Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: feelings

Is it an experience of insecurity if your partner switches off the lights before sex

Light off at Sex Time: क्या आपका पार्टनर लाइट बंद करके सेक्स करना पसंद करता है? क्या सेक्स के समय आपका पार्टनर लाइट बंद कर देता है? अगर आपका जवाब हां है तो इसके पीछे कई साइकोलॉजिकल वजह जिम्मेदार हो सकते हैं। बता दें कि सेक्स पर्सनल और संवेदनशील फिलिंग होता है। इसमें दोनों पार्टनर की असीम भावनाएं, कॉन्फिडेंस और मानसिक स्थिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई लोग सेक्स के दौरान अपने पार्टनर के चेहरे के भावों को देखना चाहते हैं और पूरी तरह से अनुभव लेना चाहते हैं। पर कई लोग ऐसे होते हैं जो सेक्स को अंधेरे में ज्यादा सही तरीके से एन्जॉय कर पाते हैं। यानी उन्हें लाइट में सेक्स करना पसंद नहीं होता है। इसका एक कारण शर्मिंदगी हो सकती है। या फिर वे अपने पार्टनर के सामने पूरी तरह से एक्सपोज होने में सहज महसूस नहीं करते हैं। अलावा इसके भी कई ऐसे कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से आपका पार्टनर सेक्स के दरम्यान लाइट बंद कर सकता है।

शरीर को इनसिक्योरिटी का अनुभव होना

कई लोग अपनी बॉडी के मद्देनजर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं। वे अपने शरीर को लेकर इनसिक्योर फील करते हैं। उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर, उनके शरीर के किसी खास हिस्से को देखकर जज कर सकता है। ऐसे में वे लोग हमेशा सेक्स करने से पहले लाइट बंद करना चाहते हैं। अंधेरे में उन्हें डर नहीं लगता है और वे रिलैक्स होकर एन्जॉय कर पाते हैं।

पूरी तरह ओपन ना हो पाने का डर

Is it an experience of insecurity if your partner switches off the lights before sex

कई बार लोग अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह से ओपन नहीं हो पाता है। ऐसे में उसे लाइट में सेक्स के दौरान शर्म महसूस हो सकती है। इसकी वजह से उन्हें झिझक महसूस होती है। यदि लाइट ऑन करके सेक्स किया जाता है तो इससे उनकी कमजोरियां उजागर हो जाती है। ऐसे में वे अंधेरे में सेक्स एन्जॉय करना पसंद करते हैं।

परफॉर्मेंस का अनजाना डर

कई बार लोग अपनी परफॉर्मेंस को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं। उन्हें लगता है कि सामने वाला पार्टनर उनकी परफॉर्मेंस को लेकर जज करेगा। या उनके फेस के भावों को देखेगा, ऐसे में उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। या बेहतर परफॉर्मेंस का दबाव बना रहता है। ऐसे में अगर अंधेरे में सेक्स किया जाता है, तो दबाव थोड़ा सा कम हो जाता है।

अनुभवों का असर

कई बार पहले के अनुभवों का असर इन्सान के वर्तमान जिंदगी को भी प्रभावित कर देते हैं. अगर पहले किसी ने कभी उनकी बॉडी को लेकर ट्रोलिंग या बॉडी शेमिंग किया हो तो ऐसे में यह डर उनके मन में बैठ जाता है। ऐसे में उनके लिए लाइट ऑन करना एक ट्रिगर हो सकता है। लाइट में उन्हें पहले के अनुभव याद आ सकते हैं। जबकि अंधेरे में पुराने अनुभव याद नहीं आते हैं और वे अधिक सहज फील करते हैं।

फीलिंग को छुपाना

कई लोग सेक्स को सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी फील करना पसंद करते हैं। ऐसे में लाइट में वे अपनी भावनाओं को ओपनली दिखाने में शरमा सकते हैं। लाइट बंद करके वे अपनी भावनाओं को आसानी से छुपा सकते हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

How do such boys steal girls' hearts?

हर लड़के की पहली ख्वाहिश होती है कि कैसे जिसे चाहते हैं उसका दिल जीत लिया जाए। हर लड़के की तमन्ना होती है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसी खास लड़की (Girls) आए जिसे वह अपना दिल दे सके और फ्यूचर प्लान कर सके। इसके लिए लड़के अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने का प्रयास करते हैं पर कई बार बात नहीं बन पाती है। कई लड़कों को लगता है कि लड़कियां केवल लुक्स पर आकर्षित होती हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

दरअसल, हर लड़के में कुछ ऐसी क्वालिटीज होती हैं जो लड़कियों को बहुत पसंद आती है। अधिकतर लड़कियों को जिम्मेदार, अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले, कॉन्फिडेंट, इंटेलिजेंट, मेच्योर और हंबल लड़के पसंद आते हैं। हालांकि ये क्वालिटीज हर लड़की के लिए अलग-अलग हो सकती है लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो हर लड़कियों को लड़कों में पसंद आती हैं। आइये जानते हैं उन क्वालिटीज के बारे में जो अगर आपमें होंगी तो लड़की आपसे खासी इम्प्रेस हो सकती हैं।

सच बोलने वाले लड़के

कई लड़के बात-बात में लड़कियों से झूठ बोलने लगते हैं जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नही आता। मानकर चलिए अगर आपने किसी कारण से लड़की से झूठ बोला और उस बारे में लड़की को पता चल गया, तो हो सकता है लड़की आगे से आपकी बात पर विश्वास ही ना कर पाए। ऐसे में बात आरंभ होने से पहले ही बिगड़ जाएगी इसलिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें।

वो लड़के जो रिस्पेक्ट देते हों

हर लड़की को किसी भी रिलेशन में लड़के से रिस्पेक्ट चाहिए होती है। अगर आप उन लड़कों में से हैं तो महिलाओं की रिस्पेक्ट करते हैं और हमेशा उनसे अच्छे से बात करते हैं तो आप लड़कियों की पहली पसंद हो सकते हैं।

लीडरशिप की क्वालिटी

रिसर्च बताती हैं कि ज्यादातर महिलाएं उन लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं जिनमें लीडरशिप की क्वालिटी होती है। दरअसल, लीडरशिप की क्वालिटी रखने वाले लड़कों का दृढ़ विश्वास मजबूत होता है और वह कुछ भी पाने और कर दिखाने की इच्छा रखते हैं इसलिए वह हर किसी को पसंद आ जाते हैं।

फीलिंग बताने वाले लड़के

How do such boys steal girls' hearts?

लड़के कभी भी अपनी फीलिंग्स बताने में कंफर्टेबल नहीं रहते इसलिए लड़कों को कहीं ना कहीं अपनी इस हैबिट पर काम करना चाहिए। रिसर्च बताती हैं कि अधिकतर महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो अपनी फीलिंग्स को खुलकर बता सकें। इससे कम्यूनिकेशन गैप कम होता है और एक-दूसरे को समझने में आसानी होती है।

फिटनेस फ्रीक लड़के

किसी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए पुरुष को घंटों जिम जाना या फिर सिक्स पैक होना जरूरी नहीं है, बल्कि महिलाओं को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं जो अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं। रोजाना रूटीन को लाइफ में फॉलो करते हैं, हेल्दी डाइट खाते हैं, बुरी हैबिट से दूर रहते हैं, वो लड़कियों को ज्यादा आकर्षित करते हैं।

नई चीज सीखने वाले लड़के

लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद आते हैं जिनमें कुछ ना कुछ नया सीखने का जुनून हो. अब वह साहित्य, विज्ञान, कुकिंग, पेंटिंग या किसी तरह का खेल, आदि भी हो सकता है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखने का जुनून रखते हैं तो आप लड़कियों की पसंद हो सकते हैं.

अपनी गलती को स्वीकार करने वाले लड़के

लड़के अक्सर इस बात को मानने से बचते हैं कि गलती उनकी है। दरअसल, लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद होते हैं जो गलती होने पर मान लें। अगर आप अपनी गलती नहीं मानेंगे तो बात बिगड़ जाएगी और फिर रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकता है।

खुद के पहनावे पर ध्यान देने वाले लड़के

माना कि लुक्स किसी को इम्प्रेस करने का एक मात्र कारण नहीं होता लेकिन अगर किसी लड़के का ड्रेसिंग सेंस अच्छा है, साफ-सफाई से रहता है तो ऐसे लड़कों को लड़कियां पसंद कर सकती हैं।

रोमांटिक मुड वाले लड़के

लड़कियों को रोमांटिक लड़के भी पसंद आते हैं। जैसे, जो इमोशनली उसके साथ रहे, समय दें, मिलने जाएं, साथ में डिनर या लंच पर जाएं, फोन पर अच्छी-अच्छी बात करें। लड़कियों पर टाइम स्पेंड करें लड़के भी उन्हें काफी पसंद आते हैं।

परिवार-दोस्तों के साथ रहने वाले लड़के

ऐसे लड़के जो अपने परिवार को साथ में लेकर चलते हैं ऐसे लड़के लड़कियों को काफी पसंद आते हैं। लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए ही नहीं बल्कि हर हाल में लड़कों को अपनी फैमिली के साथ खड़े रहना चाहिए और समय आने पर जिम्मेदारी उठाना चाहिए।

 

डिप्रेशन

दोस्तों कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसे क्षण भी आ जाते है, जब हम बहुत बुरा महसूस कर रहे होते है। इस बैड फिलिंग की वजह चाहे जो हो लेकिन कई बार किसी बात का इतना बुरा लगता है कि हम बहुत कोशिश करते है इस बैड फिलिंग से बाहर निकलने की लेकिन हम ये करने में सक्षम नहीं हो पाते।
तो दोस्तों, सबसे पहले तो हमें ये जान लेना जरूरी है कि ये बैंड वाली फिलिंग हमें होती क्यों है:

  • क्या इसका कारण हम खुद है या कोई दूसरा व्यक्ति इसका कारण है?
  • क्या ये हमारी गलतियों के कारण है या किसी और की गलती की सजा हमें मिल रही होती है?

दोस्तों, हम सब इंसान है और हमारे दिलों में भावनाएं होना स्वाभाविक है और इन्ही भावनाओं को जब कोई चोट पहुंचाता है तो हमें बुरा लगना भी स्वाभाविक है।
लेकिन आपको अपने आप को ज्यादा परेशान करने की जरूरत नहीं है, आपने आप को बुरा महसूस न होने दें।

इसके लिए आज मैं आपके लिए कुछ ऐसे सुझाव लेकर आई हूं जिससे आप अपनी इस बैंड वाली फिलिंग से चुटकियों में छुटकारा पा सकते है।

तो चलिए सबसे पहले हम जान लें कि हमें बुरा क्यों लगता है:

1. दुखी होने के कारण: कभी कभी हम किसी बात को लेकर बहुत दुखी होते है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन हमें इस परिस्थिति में बहुत बुरा महसूस हो रहा होता है ।

2. हानि होने के कारण: कई बार हमारा कोई नुकसान होने पर हम बहुत परेशान हो जाते हैं। दुखी हो जाते हैं। मन ही मन खुद को और दूसरों को कोस रहे होते है। चाहे कैसा भी इंसान हो वह किसी भी तरह की हानि को आसानी से पचाने में असमर्थ होता है। यही कारण है कि उस हालत में भी हम बैड फिलिंग का शिकार हो रहे होते हैं।

3. डिप्रेशन होने के कारण: कई बार बहुत बुरा महसूस होने का एक मुख्य कारण होता है डिप्रेशन। इसकी वजह से इंसान खुद को अकेला और पिछड़ा हुआ महसूस करने लगता है। जिससे बैड फिलिंग होना स्वाभाविक हो जाता है।

4. SAD(सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर) के कारण: जी हां, ये एक प्रकार का डिसऑर्डर है जो मौसम के परिवर्तन के कारण हो सकता है। इसकी वजह से हम चिड़चिड़े हो जाते है। हर बात पर गुस्सा आने लगता है। किसी से बात करने का मन नहीं करता। इस कारण हम खुद को दूसरों से अलग कर लेते है, जिस कारण हम बुरा महसूस करने लगते है।

अब हम जानते है कि अगर बुरा महसूस हो तो हम कैसे इससे छुटकारा पा सकते है:

1. संगीत सुनें- जी हां, संगीत बहुत से मनोरोगों का एक मात्र घरेलू उपचार है। संगीत सुनने से हम अच्छा महसूस करने लगते है। तथा मन और दिमाग का तनाव भी दूर होता है। जब कभी आपको बुरा महसूस हो तो आप अपनी पसंद का संगीत सुने, और फिर देखे कैसे ये आपको अच्छा महसूस करवाता है।

संगीत सुनती लड़की

2. कुछ देर रोएं- अगर कभी आपको बुरा महसूस हो रहा है और आपको रोने का मन है तो कुछ देर रोएं। इससे आपके अंदर का अवसाद बाहर आ जायेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे और इसके ठीक विपरीत अगर आप अपने आप को रोने से रोकेंगे तो तनाव कम होने की बजाय बढ़ जायेगा।

3. अपने विचार और भावनाएं सांझा करे- जी हां, आप अगर किसी भी वजह से बुरा महसूस करते है तो आपने किसी करीबी के साथ अपनी भावनाओं की साझा करे, उन्हें अपनी भावनाएं बताए, उन्हें बताएं कि इस वक्त आप कैसा महसूस कर रहे है। आप पाएंगे कि आपका मन हल्का हो गया है और आप पहले से बेहतर महसूस कर रहे है।

4. बाहर घूमने जाएं- अगर आपको बुरा महसूस हो रहा है तो अपने आपको थोड़ा समय दे, अच्छा महसूस करने के लिए आप बाहर घूमने जा सकते है।

5. पार्टी या कोई फंक्शन अटेंड करें- जी हां, कई बार हम जब भी बुरा महसूस करते है तो अपने आप को दुनिया से कट लेते है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जितना आप लोगों से मिलेंगे उतनी जल्दी आप उन बातों को भूलेंगे जो आपको परेशान कर रही है। इसके लिए आप पार्टी या फंक्शन अटेंड करें।

6. साकारात्मक रहें- सबसे ज़रूरी बात जो आपको कभी भी किसी भी अवसाद या डिप्रेशन से बचाएगी वो है आपका साकारात्मक रहना। हमेशा पॉजिटिव रहे और और अपने आप को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। हर चीज को सकारात्मक नजरिया से देखें। और फिर देखिए कैसे ये दुनिया आप के इशारों पर गोल गोल घूमेगी।

आज के लिए इतना ही, फ़िर मिलते है एक नए विषय के साथ। अपना तथा अपनों का ख्याल रखें।