Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: Pregnancy

When there is a delay in periods, apart from pregnancy

Period शुरू होने में अगर देरी होती है तो अधिकतर मामले में प्रेगनेंसी को जिम्मेदार ठहराया जाता है। बता दें कि वजन में बहुत ज्यादा बदलाव, हार्मोनल अनियमितताएं और मेनोपॉज की तरफ बढ़ता साइकल भी इसके कारणों में से एक हो सकता है। अगर एक या दो महीने से ज्यादा पीरियड में देरी की समस्या होती है तो यह एमेनोरिया का प्रॉब्लम हो सकता है। यदि यह समस्या अक्सर हो रही है तो गायनेकोलोजिस्ट से मिलना जरूरी है। फिलहाल एक एक्सपर्ट से जानते हैं कि किन वजहों से पीरियड में देरी हो सकती है।

पीरियड में देरी बढ़ा देती है चिंता

जिस दिन पीरियड शुरू होती है और अगली माहवारी के पहले दिन तक को एक पीरियड साइकल कहा जाता है। सामान्य पीरियड साइकल लगभग 28 दिनों का होता है। हालांकि एक सामान्य चक्र 38 दिनों तक का भी हो सकता है। अगर आपकी पीरियड साइकल इससे ज्यादा लंबा है या सामान्य से अधिक लंबा है तो इसे पीरियड में देरी माना जाता है। लगातार पीरियड में देरी होने पर महिलाएं अपना प्रेगनेंसी टेस्ट करती हैं। पर अगर आप प्रेगनेंट नहीं हैं, तब पीरियड में देरी होने के और भी कई कारण हो सकते हैं।

प्रेगनेंसी के अलावा पीरियड मिस होने के कारण

How can you take care of your wife or girlfriend during periods?

1. थायराइड में गड़बड़ी

गायनेकोलोजिस्ट बताती हैं कि थायराइड पीरियड साइकल को नियंत्रित करने में मदद करता है। बहुत अधिक या बहुत कम थायराइड हार्मोन पीरियड साइकल को बहुत हल्का, भारी या अनियमित बना सकता है। थायराइड डिजीज के कारण मासिक धर्म कई महीनों या उससे अधिक समय तक रुक सकते हैं, इस स्थिति को एमेनोरिया कहा जाता है।

2. हाई प्रोलैक्टिन लेवल

डॉ. रिद्धिमा शेट्टी बताती हैं, ‘ब्रेन के पिटउइटेरी ग्लैंड से सीक्रेट होता है प्रोलैक्टिन हॉर्मोन। प्रोलैक्टिन हार्मोन स्तनपान, ब्रेस्ट टिश्यू के विकास और दूध उत्पादन के लिए जिम्मेदार होते हैं। ब्लड में प्रोलैक्टिन का सामान्य से अधिक स्तर पीरियड में देरी कर सकता है। 50-100 एनजी/एमएल के बीच हाई प्रोलैक्टिन लेवल अनियमित अनियमित पीरियड और इनफर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ दवा, इन्फेक्शन यहां तक कि स्ट्रेस भी प्रोलैक्टिन हॉर्मोन के सीक्रेशन को बढ़ावा देता है।’

3. हीमोग्लोबिन का लेवल गिरना

Say goodbye to heavy bleeding by adopting these tips during periods

विशेषज्ञ के मुताबिक हीमोग्लोबिन का लो लेवल एंडोमीट्रियल ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है। इससे पीरियड शुरू होने में देरी हो सकती है। लो हीमोग्लोबिन के कारण शरीर में आयरन कम हो जाता है, जो पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण एनीमिया हो जाता है, जो मासिक धर्म चक्र में देरी या अनियमितताओं का कारण बन सकता है। यदि लगातार दो से ज्यादा पीरियड साइकिल में देरी या अनियमित पीरियड का अनुभव हो रहा है, तो समस्या को समझने के लिए डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।

4. अत्यधिक मोटापा या पोषण की कमी

अधिक वजन या मोटापा मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है। यदि वजन अधिक है, तो शरीर अतिरिक्त मात्रा में एस्ट्रोजन का उत्पादन करने लग सकता है। यह महिलाओं में प्रजनन प्रणाली को नियंत्रित करने वाले हार्मोनों में से एक है। एस्ट्रोजन की अधिकता सीधे तौर पर पीरियड को प्रभावित कर सकती है। यह उसे रोकने का कारण भी बन सकती है। पोषक तत्वों की कमी भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। क्योंकि शरीर में बहुत अधिक बदलाव आने पर इस साइकल पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है।

5. फीवर और इन्फेक्शन

किसी तरह का संक्रमण मासिक धर्म को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं कर सकता है। लेकिन इसके कारण होने वाला फीवर, यूटीआई के कारण पीरियड डिले हो सकता है। UTI के कारण शरीर पर पड़ने वाला तनाव पीरियड को प्रभावित कर सकता है। साथ ही यदि आपकी स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल है, तो तनाव कोर्टिसोल प्रोडक्शन बढ़ा देते हैं। इससे पीरियड में देरी हो जाती है।

क्या करें जब एक-दो महीने से पीरियड न आए?

How can you take care of your wife or girlfriend during periods?

पीरियड में सप्ताह भर की देरी होना सामान्य है। पर अगर आपके पीरियड पंद्रह से बीस दिन बाद भी नहीं आए हैं, तब यह जरूरी है कि आप अपना प्रेगनेंसी टेस्ट करें। कुछ महिलाओं को 01 महीने बाद भी पीरियड नहीं आता। जबकि कुछ जानना चाहती हैं कि 02 महीने बाद भी पीरियड न आए तो क्या करें?

एक्सपर्ट के अनुसार पर अगर आप यौन सक्रिय हैं तो बेहतर है कि आप अपना प्रेगनेंसी टेस्ट करवाएं। लेकिन अगर आप सेक्सुअली एक्टिव नहीं हैं, तो आपको जबरन पीरियड लाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। कई बार तनाव और खानपान सही नहीं होने के कारण भी पीरियड में एक-दो महीने की देरी हो जाती है। यह स्थिति नॉर्मल नहीं है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। किसी भी तरह के घरेलू उपाय अपनाकर जबरन पीरियड लाने का प्रयास करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए ऐसा न करें।

फोटो सौजन्य- गूगल

Foods For Pregnant Woman

Foods in Pregnancy: आप ने ये जरूर सुना होगा कि प्रेगनेंसी के समय आपकी खाने की आदतें बदल सकती हैं। आपको ऐसे खाद्य पदार्थ मिलेंगे जो आपके फेवेरिट होंगे और जो आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए हेल्दी होंगे। पौष्टिक आहार खाने से आपको अपनी प्रेगनेंसी और अपने शरीर में होने वाले नए बदलावों को समर्थन करने में सहाता मिलेगी। प्रेगनेंसी के वक्त हेल्थी खाने में यह जानना आवश्यक है कि कितना खाना है और कौन सा आहार जरूरी है।

इसमें आपके बच्चे के विकास के लिए पर्याप्त पोषक तत्व लेने और आपके साथ-साथ बच्चे के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए बैलेंस बनाना भी शामिल है। पोषक तत्व शरीर के निर्माण खंड हैं जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा। आइये जानते हैं कि आपको प्रेगनेंसी में कौन से खाद्य आहार लेने चाहिए-

प्रेगनेंसी में किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना है जरूरी, जानते हैं एक्सपर्ट से-

सबसे पहले जाने प्रेगनेंसी के दौरान लिए जाने वाले जरूरी पोषक तत्व

Why the demand for this new process increased to prevent unwanted pregnancy

फोलिक एसिड– फोलिक एसिड मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के कुछ जन्म दोषों को रोकने में मदद करता है।

आयरन– आयरन आपके बच्चे के विकास में मदद करता है और कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त आयरन नहीं मिलता है। इसके लिए डॉक्टर आपको कुछ दवाई भी देते है।

आयोडीन– आयोडीन आपके बच्चे के मस्तिष्क के लिए अहम है। अगर आप घर पर नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि यह आयोडीन युक्त नमक हो।

कोलीन– कोलीन आपके बच्चे के मस्तिष्क के लिए भी महत्वपूर्ण है। कोलीन युक्त खाद्य पदार्थ चुनें – जैसे कम वसा और वसा रहित डेयरी, अंडे, लीन मांस, सी फूड, बीन्स और दालें।

प्रेगनेंसी में करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन

These symptoms of pregnancy start appearing only 3 to 4 days after conceiving, pregnancy is confirmed even before the period is missed

दालें

अगर आप नॉनवेज खाते है या नहीं आपको दालों से प्रोटीन जरूर लेना चाहिए। एक कप पकी हुई दाल में लगभग 17 ग्राम प्रोटीन और लगभग 7 मिलीग्राम आयरन होता है।

दालें बी विटामिन होता हैं, जो आपके बच्चे के मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है और स्पाइना बिफिडा जैसे न्यूरल-ट्यूब डिफेक्ट के खिलाफ एक शक्तिशाली सुरक्षात्मक प्रभाव है, एक जन्म विकार जिसमें रीढ़ ठीक से नहीं बनती है।

नट्स

नट्स छोटे जरूर दिख सकते है लेकिन ये बहुत ताकतवर होचे है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और विटामिन ई जैसे महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं, साथ ही प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा भी होते हैं। इन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है, जिससे ये गर्भावस्था के दौरान खाने के लिए आदर्श स्नैक बन जाते हैं।

एवोकाडो

क्रीम जैसा हरा फल फोलेट से भरपूर होता है, साथ ही इसमें विटामिन बी6 भी होता है, जो बच्चे के लिए स्वस्थ ऊतक और मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देता है और ये आपको मॉर्निंग सिकनेस से निजात दिलाने में भी सहायक हो सकता है।

यह स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड फैट का भी एक स्वादिष्ट स्रोत है, जो आपके शरीर को फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले कई विटामिनों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।

अंडे
आप शायद जानते होंगे कि अंडे प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत है। ये पकाने में आसान में आसान होते है और एक बड़ा अंडा 6 ग्राम प्रोटीन देता है। अंडे विटामिन डी के कुछ खाद्य स्रोतों में से एक हैं। विटामिन डी आपके बच्चे की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करने के साथ-साथ आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने में बहुत मदद करते है।

ओट्स

फाइबर आपको लंबे समय भूख महसूस होने नहीं देता है और गर्भावस्था के दौरान होने वाली असहज कब्ज से बचने में मदद मिल सकती है। ओट्स फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। फाइबर के साथ साथ एक कप ओट्स आपके रोजाना मैग्नीशियम का 30 फीसदी से ज़्यादा प्रदान करता है, ये आपके बच्चे को स्वस्थ हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Prepare yourself before becoming a mother

Pregnancy: अगर आप प्रेग्रेंट हैं और बार-बार उल्टियां आ रही है? आपके वजन में भी कमी आ रही है? हो सकता है कि आप मॉर्निंग सिकनेस की शिकार हैं। अब आपके दिमाग में यह सवाल लाज़मी है कि आपको तो यह समस्या दिन के किसी भी पहर में हो जाती है। तो क्या ऐसा होना मुमकिन है। यह समस्या किसी भी वक्त आपकी परेशानी का सबब बन सकती है।यहां सवाल है पैदा होता है कि भला यह समस्या होती कब है? इसे लेकर डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्रेनेंसी के दौरान एक महिला के बॉडी में हार्मोन का बदलाव या असंतुलन होना आम बात है।

खासतौर पर एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ना, जिसका नतीजा हो सकती है मॉर्निंग सिकनेस। यह समस्या 16 से 20 हफ्तों में खत्म हो जाती है। अध्ययन बताते हैं कि लगभग 75 फीसदी गर्भवती महिलाएं इससे जूझती हैं। यह समस्या तनाव, अधिक काम करने, कुछ खाद्य पदार्थो को खाने आदि के कारण भी हो सकती है। यह समस्या इनके अलावा ब्लड शुगर के कम स्तर के कारण भी हो सकती है। थायरॉइड और लिवर से जुड़ी बीमारियां भी इसका कारण बन सकती हैं। लिहाजा, बेहतर होगा कि आप अपनी इस समस्या का कारण जानें और उसके हिसाब से इससे निपटने की रणनीति तय करें। जरुरत होने पर मेडिकल परामर्श लें।

क्या है लक्ष्ण

सबसे पहले तो यह समझ लेना होगा कि आखिर है क्या मॉर्निंग सिकनेस? दिन में कई बार उल्टी होना, शरीर में पानी की कमी होना (जिसका अंदाजा पेशाब के रंग से लगता है), खड़े होने पर चक्कर आना, वजन कम होना, किसी तरह की खास महक, खाने-पीने की चीजों के स्वाद के प्रति संवेदनशील हो जाना और उसके कारण उल्टी होना, बुखार, बार-बार सिर दर्द, धड़कन का तेज होना आदि मॉर्निंग सिकनेस के लक्षण हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

If you are troubled by vomiting during pregnancy then don't panic

कुछ बातों का ख्याल रखकर मॉर्निंग सिकनेस को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है। इस बाबत आहार सलाहाकार के मुताबिक रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच का अंतराल लंबा हो जाता है। ऐसे में यह समस्या और बढ़ सकती है। लिहाजा, इस बात का ख्याल रखें। इसके लिए आपको अपने रात के खाने को देर से करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप उसे जितना जल्दी और हल्का लेंगी, उतना ही अच्छा होगा। मुमकिन हो तो सोने के कुछ देर पहले दूध को अपनी खुराक में जगह दें। उसमें आप पिसे हुए मेवे भी मिला सकती हैं। सुबह उठते ही काम में जुटने से बचें।

डॉक्टर के अनुसार समस्या के दौरान खुद को समझें यानी आपको किन चीजों से परेशानी हो रही है, उस पर जरूर गौर करें। साथ ही इस सोच से दूर रहे कि आपको दो लोगों के हिस्से की खुराक लेनी है। अपने पोषण में बढ़ोतरी करें खुराक में नहीं। ज्यादा खाना भी शरीर में भारीपन और थकान का कारण बन सकता है। नीबू पानी का सेवन करें। नारियल पानी पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। इसे भी खुराक में शामिल करें। एकमुश्त खाने की जगह आपको 2-2 घंटे के अंतराल में कम-कम मात्रा में कुछ-न-कुछ खाना चाहिए। ये छोटे-छोटे ब्रेक न सिर्फ आपको जलन से बचाएंगे बल्कि गैस से भी निजात मिलेगी।

भारी खाने के बाद 30 मिनट तक बलबलगम चबाना आपके पाचन को सुधारने में सहायक रहता है। इससे लार ग्रंथियां उत्तेजित होती हैं और लार अधिक बनती है, जो कि पेट के एसिड कम करने का काम करता है। अदरक का सेवन करें। यह शुगर स्तर को भी नियंत्रित रखेगी। अदरक सुबह की थकान से भी निजात देती है। हल्दी जलन कम करने में तो कारगर है ही, साथ ही यह दर्द कम करती है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है। वहीं, कालीमिर्च में यह क्रोमियम सर्वोत्तम श्रोत है। यह ब्लड शुगर को ठीक रखती है। इसे रोज 30 एमसीजी खाना चाहिए। इलाइची खाने से आपका जी नहीं मिचलाएगा।

कब होती है समस्या?

आमतौर पर महिलाओं का मॉर्निंग सिकनेस की यह समस्या गर्भावस्था के दौरान हो सकती है। अलावा इसके यह समय शरीर में ब्लड शुगर के स्तर में कमी आने पर भी होती है। थायरॉइड और लिवर से जुड़ी बीमारियां भी मॉर्निंग सिकनेस की वजह बन सकती हैं। समस्या होने पर अपने डॉक्टर से राय जरूर लें।

फोटो सौजन्य- गूगल

Vomiting

Vomiting या उल्टी आना आपको शारीरिक ही नहीं मेंटल लेवल पर भी प्रभावित करता है। बता दें कि इससे पहले और आखिर में भी आप असहज महसूस कर सकती हैं। इस लिए हम में कोई इस स्थिति का सामना नहीं करना चाहता। बावजूद इसके यह अधिकतर लोगों को होने वाली सबसे कॉमन समस्या है। खासतौर से महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान वोमिटिंग आना एक कॉमन लक्षण है लेकिन इसका कारण केवल प्रेग्नेंसी ही नहीं है, बल्कि कई और कारणों से भी आपको उल्टी आ सकती है।

आगे जानेंगे वोमिटिंग के कारण और बचने के तरीके-

इन कारणों से हो सकती है Vomiting टेंडेंसी

  • Food Poisoning और स्टमक फ्लू

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन जैसे कि फूड प्वाइजनिंग, वायरस, स्टमक फ्लू, वोमिटिंग टेंडेंसी और वोमिटिंग आने के कुछ सामान्य कारण हैं। इस स्थिति में वोमिटिंग के साथ-साथ पेट में दर्द, जी मचलना और डायरिया की शिकायत हो सकती है।

  • डाइजेस्टिव डिसऑर्डर्स

गैस्ट्रिक, IBS, गॉलब्लैडर कंडीशन, पेनक्रियाज कंडीशन, एसिड रिफ्लक्स, आदि जैसी डाइजेस्टिव डिसऑर्डर की वजह से वोमिटिंग टेंडेंसी और जी मचलने की समस्या होती है। इन समस्याओं में वोमिटिंग के साथ-साथ अपच, कब्ज वगैरह का सामना करना पड़ सकता है।

  • Mental Health कंडीशन

मेंटल हेल्थ और डाइजेस्टिव हेल्थ एक दूसरे से लिंक्ड होते हैं। मानसिक समस्या से पीड़ित व्यक्ति में पाचन संबंधी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। डिप्रेशन, एंग्जाइटी जैसी मानसिक स्थिति में जी मचलने और उल्टी आने जैसे परेशानियां होती हैं।

  • थायराइड डिसऑर्डर

थायराइड ग्लैंड उन हॉर्मोन्स को कंट्रोल करती हैं, जो बॉडी मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करते हैं। ओवर एक्टिव और अंडर एक्टिव थायराइड दोनों ही वोमिटिंग और जी मचलने की समस्या का कारण बन सकते हैं।

  • लो Blood Sugar लेवल

खून में ग्लूकोज का गिरता स्तर सुबह उठने के साथ वोमिटिंग टेंडेंसी का कारण बन सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच एक लंबा गैप हो जाता है जिसकी वजह से कुछ लोगों को लो ब्लड शुगर लेवल का अनुभव होता है। खासकर डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल फ्लकचुएट होता रहता है।

Migraine

  • माइग्रेन और सिर दर्द

माइग्रेन में काफी तेज सिर दर्द का अनुभव होता है, जिसकी वजह से वोमिटिंग और जी मचलने की समस्या आपको परेशान कर सकती है। अगर सिर दर्द के साथ वोमिटिंग की टेंडेंसी आती है, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

फोटो सौजन्य- गूगल

Feeding

Pregnancy: एक अध्ययन के अनुसार शाकाहारी भोजन करने वाली महिलाओं के दूध में मांसाहारी महिलाओं की तुलना में कम कीटनाशक पाए गए। यूपी में पिछले दिनों 111 नवजात बच्चों की मौत हो गई और इन नवजात की मौत की वजह गर्भवती महिलाओं के दूध में पाए जाने वाले कीटनाशक को बताया गया। लखनऊ के क्वीन मैरी अस्पताल के अध्ययन के मुताबिक यह दावा किया गया है कि महाराजगंज में हुई इन मौत के लिए महिलाओं के दूध में पाए जाने वाले कीटनाशक हैं। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि मां के दूध तक कीटनाशक कैसे पहुंचे।

अस्पताल ने इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए कुछ गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया। इस स्टडी में 130 शाकाहारी और मांसाहारी प्रेग्नेंट महिलाओं को शामिल किया गया था। यह शोध डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया गया था। इस शोध को एनवायरमेंटल रिसर्च जनरल में पब्लिश किया गया है। इस रिसर्च में कहा गया है कि शाकाहारी भोजन करने वाली महिलाओं के दूध में मांसाहारी महिलाओं की तुलना में कम कीटनाशक पाए गए पर कीटनाशक दोनों ही महिलाओं में पाए गए।

केमिकल फार्मिंग है कीटनाशक होने की वजह

Breast Feeding

 

अध्ययन के अनुसार मांसाहारी खाने से दूर रहने वाली महिलाओं के स्तन के दूध में कम कीटनाशक पाए गए हैं। शोध में यह भी कहा गया है कि दूध में कीटनाशक होने की वजह केमिकल फार्मिंग है। दरअसल, हरी सब्जियों या तमाम फसलों को उगाने के लिए तरह-तरह के कीटनाशकों और रसायनों का प्रयोग किया जाता है। जानवरों को भी सप्लीमेंट्स और केमिकल्स के इंजेक्शन्स दिए जाते हैं, जिसकी वजह से मांसाहारी भोजन करने वाली महिलाओं के दूध में कीटनाशक उत्पन्न हो जाते हैं।

मांसाहारी भोजन करने वाली महिलाओं के दूध में मौजूद कीटनाशक शाकाहारी महिलाओं की तुलना में तीन गुना ज्यादा थे। इस शोध में कहा गया है कि मां के दूध के जरिए बच्चे में भी कीटनाशक आराम से पहुंच सकते हैं। स्तन के दूध में मौजूद कीटनाशकों ने मासूम शिशुओं को गंभीर नुकसान पहुंचाया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

बहरहाल, इस अध्ययन से स्पष्ट हो गया है कि प्रेग्नेंसी में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का ही सेवन करना चाहिए ताकि नवजात बच्चों में कीटनाशक मां के दूध के जरिए ना पहुंच सके।

Those 5 reasons which can be responsible for Miscarriage

कई बार प्रेगनेंसी के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की वजह गर्भपात (Miscarriage) हो जाता है। हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि गर्भपात के वास्तविक कारण क्या हैं? इससे आगे की प्रेगनेंसी के दौरान सावधानी बरत कर इससे बचा जा सकता है।

प्रेगनेंसी के दौरान दो बातें हो सकती है। पहली यह कि स्वस्थ तरीके से बच्चे का जन्म हो सकता है। दूसरी बात यह भी हो सकती है कि बच्चे के जन्म से पहले कुछ जटिलताएं सामने आ सकती हैं। इनमें से एक मिसकैरेज या गर्भपात होना भी हो सकता है। यह जानकारी बेहद अहम है कि ज्यादातर बार गर्भपात उन वजहों से होता है, जो हमारे और आपके नियंत्रण से बाहर होते हैं। असल में, गर्भावस्था के नुकसान के सटीक कारण का पता लगाना अक्सर मुश्किल होता है। हालांकि, गर्भपात के सामान्य कारणों के बारे में जानने से सावधानी बरतने में सपोर्ट मिल सकता है। गर्भावस्था में स्वस्थ होने की संभावना बढ़ सकती है।

गर्भावस्था के नुकसान के कुछ सामान्य कारण यहां दिए गए हैं:

असामान्य गुणसूत्र (Abnormal Chromosomes)

पहले 12 हफ्तों में होने वाले आधे से अधिक गर्भपात के लिए बच्चे के गुणसूत्रों की असामान्य संख्या जिम्मेदार होती है। क्रोमोसोम आपके बच्चे के बालों और आंखों के रंग जैसे लक्षणों का निर्धारण करते हैं। गुणसूत्रों की क्षतिग्रस्त या गलत संख्या होने से बच्चे का उचित विकास नहीं हो पाता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, खासकर 35 साल की उम्र के बाद क्रोमोसोमल समस्याओं और गर्भावस्था के नुकसान के लिए जोखिम काफी बढ़ जाता है।

चिकित्सा मुद्दे (Medical Issues)

Those 5 reasons which can be responsible for Miscarriage

गर्भावस्था को पूर्ण अवधि तक ले जाने में मां का स्वास्थ्य अहम भूमिका निभाता है। रूबेला (Rubella) या साइटोमेगालोवायरस जैसे संक्रमण, एचआईवी (HIV) या सिफलिस, थायरॉयड रोग और ऑटोइम्यून विकारों जैसे संक्रमण गर्भावस्था के दौरान मां से बच्चे को होने की संभावना बनी रहती है। इनके अलावा, यदि ठीक से प्रबंधित न किया जाए तो मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी पुरानी स्थितियां गर्भावस्था के साथ समस्याएं पैदा कर सकती हैं। स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा, आपकी आदतें गर्भावस्था के नुकसान के जोखिम को भी बढ़ा सकती हैं। धूम्रपान, अत्यधिक शराब का सेवन और अवैध दवाओं के सेवन से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

दवाएं (Medications)

कई ओवर-द-काउंटर और प्रिस्क्रिप्शन दवाएं गर्भावस्था के नुकसान की संभावनाओं को भी बढ़ा सकती हैं। इनमें दर्द और सूजन के लिए गैर-स्टेरॉयड एंटी-इंफ्लैमेटरी ड्रग्स (NSDS), रूमेटोइड आर्थराइटिस के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाएं इनमें शामिल हैं। एक्जिमा जैसी कुछ स्किन प्रॉब्लम के लिए ली जाने वाली दवाएं भी खतरे को बढ़ा देती है।

पर्यावरणीय खतरे (Environmental Hazards)

सेकेंड हैंड धुएं के अलावा, घर या ऑफिस में आपके आसपास के वातावरण में मौजूद कुछ पदार्थों से आपकी गर्भावस्था को खतरा हो सकता है।

इनमें वर्म या रोडेंट को मारने के लिए प्रयोग किये जाने वाले कीटनाशक, घरों में पेंट थिनर या पेंट जैसे सॉल्वैंट्स या पानी के पाइप में मौजूद लेड भी खतरा बढ़ा सकता है।

भोजन विषाक्तता (Food Poisoning)

गर्भावस्था के दौरान कई प्रकार के खाद्य विषाक्तता गर्भपात या गर्भावस्था के नुकसान के जोखिम को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। साल्मोनेला आमतौर पर कच्चे या अधपके अंडे में पाया जाता है। इसके कारण समस्या हो सकती है। टोक्सोप्लाज़मोसिज़ अक्सर संक्रमित कच्चा मांस खाने के कारण होता है।

गर्भपात (Miscarriage) रोकने के उपाय

यह चिंता करना सामान्य है कि कुछ गतिविधियां या काम गर्भावस्था के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। यदि गर्भावस्था हाई रिस्क वाला नहीं है, तो अधिकांश नियमित गतिविधियां जैसे काम करना, बैठना या उचित समय के लिए खड़े रहना, हवाई यात्रा, यदि गर्भावस्था हाई रिस्क वाला नहीं है, तो यौन संबंध बनाना, व्यायाम, भावनात्मक आघात होना से बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपकी गर्भावस्था सुरक्षित रहेगी। आमतौर पर गर्भपात को रोकना संभव नहीं है। अपने शरीर की उचित देखभाल करना सबसे अधिक जरूरी है।

गर्भावस्था के दौरान खुद की देखभाल करने के तरीके

गर्भावस्था के दौरान खुद की देखभाल करने के कुछ तरीकों में सभी प्रसवपूर्व देखभाल गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। हेल्दी वजन बनाए रखना, प्रसवपूर्व विटामिन लेना, गर्भपात के जोखिम कारकों जैसे सिगरेट-धूम्रपान और शराब पीने से बचना चाहिए। साथ ही नियमित व्यायाम के साथ स्वस्थ आहार भी जरूर लें। अपने डॉक्टर के निर्देशों का पालन करना और अपनी अच्छी देखभाल करना बेहद जरूरी है। क्योंकि आप अपनी खुशी के बंडल का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

When Malaika Arora got furious on the news of her pregnancy

मुंबई: सेलेब्रेटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर आज तब चर्चा में आ गए जब एक वेबसाइट में खबर आई कि मलाइका प्रेग्नेंट हैं। इस खबर को सुनकर सभी हैरान हो गए थे। जबकि इस खबर के वायरल होते ही अर्जुन कपूर ने तुरंत रिएक्ट किया। उन्होंने उस खबर की स्क्रीनशॉट शेयर कर वेबसाइट को आड़े हाथों लिया और दोबारा पर्सनल लाइफ पर ऐसे कमेंट करने से मना किया। अर्जुन के बाद मलाइका ने इस पर रिएक्ट किया है। मलाइका ने अर्जुन के स्क्रीनशॉट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि ये बहुत ही खराब चीज है। इसके साथ ही मलाइका ने वेबसाइट को भी टैग किया है। मलाइका के इस पोस्ट को देखकर क्लीयर है कि वह भी इस खबर से काफी आहत है और वह भी नहीं चाहतीं हैं कि आइंदा ऐसा कुछ हो।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा इससे ज्यादा नीचे आप क्या जाएंगे या आप ऐसा करते रहते हैं। बहुत ही इनसेंसिटिव और अनैतिक है ऐसी कूड़े वाली न्यूज को लेकर। ये ऐसी खबरें लिखते रहते हैं क्योंकि हम इग्नोर करते थे इनकी अब तक की फेक खबरों को लेकर। यह बिल्कुल सही नहीं है और आगे भी आप हिम्मत ना करें दोबारा हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खेलने का।

Malaika Arora in a sizzling avatar at the red carpet of Miss India Grand Finale 2022

 

बता दें कि मलाइका और अर्जुन दोनों ही अपने रिलेशनशिप के बारे में पहले ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते थे। पर कुछ समय से दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बात करने लगे हैं। इसके अलावा दोनों एक-दूसरे को हर ट्रोलिंग पर प्रोटेक्ट भी करते हैं। लेकिन इस बार अर्जुन अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए। इससे पहले जब मलाइका की उम्र और एक बच्चे की मां होने पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया था तब भी अर्जुन उनके सपोर्ट में आए थे।

मलाइका का नया शो आ रहा है मूविंग विद मलाइका। यह मलाइका का पहला शो है जिसके जरिए फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जान पाएंगे। इस शो में मलाइका अपने हर दिन की जानकारी देंगी। इसके साथ ही वह अपने हर रिश्ते के बारे में भी दिखाएंगी। फैंस मलाइका के परिवार वालों और करीबी दोस्तों को भी इस शो में देखेंगे। फैंस को उम्मीद है कि इस शो के जरिए उन्हें मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बारे में भी कुछ और बातें पता चलेगा।

वहीं, अर्जुन की बात करें तो उनके पास 03 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें कुत्ते, द लेडी किलर शामिल है। कुत्ते में अर्जुन के साथ राधिका मदान, तब्बू, कोंकणा शर्मा और नसीरुद्दीन शाह खास किरदार में हैं। वहीं, दे लेडी किलर की बात करें तो वह इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे।

This is how Kareena Kapoor reduced her weight after pregnancy, sweating for her desired figure

सिनेमा जगत की सबसे फिट और स्टाइलिश अभिनेत्री में से एक हैं Kareena Kapoor Khan। प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने खुद को अच्छी तरह से फिट रखा हुआ है। करीना कपूर को देख कोई भी उनकी सही उम्र का पता नहीं लगा सकता है। हालांकि फिट रहने के लिए करीना काफी पसीना बहाती हैं। आइये जानें क्या है करीना के फिटनेस का राज-

डिलीवरी के बाद करीना ने 14 किलो वजन किया कम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kareena kapoor (@kareena._kapoor_)

करीना खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करती हैं, साथ ही योग का भी सहारा लेती हैं। बता दें कि डिलीवरी के बाद करीना ने 14 किलो वजन कम किया था। इसके लिए उन्होंने एक स्पेशल योग ‘एरियल सिल्क योग’ का सहारा लिया जो उनके लिए बेस्ट साबित हुआ। अलावा इसके करीना अपने आप को फिट रखने के लिए रनिंग, वेट ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पुशअप भी करती हैं।

वर्कआउट के बाद क्या पीना पसंद करती हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kareena kapoor (@kareena._kapoor_)

करीना कपूर खान वर्कआउट के बाद गुलकंद और टर्मरिक का ड्रिंक पीना पसंद करती हैं। अलावा इसके वो नींबू पानी भी पीती हैं। एक्सरसाइज के दौरान थकान होने पर करीना पानी की जगह लेमनग्रास वाटर में नींबू और शहद मिलाकर पीना पसंद करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना अपने दिन की शुरुआत वो भीगे हुए बादाम और केला खाकर करती हैं और फिर वह अपना वर्कआउट करती हैं।

लंच में लेती हैं ये खास चीजें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kareena kapoor (@kareena._kapoor_)

करीना बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करती हैं। वह घर पर बना खाना ज्यादा पसंद करती हैं। दोपहर के समय करीना दाल, चावल, रोटी सब्जी या कर्ड लेती हैं। अलावा इसके दोपहर में फल, मखाने या मूंगफली खाना पसंद करती हैं। करीना रात में सूप और सलाद खाती हैं। वो अपना डिनर 08 बजे तक कर लेती हैं। करीना सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीतीं हैं जिससे बॉडी को फायदा हो और साथ-साथ अच्छी नींद आए।

फोटो सौैजन्य- Instagram

These symptoms of pregnancy start appearing only 3 to 4 days after conceiving, pregnancy is confirmed even before the period is missed

आज के समय में हर तरह के दबाव, जॉब का प्रेशर और लॉकडाउन की वजह से बिगड़ा लाइफस्‍टाइल रिप्रोडक्शन सिस्टम पर गहरा असर डाल रहा है। जिसका नतीजा यह है कि महिलाओं को कंसीव करने में दिक्‍कत आ रही है। इसलिए डॉक्‍टरों का कहना हैं कि अगर कोई कपल कंसीव करता है तो उन्‍हें इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। जो लोग बेसब्री से पेरेंट्स बनाना चाहते हैं उनके लिए पीरियड मिस होने तक इंतजार करना बहुत मुश्किल भरा हो जाता है पर आपको अपनी प्रेग्‍नेंसी पता करने के लिए रिलेशन बनाने के बाद एक महीने तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बल्कि आपको 03 से 04 दिनों में ही पता चल जाएगा कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं। आज हम आपको प्रेगनेंसी के कुछ ऐसे शुरुआती लक्षण बता रहे हैं जो कंसीव करने के 3-4 दिनों बाद ही दिख जाते हैं।

पहला लक्षण होता है ब्‍ल‍ीडिंग

जब फर्टिलाइज्‍ड एग आपकी बच्‍चेदानी की लाइनिंग से चिपकने लगता है तो उस प्रोसेस में कुछ ब्‍लड वेसल्‍स फट जाते हैं, जिससे हल्‍की ब्‍लीडिंग महसूस हो सकती है। इसे आप पीरियड्स के साथ कन्‍फ्यूज न करें, क्‍योंकि पीरियड्स की ब्‍लीडिंग में ब्‍लड फ्लो के साथ निकलता है और पेट या कमर में तेज दर्द होता है। लेकिन इस प्रोसेस में ब्‍लड बहुत हल्‍का आता है और यूट्रस में थोड़ी बहुत क्रैम्पिंग महसूस हो सकती है, हालांकि ये लक्षण हर किसी में नहीं दिखता है।

Vaginal Discharge का होना

These symptoms of pregnancy start appearing only 3 to 4 days after conceiving, pregnancy is confirmed even before the period is missed

ये लक्षण भी कन्‍सीव करते के तुरंत बाद ही दिख जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जब एक महिला कन्‍सीव करती है तो उसके बाद बॉडी में हॉर्मोनल चेंजेज होने लगते हैं। इसकी वजह से वजाइना की वॉल मोटी हो जाती है जिसके कारण वजाइना के सेल्‍स बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसकी वजह से थोड़ा बहुत डिस्चार्ज हो सकता है। लेकिन अगर आपको डिस्चार्ज के साथ वजाइना में दर्द, जलन या बदबू महसूस हो तो आपको डॉक्‍टर को दिखाना चाहिए। ये इंफेक्‍शन का लक्षण हो सकता है।

ब्रेस्‍ट में बदलाव दिखना

जब एक महिला कंसीव कर लेती है तो ब्रेस्‍ट में भी कई तरह के बदलाव महसूस किए जाते हैं। जैसे कि ब्रेस्‍ट में भारीपन या झनझनाहट महसूस होना, या फिर छूने पर दर्द भी हो सकता है।

थकान का एहसास

कंसीव करने के बाद महिलाओं की बॉडी में हॉर्मोनल चेंजेज होने लगता है जिसके कारण थकान होती है। इसमें थोड़ा सा काम करने के बाद आराम करने का मन करता है और महिलाओं को ज्‍यादा देर खड़े होने में भी दिक्‍कत होती है।

मॉर्निंग सिकनेस का होना

हालांकि ये लक्षण पहले पीरियड के मिस होने के कुछ दिन पहले दिखता है। मॉर्निंग सिकनेस कुछ महिलाओं को सुबह की बजाय दोपहर या शाम में भी हो सकती है। इसमें उल्‍टी होना, जी मचलना या सब्‍जी छौंकने से बदबू महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

Prepare yourself before becoming a mother

प्रेगनेंसी एक महिला के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी के साथ-साथ सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी होती है। जब महिलाएं कंसीव करने के बारे में सोचती हैं तो उनके मन में ढेरों सवाल होते हैं और यह स्वाभाविक भी है क्योंकि कई बार महिलाएं आसानी से कंसीव कर लेती हैं और कुछ महिलाओं को इस में दिक्कत आती है। लेकिन इस स्थिति में निराश होने की बजाय उन्हें अपने कंसीव करने के अवसर बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। तो आज हम चर्चा करते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिस में बदलाव करके महिलाएं अपने कंसीव करने केअवसर को बढ़ा सकती हैं।

1.जब कभी आप प्लान करें कि अब आप कंसीव करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले जो आपको करना है वह यह है कि अगर आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन तुरंत बंद कर दें।

2. जब कभी हम प्रेगनेंसी के लिए प्लान करने के बारे में सोचते हैं, हमारे शरीर को तैयार करने के लिए हमें बहुत सारे मल्टीविटामिन की जरूरत पड़ती है जो हमें और हमारे शरीर को अंदर से तैयार करते है।

3. जब कभी हम प्रेगनेंसी प्लान करते हैं तो सबसे जरूरी चीज जो हमें करनी चाहिए वह है हमारे आहार में कुछ बदलाव करना एक अच्छे भोजन को हमारी सूची में शामिल करना।

4. हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हम जब भी अपनी प्रेगनेंसी प्लान करने के बारे में सोचें उससे पहले डॉक्टर के पास जाकर अपना पूरा चेकअप करा लें ताकि उससे यह पता चल सके, कि आपको कोई परेशानी होगी तो डॉक्टर उसका आपको सही इलाज बताएगा और आपको अंदर से तैयार होने में मदद मिलेगी।

5. मां बनने के लिए तैयार होने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि आप को अपने आहार में एल्कोहल का सेवन बिल्कुल बंद करना चाहिए।

6. डॉक्टर आपको अक्सर सलाह देते हैं कि धूम्रपान आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। जी हां, ऐसे में आप जब प्रेगनेंसी प्लान करती हैं तो यह और भी ज्यादा हानिकारक बन जाता है तो ज्यादा अच्छा यही है कि आप जब भी प्रेगनेंसी प्लान करें उस टाइम आप धूम्रपान की आदत बेशर्त छोड़ें।

7. मां बनने के लिए अपने शरीर को तैयार करने के लिए आपको तली भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए और डीप फ्राई या डीप फ्रीज की हुई चीजों से भी दूरी बनानी चाहिए।

8. जब भी हम मां बनने के लिए अपने शरीर को तैयार करते हैं तो हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम किसी भी संक्रमण से बचे रहें।

9. अगर आप बहुत समय से प्रयास कर रही हैं और आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो सबसे पहले अपने आप को दोष देना बंद करें।

10. कई बार कुछ हार्मोनल गड़बड़ी की वजह से आप कंसीव नहीं कर पाती हैं तो अपनी दिनचर्या में फेरबदल करके आप ऐसा जरूर कर पाएंगी। लेकिन इससे पहले आपको अपने आप को दोष देना बंद करना होगा।

11. सबसे जरूरी बात इन परिस्थितियों में आप तनाव लेने से बचें। तनाव लेने से हार्मोन बिगड़ जाते हैं। आपके अंडे की जो क्वालिटी होती है, वह भी बिगड़ जाती है। जिससे वह ढंग से फर्टिलाइज नहीं हो पाता तो इसलिए ऐसी परिस्थितियों में आप जितना हो सके अपने आप को खुश रखने की कोशिश करें।

12. ध्यान रहे जब भी आप मां बनने के लिए अपने आप को अपने शरीर को तैयार कर रही होती हैं तो विटामिन और फोलिक एसिड लेना आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

13. ‘लास्ट बट नॉट लीस्ट’ जी हां, दोस्तों सबसे आखिरी बात और सबसे जरूरी बात आप अपने शरीर को तैयार करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी ना होने दें पानी की कमी की वजह से हमारा ब्लड फ्लो जो है वह मंद गति से हो से हो जाता है और उससे कई सारी परेशानियां सामने आती हैं तो जितना ज्यादा हो सके आप पूरा दिन में 10 ग्लास पानी जरूर पिएं।

14. अपने आहार में डायरी डेरी प्रोडक्ट जरूर शामिल करें।

15. मल्टीविटामिन व विटामिन-A और विटामिन-C जरूर शामिल करें। यह आपको इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करता है।

फोटो सौजन्य- गूगल