Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: Makeup

If you want to look stylish in New Year Party

New Year Party Makeup: नया साल दस्तक दे रहा है ऐसे में पार्टी सीजन में सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां पहले से कपड़ो से लेकर फुटवियर और ज्वेलरी तक की खरीदारी कर लेती हैं। लेकिन नए साल पर सिर्फ कपड़ों से कोई खास प्रभाव नहीं हो पाता, इसके लिए फेस पर ग्लो भी अहम रोल अदा करता है। मेकअप आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है, आपकी सुंदरता में चार चांद लगाता है और पार्टी में आपको अलग व खास बना सकता है। न्यू ईयर पार्टी के लिए जाना है तो तैयार होने के लिए कुछ मेकअप टिप्स को फॉलो करें। जरूरी है ऐसा मेकअप, जो आपकी रियल खूबसूरती को उभार दे।

हालांकि ज्यादा मेकअप चेहरे को ढक देता है, जबकि सही मेकअप चेहरे के एक्सप्रेशन को और निखार देता है। अगर आप चाहती हैं कि लोग आपके लुक की जमकर तारीफ करें तो नए साल की पार्टी के लिए इस तरह के मेकअप गाइड को अपनाएं।

नया साल पर पार्टी मेकअप गाइड स्टेप्स

स्टेप- 1. मेकअप के लिए स्किन को करें तैयार

If you want to look stylish in New Year Party

पार्टी मेकअप से पहले फेस अच्छी तरह क्लीन करें। स्किन टाइप के मुताबिक मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। हल्का प्राइमर लगाकर बेस को स्मूद बनाएं। ध्यान रखें, मेकअप तभी अच्छा दिखता है, जब स्किन हेल्दी हो।

स्टेप 2- बेस मेकअप

बेस मेकअप कम लगाएं पर सही लगाएं। फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रीम बेहतर विकल्प है। कंसीलर सिर्फ डार्क सर्कल और दाग पर लगाएं। ज़्यादा पाउडर लगाने से बचें, वरना चेहरा फ्लैट दिखेगा।

स्टेप 3- ऐसे करें आई मेक अप्लाई

ये पार्टी लुक को इन्हेंस करता है। सॉफ्ट शिमर आई मेकअप अपना सकते हैं। पार्टी के लिए ब्रॉन्ज, गोल्ड या पीच आईशैडो को अप्लाई करें। पतली विंग्ड आईलाइनर और मस्कारा आपकी आंखों को खूबसूरत बना सकता है। भारी नकली लैश से बचें, नेचुरल ही प्यारा लगता है।

स्टेप 4- ब्लश और हाइलाइट

If you want to look stylish in New Year Party

ये चेहरे में जान डाल देते हैं। इसके लिए पीच या रोज ब्लश लगाएं। गालों के अपर बोन पर हल्का सा हाइलाइटर लगाएं। ज़्यादा चमक से बचें, नहीं तो फोटो खराब आएंगी।

स्टेप 5- लिपस्टिक लगाने लगाते वक्त रखें ध्यान

ऐसी लिपस्टिक लगाएं जो आपकी पर्सनैलिटी को जाहिर करें। पार्टी में न्यूड पिंक, बेरी या सॉफ्ट रेड शेड लिपस्टिक लगाएं। बहुत डार्क लिपस्टिक तभी अप्लाई करें, जब आई मेकअप हल्का हो। ग्लॉस सिर्फ़ सेंटर में लगाएं।

हेयर स्टाइल

मेकअप और पूरे लुक को पूरा करने के लिए हेयर स्टाइल पर भी फोकस करना जरूरी है। ओपन वेव्स और सॉफ्ट मेकअप सबसे सेफ विकल्प है। हाई बन बना रही हैं तो बोल्ड लिप एलिगेंट लुक देगा।

पार्टी मेकअप में ऐसी गलतियां से बचें

  1. पार्टी से ठीक पहले कोई नया प्रोडक्ट ट्राय न करें।
  2. मेकअप करते समय बहुत मोटा फाउंडेशन न लगाएं।
  3. मेकअप के पहले या बाद में स्किन केयर को भूले नहीं।
  4. आंख और होंठ दोनों को मेकअप से बहुत बोल्ड न करें। अगर हैवी हाई मेकअप है तो लिप्स शेड हल्का होना चाहिए।
  5. अक्सर लोग चेहरे पर फाउंडेशन या मेकअप अप्लाई करते हैं लेकिन गर्दन पर नहीं। जिससे गर्दन और चेहरे का शेड मैच नहीं होता है।

 

फोटो सौजन्य- गूगल

Rhea Chakraborty

बारिश के मौसम में बहुत ह्यूमिडिटी रहती है। इस मौसम में गर्मी के साथ काफी पसीना आता है। इस मौसम में कहीं बाहर जाना होता है तो मेकअप (Beauty Tips) का भी ध्यान रखना पड़ता है, नहीं तो मेकअप पसीने के साथ बहने लगता है। हम आपको आज बताएंगे की उमस होने पर कैसे मेकअप करें जिससे पसीने से मेकअप खराब ना हो और चेहरे का लुक खराब ना दिखे।

लाइट मेकअप

ह्यूमिडिटी भरे सीजन में हैवी मेकअप से बेहतर है हल्का मेकअप करें। इससे मेकअप खराब होने का हैडेक भी नहीं होगा। हल्के मेकअप के लिए बस एक बीबी क्रीम और थोड़ा कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। मैट फिनिश फाउंडेशन के साथ कोई कॉम्पैक्ट लगा सकते हैं। इससे आप खूबसूरत भी दिखेंगी और गर्मी के कारण मेकअप खराब भी नहीं दिखेगा।

बेस्ट क्वालिटी

पसीने की वजह से काजल और आईलाइनर फैल जाता है। वो बहुत खराब लगने लगता है। बेस्ट क्वालिटी का वाटरप्रूफ मेकअप का सामान खरीदें। खासतौर पर काजल और आईलाइनर ऐसा हो जो पानी या पसीने से फैले नहीं।

वाटरप्रूफ लिपिस्टिक

कई बार पसीना पोछने के कारण लिपस्टिक भी फैल जाती है। इस समस्या से बचने के लिए लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक खरीदें। इस मौसम में क्रीमी की जगह मैट फिनिश वाली लिपिस्टिक लें। मार्केट में कई ऐसे ब्रांड हैं जिनकी लिपिस्टिक वाटरप्रूफ हैं।

हेयर स्टाइल

उमस वाले मौसम में ओपन हेयर वाला स्टाइल ना रखें। कोशिश करें अपने बालों के हिसाब से कोई पोनी टेल या ऐसा हेयर स्टाइल बनायें जिसमें बालों को बांध सकें।

कॉम्पैक्ट पाउडर

इस मौसम में अपने साथ एक अच्छा कॉम्पैक्ट पाउडर साथ रखें। इससे कभी भी फेस को टच अप करके एकदम फ्रेश लुक पा सकते हैं। अगर पसीना आ जाये तो उसके पफ से पसीना हटा सकते हैं।

After the party, follow some important makeup routines to keep your skin young at all times.

अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाना किसे पसंद नहीं? हर कोई चाहता है कि आप सबसे अलग दिखें। इसके लिए आउटफिट, फुटवियर, जूलरी सब की सेटिंग पहले ही हो जाती है और जब पार्टी करनी है तो साइनिंग करना तो जरूरी है। ऐसे में Make Up भी इसका एक आवश्यक हिस्सा होता है।

लिपस्टिक से लेकर, फाउंडेशन और हाइलाइटर तक, आप अपने चेहरे को फ्लॉलेस दिखाने के लिए सब ट्राय करती हैं। पर कभी सोचा है कि मेकअप और पार्टी में डांस करने से आपके चेहरे पर आने वाले पसीने की वजह से स्किन की क्या हालत हो सकती है?

पार्टी और मेकअप करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पार्टी का असर आपकी स्किन पर ना दिखे इसीलिए आफ्टर पार्टी स्किन रिचुअल्स को फॉलो करना जरूरी है। पार्टी के बाद मेकअप रिमूव करने से लेकर स्किन को नरिश करने तक, कई अहम स्टेप हैं जो आपको फॉलो करना चाहिए।

आइये इसे फॉलो करने के लिए किया करना होगा-

मेकअप रिमूव करना है जरूरी

पार्टी से आकर थक जाना आम बात है और ऐसे में हम सोचते हैं कि अब सो जाते हैं और फिर सुबह ही फेस वॉश कर लेंगे। अगर आप स्किन के पोर्स को क्लॉग करना नहीं चाहती हैं तो इस गलती को न करें। सोने से पहले मेकअप को साफ करना सबसे जरूरी स्टेप है। इसके लिए Makeup Removing Balm अपनी ब्यूटी किट में जरूर रखें। इससे मेकअप को रिमूव करना आसान है। बस फिंगर टिप पर थोड़ा प्रोडक्ट लें और इससे स्किन पर जेंटली रब करें।

अपने स्किन को ऐसे करें क्लिंज

मेकअप हटाने के बाद चेहरे को क्लिंज करना जरूरी है ताकि बची हुई गंदगी और मेकअप हट जाए। इसके लिए आप Skin Lightening Face Wash प्रयोग कर सकती हैं। यह स्किन लाइटनिंग फेस वॉश टैनिंग को कम करता है और त्वचा की नमी को छीने बिना इसे साफ करता है। यह त्वचा को ताजा महसूस कराते हुए डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है।

स्किन को चाहिए नरिशमेंट

अब बारी है स्किन हाइड्रेशन की। जब आपने चेहरे को क्लिंज कर लिया है तो स्किन को मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आप नाइट क्रीम लगाएं। नाइट क्रीम में प्राकृतिक स्किन कंडीशनिंग एजेंट्स, प्राकृतिक ऑयल, प्लांट बटर और विटामिन हैं जो स्किन को रात भर नमी के साथ मुलायम रखता हैं।

आंखों को केयर करना ज्यादा है जरूरी

आंखों के नीचे की स्किन को अधिक केयर की जरूरत होती है। जब आप लेट नाइट पार्टी कर रही हैं तो डार्क सर्कल और पफी आईज से बचने के लिए एक आई क्रीम अपनी किट में जरूर रखें जो अंडर आई स्किन को नरिश और हाइड्रेट करें।

फोटो सौजन्य- गूगल

हीरोइनें

कोरोना काल में लॉकडाउन के मद्देनजर हमने कम सुविधाओं में बहुत से काम करना सीख लिया है। कोरोना वायरस से बचाव और लॉकडाउन के हालात में कई न्यूली मैरेड लड़कियों को अपनी शादी पर खुद ही मेकअप करना पड़ जाता है क्योंकि ना तो ज्यादा लोग उनकी शादी में पहुंच पाए जिससे उन्हें मदद मिले, ना ही वह खुद पार्लर जाकर तैयार हो पाईं… अगर आपको भी अपनी शादी पर खुद ही मेकअप करना है तो ये ब्राइडल मेकअप गाइड आपके काम आएगी।

पहले स्किन को करें रेडी

अपनी स्किन के मुताबिक स्किन को मॉइश्चराइज करें। कोई भी बेस लगाने के पहले स्किन का मॉइश्चाराइज होना बहुत जरूरी होता है। अगर स्किन में बड़े गड्ढे हैं, तो पोर मिनिमाइजर यूज करें।

एक अच्छा बेस है जरूरी

शादी में जो सबसे जरूरी बात ध्यान रखना है वो है एक अच्छा बेस। नेचुरल मेकअप करना हो या अपने मेकअप से स्टेटमेंट बनाना हो, दोनों ही तरह के लुक के लिए एक अच्छा बेस बेहद जरूरी है। स्टारटिंग प्राइमर से करने पर स्किन के प्रॉब्लम एरिया को ढक सकें। फिर फाउंडेसन का इस्तेमाल करें और अब कंसीलर से जो स्किन ने प्रॉब्लम एरिया को ढक सकें। फिर फाउंडेशन लगाएं और अब कंसीलर से जो भी कमियां हैं जैसे होठों के पास का कालापन या आंख के नीचे के काले घेरे उन्हें छुपाएं। अब पाउडर से फिनिशिंग टच दें। पाउडर फाउंडेशन और कंसीलर को कम नहीं होने देता है।

आंखों पर करें फोकस

सबसे पहले अपने आइब्रो को सही करें। आइब्रो पर हल्के हाथों से आइब्रो पेंसिल लगाएं, अगर कहीं गैप हो तो उसे पेंसिल से भरें। आइब्रो को परफेक्ट दिखाने के लिए आइब्रो जेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फिर आंखों को सेट करने का टाइम आता है। आंखों की लाइनिंग के लिए ब्लैक या ब्राउन कोल पेंसिल यूज करें। काजल को स्मज कर आंखों को स्मोकी लुक से सवार सकती हैं या चाहे तो विंग्ड आइलाइनर लगा सकती हैं। आइशैडो के लिए ब्रान्ज और गुल्ड शेड्स यूज करें पर आंखों के बाहर की ओर ब्लैक और ब्राउन के शेड ज्यादा यूज करें। अगर शादी का माहौल है तो आप पिंक के साथ गोल्डन, ब्लू या ग्रीन ग्लिटर वाले आइशैडो इस्तेमाल कर सकती हैं। आईशैडो पर मस्कारा लगाना याद रखें। अगर आपने पहले इस्तेमाल कर लिया है तो आप फेक आईलैशेज यूज कर सकती हैं।

कॉन्टूर करना ना भूलें

भले ही आंखें ब्राइडल लुक का फोकल प्वाइंट होती है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप चेहरे के दूसरे फीचर्स पर ख्याल ही ना करें। पाउडर या क्रीम से चीक बोन्स के नीचे, जॉ लाइन, फोरहेड और नाक के दोनों साइड कॉन्टूरिंग करें ताकि चेहरा शार्प और खूबसूरत दिखे। अगर इससे चीक पर फैट है या डबल चिन है तो यह कम नजर आते हैं।

हाईलाइट करना भी है जरूरी

ध्यान रहे सिर्फ कॉन्टूरिंग करना ही काफी नहीं होता। चेहरे के हाई प्वाइंट्स जैसे चीक बोन्स, ब्रो बोन्स, आंख के भीतर वाले कोनों पर और आइलिड्स के ठीक ऊपर वाले हिस्से को हाईलाइट करें। इससे फेस ग्लो करेगा और आप दूसरे से अलग दिखेंगी।

लिप्स को करें डिफाइन

अभिनेत्री जेनेलिया

लिप्स को सबसे पहले अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें। लिप्स अगर फटे हुए हैं या बहुत ड्राई हैं तो मेकअप शुरू करने के पहले ही लिप्स को स्क्रब कर लें। अब लिपस्टिक के रंग से मैच करता हुआ लिप लाइनर से लिप्स को आउटलाइन करें और फिर लिपस्टिक लगाएं। अगर आपको शाइन पसंद है तो हल्का सा लिप ग्लॉस भी लगाएं।

टच अप है जरूरी

अपने पूरे मेकअप को सेट रखने के लिए फेस पर मेकअप सेट करने वाला मिस यूज कर सकती हैं। इससे मेकअप हेवी और बहुत लेयर्स में नजर नहीं आएगा। जब भी रस्मों के बीच आपको मौका मिले अपने मेकअप में हल्का टच अप करती रहिए।

अपनी स्किन में ऐसे रहे खुश

ये तो सच है कि क्योंकि आपकी शादी है तो हर किसी की नजर आप पर ही होगी पर इसका यह मतलब नहीं हो कि आपको अपनी शादी के दिन बिलकुल अलग दिखना है। आप अपना मेकअप खुद कर रही हैं और सारा कंट्रोल आपके पास है। अपने फीचर्स को हाईलाइट कीजिए, आंखों के साथ फन भी हो, कम मेकअप करना है, कम करिए लेकिन खुश रहिए और मुस्कुराइए क्योंकि मुस्कुराते चेहरे सा कोई चेहरा हसीन नहीं होता है।

फोटो सौजन्य- गूगल