Search
  • Noida, Uttar Pradesh,Email- masakalii.lifestyle@gmail.com
  • Mon - Sat 10.00 - 22.00

Tag Archives: नया साल

If you want to look stylish in New Year Party

New Year Party Makeup: नया साल दस्तक दे रहा है ऐसे में पार्टी सीजन में सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां पहले से कपड़ो से लेकर फुटवियर और ज्वेलरी तक की खरीदारी कर लेती हैं। लेकिन नए साल पर सिर्फ कपड़ों से कोई खास प्रभाव नहीं हो पाता, इसके लिए फेस पर ग्लो भी अहम रोल अदा करता है। मेकअप आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है, आपकी सुंदरता में चार चांद लगाता है और पार्टी में आपको अलग व खास बना सकता है। न्यू ईयर पार्टी के लिए जाना है तो तैयार होने के लिए कुछ मेकअप टिप्स को फॉलो करें। जरूरी है ऐसा मेकअप, जो आपकी रियल खूबसूरती को उभार दे।

हालांकि ज्यादा मेकअप चेहरे को ढक देता है, जबकि सही मेकअप चेहरे के एक्सप्रेशन को और निखार देता है। अगर आप चाहती हैं कि लोग आपके लुक की जमकर तारीफ करें तो नए साल की पार्टी के लिए इस तरह के मेकअप गाइड को अपनाएं।

नया साल पर पार्टी मेकअप गाइड स्टेप्स

स्टेप- 1. मेकअप के लिए स्किन को करें तैयार

If you want to look stylish in New Year Party

पार्टी मेकअप से पहले फेस अच्छी तरह क्लीन करें। स्किन टाइप के मुताबिक मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। हल्का प्राइमर लगाकर बेस को स्मूद बनाएं। ध्यान रखें, मेकअप तभी अच्छा दिखता है, जब स्किन हेल्दी हो।

स्टेप 2- बेस मेकअप

बेस मेकअप कम लगाएं पर सही लगाएं। फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रीम बेहतर विकल्प है। कंसीलर सिर्फ डार्क सर्कल और दाग पर लगाएं। ज़्यादा पाउडर लगाने से बचें, वरना चेहरा फ्लैट दिखेगा।

स्टेप 3- ऐसे करें आई मेक अप्लाई

ये पार्टी लुक को इन्हेंस करता है। सॉफ्ट शिमर आई मेकअप अपना सकते हैं। पार्टी के लिए ब्रॉन्ज, गोल्ड या पीच आईशैडो को अप्लाई करें। पतली विंग्ड आईलाइनर और मस्कारा आपकी आंखों को खूबसूरत बना सकता है। भारी नकली लैश से बचें, नेचुरल ही प्यारा लगता है।

स्टेप 4- ब्लश और हाइलाइट

If you want to look stylish in New Year Party

ये चेहरे में जान डाल देते हैं। इसके लिए पीच या रोज ब्लश लगाएं। गालों के अपर बोन पर हल्का सा हाइलाइटर लगाएं। ज़्यादा चमक से बचें, नहीं तो फोटो खराब आएंगी।

स्टेप 5- लिपस्टिक लगाने लगाते वक्त रखें ध्यान

ऐसी लिपस्टिक लगाएं जो आपकी पर्सनैलिटी को जाहिर करें। पार्टी में न्यूड पिंक, बेरी या सॉफ्ट रेड शेड लिपस्टिक लगाएं। बहुत डार्क लिपस्टिक तभी अप्लाई करें, जब आई मेकअप हल्का हो। ग्लॉस सिर्फ़ सेंटर में लगाएं।

हेयर स्टाइल

मेकअप और पूरे लुक को पूरा करने के लिए हेयर स्टाइल पर भी फोकस करना जरूरी है। ओपन वेव्स और सॉफ्ट मेकअप सबसे सेफ विकल्प है। हाई बन बना रही हैं तो बोल्ड लिप एलिगेंट लुक देगा।

पार्टी मेकअप में ऐसी गलतियां से बचें

  1. पार्टी से ठीक पहले कोई नया प्रोडक्ट ट्राय न करें।
  2. मेकअप करते समय बहुत मोटा फाउंडेशन न लगाएं।
  3. मेकअप के पहले या बाद में स्किन केयर को भूले नहीं।
  4. आंख और होंठ दोनों को मेकअप से बहुत बोल्ड न करें। अगर हैवी हाई मेकअप है तो लिप्स शेड हल्का होना चाहिए।
  5. अक्सर लोग चेहरे पर फाउंडेशन या मेकअप अप्लाई करते हैं लेकिन गर्दन पर नहीं। जिससे गर्दन और चेहरे का शेड मैच नहीं होता है।

 

फोटो सौजन्य- गूगल

If you want to make Christmas special then these 5 destinations can be best for you.

क्रिसमस (Christmas ) का इंतजार कौन नहीं करता। यह खास दिन हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चों को क्रिसमस का इंतजार सबसे ज्यादा होता है। इस दिन लोग सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर इस साल वीकेंड पर पड़ने वाले क्रिसमस के पर्व को स्पेशल बनाने के लिए आप बच्चों और परिवार के साथ क्रिसमस ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

कोलकाता का क्रिसमस-

क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च में लोगों की भीड़ देखते ही बनती है। यहां हर साल क्रिसमस फेस्ट का आयोजन किया जाता है।

जयपुर-

जो दिल्ली में रहते हैं वे ठंड में पिंक सिटी यानी जयपुर घूमना मिस नहीं करेंगे। यहां के शाही महल और किले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण हो सकते हैं। क्रिसमस पर बच्चों को महल, किले दिखाने के साथ हाथी की सवारी कराना ना भूलें। हवा महल, आमेर का किला, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ किला घूमने के साथ ही जयपुर की स्थानीय रंग बिरंगे बाजारों को भी घूमा जा सकता है।

गोवा का फेमस क्रिसमस-

If you want to make Christmas special then these 5 destinations can be best for you.

क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन के लिए गोवा फेमस जगह में से एक है। गोवा में क्रिसमस की पार्टी काफी धूमधाम से होती है। लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर यहां बीच पर म्यूजिक, डांस, मस्ती और पार्टी करते नजर आते हैं। आप भी अपने दोस्तों या परिवार के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

सिक्किम-

साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में क्रिसमस का त्योहार सिक्किम में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस क्रिसमस डे पर सिक्किम की सैर करना आपके लिए काफी यादगार साबित हो सकता है।

कोच्चि-

कोच्चि शहर में कई पुराने और मशहूर चर्च हैं। भारत का सबसे पुराना युरोपियन चर्च भी कोच्चि में ही है। यहां क्रिसमस के मौके पर कार्निवाल का आयोजन होता है। कोच्चि कार्निवाल में म्यूजिकल फायर वर्क, गेम्स, स्पोर्ट्स जैसे कई प्रोग्राम होते हैं।