Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: box office

Dhurandhar 2 becomes the first film to cross the Rs 1,000 crore mark at the domestic box office

Dhurandhar-2 रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। ये फिल्म पहले भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। इसके बाद इस फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। आइये जानते हैं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे हैं।

‘धुरंधर 2’ की अब तक की कमाई

Dhurandhar 2 becomes the first film to cross the Rs 1,000 crore mark at the domestic box office

दूसरे हफ्ते के आखिर में ‘धुरंधर 2’ की कमाई घट गई थी। तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में दोबारा इजाफा हुआ। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। एक वीक में फिल्म का कारोबार 674.17 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से 18 दिनों में इसने 1013.77 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है।

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar 2 becomes the first film to cross the Rs 1,000 crore mark at the domestic box office

‘धुरंधर 2’ जहां भारत में बेहतरीन कलेक्शन कर रही है, वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। 18 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,605.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने 25 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यहां यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

जाने किन फिल्मों से अब भी है पीछे

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अब भी ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ से पीछे है। ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1,742 करोड़ रुपये है। ‘बाहुबली 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1,788 करोड़ रुपये है। इसी तरह ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 2,070 करोड़ रुपये है।

फोटो सौजन्य- गूगल

'Brahmastra' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, भूल भुलैया-2 के तोड़े सारे रिकॉर्ड

मुंबई: रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म को रिलीज से पहले मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद से अदाजा लगाया जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ अपने कमाई की शुरुआत कर सकती है। मीडिया खबरों के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन के अब तक 1,98,609 टिकट बिक चुके हैं। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मास्त्र रे थ्री डी के 1,75,365 टिकट, आईमैक्स के 15,229 और टू-डी के 8,015 टिकट अब तक बिक चुके हैं। इन टिकटों से अगर कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 6.98 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर चुकी है।

तेलुगू वर्जन में फिल्म ब्रह्मास्त्र का थ्री-डी

Bhool Bhulaiyaa 2 broke all records at the box office of 'Brahmastra'

वहीं, फिल्म तेलुगू में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। तेलुगू वर्जन में इस फिल्म के थ्री डी में 11,595 टिकट और टू-डी में 6,192 टिकट बिक चुके हैं। इनसे फिल्म की अब तक 29 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। तमिल भाषा में फिल्म के अब तक 83 हजार के टिकट बिक चुके हैं। दूसरी तरफ, फिल्म के एडवांस बुकिंग से हुई ओवर ऑल कमाई की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने 7.28 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Aaliya Bhatt

बता दें कि बॉलीवुड में इस साल एडवांस बुकिंग के कलेक्शन का रिकॉर्ड कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया- 2’ के नाम था लेकिन अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ने कार्तिक की फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया-2 ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, ब्रह्मास्त्र को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह 25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।