Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: Fashion

Pre-Wedding Skincare

Glowing Skin Tips:  हम सब चाहते हैं कि हमारी स्किन ग्लो करे और सच मानिये यह कोई मुश्किल काम भी नहीं है। इसके लिए ज़रूरी है कि हम कुछ बातों का खास ध्यान रखें। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ अलग से करने की ज़रूरत नहीं है, बस अपने रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ब्यूटी टिप्स को अपनाना होगा।

यूं तो बाज़ार में कई तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं पर वे सबकी स्किन को सूट नहीं करते। इसलिए चमकदार त्वचा पाने के लिए हम घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कि ग्लोइंग फ़ेस के लिए हम क्या करें ताकि हमारी स्किन देखकर सब कह उठें “वाह क्या हसीन चेहरा है”!

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए उपाय

Bring glow to your face in Korean way and say goodbye to wrinkles

चेहरा चमके और खूबसूरती निखरे, यह ख्वाहिश आज हर लड़की की है, फिर चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो। अपने चेहरे पर चमक लाने के उपाय के लिए घर और किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से हम अपने चेहरे को चमका सकते हैं। कुछ अच्छी आदतें भी ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी सहायक बन सकती हैं।

1. अच्छी नींद लें –

दिन भर काम करना, रात को देर तक जागना और 8 घंटे की पूरी नींद न लेना आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं है। यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर डालता है। भरपूर नींद न लेने से आपकी आंखें सुबह सूजी लगेंगी। यह दौर कई दिनों तक चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आ जाएंगे। आप थका हुआ महसूस करेंगे और आपकी स्किन डल दिखेगी।

जब आप सो रहे होते हैं तो उसी समय आपके स्किन सेल्स बूस्ट हो रहे होते हैं। जब आप भरपूर नींद नहीं लेंगे तो आपकी स्किन द्वारा रात में इस बूस्टिंग में कमी आएगी और चेहरा थका एवं अस्वस्थ लगेगा।

2. पानी खूब पीएं–

भरपूर पानी हमारी स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। हमारे शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकालता है और नए बॉडी सेल्स बनाता है। आप चाहें तो अपने पानी में हेल्दी चीजें मिलाकर भी पी सकती हैं, इस तरह से पानी के फ़ायदे भी बढ़ जाएंगे।

सुबह- सुबह आप उबलते पानी में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पी सकती हैं। इससे वजन कम होने में मदद तो मिलेगी ही, ग्लोइंग स्किन भी आपको मिलेगी। इसके अलावा, आप चाहें तो पानी में स्ट्रॉबेरी जूस भी मिलाकर पी सकती हैं। इसके नियमित सेवन से चेहरे के दाग- धब्बे गायब हो जाते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है।

3. व्यायाम करें –

व्यायाम का तात्पर्य सिर्फ़ वजन कम करना नहीं, बल्कि बॉडी को शेप में लाना और चेहरे पर चमक लाना है। व्यायाम से चेहरे पर चमक बढ़ती है और मन भी खुश रहता है। व्यायाम करने के दौरान शरीर से पसीना निकलता है और स्किन की गंदगी बाहर निकल जाती है। यही नहीं, मूड भी अच्छा होता है, शरीर थकता है और नींद भी गहरी आती है जो चेहरे की त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी है। चेहरा खूबसूरत दिखने लगता है।

सूर्य नमस्कार , वॉकिंग, साइकलिंग, जॉगिंग, स्किपिंग, डांसिंग जैसे एक्सरसाइज़, स्किन को ग्लो कराने के लिए बेहतरीन हैं। कुछ नहीं तो कम से कम रोजाना तेज कदमों से चलना ज़रूर करें। साथ ही अगर आप फेशियल एक्सरसाइज़ को रोजाना सिर्फ़ 5 मिनट के लिए करेंगे तो, एक महीने बाद आप खुद ही अपने चेहरे को बदला हुआ पाएंगे। यह घरेलू नुस्खा ऐसा है जिसके लिए आपको किसी भी चीज़ की ज़रूरत नहीं। आपकी झुर्रियां भी दूर होंगी और चेहरे पर निखार आ जाएगा।

4. योग का अभ्यास –

Yoga for women

आपकी स्किन ग्लो करे, इसके लिए योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग आपकी त्वचा की मांसपेशियों में कसाव लाकर उसे निखारता है। शारीरिक व्यायाम के साथ ही मानसिक तौर पर आपको शांत करता है। जब तक आप अंदर से हेल्दी नहीं रहेंगे, तब तक वह संतुष्टि और शांति बाहर भी नहीं दिखेगी।

चेहरे पर चमक लाने वाले योग में मुख्य हैं- चक्रासन, सर्वांगासन, हलासान, शीर्षासन और प्राणायाम। इन आसनों से शरीर में ऑक्सीजन और खून का बहाव बढ़ जाता है, जो चेहरे पर चमक लाते हैं। ये योग चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को कम करते हैं,त्वचा का ढीलापन कम करते हैं और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ज़रूरी हैं।

5. साबुन के इस्तेमाल को करें बंद–

बिना साबुन का इस्तेमाल किए, आपको अपनी त्वचा साफ़ नहीं लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबुन का ज़्यादा इस्तेमाल आपके चेहरे की त्वचा के लिए सही नहीं है ? साबुन में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो स्किन को बेजान बना देते हैं। यही नहीं, आपकी स्किन को ड्राई बनाकर स्किन से प्राकृतिक तेल और सीबम को निकालकर मॉइश्चर छीन लेते हैं। स्किन का पीएच स्तर असंतुलित हो जाता है और त्वचा को नुकसान होने लगता है।

आप चाहें तो साबुन की जगह घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल करके अपने चेहरे की त्वचा को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। बाज़ार में कुछ प्राकृतिक फ़ेसवॉश भी उपलब्ध हैं, जो आपकी स्किन को ड्राई और बेजान नहीं करते हैं। आप जो भी फेस प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, ध्यान रक्खें की वह आपकी स्किन टाइप के अनुकूल हो।

6. तनाव में न रहें –

तनाव एक ऐसी बीमारी है, जो ऊपर से दिखती नहीं देती ,लेकिन अंदर ही अंदर आपको खाए जाती है। आपको मानसिक स्तर पर परेशान करने के साथ ही आपके स्वास्थ्य पर भी हमला करती है l तनाव से हमारा शरीर कोर्टिसोल नामक एक हार्मोन छोड़ता है, जिससे त्वचा ज़्यादा मात्रा में सीबम छोड़ती है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं l चेहरे पर मुंहासे होने का एक कारण आपका लगातार तनाव में रहना भी है।

टेंशन की स्थिति में अपने शरीर को शांत करने के लिए आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए। आप चाहें तो नहाते समय किसी फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, यह आपके तनाव भरे मस्तिष्क को शांति पहुंचाएगा। शरीर के साथ चेहरे की मालिश भी आपके तनाव को काफ़ी हद तक दूर करने में कारगर है। अपने चेहरे की त्वचा के नसों को रिलैक्स महसूस कराने के लिए आप चेहरे पर बर्फ़ रगड़ सकती हैं।

7. चेहरा साफ़ करके सोयें –

चेहरे पर लगा मेकअप, बाहर का प्रदूषण, धूल- कण आपके चेहरे पर रोमछिद्रों के जरिए अंदर तक पहुंच जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि यह गंदगी आपकी स्किन को कितना नुकसान पहुंचा सकती है? आपकी स्किन रात में ही मरम्मत अवस्था में जाती है। इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप रात को सोते समय अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ़ करके सोयें।

सबसे पहले तो घर आते ही चेहरे से मेकअप हटा लें। इसके लिए आप क्लींजिंग मिल्क या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, रात को सोते समय कोई अच्छी नाइट क्रीम के इस्तेमाल से आपको चेहरे पर ग्लो मिल जायेगी।

8. अपने मन को शांत रखें –

निराशा और क्रोध कुछ ऐसे कारण हैं, जिससे आपके चेहरे की चमक खो जाती है। इसलिए यह ज़रूरी है कि चाहे जैसी भी परिस्थिति आए, आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। अपने मन को ऐसी अवस्था में ले जाएं कि आपको आसानी से कोई दुःख और परेशानी न हिला सके। इस स्थिति को पाने के लिए आप ध्यान कर सकते हैं। यह काफ़ी हद तक आपके मन को शांत रखने में मदद करता है और आपकी स्किन कभी भी ग्लो करना नहीं बंद करेगी। चेहरे पर लगा मेकअप, बाहर का प्रदूषण, धूल- कण आपके चेहरे पर रोमछिद्रों के जरिए अंदर तक पहुंच जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि यह गंदगी आपकी स्किन को कितना नुकसान पहुंचा सकती है? आपकी स्किन रात में ही मरम्मत अवस्था में जाती है। इसलिए, यह ज़रूरी है कि आप रात को सोते समय अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ़ करके सोयें।

सबसे पहले तो घर आते ही चेहरे से मेकअप हटा लें। इसके लिए आप क्लींजिंग मिल्क या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, रात को सोते समय कोई अच्छी नाइट क्रीम के इस्तेमाल से आपको चेहरे पर ग्लो मिल जायेगी।

8. अपने मन को सुरक्षित रखें –

निराशा और क्रोध कुछ ऐसे कारण हैं, जिससे आपके चेहरे की चमक खो जाती है। इसलिए यह ज़रूरी है कि चाहे जैसी भी परिस्थिति आए, आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। अपने मन को ऐसी अवस्था में ले जाएं कि आपको आसानी से कोई दुःख और परेशानी न हिला सके। इस स्थिति को पाने के लिए आप ध्यान कर सकते हैं। यह काफ़ी हद तक आपके मन को शांत रखने में मदद करता है और आपकी स्किन कभी भी ग्लो करना नहीं बंद करेगी।

9. प्राकृतिक भोजनशैली अपनाएं –

हम सब जानते हैं कि हम जैसा खाएंगे, वैसा ही हमारा शरीर दिखेगा। इसलिए हमें अपनी डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। यह हमारी स्किन पर जादुई तरीके से काम करता है और इनमें निहित प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि हमें लाभ पहुंचाते हैं। जो मौसम चल रहा हो, उस मौसम में मिलने वाली सब्जियां और फल तो ज़रूर खानी चाहिए। जैसे सर्दियों के मौसम में संतरे जैसे फल और पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियां।

ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय –

चेहरे पर चमक लाना बहुत आसान नहीं तो बहुत मुश्किल भी नहीं है। इसके लिए बस हमें अपने किचन और घर में झांकने की ज़रूरत है। हमारे किचन पर यूं ही हमारी दादी- नानी इठलाती नहीं थीं। उन्हें यह बखूबी पता था कि यह किचन न सिर्फ़ हमारे पेट की भूख को शांत करता है, बल्कि हमें खूबसूरत भी बनाता है।

1. एलोवेरा

अपनी स्किन को चमकदार बनाए रखने का एलोवेरा एक करिश्माई तरीका है। यह हमारी स्किन में नमी को बनाए रखता है l इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो हमारी स्किन की इलास्टिसिटी को खोने नहीं देते और झुर्रियों को कम करते हैं। इसमें व्याप्त मॉइस्चराइजिंग गुण स्किन में नमी को बरकरार कर ड्राइनेस को पास नहीं आने देते। इसका एंटी- एक्ने गुण मुंहासों को घटाता है और जलन को भी कम करता है।

इस्तेमाल करने का आसान तरीका

  1. आप एलोवेरा जेल को अपनी स्किन पर कभी भी लगा सकती हैं।
  2. अगर आपकी नॉर्मल स्किन है तो आप इसे मॉइस्चराइजर की जगह भी इस्तेमाल में ला सकती हैं।
  3. वरना आप रात को सोने से पहले इससे अपनी स्किन की मसाज करके सोयें।
  4. अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो आप उसकी एक डंडी तोडें और उससे जेल को निकालकर चेहरे पर लगा लें।

2. ग्रीन टी

ग्रीम टी सिर्फ़ पीने के लिए ही नहीं, स्किन पर लगाने के भी काम आता है l ग्रीन टी सूरज की रौशनी से आपके चेहरे को बचाता है और स्किन कैंसर जैसी समस्या से सुरक्षा करता है। यह चेहरे पर निकलने वाले मुंहासों से भी रक्षा करता है और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाले उम्र के निशानों को भी कंट्रोल करता है।

उपयोग का तरीका

ग्रीन टी को लगभग आधे कप पानी में उबालें।
इसके बाद इसमें ब्राउन शुगर और मलाई मिलाकर इससे चेहरे की मालिश करें। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

3. नारियल तेल

दक्षिण भारत के लोग नारियल तेल का उपयोग बहुत अधिक करते हैं l यह न सिर्फ एक बढ़िया तरीके से नमी प्रदान करता है, बल्कि हमारी स्किन को ठंडा भी रखता है l सूर्य की तेज रोशनी से हमारी त्वचा को बचाता भी है और बेहतरीन एंटी- एजिंग के तौर पर त्वचा पर दिखने वाले उम्र के असर को रोकता भी है l

पयोग का तरीका

जिस तरह हम क्रीम का उपयोग करते हैं, ठीक वैसे ही हमें नारियल तेल का उपयोग करना चाहिए।
इसे अपनी त्वचा पर लगाना चाहिए।
आप इसे शरीर के हर हिस्से पर लगा सकते हैं।
इससे हमारी त्वचा में कसावट और चमक भी आती है।

4. रोजाना कितना नारियल पानी पीएं

प्रेगनेंसी में महिलाओं को नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है लेकिन आम दिनों में भी इसे कोई भी पी सकता है। इसके रोजाना सेवन करने से कुछ दिनों में ही चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर फर्क नजर आने लगेगा।

5. हल्दी

हल्दी को मसलों की रानी कहा गया हैl हल्दी त्वचा की परेशानियों को दूर करने में भी कारगर भूमिका निभाता है। ग्लोइंग फ़ेस के लिए घरेलू नुस्खों में हल्दी फोटोएजिंग व सोराइसिस से हमारी रक्षा करता है। इसमें एंटी- ऑक्सीडेंट गुण होता है, जो बेसन के साथ मिलकर स्किन को एक्सफोलिएट करता है और स्किन में जान ले आता है।

हल्दी के साथ बेसन और पानी मिलाकर इसका स्क्रब बना लें।
फिर इसे चेहरे पर लगाएं और १०-१५ मिनट के बाद जब यह सूख जाए तो हौले से रगड़ते हुए धो लें।
यह उबटन आपकी स्किन पर इतना ग्लो ला सकता है, जितना कोई महंगी क्रीम न कर सके।

6. दूध

दूध त्वचा के लिए भी बहुत पौष्टिक तरीके से काम करता है। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो दूध से बेहतरीन कोई और मॉइस्चराइजर नहीं हो सकता। दूध में निहित विटामिन-A आपकी स्किन की चमक बरकरार रखता है।

इस्तेमाल का तरीका

  • कच्चे दूध, बेसन और शहद को मिलाकर एक पैक तैयार कर लें, अब इसे चेहरे पर लगा लें।
  • करीब १५ मिनट बाद इसे धो लें, चेहरा निखर उठेगा।
  • इस पैक को आप हफ़्ते में एक या दो बार भी लगा सकती हैं, यह स्किन से नमी को जाने नहीं देता।
Dark Underarms: If you hesitate to wear the clothes you like due to dark underarms

Underarms Darkness: गर्मियों का सीजन हो या पार्टी का सीजन, स्लीवलेस ड्रेस पहनना हर किसी को भाता है। लेकिन कई लोग अंडरआर्म्स के काले दाग के कारण अपनी पसंद के कपड़े पहनने से हिचकिचाती हैं। डार्क अंडरआर्म्स कोई गंभीर बीमारी नहीं है पर यह आत्मविश्वास को जरूर प्रभावित कर सकता है।

बता दूं कि इसका कारण कई हो सकती है, जैसे बार-बार शेविंग करना, त्वचा पर डेड स्किन का जमा होना, तेज केमिकल वाले डिओडोरेंट का प्रयोग, हार्मोनल बदलाव या कुछ हेल्थ संबंधी हालात। यहां खास बात यह कि सही स्किन केयर रूटीन और कुछ आसान आदतों में बदलाव करके कई मामलों में अंडरआर्म्स का कालापन कम किया जा सकता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर घरेलू नुस्खे को आंख बंद करके अपनाना सही नहीं है। अक्सर महिलाएं नींबू, बेकिंग सोडा या अन्य केमिकल प्रोडक्ट्स स्किन पर लगाने से जलन और पिगमेंटेशन बढ़ने का खतरा भी हो सकता है। इसलिए सुरक्षित तरीका अपनाना बेहद जरूरी और कारगर साबित होता है। यहां हम जानेंगे कालेपन को कम करने के उपाय, किन चीजों से बचना जरूरी है और कब डॉक्टर की सलाह लेना है।

अंडरआर्म्स का कालापन कई कारणों से हो सकता है। बार-बार शेविंग करने से त्वचा पर हल्की जलन और पिगमेंटेशन बढ़ सकता है। इसके अलावा,

  • डेड स्किन जमा होना,
  • टाइट कपड़े पहनना,
  • लगातार रगड़,
  • हार्मोनल बदलाव,
  • मोटापा
    कुछ लोगों में इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी स्वास्थ्य स्थितियां भी इसकी वजह बन सकती हैं। इसलिए सिर्फ रंग हल्का करने पर नहीं, बल्कि कारण को समझकर समाधान अपनाना ज्यादा प्रभावी रहता है।

नियमित एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराइजिंग करें

Dark Underarms: If you hesitate to wear the clothes you like due to dark underarms

* अंडरआर्म्स की त्वचा को सप्ताह में 1-2 बार हल्के एक्सफोलिएंट से साफ करने से डेड स्किन हटाने में मदद मिल सकती है।
* इसके बाद खुशबू रहित मॉइस्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन सॉफ्ट रहे।
* जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा में जलन हो सकती है, इसलिए हल्के हाथों से देखभाल करना बेहतर है।* बार-बार शेविंग करने से त्वचा पर रगड़ बढ़ सकती है।
* बालों की जड़ें दिखाई देने के कारण अंडरआर्म्स ज्यादा काले लग सकते हैं।
* नियमित देखभाल से त्वचा की बनावट और रंगत में धीरे-धीरे सुधार दिख सकता है।
शेविंग की जगह सही हेयर रिमूवल तरीका चुनें
* यदि आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त हो तो ट्रिमिंग, वैक्सिंग या अन्य सुरक्षित हेयर रिमूवल विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।
* साथ ही, अल्कोहल या तेज़ खुशबू वाले डिओडोरेंट की बजाय संवेदनशील स्किन के लिए बने उत्पाद चुनना भी फायदेमंद हो सकता है।

Bring glow to your face in Korean way and say goodbye to wrinkles

Korean Glowing Style: अगर आप भी अपना चेहरा देखते हुए मन ही मन सोचते हैं कि काश मेरा चेहरा पहले जैसा चमकदार और बिना झुर्रियों वाला होता तो..। आजकल फास्ट लाइफस्टाइल, गलत खानपान, दबाव और नींद की कमी के कारण चेहरे पर जल्दी झुर्रियां दिखने लगती हैं और त्वचा बेजान सी होने लगती है। ऐसे में हम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट की मदद लेने लगते हैं पर इन सब में केमिकल्स का प्रयोग होता है जो कई बार साइड इफेक्ट भी कर जाते हैं। ऐसे में क्यों ना हम उन उपायों की ओर बढ़े जो नेचुरल भी है और फायदेमंद भी। कोरिया की महिलाएं अपनी खूबसूरती और चमकती स्किन के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं। उनकी स्किन इतनी क्लियर और टाइट रहती है कि उम्र का असर दिखाई ही नहीं देता। वहां कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स हैं जो वहां की संस्कृति में पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहें हैं। खास बात यह है कि आप भी इन्हें अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं और अपनी त्वचा को यंग और ग्लोइंग बना सकती हैं।

क्या हैं कोरियन ब्यूटी का राज?

Bring glow to your face in Korean way and say goodbye to wrinkles

कोरियन महिलाओं की खूबसूरती का सीक्रेट उनके नेचुरल रेमेडीज और लाइफस्टाइल में छुपा है। वे बहुत अधिक पानी का सेवन करती हैं और सबसे खास उनकी स्किन केयर रूटीन में ऐसे प्राकृतिक तरीके शामिल हैं जो त्वचा की गहराई से सफाई करके उसे टाइट और ग्लोइंग बनाते हैं। उनमें से एक तरीका है राइस वॉटर यानी चावल के पानी का सटीक इस्तेमाल।

चावल के पानी का जादुआई कमाल

चावल में विटामिन-B,E, मिनरल्स और अमीनो एसिड्स होते हैं जो स्किन को पोषण देते हैं। चावल का पानी स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाता है जिससे झुर्रियां कम दिखने लगती हैं। यह स्किन को हल्का गोरा भी करता है और दाग-धब्बे मिटाता है। कोरिया में सदियों से महिलाएं अपने चेहरे को चावल के पानी से धोती आई हैं। इससे उनकी त्वचा टाइट रहती है और उसमें जबरदस्त ग्लो आता है।

ये है बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें ताकि उस पर लगी धूल और गंदगी हट जाए।
  • फिर इसे दो कप पानी में डालकर 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
  • बीच-बीच में चावल को हाथ से मसलें ताकि उसके सारे पोषक तत्व पानी में आ जाएं।
  • अब इस पानी को छानकर अलग कर लें, यही चावल का पानी आपके चेहरे के लिए अमृत है।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल-

रोज सुबह चेहरा साफ करने के बाद इस चावल के पानी को कॉटन की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। चाहें तो इस पानी को स्प्रे बोतल में डालकर दिन में दो-तीन बार चेहरे पर स्प्रे भी कर सकती हैं। इसे 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें फिर सादे पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम 04-05 बार ऐसा करने से आपको असर दिखने लगेगा।

कुछ और कोरियन टिप्स जवां त्वचा के लिए-

Bring glow to your face in Korean way and say goodbye to wrinkles

जमकर पानी पिएं, कोरियन महिलाएं दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीती हैं जिससे उनकी स्किन हाइड्रेट रहती है। फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। खासकर उन चीजों का जिनमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा हों। रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से क्लीन करें ताकि दिनभर की धूल-मिट्टी और ऑयल साफ हो जाए। चेहरे की हल्की-हल्की मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन टाइट रहती है।

क्यों करें कोरियन तरीका का इस्तेमाल?

इसमें कोई केमिकल नहीं होता, पूरी तरह प्राकृतिक है। ज्यादा महंगा भी नहीं पड़ता। सबसे बड़ी बात यह है कि लंबे वक्त तक स्किन हेल्दी और जवां बनी रहती है। धीरे-धीरे दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और झुर्रियां कम होने लगती हैं।

फोटो सौजन्य- गूगल

Hijab enhances beauty, these are 10 styles of wearing hijab

कर्नाटक में हिजाब (Hijab) को लेकर बचे बवाल को लेकर पिछले तीन महीने से जारी विवाद में 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने साफ कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने पर पाबंदी लगा दी। हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार के 05 फरवरी को दिए आदेश को भी निरस्त करने से इनकार कर दिया, जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म को जरूरी बताया गया था। लेकिन क्या आप जानते है, हिजाब (Hijab) होता क्या है, क्यों इसे पहना जाता और ये कितने प्रकार का होता है? आइए जानते हैं पूरे 10 तरह के हिजाब पहनने के स्टाइल…

इस्लाम में हिजाब का अर्थ एक पर्दे के रूप में किया गया है। इस्मामिक धर्मग्रंथ कुरान में कपड़ों के लिए खिमर (सिर ढकने के लिए) का जिक्र किया गया है। हिजाब के अंतर्गत औरतों और आदमियों दोनों को ही ढीले और आरामदेह कपड़े पहनने को कहा गया है, साथ ही अपना सिर ढकने की बात का भी जिक्र है। हिजाब में सिर्फ आपका सिर और बाल ढकें होते हैं।

सिंपल और ट्रेडिशनल हिजाब

कर्नाटक में हिजाब (Hijab) को लेकर बचे बवाल को लेकर पिछले तीन महीने से जारी विवाद में 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने साफ कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है

 

सिंपल हिजाब काले सूती कपड़ें से बना है, जो क्रोकेट बॉर्डर के साथ सादा छोड़ दिया जाता है। इस तरह का हिजाब आमतौर पर महिलाएं नियमित रूप से पहनती हैं।

लेयर्ड हिजाब

कर्नाटक में हिजाब (Hijab) को लेकर बचे बवाल को लेकर पिछले तीन महीने से जारी विवाद में 15 मार्च को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने साफ कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है

लेयर्ड को आपके चेहरे को आकर्षक लुक देने के लिए सबसे अच्छा हिजाब स्टाइल माना जाता है। हिजाब का ऊपरी प्रिंट या पर्ल के काम के साथ शिफॉन कपड़े से बनाया जाता है। जबकि पहली लेयर कॉटन कपड़े की होती है। ये पहनने में आसान हिजाब न केवल सिर पर बल्कि छाती को भी कवर करता है।

पगड़ी स्टाइल हिजाब

Hijab

नई हिजाब स्टाइल जो इन दिनों लोकप्रिय हो रही है, उसे वैस्टर्न रूप दिया गया है। हिजाब केवल सिर के हिस्से को कवर करता है, जो पगड़ी जैसा दिखता है। इसे पीछे की तरफ बांधा जाता है और ये इंडियन-वैस्टर्न दोनों ड्रेसों के साथ अच्छा लगता है।

अरबी स्टाइल हिजाब

Hijab in Arab

अरबी महिलाओं का पहना जाने वाला खूबसूरत हिजाब स्टाइल में से एक माना जाता है। यह पूरे सिर को ढकता है और छाती की तरफ त्रिकोणीय आकार दिया जाता है। ये शिफॉन कपड़े से बना, हिजाब कैजुअल लुक के लिए बेस्ट है।

तुर्की हिजाब स्टाइल

Hijab enhances beauty, these are 10 styles of wearing hijab

तुर्की हिजाब सजावटी स्टाइल के लिए फेमस रहे हैं। उनके हिजाब पहनने की शैली उन्हें दूसरों से अलग डायमंड आकार का चेहरा देती है। टर्किश लुक के लिए प्लेन हिजाब को सिर के हिस्से पर डायमंड से वर्क जाता है, जो एक बॉर्डर स्टाइल बनाता है। हिजाब किसी कार्यक्रम, पार्टियों आदि में पहनने के लिए सबसे अच्छा है।

क्राउनिंग हिजाब शैली

 

Hijab

इस स्टाइल से एक साधारण हिजाब भी आकर्षक हो जाता है। ये आसान हिजाब शैली हैं, जिसमें आपको एक साधारण सादा हिजाब पहनना और इसे टॉप पर एक सजावटी मुकुट जैसी चैन के साथ पेयर करना होता है, जिसमें माथे पर कुछ हिस्सा होता है जो एक मुकुट जैसा दिखता है।

ब्राइलड हिजाब स्टाइल

Hijab

आजकल शादियों में भी कई तरह के हिजाब पहने जाते हैं। दुल्हन के हिजाब बहुत आकर्षक लगते हैं। ब्राइडल हिजाब को रेशम से बनाया जाता है और सजावट की जाती है जिसमें मोती, स्टोन्स और सुंदर बॉर्डर शामिल होती है, ताकि इसे सबसे अच्छा रूप दिया जा सके। हिजाब के सीने और साइड वाले हिस्से को प्लेन टेक्सचर दिया जाता है, जबकि टॉप को किसी ब्रोच या डिजाइन से सजाया जाता है।

अबाया हिजाब स्टाइल

 

Hijab

अबाया हिजाब स्टाइल आपको टोपी डिजाइनों की याद दिलाएंगी। अबाया को सिर्फ एक हेडकवर दिया जाता है, जहां हिजाब को स्टाइलिश लुक देने के लिए फूलों, बॉर्डर, क्रोकेट वर्क आदि के डिजाइन दिए जाते हैं। यह केवल सिर को पीछे कंधों तक ढकता है।

पेलंगी हिजाब स्टाइल

Hijab

पेलंगी हिजाब स्टाइल में मल्टीकलर शिफॉन कपड़े का यूज किया जाता है, जो पहनने वालों पर काफी आकर्षक लगता है। हिजाब को सिर पर मुड़ी हुई पगड़ी वाला लुक दिया जाता है, जिसे बांधा जाता है। यह गर्दन को ढकता है और छाती के हिस्से पर एक ढीला लटकता हुआ कपड़ा दिखता है।

फाइल फोटो- गूगल

खूबसूरत पोशाक

काश मैं भी तुम्हारी तरह स्लिम होती, काश मैं भी तुम्हारी तरह हर पोशाक में बिलकुल फिट लगती…लेकिन! दरअसल कई बार हम दूसरों जैसा दिखने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार हो जाते है, पर ये मुमकिन नहीं है क्योंकि हर इंसान अपने आप में अलग होता है और ख़ास होता है।

जी हां, आप अपने आप को फिट रखने के लिए प्राकृतिक तरीके अपना सकते हैं, जैसे हेल्थी डाइट ले,  योग करे आदि।

जरा रुकिए.., इतना ही नहीं, मेरे पास आपके लिए कुछ ऐसा है जिससे आप अपने हर अवतार में फिट लग सकती है, बस जरूरत है अपने वार्डरोब में थोड़ा बदलाव करने की, अपनी कपड़ों को नए रंग देने की और थोड़ा सा बदलाव खुद में करने की तो चलिए फिर कुछ ऐसी तरकीब के बारे में जानते है जिन्हें अपनाकर आप और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगी-

सही फिटिंग वाले कपड़े पहनें

खूबसूरत पोशाक

हम सही फिटिंग के कपड़ों का इस्तेमाल करके अपने आपको पहले से ज्यादा आकर्षक दिखा सकते है लेकिन आपको ध्यान रखना है अगर आप मोटी है तो आप न ज्यादा फिटिंग वाले कपड़े पहने और न ही ज्यादा ढीले। आपको अपने कपड़े की सही फिटिंग का ध्यान रखना होगा।

गहरे रंग के कपड़े पहनें

हमारे पहनावे में रंगों का बहुत अधिक महत्व है। आप अपने आप को स्लिम दिखाना चाहते है तो गहरे रंग के कपड़े पहनें। इससे आप पहले से ज्यादा फिट नज़र आ सकती है। आप वॉयलेट, ब्लैक, ब्लू, रेड, ब्राउन आदि रंगो के कपड़े इस्तेमाल कर सकती है।

गले के डिजाइन व आकार का ख़ास ध्यान रखें

अगर आप खुद को थोड़ा स्लिम दिखाना चाहती है तो याद रखे कि कम गहराई वाले गले का आकार या डिजाइन आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आजकल बोट नेक डिजाइन चलन में है।

बड़े प्रिंट वाले डिजाइन वाले कपड़े न पहनें

जब भी आप कपड़ों का चयन करें तब ध्यान रखे कि आपको हमेशा छोटे प्रिंट वाले कपड़े लेने चाहिए, क्योंकि बड़े प्रिंट वाले कपड़े आपको और भी ज्यादा मोटा दिखा सकते है।

भारी साड़ियों के चयन से बचें

जब भी आप अपने लिए साड़ियों का चयन करे तो ध्यान रखे कि भारी साड़ियों से आप थोड़ी दूरी बना कर रखे क्योंकि नेट वाली साड़ी या फिर ज्यादा स्टोन वर्क वाली साड़ी आपको मोटा दिखा सकती है।

बालों को खुला न रखें

अगर आप थोड़ी मोटी है और आपकी हाइट भी कम है तो इसका आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप ड्रेसअप होते समय बालों को बांध ले, उन्हे खुला न छोड़े, क्योंकि खुले बालों में आप और ज्यादा मोटी और आपकी हाइट भी कम ही लगेगी। इसके लिए आप पोनी, बना सकती है, या आप खजुरी चोटी भी बना सकती है, या इसके लिए आप फ्रेंच चोटी भी बना सकती है, ये सभी आपके लुक को परफेक्ट कर देंगे।

हमेशा पतले बॉर्डर वाली साड़ी ही चुनें

अगर आप अपने लिए साड़ी खरीद रही है तो हमेशा पतले बॉर्डर वाली साड़ी ही ले। इससे आप और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।

ब्लाउज़ का भी रखे ख़ास ख्याल

अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन है लेकिन डरती है कि साड़ी में आपकी चर्बी दिखेगी, तो आप इस बात को ध्यान में रख कर साड़ी पहन सकती है। जब भी आप साड़ी ले तो अगर ब्लाउज़ हैवी है तो साड़ी हल्की और सिंपल ले, और अगर साड़ी में हैवी वर्क है तो ब्लाउज़ सिंपल ले।

डार्क मेकअप न करें

जी हां, आप इन भी किसी फंक्शन में जाए इस बात का ध्यान रखे कि डार्क मेकअप न करे, ये आपको उम्र से ज्यादा तथा और ज्यादा मोटी दिखा सकता है। जहां तक हो सके नेचुरल तरीके से ही तैयार हो।

हेवी ज्वैलरी का इस्तेमाल न करें

अगर आप किसी भी पार्टी, फंक्शन में अपने आपको सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है तो ध्यान रखें कि कभी भी बहुत हेवी ज्वैलरी का उपयोग न करे। हमेशा अपने लिए लाइट वेट एक्सेसरीज ही चुनें।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलेंगे कुछ नए और उपयोगी विषयों के साथ, अपना और अपनों का ख्याल रखें।

फोटो सौजन्य- गूगल