Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: male penile health

7 common life mistakes that can ruin your sex life

Intimate Health:  पुरुषों के लाइफस्टाइल जितनी आधुनिक होती जा रही है, उतनी ही तेजी से उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। भागदौड़ की जिंदगी में ऑफिस का तनाव, नींद की कमी, असंयमित खानपान और इमोशनल दबाव। ये सारे धीरे-धीरे पुरुषों की जीवंतता को खत्म करने में लगे हैं। खासकर 25 से 55 साल की उम्र के पुरुषों में यौन इच्छा की कमी, शीघ्रपतन, स्पर्म की गुणवत्ता में कमी या संतानोत्पत्ति की समस्या एक आम चिंता बन चुका है।

अक्सर यह देखा गया है कि शरीर से सब कुछ सामान्य लगने पर भी भीतर एक थकावट, निराशा और आत्मविश्वास की कमी बनी रहती है। पुरुष खुलकर इस विषय पर बात करने से भी हिचकते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। समाज में व्याप्त संकोच और शर्म के कारण कई पुरुष मानसिक रूप से टूटने लगते हैं पर आयुर्वेद में इस परिस्थिति के लिए एक गहन और वैज्ञानिक समाधान है- वाजीकरण चिकित्सा ।

क्यों कमजोर हो जाता है पुरुषों का यौन स्वास्थ्य:

First Time Sex

वर्तमान समय में पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारणों में शामिल हैं:

  • धूम्रपान, शराब और नशीले पदार्थों का सेवन
  • हॉर्मोनल असंतुलन
  • अनियमित जीवनशैली और अनुचित खानपान
  • नींद की कमी और अत्यधिक डिजिटल उपकरणों का प्रयोग
  • मानसिक तनाव, अवसाद और आत्म-संकोच
  • पुराने रोग या दवाइयों का प्रभाव
  • अधिक गर्म वातावरण या लैपटॉप जैसी वस्तुओं का अत्यधिक उपयोग

इन कारणों से स्पर्म मात्रा व गुणवत्ता, स्पर्म काउंट, यौन इच्छा और प्रदर्शन क्षमता प्रभावित होती है।

वाजीकरण क्या है?

आयुर्वेद में वाजीकरण को केवल ‘यौन शक्ति बढ़ाने’ तक सीमित नहीं रखा गया है। यह एक समग्र चिकित्सा प्रणाली है, जिसका उद्देश्य पुरुषों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को पुनः संतुलन में लाना है।

“वाजी” शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘घोड़ा’ — एक ऐसा प्राणी जो शक्ति, उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है। वाजीकरण का मूल उद्देश्य पुरुषों को वही स्फूर्ति और सामर्थ्य प्रदान करना है।

कैसे की जाती है वाजीकरण चिकित्सा?

वाजीकरण चिकित्सा एक बहुपरतीय उपचार प्रक्रिया है, जिसमें निम्नलिखित आयामों पर कार्य किया जाता है:

1. रोगी का संपूर्ण मूल्यांकन

सबसे पहले व्यक्ति की दोष प्रकृति (वात, पित्त, कफ), मानसिक अवस्था, आहार-विहार और नींद की गुणवत्ता की गहराई से जांच की जाती है। यह केवल रोग नहीं, रोगी को समझने की प्रक्रिया है।

2. औषधीय चिकित्सा

विशिष्ट जड़ी-बूटियों और रसायनों का प्रयोग किया जाता है जैसे:

अश्वगंधा: तनाव घटाकर यौन शक्ति बढ़ाने वाली
शिलाजीत: ऊर्जा और वीर्य की गुणवत्ता में वृद्धि
कौंच बीज, गोखरू, शतावरी: संतानोत्पत्ति में सहायक
स्वर्ण भस्म, वृश्या औषधियां: ओजस, तेज और वीर्यधारण क्षमता बढ़ाने वाली
इनका संयोजन व्यक्ति की प्रकृति और स्थिति के अनुसार किया जाता है।

3. पंचकर्म चिकित्सा

जब शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, तो वाजीकरण का प्रभाव सीमित हो सकता है।

बस्ती (औषधीय एनिमा)
अभ्यंग (तेल मालिश)
स्वेदन (स्टीम थेरेपी)
शिरोधारा जैसी विधियों द्वारा शरीर को शुद्ध किया जाता है।

4. योग और ध्यान

योगाभ्यास जैसे: अश्विनी मुद्रा, भस्त्रिका प्राणायाम, नौली क्रिया, सूर्य नमस्कार। ये शरीर में प्राणशक्ति को जाग्रत करते हैं, मन को स्थिर करते हैं और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

5. मनोवैज्ञानिक परामर्श

पुरुषों के साथ सहानुभूति से संवाद कर, उनके भीतर की संकोच और अपराधबोध की भावना को समझा जाता है। यह चिकित्सा का वह भाग है, जो कई बार औषधियों से भी ज़्यादा प्रभावशाली होता है।

6. आहार और दिनचर्या

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से सात्विक, ताजे और ओजसवर्धक आहार जैसे:
खजूर, अंजीर, गाय का दूध
मूंग की दाल, घी
तुलसी, अदरक, मिश्री
इनका सेवन पुरुषों के ओज और वीर्य निर्माण में सहायक होता है।

हेल्दी सेक्स केवल एक शारीरिक विषय नहीं

Does having sex during pregnancy really make normal delivery easier?

पुरुषों के लिए यह समझना जरूरी है कि यौन स्वास्थ्य केवल एक शारीरिक विषय नहीं है —

यह उनके आत्मविश्वास, रिश्तों और जीवन ऊर्जा से गहराई से जुड़ा हुआ है। आयुर्वेद, विशेष रूप से वाजीकरण चिकित्सा, पुरुषों को सिर्फ इलाज नहीं बल्कि आत्म-संवर्धन, मनोबल और संतुलन की दिशा में एक गहन समाधान प्रदान करता है। कोच न करें। यह एक निजी लेकिन अत्यंत सामान्य विषय है, जिसे समय पर संबोधित कर लिया जाए तो न केवल शारीरिक शक्ति बल्कि मानसिक स्थिरता और भावनात्मक गहराई भी लौटाई जा सकती है।

फोटो सौजन्य- गूगल