Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Category Archives: Fashion

Katrina and Diya Mirza

हिंदू धर्म में कुछ परंपराएं काफी दिनों से चली आ रही हैं जिनका आज भी निर्वहन किया जा रहा है। शादी के मद्देनजर कुछ मान्यताएं ऐसी हैं जो कि रूढ़िवादी सोच को जाहिर करता है। सिंदूरदान, कन्यादान और बिदाई ऐसी कुछ परंपराएं हैं जिन्होंने लड़कियों को कंधे की बोझ बना के रख दिया है।

कन्यादान मतलब कन्या का दान नहीं है पर इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। अपनी बिदाई में लड़कियों का रोना शगुन माना जाता है। जो ऐसा नहीं करतीं उन्हें अपशगुनी की संज्ञा दी जाती है लेकिन अब समय बदल रहा है ऐसे में इन रूढ़िवादी परंपराओं में भी खासा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव को बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना रहे हैं और समाज को भी जागरुक कर रहे हैं।

मिसाल के तौर पर शादी के बंधन में बंधे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ और राजकुमार राव-पत्रलेखा ने भी कुछ रूढ़िवादी सोच और परंपराओं को बदलने का प्रयास किया है। हालांकि इनके पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज ऐसा कर चुके हैं। इस पैकेज में आपको ऐसे ही कुछ सेलिब्रेटीज के बारे में बताएंगे जिन्होंने ऐसी ही कुछ परंपराओं की जंजीर को तोड़ा है-

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधे हैं। विक्की और कैटरीना की शादी राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में हुई। इन दोनों की रॉयल वेडिंग की फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। अपनी शादी में कैटरीना ने उस रूढ़िवादी सोच को बदलने की कोशिश की जिसमें दुल्हन को मंडप तक चादर में भाई लेकर आते हैं। कैटरीना कैफ को उनकी बहनें फूलों का चादर पकड़कर मंडप तक लेकर आई थीं।

राजकुमार राव ने भी अपनी मांग में भरवाया सिंदूर

विक्की और कैटरीना की शादी से कुछ दिन पहले ही राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल शादी के बंधन में बंधे। राजकुमार और पत्रलेखा ने 11 साल तक एकदूसरे को डेट किया जिसके बाद दोनों शादी कर ली। दोनों की शादी का वीडियो जब सामने आया तब उसमें देखा गया कि राजकुमार ने भी पर्लेखा से अपनी मांग भरवाई है। वीडियो में देखने को मिला कि राजकुमार राव पहले पत्रलेखा की मांग में सिंदूर भरते हैं इसके बाद वो ऐसा ही करने के लिए पत्रलेखा से भी कहते हैं और फिर पत्रलेखा भी उन्हें सिंदूर लगाती हैं। इस खूबसूरत पल को देखकर राजकुमार के फैंस भी काफी खुश हुए।

नहीं हुआ दीया मिर्जा की शादी में कन्यादान और बिदाई

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इसी साल फरवरी महीने में वैभव रेखी के साथ शादी की। दीया मिर्जा की शादी में सिर्फ कुछ नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दीया ने अपनी शादी में कन्यादान और बिदाई की रस्म नहीं की थी। खुद दीया मिर्जा ने ही इस राज से पर्दा उठाया। दीया मिर्जा ने अपनी शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘और, हमने कन्यादान और बिदाई के लिए ना कह दिया, बदलाव की शुरुआत चॉइस से होती है।’

सेलेब्स अंतर्जातीय शादी

Shahrukh and Gauri Khan

मोहब्बत जाति या धर्म देखकर नहीं होता, इस बात को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने साबित किया है। बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हुई हैं जो अंरजातीय हैं। जिन्होंने धर्म के बंधन को तोड़ा है और एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। इन सेलेब्स में शाहरुख खान- गौरी खान, रितेश देशमुख- जिनेलिया देशमुख, इरफान खान- सुतापा सिकदार, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, सैफ अली खान- करीना कपूर खान का नाम शामिल हैं।

फासला महिला-पुरुष की उम्र का

शादी में महिला-पुरुष के बीच उम्र का फासला तो होता ही है। पर अब ये जरूरी नहीं रह गया है कि कोई महिला कम उम्र के पुरुष से शादी नहीं कर सकती। शादी करने के लिए उम्र का कम या ज्यादा होना मायने नहीं रखता है इसकी बेहतरीन मिसाल प्रियंका चोपड़ा ने 11 साल छोटे निक जोनस से शादी कर दिया। प्रियंका के अलावा ऐश्वर्या राय भी उम्र में पति अभिषेक बच्चन से बड़ी हैं। वहीं, कैटरीना भी विक्की कौशल से करीब पांच साल बड़ी हैं।

Every day it is not possible that your skin looks flawless and glowing but..

कभी-कभी हम यह महसूस करते हैं कि हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो गई है ऐसा हर दिन मुमकिन नहीं कि आपकी त्वचा बेदाग और चमकदार दिखाई दें लेकिन जब त्वचा डल होती है तो आप बीमार सी दिखने लगती हैं लेकिन कई बार जब हमें बाहर जाना होता है तब अचानक से हमें एहसास होता है कि चेहरे की वह रंगत ही गायब है और उस समय कोई क्रीम भी आपको मनचाहा परिणाम नहीं दे पाती ऐसे में हमारी रसोई में मौजूद प्रोडक्ट हमारे काम आ सकते हैं और हम इंस्टेंट फेयरनेस पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं उन तत्वों के बारे में जो आपको आसानी से हमारी रसोई में मिल जायेंगे।

1. केला: केले में विटामिन- A, B और पोटेशियम होता है। यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाता है चेहरे के दाग धब्बों को कम करता है। चेहरे पर झुरिया नहीं पड़ने देता है। तो आप इसे बने फेसपैक का इस्तेमाल बिना किसी दर के आराम से कर सकती है।

केले का फेस पैक बनाने की विधि:

एक पका केला, एक नींबू का रस और शहद ले लीजिए। इन तीनों को आपस में मिक्स करें ।

उपयोग का तरीका: अपने चेहरे को साफ करें तथा इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो दें।

2. बेसन : बेसन हमारी त्वचा के पीएच के स्तर को नियंत्रित करता है। हमारे चेहरे पर हमारी त्वचा पर तेल के उत्पादन को नियंत्रित करता है। गंदगी हटा कर हमारी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

बेसन का फेसपैक बनाने की विधि:

दो चम्मच बेसन लें और दो चम्मच गुलाब जल लें। इसको आपस में मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।

उपयोग का तरीका: अपने चेहरे को साफ करें तथा इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो दें।

3. मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा पर तुरंत निखार लाने का सबसे उपयोगी तरीका है। काले धब्बे व पिंपल्स को हटाने में यह बहुत लाभदायक होती है।

मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बनाने की विधि: मुल्तानी मिट्टी ले, दो चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी लें। इनका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
इस्तेमाल का तरीका 20 मिनट लगाएं गुनगुने पानी से धोएं और उसके बाद मोशुराइजर लगाएं।

Your skin will be glowing like childhood if you follow it..

चेहरा व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होता है। हर किसी को चाह होती है कि उसकी त्वचा भी बचपन की त्वचा जैसे ग्लो करें और वह  पहले जैसा निखर दुबारा पाना चाहते हैं और बात रही ग्लोइंग स्क्रीन की तो इसके लिए हमें बाजार में ढेर सारे प्रोडक्ट मिल जाएंगे वह कुछ समय लेकर निखार तो देते हैं लेकिन उनके साइड इफेक्ट का डर बना रहता है कई बार कुछ ऐसे साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं जो हमारी त्वचा को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा कर उसको और भी ज्यादा डल और कांति हीन बना देते हैं।

दोस्तों क्यों ना ऐसा हो कि कुछ ऐसे उपाय हो, जिनसे हमें साइड इफेक्ट का डर ना हो बल्कि और अधिक पोषण मिल सके हमारी त्वचा को तो चलिए आज कुछ ऐसे उपायों के बारे में जाने जिससे हमें डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और हमारी त्वचा बचपन वाली त्वचा जैसी ही ग्लोइंग हो जाएगी

1. बादाम का तेल: दोस्तों जैसा कि हम बचपन से सुनते और पढ़ते आए हैं कि त्वचा में जान डालने के लिए बादाम का तेल सबसे सर्वोत्तम है। इसके एंटी एजिंग तत्व रंगत निखरते है तथा बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर देते है। एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण घाव को जल्दी भर देते है।
सामग्री: बादाम का तेल
उपयोग का तरीका: अपने चेहरे व गर्दन को अच्छे से साफ करे। तथा इसके बाद आप अपनी हथेली पर बादाम का तेल लें और अपने चेहरे और गर्दन की अच्छे से मसाज करे। ये आप रात को सोने से पहले करें जिससे आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
2. टमाटर: इस सूची में टमाटर भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसमें पाया जाने वाला लाइकोपिन नामक तत्व हमारी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है।
Your skin will be glowing like childhood if you follow it..
सामग्री: एक टमाटर
            एक चुटकी चंदन पाउडर
            एक चुटकी हल्दी
उपयोग का तरीका: टमाटर को कटकर बीज अगल कर दें।
उसके बाद बिज रहित भाग के साथ चंदन और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से धो दें।
इसे हफ्ते में दो बार करें।
3. आलू: आप आलू का इसे मल भी कर सकती है । कहा जाता है कि आलू हमारे चेहरे के दाग दब्बों को खत्म करने में बहुत कारगर है। यह त्वचा को मुलायम भी बनाता है। यह चेहरे से अतिरिक्त तेल को भी हटाता है।
सामग्री: एक कच्चा आलू
उपयोग का तरीका: एक कच्चे आलू को काटकर उसका पेस्ट बना लें व चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करे।
4. नारियल तेल: जी हां हमारी नानी और दादी अक्सर सलाह देती है कि नारियल का तेल सब अच्छा है।तो ये बात बिलकुल सही है। नारियल का तेल हमारे बालों और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। यह ठंडक प्रदान करता है तथा कई बार हमारी त्वचा काट जाती है या फट जाती है, या हल्के फुल्के घाव को ठीक करने में नारियल तेल सहायक है।
सामग्री: कुछ बूंद नारियल तेल
उपयोग का तरीका: अपने चेहरे व गर्दन को अच्छे से साफ करें व कुछ बूंद नारियल तेल को अपनी हथेली में लेकर धीरे धीरे अपने चेहरे पर मसाज करे।
5. कच्चा दूध: जी हां, आप अपनी रूखी त्वचा के लिए कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते है। ये हमारी त्वचा को हाइड्रेट करता है।
सामग्री: दो चम्मच कच्चा दूध
उपयोग का तरीका: कॉटन की हेल्प से पूरे चेहरे पर कच्चा दूध लगाए।
सूखने के बाद इसको नॉर्मल पानी से धो लें।
इसे हफ्ते में दो बार करे।
फोटो सौजन्य- गूगल
Hair Style

हम सभी भरपूर कोशिश करते है कि हम वो सब कर ले जिससे हमारे बाल पहले से बेहतर हो जाए। पहले से ज्यादा घने चमकदार और लंबे हो जाए। इसके लिए बाजार में ढ़ेरों प्रोडक्ट है, किसी में कुछ फायदेमंद तेलों का मिश्रण है तो किसी में फूलों का अर्क, किसी में कपूर है तो किसी में अंडा। लेकिन किसी एक प्रोडक्ट में आपको सब मिल जाए इसकी आपको कोई गारंटी नहीं देता। कई बार कुछ प्रोडक्ट तो आपको फायदा पहुंचाने के बजाय और अधिक नुकसान पहुंचा देते है, और इसके बाद शुरू होता है, वो सिलसिला जब आप हर प्रोडक्ट पर आंखें मूंद कर भरोसा करना बंद कर देते है, और हर एक प्रोडक्ट को शक की निगाह से देखते है।

 तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते है, जो आपके बालों को कमाल बना देंगे वो भी बिना किसी नुकसान के, तो चलिए जानते है उन बेहतरीन चीजों के बारे में जो आपके मन मुताबिक परिणाम देंगे और जिन पर आप आंखें मूंद कर भरोसा कर सकेंगे।
तो हमारी इस सूची में सब पहला नाम है:
1. नीम: जी हां, नीम एक ऐसा इंग्रिडेंट है जो आपकी एक से ज्यादा समस्याओं का समाधान अकेला कर सकता है। बालों में डैंड्रफ, और बालों का झड़ना कम करने जैसे औषधीय गुण है। इसलिए अक्सर ये सलाह दी जाती है कि नीम की पत्तियों का इस्तेमाल हेयर मास्क की तरह करना चाहिए। या फिर आप इसको पानी में उबाल कर इससे अपने बाल धो सकती है। अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहती तो आपको सलाह दी जाती है कि आप ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल करे जिनमें नीम अब्स्ट्रैक्ट शामिल हो। इससे आप जल्द ही अपने बालों में फर्क महसूस करेंगी।
Hair Style
2. नारियल पानी: हम शुरू से सुनते आए है कि नारियल का तेल हमारे बालों के लिए बहुत अच्छा होता है, इसमें अनेकों तरह के गुण पाए जाते है, लेकिन अब ये जानना भी जरूरी है कि नारियल तेल के साथ साथ नारियल पानी भी हमारे बालों के लिए बहुत उपयोगी है। यह शरीर को तो हाइड्रेट करता ही है, साथ साथ ये बालों के लिए भी कंडीशनर का काम करता है। उन्हें टूटने से भी रोकता है। नारियल पानी बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आप इसे सीधे बालों पर भी अप्लाई कर सकती है। या फिर आप ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकती है जिनमे नारियल पानी भी एक इंग्रिडेंट की तरह शामिल हो।
3. शहद: जी हां, शहद आपके बेजान बालों में नई जान डाल सकता है। जैसा की हम सभी जानते है शहद अपने हीलिंग गुणों की वजह से काफी चर्चित है । यह नमी को बनाए रखता है इस वजह से इसको ब्यूटी प्रोडक्ट में भी मिलाया जाता है। आप अपने बालों में लगाने के लिए शहद वाला मास्क बना सकते है। या फिर आप इसके लिए ऐसे प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकते है जिसमें शहद को शामिल किया जाता है।
4. ग्रीन टी: ग्रीन टी वैसे तो हमारे पेट की चर्बी को कम करने का कार्य बड़ी आसानी से कर लेती है लेकिन इसके साथ साथ ये अपने एंटी ऑक्सीडेंट गुण और ताज़गी से भरपूर है। अगर हम इसका इस्तेमाल अपने बालों के लिए करते है तो ये उनका टेक्सचर सुधरती है और उनका झड़ना भी रोकती है। ये बालों के रूखेपन से भी आपको राहत दिलाएगी और यकीनन ये आपको डैंड्रफ जैसी समस्या से निजात दिलाएगी।
तो आप लोग इन इंग्रिडेंट को इस्तेमाल करके अपने बालों को एक नया जन्म दे सकते है।
Alia makes everyone crazy with her style, learn basic tips for a stylish look

स्टाइलिश लगना कौन नहीं चाहता, हर कोई चाहता है जमाने के हिसाब से खुद को अपडेट रखाना तो आपके वार्डरोब में कुछ पैटर्न के आउटफिट जरूर होने चाहिए। जैसे- फ्लोरल प्रिंट की सबसे स्पेशल बात यह होती है कि कैजुएल वेयर, ट्रिप और कुछ फैशनेबल एक्सेसरीज के साथ पार्टी में भी पहन सकते हैं।

हाल फिलहाल आलिया भट्ट ने फ्लोरल प्रिंट मिनी स्कर्ट पहनकर नजर आई। हाल ही में मुंबई के रेस्टोरेंट के सामने आलिया भट्ट को स्पॉट किया गया। आउटिंग के लिए आलिया ने हैंडमेड कॉटन मिनी ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। फ्लोरल पेस्टल ड्रेस में अभिनेत्री आलिया मिनिमल लुक में भी बेहद स्टाइलिश लग रही थी।

ये है आलिया के ड्रेस की कीमत

आलिया की ड्रेस की बात करें तो समर समवेयर लेबल की है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस ड्रेस का नाम Sintra Mini है, जिसकी कीमत 5,590 रुपये है।

अभिनेत्री आलिया का फ्लोरल प्रिंट लव

Alia makes everyone crazy with her style, learn basic tips for a stylish look

अभिनेत्री आलिया भट्ट को इससे पहले कई मौकों पर फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने हुए देखा जा चुका है। आलिया पार्टी, फ्रेंड्स के साथ के आउटिंग, इवेंट्स और शो में भी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस कैरी कर चुकी हैं। इसी बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि आलिया को फ्लोरल प्रिंट आउटफिट से कितना प्यार है।

फ्लोरल प्रिंट के लिए खास टिप्स

फ्लोरल प्रिंट के साथ पर्ल जूलरी बहुत अच्छी शानदार है। इसलिए पर्ल नेकलेस और इयररिंग इस तरह के आउटफिट के साथ बहुत अच्छी लगेगी।फ्लोरल प्रिंट ड्रेसेस के साथ आप जैकेट कैरी करना चाहती हैं तो कोई लाइट या डार्क कलर सिंपल जैकेट पहनें, जिससे ड्रेस के प्रिंट खूबसूरती के साथ हाईलाइट हो सके।

आप इवेंट के मुताबिक फ्लोरल प्रिंट के साथ बूट्स, हील्स या कैजुअल फुटवेयर पहन सकती हैं।अपने लुक को ज्यादा हेवी होने से रोकने के लिए फ्लोरल प्रिंट के साथ हमेशा मिनिमल लुक रखें क्योंकि हेवी जूलरी या मेकअप से आपकी ड्रेस मिसमैच लग सकती है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Divya Agarwal is all set to rock with her style and looks in BIGG BOSS 15

बिग बॉस OTT का पहला सीजन फॉलो कर रहे हैं तो आपको मालूम होगा कि बिग बॉस हाउस में अगर किसी का अभी तक का सफर सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव से भरा रहा है तो वो है रियलिटी शो स्टार और अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल का।

दिव्या घर में बिना पार्टनर के घुसीं, वीकेंड पर उन्हें करण जौहर ने काफी सवाल पूछे, अभिनेत्री शमिता शेट्टी से उनकी दोस्ती टूट गई तथा बड़ी दिक्कतों के बाद जब उन्हें जीशान के तौर पर पार्टनर मिला तो वो भी घर से निष्कासित कर दिया गया।

मगर इन सभी का असर दिव्या ने कभी भी अपने स्टाइल पर नहीं पड़ने दिया क्योंकि हर दिन के एपिसोड में हम उन्हें किलर आउटफिट्स में देख सकते हैं। देखा जाएं तो कहीं ना कहीं ये शो के प्रति उनके सीरियसनेस को दर्शाता है। वो जानती हैं कि लाखों दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देख रहे हैं और उनके सामने प्रेजेंटेबल लगना एक तरह से दर्शकों के प्रति सम्मान दिखाता ही है।

Divya Agarwal is all set to rock with her style and looks in BIGG BOSS 15

इतना ही नहीं ऐसा लगता है कि कई लड़कियों की तरह ड्रेस अप होना दिव्या का भी डिफेंस मेकैनिज्म है। कई लोग खासतौर पर महिलाएं अपनी परेशानियों से ध्यान हटाने के लिए अच्छे कपड़ों और मेकअप के साथ अपना कॉन्फिडेंस और सेल्फ-एस्टीम बूस्ट करती हैं। यहां हम शो पर देखें गए दिव्या के कुछ लाजवाब लुक्स शेयर कर रहे हैं जो उनके बेहतरीन स्टाइल सेंस की मिसाल हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

मॉडल का हेयर स्टाइल

रीठा एक ऐसी जड़ी बूटी जो हर महिला के बालों की समस्याओं के लिए  सबसे  ज्यादा विश्वसनीय विकल्प है।

जी हां दोस्तों, हमारे घरों में हमारी दादी, नानी, मम्मी रीठा का इस्तेमाल अपने बालों की देखभाल के लिए करती है। यह आज का नहीं बल्कि सदियों पुराना उपाय है जो बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

तो चलिए फिर ज्यादा समय ना लेते हुए हम बात करते है रीठा के गुणों की-

रीठा एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है। इसका पौधा 20 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। ये पौधा एक संतुलित तापमान में पनपता है। एक पर्याप्त मात्रा में उपजाऊ मिट्टी में ही पनपता है।

रीठा एक सदियों पुरानी जड़ी बूटी है, जिसको बालों के देखभाल के लिए जाना जाता है लेकिन इसके और भी अनेक फायदे हैं।

आइये इसके फायदों के बारे में जानते है-

मॉडल का हेयर स्टाइल

  1. स्कीन के लिए बढ़िया: रीठा एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर भी है। इसलिए इसे स्कीन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके उपयोग से त्वचा में निखार आता है तथा त्वचा को एक टोन लाइट भी करता है।
  2. पिंपल का दुश्मन: जी हां, रीठा के नियमित उपयोग से आप अपने ज़िद्दी मुंहासों से छुटकारा पा सकते है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाता है।
  3. बालों के स्वास्थ्य के लिए: रीठा का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। यह आज का नहीं बल्कि सदियों पुराना उपाय है जो बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
  4. डैंड्रफ से छुटकारा: रीठा के नियमित उपयोग से आप रूसी जैसे समस्याओं से जल्द ही छुटकारा पा सकती है। इसके लिए रीठा और आंवला पाउडर का लेप बनाकर अपने बालों की जड़ों में लगाएं।
  1. जूं भगाने के लिए: जी हां, रीठा का प्रयोग आमतौर पर जूं भगाने के लिए भी किया जाता है। रीठा एक बेहतरीन क्लींजर भी है। यह स्कैल्प की अच्छे से सफाई करता है। जिससे जूं जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
  2. कपड़े धोने के लिए लाभकारी: जैसा कि हम पहले भी बता चुके है कि रीठा एक बेहतरीन क्लींजर भी है। यह कपड़ों से मैल को आसानी से निकल देता है।
  3. बवासीर में उपयोगी: जी हां, आजकल हर दूसरे व्यक्ति को बवासीर की समस्या है। काफी लोगो को इसका ऑपरेशन करवाने के बाद भी फायदा नहीं मिलता। इसके लिए सलाह दी जाता है कि रीठा का उपयोग किया जाए।
  4. स्कैल्प में होने वाली जलन को करे दूर: रीठा बालों के लिए एक मात्र रामबाण है। यह स्कैल्प में होने वाली जलन व खुजली को दूर करके राहत पहुंचाता है।
  5. जहर के असर को कम करने के लिए: रीठा एक प्राकृतिक क्लीज़र है । अगर कभी किसी व्यक्ति को सांप या बिच्छू जैसे जहरीले जानवर काट ले तो उसे तुरंत रीठा पाउडर का गोल पिलाए। इसके पीते ही पीड़ित को उल्टी होगी और उसके साथ जहर भी शरीर से बाहर निकल जायेगा।
  6. घाव को भरने में लाभदायक: रीठा किसी भी छोटे घाव को भरने की क्षमता रखता है। कभी चोट लगने पर घाव पर रीठा पाउडर और किसी एंटीसेप्टिक क्रीम को मिलाकर लगाएं और आप पाएंगे कि घाव बहुत ही जल्द भर जाएगा और दर्द में भी राहत मिलेगी।

तो आज हमने रीठा के बेहतरीन फायदे को जाना। ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

बेदाग चेहरा

बेदाग और निखरा चेहरा हर किसी को पसंद होता है। वो बचपन वाली त्वचा, वो कोमलता और निखार हमारे बड़े होते होते कहीं गुम हो जाते हैं। फिर जैसे-जैसे समय बढ़ता जाता है त्वचा संबंधी बीमारियां हमें घेरना शुरू कर देती हैं। कील, मुंहासे, दाग, झाइयां आदि समस्याएं शुरू हो जाती है। जिससे निजात पाने के लिए हम हर संभव कोशिश करते है लेकिन परिणाम सिर्फ यह निकलता है कि हमारी हर कोशिश व्यर्थ हो जाती है।

हम बचपन से सुनते आए हैं कि त्वचा संबंधी बीमारियों की जड़ हमारे पेट से शुरू होती है। अगर आप पेट की परेशानियों से जूझ रहे है तो त्वचा की परेशानियां होना लाज़मी है।

विशेषज्ञों की मानें तो कील, मुंहासों की समस्या बहुत आम है लेकिन झाइयां हमें थोड़ा ज्यादा परेशान कर सकती हैं।

झाइयां बहुत जिद्दी होती है, एक बार जब ये हो जाती है तो इनसे छुटकारा पाना मुश्किल होता है। लेकिन मुश्किल ज़रूर हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं है।

आज मैं आपको बताऊंगी की इन झाइयों के होने के क्या कारण है तथा इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

तो चलिए पहले कारण जान लेते है:

बेदाग चेहरा

  1. हार्मोन असंतुलन- जी हां, ये मुख्यत: शरीर में हार्मोन असंतुलन के कारण होता है। जब असंतुलन होता है तो मेलानोसाइट्स सेल से मेलानिन पैदा होते है। इस वजह से चेहरे पर काले दाग होने लगते है।
  2. पूरी नींद न लेने के कारण- पर्याप्त नींद न लेने के कारण भी झाइयां आने लगती है और डार्क सर्कल भी हो जाते है।
  3. तनाव के कारण- कभी कभी ज्यादा तनाव के कारण भी ये परेशानी होती है।

आइए जानते है कैसे झाइयों से छुटकारा पा सकते है:

  1. सेब का सिरका: जी हां सब का सिरका आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में कारगर है। सब के सिरके में मैलिक और लैक्टिक एसिड होते है।इसके लिए आप एक स्पून सेब का सिरका ले और एक स्पून पानी ले, फिर रूई की मदद से उसे चेहरे पर लगाएं। ऐसा नियमित रूप से करे।
  2. नींबू और शहद: झाइयों से जल्द छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और शहद का पेस्ट चेहरे पर लगाएं इससे आपको झाइयों से तुरंत छुटकारा पा सकते है।
  1. ऐलोवेरा: एलोवेरा त्वचा संबंधी परेशानियों के लिए रामबाण है। ऐलोवेरा जेल को नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। आप एलोवेरा जूस भी प्रयोग कर सकते है।
  2. मलाई और नींबू का रस: आप झाइयों के इलाज के लिए मलाई और नींबू के रस का पेस्ट तैयार कर तथा नहाने से पहले अपने चेहरे पर लगाए। इससे आपको जल्दी ही राहत मिलेगी।
  3. तुलसी के पत्ते: जी हां, हम सब के घरों में पाए जाने वाली तुलसी के पत्ते हमारी झाइयों की परेशानी को चुटकियों में दूर कर सकते है। तुलसी के पत्तों के साथ आप नींबू का रस मिलाएं और पतला पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं।
  4. पीसा हुआ कपूर: झाइयों की परेशानी को आप पिसे हुए कपूर से भी दूर कर सकते है। कुछ पानी की बूंदों के आठ आप पिसा हुआ कपूर , मुल्तानी मिट्टी, और शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।
  5. जीरा का पानी: आप जीरे का पानी का इस्तेमाल अपनी झाइयों की परेशानियों के लिए कर सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी पानी में एक स्पून जीरा डाले और उसे उबाल लें फिर इस पानी को ठंडा करके दिन में तीन बार उसे चेहरा धोएं।
  6. सही डाइट लें: इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए पर्याप्त और अच्छी डाइट लें। अपने भोजन में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, वसा तथा और भी जो शरीर के लिए जरूरी विटामिन है, उन्हें शामिल करे।
  7. धूप से बचें: झाइयों की समस्या से बचने के लिए धूप में न निकलें तथा कोशिश करे की धूप से आप अपना बचाव करे।
  8. जौ का आटा, दही और नींबू मिक्स करें तथा अपने चेहरे पर नियमित उपयोग करें। इससे आपको झाइयों से इंस्टेंट फायदा मिलेगा।
  9. आपको इन परेशानियों से बचने के लिए आठ घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
  10. आप रात को बादाम के तेल की मसाज कीजिए और खासतौर पर प्रभावित जगह पर जरूर करें।
  11. आप को नियमित तौर पर गाजर का जूस पीना चाहिए। इससे आपको बहुत फ़र्क महसूस होगा।
  12. इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का उपयोग भी कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा मुलायम भी होगी और निखार भी आएगा।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही, ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए जुड़े रहें हमारे वेबसाइट से।

फ्रिजी बाल

कई बार किसी और को देख कर अक्सर मन में आता है कि उस जैसे स्मूथ बाल काश मेरे भी होते, काश ये फ्रिजीनेस किसी सुबह अचानक से कही गुम हो जाए और हमारे बाल भी सिल्की, स्मूथ हो जाएं।

जी हां, लंबे, घने और स्मूथ बाल हम सब का सपना होता है। लेकिन अब्बा ये अपना सच हो जाते ये बिलकुल भी जरूरी नहीं है। फ्रिजीनेस को खत्म करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते लेकिन कई बार ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट हमारी समस्या को दूर करने की बजाए बढ़ा देते है।

फ्रिजी बाल लगभग सभी प्रकार के बालों के लिए एक बड़ा मुद्दा है। घर से बहार निकलने से पहले आप भरपूर कोशिश करते है कि आपके बाल अच्छे से सेट हो जाए लेकिन कुछ ही समय बाद आपको अहसास होता है कि आपके बाल दोबारा से घोंसला बन गए है।

बहुत सारे लोग रोज़ इस समस्या से दो-चार होते है और उन्हें ऐसा लगता है कि हमारे बालों की प्रकृति ही ऐसी है। लेकिन ये परेशान होने वाली बात नहीं है। फ्रिज़ी बाल की हमें थोड़ी ज्यादा देखभाल करनी होती है। और इसके लिए हम घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से फ्रिज़ी बालों को स्मूथ और सिल्की बना सकते है।

तो चलिए जानते है फ्रिज़ी बालों से स्मूथ और सिल्की बालों का सफर तय करने के लिए हमें कौन से टिप्स अपनाने चाहिए-

फ्रिजी बाल

  1. एप्पल सिंडर विनेगर आपको आपके फ्रिज़ी बालों से छुटकारा दिला सकता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा बहुत समर्द्ध होती है। इससे जब आप आपने बाल नियमित रूप से धोएंगे तो आप पाएंगे कि दो या तीन बार धोने के बाद ही आपको फर्क महसूस होगा।
  2. आपने फ्रिज़ी बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप बीयर से भी बालों को धो सकते है।

इसमें पोष्टिक तत्व, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। ये आपके बालों के रूखेपन को दूर करने में मददगार है। इससे बालों में एक अलग सी शाइनिंग भी आती है।

  1. फ्रिज़ी बालों के लिए आप अंडे का उपयोग भी कर सकती है। अंडे में विटामिन D, E, K, B-6, A, कोलेजन, कैल्शियम, फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते है। ये आपके बालों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन कंडीशनर है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों में एक नई जान आ जायेगी तथा वो मजबूत भी होंगे जिससे बाल टूटना भी बंद हो जाएंगे। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा बादाम का तेल ले और अंडे की जर्दी को मिक्स करें तथा बालों में लगाएं।
  2. फ्रीजी बालों के लिए बेस्ट कंडीशनर है केला। केले में विटामिन A, C, E, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जास्ता, लोहा पर्याप्त मात्रा में होता है। केले का पैक बना कर आप अपने बालों में लगाएं तथा फ्रिज़ी बालों से छुटकारा पाएं। इसके लिए आप केला लें और उसको दही के साथ मिक्स करे फिर उसमे कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं तथा नींबू की कुछ बूंदें मिलाए और अपने स्कल्प लगाए और 60 मिनट बाद धो लें।
  3. शहद और दूध भी फ्रिज़ी बालों के लिए बहुत ही अच्छा है। आप इन दोनो को मिक्स करे तथा बालों में लगाएं।
  4. हीना बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर है। यह फ्रिज़ी बालों से छुटकारा पाने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है। इसके लिए आप मेहंदी में दही, मेथी के दाने, आंवला पाउडर, चायपत्ती का पानी मिक्स करे तथा लेप बनाकर 2 घंटे के लिए बालों में रहने दे उसके बाद सामान्य पानी से धो दे।

तो आज के लिए बस इतना ही, इस तरह की बहुउपयोगी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

चुरा के मुट्ठी में दिल को छुपाए बैठे है,

बहाना ये है कि मेंहदी लगाए बैठे है।।

जी हां, दोस्तों मेंहदी का नाम सुनते ही वो भीनी सी महक हमारे मन को महका जाती है। मेंहदी का उपयोग हम हर त्यौहार, शादी में भरपूर करते है।

वो गोरे गोरे से मेंहदी वाले हाथ किसको पसंद नहीं होते ?

मेंहदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काम आती है बल्कि यह और भी कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान है।

मेंहदी एक कांटेदार झाड़ी है जो 6 मीटर तक ऊंची होती है। इसके फूल छोटे और लाल रंग के हो सकते है। मेंहदी की भारत में लगभग 600 स्पेसीज पाई जाती है। मेंहदी का प्रयोग औषधि के तौर पर किया जाता है। इससे कई प्रकार के त्वचा रोग , हड्डी रोग में आराम मिलता है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की इसके इस्तेमाल का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता।

तो चलिए जानते है आपकी सेहत और सौंदर्य को निखारने में कितनी कारगर है ये मेंहदी-

मेंहदी

  1. मेंहदी का इस्तेमाल खून साफ करने के लिए किया जाता है। इसके लिए रात भर इसके पत्तों को भिगो कर रखा जाता है और सुबह उस पानी को छान कर पिया जाता है।
  2. अगर किसी के घुटनों में दर्द हो या जोड़ो का दर्द हो तो मेंहदी के पत्तों को पिस कर उसका लेप लगाने से बहुत लाभ होता है। अरंडी के पत्तों को और मेंहदी के पत्तों को बराबर मात्रा में ले और पिस कर लेप बना लें तथा प्रभावित जगह पर लगाने से तुरंत ही आराम मिलता है।
  3. मेंहदी सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं का भी समाधान करती है। इसके पत्तों का लेप बना कर सिर में लगाना चाहिए जिससे सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
  4. अगर कभी शरीर का कोई भी अंग जल जाए तो उसी समय उस पर मेंहदी का लेप लगाना चाहिए। यह जलन को कम कर देगी तथा उस घाव को जल्दी ठीक करने में मदद भी करेगी।
  5. मेंहदी बालों के लिए कंडीशनर का काम करती है। यह एक प्राकृतिक कंडीशनर है। महीने में दो बार इसका इस्तेमाल बालों के लिए करना चाहिए इससे बाल चमकदार, घने और लंबे होंगे।
  6. कई बार शरीर में गर्मी बढ़ जाने के कारण समस्या होने लगती है ऐसे में सलाह दी जाती है कि मेंहदी पाउडर का लेप हाथों और पैरों पर लगाना चाहिए इससे ठंडक मिलती है।
  7. बालों में इसका नियमित इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या बहुत हद तक खत्म हो जाती है।
  8. मेंहदी से हम पथरी जैसी भयानक बीमारी से राहत पा सकते है। इसके लिए आधा लीटर पानी में 500 ग्राम मेंहदी के पत्ते भिगो दे तथा इसको सुबह उबाल लें तथा ठंडा करके इसे दिन में तीन बार पिए। इससे पथरी की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।
  9. मेंहदी पेट की आंतों और अल्सर जैसी बीमारी को भी दूर करती है।
  10. अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हो तो आप मेंहदी के पत्तों को पिस कर अपने स्कैल्प में लगाए। दो बार के प्रयोग से ही आप को राहत महसूस होगी।
  11. बालों का रूखापन भी आप मेंहदी से चुटकियों में दूर कर सकते है। मेंहदी पाउडर और दही का पेस्ट बनाएं तथा उसमें कुछ दाने मेथी मिलाए कुछ देर रख दे तथा फिर बालों की जड़ों में इसे लगाए।
  12. मेंहदी के पत्तों से निकलने वाले तेल से आप नींद विकारों को भी दूर कर सकते है। इसके तेल से सिर में हल्के हाथों से मसाज करे तथा से जाए आप पाएंगे कि आप अच्छी नींद का मजा ले पा रहे है।                                                                   फोटो सौजन्य- गूगल