Durga Puja: हर साल की तरह दुर्गा पूजा में तमाम बॉलीवुड सितारे मिले। त्योहार के जश्न की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में जया बच्चन, काजोल और तनीषा मुखर्जी समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे। सितारों की दुर्गा पूजा की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जया बच्चन अक्सर नॉर्थ मुंबई में मुखर्जी परिवार के दुर्गा पूजा पंडाल में जाती हैं। काजोल और उनकी चचेरी बहन और अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी हर साल इस पंडाल में आती हैं। सितंबर में रानी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया था और इस बार उन्हें अभी तक इस जश्न में नहीं देखा गया है। फिलहाल, दुर्गा पूजा के जश्न के बीच तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फिल्मी सितारों ने भी दुर्गा पूजा बड़े उल्लास के साथ मनाया।
View this post on Instagram
दुर्गा पूजा के जश्न में शामिल होने कई मशहूर हस्तियां ‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल’ पहुंचीं। जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ पंडाल पहुंचीं, जबकि काजोल के बच्चे निसा और युग भी आशीर्वाद लेने के लिए वहां आए।
खास मौके पर जया बच्चन ने ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी थी और उनके साथ श्वेता भी थीं। अभिनेत्री को पंडाल में काजोल और उनकी बहन तनीषा को गर्मजोशी से गले लगाते हुए देखा गया। जया ने काजोल, उनके चचेरे भाई और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी तथा अन्य लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। काजोल ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने निसा और युग के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने अपने बेटे के साथ एक प्यारा पल भी साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।


