Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: Boys

How do such boys steal girls' hearts?

हर लड़के की पहली ख्वाहिश होती है कि कैसे जिसे चाहते हैं उसका दिल जीत लिया जाए। हर लड़के की तमन्ना होती है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसी खास लड़की (Girls) आए जिसे वह अपना दिल दे सके और फ्यूचर प्लान कर सके। इसके लिए लड़के अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने का प्रयास करते हैं पर कई बार बात नहीं बन पाती है। कई लड़कों को लगता है कि लड़कियां केवल लुक्स पर आकर्षित होती हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

दरअसल, हर लड़के में कुछ ऐसी क्वालिटीज होती हैं जो लड़कियों को बहुत पसंद आती है। अधिकतर लड़कियों को जिम्मेदार, अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले, कॉन्फिडेंट, इंटेलिजेंट, मेच्योर और हंबल लड़के पसंद आते हैं। हालांकि ये क्वालिटीज हर लड़की के लिए अलग-अलग हो सकती है लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो हर लड़कियों को लड़कों में पसंद आती हैं। आइये जानते हैं उन क्वालिटीज के बारे में जो अगर आपमें होंगी तो लड़की आपसे खासी इम्प्रेस हो सकती हैं।

सच बोलने वाले लड़के

कई लड़के बात-बात में लड़कियों से झूठ बोलने लगते हैं जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नही आता। मानकर चलिए अगर आपने किसी कारण से लड़की से झूठ बोला और उस बारे में लड़की को पता चल गया, तो हो सकता है लड़की आगे से आपकी बात पर विश्वास ही ना कर पाए। ऐसे में बात आरंभ होने से पहले ही बिगड़ जाएगी इसलिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें।

वो लड़के जो रिस्पेक्ट देते हों

हर लड़की को किसी भी रिलेशन में लड़के से रिस्पेक्ट चाहिए होती है। अगर आप उन लड़कों में से हैं तो महिलाओं की रिस्पेक्ट करते हैं और हमेशा उनसे अच्छे से बात करते हैं तो आप लड़कियों की पहली पसंद हो सकते हैं।

लीडरशिप की क्वालिटी

रिसर्च बताती हैं कि ज्यादातर महिलाएं उन लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं जिनमें लीडरशिप की क्वालिटी होती है। दरअसल, लीडरशिप की क्वालिटी रखने वाले लड़कों का दृढ़ विश्वास मजबूत होता है और वह कुछ भी पाने और कर दिखाने की इच्छा रखते हैं इसलिए वह हर किसी को पसंद आ जाते हैं।

फीलिंग बताने वाले लड़के

How do such boys steal girls' hearts?

लड़के कभी भी अपनी फीलिंग्स बताने में कंफर्टेबल नहीं रहते इसलिए लड़कों को कहीं ना कहीं अपनी इस हैबिट पर काम करना चाहिए। रिसर्च बताती हैं कि अधिकतर महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो अपनी फीलिंग्स को खुलकर बता सकें। इससे कम्यूनिकेशन गैप कम होता है और एक-दूसरे को समझने में आसानी होती है।

फिटनेस फ्रीक लड़के

किसी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए पुरुष को घंटों जिम जाना या फिर सिक्स पैक होना जरूरी नहीं है, बल्कि महिलाओं को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं जो अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं। रोजाना रूटीन को लाइफ में फॉलो करते हैं, हेल्दी डाइट खाते हैं, बुरी हैबिट से दूर रहते हैं, वो लड़कियों को ज्यादा आकर्षित करते हैं।

नई चीज सीखने वाले लड़के

लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद आते हैं जिनमें कुछ ना कुछ नया सीखने का जुनून हो. अब वह साहित्य, विज्ञान, कुकिंग, पेंटिंग या किसी तरह का खेल, आदि भी हो सकता है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखने का जुनून रखते हैं तो आप लड़कियों की पसंद हो सकते हैं.

अपनी गलती को स्वीकार करने वाले लड़के

लड़के अक्सर इस बात को मानने से बचते हैं कि गलती उनकी है। दरअसल, लड़कियों को ऐसे लड़के भी पसंद होते हैं जो गलती होने पर मान लें। अगर आप अपनी गलती नहीं मानेंगे तो बात बिगड़ जाएगी और फिर रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकता है।

खुद के पहनावे पर ध्यान देने वाले लड़के

माना कि लुक्स किसी को इम्प्रेस करने का एक मात्र कारण नहीं होता लेकिन अगर किसी लड़के का ड्रेसिंग सेंस अच्छा है, साफ-सफाई से रहता है तो ऐसे लड़कों को लड़कियां पसंद कर सकती हैं।

रोमांटिक मुड वाले लड़के

लड़कियों को रोमांटिक लड़के भी पसंद आते हैं। जैसे, जो इमोशनली उसके साथ रहे, समय दें, मिलने जाएं, साथ में डिनर या लंच पर जाएं, फोन पर अच्छी-अच्छी बात करें। लड़कियों पर टाइम स्पेंड करें लड़के भी उन्हें काफी पसंद आते हैं।

परिवार-दोस्तों के साथ रहने वाले लड़के

ऐसे लड़के जो अपने परिवार को साथ में लेकर चलते हैं ऐसे लड़के लड़कियों को काफी पसंद आते हैं। लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए ही नहीं बल्कि हर हाल में लड़कों को अपनी फैमिली के साथ खड़े रहना चाहिए और समय आने पर जिम्मेदारी उठाना चाहिए।

 

Love in First Sight

आपको पहली ही नजर में सामने वाला कैसे अच्छा लगने लगता है? उसकी हर बातें, हरकतें, मुस्कुराहट सबकुछ ऐसा लगता है कि इसे मेरे लिए भगवान ने जमीं पर उतारा है। अगर आप किसी से पहली बार मिल रहे हैं और थोड़ी ही देर में आपको ये लगे कि हम बरसों से एकदूसरे को जानते हैं, मतलब आप दोनों के दिल की धड़कनें एक दूसरे के लिए धड़क रही हैं। हार्ट रेट सिंक्रोनाइज हो जाती है। हथेलियों पर हल्का-हल्का पसीना आने लगता है, जो कि एक सकारात्मक बायोलॉजिकल संदेश है, एक नए रिसर्च से इस पर खुलासा हुआ है।

पहली नजर में पार्टनर का मिलना

If someone music starts tuning of your heart at first sight

यह आपके दिमाग का केमिकल बैलेंस ही तो है जो पहली नजर में किसी को देखने या मिलने पर उसके साथ केमिस्ट्री बिठा लेता है। असल में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके दोस्त या पार्टनर में कुछ खास तरह की आदतें होनी चाहिए जो उससे मिलती हों, आमतौर पर ऐसा कम ही होता है क्योंकि अधिकतर लोग यानी पुरुष और महिला इस बात पर सफलता हासिल नहीं कर पाते, या फिर उनकी केमिस्ट्री धीरे-धीरे बिगड़ जाती है।

‘नेचर ह्यूमन बिहेवियर’ जर्नल में प्रकाशित

If someone music starts tuning of your heart at first sight

यह रिसर्च हाल ही में ‘नेचर ह्यूमन बिहेवियर’ जर्नल में प्रकाशित हुई है। इस रिसर्च को करने वाली प्रमुख वैज्ञानिक और नीदरलैंड्स स्थित लीडेन यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता एलिस्का प्रोशाजकोवा ने कहा- ‘आप ऑनलाइन डेटिंग साइट पर किसी को मिस्टर/मिस परफेक्ट समझ कर सर्च करते हैं पर कई बार वो सफल नहीं हो पाते लेकिन जब आप किसी से असल जिंदगी में मिलते हैं और आपको पहली नजर में ही वो अच्छा लगने लगता है तो मानकर चलिए कि आपकी केमिस्ट्री सही जा रही है।

बस यही है, जो मेरा सबसे प्यारा दोस्त या पार्टनर बन सकता है

If someone music starts tuning of your heart at first sight

एलिस्का ने कहा कि यह सिर्फ बाहरी लुक पर निर्भर नहीं करता। इसके साथ-साथ सामने वाले का बिहेव और सोच भी मायने रखता है। आपके भीतर से एक आवाज आती है- बस यही है, जो मेरा सबसे प्यारा दोस्त या पार्टनर बन सकता है। क्योंकि उस समय आपकी और पहली बार मिलने वाले व्यक्ति की धड़कनें समान धुन में चल रही होती हैं। असल में यह एक मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो कई तरह के बायोलॉजिकल प्रोसेस के बाद शुरू होता है।

142 हेट्रोसेक्सुअल लड़कों और लड़कियों पर स्टडी की

Study on Relationship

बायोलॉजिकल प्रोसेस जैसे देखना, छूना, मन के भीतर बातों का असर आदि। इन सबके पीछे हॉर्मोनल लेवल में बदलाव भी मायने रखता है। एलिस्का ने यह प्रक्रिया समझने के लिए 142 हेट्रोसेक्सुअल लड़कों और लड़कियों पर स्टडी की। इनकी उम्र 18 से 38 वर्ष के बीच थी। इन लोगों को एक खास केबिन में 04 मिनट के लिए ब्लाइंड डेट पर भेजा गया। इन केबिन्स के भीतर पार्टिसिपेंट्स को आई-ट्रैकिंग ग्लासेस, हार्ट रेट मॉनिटर्स, पसीना जांच ने वाली मशीनें लगाई गईं थी।

एकदूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहते थे !

Study on Relationship

कुछ पेयर्स एक दूसरे के प्रति ज्यादा खिंचाव महसूस कर रहे थे। उनकी डेट आगे बढ़ी। कुछ की डेट सफल नहीं हुई। 142 लोगों में से 17 फीसदी पेयर्स ने अगली डेट की मांग की। वो एकदूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहते थे। उनसे बातें करना चाहते थे, क्योंकि इन जोड़ों ने अपने सामने वाले अट्रैक्टिव पाया और उन्हें ज्यादा रेटिंग भी दी।

..तो वह दूसरे को काफी पसंद आता 

Study on Relationship

ब्लाइंड डेट के दौरान देखा गया कि इन 17 फीसदी पेयर्स के दिल की धड़कनें एकसाथ तेजी से बढ़ती थी, फिर एकसाथ नियंत्रित हो जाती थी। इनकी हथेलियों में पसीना अचानक बढ़ जाता था और अचानक से कम हो जाता था। ये पेयर्स एकदूसरे की आंखों में लगातार देखते रहते, मुस्कुराते, हंसते थे, प्यार से सिर टकराते थे या हाथ पकड़ते थे। यानी अगर जोड़े में से कोई एक किसी तरह की शारीरिक, व्यवहारिक हरकतें करता तो वह दूसरे को काफी पसंद आता था।