


नई दिल्ली: Oscar- 2023 के नॉमिनेशन के लिए के लिए पहुंची फिल्म छेल्लो शो (The Last Show) काफी सुर्खियों में है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म द लास्ट शो की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भाग लिया। द लास्ट शो की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की लोकप्रिय और खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पहुंची। स्क्रीनिंग में पहुंचते ही उन्होंने सुर्खियां हटोर ली।
फिल्म ‘द लास्ट शो’ देखने के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने एक चाइल्ड फेन को किस किया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण फिल्म देखकर सिनेमाघर से निकली तो उनका एक चाइल्ड फैन उन्हें मिल गया, जो दीपिका के साथ तस्वीर क्लिक करवाना चाहता था। अपने इस छूटे फैन फैन का सम्मान करते हुए अभिनेत्री ने उसके साथ तस्वीर क्लिक करवाई। वहीं, जब उन्होंने फोटो क्लिक करवाई तो दीपिका पादुकोण ने अपने छोटे फैन के गाल पर Kiss किया और हंसते हुए आगे चली गई।
अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की फेमस अदाकारा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका के फैंस वीडिया को खूब लाइक कर रहे हैं। साथ ही कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो बहुत जल्द वह फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीविड में दिग्गज अभिनेता शाहरूख खान और जॉन अब्राहम सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फैन्स फिल्म पठान का बसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया की मदद से कब कौन रातों-रात स्टार बन जाए कह नहीं सकते। कई लोग बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। बॉलीवुड के गानों को सुनते ही देश ही नहीं, बल्कि विदेशियों को भी झूमते-नाचते देखा जा सकता है। इसका अनुमान हाल ही में वायरल हुए जापान के VIDEO को देखकर समझा जा सकता है, जिसमें जापानी लड़कियों के एक ग्रुप को बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म ‘बार-बार देखो’ के गाने काला चश्मा पर थिरकते देखा जा सकता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का फेमस सॉन्ग काला चश्मा पर आए दिन लोग लोग रील्स बनाते दिख जाते हैं। यह गाना ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी लोगों को नाचने पर मजबूर कर रहा है। लड़कियों के इस डांस को देखकर आप भी थिरकने को विवश हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़कियों के एक ग्रुप को बड़े ही स्वैग के साथ डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर कई लोग खुद को इस पर प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे वीडियो को एक बार जरूर देखें-
View this post on Instagram
यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘thequickstyle’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सभी लड़कियां एक ही हेयर स्टाइल के साथ-साथ एक ही रंग की ट्यूनिक में जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर अब तक 253 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 253,377 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को देख यूजर्स लाजवाब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कैप्शन में लिखा कि ‘दुनियाभर में ये ट्रेंड कभी खत्म नहीं होना चाहता’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर यह वीडियो ‘thequickstyle’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो में सभी लड़कियां एक ही हेयर स्टाइल के साथ-साथ एक ही कलर की ट्यूनिक में जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो पर अब तक 253k व्यूज आ चुके हैं. वहीं 253,377 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘दुनियाभर में ये ट्रेंड कभी खत्म नहीं होना चाहता!’।

मुंबई: निर्देशक ओम राउत द्वारा निर्देशित और अभिनेता प्रभास स्टारर की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के टीजर का लोगों का काफी इंतजार था। रविवार को अयोध्या में इसे धमाकेदार तरीके से लॉन्च किया गया। अदिपुरुष का टीजर रिलीज होते ही लोगों ने सोशल मीडिया प अपनी प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी है। जहां कुछ को टीजर काफी पसंद आया है तो वहीं कुछ को बहुत ज्यादा VFX और एनिमेशन पसंद नहीं आ रहा है। आइये जानते हैं सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के टीजर के मद्देनजर किसने क्या कहा-
Prabhas Is Now Pan India Star #AdipurushMegaTeaserLaunch pic.twitter.com/DGwi79uDL0
— Narendra Modi fan (@narendramodi177) October 2, 2022
बता दें कि आदिपुरुष में प्रभाष भगवान श्री राम के रोल में हैं जबकि अभनेता सैफ अली खान दशानन के किरदार में हैं। अलावा इसके कृति सेनन सीता की किरदार निभाते नजर आएंगीं। हालांकि, टीजर में सिर्फ प्रभास और सैफ अली खान की झलक देखने को मिली है। लोगों को प्रभास की भूमिका तो काफी पसंद आई पर टीजर में एनिमेशन कतई पसंद नहीं आ रहा है। तो चलिए देखते हैं कुछ अहम प्रतिक्रियाएं-
Super teaser ? #AdipurushMegaTeaserLaunch pic.twitter.com/51edULPcBa
— surya fc kerala (@Suryasingham123) October 2, 2022
आदिपुरुष के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां लोग अभिनेता प्रभास के किरदार के सुपर कह रहे हैं तो वहीं, जिस तरह से सिर्फ दो लोगों के बीच पूरे टीजर में सभी कुछ एनीमेशन से बनाया गया है। ये लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है और इसे लेकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं।
Target 60M views #Adipurush #Prabhas pic.twitter.com/bC1Na5GNfa
— salaar (@Satyaofficial17) October 3, 2022
आदिपुरुष टीजर में जिस तरह से वानर सेना दिखाई गई है, उसे देखकर लोगों को ‘टेंपल रन’ गेम की याद आ गई है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘सात सौ करोड़ टेंपल रन’।
एक अन्य यूजर ने आदिपुरुष टीजर का रिव्यू देते हुए कहा कि जब कोई कार्टून वीएफएक्स टीम पहली बार फिल्म बनाए। इसी तरह से एक अन्य ने लिखा- ‘500 करोड़ तो अभिनेता की फीस देने में खत्म हो गए तो VFX और CGI क्या ही मिलेगा।

मुंबई: देश के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss-16 को अभिनेता सलमान खान लॉन्च करेंगे। बिग बॉस- 16 का आगाज होने से पहले शो से जुड़ी मजेदार डिटेल्स सामने आ रही हैं। हर साल बिग बॉस हाउस में क्रिएटिव और यूनीक थीम देखने को मिलती हैं। ये ट्रेंड इस बार भी फॉलो होगा। बिग बॉस 16 के हाउस में क्या कुछ खास होने वाला हैं जिसकी काफी मजेदार जानकारी सामने आई हैं। जिसकी फैंस ने कल्पना भी नहीं की होगी, ऐसा कुछ होने वाला हैं।
क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस 16 की थीम सर्कस हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीजन 16 की थीम एक्वा बताई गई थी। पर ऐसा कुछ नहीं हैं। शो की थीम सर्कस होगी। शो की टैगलाइन हैं- गेम बदलेगा क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा। बीबी हाउस कैसा होगा ये जानने की सभी को एक्साइटमेंट होगी। इसकी भी जानकारी मिल गई हैं। सर्कस थीम से मैच करते हुए ही घर का इंटीरियर डिजाइन रखा गया हैं। सबसे बड़ी बात जो इससे पहले शो के इतिहास में नहीं हुई, वो ये हैं कि बिग बॉस 16 में एक नहीं बल्कि 04 बेडरूम होंगे।
Ab Gabbar bhi lagega pyaara, jab Bigg Boss khud khelenge in season 16 ?️
Dekhiye #BiggBoss16, 1st October se, raat 9.30 baje, sirf Colors par! #BB16 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@Chingssecret @MyGlamm@justvoot pic.twitter.com/QAQVqJXsRB
— Bigg Boss (@BiggBoss) September 24, 2022
बता दें कि पहले जहां एक बेडरूम में अपने बेड के लिए कंटेस्टेंट्स में झगड़े होते थे। तो अब सोचिए इन 04 बेडरूम्स में अपनी जगह बनाने के लिए घरवालों के बीच क्या मजेदार घमासान होता दिखेगा। पिछली बार डबल बेड और सिंगल बेड में सोने को लेकर लड़ाइयां हुई थीं। इस बार चार बेडरूम हैं लेकिन चारों का साइज क्या होगा ये अब तक सामने नहीं आया हैं। ऐसे में साथ में बेड शेयर करना, कितना बड़ा इश्यू बनेगा ये शो आने के बाद ही पता चलेगा। ये तो साफ हैं कि सबसे बड़ा ट्विस्ट बेडरूम में ही देखने को मिलेगा। घर को ओमंग कुमार और वनीता कुमार ने डिजाइन किया हैं। 04 बेडरूम बनाए गए हैं, जिनके नाम फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम और विंटेज रूम रखे गए हैं। सभी कमरों की अलग अलग थीम होगी। इन सभी रूम्स से जुड़ा बड़ा ट्विस्ट होगा, जिससे फैसला होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट किस रूम में रहेगा।
Bigg Boss के घर में एक खास स्पेस बनाया गया हैं जो मौत का कुआं हैं, यहां स्टंट्स, पनिशमेंट टास्क या लग्जरी बजट टास्क करवाए जाएंगे। अलग कैप्टन रूम बनाए गए हैं। जो काफी रॉयल होगा। वहां सभी लग्जरी सुविधाए मौजूद होंगी। डाइनिंग एरिया काफी खूबसूरत हैं। कई नए एलिमेंट्स को एड किया गया हैं, घर ब्राइट हैं, रेड, पिंक, गोल्डन, ओरेंज कलर्स का ज्यादा इस्तेमाल किया गया हैं।ये सारे डिटेल्स जानने के बाद तो बिग बॉस हाउस देखने की एक्साइटमेंट ही बढ़ गई हैं। इस बार बिग बॉस हाउस काफी कलरफुल और ब्राइट होने वाला हैं। शो में रोमांच का डोज कई गुना ज्यादा होगा।

मुंबई: कंगना रनौत अपनी फिल्म Emergency को लेकर काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इंदिरा गांधी पर आधारित हैं जिसमे कंगना, इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म से अब तक कंगना समेत कई एक्टर्स के लुक सामने आ चुके हैं। अब फिल्म से नया पोस्टर सामने आया है जो एक्टर विशाक नायर का हैं। विशाक फिल्म में संजय गांधी का किरदार निभा रहे हैं जो इंदिरा गांधी के बेटे थे। पोस्टर में आपको विशाक चश्मा पहने कुछ सोचते नजर आ रहे हैं। कंगना ने पोस्टर शेयर कर लिखा, टैलेंट के पावर हाउस विशाक नायर निभा रहे हैं संजय गांधी का किरदार। संजय गांधी जो इंदिरा गांधी की आत्मा थे। वो शख्स जिन्हें इंदिरा गांधी बहुत प्यार करती थीं और फिर उन्हें खो दिया।

6 महीने से ढूंढ रही थीं नया चेहरा
विशाक के जरिए निभाए गए संजय गांधी के किरदार पर कंगना ने कहा कि इंदिरा गांधी की लाइफ में संजय सबसे अहम शख्स में से एक थे। इसके लिए मुझे ऐसा कोई शख्स चाहिए था जो मासूम सा हो और एक वक्त पर चतुर भी। वह समान रूप से सक्षम और समान रूप से भावुक हैं।’ कंगना ने आगे कहा कि संजय अपनी मां का विस्तार रहे हैं। मैं इस किरदार के लिए 06 महीने से ऐसा चेहरा ढूंढ रही थी और फिर मैंने डिसाइड किया विशाक को लॉन्च करने की। मुझे खुशी हैं कि अवनीत के बाद मैं एक नया चेहरा लॉन्च कर रही हूं बड़े पर्दे पर। विशाक शानदार एक्टर हैं और उन्होंने मलयालम फिल्मों में काम किया हैं। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म हैं और मुझे उम्मीद हैं कि वह संजय का किरदार शानदार निभाएंगे।
इस फिल्म में बाकी के किरदार
बता दें कि कंगना रनौत इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार करने जा रही हैं। फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल श्रेयस तलपड़े, सैम मानेकशॉ के किरदार में एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन, लेखिका पुपुल जयाकर का रोल महिमा चौधरी और लोकनायक जय प्रकाश नायारण का किरदार एक्टर अनुपम खेर कर रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी(Mandakini) फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर है। उन्होंने वर्ष 1985 में रिलीज फिल्म ‘मेरा साथी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन सिनेमा में असली पहचान उन्हें राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी। इसके बाद मंदाकिनी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों को जीता था। मंदाकिनी ने इस बीच खुलासा किया है कि उनके करियर के दिनों कलाकार पूरी फिल्म के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये बतौर फीस मिलते थे।
इस बात का खुलासा मंदाकिनी ने अपने नए इंटरव्यू में कही है। बता दें कि अभिनेत्री ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से इंटरव्यू के दौरान मंदाकिनी ने अपने करियर और फीस के मद्देनजर ढेर सारी बातें खुलकर बताई। मंदाकिनी ने कहा कि उस जमाने में हीरोइनों की ज्यादा डिमांड नहीं थी। उनका इस्तेमाल सिर्फ कुछ गानों और रोमांटिक सीन्स के लिए किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जब हम फिल्मों में काम करते थे तो हम पूरी फिल्म के लिए करीब 1-1.5 लाख रुपये कमाते थे।

अलावा इसके मंदाकिनी ने और भी ढेर सारी बातें बताईं। आपको बता दें कि करियर के ऊंचाई पर मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ गया था। बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और इसी दौरान उनकी जिंदगी में आए डॉ. कग्यूर टी रिन्पोचे ठाकुर। दोनों को एक दूसरे से लव हुआ और फिर जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। मंदाकिनी इन दिनों तिब्बतन योग की क्लासेस चलाती हैं। वह और उनके पति दलाई लामा के फॉलोअर हैं।

मुंबई: फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान यानी KRK हमेशा से ही अपने विवादित बयानों के मामले में खूब चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले मुंबई एयरपोर्ट के केआरके को एक पुराने ट्वीट के मामले में कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल, कमाल राशिद खान जैसे ही वापस आए तो दोबारा से वह अपने पुराने अंदाज में दिखे और पहला ट्वीट किया मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं। ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया, लोग इसे रिट्वीट करने के साथ ही जमकर इस पर अपना रिएक्सन दिया लेकिन 10 से 12 घंटों में ही KRK के तीखे स्टाइल अब कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं और वह अपनी ही बात से मुकर गए। पुराना ट्वीट डिलीट करके अब केआरके ने नया ट्वीट किया है।
KRK ने जेल से बाहर आने के बाद अपना जो पहला ट्वीट किया, उसे देखने से ही पता चल रहा था कि उनके मन में कितना गुस्सा भरा हुआ है लेकिन अब अपना पुराना ट्वीट डिलीट करने के बाद अलग सुर-ताल में नजर आ रहे हैं और यहां तक कि सारा दोष मीडिया पर मढ़ते दिखाई दिए। KRK ने पहले ट्वीट में लिखा था कि मैं बदला लेने वापस आ गया हूं और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिए गुस्से वाली इमोजी भी साथ में पोस्ट की।
‘मेरी किस्मत में लिखा था’

KRK ने लेटेस्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि मीडिया नई कहानियां बना रहा है, मैं वापस लौट आया हूं और अपने घर पर सेफ हूं। मुझे किसी से कोई बदला लेने की आवश्यकता नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरी चीजें हुईं, मैं उसे भूल गया हूं। मैं मानता हूं कि ये मेरी किस्मत में लिखा था’।
इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर गए थे जेल
KRK को साल 2020 में किए गए एक ट्वीट के मामले में हिरासत में लिया गया था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के 02 दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अलावा इसके साल 2019 के एक मामले में भी केआरके को जेल में ही रहना पड़ा, जिसमें उनके ऊपर फिटनेस ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था। फिलहाल, अब केआरके को जमानत मिल चुकी है।

मुंबई: सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) अक्सर ही अपनी तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से लाइमलाइट में रहती हैं। कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन्स हैं। पिछले दिनों अपने वायरल MMS के कारण सुर्खियों में आई अंजलि को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने ताजा वीडियो के साथ एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर छा गई हैं। अंजलि का अंदाज देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।
हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने केसरिया पर थिरकती नजर आ रही हैं। अंजलि की कातिल अदाएं देख फैंस भी हैरान रह गए हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में वह लहंगे में देसी लुक में दिखाई दे रही हैं और बेहद खूबसूरती से डांस कर रही हैं।
दूसरी तरफ, इससे पहले अंजलि ने ‘बिग बॉस 15’ में नजर आए उमर रियाज के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह उमर का हाथ थामे हुए नजर आ रही थीं। इसके साथ ही अंजलि ने बताया कि जल्द ही दोनों का एक म्यूजिक वीडियो में आने वाला है। वहीं, हाल ही में अंजलि का गाना सइया दिल में आना रे रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का काफी शानदार रिस्पांस मिला था।
View this post on Instagram
बता दें कि बीते दिनों वायरल हुए MMS में दावा किया गया था कि उसमें अंजलि अरोड़ा हैं पर अंजलि ने साफ कर दिया था कि वह उस वीडियो में नहीं हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं, अंजलि अरोड़ा के काम की बात करें तो वह कंगना रणौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ का हिस्सा रही थीं।

इस शो में अंजलि और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती को लोगों ने काफी लाइक किया था। अलाव इसके वह कई म्यूजिक वीडियो में पहले भी छा चुकी हैं।

मुंबई: रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म को रिलीज से पहले मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद से अदाजा लगाया जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ अपने कमाई की शुरुआत कर सकती है। मीडिया खबरों के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन के अब तक 1,98,609 टिकट बिक चुके हैं। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मास्त्र रे थ्री डी के 1,75,365 टिकट, आईमैक्स के 15,229 और टू-डी के 8,015 टिकट अब तक बिक चुके हैं। इन टिकटों से अगर कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 6.98 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर चुकी है।
तेलुगू वर्जन में फिल्म ब्रह्मास्त्र का थ्री-डी

वहीं, फिल्म तेलुगू में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। तेलुगू वर्जन में इस फिल्म के थ्री डी में 11,595 टिकट और टू-डी में 6,192 टिकट बिक चुके हैं। इनसे फिल्म की अब तक 29 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। तमिल भाषा में फिल्म के अब तक 83 हजार के टिकट बिक चुके हैं। दूसरी तरफ, फिल्म के एडवांस बुकिंग से हुई ओवर ऑल कमाई की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने 7.28 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

बता दें कि बॉलीवुड में इस साल एडवांस बुकिंग के कलेक्शन का रिकॉर्ड कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया- 2’ के नाम था लेकिन अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ने कार्तिक की फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया-2 ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, ब्रह्मास्त्र को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह 25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।

