छिपाने लगा है, तो ऐसा आप उनके बात करने के अंदाज से भी पता लगा सकते हैं। जानें बात करने के वे चार अंदाज जो बताते हैं कि आपका लाइफ पार्टनर आपके बातें छुपाने लगा है।

1. जीवन साथी के बातों को हल्के में लेना

अगर आपका लाइफ पार्टनर पहले आपकी सारी बातों को सुनता था लेकिन अब उसने धीरे-धीरे आपकी बातों को इग्नोर करना शुरू कर दिया है, तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है। अगर आपके कुछ पूछने पर भी बातों को इग्नोर किया जा रहा है, तो हो सकता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपके कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा हो। अगर आपके कुछ पूछने पर किसी और ही बात का जवाब दिया जा रहा है, तो आपको खुलकर बात करने की जरूरत है।

2. किसी भी बात का जवाब हंसकर देना

Unhealthy Partnership: 4 ways to tell if someone is hiding something from you

हर बात को हंसी मजाक में टालना या फिर किसी सीरियस बात का जवाब भी हंसकर देना भी एक हेल्दी रिलेशनशिप का संकेत नहीं है। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब आपका पार्टनर आपको कोई खास बात भुलाने की कोशिश कर रहा है, हालांकि आपको लगता है कि आप किसी भी प्रकार के डॉक्टर के संपर्क

3. जीवन साथी के लिए समय की किल्लत होना

वैसे तो आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी टाइम नहीं होता है, लेकिन फिर भी अपने पार्टनर के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। अगर आपका लाइफ पार्टनर आपके लिए समय नहीं निकाल पा रहा है, तो यह भी एक हेल्दी रिलेशनशिप का अच्छा संकेत नहीं है। ऐसा करना कई परेशानियां पैदा कर सकता है, जिसका खास ध्यान रखना जरूरी है।

4. आपको इग्नोर कर प्लान बनाना

अगर आपका जीवन साथी अब आपके बिना ही बाहर घूमने फिरने या फिर पार्टी वगैरह के प्लान बनाने लगा है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है। अगर आपके पूछने पर भी वह टालने का प्रयास कर रहा है तो उसके बात करने का यहा तरीका बताता है कि वह आपको इग्नोर करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में अपने जीवन साथी से खुलकर इस बारे में बात करनी चाहिए, ताकि आपसी बातचीत से किसी भी तरह की उलझन को दूर किया जा सके।

फोटो सौजन्य- गूगल

These 5 easy ways can help bridge the growing gap in your relationship

Relation:

एक बेहतर और सामाजिक जिंदगी जीने के लिए सभी रिश्तों का साथ मिलना जरूरी है और हर रिश्ते का अपना अलग रोल होता है। बड़े-बुजुर्ग भी कहते हैं कि खुशहाल जीवन जीने के लिए रिश्तों का होना मायने रखता है। पर रिश्तों को बनाकर रखने के लिए भी बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। रिश्तों को निभाने के लिए अगर सबसे पहले कुछ चाहिए तो वह समय है और आजकल लोगों के पास समय की किल्लत रहती है। इस भागदौड़ भरे जीवन में हर कोई अपने काम को लेकर इतना बिजी है कि वह अपने रिश्तों को वक्त नहीं दे पाता है। यही वजह है कि आजकल रिश्तों में दूरी बढ़ती जा रही है, जिसके बाद में गंभीर रिजल्ट भुगतने पड़ सकते हैं। अगर लगता है कि आपके रिश्तों की दूरी बढ़ती जा रही है, तो हम आपको कुछ खास तरीके बताएंगे जिनकी सहायता से आप अपने रिश्तों में बढ़ रही खाई को पाट सकते हैं।

वक्त देना शुरू करें

एक अच्छा रिश्ता निभाने के लिए अगर कोई चीज चाहिए होती है, तो वह समय ही है। समय रिश्ते को निभाने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए अपना काम भी करें लेकिन काम के बीच से ही कुछ समय निकाल कर अपने रिश्तों को दें। काम के बीच कुछ दिन की छुट्टी लेकर घर पर रहें या बाहर कहीं घूमने जाएं।

भावनाओं को समझना जरूरी

These 5 easy ways can help bridge the growing gap in your relationship

रिश्तों दूरी पैदा करने वाले सबसे बड़े कारणों में एक है एक दूसरे की भावनाओं को न समझना। आपके लिए भी जरूरी है कि अपने रिश्तों में एक दूसरे की भावनाओं को आप समझें। ऐसा करने से रिश्तों में आपसी जुड़ाव बढ़ता है और धीरे-धीरे दूरी खत्म हो जाती है।

एक दूसरे को कराए स्पेशल फील

रिश्तों के बीच दूरी किसी भी कारण से आई हो, उसे खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है एक दूसरे को स्पेशल फील कराना। ऐसा करके आप रिश्तों मे आए आपसी मनमुटाव कम कर सकते हैं। आप अपने अपनों के लिए पसंदीदा गिफ्ट दें या फिर कोई सरप्राइज घूमने-फिरने का प्लान रखें।

आपसी विश्वास को कायम रखें

अगर रिश्तों के बीच विश्वात मजबूत है, तो दूरी बनना इतना आसान नहीं है। इसलिए अगर आपको डर है कि कहीं आपके रिश्तों के बीच दूरी आ जाए तो अच्छा विकल्प है कि आप एक अपने रिश्तों के की बीच विश्वास को मजबूत करें। खुलकर अपनों से बात करें अपने दिल की सारी बात बताने व सुनने से धीरे-धीरे विश्वास मजबूत होने लगता है।

पर्सनल स्पेस रिश्तों के बीच मजबूती प्रदान करता है

आपसी रिश्तों के बीच पर्सनल स्पेस का होना भी जरूरी है और इसकी रिस्पेक्ट भी करनी चाहिए। इसलिए जब हम रिश्तों के बीच पर्सनल स्पेस में घुसने की कोशिश करते हैं, तभी रिश्तों में दूरी बढ़ने लगती है। लाइफ पार्टनर हो या कोई कितना भी करीबी रिश्ता हो हर किसी के पर्सनल स्पेस की रिस्पेक्ट करनी चाहिए।

फोटो सौजन्य- गूगल

Shab-e-Barat is the night of worship, mercy, forgiveness and virtues

इस्लाम में Shab-E-Barat त्योहार की इस्लाम में बहुत अहमियत है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक शाबान महीने की 15वीं तारीख की रात में शब-ए-बारात मनाई जाती है जो मंगलवार को देश भर में मनाई गई। शब-ए-बारात इबादत, रहमत, मगफिरत और फजीलतों की रात के तौर पर मानी जाती है। जिसे लेकर मुस्लिम समुदाय के सभी लोग पूरी रात अल्लाह से अपने किए गए गुनाहों की माफी मांगते हैं।

Shab-e-Barat is the night of worship, mercy, forgiveness and virtues

खुदा की इबादत का यह दिन बहुत ही खास और पवित्र तरीके से मनाते हैं। शब-ए-बारात के मौके पर मस्जिद और कब्रिस्तानों को खास तरीके के सजाया जाता है। कब्रिस्तान में चारों तरफ रोशनी की जाती है, साथ-साथ कब्रों पर चिराग जलाकर मगफिरत की दुआएं मांगी जाती है। लोग मस्जिदों और कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों के लिए अल्लाह की इबादत करते हैं। इसे चार मुकद्दस रातों में से एक मानते हैं जिसमें पहली आशूरा की रात, दूसरी शब-ए-मेराज, तीसरी शब-ए-बारात और चौथी शब-ए-कद्र की रात होती है।

Shab-e-Barat is the night of worship, mercy, forgiveness and virtues

मुस्लिम में शिया समुदाय शब-ए-बारात को इमाम-ए-जमाना हजरत मेहदी की पैदाइश की खुशी में मनाते हैं उनका मानना है कि अल्लाह इमाम-ए-जमाना के जन्मदिन की खुशी में अपनी रहमतें बरसाते हैं। इसलिए इस्लाम के सभी समुदाय के लोग रात भर जागकर नमाज़ और कुरान की तिलावत करते हैं। इमाम-ए-जमाना की पैदाइश के मौके पर शिया समुदाय जगह-जगह महफिलों भी करते हैं।

बता दें कि शब-ए-बारात पर घरों को विशेष रूप से सजाते हैं और लजीज पकवान जैसे- बिरयानी, हलवा और हलीम आदि बनाया जाता है और इबादत के बाद गरीबों में भी बांटा जाता है।

फोचो सौजन्य- गूगल

The festival of Makar Sankranti is associated with faith, tradition, social unity and health

Makar Sankranti:

मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे देश में तिल-गुड़ और खिचड़ी खाने और खिलाने का रिवाज है। लेकिन हमारे देश में एक हिस्सा ऐसा भी है जहां पर मकर संक्रांति के दिन दही-चुड़ा खाया जाता है।

मकर संक्रांति पर क्यों खाया जाता है?

भारत के हर हिस्से में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे उत्तरायण कहा जाता है।मकर संक्रांति के खास दिन तिल और गुड़ के लड्डू, खिचड़ी, पूरन पोली, गजक और उंधियू जैसे पकवान बहुत ही चाव से खाए जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ तो हर हिस्से में खाया जाता है। लेकिन भारत का एक हिस्सा ऐसा भी है जहां पर मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाया जाता है।

मिथिला में मकर संक्रांति के दिन खाया जाता है दही और चूड़ा

The festival of Makar Sankranti is associated with faith, tradition, social unity and health

मिथिला में मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं बल्कि आस्था, परंपरा, सामाजिक एकता और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ उत्सव है। इस दिन सबसे विशेष रूप से दही-चूड़ा खाया ही जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दही को हिंदू धर्म में शुद्ध और सात्विक माना गया है। वहीं, चावल को अन्न का राजा कहा जाता है। मकर संक्रांति पर सात्विक भोजन करने का विधान है। इसलिए मिथिला में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाया जाता है।

दही -चूड़ा खाने के फायदे

आयुर्वेद के मुताबिक चूड़ा कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और दही शरीर में गर्मी को बनाए रखता है। मकर संक्रांति का त्योहार सर्दियों में मनाया जाता है। दही- चूड़ा को एक साथ खाने से सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखने में मदद मिलती है। ये कॉम्बो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत अंदर से देता है।

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स होते हैं। दही खाने से पेट में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इससे कब्ज, गैस और अपच की परेशानी दूर होती है। वहीं, चूड़ा पचाने में आसान होता है। जब आप दही और चूड़ा को एक साथ खाते हैं तो इससे मल नरम होता है। इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनती है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग करता है दही-चूड़ा

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। मकर संक्रांति के खास मौके पर दही- चूड़ा खाने से शरीर की सर्दी में कम होने वाली इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या घटती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हैं, उन्हें मकर संक्रांति के दिन दोपहर के खाने में दही- चूड़ा जरूर खाना चाहिए।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

बता दें कि दही में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। जबकि चूड़ा आयरन, फाइबर व प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। जब आप दही- चूड़ा को एक साथ खाते हैं तो ये शरीर की हड्डियों और दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही-चूड़ा खाने से शरीर को कैल्शियम मिलता है। इससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

शरीर को देता है ऊर्जा

मकर संक्रांति के दिन अक्सर लोग सुबह जल्दी स्नान आदि करके पूजा, पाठ और दान करते हैं। इस प्रक्रिया को अपनाने के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। दही- चूड़ा खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। खाने के बाद दही- चूड़ा तुरंत ग्लूकोज में बदल जाता है। इससे शरीर को ताजगी व एनर्जी मिलती है।

मकर संक्रांति के दिन कब खाएं दही-चूड़ा

परंपरा के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन दही -चूड़ा नाश्ते में तिलकुट, गुड़, सब्जी, अचार और चटनी के साथ खाया जाता है। कुछ लोग दोपहर के खाने में भी दही चूड़ा खाते हैं। आप अपनी हिसाब से मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा खाने का मजा सकते हैं। ध्यान रहे कि किसी भी परिस्थिति में दही-चूड़ा रात को ना खाएं।

फोटो सौजन्य- गूगल