Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: Skin Care

The Bollywood heroine who no longer has any 'wish' from God to keep her skin healthy

नेचुरल इंग्रीडिएंट के इस्तेमाल में हैं असल ग्लो

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिल्की ब्यूटी से फेमस तमन्ना भाटिया की सॉफ्ट और ग्लोइंग Skin का राज। तमन्ना की स्किन और हेल्दी ग्लो करने के मामले में बेमिसाल है। उन्हें अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए अब भगवान से कोई ‘तमन्ना’ नहीं। बस उन्हें अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए अपने स्किन केयर रूटीन का काफी ध्यान देती हैं। तमन्ना केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स और ट्रीटमेंट की जगह नेचुरल इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करती हैं।

नेचुरल इंग्रीडिएंट की बात ही अलग है

The Bollywood heroine who no longer has any 'wish' from God to keep her skin healthy

तमन्ना घर में मिलने वाली साधारण चीजों की मदद से फेस पैक बनाती हैं और अपनी स्किन पर उन्हें अप्लाई करती हैं। सबसे खास बात ये है ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स कई पीढ़ियों से भारतीय महिलाओं के फेवरेट रहे हैं और उन्हें इन इंग्रीडिएंट्स पर बहुत ज्यादा भरोसा रहा है। आइए जानते हैं तमन्ना अपनी स्किन पर कौन-सी चीजें लगाती हैं।

बेसन का फेस पैक

DIY Facial Toner is the Best for Your Beauty Needs

दो चम्मच बेसन, दो चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दही मिलाएं। सभी चीजों को मिक्स करके फेस पैक बना लें। फिर इस पैक को अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं। जब फेस पैक सूख जाता है तो अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

कॉफी-चंदन का जबरदस्त फेस पैक

If you look old then drink coffee every day

इस फेस पैक को बनाने के लिए 02 चम्मच चंदन पाउडर, 02 चम्मच कॉफी पाउडर और 02 चम्मच शहद की जरूरत पड़ती है। इन सभी चीजों को मिक्स करके फेस पैक बनाएं। इस फेस पैक को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20-25 मिनट के बाद आप इसे चेहरे से साफ कर दें।

हेल्दी डाइट पर जोर

The Bollywood heroine who no longer has any 'wish' from God to keep her skin healthy

स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने के लिए तमन्ना अपनी डाइट पर खास ध्यान देती हैं। वे ब्रोकोली का सलाद खाती हैं और एवोकाडो भी उनकी डाइट में अक्सर रहता ही है। इन सबके साथ तमन्ना को डेली 08-10 गिलास पानी पीने की आदत है।

SKIN CARE: Applying this face pack twice a week will control aging

Skin Care: कुछ महिलाओं की स्किन महज 25 से 35 की उम्र में ही ढीली और लटकी सी नजर आने लगती है। त्वचा पर झुर्रियां आ जाती हैं। महीन रेखाएं दिखने लगती हैं। त्वचा से जुड़ी ये सारी समस्याएं जिनसे लोग बेहद परेशान हैं और जरूरी इलाज की खोज में रहते हैं। स्किन जब ढीली हो जाती है तो देखने पर साफ मालूम चलता है कि आपकी स्किन अब लूज हो चुकी है। काफी लोगों में ये प्रोब्लम्स देखने को मिलती है। आजकल कुछ कॉलेज जाने वाली लड़कियां भी लूज त्वचा की समस्या को ठीक कराने को लेकर कई सारे महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट्स से दूसरे साइड इफेक्ट्स होने की आशंका बढ़ जाती है। इन परिस्थितियों में आपको अपनी स्किन के केयर के लिए कुछ प्राकृतिक उपायों को ट्राई करने चाहिए। आप फिटकरी का भी इस्तेमाल करके स्किन को कम उम्र में बूढ़ा लगने से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं फिटकरी का कैसे करें इस्तेमाल-

त्वचा पर फिटकरी का इस्तेमाल करने के टिप्स

SKIN CARE: Applying this face pack twice a week will control aging

आप एक फिटकरी का टुकड़ा लें। इसे थोड़ा सा कूट कर पाउडर की तरह बना लें।अब इसे तवे पर डालें और गर्म करें। जब ये गर्म होने लगेगा तो फिटकरी से पानी निकलेगा। फिटकरी इस पानी में अपने सारे गुण छोड़ देती है। इसे अच्छी तरह से सुखा दें। इसे दोबारा से कूटना है और इसका पाउडर तैयार कर लेना है।

चेहरे पर लगाए घर पर तैयार किया हुआ फेस पैक

SKIN CARE: Applying this face pack twice a week will control aging

अब एक बाउल में दो छोटा चम्मच चावल का आटा लें। आधा छोटा चम्मच फिटकरी का पाउडर, 01 चम्मच एलोवेरा जेल, आधा छोटा चम्मच कॉफी, आधा चम्मच गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। आप इसे गर्दन, हाथों, पैरों सभी जगह लगा सकते हैं। सिर्फ 15 मिनट इसे लगाकर छोड़ दें। उसके बाद पानी से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसे आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

Don't let your skin turn colorless in the colors of Holi

HOLI के अवसर पर चेहरे पर गुलाल और हाथों में पिचकारी ना हो तो फिर मजा ही क्या? लेकिन रंगों के इस खास त्योहार का लुत्फ उठाने के चक्कर में अपने त्वचा पर पड़ने वाले प्रभाव को भूल जाते हैं। आसमान में उड़ता गुलाल जहां वातावरण को मदमस्त बनाता है तो वहीं चेहरे के बढ़ते रफनेस का भी कारण होता है। ऐसे में स्किन को इन बैड इफेक्ट से बचने के लिए कुछ स्किन केयर टिप्स को जरूर फॉलो करना जरूरी है। इससे स्किन का लचीलापन बना रहता है और त्वचा क्लीन वा क्लीयर दिखने लगती है। जानते हैं स्किन के ग्लो को बरकरार रखने के लिए होली से पहले इन टिप्स को करें फॉलो-

स्किन पर रंगों का प्रभाव

इस बारे में स्किन केयर विशेषज्ञ का कहना है कि पारंपरिक तरीके से खेली जाने वाली होली में फूलों और उससे तैयार रंगों से होली खेली जाती थी। मगर आधुनिकता के इस दौर में सिंथेटिक पिगमेंट का इस्तेमाल त्वचा को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे स्किन और आंखों पर जलन और बालों का रूखापन बढ़ने लगता है। इसके अलावा लंबे समय तक धूप में होली खेलने से स्किन टैनिंग और टैक्सचर प्रभावित होने का जोखिम बढ़ जाता है। कुछ आसान प्री होली टिप्स से स्किन को रंगों के नुकसान से बचाया जा सकता है।

इन प्री होली स्किन केयर टिप्स को करें फॉलो

1. स्किन को हाइड्रेट रखें

रंगों के त्योहार होली में तेज़ धूप चेहरे को नुकसान पहुंचाती है और निर्जलीकरण का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी अवश्य पीएं। इसके अलावा हेल्दी पेय पदार्थों का भी सेवन करें। इससे पसीने के कारण होने वाले फ्लूइड लॉस से बचा जा सकता है।

2. ठंडे पानी से चेहरे को धोएं

ओपन पोर्स की समस्या के कारण रंग स्किन की लेयर्स में पहुंचकर इंफेक्शन और सूजन का कारण साबित होता है। इसके अलावा मुहांसों का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पोर्स को संकुचित करने याबंद करने के लिए ठंडे पानी में चेहरे को डिप करें या फिर बर्फ को चेहरे पर रगड़ें। इससे ओपन पोर्स से बचा जा सकता है

3. बादाम का तेल करें इस्तेमाल

Don't let your skin turn colorless in the colors of Holi

 

स्किन को फ्री रेडिकल्स और हार्मफुल केमिकल से बचाने के लिए प्रोटेक्टिव लेयर की आवश्यकता होती है। इसके लिए बादाम के तेल की लेयर को चेहरे पर अप्लाई कर लें। इससे स्किन पर दाग धब्बों की समस्या हल हो जाती है। साथ ही चेहरे पर रंग चिपकने के खतरे से भी बचा जा सकता है। होली खेलने से पहले बादाम के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर चेहरे, गर्दन और बाजूओं पर अप्लाई करें।

4. पेट्रोलियम जेली लगाएं

पेट्रोलियम जेली की एक परत लगाने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड और सुरक्षित रहती है। इससे त्वचा पर रंगों का प्रभाव कम हो जाता है, जिसके चलते त्वचा पर जलन और खुरदरापन कम होने लगता है। इससे होंठ, गर्दन, कान और आंखों के नीचे की त्वचा सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इन जगहों से रंग को निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है।

5. बाजूओं को ढककर रखें

पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने से आपके शरीर को अधिक मात्रा में रंग के संपर्क में आने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा बालों को दुपट्टे, बंदाना या स्कार्फ से कवर कर लें। दरअसल, रंग के संपर्क में आने से त्वचा पर केमिकल का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे स्किन की शुष्कता बढ़ने लगती है।

6. सनस्क्रीन करें इस्तेमाल

Excessive use of sunscreen is harmful, do not forget to do it before sleeping at night

तेज़ धूप से स्किन को बचाने के लिए नियमित रूप से सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। इससे त्वचा पर टैनिंग का खतरा कम होने लगता है और स्किन सेल्स बूस्ट होते हैं। सन प्रोटेक्शन फैक्टर यानि एसपीएफ का अवश्य ध्यान रखें और उसकी वेल्यू 50 रखने से एज़िग के प्रभाव से भी मुक्ति मिल जाती है। इससे त्वचा पर रंगों के प्रभाव से भी बचा जा सकता है।

7. ऑर्गेनिक कलर लगाएं

ऑर्गेनिक और केमिकल फ्री रंग त्वचा को जलन से बचाने और स्वस्थ त्वचा बनाए रखने में मदद करते हैं। ये पक्के और केमिकल युक्त रंगों के समान कई दिनों तक त्वचा पर नहीं ठहरते है। इससे स्किन मुलायम रहती है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Take care of your feet like this in winter season

Winter Season में एड़ियों का ड्राई होना और फटना एक जनरल बात है लेकिन इसका उचित देखभाल बहुत जरूरी है। अक्सर ठंड शुरू होते ही त्वचा में रूखापन दिखने लगता है। वहीं, एड़ी की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में सख्त और मोटी होती है। नमी की कमी और त्वचा के सेल्स झड़ने से डेड सेल्स जमा होने लगता है। अधिक नमी की कमी होने से एड़ियों पर दरारें पड़ जाती है जिससे दर्द होता हैं। पैरों की नियमित देखभाल, फुट क्रीम से मालिश और उन्हें ठंडी, रूखी हवा से बचाकर एड़ियों को फटने से रोका जा सकता है। प्रोपर केयर से ही इस समस्या से निपटा जा सकता है।

कैसे करें पैरों की देखभाल

पैरों की समस्याएँ कई कारणों से हो सकती हैं, जैसे ख़राब फिटिंग वाले जूते, ख़राब मुद्रा, थकान और नियमित देखभाल न करना। पैरों के लिए भी नियमित व्यायाम के साथ-साथ दैनिक देखभाल जरूरी है।

जानते हैं पैरों की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कौन सी टिप्स हैं फायदेमंद।

नाखूनों की ऐसे करें सही देखभाल

साबुन वाले गर्म पानी में पैरों को भिगोने से नाखूनों और एड़ियों की डेड स्किन नरम होती है। इससे नाखून भी आसानी से कट जाते हैं। नाखून बिल्कुल सीधे काटें। पैर के अंगूठे के नाखूनों के क्यूटिकल्स न काटें। उन्हें क्रीमी बनाएं और धीरे से पीछे धकेलें।

एड़ियों को सोने से पहले करें Moisturised

Take care of your feet like this in winter season

गर्म पानी में पैरों को भिगोने के बाद एड़ियों को प्यूमिक स्टोन से धीरे-धीरे रगड़कर डेड स्किन हटा दें। धोने के बाद अच्छी तरह सुखा लें। स्किन को मुलायम बनाए रखने के लिए फ़ुट क्रीम से मालिश करें।

डेड स्किन रिमूव करें

रात को सोने से पहले पैरों को करीब 20 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रखें। भिगोने से पहले पानी में थोड़ा सा नमक और शैम्पू मिलाएं। गर्म पानी एड़ियों की डेड स्किन को मुलायम करता है। डेड सेल्स हटाने के लिए प्यूमिक स्टोन या हील स्क्रबर की मदद से एड़ियों को धीरे-धीरे रगड़ें। यदि दर्द हो तो मेटल स्क्रबर का इस्तेमाल करने से बचें। धोने के बाद किसी अच्छी क्रीम से स्किन पर मलकर मालिश करें।

दिनभर फुट वियर का इस्तेमाल ना करें

जूते बहुत तंग नहीं होने चाहिए, क्योंकि शरीर के क्षेत्रों पर लगातार प्रेशर से ब्लड सर्कुलेशन की दिक्कत हो सकती है। ज्यादा समय तक जूते न पहनें। जितना संभव हो पैरों को हवा में रखें। गर्मियों में बंद जूते न पहनें। गर्मियों में वेंटिलेशन के लिए सैंडल पहनें और पैरों को टैल्कम पाउडर से सूखा रखें। जो लोग बहुत चलते हैं या लंबे समय तक खड़े रहते हैं, उन्हें मोटे तलवों और कम एड़ी वाले जूते पहनने चाहिए। सामने का भाग इतना चौड़ा होना चाहिए कि पंजों को जगह मिल सके।

महत्वपूर्ण है फुट एक्सरसाइज़

  1. पैरों के लिए फायदेमंद व्यायाम नंगे पैर घास पर चलना है।
  2. सीधे खड़े हो जाएं, पैर आगे की ओर हों और अपने आप को पंजों के बल उठाएं और फिर अपने आप को वापस नीचे लाएं। इससे पंजे मजबूत होते हैं।
  3.  उंगलियों को मोड़ें, जैसे आप अपने पैरों से फर्श से कुछ उठाने की कोशिश कर रहे हों।
  4. पंजों को फैलाएं और पैर के अगले हिस्से को घोल-घोल घुमाएं।