Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: Bollywood

The Bollywood heroine who no longer has any 'wish' from God to keep her skin healthy

नेचुरल इंग्रीडिएंट के इस्तेमाल में हैं असल ग्लो

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिल्की ब्यूटी से फेमस तमन्ना भाटिया की सॉफ्ट और ग्लोइंग Skin का राज। तमन्ना की स्किन और हेल्दी ग्लो करने के मामले में बेमिसाल है। उन्हें अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए अब भगवान से कोई ‘तमन्ना’ नहीं। बस उन्हें अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए अपने स्किन केयर रूटीन का काफी ध्यान देती हैं। तमन्ना केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स और ट्रीटमेंट की जगह नेचुरल इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करती हैं।

नेचुरल इंग्रीडिएंट की बात ही अलग है

The Bollywood heroine who no longer has any 'wish' from God to keep her skin healthy

तमन्ना घर में मिलने वाली साधारण चीजों की मदद से फेस पैक बनाती हैं और अपनी स्किन पर उन्हें अप्लाई करती हैं। सबसे खास बात ये है ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स कई पीढ़ियों से भारतीय महिलाओं के फेवरेट रहे हैं और उन्हें इन इंग्रीडिएंट्स पर बहुत ज्यादा भरोसा रहा है। आइए जानते हैं तमन्ना अपनी स्किन पर कौन-सी चीजें लगाती हैं।

बेसन का फेस पैक

DIY Facial Toner is the Best for Your Beauty Needs

दो चम्मच बेसन, दो चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दही मिलाएं। सभी चीजों को मिक्स करके फेस पैक बना लें। फिर इस पैक को अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं। जब फेस पैक सूख जाता है तो अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

कॉफी-चंदन का जबरदस्त फेस पैक

If you look old then drink coffee every day

इस फेस पैक को बनाने के लिए 02 चम्मच चंदन पाउडर, 02 चम्मच कॉफी पाउडर और 02 चम्मच शहद की जरूरत पड़ती है। इन सभी चीजों को मिक्स करके फेस पैक बनाएं। इस फेस पैक को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20-25 मिनट के बाद आप इसे चेहरे से साफ कर दें।

हेल्दी डाइट पर जोर

The Bollywood heroine who no longer has any 'wish' from God to keep her skin healthy

स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने के लिए तमन्ना अपनी डाइट पर खास ध्यान देती हैं। वे ब्रोकोली का सलाद खाती हैं और एवोकाडो भी उनकी डाइट में अक्सर रहता ही है। इन सबके साथ तमन्ना को डेली 08-10 गिलास पानी पीने की आदत है।

Dhurandhar 2 becomes the first film to cross the Rs 1,000 crore mark at the domestic box office

Dhurandhar-2 रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। ये फिल्म पहले भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। इसके बाद इस फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। आइये जानते हैं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे हैं।

‘धुरंधर 2’ की अब तक की कमाई

Dhurandhar 2 becomes the first film to cross the Rs 1,000 crore mark at the domestic box office

दूसरे हफ्ते के आखिर में ‘धुरंधर 2’ की कमाई घट गई थी। तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में दोबारा इजाफा हुआ। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। एक वीक में फिल्म का कारोबार 674.17 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से 18 दिनों में इसने 1013.77 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है।

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar 2 becomes the first film to cross the Rs 1,000 crore mark at the domestic box office

‘धुरंधर 2’ जहां भारत में बेहतरीन कलेक्शन कर रही है, वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। 18 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,605.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने 25 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यहां यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

जाने किन फिल्मों से अब भी है पीछे

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अब भी ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ से पीछे है। ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1,742 करोड़ रुपये है। ‘बाहुबली 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1,788 करोड़ रुपये है। इसी तरह ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 2,070 करोड़ रुपये है।

फोटो सौजन्य- गूगल

Why did Arijit Singh say goodbye to playback singing at the peak of his career

जब से मशहूर प्लेबैक सिंगर Arijit Singh ने फिल्मों में गायकी से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद ये खबर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस ऐलान के बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया है। संगीत और फिल्म जगत में तरह-तरह के अफवाह उड़ाए जा रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए अरिजीत ने स्प्षट कर दिया कि वह संगीत नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि सिर्फ फिल्मों के लिए गाना बंद कर रहे हैं। पर इस फैसले के पीछे केवल थकान ही वजह नहीं मानी जारी है।

अरिजीत ने सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी गाना गाया है ‘मातृभूमि’, जिसे हाल ही रिलीज किया गया। वहीं, ‘बॉर्डर 2’ में ‘घर कब आओगे’ गाना गाया। जहां फैंस भावुक हो गए, वहीं हर कोई यह भी जानना चाहता है कि आखिर अरिजीत सिंह ने क्यों प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने और इससे संन्यास लेने का फैसला किया? ऐसी क्या वजह रही कि उन्हें इतनी कम उम्र में ही सिंगिंग से संन्यास के बारे में सोचना पड़ा?

इस साल लाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और यकीनन अरिजीत सिंह के पास भी कई प्रोजेक्ट और गाने होंगे, लेकिन सिंगर ने साफ-साफ कह दिया कि वह अब और कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं करेंगे। उन्होंने अपना फैसला अपने X अकाउंट पर 27 जनवरी को सुनाया। बाद में इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी किया। अरिजीत सिंह के फैसले से लोग काफी हैरान हैं और सिंगर से अपील कर रहे हैं कि वो प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के अपने फैसले पर दोबारा सोचें। पर साथ ही जानना चाह रहे हैं कि वो चीज क्या है, जिसके कारण अरिजीत ने ऐसा फैसला लिया?

अरिजीत सिंह ने खुद बताया क्यों लिया संन्यास

अरिजीत सिंह ने इसका जवाब अपने ट्वीट में ही दे दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि न तो यह फैसला जल्दबाजी में लिया है और ना ही यह किसी एक घटना की वजह लिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘इसका सिर्फ एक कारण नहीं है, इसके कई पहलू हैं, और मैं काफी समय से इस पर विचार कर रहा था। आखिरकार, मैंने हिम्मत जुटा ली।’

‘मेरी दिलचस्पी जल्दी खत्म हो जाती है, मैं थक गया हूं’

अरिजीत सिंह ने आगे लिखा, ‘इसका एक कारण बहुत ही सीधा और सिंपल है, और वो ये कि मेरी दिलचस्पी जल्दी ही खत्म हो जाती है, इसीलिए मैं अकसर अपने गानों की धुन बदलता रहता हूं और उन्हें लाइव प्रेजेंट करता हूं। तो, सच्चाई यह है कि मैं थक गया हूं। मुझे आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग तरह के म्यूजिक को आजमाना होगा।’

अरिजीत नए आर्टिस्टों को मौका देना चाहते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

अरिजीत सिंह ने यह भी लिखा कि वह आगे आने वाले समय में नए आर्टिस्टों के लिए जगह बनाना चाहते हैं, और प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का उनका एक कारण यह भी है। उन्होंने लिखा, ‘एक और कारण यह है कि मैं नए सिंगर्स को सुनने के लिए उत्सुक हूं जो मुझे वास्तव में इंस्पायर कर सकें।’

बताता चलूं कि बहुत कम लोगों को पता है कि अरिजीत सिंह की दिलचस्पी फिल्म निर्देशन में भी है।

अरिजीत ने आगे लिखा कि इतने सालों तक आपने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया, उसका दिल से धन्यवाद। मुझे यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि मैं अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नए असाइनमेंट्स नहीं लूंगा। मैं इस चैप्टर को यहीं खत्म कर रहा हूं। ये सफर शानदार रहा।’

अरिजीत सिंह का करियर और स्टारडम

अरिजीत सिंह के करियर की बात करें, तो वह साल 1987 में पश्चिम बंगाल के जीयागंज में पैदा हुए थे। उनकी मां क्लासिकल सिंगर थीं और मौसी तबला वादक, तो इस नाते उन्हें म्यूजिक विरासत में मिला। बाद में अरिजीत ने क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। फिर साल 2005 में उन्होंने रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया। अरिजीत सिंह यह शो नहीं जीत पाए, पर जजों और लोगों का दिल जरूर जीत लिया। फिर अरिजीत सिंह ने ’10 के 10 ले गए दिल’ जीता। अरिजीत सिंह के बॉलीवुड करियर में सबसे बड़ा ट्विस्ट ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ के बाद आया, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

फोटो सौजन्य- गूगल

Bollywood's King Khan also posted an emotional post remembering Dharam ji

Dharmendra:

सिनेमा जगत के हीमैन का निधन हो गया। वह 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे। धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से घर पर ही उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था। उनका सोमवार को मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए शोले के जय यानी अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान, शबाना आजमी और अनिल कपूर समेत की दिग्गज सितारे पहुंचे। श्मशान घाट पर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और पोते करण देओल को काफी इमोशनल देखा गया।

Dharmendra's family has put an end to the rumours about his health after being on a ventilator

बॉलीवुड के किंग खान ने भी धरम जी को याद करते हुए पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘मेरे लिए आप सिर्फ एक महान कलाकार नहीं, एक पिता जैसे मार्गदर्शक थे।’

हेमा मालिनी की भी आंखें नम थीं। धर्मेंद्र और हेमा ने 1980 में शादी की थी और आखिर 45 साल बाद दोनों को साथ छूट गया। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था। 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और वह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड रखते हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया और साल 1960 के दशक में पॉपुलर हो गए। उनका आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर और आए दिन बहार के.. ने उन्हें इस दशक में रातोंरात लोकप्रियता दिलाई। वहीं उन्हें हीमैन का दर्जा दिया गया, जो आज भी कायम है। उनकी फिल्में शोले से लेकर यमला पगला दीवाना तक सभी फिल्में फैंस की फेवरेट रही हैं। धर्मेंद्र ने शोले, धर्मवीर, चुपके-चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में दीं।

हाल ही में वो शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। अब वो जल्द ही अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखेंगे, जो इस साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें धर्मेंद्र को शानदार अंदाज देखने को मिला।

 

Aamir Khan celebrated Eid with family

Aamir Khan: ईद का मौका है और दुनियाभर में ये त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने भी परिवार संग मनाई ईद। आमिर खान के फैन्स ये जानने के लिए उत्सुक थे कि एक्टर इस बार अपनी ईद कैसे मनाएंगे तो फैन्स के सवालों का जवाब सामने है, आमिर ने अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ ये स्पेशल डे सेलिब्रेट किया।

आमिर खान ईद पर अपने घर पर ही मौजूद रहे। उनके साथ उनके परिवार वाले और खास दोस्त थे। आमिर अपनी अम्मी, बच्चे जुनैद और आजाद के साथ पर्व मनाते दिखे।

आमिर अपने दोनों बेटों जुनैद और आजाद के साथ अपने घर के बाहर आए जहां तीनों ने मैचिंग सफेद कुर्ता पहना हुआ था। लोकप्रिय स्टार आमिर खान ने प्रशंसकों का भी स्वागत किया और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। आमिर अपने घर के बाहर जमा हुए फैन्स को मिठाइयां बांटते भी नजर आए।

प्रशंसक हर वर्ष आमिर खान के ईद समारोह का बेसब्री से इंतजार करते हैं, इस वर्ष वह अपने परिवार के साथ घर पर थे और फोटोग्राफरों के सामने आकर फैन्स के लिए पिक्स भी खिंचवाई। आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज पर भी काम कर रहे हैं।

'Parents shouldn't have a problem if kids are having sex sensibly'

नई दिल्ली: कंगना रनौत का एक स्टेटमेंट फिर से सुर्खियों में है। साल 2019 में उन्होंने कहा था कि अगर बच्चे समझदारी से फिजिकल रिलेशन बनाएं तो दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कंगना ने बताया कि जब उनके पेरेंट्स को मालूम हुआ कि वह सेक्सुअली एक्टिव हैं तो क्या रिएक्शन था। एक इवेंट के समय वह एक शादी के महत्व पर बात कर रही थीं। कंगना ने बहु विवाह पर भड़ास निकाली तो उनका यह बयान फिर से नजरों पर चढ़ गया।

‘बच्चे समझदारी से सेक्स करें तो हर्ज नहीं’

कंगना रनौत ने करीब 03 साल पहले दिल्ली में निजी चैनल के एक प्रोग्राम में सेक्स पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब उनके पेरेंट्स को पता चला कि कंगना सेक्शुअली एक्टिव हैं तो वे दंग रह गए थे। कंगना बोली थीं, मुझे लगता है कि बच्चों के सेक्शुअल पार्टनर्स हों और बच्चे समझदारी से सेक्स कर रहे हों तो पेरेंट्स को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्हें प्रोटेक्शन यूज करना चाहिए और मोनोगैमी (एक पार्टनर से संबंध) बहुत जरूरी है। बार-बार पार्टनर बदलना अच्छा नहीं है। इससे आपके सिस्टम पर असर पड़ सकता है।

कंगना के घर की कहानी, उनकी ही जुबानी

कंगना ने आगे कहा था मुझे लगता है जब बच्चा जवान में जाए तो उन्हें अपने आप ही पता होना चाहिए। जैसे मेरे पेरेंट्स को पता चला कि मैं सेक्शुअली ऐक्टिव हूं तो वे दंग रह गए। तो उन्हें क्या उम्मीद थी? मेरी मां जब 19 साल की थीं तब उनकी शादी हो गई, तब मेरे पापा की उम्र महज 21 की थी। तो मुझे नहीं पता कि उनको क्या उम्मीद थी पर पेरेंट्स को थोड़ा सब्र करना चाहिए और बच्चों को सुरक्षित सेक्स के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

जीवन का जरूरी हिस्सा है सेक्स

सेक्स और इसकी इम्पॉर्टेंस के बारे में कंगना ने कहा था कि सेक्स हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा है। जब आपको लगे सेक्स करना है तो जरूर करें। इसके लिए पागल मत हो जाइए। एक समय था जब बचपन में भी बताया जाता था कि ये आपका पति है और आपके इमोशंस उसी इंसान के लिए होते थे। लेकिन आज की जनरेशन में हम सबकी ज्यादातर 30 के बाद शादी होती है। तो जो असल उम्र होती है, आपको हॉर्मोन्स सिर चढ़कर बोलते हैं वो 20 के आसपास की होती है। वह समय बहुत मुश्किल होता है लेकिन उस वक्त लड़का-लड़की शादी नहीं करना चाहते।

Ruckus over Aishwarya Rai Bachchan's 'lip kiss'

मुंबई: बॉलीवुड की हर दिल अजीज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी अदाकारी के साथ-लाथ अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वह अपनी एक फोटो को लेकर ट्रोल हो रही हैं। ऐश्वर्या राय की तस्वीर को नेटीजन्स एक तरह बेहद प्यारी और खूबसूरत बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरह कुछ उन्हें संस्कृति का पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की नई तस्वीर पर बवाल बढ़ता ही नजर आ रहा हैं।

बेटी के होठों पर किस वाली फोटो पर हुई ट्रोल

16 नवंबर को ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस ने रात 12 बजे बेटी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक फोटो पोस्ट की हैं। फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी का 11वां जन्मदिन मनाती हुई दिखाई दे रही हैं। फोटो में ऐश्वर्या अपनी बेटी के आराध्या के होठों पर किस कर रही हैं। फोटो शेयर करने के साथ ऐश्वर्या ने लिखा- ‘माय लव, माय लाइफ…मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं…मेरी आराध्या।’ऐश्वर्या राय बच्चन की इसी तस्वीर पर नेटीजन्स ने हंगामा करना शुरू कर दिया हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

क्या कहना है लोगों का ?

सोशल मीडिया पर एक तरफ लोग मां-बेटी के प्यार की नजर उतार रहे हैं। तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐश्वर्य़ा राय बच्चन को संस्कृति का पाठ पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस को यह कहकर ट्रोल किया जा रहा हैं कि बेटा-बेटी को होठ पर किया जाना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा- आप ऐसे प्यार कर रही हैं ठीक हैं लेकिन ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए।

The new look of Ajay and Kajol's darling Nysa Devgan stunned the fans

मुंबई: सिनेमा जगत के एक्शन हीरो अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल दोनों ही इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। काजोल और अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री में आज भी काफी एक्टिव हैं। वहीं, बॉलीवुड के इस कपल की बेटी Nysa Devgan भी किसी से कम नहीं।

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) बेशक अभी फिल्मी दुनिया से दूर हों पर अक्सर वह खबरों में छाईं रहती हैं। छोटे से ही सभी ने न्यासा को देखा है, लेकिन अब न्यासा का ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी हैरत में हैं। सोशल मीडिया न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Nysa Devgan का दिलकश अंदाज

दरअसल, फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे ने न्यासा देवगन की लेटेस्ट फोटोज साझा की हैं। फोटोज में न्यासा के अंदाज देख लोग दंग रह गए हैं। न्यासा की फोटोज को साझा करते हुए, अनीता ने उनके लुक के बारें में बताया है। तस्वीरों में Nysa बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। न्यासा ने यह आउटफिट दिवाली पार्टी में पहना था।

न्यासा के फैंस ने लुटाया जबरदस्त प्यार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita Dongre (@anitadongre)

इस बात से हर कोई जानता है न्यासा देवगन बचपन से ही ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। कभी अपने रंग के कारण से तो कभी अपने लुक्स के चलते उन्हें अलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन न्यासा देवगन के शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों की बोलती बंद कर दी। वहीं लोगों ने भी न्यासा के इस लुक को काफी पसंद किया और कमेंट कर उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि- बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसकी प्यारी स्माइल है बिल्कुल मां की तरह। एक दूसरे यूजर ने लिखा- खूबसूरत ड्रेस और खूबसूरत न्यासा। Nysa Devgan के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी तक उनके बॉलीवुड डेब्यू पर किसी भी तरह की जानकारियां सामने नहीं आई है।

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

मुंबई: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) जितना फिल्मों में एक्टिव रहती हैं उतनी ही सोशल मीडिया पर भी नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने ग्लैमरस अंदाज में फैंस को बधाई दी है।

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहन कर फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है।

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

सिल्वर कलर की साड़ी में जाह्नवी कपूर किलर पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को न्यूड मेकअप और ओपन हेयर से कंप्लीट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

इस पोस्ट के साथ जाह्नवी कपूर ने कैप्शन देते हुए अपने फैंस को दिवाली की ढेर सारी बधाईयां दी हैं। इस पर एक फैन ने रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘हमारी दिवाली तो आपको देखकर मन गई है’।

Janhvi Kapoor in saree on Diwali

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार ‘गुडलक जैरी’ में नजर आई थीं। इसके बाद अब जाह्नवी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Mili’ में दिखाई देंगी।

फोटो सौजन्य- गूगल

Heroines were used, Mandakini exposed Bollywood

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी(Mandakini) फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर है। उन्होंने वर्ष 1985 में रिलीज फिल्म ‘मेरा साथी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन सिनेमा में असली पहचान उन्हें राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी। इसके बाद मंदाकिनी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों को जीता था। मंदाकिनी ने इस बीच खुलासा किया है कि उनके करियर के दिनों कलाकार पूरी फिल्म के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये बतौर फीस मिलते थे।

इस बात का खुलासा मंदाकिनी ने अपने नए इंटरव्यू में कही है। बता दें कि अभिनेत्री ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से इंटरव्यू के दौरान मंदाकिनी ने अपने करियर और फीस के मद्देनजर ढेर सारी बातें खुलकर बताई। मंदाकिनी ने कहा कि उस जमाने में हीरोइनों की ज्यादा डिमांड नहीं थी। उनका इस्तेमाल सिर्फ कुछ गानों और रोमांटिक सीन्स के लिए किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जब हम फिल्मों में काम करते थे तो हम पूरी फिल्म के लिए करीब 1-1.5 लाख रुपये कमाते थे।

Mandakini

अलावा इसके मंदाकिनी ने और भी ढेर सारी बातें बताईं। आपको बता दें कि करियर के ऊंचाई पर मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ गया था। बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और इसी दौरान उनकी जिंदगी में आए डॉ. कग्यूर टी रिन्पोचे ठाकुर। दोनों को एक दूसरे से लव हुआ और फिर जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। मंदाकिनी इन दिनों तिब्बतन योग की क्लासेस चलाती हैं। वह और उनके पति दलाई लामा के फॉलोअर हैं।