Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: Masakalii

After all, what is this scrub and why is it so important?

आजकल हर कोई कामकाजी हैं जिसकी वजह से घर से बाहर निकलना जरूरी सा हो जाता है। हम सब जानते हैं कि बाहर का वातावरण कितना ज्यादा प्रदूषित हो गया है । इसी के चलते धूल, मिट्टी, प्रदूषण आदि सभी मिलकर हमारी त्वचा को बेजान बनाने में अपना भरपूर सहयोग देते हैं। जिसकी वजह से हम अक्सर बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स में ढेर सारा केमिकल मौजूद होता है जो कभी-कभी हमारे लिए हानिकारक साबित होते हैं । दोस्तों, त्वचा को साफ करने में आप तीन चरणों की प्रक्रिया से गुजरते हैं जिसमें पहला फेस वॉश, दूसरा स्क्रब (Scrub) और तीसरा फेस पैक हैं।

इस प्रक्रिया को हम फेस क्लीनिंग प्रोसेस कहते हैं जिसमें स्क्रब एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ..तो पहले हम जान लेते हैं कि आखिर स्क्रब होता क्या है और यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

दोस्तों, स्क्रब्स त्वचा की डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। यह ओपन पोर्स को भी साफ करता है लेकिन बाजार में मिलने वाले स्क्रब कभी-कभी आपको निराश कर सकते हैं तथा कभी कभी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं और अक्सर जो स्क्रब अच्छे और भरोसेमंद हो सकते हैं वह आपके बजट के बाहर होते हैं। जिस वजह से आप उनको खरीद नहीं पाते।

तो ऐसे में ऐसा क्या करें जो आपके लिए किफायती हो और अच्छा भी हो, तो चलिए हम आपको अपनी रसोई की तरफ ले चलते हैं और आपको कुछ ऐसे स्क्रब के बारे में बताते हैं जो आपको किचन में ही आसानी से उपलब्ध होते हैं साथ ही वह प्राकृतिक भी होते हैं।

हमारी इस सूची में सबसे पहले जो नाम आता है वह है-

1. कॉफी: दोस्तों, कॉफी में एक बेहतरीन तरह का तक तत्व पाया जाता है जिसको कैफीन कहते हैं यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। यह एक एक्सफोलिएटर भी है। कॉफी हमारी त्वचा की गंदगी और डेड सेल्स को बाहर निकालती है। इसे फेस स्क्रब को बनाने का सबसे आसान तरीका ये है-

आप 02 चम्मच कॉफी को ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़े। थोड़ी देर बाद आप ठंडे पानी से मुंह धो ले। आप कॉफी का इस्तेमाल स्क्रब बनाने के लिए शहद के साथ मिक्स करके भी कर सकते हैं।

2. चीनी: हमारी रसोई में पाई जाने वाली चीनी जिसका इस्तेमाल हम चीजों की मिठास बढ़ाने के लिए करते हैं वह हमारे स्क्रब के लिए भी प्रयोग हो सकती है। हम सभी जानते हैं कि शुगर एक एक्सफोलिएटर है जिसकी वजह से यह हमारी त्वचा की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है। इसको बनाने के लिए हमें शुगर को लेमन के साथ मिक्स करना होता है और अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ना होता है।

3. ओटमील: ओटमील भी हमारी त्वचा के लिए एक बेहतरीन स्क्रब साबित हो सकता है। इसमें स्किन प्रोटेक्टिंग तत्व पाए जाते हैं और यह त्वचा को मॉइस्टराइज भी करता है। इसको बनाने के लिए हमें इसको पानी के साथ मिक्स करके पेस्ट बनाना होता है और अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लेना होता है।

4. सरसों: छोटी सी दिखने वाले सरसों के दाने भी हमारे स्क्रब के लिए बहुत बेहतरीन होते हैं। इनमें विटामिन और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो हमारी स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं और यह स्किन को हाइड्रेट भी करते हैं। इसको बनाने के लिए हमें इसको दही, शहद और आटे के साथ मिक्स करना होता है और अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ना होता है तथा आप कुछ देर बाद अपने फेस को पानी से साफ कर सकते हैं।

5. तिल और हल्दी: दोस्तों, आप स्क्रब बनाने के लिए तिल और हल्दी का प्रयोग भी कर सकते हैं जैसा कि हम सभी जानते हैं कि तिल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी एंड एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह हमारे मुहांसों की समस्याओं को भी दूर करता है । इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको थोड़े तिल और हल्दी को गुलाब जल के साथ मिक्स करना होता है और कुछ देर के लिए चहरे पर लगाकर ठंडे पानी से मुंह धो लें।

6. ग्रीन टी: दोस्तों, ग्रीन टी भी एक बहुत अच्छा स्क्रब माना जाता है इसके असीमित लाभ आपको देखने को मिलेंगे। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसका स्क्रब बनाने के लिए ग्रीन टी को दही के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाना होता है, जिसका असर आपको इंस्टेंट देखने को मिलता है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Get beautiful and soft lips in few minutes

आज के इस मुश्किल समय में अपने आप को समय देना बहुत मुश्किल सा हो गया है। जिसे देखो भाग रहा है, हर कोई एक ऐसी दौड़ में शामिल है जिसमें दौड़ना तो जरूरी है लेकिन जाना कहां है यह बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसे में हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी नहीं रख पाते और अगर अपने लिए, अपने शरीर, अपने सौंदर्य की देखभाल के लिए समय निकाल भी लिया तो शरीर के कुछ हिस्सों पर हमारा कभी ध्यान ही नहीं जाता । जिसमें सबसे पहले शामिल है हमारे होंठ।

वैसे तो हर महिला की चाहत होती है गुलाब की पंखुड़ियों से होंठ पाना लेकिन समय ना मिलने की वजह से हम उनके लिए कुछ करते नहीं हैं। तो अगर आप भी चाहती हैं कि गुलाबी, सोफ्ट और सुंदर होठों का सपना सच हो तो हमारे पास कुछ ऐसे टिप्स हैं जिससे आप आसानी से अपनी गुलाबी होठों की चाहत पूरी कर पाएंगी तो चलिए जानते हैं वह कुछ खास टिप्स:

1. लिप स्क्रब: अपने होठों को स्क्रब करना ना भूलें। जी हां, दोस्तों कई बार होठों पर पपड़ी या डेड स्किन जमा हो जाती है जिसकी वजह से हमारे होंठ रूखे लगने लगते हैं। इसके लिए आपको उन्हें स्क्रब करना जरूरी सा हो जाता है। स्क्रब करने के लिए आप अपने घर की रसोई में ही मौजूद चीनी और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। चीनी और शहद का मिलाएं और उसको होठों पर कुछ मिनटों के लिए रब करें।

2. नमी बनाए रखना जरूरी: सुंदर और कोमल होठों के लिए जरूरी है अपने होठों की नमी बनाए रखना। हमेशा होठों को नरम बनाए रखने के लिए उनको रूखे होने से बचाने के लिए लिप ब्लेम का इस्तेमाल करें।

3. कालेपन से छुटकारा पाने के लिए:

Get beautiful and soft lips in few minutes

धूप में रहने की वजह से सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे होंठों पर पड़ता है। तथा वो काले पड़ने लगते है। इसके लिए आप सुबह उठते ही एक मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें तथा अपने होठों पर उसको धीरे-धीरे से झगड़े जिससे होठों का कालापन और पपड़ी की समस्या दूर होती है।

4. लिप मास्क भी है जरूरी: जी हां, जैसे की फेस स्क्रब के बाद आप अक्सर फेस मास्क लगती है, वैसे ही होंठों पर स्क्रब करने के बाद आपको लिप मास्क भी लगाना चाहिए। इसके लिए आप थोड़ा शहद और उसमे नींबू के रस की कुछ मात्रा मिला कर अपने होंठों पर अप्लाई कर सकती है।

5. सोने से पहले होंठों को मॉइश्चराइज करें: जी हां, सोने से पहले हमेशा अपने होंठों को मॉइश्चराइज करे। इस के लिए आप पेट्रोलियम जैली का उपयोग कर सकती है।

6. पानी पीना जरूरी: हमारे शरीर में पानी की कमी का संकेत सबसे पहले हमारे होंठ देते है, जब हमारे शरीर डी हाइड्रेशन की समस्या महसूस करता है तो होंठ रूखे हो जाते है, और फटने लगते है। इसलिए पानी की एक नियमित मात्रा लेती रहें।

7. चबाएं नहीं: कई लोगो की आदत होती है कि वो अक्सर होंठ चबाते है या काटते रहते है, जिससे उनको बहुत नुकसान होता है। इसलिए अपनी आदतों को भी सुधारिए।

8. धूम्रपान को न कहें: अगर आप भी गुलाबी और मुलायम होंठों की ख्वाहिश रखती है तो स्मोकिंग को कहें न। स्मोकिंग की वजह से हमारे होंठ काले पड़ने लगते है।

9. रात को सोने से पहले लिपस्टिक साफ करे: कई बार हम काम के चक्कर में सोने से पहले मेकअप रिमूवर करना भूल जाते है जो हमारी स्किन को खुल के सांस नहीं लेने देता। इसलिए सोने से पहले मेकअप और लिपस्टिक याद से रिमूव करे।

10. कपूर वाली लिप बाम को न कहें: कई बार हम बिना देखे ही कुछ ऐसे प्रोडक्ट खरीद लेते है जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाते है। इन्हीं में से है ऐसे लिप ब्लेम जिनमें कपूर मिला होता है। याद रखें कपूर आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसे लिप ब्लेम को घर न लाएं जिनके कपूर की मात्रा हो।

फोटो सौजन्य- गूगल

Taking these 6 things on an empty stomach is beneficial for increasing the intestine, metabolism and energy level

फीट रहने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ दिन की शुरुआत करना बहुत जरूरी होता है। सुबह के समय हमारी बॉडी को अच्छे न्यूट्रिशन की काफी आश्यकता होती है जो ना सिर्फ हमारे ऊर्जा के स्तर को बूस्ट करने में मदद करती है बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकालता है। ब्रेकफास्ट में गलत कॉम्बिनेशन की चीजें खाने से हमारे डाईजेस्टिव सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए सुबह खाली पेट हेल्दी चीजें खानी चाहिए जो हमारी आंत, मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए फायदेमंद होती है।

सुबह के वक्त सेहत भरा ड्रिंक-

सुबह के वक्त हल्का गर्म पानी, नारियल पानी, जीरे का पानी या अन्य डाइजेस्टिव चाय सबसे अच्छे बेवरेज माने जाते हैं। ये कैफीन के मॉर्निंग डोज की जगह एक अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकती हैं। अलावा इसके, आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में कई तरह के मिनरल्स, विटामिन्स और पेट की सेहत को फायदा पहुंचाने वाले एन्जाइम्स होते हैं। पानी के साथ शहद का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ भी बाहर आएंगे। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए भी इस फॉर्मूले को अपनाते हैं।

इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस के लिए तरबूज-

Taking these 6 things on an empty stomach is beneficial for increasing the intestine, metabolism and energy level

सुबह ब्रेकफास्ट में खाली पेट तरबूज खाने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस प्रमोट होता है और शरीर भी हाइड्रेट रहता है। तरबूज का लगभग 90 फीसदी हिस्सा पानी से भरा होता है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर में पानी की कमी भी पूरा करता है। साथ ही नेचुरल शुगर और कम कैलोरी की वजह से भी इसे एक सेहतमंद फल कहा जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-C, विटामिन-B6 और अन्य न्यूट्रिएंट्स इन्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आपके मूड को बूस्ट करते हैं।

फाइल फोटो- गूगल

Ranveer and Deepika

करीब दो दशक पहले की दुल्हनें काफी संजीदा, शर्मीली और कभी-कभी तो घबराई हुई नजर आती थीं। लेकिन समय के साथ ये चलन काफी बदला है और दुल्हनों की शर्माती, धीरे-धीरे मुस्कुराती छवि की जगह जिंदादिल, अपनी शादी को पूरी तरह एंजॉय करती मिलेनियल ब्राइड्स ने ले ली है। ये दुल्हन अपनी शादी के हर पर को पूरी तरह से जीती हैं, खाती-पीती हैं, हर रस्म को एंजॉय करती हैं। कैटरीना कैफ की मेहंदी की तस्वीरें, अंकिता लोखंडे की शादी की रस्में या फिर हाल ही में दुल्हन बनी शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरें देखिए, दुल्हन बनी इन सेलेब्स की तस्वीरों में आपको मॉडर्न वुमन वाला अंदाज नजर आएगा।

दिल से जुड़ा फैसला और फिर शादी

Deepika in her wedding

हमारी सोसाइटी में सदियों से छोटी लड़कियों को भी शादी का ख्याल बहुत फैसिनेटिंग लगता रहा है, उस समय भी जब वो खुलकर अपने मन की बात बोल नहीं पाती थी। एक समय ऐसा भी था जब लड़कियां शादी का नाम सुनते ही या तो रो पड़ती थी या फिर कमरे से बाहर की ओर शरमा कर भाग पड़ती थी। लेकिन जैसे-जैसे लड़कियों ने अपनी लाइफ, करियर और फाइनेंस में स्वतंत्रता पाई, वो अपनी शादी प्लान भी करने लगीं। बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने एक्ट्रेस की शादी के बाद इंटरव्यू में कहा था कि सारी तैयारी बच्चों ने खुद की थी। कैटरीना ने भी विक्की कौशल से बिलकुल उसी तरह से शादी की जैसी उन्होंने बारह साल पहले अपने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को बताया था। उन्होंने कहा था, ‘वो देश के किसी ऐतिहासिक हवेली में अपनी शादी होते हुए देखना चाहती हैं और उन्होंने वैसा ही किया।’

अब कोई दुल्हन शादी के दिन फास्टिंग में नहीं होती

Deepika Padukone

आपको घर पर ही ऐसी कई चाची, मामी, भाभी और दीदी मिल जाएंगी जो बताएंगी कि कैसे शादी के दिन उनका फास्ट था और उन्होंने शादी के दिन बने व्यंजनों की खुशबू से उनकी भूख बढ़ गई थी। ‘शादी के दिन भूखे प्यासे मेरा बुरा हाल था’ ये कहने वाली कई महिलाएं हैं। कई लोगों को शादी के वर्षों बाद तक ये एहसास होता है कि कैसे सभी एंजॉय कर रहे थे और उन्हें ना खाने को मिल रहा था और ना लोगों की तरह वेन्यू की सजावट देखने का मौका मिला था, पर अब दुल्हन इस तरह का कोई मलाल मन में नहीं रखती। शिबानी दांडेकर ने अपनी शादी की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो गोलगप्पे भी एंजॉय करते नज़र आ रही हैं। और शिबानी ही नहीं, हर ब्राइड अब अपनी शादी पर फूड, ड्रिंक्स, कबाब आदि सभी एंजॉय करती हैं।

दुल्हन भी मस्त डांस करती हैं अपनी शादी में

Ankita Lokhande dance

हालिया सेलेब्रिटी शादियों पर नजर डालिए और आप पाएंगे कि पत्रलेखा से लेकर अंकिता तक, ब्राइड्स ने अपनी शादी के मौके पर ऐसा डांस किया है कि लोग देखते रह गए। अंकिता लोखंडे का वो वीडियो भी आपको याद ही होगा जिसमें वो अपनी बैंडेज लगे पैर के साथ भी डांस के स्टेप्स कर रही थी।

शादी पर रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ती दुल्हन

Diya Mirza

सेलिब्रिटी बाइड्स हों या रियल लाइफ ब्राइड्स, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां दुल्हनों ने सालों से चली आ रही रूढ़िवादी मानसिकता को भूलकर अपनी शादी पर कुछ ऐसा किया जो समाज को संदेश देता हो। दीया मिर्जा की शादी महिला पंडित ने कराई थी, पत्रलेखा की शादी के वीडियो में राजकुमार ने उनसे खुद को सिंदूर लगाने कहा था, मंडप की ओर जाते हुए कैटरीना के लिए फूलों की चादर उनकी बहनों ने पकड़ा था। वहीं, फरहान और शिबानी ने शादी को अपने अंदाज में कस्टमाइज किया था। उन्होंने अपनी शादी पर वो चीजें की जिनमें उनको विश्वास था। उनकी शादी में न सात फेरे थे और न ही निकाह जैसा कुछ और था।

लड़कियां अब नए जीवन की शुरूआत खुुशी-खुशी, हंसते मुस्कुराते करना पसंद करती हैं और वो रोते हुए बाबुल के घर से हमेशा के लिए विदा नहीं होती हैं। वो जानती हैं कि बेटी सिर्फ घर से जा रही है, दिल से नहीं और वो हमेशा अपने पेरेंट्स और परिवार से जुड़ी रहेंगी।

Foreplay: Dirty talk done at such times works to enhance the mood..

एक रिसर्च के मुताबिक 8,000 महिलाओं में सिर्फ 06 फीसदी ही ऐसी हैं, जो सेक्स में ऑर्गेज्म तक पहुंच पाती हैं। ज्यादातर महिलाएं सेक्सुअली एक्टिव होने के बावजूद ऑर्गेज्म तक क्यों नहीं पहुंच पाती? इसकी सबसे बड़ी वजह सेक्स के पहले किए जाने वाले फोरप्ले (Foreplay) की कमी होती है। इसके बाद सेक्स में परफॉर्म करने का तनाव और ऑर्गेज्म तक पहुंचने का प्रेशर भी बना रहता है, तो अगर आप अपनी पार्टनर को सेक्स में कंप्लीट प्लेजर देना चाहते हैं तो इन आइडियाज़ को फॉलो करें और उन्हें दें एक स्पेशल जॉय राइड-

ऐसे बनाएं रोमांस का सही माहौल-

Foreplay

किसी भी रूम का सेटअप आपके मूड को बना सकता है और बिगाड़ भी सकता है। एक मेसी रूम कभी भी मूड को रोमांस फील नहीं करने देता है। रूम का माहौल बनाइए। बेडशीट डार्क कलर की सैटिन जैसे किसी सॉफ्ट फैब्रिक में बिछाएं। पर्दों पर फेरी लाइट्स डेकोरेट कर सकते हैं और रूम की लाइटिंग बहुत डिम रखें। रूम के कॉर्नर में पेरी लाइट्स या लैम्प यूज़ कर सकते हैं। एक दूसरे के साथ मजेदार बातचीत करें, पसंद के बारे में या जो भी दोनों को पसंद हो। कॉम्प्लीमेंट भी दे सकते हैं। हल्के फुल्के स्नैक्स और लाइट म्यूज़िक के साथ टाइम स्पेंड करें। ऐसे एम्बियंस में धीरे-धीरे लोग खुद ही रोमांटिक मूड में आने लगते हैं।

अपनी ख्वाहिशों को दें नई उड़ान-

Foreplay

अगर आप सेक्स में हमेशा उन्हीं मूव्स को करते हैं जो आपको पहले से पता हैं, तो आपको अपने मूव्स बदलने की जरूरत है, या यूं कहे कि कुछ नया शुरू करने की जरूरत है। फोरप्ले में अपनी पार्टनर के साथ थोड़ा कुछ नया करिए जैसे आप हल्के से उन्हें काट सकते हैं, किस करें, थोड़ा सहलाएं, कई बार अलग-अलग बॉडी पर किस करें ताकि आपकी पार्टनर आपके पैशन को समझ सके और फोरप्ले को एंजॉय कर सके। सेक्स के दौरान हर इन्सान का पार्टनर के लिए अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का तरीका अलग होता है, सिर्फ एक चीज़ ट्राई करने से अच्छा है कि फोरप्ले में वरायटी लाएं और देखें कि क्या पार्टनर को उत्तेजित कर रहा है।

स्वयं पर संयम रखें

Foreplay: Dirty talk done at such times works to enhance the mood..

हालांकि पुरुषों के लिए ये बहुत बड़ा चैलेंज होता है कि वो खुद को पेनिट्रेशन के पहले रोक पाएं और तब ये और मुश्किल होता है जब कि दोनों पार्टनर अपनी तरफ से फोरप्ले कर रहे हों, लेकिन एक अच्छे और पूरी तरह से संतुष्ट करने वाले सेक्स के लिए पेनिट्रेशन को जब तक रोक सकते हैं रोकें। ऐसा करके आप अपनी पार्टनर को अधिक से अधिक प्लेज़र फील करा सकते हैं।

लुक्स से लेकर उसके टच करने के अंदाज पर करें बात

If partner ignores then get their 'previous love' like this

 

फोरप्ले के दौरान एक दूसरे को बताएं कि साथी की कौन सी बात आपको अच्छी लगती है। उसके लुक्स से लेकर उसके टच करने के अंदाज पर बात करें, पूछें कि वो आपसे क्या और किस तरह चाहती है। इंटीमेट पलों में पार्टनर से खुलकर ये पूछना कि वो आपसे किस तरह की लव मेकिंग चाहती है। ऐसा करने से आपकी पार्टनर को भी ये एहसास होगा कि आप कितनी चाहत से उसके साथ रिश्ते में हैं और एक दूसरे का साथ एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे समय किया गया डर्टी ट़ॉक मूड को बढ़ाने का काम करता है।

साथ में शुरू करें Yoga

Yoga with Partner

आजकल युवा कपल्स साथ में योग करते हैं। फिट रहने, एनर्जेटिक रहने के अलावा कपल्स कुछ स्पेशल योग आसनों को फोरप्ले के लिए यूज़ कर सकते हैं। इन आसनों में कपल्स एक दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और बार-बार बॉडी पार्ट्स टच होते हैं। जितनी बार एक दूसरे को टच करने का मौका मिले, उतनी बार अपनी बॉडी को पार्टनर की बॉडी पर थोड़ा प्रेस करते हुए टच करें ताकि वो आपके मूड को महसूस कर सकें। एक बेहतर सेक्स अनुभव करने के लिए साथ में योग करना दिलचस्प और उत्तेजना बढ़ाने वाला हो सकता है।

बेडरूम से बाहर वाला प्यार

Love in Kitchen

यह जरूरी नहीं है कि सेक्स बेडरूम में ही हो। अगर आप दोनों घर में अकेले रहते हैं तो आप घर के हर कोने को सेक्स का ग्राउंड बना सकते हैं और किचन से लेकर क्लोज बालकनी, लिविंग रूम के काउच से लेकर बाथरूम के जकूजी तक जहां मन है वहां फोरप्ले भी कर सकते हैं और माहौल के हिसाब से सेक्स भी।

Falguni Nair

देश में ब्यूटी प्रोडक्ट्स में नायका (Nykaa) को लेकर जबरदस्त डिमांड है। नायका द्वारा बेचे जाने वाली कॉस्मेटिक्स का काफी बोलबाला है। इस फेमस रिटेल चेन की संस्थापक फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) की किस्मत 10 नवंबर को कंपनी के सार्वजनिक होने पर शेयरों में भारी वृद्धि के कारण 6.5 बिलियन डॉलर हो गया है।

IPO में लिस्ट होते ही आया उछाल

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के शेयर- कॉस्मेटिक रिटेल चेन Nykaa के संचालक, 10 नवंबर को सार्वजनिक होने पर 89 फीसदी तक बढ़ गए। FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स सार्वजनिक रूप से जाने वाली भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली स्टार्टअप ($ 01 बिलियन से अधिक की स्टार्टअप) है। कंपनी ने इस IPO में 53.5 अरब रुपये (722 मिलियन डॉलर) जुटाए।

संस्थापक फाल्गुनी नायर के पास Nykaa का लगभग आधा हिस्सा है, जिसकी कीमत अब लगभग 6.5 बिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, यह उन्हें भारत की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला अरबपति बनाती है। इस कारनामे ने एक इतिहास रच दिया है। एक महिला को ऐसी उपलब्धि हासिल करते देखना काफ़ी सुखदायक है।

मजूमदार शॉ को पीछे छोड़ने के बाद मिला मुकाम

Falguni Nair

नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर की इस उपलब्धि पर बॉयोकॉन की एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि नायर ने शॉ को पछाड़ कर ही यह उपलब्धि हासिल की है। शॉ ने बधाई भरा ट्वीट किया है। बायोकॉन की एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन शॉ ने लिखा, “नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति बन गई हैं- शानदार शुरुआत, बधाई हो फाल्गुनी नायर, आपने हम महिला एंटरप्रेन्योर्स का सम्मान बढ़ाया है”।

वर्ष 2012 में की थी Nykaa की स्थापना

भारत के शीर्ष निवेश बैंक की पूर्व प्रमुख नायर ने 50 साल की होने से कुछ महीने पहले साल 2012 में Nykaa की स्थापना की थी। उस वक्त, ज्यादातर भारतीय महिलाओं ने मेकअप और देखभाल उत्पाद खरीदने में रुचि दिखाई। मिस नायर ने 2,500 से अधिक कॉस्मेटिक ब्रांडों के साथ अपने स्टार्टअप को भारत के अग्रणी ब्यूटी रिटेलर के रूप में विकसित किया है। बॉलीवुड हस्तियों और अभिनेताओं और उत्पादों का अनुभव करने के लिए 70 से अधिक भौतिक स्टोरों की शुरुआत के कारण नायर ने ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा दिया है। उनकी कोशिश थी की उनके प्रोडक्ट्स देश के सभी लोगों तक पहुंचे।

Nykaa जिन वस्तुओं को बेचता है उसमें शामिल हैं- एक्सफोलिएंट्स, त्वचा देखभाल सौंदर्य प्रसाधन, सैकड़ों लिपस्टिक, और नेल पॉलिश जो स्थानीय लोगों की त्वचा के रंग से मेल खाते है। आईपीओ फाइलिंग के अनुसार, मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में खुदरा श्रृंखला का राजस्व 35 फीसदी बढ़कर 330 मिलियन डॉलर हो गया। Nykaa उपभोक्ता इंटरनेट बाज़ार में उन कुछ स्टार्ट-अप्स में से एक है जो आईपीओ के मामले में लाभदायक है।

can have a negative effect on your health

अपनी पूरी जिंदगी में बहुत सी गलतियां करते हैं। कुछ हमारे स्वास्थ्य (Health) से जुड़ी होती हैं, कुछ हमारी दिनचर्या से जुड़ी होती है और कुछ हमारे रिश्तों से जुड़ी होती हैं। कुछ गलतियों का कोई रिवर्स गियर नहीं है यानी कि समय बीत जाने पर या समय रहते भी हम उन्हें सुधार नहीं सकते लेकिन कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिन्हें सही समय रहते सुधारा जा सकता है और इसमें से सबसे महत्वपूर्ण उन गलतियों को सुधारना है जो हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी हैं।

इस भागमभाग भरी जिंदगी में हमारे पास खुद के लिए भी समय नहीं है। सबसे आगे रहने की इस होड़ ने हमारे स्वास्थ्य को कहीं पीछे छोड़ दिया है और फिर एक के बाद एक बीमारी जब हमें परेशान करने लगती हैं तो हमें समझ आता है कि उस समय अगर अपने लिए थोड़ा समय निकाला होता तो आज हमें डॉक्टरों के पास जाकर अपना कीमती समय गवाना ना पड़ता।

कुछ गलतियों को हमें समय रहते सुधार लेना चाहिए वरना इसका खामियाजा न सिर्फ हमें बल्कि हमारे अपनों को भी भुगतना पड़ता है।

तो चलिए जानते हैं स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो आपको बिना समय गवाएं सुधार लेनी जरूरी है-

1. पानी पीना भूल जाना: जी हां, दोस्तों कामकाजी होने के कारण तथा काम को जल्द से जल्द निपटाने की चाह में हम अक्सर खाना समय पर खाना और पानी पीना भूल जाते हैं, लेकिन चिकित्सकों की मानें तो हमें रोजाना 08 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी की कमी के कारण आपको बहुत सी बीमारियां घेर सकती हैं। पानी ना पीने से आपको डिहाईड्रेशन हो सकता है, आपकी त्वचा ड्राई होने लगती है और आपको झुर्रियां होने लगती हैं।

2. नींद पूरी ना लेना:

can have a negative effect on your health

दोस्तों, कई लोग काम की वजह से अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते लेकिन एक रिसर्च में पाया गया है कि नींद पूरी ना होने से आपको स्ट्रेस, हार्ट से जुड़ी दिक्कत और बलड प्रेसर की समस्या हो सकती है। इसलिए रोजाना 07 से 08 घंटे की नींद पूरी लेनी चाहिए।

3. सुबह के नाश्ते को नजरअंदाज करना: सुबह दफ्तर जल्दी पहुंचने की भाग दौड़ में हम अक्सर नाश्ते को नजरअंदाज कर देते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। सुबह का नाश्ता ना करने से दिनभर थकान, कमजोरी महसूस होती है और शरीर पर बुरा असर भी डालती है।

4. लगातार एक ही पोजीशन में बैठे रहना: कई बार हम एक ही पोजीशन में बैठकर अपने प्रोजेक्ट या किसी जरूरी फाइल पर काम कर रहे होते हैं । हमें इसकी सुधि नहीं रहती कि हमने घंटों एक ही जगह बैठ कर बिता दिया है। ऐसे में खाना ठीक तरह से पच नहीं पाता। जिससे मोटापा बढ़ने लगता है। इसीलिए हमें अपने काम के बीच बीच में 10 से 15 मिनट का ब्रेक लेकर टहलना चाहिए।

5. मल्टीटास्किंग: जी हां, मल्टीटास्किंग का अर्थ है कि एक ही समय पर बहुत सारे कार्य को करना। हमसे से कई लोग मल्टीटास्किंग में माहिर होते हैं। खास तौर पर महिलाएं ऐसा करती हैं लेकिन पुरुष हो या महिला यह सभी के लिए घातक है मल्टीटास्किंग में एनर्जी तो लगती है, साथ ही इस स्ट्रेस भी बढ़ता है। जिसकी वजह से ब्रेन से संबंधित बीमारी या फिर दिल से संबंधित दिक्कतें महसूस हो सकती है।

फाइल फोटो- गूगल

Why is Holika Dahan and Holi worship so special in Hindu tradition?

कभी-कभी आप सोचते होंगे कि जब होलिका (Holika) अपने गलत इरादों के साथ प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठी थी तो फिर हम हर साल फाल्गुन मास में होली की पूजा क्यों करते हैं ?

ऐसा क्या है?

क्यों लोग होली की पूजा और दहन की इतनी तैयारियां करते हैं?

आपके दिमाग में भी कभी ना कभी यह सवाल आया होगा लेकिन परंपरा है यह सोचकर आप ने भी इसकी पूजा और दहन में सहयोग किया होगा ।

अच्छी बात है कि हमें हमारे रीति-रिवाज, संस्कृति को बनाए रखना चाहिए ताकि हमारे पूर्वजों ने जो हमें विरासत में दिया वह हम अपनी आने वाली पीढ़ी को दे पाए और रही बात इस सवाल की तो चलिए इसका जवाब मैं आपको दे देती हूं।

तो आइए जानते हैं कि हिंदुओं के लिए होली पूजन और होलिका दहन इतना खास क्यों है? जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिरण्यकश्यप एक बहुत अहंकारी राजा था जो खुद को ईश्वर समझता था और वह अपनी प्रजा को भी कहता था कि वह भगवान को त्याग कर सिर्फ उसकी पूजा किया करें क्योंकि वही उनके लिए भगवान है लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। हिरण्यकश्यप का बेटा प्रह्लाद विष्णु भक्त था तथा वह अपने पिता द्वारा कहे वचनों को सिरे से नकारता था। जो हिरण्यकश्यप को पसंद नहीं था। हिरण्यकश्यप की एक बहन थी जिसको एक शॉल वरदान के रूप में मिला था जिसको अगर वो ओढ़ ले तो अग्नि उसको नुकसान नहीं पहुंचा सकती । इसलिए उन्होंने योजना बनाई की होलिका प्रह्लाद को अग्नि में लेकर बैठेगी। होलिका के पास एक शॉल थी जिसको ओढ़ने पर आग से उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता था। लेकिन जैसे ही वह प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठी तो वह शॉल उड़कर प्रह्लाद पर जा गिरा जिससे प्रह्लाद तो बच गया लेकिन होलिका जल गई।

यही कारण है कि होली पूजन और दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस साल होलिका पूजन और दहन 17 मार्च, 2022 को किया गया। इसके एक दिन बाद रंगों का त्योहार मनाया जाता है। यह हिंदुओं का एक खास त्यौहार है जिसमें रंगों का प्रयोग कर हम एक दूसरे के प्रति भाईचारे और सद्भावना को प्रदर्शित करते हैं।

होली की पूजा कैसे करें :

होलिका की पूजा करते समय पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।
एक लोटा जल, रोली, चावल, पुष्प, कच्चा सूत, गुड, साबुत हल्दी, गुलाल आदि का प्रयोग कर विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।
होलिका दहन की विधि : होलिका दहन के लिए लकड़ियां इकट्ठी की जाती हैं। लकड़ियों के आसपास कंडे और उपले रखे जाते हैं। लोग दहन के समय गेहूं की बालियों को होली की आंच में पकाते हैं तथा उन्हें घर लाकर प्रसाद के रूप में खाते हैं।

होलिका के दहन के पश्चात उसकी राख को घर लाने का प्रचलन भी है ऐसी मान्यता है कि इससे साल भर घर की बरकत बनी रहती है और अगर घर में किसी को लंबी बीमारी का सामना करना पड़ रहा है तो आरोग्य रहने की इच्छा से राख का तिलक नित्य उस व्यक्ति को लगाएं, जल्दी असर देखने को मिलेगा।

Let us know why the skin becomes lifeless in summer and why does one feel tired

मौसम ने करवट ले ली है.. अब अक्सर बाहर जाते समय या कुछ काम करते समय पसीने की बूंदों ने आपके चेहरे व शरीर पर अपना अधिकार जमाना शुरू कर दिया होगा । जी हां, मेरे कहने का मतलब है गर्मियों के दिनों को वापस आने में अब देर नहीं है और गर्मियों के दिन अपने साथ-साथ उमस भरे दिन, लू, और त्वचा (Skin) संबंधी दिक्कतें अपने साथ लाते हैं। अक्सर गर्मियों में हम सबसे ज्यादा परेशानी अपनी त्वचा संबंधी दिक्कतों को लेकर महसूस करते हैं। दोस्तों गर्मियों के दिन शुरू होते ही सबसे प्रमुख समस्याएं जो हम महसूस करते हैं वे इस प्रकार से है-

1.धूप में जाने से त्वचा का काला पड़ना।
2. शरीर पर पसीना रुकने से घमोरियां।
3. त्वचा का बेजान हो जाना ।
4. हाइड्रेशन की दिक्कत और
5. थकान।

तो ऐसा क्या किया जाए कि जैसे हम ने ठिठुरन भरी सर्दीयों को खूब इंजॉय किया वैसे ही हम उमस भरी, तपती जलती धूप वाले, मौसम को भी इंजॉय कर सकें?

ऐसा क्या किया जाए जिससे हमारी परेशानियां तो दूर हो ही जाए, साथ ही हमारा स्वास्थ्य भी दुरुस्त बना रहे?

आपके इसी तरह के सवालों के जवाब आज मैं ले कर आई हूं। जी हां, दोस्तों मैं आपकी होस्ट और दोस्त आपको ऐसे पांच उपायों के बारे में बताऊंगी, जिससे आप गर्मी में होने वाली समस्याओं से तुरंत राहत पा सकेंगे और गर्मी के दिनों में भी तरोताजा महसूस कर सकेंगे तो चलिए जानते हैं;

Let us know why the skin becomes lifeless in summer and why does one feel tired

1. व्यायाम: जी हां, व्यायाम करने से इम्यूनिटी सिस्टम दुरुस्त होता है । साथ ही साथ व्यायाम शरीर में स्ट्रेस हारमोंस को बढ़ने से रोकता है। यह हमें हीटस्ट्रोक और बहुत सारे इंफेक्शन से भी बचाता है। इसलिए संतुलित तापमान में व्यायाम जरूर करना चाहिए। गर्मियों के दिनों का सबसे बेहतरीन और पसंद किया जाने वाला व्यायाम स्विमिंग है । यह आपको स्वस्थ तो रखेगा ही तथा गर्मियों से भी राहत दिलाएगा।

2. योग: जी हां, योग हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है। हमारे शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है । और शरीर को लचीला बनाने में हमारी मदद करता है। खासतौर पर गर्मियों में आप पवनमुक्तासन कर सकते हैं यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ठंडक भी प्रदान करता है।

3. सही खान-पान आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा लेकिन गर्मियों में हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि हम एक संतुलित आहार पर जोर दें । गर्मियों में जो मौसमी फल बाजार में उपलब्ध होते हैं उनमें पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए इनका सेवन हमें जरूर करना चाहिए। गर्मियों में सामान्य खाना ही खाएं। ज्यादा तला भुना, मिर्च मसाले वाले खाने से परहेज करें तथा बाहर बाजार में उपलब्ध डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों को ना कहें।

4. तनाव से बचें : आज के समय में हम सब की एक सामान्य समस्या है तनाव। आज कल हर व्यक्ति इससे परेशान है।आज की भागम भाग जीवन शैली में यह होना स्वाभाविक हैं। लेकिन ध्यान रखें की इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। तनाव से बचने के लिए हमें शरीर और मस्तिष्क को शांत रखना चाहिए।
अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम से कम करें।
किताबें पढ़ें।
म्यूजिक सुने और ध्यान करें।

5. पानी अधिक सेवन करें: जी हां, गर्मियों में सबसे बड़ी दिक्कत जो हमारे सामने आती है या हम महसूस करते हैं वह है “डिहाइड्रेशन की दिक्कत”। गर्मियों में हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम पानी अधिक से अधिक पिएं ।
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए औसतन 03 से 04 लीटर पानी पीना चाहिए।
पानी हमारे शरीर में तापमान को नियंत्रित करता है।
मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है।
और शरीर को डीटॉक्सिफाई भी करता है।

फाइल फोटो- गूगल

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

हर पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक होना आम है। कभी बच्चे को लेकर तो कभी खाने को लेकर, शायद ही कोई कपल हो जिनके बीच रूठना-मनाना ना चलता हो। वैसे जब भी कपल के बीच बहस के हालात बने है तो सबसे ज्यादा डर घरवालों को लगने लगता है। कहीं बहस बढ़कर कोई और रूप ना ले ले, कहीं रिश्ता बिखर ना जाए। बहू- बेटे को बहस करते देख बडे़ बुजुर्गों के मन में या आपके मस्तिष्क में भी यह बात आ सकती है। पर शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि ऐसे कई कारण हैं जिनसे यह पता चलता है कि आर्ग्युमेंट करना आपके रिश्ते के लिए अच्छा हो सकता है।

‘एबल आर्गुअर्स’ के नाम से वर्ष 2012 में 976 व्यक्तियों के बीच एक ऑनलाइन स्टडी की गई जिसमें पाया कि जिन जोड़ों के बीच हेल्दी आर्ग्युमेंट होते हैं, उनके बीच एक खुशहाल संबंध होने की संभावना 10 गुना अधिक है बजाय उन कपल्स के जो कठिन चीजों पर बातचीत को अनदेखा करते हैं। जानते है कैसे ये हल्की नोक-झोंक आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद है।

फीलिंग्स समझने का मिलता है मौका

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

आपका रिलेशन निश्चित रूप से तब मजबूत होता है जब आप अपने मन की बात अपने साथी के सामने खुलकर करते हैं। असहमत होने पर आप जो महसूस करते हैं और जो सोचते हैं उसे बयान करते हैं। कोई एक दूसरे के प्रति द्वेष नहीं रखता है इसलिए यह एक पारदर्शी रिश्ता बन जाता है। स्टडी में 05 में से 04 लोगों ने कहा कि एक दूसरे से बातचीत ना होने के वजह से उनका रिश्ता असफल रहा। तभी तो हम भी हर बार ‘कम्युनिकेशन इज़ द की’ वाली बात पर अक्सर ज़ोर देते हैं। जब हम वही बोलते हैं जो हमारे दिल और दिमाग में होता है, तो हम बेहतर महसूस करते हैं। भले ही आप दोनों में बहस हो गई हो पर आखिर में यह अच्छा और सुकून देने वाला लगता है। हेल्दी वाद-विवाद हमेशा अच्छा होता है और सुनिश्चित करें कि आप बिस्तर पर जाने से पहले अपने मुद्दों को हल कर लें। जब लोग अपनी चिंताओं को एक्सप्रेस नही करते, उनके बारे में बात नहीं करते तो वह गुस्सा अन्य तरीकों से निकलता है। इसलिए समाधान यह है कि इसे एक ईमानदार, स्पष्ट और सम्मानजनक तरीके से बात करें। जितना अपनी फीलींग्ज को छिपाएंगे उतनी ही समस्या को आप बढ़ाएंगे।

तनाव में आती है कमी

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

जब भी कपल के बीच बहस होती है तो एक दूसरे के मन की बात जानने को मिलती है जिससे रिश्ते में और मजबूती आती है। कई जानकारों का कहना है कि आपस में बहस करने से पार्टनर के साथ भी आपकी नजदीकियां बढ़ जाती हैं। वाद-विवाद के आखिर में आप एक-दूसरे से माफी मांगते हैं, अपनी गलतियों को सुधारते हैं और इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां और ज्यादा बढ़ती हैं।

दिल की बात जानने का मिलता है अवसर

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

जब कपल्स के बीच में होने वाली बहस रिलेशन को बेहतर तो करती ही है साथ में एक इन्सान के तौर पर भी आपके लिए यह फायदेमंद है। बहस के दौरान आप कई बार पार्टनर की वो गलतियां पॉइंट आउट करते हैं जो शायद आप वैसे ना कह पाएं। अगर सही बात को पाज़िटीवली लिया जाए और स्वयं की गलती मान अपने व्यवहार, आदतों और एटीट्यूड में बदलाव लाया जाए तो पर्सनल फ्रंट के साथ प्रोफेशनल फ्रंट में भी यह आपको बेहतरी की तरफ अग्रसर करता है।

रिश्ते को मिलती है मजबूती

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

जब कोई पेयर किसी बात पर चर्चा करता हैं और बहस होती है तो बातें खुलकर सामने आती हैं। आपके मन में अपने पार्टनर को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं रहता और इसलिए विश्वास बना रहता है। हालांकि, किसी रिश्ते में कोई बहस नहीं होती है, तो दोनों साथी एक-दूसरे से कुछ ना कह कर भी मन ही मन में कई सवाल लिए होते है जिससे बस शक बढ़ता है। यह भी जरूरी है कि तर्क एकतरफा न हो। दोनों को एक दूसरे की राय सुननी चाहिए और अपने पार्टनर के नजरिए से भी बात को समझने का प्रयास करना चाहिए।

सुनने- समझने की आदत होती है प्रबल

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

अपनी ही कहना और दूसरे की फिलिंग्स-इमोशन की परवाह ना करना किसी भी रिलेशन के लिए हेल्दी नहीं है। कपल्स के झगड़ों का एक बड़ा कारण एक-दूसरे की बात नहीं सुनना है। हम सभी सुनना और समझना चाहते हैं, खासकर उस व्यक्ति द्वारा जिसे हम प्यार करते हैं और भरोसा करते हैं। जब कपल्स के बीच हेल्दी बहस होती है, तो आप अपने साथी की बातों को सुनने की प्रवृत्ति रखते हैं। आपका फोकस यह नहीं होता कि आपको यह आर्ग्युमेंट जीत लेना है, बल्कि आप अपने साथी को समझने की कोशिश भी करते हैं।

रिलेशन को मिलती है नई ताकत

Sometimes even a small difference between husband and wife is important

पार्टनर्स के बीच कई बार सब ठीक होकर भी कुछ ठीक नहीं होता। अब जब दो लोग खुलकर एक दूसरे को एक्सप्रेस करेंगे ही नहीं तो कैसे पता चलेगा कि कहां क्या दिक्कत है। जब आप लड़ते हैं, खुलकर अपनी बात रखते हैं तो दूसरे की चाहत का तो आपको पता चलता है ही साथ में आप रिश्ते की बेहतरी के लिए क्या कर सकते हैं वह भी समझ में आता है। एक बार जब सामने वाले की परेशानी का पता चल जाता है तो मिल कर हल निकालना भी आसान हो जाता है। अलावा इसके, चूंकि आप उन चीजों से अवगत हैं जो झगड़े को ट्रिगर कर सकती हैं, आप उसी से बचते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हां यह बात भी अहम है कि बहस के दौरान आप दोनों को मर्यादित भाषा और हिंसा से बचना चाहिए तभी आप इससे होने वाले फायदे महसूस करते हुए अपने रिश्ते को मजबूत बना पाएंगे।

फाइल फोटो- गूगल